रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच उपद्रव मचाने और चोरी की योजना बना रहे दो आदतन पॉकेटमारों को पकड़ने में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम को सफलता मिली है।
रायपुर । सुकमा जिला में बिना टेंडर के पुलिया निर्माण के मुद्दें पर आज सदन में जमकर हंगामा हुआ। मंत्री अरुण साव ने स्वीकार किया कि सुरक्षा बलों की सुविधा के लिए वहां दो पुलिया का निर्माण मई में शुरू कराया गया था। तब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई थी। चूंकि काम बरसात के पहले कराना था इस वजह से बिना टेंडर के ही काम दे दिया गया। मंत्री ने बताया कि विरोध के बाद काम बंद कर दिया गया। इसमें राज्य सरकार की तरफ से कोई भुगतान नहीं किया गया है। दोनों पुलिया के लिए नया टेंडर जारी किया गया था आज उसे खोला जा रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव फिलहाल टल गए हैं। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को एक आदेश जारी कर कहा है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की कार्यवाही के लिए समय सारणी जारी की गई थी, अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित किया गया है। नगरीय निकायों के चुनाव के संबंध में शासन ने कोई आदेश जारी नहीं किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने इस संबंध में कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मिलर्स के साथ हुई बैठक के बाद धान के उठाव को लेकर गतिरोध खत्म हो गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ हुई बैठक के बाद मिलर्स ने धान का उठाव शुरू करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि, लंबित भुगतान को लेकर गतिरोध दूर किया गया है। बैठक के बाद मिलर्स ने कहा कि, आज से ही धान का उठाव शुरू किया गया है।
रायपुर। विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरा दिन सत्ता पक्ष के विधायकों ने रायपुर के प्रसिद्ध बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण पर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को सदन में घेरा।
रायपुर: राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों को आए दिन धमकी भरा और दहशत फैलाने वाले वीडियों सोशल मीडिया में सामने आता है । जिसके खिलाफ पुलिस भी कार्रावई करती है। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक धारदार कटार से बर्थडे केक काटते दिख रहा है। वही इस बर्थडे पार्टी पुलिस कास्टेबल भी शामिल हुआ है। वीडियो में युवक धारदार कटार से केक काटता रहा है। और उसी कटार से एटीट्यूड के साथ में कॉन्स्टेबल को केक खिला रहा है । इतना ही नहीं युवक चाकू को लहराते हुये पुलिस जवान के सामने ही गाने पर डांस करते दिख रहा है। कांस्टेबल वीडियो में बदमाश को गले लगाते और गाल चूम रहा है। युवक की पहचान साहिल रक्सेल के रुप में हुई है। दरअसल ये पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक का नाम साहिल रक्सेल बताया जा है। जिसका संबंध अपराध से जुड़े लोगो के साथ है। इसका वीडियो साहिल रक्सेल नाम की आईडी से शेयर भी किया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।
नई दिल्ली/ रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
रायपुर। पुलिस को मिले वीडियो में मौदहापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी सैफ चिल्ला मोहल्ला में गाली-गलोच करते धारदार चाकू के साथ गुंडागर्दी करते पाया गया। रायपुर पुलिस द्वारा आरोपी पर उचित कार्यवाही किया गया। कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल रायपुर में एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग कांस्टेबल के खिलाफ कड़ा आक्रोश दिखा रहे हैं। वीडियो में कांस्टेबल एक निगरानीशुदा बदमाश के हाथों से केक खाता दिख रहा है। बदमाश भी फुल एटीट्यूड के साथ चाकू से केक काटकर कांस्टेबल को खिला रहा है और इसका वीडियो भी शूट करवा रहा है। दरअसल ये पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहे बदमाश का नाम साहिल रक्सेल बताया जा है। वायरल वीडियो में बदमाश साहिल अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काटता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि साहिल मौदहापारा क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है। उसने अपने जन्मदिन पर नजीर खान नाम के कांस्टेबल को भी बुलवाया था। नजीर खान पुलिस के यूनिफार्म में पहुंचा था। इस दौरान सहिल ने चाकू से केक काटकर कांस्टेबल को खिलाया। इतना ही नहीं चाकू को लहराते हुये पुलिस जवान के सामने ही गाने पर डांस करते दिख रहा है। कांस्टेबल वीडियो में बदमाश को गले लगाते और गाल चूमते हुये दिख रहा है। इसका वीडियो साहिल रक्सेल नाम की आईडी से शेयर भी किया गया है। आरोपियों ने पुलिस की छवी खराब करने के लिए और अपना भय लोगों में दिखाने के उद्देश्य से किया है। हालांकि सवाल ये भी है कि पुलिस के जवान ही अगर बदमाशों की पार्टियों में शामिल होने लगे तो फिर बदमाशों में किसका खौफ रहेगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस की जमकर किरकिरी सोशल मीडिया में हो रही है। देखने वाली बात ऐसे कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस के उच्च अधिकारी क्या कुछ कार्रवाई करते है।
