दुर्ग। जिले में डिप्टी सीएम अरुण साव की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। बता दें कि, डिप्टी सीएम की गाड़ी का काफिला राजाराव पठार मेला बालोद से भिलाई आ रहा था, तभी अचानक उनके काफिले में नीली बत्ती लगी एक इनोवा कार आ गई। जैसे ही पुलिस को पता चला कि कार पुलिस की नहीं है, तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया।
धरसींवा. रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्रमें अभी-अभी एक दर्दनाक हादसा हो गया. रायपुर-बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर खड़ी ट्रक के पीछे एक बाइक जा घुसी. इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं घटना के एक प्रत्यक्ष दर्शी ने एनएचएआई को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. उत्तर की हवाओं के चलते पारा 4-5 डिग्री लुढ़का है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी. रायपुर में 15 डिग्री, 15.4 -बिलासपुर, 10.4, पेंड्रा रोड 9.7, अंबिकापुर में 17.8, जगदलपुर में 12.4 और दुर्ग में 12.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में घना कोहरा छाया रहा.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनट की बैठक शुरू हो गई है। मंत्रालय में चल रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले सकती है। राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बड़ी घोषणा भी हो सकती है। इसके साथ ही धान खरीदी की समीक्षा के साथ ही राइस मिलर्स की मांगों पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है।
रायपुर. पानी की मांग को लेकर बीजेपी पार्षद दल ने रायपुर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नेतृत्व में वार्ड 44 की महिलाओं ने मटकी लेकर चक्काजाम किया और महापौर एजाज ढेबर हाए-हाए के नारे लगाए. भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में पानी की सप्लाई की जा रही है. कई क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा. भाजपा पार्षदों का कहना है कि 500 मीटर के अंदर पानी टंकी होने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा. अमृत मिशन की पाइपलाइन बिछने के बाद पानी की सप्लाई प्रभावित होने का आरोप भी लगाया.
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ नगर पालिका में भ्रष्टाचारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्टाचार मामलें में 5 अधिकारी-कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. साल 2022 से 2024 के बीच नगर पालिका डोंगरगढ़ में हुए विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप था। जिसके बाद अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ जांच की गई. प्रारंभिक जांच में 5 अधिकारी-कर्मचारी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में हुए कार्यों में लंबे समय से अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद अब प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त कदम उठाया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। निलंबित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम: 1. सीएमओ यमन देवांगन 2. सीएमओ प्रमोद शुक्ला 3. उप अभियंता रितेश स्थापक 4. उप अभियंता किशोर ठाकुर 5. लेखपाल दीपा भीवगढ़े वहीं निलंबित सीएमओ प्रमोद शुक्ला वर्तमान में खैरागढ़ नगर पालिका में पदस्थ थे। जहां उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। खैरागढ़ में भी उनकी कार्यशैली और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच जारी है।
बलरामपुर। रामानुजगंज पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अवैध शराब बनाने में उपयोगी 560 लीटर स्प्रिट जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 11.20 लाख रुपये आंकी गई है. इसके अलावा अपराध में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (क्रमांक JH03AJ-9548) भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये है. कुल मिलाकर जब्त समानों की कीमत 19.20 लाख रुपये है। जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड से बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट का परिवहन हो रहा है. यह स्प्रिट मानव जीवन के लिए खतरनाक और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाला था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कन्हर नदी पुल के पास मंडी बैरियर पर वाहनों की चेकिंग शुरू की. इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो वाहन आती दिखी। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी में 14 नीले जरकिन में 560 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद की गई. आरोपी की पहचान मो. हाफिज अंसारी (24 वर्ष), निवासी सोरठा, थाना पाटन, जिला पलामू, झारखंड के रूप में हुई. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह इस स्प्रिट को झारखंड के छत्तरपुर से अंबिकापुर ले जा रहा था. आरोपी के खिलाफ रामानुजगंज थाने में धारा 34(1)(क)(ज), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस स्प्रिट का उपयोग अवैध रूप से शराब बनाने में किया जाता था. इस मात्रा से लगभग 3000 लीटर शराब बनाई जा सकती थी. पुलिस की इस सफलता में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी, निरीक्षक बंदन सिंह, उप निरीक्षक गजपति मिरी, सउनि अश्विनी सिंह, प्र.आर. नारायण तिवारी, विकास कुजूर और साइबर सेल बलरामपुर की टीम का अहम योगदान रहा।
