बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई में धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना को अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को दिए जाने के खिलाफ दायर याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि याचिका का कोई आधार नहीं है इसलिए इसे खारिज किया जाता है।
पेंड्रा। जिले से पुलिस जवानों से मारपीट का मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम दुकान बंद करवाने पहुंची थी। इसी बीच पान ठेला संचालक के पिता- पुत्र ने पुलिस जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद से हमला करने वाले दोनों पिता- पुत्र फरार हो गए हैं।
रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले कुडेकेला परिक्षेत्र में गुरूवार की शाम हाथियों का एक बड़ा दल विचरण करते देखा गया है। हाथीदल के क्षेत्र में उपस्थिति के कारण आसपास क्षेत्र के आधे दर्जन से भी अधिक गांव में भय का माहौल है और गांव के युवा हाथीदल की अचानक मौजूदगी को देखते हुए रात में अलाव जलाकर और रतजगा करके गांव की निगरानी कर रहे हैं।
रायपुर। उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और दूसरे प्रदेशों में कीमत ज्यादा होने की बात कहते हुए राज्य में सीमेंट कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ा दिए हैं।
रायपुर। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सायरन बजाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, धड़धड़ाते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम घुसी और अंदर फंसे लोगों को निकाल कर उनका प्रधमिक उपचार शुरू किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दलहन, तिलहन तथा गेहूं पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक पूर्णतः छूट प्रदान की है। राज्य सरकार इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों और दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों तथा व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।
महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बारिश की संभावना को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की समुचित सुरक्षा के उपाय करने कहा है। धान खरीदी के निरीक्षण हेतु नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव की समुचित व्यवस्था करें और जानकारी लेते रहे। उन्होंने प्राप्त जानकारी अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश से धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में जैव-सीएनजी संयंत्रों की स्थापना से राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। यह न केवल पर्यावरणीय लाभ प्रदान कर रहा है, बल्कि कृषि अवशेषों और गोबर जैसे संसाधनों के उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है। यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर को साझा करते हुए कही। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में सीएनजी संयंत्रों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय लाभों को ध्यान में रखते हुए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी। जिस पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में जैव-सीएनजी (सीबीजी) संयंत्रों की स्थापना के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2024-30 की नवीनतम औद्योगिक नीति के तहत बायो-सीएनजी संयंत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कई वित्तीय और अन्य सुविधाएं प्रदान की हैं। इनमें विद्युत शुल्क, स्टांप शुल्क, और पंजीकरण शुल्क में छूट शामिल है।
रायपुर। 1994 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस जीपी सिंह को बहाल करने के आदेश छत्तीसगढ़ शासन ने जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जीपी सिंह को बहाल करने के 10 दिसंबर को आदेश दिए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 12 दिसंबर को जीपी सिंह की बहाली का आदेश जारी किया था। अब छत्तीसगढ़ शासन ने जीपी सिंह को बहाल करने का आदेश जारी किया है। गुरजिंदर पाल सिंह 1994 बैच के आईपीएस हैं। 20 जुलाई 2023 को उन्हें दी गई अनिवार्य सेवा निवृत्ति को निरस्त कर सभी परिणामी लाभों के साथ उन्हें बहाल करने का आदेश जारी किया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग में गुरजिंदर पाल सिंह को 20 जुलाई 2023 से समस्त लाभों के साथ सेवा में बहाली की गई है। गृह विभाग के सचिव हिमाशिखर गुप्ता ने इसके आदेश जारी किए हैं।