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लगरा में धान खरीदी उपार्जन केंद्र में धान चोरी करने का मामला सामने आया है। उपार्जन केन्द्र में मौजूद लोगों ने चोरी करने वालों में शामिल एक को नाबालिग को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपी मौके फरार हो गए। पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। उपार्जन केंद्र प्रभारी रंजी सिंह चौहान ने बताया कि, दो दिन पहले रात करीबन 12 बजे को फड़ में रखा 10 बोरा धान को चोरी हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर चोरी करते हुए देखे गए थे। इसके बाद सोमवार रात करीब नौ बजे भी एक बाइक से तीन लोग चोरी करने पहुंचे। ये लोग 7 बोरा धान चोरी कर ले जा रहे थे, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने इन चोरों को देख लिया। दौड़ा-भागी के बाद एक नाबालिग चोर पकड़ लिया गया। वहीं अन्य दो बाइक और धान छोड़कर मौके से फरार हो गए। नाबालिग आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं अन्य दो की पहचान विक्की साहू और गोपाल साहू के रूप में हुई है। जो मुरलीडीह गांव के रहने वाले है। नाबालिक लड़के से पूछने पर बताया कि चोरी किए गए धान की बोरी को खपरी गांव के भीमा साहू के दुकान में जाकर बेचा करते थे। आरोपियों ने ग्राम खपरी के खरीदी केंद्र और घरों से भी धान की बोरी की चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
धमतरी। जिले में मनरेगा साइन बोर्ड की दीवार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के पास हुई है. बताया जा रहा कि दीवार में दबने से युवक की मौत हुई है. भखारा पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 दिसम्बर को दो स्थानों पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत पिथौरा में निजी क्षेत्र के नियोजक सेफ इंटेलिजन्स सेक्युरिटी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, सेक्युरिटी सुपरवाइजर के 50 पद हेतु 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेतनमान 10000 से 12 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। इसी तरह अटल विहार कालोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में निजी क्षेत्र के नियोजक शान्ता टेक्नो प्राइवेट लि. रायपुर एवं बॉम्बे इन्टेलिजेंस सेक्युरिटी रायपुर द्वारा मशीन ऑपरेटर, के 10 पद, हाइड्रो ऑपरेटर के 05 पद, जूनियर इंजीनियर के 10 पद, फिटर के 05 पद, वेल्डर के 05 पद इलेक्ट्रीशियन के 03 पद इंन्ड्रिशियल मॉर्केटिग के 05, ऑफिस बॉय के 04 पद, सीएनसी कटिंग के 05 पद, वेल्डर के 05 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 150 पद एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 9 से 18 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उन्होंने जॉब फेयर पर उपस्थित होने वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदकों को निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित होने कहा है।
बलरामपुर। गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. स्कूल की 6 बच्चियों ने शिक्षक मोहम्मद शाहिद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. छात्राओं का कहना है कि क्लास रूम में बंद करके शिक्षक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता है. इस मामले की शिकायत बच्चों के परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य से की और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। यह मामला बलरामपुर जिले के सनावल माध्यमिक शाला का है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच करने स्कूल पहुंचे हैं। सनावल पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं. इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा से कहा कि शिकायत मुझे शाम को मिली है. मामले की जांच कर रहा हूं. जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि पीड़ित बच्चियों एवं उनके परिजनों ने घटना की जानकारी लगभग सप्ताहभर पहले ही शिक्षकों को दे दी थी, लेकिन इतनी बड़ी घटना में अब तक केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई है।
बीजापुर। जिले में विद्यार्थियों की मौत का सिलसिला थमने का काम नहीं ले रहा है। माता रुकमणी आश्रम व नैमेड़ पोटाकेबिन की छात्राओं की मौत के बाद अब भटवाड़ा पोटाकेबिन के एक छात्र की मौत हो गई है। भैरमगढ़ ब्लॉक के भटवाड़ा में स्थित बालक रेसिडेंशियल स्कूल पोटाकेबिन में चौथी कक्षा में अध्ययनरत छात्र टांकेश्वर नाग (15) की मलेरिया से मौत हो गई है। भटवाड़ा पोटाकेबिन के अधीक्षक यसदेव कश्यप ने बताया कि रविवार की शाम अचानक छात्र की तबियत बिगडऩे से छात्र को शाम में ही भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया। भैरमगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र की स्थिति को देख उसे जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया। अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत और ज्यादा बिगडऩे के कारण छात्र को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया था। मेकॉज में रात भर उपचार हुआ। सोमवार सुबह छात्र की मौत हो गई। भटवाड़ा पोटाकेबिन के छात्रों ने बताया कि छात्र टांकेश्वर नाग की तबियत कभी कभी खऱाब होती रहती थी। रविवार को कुछ ज्यादा खराब होने से उसे भैरमगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया था। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही माता रुकमणी आश्रम व कन्या रेसिडेंशियल स्कूल नैमेड की एक-एक छात्राओं की मौत हो गई थी। वहीं सोमवार को बालक रेसिडेंशियल स्कूल भटवाड़ा के छात्र की मौत हो गई है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा नगर में मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन ने 9 दुकानों को सील कर दिया। 2019 में कटघोरा जनपद ने गलत तरीके से लीज का आवंटन किया था, जिसे न्यायालय ने निरस्त कर दिया है। आदेश के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों का दल मंगलवार की सुबह कटघोरा चौक पहुंचा और कार्रवाई की। कोरबा के कटघोरा नगर में जिला प्रशासन की टीम ने उन 9 दुकानों को सील कर दिया है, जिसे कटघोरा जनपद ने साल 2019 को लीज पर दिया था। लीज आबंटन की पूरी प्रक्रिया गलत थी और उस पर विवाद जारी था। कोर्ट का आदेश आने के बाद शासन ने लीज को निरस्त कर दिया, जिसके बाद सभी नौ दुकानें शासकीय संपत्ति की दायरे में आ गई। वहीं इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि कोई विवाद न हो।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। दरअसल, बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ऐसे कई खाते हैं जिनकी राशि इसी तरह से आहरित कर ली जाती है। सालों बीत जाने के कारण वास्तविक खातेदार भी इन खातों की पड़ताल नहीं करते हैं। जिसका लाभ बैंक के ही अधिकारी इसी तरह से उठाते हैं।
बिलासपुर। नौ साल की बच्ची के शव से दुष्कर्म के आरोपी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भी सजा नहीं दे पाया। लोवर कोर्ट ने इसे सिर्फ सुबूत मिटाने का दोषी मानते हुए सात वर्ष की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट ने कहा, जीवित व्यक्तियों के साथ मृतक भी गरिमा और उचित व्यवहार के हकदार हैं। हालंकि मौजूदा कानून में नेक्रोफीलिया यानी शव से दुष्कर्म में सजा का प्रावधान नहीं है। इसके साथ ही हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की बेंच ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील खारिज कर दी। मां ने 18 अक्टूबर 2018 को 9 साल की बच्ची के गायब होने की शिकायत कराई थी। हाई कोर्ट से मृतका की मां ने लगाई थी गुहार - इस केस में नीलकंठ और नितिन यादव की गिरफ्तारी हुई थी। ट्रायल कोर्ट ने नितिन को दुष्कर्म व हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद दी। नीलकंठ को सुबूत मिटाने का दोषी माना और 7 वर्ष की सजा दी।
रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल में शुक्रवार की रात एक हाथी संबलपुरी बस्ती में पहुंच गया। इस हाथी ने किसान के खलियान में रखा 3 बोरी धान सफाचट कर दिया। जिसका वीडियो भी आज सामने आया है। जिसमें बड़े ही मजे से हाथी धान खाता नजर रहा है। ओडिशा की सीमा को पार कर हाथी जामंगा कुकुर्दा होते हुए संबलपुरी बस्ती में पहुंचा था। गांव में रहने वाले शिव कुमार राठिया के खलियान में धान की बोरिया रखी हुई थी। जिसमें से 3 बोरी धान को उसने खा लिया। इसके अलावा गांव के रामभगत के 4 बोरी धान को हाथी ने खाया। हाथी के मौजूदगी की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना वन अमला को दी। जिसके बाद वनकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार से उसके साथ छेड़छाड़ करने मना कर दिया गया। रात में करीब साढ़े 10 बजे हाथी यहां से धान खा कर जंगल के रास्ते वह जुनवानी की ओर चले गया।
रायपुर। रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम हाउस के पीछे पूर्व विधायक के बंगले में एक अनियंत्रित कार घुस गई। वहीं, इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां सीएम हाउस के पीछे दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा का बंगला स्थित है। रविवार सुबह कए अनियंत्रित कार देवती कर्मा के बंगले की मुख्यद्वार से होते हुए अंदर घुस गई और दीवार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान गेट में तैनात सुरक्षा कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
रायपुर। ग्रीन लाईट ढाबा के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार हुआ है। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत ग्रीन लाईट ढाबा के पास 01 व्यक्ति दोपहिया वाहन गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजू उर्फ संजय मराठा निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी संजू उर्फ संजय मराठा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.200 किलोग्राम गांजा, नगदी ब्रिकी रकम 48,000 रूपये तथा प्रकरण से संबंधित दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/क्यू ए/8783 जुमला कीमती लगभग 1,70,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 817/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी संजू उर्फ संजय मराठा पिता मधुकर राव मराठा उम्र 40 साल निवासी काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
Adv