रायपुर। कल 27 दिसंबर यानि शुक्रवार को प्रदेश भर के सभी नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई की कार्रवाई की जानी थी जो फ़िलहाल टाल दी गई है। सरकार इस स्थगित कार्यक्रम के संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि प्रक्रिया अब 7 जनवरी को पूरा किया जाएगा। वही इससे पहले पंचायतों के आरक्षण प्रक्रिया को भी टाल दिया गया था लेकिन बाद में जारी आदेश के मुताबिक़ 30 दिसंबर को यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
रायपुर। नए साल के साथ छत्तीसगढ़ को नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) मिलने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए तीन नामों का एक पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा था। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक, यूपीएससी ने इस प्रस्ताव को सरकार को वापस लौटा दिया है। आयोग ने पैनल में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसआरपी कल्लूरी का नाम शामिल न करने का कारण भी पूछा है। हालांकि, इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह की पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में हालिया सक्रियता से डीजीपी चयन के समीकरणों में बदलाव देखा जा रहा है। राज्य सरकार अब नए सिरे से तीन नामों का संशोधित पैनल तैयार कर रही है, जिसे जल्द ही दिल्ली भेजा जाएगा। इस बार के प्रस्ताव में बड़े बदलाव होने और कुछ नए नाम शामिल किए जाने की संभावना है।
रायपुर। पुरानी बस्ती पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिरा पारा भाटा गांव जी.के. होंडा शोरूम के पीछे आम जगह में कुछ जुआडियान ताश पत्ती से काट पत्ती जुआ, रूपए पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर खेल रहे हैं। जिस सूचना पर तत्काल टीम बनाकर घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रूपए पैसे का दाव लगाकर हार जीत का खेल खेल रहे जुआरियन को पकड़ कर उनसे 04 नग मोटर सायकल वाहन,05 नग मोबाइल, नगदी रकम कुल जुमला 4.06.550 रुपए एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 570/2024 धारा 3 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में जुआ, सट्टा जैसे कारोबार पर कार्यवाही हेतु अभियान चलाए जा रहे है! गिरफ्तार जुआरी 01. पिंटू ठाकुर उर्फ यशु ध्रुव पिता रमेश ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी दुर्गा चौक पुराना जोन कार्यालय के पास भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुरछत्तीसगढ़ 02. प्रिंस ठाकुर पिता नरेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना जोन कार्यालय के पास भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़। 03. सतीश उर्फ विक्की साहू पिता मोहनलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बाजार के पास भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़। 04. दददु यादव उर्फ चंदन पिता संपत यादव उम्र 40 वर्ष निवासी छिरापारा भाटागांवथाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़। 05. विमल कुमार साहू पिता अश्वनी कुमार साहू उम्र 18 वर्ष निवासी बाजार चौक पुराना जोन कार्यालय के पास भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
बस्तर। अबूझमाड़ मुठभेड़ में पुलिस फोर्स ने 303 राइफल बरामद की है। ये राइफल 33 साल पहले यानी 1991 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर लूटी थी। इस हमले में 10 जवान शहीद हुए थे जबकि 12 से ज्यादा जवान जख्मी थे। अब नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने गन मिलने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, साल 1991 में गढ़चिरौली के तुमारगुंडा में माओवादियों लैंडमाइंस विस्फोट करने के वाद जवानों को एंबुश में भी फंसाया था। ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें 10 जवानों ने अपनी शहादत दी थी वहीं 12 से ज्यादा जवान घायल थे। मौके से नक्सलियों ने जवानों की कुल 18 303 राइफल लूट ली थी। वहीं 12 दिसंबर 2024 को दक्षिण अबूझमाड़ के कालाहाजा इलाके में जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने SZCM समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से 303 अन्य हथियार बरामद किए थे। जिसके बाद नारायणपुर पुलिस हथियारों की हिस्ट्री खंगाल रही थी।
रायपुर। PCC चीफ दीपक बैज बेलगावी रवाना हुए। X पोस्ट में उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष बने 100 साल पूरे हुए.. इस शुभ अवसर पर आज बेलगावी में आयोजित CWC की बैठक में सम्मिलित होने जा रहा हूं। 100 साल पूर्व महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में बेलगावी (कर्नाटक) में कांग्रेस का अधिवेशन संपन्न हुआ था। आपको बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) आज 26 और कल 27 दिसंबर को बेलगावी में बैठक होने होने वाली है। कांग्रेस पार्टी इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र की शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही है, जिसकी स्थापना 1924 में हुई थी। इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं।
अंबिकापुर। शहर में व्यापारी के घर पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है. कार सवार लोगों ने अल सुबह व्यापारी के घर पेट्रोल बम फेंककर मौके से फरार हो गए. इस घटना से व्यापारी का पूरा परिवार डरा-सहमा है. बम फेंकने की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके सहारे पुलिस जांच में जुटी है. दरअसल, पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठीरमा का हैं, जहां रहने वाले संजीत व्यपारी के घर 23 दिसम्बर की अल सुबह कार सवार दो अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंककर मौक़े से फरार हो गए. पेट्रोल बम से घर में रखे सोफे में आग भी लग गई थी, जिसे परिवार के सदस्यों ने बुझाया है. पेट्रोल बम फेंकने की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे. अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस कब तक पेट्रोल पंप संचालक के घर पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार कर पाती है.