रायगढ़। खरसिया के शुभम लॉज के बाहर खड़ी दो वाहनों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी रंजिश के कारण अनिश अग्रवाल (24 वर्ष) ने अपने दो साथियों अमृत ठाकुर (20 वर्ष) और आकाश सूर्यवंशी (24 वर्ष) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को उनके गृह नगरों से हिरासत में लेकर लाया गया है। प्रार्थी केशव छपारिया ने 16 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके लॉज के नीचे खड़ी हीरो मेस्ट्रो स्कूटी और लॉज में ठहरे गुरदीप सिंह की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को किसी ने रात करीब 12:20 बजे आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिनकी कुल कीमत ₹1,15,000 थी।, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों पर अप.क्र. 768/24 धारा 324 (5), बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कैसे हुआ खुलासा एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसडीओपी ने थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू और उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में एक टीम बनाई। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया। इस जांच में घटना के समय मुख्य आरोपी अनिश अग्रवाल का लोकेशन खरसिया के आसपास पाया गया। पुलिस की टीम ने उसे उसके निवास स्थान बेमेतरा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों अमृत ठाकुर और आकाश सूर्यवंशी का नाम उजागर किया, जिन्हें भी उनके गृह ग्राम में पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा। वारदात का कारण और साजिश अनिश अग्रवाल ने पूछताछ में खुलासा किया कि प्रार्थी से रकम और सामान वापस न मिलने की रंजिश में उसने बदले की नीयत से यह साजिश रची। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के घर के पास स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगाई, ताकि टंकी फटने से बड़ा नुकसान हो सके। पुलिस की कार्रवाई और सख्त संदेश पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बेलेनो कार (UK-07-DY-6700), घटनास्थल पर पहने कपड़े और जूते जब्त किए हैं। आज दोपहर पुलिस टीम ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का री-क्रिएशन भी कराया गया। मामले में धारा 326(छ), 3(5) बीएनएस की धाराएं जोड़ते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे कल रिमांड पर भेजा जावेगा। गिरफ्तार आरोपी 1. अनिश अग्रवाल पिता सुनील अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा। 2. अमृत ठाकुर पिता संतोष ठाकुर (20 वर्ष), निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा। 3. आकाश सूर्यवंशी पिता बैशाखू सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, बिलासपुर। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल का सतत पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन ने इस कार्रवाई को सफल बनाया गया। इसमें निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शिव पैंकरा, आरक्षक कीर्ति सिदार और साविल चन्द्रा की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी साजिशों और अपराधों को अंजाम देने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
बलरामपुर। जिले के सनवाल मिडिल स्कूल में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की जानकारी छुपाने और विभाग को सूचना नहीं देने पर प्रधानपाठक मो. इसराईल अली को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में अली को नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता की पात्रता होगी. इसका आदेश आज शिक्षा सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक ने जारी किया है। बता दें कि सोनवाल मिडिल स्कूल में पदस्थ उर्दू शिक्षक शाहिद खान को 6 बच्चियों के छेड़छाड़ मामले में जेल भेज दिया गया है. प्रधान पाठक को इस घटना की जानकारी कुछ दिन पहले से ही थी, लेकिन अधिकारियों से पैठ के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई. मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन सहायक संचालक सरगुजा एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई थी. इस पर आज प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया. छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक शाहिद खान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
गरियाबंद. जिले में बीते दिन गुरुघासी दास जयंती की तैयारी को लेकर किये जा रहे बैठक के दौरान एक शराबी ने सतनामी समाज के युवक के सीने पर जान लेवा वार कर दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया. उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इस ममाले को लेकर पुलिस ने बीएनएस एक्ट की धारा 103 (1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. पूरी घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, 18 दिसंबर को ग्राम धरसा में सतनामी समाज के लोग गुरु घासीदास जयंती के आयोजन के लिए बैठक कर रहे थे, इसी दौरान आरोपी पुषण कुमार गायकवाड ने शराब के नशे में विवाद शुरू कर दिया. विवाद के दौरान आरोपी आरोपी पुषण कुमार ने मृतक पंचराम बंजारे के सीने में जोरदार मुक्का मारा, जिससे पंचराम की मौके पर ही मौत हो गई.आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया. आरोपी की पहचान: पुषण कुमार गायकवाड, पिता सुमेरी गायकवाड, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम धुरसा, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद है.
