सुकमा। रविवार सुबह सुकमा जिले के साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया। हमले से दोनों जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत एयरलिफ्ट किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों जवानों के हथियार इंसास राइफल को नक्सलियों ने लूट भाग गए। साप्ताहिक बाजार में हुए नक्सली हमले की एसपी किरण चौहान ने पुष्टि की। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण हर साप्ताहिक बाजार में जवानों को ड्यूटी के लिए साप्ताहिक बाजार में लगाया जाता है। मौका पाकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे जवानों पर हमला किया। जवानों को घायल होने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया। एक जवान की हालत गंभीर है। यह घटना सुबह 9 की बताई जा रही है। घायल जवानों के नाम करतम देव, सोढ़ी कन्ना है। इस घटना के बाद नक्सली की तलाश के लिए क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा. यह 20 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान कई अहम बिलों पर चर्चा होगी. शीतकालीन सत्र के दौरान वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक बिल पर भारी हंगामा होने के आसार है. वन नेशन-वन इलेक्शन पर रिपोर्ट को कैबिनेट से मंजूरी के बाद बिल को शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा. बता दें कि विपक्षी दल वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध कर रहे हैं और देश में एक साथ चुनाव के पक्ष में नहीं हैं.
जशपुर। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरतने के कारण दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार भगत को निलंबित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगेगा। सैप्टिक टैंक का ढक्कन लगवाने के निर्देश दिए है। सरपंच और ग्रामवासी श्रमदान करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुंदर सुघ्घर बनाएंगे। डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का ईलाज करेंगे। दोकडा़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट की व्यवस्था होगी।
जगदलपुर। जगदलपुर से 30 किलोमीटर दूर मुंडागांव में एक अजीबोगरीब घटना की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक खेत में अचानक से जमीन धंसने से 3 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसके बाद, फसल काटने गए किसान को लगा कि यह मामूली गड्ढा है और कीचड़ की वजह से जमीन धंस गई है। लेकिन शनिवार को, धान की फसल काटने गए गांव के लोग उस वक्त हैरान हो गए जब जमीन का यह छोटा गड्ढा पहले 10 फीट और फिर लगभग 15 फीट गहरा हो गया। यह नजारा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान किसी ने इस रहस्यमयी गड्ढे का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
सरगुजा/मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में दीपावली के दिन ट्रैक्टर ने शिवमंदिर के पास बाइक के साथ खड़े तीन नाबालिगों को चपेट में ले लिया। तीनों को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां दो की मौत हो गई। एक को रायपुर रेफर कर दिया गया है। एक अन्य हादसे में शुक्रवार को साथियों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक हसदेव नदी में डूब गया। जानकारी के मुताबिक, दीपावली के दिन गुरूवार को झगराखांड निवासी नीलेश कुमार (13) आयुश कुमार (15) एवं अजय पनिका (16) बाइक से मनेंद्रगढ़ पहुंचे थे। तीनों बाइक को सड़क किनारे रोककर बात कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार में मौके पर पहुंचे ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मनेंद्रगढ़ अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान नीलेश कुमार एवं आयुश कुमार की मौत हो गई। वहीं सिर में गंभीर चोट के कारा अजय पनिका को रायपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे ने तीन परिवार की दीपावली की खुशियां छीन लीं। तीनों दीपावली का सामान खरीदने मनेंद्रगढ़ आए थे। अंबिकापुर से मर्ग डायरी मनेंद्रगढ़ थाने भेजी जा रही है।
मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ में दीपावली के दिन सड़क हादसे में दो नाबालिग युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक झारखंड के रहने वाले नीलेश कुमार (13), आयुश कुमार (15) और अजय पनिका (16) बाइक से दीपावली की खरीददारी करने मनेन्द्रगढ़ आए हुए थे। इस दौरान तीनों सड़क किनारे बाइक पार्क कर आपस में बात करने लगे। तभी दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां नीलेश कुमार और आयुश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अजय को इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक अन्य मामले में एक युवक की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक ओम प्रकाश (35) अपने साथियों के साथ मनेन्द्रगढ़ से पिकनिक मनाने 20 किलोमीटर दूर छिपछिपी गया था। इस दौरान उसकी हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई। उसके साथियों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। वन्य जीव संरक्षण को बस्तर ओलंपिक का मस्कट समर्पित है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।
रायगढ़। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडसमेन (दसवी व आठवी) का आयोजन किया जाएगा। सेना द्वारा 22 अप्रैल 2024 से 03 मई 2024 तक ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र JIA Website (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल भी लेकर आना अनिवार्य है। रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास अथवा टेलीफोन नम्बर 0771-2965212 पर संपर्क किया जा सकता है।