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सोनाखान की धरती से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 23 प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलो के लिए सोलर हाईमास्ट लगाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसमें 23 स्थानों में कुल 50 से अधिक नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की तैयारी की जा रही है। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थल सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। उक्त स्थलों में विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत सिंहासनपाट मंदिर केशला सोनाडीह, कबीरसंत समागम आश्रम चंगोरीपुरी, मावली माता मंदिर सिंगारपुर, महामाया मंदिर तरेंगा, दुमनाथ मंदिर रामपुर, विकासखण्ड कसडोल अंतर्गत सिध्दखोल वॉटर फॉल, अचानकपुर देव हिल्स् नेचर रिसॉर्ट, बारनवापारा सेंचुरी तुरतुरिया, वीरनारायण सिंह सोनाखान, जैतखाम गिरौदपुरी धाम गिरौदपुरी, तुरतुरिया मातागढ विकासखण्ड पलारी अंतर्गत सिध्द बाबा बालसमुद, विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत दामाखेडा चैतवारी देवी मंदिर धोबनी, खल्लारी माता मंदिर सुहेला शामिल है। उक्त कार्य के लिए नोडल एजेंसी क्रेडा को निर्धारित किया गया है।
रायगढ़। रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करों पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 मवेशियों को मुक्त कराया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है। घटना का विवरण: दीपक माझी (25), निवासी पंजरी प्लांट, ने आज करीब 9 बजे जूटमिल के रास्ते जाते समय मैरीन ड्राइव के पास देखा कि तीन लोग मवेशियों को बुरी तरह पीटते और हांकते हुए ले जा रहे थे। जब दीपक ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने सही जवाब नहीं दिया, जिससे उसे संदेह हुआ। दीपक ने तत्काल चक्रधरनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ते हुए 9 मवेशियों को तस्करी से मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपी: 1. रोहित प्रधान (42), पिता गोपीराम प्रधान, निवासी ससकोबा। 2. गुड्डा राम राठिया (45), पिता स्व. उदयभान राठिया, निवासी ससकोबा। 3. नैहर साय यादव (63), पिता स्व. मतवार साय यादव, निवासी ससकोबा। चक्रधरनगर थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 560/2024 दर्ज किया गया है। उनके विरुद्ध धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के साथ कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, चन्द्र कुमार बंजारे, चुडामणी गुप्ता, अभय यादव, मीनकेतन पटेल की अहम भूमिका रही है।
कोरबा। जिले में एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति-पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बना रही थी, तभी पति ने देख लिया। इसके बाद महिला के पति और बॉयफ्रेंड में विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया। मामला सर्वमंगला चौकी के भिखारी डेरा का है। मिली जानकारी के मुताबिक वासुदेव यादव (66) और उसकी पत्नी शांता बाई (64) की हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्त शेख रमजान अली (42) को अरेस्ट कर लिया है। वहीं कमल सतनामी (38) फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दरअसल, ये वारदात 3 दिसंबर की है। कमल सतनामी, दोस्त शेख रमजान अली और महिला का पति वासुदेव यादव के घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। इस दौरान जब महिला का पति वासुदेव यादव नशे में चूर हो गया तो उसे आता हूं कहकर कमल उसके घर चला गया। कमल जब काफी देर तक वापस शराब पीने वाली जगह पर नहीं आया तो वासुदेव यादव भी अपने घर के लिए चला गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ कमल को संबंध बनाते देख लिया। कमल ने भंडा फूट जाने की डर से वासूदेव के सीने पर लात मारी। इससे वह गिर गया। बॉयफ्रेंड ने पत्नी के सामने ही उसके पति को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला। इससे महिला घबरा गई। वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी, तभी कमल का दोस्त शेख रमजान अली मौके पर पहुंचा। दोनों दोस्त एक राय होकर महिला को मारने की साजिश रची। इस दौरान शेख रमजान अली महिला के पैरों को पकड़ा और कमल ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। वारदात के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। दूसरे दिन महिला का प्रेमी सर्वमंगला पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वासुदेव यादव और उसकी पत्नी की लाश पड़ी है।
धमतरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम धमतरी में किया जाएगा। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार आज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उप संचालक पंचायत अविनाश मसराम ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को अपने दायित्वों का सुगमतापूर्वक निर्वहन करने एवं प्रतिभागियों हेतु उचित व्यवस्था करने कहा। इस मौके पर सीईओ जनपद पंचायत धमतरी दीपक ठाकुर, उपआयुक्त नगर निगम धमतरी पी सी सार्वा, शिक्षा विभाग से श्री एल डी चौधरी, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र धमतरी नितिन कुमार शर्मा, जिला संगठक रेडक्रॉस आकाश गिरी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विकासखण्ड स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में हिस्सा लेंगे। इसमें सांस्कृतिक के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, लाईफ स्कील के तहत कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला/तात्कालिक भाषण, कविता, थीमेटिक के तहत विज्ञान मेला, युवा कृति के तहत हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, फोटोग्राफी के तहत मोबाईल फोटोग्राफी (केवल जिला स्तर पर) और अन्य के तहत रॉकबैंड (केवल जिला एवं राज्य स्तर पर) आदि विधा में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जशपुर। तीन माह से लापता नाबाालिग लडक़ी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि लडक़ी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ उसकी हत्या कर खेत में दफ्न कर दिया। पुलिस खेत से नाबालिग का शव निकलवाने में जुटी हुई है। बताया गया कि जशपुर की ही 16 साल की नाबालिग लडक़ी अगस्त से लापता थी। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के बाद लडक़ी के प्रेमी को हिरासत में लिया। प्रेमी हैदराबाद में था। उसे जशपुर लाया गया, और कड़ाई से पूछताछ में हत्या स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बालिका की हत्या की और फिर खेत में दफ्न किया। एसपी शशिमोहन सिंह, और चिकित्सक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। गड्ढा खोदकर शव को बरामद कर लिया गया है।