बालोद। चोरह्मपड़ाव थाना डौण्डी जिला बालोद के पास घटित भीषण सड़क दुर्घटना में घटनास्थल का निरीक्षण संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात/संयुक्त परिवहन आयुक्त/अध्यक्ष अतंर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा पु.मु.नवा रायपुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम (एनएचआई/लो.नि.वि./पुलिस/परिवहन) द्वारा घटनास्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण । संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों को जानने एवं भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने हेतु किए जाने है प्रयास। बोरहापड़ाव के पास रंबल स्ट्रीप, साइन बोर्ड, सोल्डर रिपोरिंग एवं रात्रि में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रिफ्लेक्टिव रंक्ल स्ट्रीप लगवाने संबंधित विभागों को दिया गया विशा-निर्देश। 16.12.2024 को चौरहापड़ाव थाना हौण्डी जिला बालोद में कार (जायली) एवं ट्रक वाहन में हुई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में 07 व्यक्तियों को मृत्यु एवं 06 व्यक्ति घायल हुए थे, पटना की गंभीरता के आलोक में आज दिनांक 17.12.2024 को श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक यात्तापात/संयुक्त परिवहन आयुक्त/अध्यक्ष अतर्विभागीय लीड़ एजेंसी सड़क सुरक्षा पु.मु.नया रायपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में संयुक्त टीम (एनएचआई/लो.नि.वि./पुलिस/परिवहन विभाग के द्वारा घटना स्थल का वारीकी से निरीक्षण किया गया है। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के वास्तविक कारणों का जानना एवं भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोकने हेतु आवश्यक प्रयास किया जाना है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान दुर्घटनास्थल में निम्नानुसार अभियांत्रिक खामी परिलक्षित पाई है, चोरहापड़ाव दुर्घटनास्थल में ट्रैफिक कमिंग उपाय सेंटर लाईन, एज लाईन अच्छी तरह से दिखाई नहीं देने से नया मार्किंग करने, रिफ्लेक्टिव स्टूटस लगवाने, घटनास्थल के आस-पास "दुर्घटना जन्य क्षेत्र कृषषा धीरे चले" का संकेतक बोर्ड लगवाने, रात्रि में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रिफ्लेक्टिव रंबल स्ट्रीप लगवाने, एवं रोड़ सोल्डर 04 इच नीचे दब जाने से सोल्डर के सुधार करने हेतु ली.नि.दि को निर्देश दिया गया है। दुर्घटना का वास्तविक कारण प्रथम दृष्टया वाहन चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक ओव्हरटेक करने से वाहन पर नियंत्रण न रख पाने से दुर्घटना प्रतीत हुई है। पुलिस परिवहन विभाग को शराब सेवन, ओव्हरस्पीड़ चलाने वालों एवं नालवाहक वाहन मे क्षमता से अधिक यात्री परिवहन करने वाले वाहन चालकों पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।
रायपुर। बलौदाबाजार जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के स्टाफ के लिए अग्निशामक यन्त्रों के संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। अब तक जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल एवं लवन में यह पूर्ण हो चुका है। उक्त केंद्रों में विकासखण्ड के मैदानी स्वास्थ्य अमले को भी सम्मिलित कर दुर्घटना से बचाव के तरीके सुझाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में आग के प्रकार, एवं उनको बुझाने की विधि, अग्निशामक यंत्र कितने प्रकार के होते हैं एवं कौन सी आग में कौन सा अग्निशामक यंत्र का उपयोग करना है। इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त यदि अस्पताल में अग्नि दुर्घटना हो गई तो ऐसी आपातकालीन स्थिति में एस एन सी यू,आई सी यू ,एन बी एस यू के नवजात शिशुओ तथा मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर कैसे लाना है यह भी बताया गया। प्रशिक्षण में अस्पताल में स्थापित फायर उपकरण जैसे हाईड्रेंट आदि के प्रयोग के बारे में बताते हुए डेमो देकर अभ्यास भी कराया गया। इसमें गैस सिलिंडर में आग की स्थिति में बचाव करना भी सिखाया गया। अग्निशामक यंत्र के संचालन हेतु उक्त प्रशिक्षण अग्निशमन कार्यालय के फायर कर्मचारियों-स्टेशन इंचार्ज जितेंद्र कुर्रे एवं साथियों द्वारा दिया गया।