राजनांदगांव। जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। नगर निगम के सामने एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार मोटर साइकिल एक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय आयुष रनसुरे और 21 वर्षीय प्रतीत स्वामी के रूप में हुई है, जो स्टेशनपारा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक दिवाली की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए मोटर साइकिल पर घूमने निकले थे। दुर्घटना उस समय हुई जब वे चिखली ओवर ब्रिज से उतरकर शहर की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटर साइकिल की गति काफी तेज थी, जिसके कारण युवक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और बिजली के खंभे से जा टकराए। ठोकर इतनी भयंकर थी कि मोटर साइकिल दो भागों में बंट गई। इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों में दिवाली की खुशियों को मातम में बदल दिया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारण दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इसके अलावा, खंभा भी टक्कर के बाद टेढ़ा हो गया है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवारों को झकझोर कर रखा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
रायगढ़। आज दोपहर थाना कोतरारोड़ में डीएसपी अखिलेश कौशिक द्वारा थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत युवक की हत्या का खुलासा कर मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई । डीएसपी कौशिक ने बताया कि दिनांक 29.10.2024 को प्रार्थी बन्धुराम उरांव पिता स्व. मंगल उरांव उम्र 65 साल सा. सरवानी थाना खरसिया जिला रायगढ हा.मु. पतरापाली विरेन्द्र कुमार उरांव का किराये का मकान थाना कोतरारोड जिला रायगढ (छ०ग) के द्वारा थाना कोतरारोड़ में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रातः 06:00 बजे करीबन इसका लडका दिलेश्वर उर्फ बोलो उरांव (30 साल) का साथी राजू शर्मा, परमेश्वर सतनामी जो पतरापाली में ही रहते हैं जो इसके घर आकर राजू शर्मा बताया कि दिनांक 28.10.24 को करीबन 11:00 बजे तीनों एक साथ पतरापाली तालाब के पास शराब पिये उसके बाद तीनों भोलू मुर्गा दुकान तिराहा के पास बैठे हुये थे। देर करीब 03:00 बजे (29 अक्टूबर) को राम उरांव अपनी सायकल से आया जिसके साथ दिलेश्वर का विवाद हुआ। दोनों के बीच बहसा बहसी में दिलेश्वर ने राम उरांव को 3-4 थप्पड मारा, तब राम उरांव गुस्से में आकर घर गया और गैंती (टांगी) से दिलेश्वर के सिर के बीचों बीच मारकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी घटना में प्रयुक्त गैंती (टांगी) को लेकर रातो रात खैरपुर पहुंचा और अपने बडसाला लक्ष्मी प्रसाद उरांव को सारी घटना बताकर उसे घटना में प्रयुक्त हथियार को छिपाने दे दिया। आरोपी लक्ष्मी प्रसाद उरांव ने आरोपी की मदद की और फिर दोनों मूल निवास जशपुर भागने के फिराक में थे। तत्काल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी अपने स्टाफ के साथ क्षेत्र में आरोपियों की घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत से दोनों आरोपियों को पकड़ा। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध क्रमांक 373/2024 धारा 103(1) BNS में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर मामले के संपूर्ण का त्वरित पटाक्षेप में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक थाना कोतरारोड प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्र.आर. करुणेश कुमार राय, आरक्षक संदीप कौशिक, संजय केरकेट्टा, टिकेश्वर यादव, मनोज जोल्हे, राजेश खाण्डे, चन्देश पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी (1) राम उरांव पिता समय लाल उरांव उम्र 28 वर्ष सा. बाजार पारा पतरापाली थाना कोतरारोड जिला रागयढ (छ.ग) (2) लक्ष्मी प्रसाद उरांव पिता लोधाराम उम्र 35 वर्ष सा. मांझापारा खैरपुर थाना कोतरारोड जिला रागयढ (छ.ग)
रायगढ़। रात्रि में सरायपाली स्थित रूपनाधाम स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में श्रमिकों के बीच हुए एक विवाद के दौरान लोकेश धनवार (28 वर्ष), निवासी खमगड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर, पर उसी प्लांट में कार्यरत जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी (32 वर्ष) ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना प्लांट के अंदर बनी लेबर कॉलोनी में हुई। इस हमले में गंभीर रूप से घायल लोकेश धनवार को उपचार हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जहां दिनांक 28/10/2024 को रात्रि 00:47 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मृत्यु के पश्चात थाना कोतवाली में तहरीर पर बिना नंबरी मर्ग दर्ज किया गया। चूंकि घटना थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में हुई थी। इसलिए मूल अपराध क्रमांक 242/2024 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने गवाहों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिससे यह पुष्टि हुई कि आरोपी जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी पिता जरहा धनकी उम्र 32 साल निवासी कोटछाल थाना सीतापुर जिला सरगुजा हाल मुकाम सरायपाली रुपानाधाम स्टील प्लांट लेबर कॉलोनी थाना पूंजीपथरा द्वारा ही यह अपराध किया गया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर लोहे की रॉड जब्त की गई है। आरोपी को आज दिनांक 30/10/2024 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का एवं हमराह टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथ्य में बिलासपुर में हुए मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह के दौरान पुलिस की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी. सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक आरक्षक नशे में धूत पाया गया. सक्ति जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक मनीष मिश्रा इस कदर शराब के नशे में था कि वह जरहाभाटा चौक के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। खाकी की बदनामी के डर से कुछ पुलिस वाले उसे अपने साथ लेकर गए।