वाड्रफनगर। प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार धर्मांतरण को लेकर सख्त है। इसके बाद भी धर्मांतरण जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अलग अलग क्षेत्रों से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आ रहा है। बढ़ते धर्मांतण को लेकर अब कथावाचक सच्चिदानंद महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, आज कथावाचक सच्चिदानंद महाराज छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने अपने बयान में कहा कि पहले तो वो अपना नाम क्रिस्चन रखते थे। अब तो नाम भी क्रिस्चन नहीं रहता है। अब तो नाम हिंदू का होता है। कागज में वो हिंदू लिखते हैं और जाते हैं चर्च में। उन्होंने कहा कि कागज में हिंदू लिख कर जो लोग आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। सरकार उनका आरक्षण समाप्त करें। ऐसे लोगों पर सरकार को कार्यवाही करना चाहिए। सरकार को धोखे में रख कर हिंदू लिख कर लाभ लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि चंगाई सभा में भूत उतारने का दावा करते हैं। मेरा भूत उतारे तो जानूं? इसके अलावा उन्होंने कहा कि भोले भाले जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें।
रायपुर। रायपुर में तलवार लहराते जुलूस का एक वीडियो सामने आया है। धरसींवा इलाके के सांकरा के पास डीजे की धुन पर हथियारों के साथ युवाओं की टोली ने शक्ति प्रदर्शन किया। 5 से 6 युवक तलवार, चाकू, कटार जैसे हथियार लहराते कैमरे में रील्स बनवाई। फिर उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ये जुलूस धरसींवा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में निकला था। इसमें महिला बच्चों समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए थे। इस जुलूस के बहाने कुछ असमाजिक तत्व सड़क पर हथियारों की नुमाइश कर रहे है। ये तलवार जैसे खतरनाक हथियारों को हाथों से इधर उधर लहरा रहे है। जिससे लगातार किसी अनहोनी की आशंका बनी हुईं थी। बता दें कि रायपुर के नए SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने शहरभर के गुंडे बदमाशों की परेड करवाई थी। करीब 100 से ज्यादा असामाजिक तत्वों को पट्टे से पीटा भी गया था। जिससे की क्रिमिनलों को सख्त मैसेज जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया में हथियारों के साथ फोटो वीडियो अपलोड करने वालों को भी चेतावनी दी गई थी। लेकिन, उसके बावजूद शहर में हर दिन चाकूबाजी और हथियार लहराते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं।
पूर्णिया: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर राजनीति जारी है। इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सड़कों पर उतरने की घोषणा करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर बिहार बंद कराएंगे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रश्न पत्र लीक के बाद बिहार के छात्र अवसाद में हैं और सुसाइड कर रहे हैं। बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक में 500 करोड़ रुपए का खेल हुआ है। उन्होंने हाईकोर्ट की बेंच से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कोचिंग माफियाओं की भी मिलीभगत बताया। पप्पू यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बीपीएससी परीक्षा रद्द नहीं की गई तो एक जनवरी को बिहार बंद करेंगे। वह प्रश्न पत्र लीक मामले में चुप नहीं बैठने वाले हैं। इससे पहले पप्पू यादव सोमवार की देर रात पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे और छात्रों के साथ धरने पर बैठे। पप्पू यादव पीटी परीक्षा रद्द कर पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी धरनास्थल पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों का समर्थन कर चुके हैं। 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था। बीपीएससी ने दावा किया कि ऐसी अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व थे। हालांकि, बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा देने वाले 5,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है। छात्र परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं।