रायपुर। शहीद स्मारक भवन में आज नगरीय निकायों के नियमानुसार आरक्षण तय किए गए। इसमें कचना धुरवा वार्ड 01 में अनारक्षित मुक्त, तिलक वार्ड 02 में अनारक्षित मुक्त, भगत सिंह वार्ड 03 में अनारक्षित (महिला), इंदिरा वार्ड 04 में अनारक्षित (महिला), संत विनोबा भावे वार्ड 05 में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, शास्त्री वार्ड 06 में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, विवेकानंद वार्ड 07 में अनुसूचित जाति मुक्त, घासीदास वार्ड 08 से अनुसूचित जाति (महिला), नेहरू वार्ड 09 में अनुसूचित जाति मुक्त, राजीव लोचन वार्ड 10 में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, महात्मा गांधी वार्ड 11 में अनारक्षित मुक्त, राम वार्ड 12 में अनारक्षित मुक्त, सत्यनारायण वार्ड 13 में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), राधाकृष्ण वार्ड 14 में अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), कुलेश्वर वार्ड 15 अनुसूचित जनजाति मुक्त, रविदास वार्ड 16 में अनारक्षित (महिला), भीखचंद वार्ड 17 में अनारक्षित मुक्त, माता कौशिल्या वार्ड 18 में अनारक्षित मुक्त, शीतला वार्ड 19 में अनारक्षित(महिला), सुभाषचंद वार्ड 20 में अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, संत कबीरदास वार्ड 21 में अनारक्षित मुक्त किया गया है।
रायपुर। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भड़कती आग के बीच मरीज के रेस्क्यू का मॉकड्रिल प्रैक्टिस किया गया। इस दौरान फायर फाइटर्स छत पर चढ़े, फिर उन्होंने अपने जान की परवाह किए बिना स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को आग से बचाते हुए बाहर निकाला। इस मॉकड्रिल के रोमांचक नजारे को देखने के लिए मेकाहारा के सामने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मॉकड्रिल का प्रैक्टिस NDRF-SDRF और छत्तीसगढ़ फायर ब्रिगेड के जवानों ने मिलकर किया है। इसमें अस्पताल और बड़ी बिल्डिंग में आग लगने के दौरान आने वाली समस्याओं को समझने और इससे कुछ ही मिनटों में निपटने की कोशिश की गई। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के ऊपरी माले पर अचानक आग भड़क गई। मॉकड्रिल की प्रैक्टिस के लिए एक आग लगाई गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में NDRF-SDRF के जवान मौके पर पहुंचे। फायर फाइटर्स ने अस्पताल प्रबंधन से ब्रीफिंग लेकर आग लगने की जगह को ट्रेस किया। इसके बाद उनकी टीम के जवान अस्पताल के भीतर घुसे। आग की लपटें तेज होने के कारण जवानों को अंदर घुसने में दिक्कत हुईं। तो तत्काल उन्होंने एंटी फायर किट पहनी और अपनी जान की परवाह किए बगैर अस्पताल के भीतर घुस गए। इस मॉकड्रिल प्रैक्टिस में कुछ जवान मरीज की तरह घायल होकर स्ट्रेचर पर लेटे हुए थे। इन घायल मरीजों को टीम ने स्ट्रेचर के सहारे सीढ़ियों से नीचे उतारा। फिर उन्हें फर्स्ट एड के लिए मेडिकल कैंप के भीतर लाया गया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिले में ऑनलाइन सट्टा गिरोह के मास्टरमाइंड मधुर जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से वनप्लस 9 प्रो और आईफोन 14 प्रो मोबाइल फोन, एचपी लैपटॉप, और एप्पल टैबलेट जब्त किया गया है. वहीं पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने 14 मई 2024 को आईपीएल के दिल्ली और लखनऊ के क्रिकेट मैच के दौरान छपराटोला में छापा मारकर गिरोह के सदस्य प्रकाश और हर्ष जायसवाल को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही गिरोह का मास्टरमाइंड मधुर जैन और उसका साथी रितेश सुल्तानिया फरार चल रहे थे. पुलिस की लगातार निगरानी के बाद मुख्य आरोपी मधुर जैन आखिरकार दबोचा गया. पुलिस की पूछताछ में मधुर जैन अपराध कबूल करते हुए गिरोह की संपूर्ण गतिविधियों का खुलासा किया. मधुर जैन अपने साथी प्रकाश केवट, हर्ष जायसवाल, रितेश सुल्तानिया, योगेश देवांगन, विनायक ताम्रकार, अजय यादव, जितेंद्र सोनवानी, राजकुमार कश्यप, राहुल कोरी, और अनुराग सोनी के साथ मिलकर स्काईएक्सचेंज.कॉम जैसी बेटिंग साइट पर मास्टर आईडी बनाकर का गिरोह का संचालन करते था. वहीं ऑनलाइन बेटिंग के लिए फर्जी वेबसाइट “Rajaranibook” बनाई गई थी. जिसका प्रमोशन Telegram और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करते थे. इसके अलावा लेन-देन के लिए फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड का उपयोग किया जाता था.