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों पर बड़ा वार करते हुए लूटपाट और मारपीट के मामलों में शामिल 09 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। यह कार्रवाई बदमाश बंटी साहू उर्फ रावण और उसके गैंग पर शिकंजा कसने के तहत की गई। 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आया। इस घटना के बाद, कबीर चौक निवासी रोमेश साहू (33) ने शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाकर मारा। इस पर जूटमिल थाना में अपराध क्रमांक 497/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस के तहत आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाला मामले में आज निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर को कोर्ट में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. एक बार फिर रानू साहू और माया वारियर की मुश्किलें बढ़ गई है. कोर्ट ने दोनों की न्ययिक रिमांड बढ़ा दी है. 17 दिसंबर तक दोनों की न्यायिक रिमांड बढ़ गई है. वहीं निलंबित IAS रानू साहू के कथित सहयोगी मनोज द्विवेदी को भी आज कोर्ट में पेश किया गया. मनोज द्विवेदी पर रानू साहू के साथ मिलकर NGO के माध्यम से DMF के करोड़ों रुपए गबन का आरोप है. बता दें कि रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर थीं. इसके बाद फरवरी 2023 तक वह रायगढ़ की भी कलेक्टर रहीं. इस दौरान माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ थीं. कलेक्टर रानू साहू से करीबी संबंध होने के कारण कोयला घोटाले को लेकर माया वारियर के दफ्तर और घर में ED ने छापा मारा था. DMF की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को प्रदान की गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप है. इसका प्रमाण मिलने के बाद ED ने माया वारियर को भी गिरफ्तार किया गया है.
विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण शिलान्यास
एमसीबी,मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 14 विकास कार्यों के लिए 02 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली है। राज्य शासन के अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से जिले को 2 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस आशय के संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
215.41 करोड़ रूपए के 43 कार्यों का भूमिपूजन व 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण शामिल
मोहला- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गत दिवस मानपुर के सामुदायिक मंगल भवन में ग्राम पंचायतों में चल रहे एलडब्ल्यूई सैचुरेशन सर्वे के संबंध में समस्त सर्वेयर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने सर्वेक्षण का कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करने निर्देशित किया। सर्वेक्षण के दौरान निर्धारित विभिन्न योजनाओं को आमजनो तक आसान पहुंच बनाने निर्देशित किया।
बिलासपुर। महिला काम पर गई थी। बच्चे खेलने चले गए थे। इस बीच चोरों ने दिनहदाड़े उसके मकान में घुसकर करीब 50 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। अशोक नगर डीएलएस कॉलेज के पास पूजा घाटगे पति पियूष घाटगे (37) का मकान है। वह टिकरापारा स्थित कपिल सचदेव के ऑफिस में एचआर है। घर के सामने वाले कमरे को उसने वेल्डिंग दुकान वालों को किराए पर दिया है। वह शुक्रवार को ऑफिस गई थी। बच्चे खेलने चले गए थे। शाम करीब 7.30 बजे लौटी तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। वेल्डिंग दुकान का दरवाजा खुला था। कोई इसे खोलकर घर के भीतर घुसकर पूजा वाले कमरे से पीतल की गुंडी, लोटा, दुर्गा मां की पीतल की मूर्ति, हेडफोन, चांदी का कलश, मां तुलजा भवानी के चांदी की प्लेट, खंडोबा की चांदी प्लेट, गणेश व लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति सहित करीब 50 हजार रुपए का सामान ले गया। सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
रायपुर। देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम साहब के 16वें बरसी महोत्सव का शुभारंभ आज संत महात्माओं के सानिध्य में हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के 11 गोदड़ीवाला धाम और भारत के 50 धामों से श्रद्धालु शामिल होंगे। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और सभी 50 पंचायतों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हवन से हुई, इसके बाद 11 बजे झंडा वंदन और 12:30 बजे अखंड पाठ साहब का आरंभ संतों के सानिध्य में किया गया। यह आयोजन महंत अम्मा मीरा देवी और महंत श्री देवीदास जी के नेतृत्व में संपन्न होगा। जिसमें विषय स्वरूप से रात्रि 8:00 बजे नारी शक्ति का टेली फिल्म नाटक का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र से 60 महिलाएं आकर इसका प्रस्तुति देंगे एवं मथुरा एवं वृंदावन के श्री मनमोहन जी की कथा वाचन करेंगे।
Adv