राजिम। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खूबसूरत प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध राजिम नगरी जो तीन नदियां महानदी (चित्रोत्पला), पैरी और सोंढुर का पवित्र संगम है इसीके किनारे बसे गोबरा नयापारा जो तीन जिलों का भी संगम है में हरिहर विद्यालय प्रांगण परिसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुज हरिद्वार के मार्गदर्शन मे 05 से 08 जनवरी 2025 तक राष्ट्र जागरण के लिय 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी हेतु 25 दिसम्बर को गायत्री शक्ति पीठ नवापारा में यज्ञ संचालन समिति ने गोष्ठी आयोजित की जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं सैकड़ो गायत्री परिजन उपस्थित थे। यज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष आर.एस. चौरसिया एवं गायत्री शक्ति पीठ नयापारा राजिम के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री सुदर्शन वर्मा ने बताया कि आज मानव पाश्चात्य जीवन शैली अपनाते हुए भौतिकता की चकाचौंध में सद्गुणों को भूल गया है और दुर्गणों में फंसकर स्वयं तथा बच्चों का भविष्य अंधकारमय बनाता जा रहा है। भारतीय संस्कृति ऋषी प्रणीत जीवन मूल्यों से परिपूर्ण है। यज्ञीय परंपरा के पुनरुत्थान से वर्तमान समय की समस्त विभिषिकाओं का समाधान संभव है जनकल्याण की समस्त आकांक्षाओं को यज्ञीय परंपरा के माध्यम से पूर्ण किया जा सकता है। इसी उद्देश्य को राष्ट्र जागरण हेतु इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम दिवस 05 जनवरी को सदज्ञान गंगा शोभा यात्रा एवं भव्य कलश यात्रा, कलश स्थापना, आद्यशक्ति युगशक्ति पर संगीत व प्रवचन होगा। द्वितीय दिवस 06 जनवरी को प्रातः 08ः30 बजे देवपूजन, यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान संदेश एव गायत्री महायज्ञ व आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी प्रतिकुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार को विशेष उद्बोधन होगा, इसके पश्चात विवाह संस्कार, संगठनात्मक कार्यकर्ता गोष्ठी, नारी शक्ति सम्मेलन, गीत संगीत, प्रज्ञा प्रवचन, होगा। तृतीय दिवस 07 जनवरी को प्रातः 06 बजे ध्यान साधना व प्रज्ञायोग तथा प्रातः 08 बजे से गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार होंगे इसके पश्चात युवा चेतना जानरण एवं संध्या 06 बजे भव्य दीप महायज्ञ होगा। चतुर्थ दिवस 08 जनवरी को प्रातः 06 बजे सविता ध्यान साधना तथा प्रातः 08 बजे से गायत्री महायज्ञ एवं पूर्णाहति एवं गायत्री परिवार की संस्थापिका वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दि की तैयारी हेतु न्यूनतम संकल्प साधना, स्वाध्याय, अंशदान, ज्ञानघट, साहित्य एवं पत्रिका विस्तार के बारे में श्रद्धालुजनों को अवगत कराया जायेगा। इस महायज्ञ में सभी संस्कार - पुसंवन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्णछेदन, मुण्डन, विद्यारम्भ, यज्ञोपवित, विवाह, जन्मदिवस व विवाहदिवस तथा गुरुदीक्षा आदि निःशुल्क कराये जायेंगे, जिसके लिये पूर्व पंजीयन अनिवार्य होगा। राष्ट्र जागरण के इस महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी होगी। इसलिए किया जाता है गायत्री महायज्ञ गायत्री परिवार रायपुर के उपजोन समन्वयक सी.पी. साहू एवं जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद ने बताया कि गायत्री महायज्ञ एक धार्मिक अनुष्ठान है, जो गायत्री मंत्र के महत्व को मानते हुए आयोजित किया जाता है. यह यज्ञ विशेष रूप से ध्यान, साधना और सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से किया जाता है. इसमें अग्नि को आहुतियां देकर देवताओं को समर्पित किया जाता है, जिससे मानसिक शुद्धि, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. गायत्री मंत्र का जाप इस यज्ञ का प्रमुख हिस्सा होता है, जो शांति और ऊर्जा का संचार करता है. इसे परिवार, समाज और राष्ट्र की भलाई के लिए भी किया जाता है. महायज्ञ का आयोजन अक्सर बड़े स्तर पर, सामूहिक रूप से किया जाता है.