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। कार्यवाही के तीसरे दिन सदन में छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पर चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद इस विधेयक को विधानसभा से पारित किया गया है। इस संसोधन विधेयक में कई अहम प्रावधान किए गए हैं। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में निर्विवाद जमीन का स्वतः नामांतरण होगा। जियो रिफरेंस वाली जमीन की रजिस्ट्री के साथ नामांतरण होगा। धार-110 मामले का स्वतः नामांतरण होगा। नए प्रावधानों के मुताबिक जमीन विवाद मामले में पक्षकार को डिजिटल मध्यम से भी नोटिस भेजा जा सकेगा। राजस्व न्यायालय में ऑनलाइन कागजात भी मंगवाए जा सकेंगे। भूमि अर्जन प्रक्रिया शुरू होने पर जमीन का डायवर्सन नहीं होगा। शासन को पत्र प्राप्त होते ही खरीदी और बंटवारा बंद होगा। इससे अधिक मुआवजा पाने के खेल पर पाबंदी लगेगी। बता दें कि इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दों पर सदन गरमाया। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने DMF मद से दंतेवाड़ा में कोरकोट्टी सड़क निर्माण और हिरोली सड़क हेल्थ सेंटर से कैंप तक की सड़क को लेकर सवाल पूछा। संतुष्टि-पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर अजय चंद्राकर और मंत्री विजय शर्मा के बीच नोंकझोंक हो गई। चंद्राकर के सवाल पर विजय शर्मा घिर गए। इसके अलावा फायर सेफ्टी और हमर क्लीनिक निर्माण जैसी मुद्दों को लेकर भी सदन में तीखी बहस देखने को मिली।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से नवा रायपुर अटल नगर अत्याधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनने की तरफ अग्रसर है। राज्य के आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर को देश के आधुनिक शहरों में शुमार करने के लिए इसे भविष्य के शहर के रूप मे तैयार करने हेतु प्रयासरत हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है आने वाले 25 वर्षों तक नवा रायपुर अटल नगर के लोगों को लिए निर्बाध पेयजल की सप्लाई। भविष्य में भूमिगत जल में कमी और बढ़ती जनसंख्या की मांग के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए अभनपुर के पास कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट तक एक नई पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह पाइप लाइन 16 किमी लंबी होगी और इसकी अनुमानित लागत लगभग 109 करोड़ रूपए होगी। नवा रायपुर अटल नगर में टीला एनीकट से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन गर्मी के दिनों में पानी की कमी होने से एक प्राकृतिक खुली नहर के द्वारा कोड़ापार से थनौद तक पानी की आपूर्ति की जाती है। कोड़ापार तक पानी रविशंकर जलाशय से आता है। कोड़ापार से थनौद तक खुली नहर की दूरी लगभग 25 किमी है। इतनी लंबी दूरी तक खुली नहर के माध्यम से छोड़ने पर काफी मात्रा में पानी का नुकसान हो जाता है। खुली नहर की वजह से पानी की वास्तविक क्षमता का इस्तेमाल नहीं हो पाता है। नवा रायपुर के लोगों को पानी की दिक्कत न हो और साथ ही पानी का नुकसान भी न हो इसके लिए प्राकृतिक नहर के स्थान पर पाईपलाइन के माध्यम से नहर का पानी नया रायपुर अटल नगर तक पहुंचाया जायेगा। पाइप लाइन बिछाने से कोड़ापार से थनौद तक की दूरी भी कम होगी और बिना किसी नुकसान से अपनी वास्तविक क्षमता में पानी थनौद तक पहुंचेगा। इस परियोजना के अमल में आने और पूर्ण हो जाने से भविष्य में शहर के नागरिकों को पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Adv