बीजापुर। वर्षो से माओवादियों का दंश झेल रहे बीजापुर के अंदरुनी गांवों में छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार के तहत् विकास की गति तेज हुई है। पुलिस सुरक्षा कैम्प के स्थापना के बाद उनके 5 किमी. के दायरे में आने वाले गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादि सुविधाओं के साथ शासन के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करने आवश्यक दस्तावेज जाति, निवास आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता जैसे दस्तावेज मिशन मोड बनाए जा रहे है जिले के 33 गांवों में विकास की रफ्तार पकड़ी है जहां कभी प्रशासन की पहुंच नही थी। आज वहाँ सभी बुनियादि सुविधाएं पहुंचायी जा रही है। इसी कड़ी में दीपावली के अवसर पर विकासखंड बीजापुर के अंदरुनी गांव कावंडगांव एवं मुदवेंडी में मोबाईल टॉवर स्थापित किया गया। मोबाईल टॉवर मिलने से ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रहे है। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतिक आपदा सहित महत्वपूर्ण सूचना के लिए प्रशासन से संपर्क स्थापित करना अब आसान होगा। वहीं विभिन्न बुनियादि सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को मदद मिलेगी। स्थानीय निवासी अब अपने घर, परिवार, सगे संबंधियों से आसानी से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।
रायपुर। रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गरियाबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास को निलंबित कर दिया है। विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी के गरिमाविहीन व्यवहार एवं विलंबकारी कार्यनिति और अपने पद का सहजता से कार्य नही करने के कारण लगातार शिकायतें गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल के पास आ रही थी। जिसकी जांच पुष्टि करने पर आर. पी. दास विकासखंड एवं शिक्षा अधिकारी (प्राचार्य) के गरिमाविहीन व्यहार एवं विलंबकारी कार्य में दोष सिध्द होने के कारण जिला कलेक्टर गरियाबंद के प्रतिवेदन के आधार पर आर.पी. दास विकासखंड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद (मूल पद प्राचार्य) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में मुख्यालय एवं कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी छूरा नियत किया जाता है कि श्री दास को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
दंतेवाड़ा । धर्मांतरण के मुद्दे पर कुआकोंडा ब्लॉक के श्यामगिरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया. घटना में विशेष समुदाय के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं. स्थिति को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में है. जानकारी के अनुसार, गांव में धर्मांतरण के विरोध में बैठक रखी गई थी, जिस पर गांव में विवाद शुरू हो गया. एक गुट ने दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है, लेकिन इससे पहले ही आज तीन ने अपना नामाकंन वापस ले लिया है. नाम वापस लेने वालों में महेन्द्र कुमार बाघ, रवि भोई और जुगराज जगत का नाम शामिल है. इस प्रकार अब कुल 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
छत्तीसगढ़ में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है, पिछले कुछ महीनों से यहाँ हत्या जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है, इसी बीच एक और नया मामला सामने आ गया है, जहाँ रायपुर के रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिगों ने मिलकर चाकू से गला रेतकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है। युवक के गले और सीने पर वार किया गया है। इनके बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था, जिसे लेकर हत्या की गई है। वहीं वारदात के बाद आधे घंटे तक जमीन पर लहूलुहान पड़ा युवक दर्द से तड़पता रहा, जिसके बाद जीआरपी पहुंची।
बीजापुर। सरकार की महत्वपूर्ण ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के प्रभाव से प्रेरित होकर पांच माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया है. आत्मसमर्पण करने वालों में पांच लाख का इनामी माओवादी भी शामिल है. बताया जा रहा है कि ये सभी माओवादी फायरिंग, आईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी हिंसक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं.
रायपुर. दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना हुआ है. इसकी वजह से समुद्र से नमी आ रही है. खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव अधिक है. मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
बिलासपुर. वर्दी की आड़ में युवक से गांजा तस्करी कराने वाले जीआरपी के चार आरक्षकों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें से दो आरक्षकों को जेल भेज दिया गया है. वहीं दो आरक्षकों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है.
Adv