रायपुर। विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के खेल मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में संचालनालय,मंत्रालय, निगम,बोर्ड, आयोग के कर्मचारी- अधिकारी हिस्सा ले रहे है। हर मैच को देखने बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित हो रहे है। नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है।इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है। आज का पहला मैच राज्य सूचना आयोग एवं भू-अभिलेख विभाग के मध्य खेला गया। भू-अभिलेख की ओर से पंकज ने सर्वाधिक 23 रन एवं रवि ने 17 रन बनाए।राज्य सूचना आयोग की ओर से आकाश ने आकाशीय चौके और छक्के लगाकर 43 रन बनाए। इस तरह राज्य निर्वाचन आयोग ने भू-अभिलेख को हराकर जीत दर्ज की। आकाश को शानदार बैटिंग के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच ग्रामोद्योग विभाग और मंत्रालय सुरक्षा के मध्य हुआ। ग्रामोद्योग विभाग पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 47 रन ही बना पाई। जिसमें सुभाष 31 और मनीष 42 का योगदान रहा। मंत्रालय सुरक्षा की ओर से नीरज ने दो विकेट लिया। मंत्रालय सुरक्षा के बैट्समैन ग्रामोद्योग के घातक गेंदबाजी के बदौलत 47 रन नहीं बना सकी। ग्रामोद्योग विभाग की ओर से फैशन 3 और दानी 2 विकेट लिए। इस तरह ग्रामोद्योग ने पहले ही मैच में दो बार के एनपीएल विजेता मंत्रालय सुरक्षा को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मनीष को शानदार 42 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा मैच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और उद्योग विभाग के मध्य खेला गया।पंचायत विभाग पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 71 रन बनाई।जिसमें नरेश 25 और सौरभ 13 रन का योगदान रहा। उद्योग विभाग लक्ष्य को पीछे करते हुए सूझबूझ के साथ बैटिंग करते हुए 72 रन बनाकर जीत दर्ज की।पंचायत विभाग की ओर से गुंजन 29 रन की पारी खेली। इस तरह उद्योग विभाग ने पहली जीत दर्ज की। उद्योग विभाग के गुंजन को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।* अंतिम मैच संचालनालय आयुष और स्टार 11 भू अभिलेख मध्य खेला गया। आयुष विभाग पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 71 रन बनाई।जिसमें आक्रामक बैटिंग करते हुए जागेश्वर ने 45 रन की पारी खेली।डोमेंंद्र ने शानदार 2 विकेट लेकर आयुष को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। आयुष विभाग के शानदार बॉलिंग एवं क्षेत्ररक्षण के कारण स्टार 11 भू अभिलेख की टीम मात्र 34 रन में सिमट गई। आयुष विभाग के जागेश्वर को धुंआधार बैटिंग करने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।* आज के गरिमामय आयोजन के दौरान संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू,कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, राम सागर कौशले, संजीत शर्मा, जगदीप बजाज,त्रिदीप कमल,लोकेश वर्मा,महेंद्र साहू, सोनाली तिड़के, सुरेश ढीढी,सुरेंद्र मार्कण्डेय, हीरा सिंह, राकेश चंद्राकर,विष्णु पाटेकर,राघव, रमन साहू सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर। युवक की लाश मिलते ही खमतराई शराब दुकान में सनसनी फ़ैल गई। फ़िलहाल मृतक के शव का शिनाख्त नहीं हो गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची टीम ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जांच उपरांत ही मौत की वजह सामने आएगी। वही शराब दुकान के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। कल एसएसपी ने ली बैठक आगामी क्रिसमस एवं नव वर्ष आगमन के मद्देनजर सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरंेट, कैफे, ढ़ाबा एवं बार संचालकों की बैठक ली गई। क्रिसमस एवं नव वर्ष के दौरान संचालकों द्वारा आयोजित कराने वाले समस्त कार्यक्रम की अनिवार्य रूप से अनुमति ली जावें साथ ही कार्यक्रम में कितने व्यक्ति शामिल हो रहे है, कौन सेलीब्रेटी है तथा किस प्रकार का कार्यक्रम है, की जानकारी भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये।
दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत बानबरद गांव में बीती रात एक मकान आग लग गई। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया कि उसके अंदर 40 से अधिक मुर्गियां जिंदा जल गईं। मकान मालिक का कहना है कि मकान में एक लाख रुपए से अधिक कैश रखा था वो भी जलकर राख हो गया है। नंदिनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना बीती देर रात बानबरद गांव की है। यहां राहुल निषाद के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम को तत्काल रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने वहां पहुंचते ही जलते हुए घर की आग को बुझाने का काम शुरू किया। आग काफी तेज थी, लपटें चारों ओर से निकल रही थीं। इसलिए बड़ी सावधानी पूर्वक उसके अंदर घुसा गया और पानी व फोम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लगभग तीन से चार घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद 5-6 अग्निशमन गाड़ी पानी का उपयोग करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रायगढ़। ओड़िसा से धान खफाने आ रहे पिकप वाहन के मालिक को जांच दल ने पकड़ा है। पिकप में अवैध रूप से 58 बोरी धान लोड था। मामले में खाद्य विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मंगलवार को खाद्य व कृषि विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि ओड़िसा की ओर से पिकप में अवैध धान लोडकर रायगढ़ लाया जा रहा है। ऐसे में तीन अलग अलग टीम बनाकर अवैध धान लोड पिकप की पतासाजी की जा रही थी। जहां रात करीब 1 बजे पता चला कि एक पिकप में लोड धान ओड़िसा के कच्चे रास्ते से लामडांड की ओर आया है। ऐसे में जांच टीम द्वारा बिजना लामडांड के पास उस पिकप को देख लिया और उसे दौड़ाने लगे। तब जांच टीम ने पिकप को लामदंड में पकड़ा लिया। चालक पिकप को छोड़कर भाग निकला, लेकिन धान का मालिक भीष्मदेव खम्हारी पकड़ा गया। ऐसे में उससे पूछताछ में उसने बताया कि वह ओड़िसा के टपरिया से धान लाया था। जिसे जांच टीम द्वारा मंडी अधिनियम के जब्त कर समिति के सुर्पुद दिया गया है।
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। x पोस्ट में उन्होंने बताया कि भारत माता के सपूत, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनकी पावन स्मृतियों को नमन कर अपने विचार व्यक्त किये। श्रद्धेय अटल जी मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। वे युगपुरुष हैं, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल , पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, सांसद-विधायक और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
बीजापुर। जिले में वन विभाग की टीम ने एक गांव में छापेमारी कर करीब 1 ट्रक सागौन लकड़ी बरामद की थी। अब इसके विरोध में गांव के ग्रामीण उतर आए हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जामकर दिया। हालांकि, प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों नर जाम खोल दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला बीजापुर-भोपालपटनम मार्ग पर बसे मोदकपाल गांव का है। एक दिन पहले इंद्रावती टाइगर रिजर्व और वन मंडल बीजापुर की टीम ने पूरे गांव में छापेमारी की थी। अलग-अलग घरों से सागौन चिरान समेत सागौन से बने फर्नीचर, चौखट के साथ ही अन्य सामान बरामद किया था। हालांकि, जब्त सागौन की कीमत कितनी है यह अभी स्पष्ट नहीं है। विभाग की कार्रवाई के बाद से इलाके के लोग प्रशासन की इस कार्रवाई से काफी आक्रोशित थे। वहीं आज बुधवार को ग्रामीणों ने बीजापुर-भोपालपटनम मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। दर्जनों ग्रामीण सड़क पर बैठ गए।
दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन तथा सतानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किग में खडे़ वाहनो पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक को नेहरू नगर, सूर्या मॉल रोड, दुर्ग के इंदिरा मार्केट, बस स्टेण्ड में नो पार्किग में खडी दो पहिया वाहनो को क्रेन से उठाकर यातायात मुख्यालय लाया गया और वाहन मालिको नो पार्किग की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए समझाईस दी गई। साथ ही तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनो में लॉक लगाने की कार्यवाही की गई इसी प्रकार नेशनल हाईवे में भी ऐसे ऑटो चालक जो, सड़क में, हाईवे में मुख्य मार्ग पर वाहन खडा कर आवागमन बाधित कर रहे थे ऐसे वाहनो पर भी लॉक की कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा यह कार्यवाही भविष्य में निरंतर जारी रहेगा।
दुर्ग। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा सेक्टर ६ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में दुर्ग ज़िले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर गुण्डा/बदमाशों/अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाते हुए कार्यवाही करने के साथ ही कानून व्यवस्था ड्यूटी को मुस्तैदी पूर्वक करने के निर्देश दिये गये।
दुर्ग :- जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच अंजिता साहू को अनुविभागीय दंडाधिकारी पाटन लवकेश ध्रुव ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत बर्खास्त कर दिया था।
बेमेतरा :- जिले से टीचर मैडम के कारनामे का वीडियो सामने आया है। जो प्रतिदिन पढ़ाने की जगह रील बनाने में व्यस्त रहती है। जब स्कूली बच्चे इसका विरोध करते है तो टीसी काटने की धमकी देती है। बता दें कि बच्चों का वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच कार्रवाई होने की बात कही जा रही है।
Adv