रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे कैटनरी तांबा तार चोरी के एक और मामले को सुलझा लिया है। अजय निकुंज, निवासी साडा कॉलोनी कोरबा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराया कि 16-17 अक्टूबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने ग्राम बरकसपाली रेलवे लाइन के पोल नंबर 40/2, 41/7 से लगभग 100 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹35,000) चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 304/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान संदिग्ध नोहर सिंह, निवासी कोगनारा, को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी देवनाथ राठिया के साथ मिलकर बरकसपाली रेलवे लाइन से तांबा तार काटकर चोरी की थी। दोनों आरोपियों ने बांस और लोहे की आरी का उपयोग कर तांबा तार के टुकड़े किए थे। नोहर सिंह के मेमोरंडम पर 30 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹25,000) और चोरी में प्रयुक्त आरी पत्ती बरामद की गई। प्रकरण में दो आरोपियों के होने से धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। पुलिस ने देवनाथ राठिया की तलाश कर उसे हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने नोहर सिंह के साथ मिलकर तांबा तार को काटा और आपस में बांट लिया। देवनाथ राठिया से 69 मीटर कैटनरी तांबा तार (कीमत ₹55,000) बरामद हुआ, जिसे गवाहों के सामने विधिवत जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी देवनाथ राठिया पहले भी चोरी के अपराध (अपराध क्र. 433/22 धारा 379, 34 भादवि) में संलिप्त रह चुका है। दोनों आरोपियों को आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी (1) नोहर सिंह पिता लाला राम उम्र 35 वर्ष सा. केराकछार, थाना करतला जिला कोरबा हामु कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग. (2) देवनाथ राठिया पिता वीरसिंह राठिया उम्र 36 वर्ष सा. कोगनारा, थाना घरघोडा जिला रायगढ छ.ग.
धमतरी। जिले के नगरी ब्लाक के ग्राम जबर्रा गाँव को जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण पर्यटन इको टूरिज्म के रूप में विकसित कर रहा है। यहां प्रदेश, देश विदेश से भी पर्यटक आने लगे हैं यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने पुणे महाराष्ट्र के छात्र दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए इको टूरिज्म स्थल जबर्रा गाँव पहुंचे। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वन संसाधन को देख छात्र खुशी से गदगद हुए और मम्मी पापा के साथ पुनः इको टूरिज्म जबर्रा गाँव आने की बात कही। इको टूरिज्म हीलर्स के अध्यक्ष माधव सिंह मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे समूह को इको टूरिज्म हीलर्स के नाम से जाना जाता है जिसमें 20 सदस्य निरंतर यहां कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे गांव में एशिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा औषधि पाए जाने वाला जंगल है। हम लोग जबसे टूरिज्म समिति चला रहे हैं तब से विदेश के लोग भी आते हैं और आदिवासी कल्चर आदिवासी पारंपरिक भोजन एवं अन्य प्राकृतिक गतिविधियां की उन्हें जानकारी देते हैं।जबर्रा गाँव औषधीय पौधों के लिए अपनी अनूठी प्राकृतिक छटा के लिए प्रसिद्ध है। यहां लंबी पैदल यात्रा, ट्रेकिंग, नेचर ट्रेल वॉक के लिए एक उभरता हुआ पर्यटन स्थल है । वे जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्य करते हैं उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए बताया कि वे अभी बाहर कार्य करने नहीं जाते हैं और यह इको टूरिज्म 2020 से प्रारंभ हुआ है। उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे हम यहां आने वाले पर्यटकों को सही जानकारी दे सकें। पर्यटको के आने से अब उनकी आर्थिक मे सुधार हो रहा है। इको टूरिज्म हीलर्स समिति के अध्यक्ष ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में पुणे महाराष्ट्र से आए छात्रों को वनों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के औषधीय जड़ी बूटियों, पहाड़ों एवं घने वनों , पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, खानपान भोजन के संबंध में जानकारी छात्रों को दी गई। शैक्षणिक भ्रमण में आए छात्रों ने औषधि, पहाड़, संस्कृति, चिड़ियों की चहचहाहट, सुंदर वनों से सजे प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखा और शांति एवं सुकून महसूस किया। छात्रों ने कहा कि पुणे बड़ा शहर है जिसके कारण शुद्ध पर्यावरण हमें नहीं मिल पाता। यहां आकर शांति सुकून एवं आनंद प्राप्त हुआ। वे जंगल में जंगली जानवरों के पांव के निशान देखकर भी बेहद खुश हुए।आने वाले समय में मम्मी पापा के साथ आने की बात कही। छात्रों ने यहां की पारंपरिक इडहर की सब्जी, चिला की रोटी बहुत पसंद आयी ।
रायपुर। दीवाली और छठ पूजा के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनें पूरी तरह पैक हो चुकी हैं। खासकर उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों, जैसे सारनाथ, साउथ बिहार, हटिया, गोंडवाना, छत्तीसगढ़, गोंदिया-बरौनी, और समता में दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ही कंफर्म टिकट मिल रहा है।
रायगढ़। रायगढ़ के धरमजयगढ़ वनक्षेत्र में आज हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक साथ 3 हाथियों की मौत हो गई है।
रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग अपनी जीवन-पद्धति, खान-पान, लोक-नृत्य, लोक-संगीत, लोकवाद्यों, कलाओं रीति-रिवाजों, तीज-त्यौहारों, अस्थाओं और अन्य आदिम परंपराओं से काफी प्रभावित हुईं। छत्तीसगढ के पारंपरिक वेषभूषा में सजे आदिवासियों के साथ सामुहिक छायाचित्र लिया गया।
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 28 लाख निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए तीन नई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं का अनुमोदन श्रम मंत्री और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में शुक्रवार को नवा रायपुर में आयोजित संचालक मंडल की तृतीय बैठक में हुआ।
रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा।
रायपुर। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मृर्मु को अपने बीच पाकर छत्तीसगढ़ के लोग हमेशा गौरवान्वित होते हैं, विशेष रूप से यहां के जनजातीय समाज स्वयं को बहुत प्रतिष्ठित महसूस कर रहा है।
खैरागढ़। जिले में गौ-सेवक ने अपने जन्मदिन पर गायों को पार्टी दी है। मनोहर गौशाला में 2000 किलो फल-सब्जियों को रंगोली की तरह सजाया, इसमें 9 घंटे का समय लगा। गौ-वंशों को विशेष फ्रूट और सलाद की अनोखी पार्टी दी गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बिलासपुर। इंडियन ब्रायलर चिकन शॉप को अज्ञात लोगों द्वारा जेसीबी चलाकर तोड़ दिया गया है। घटना की लिख्ति शिकायत सिविल लाईन थाना में की गई है। इंडियन ब्रायलर फार्म के सुपरवाईजर अंशुनेश्वर साहू ने थाना में लिखित शिकायत करते कहा है कि जरहाभाठा महाराणा प्रताप चौक स्थित इंडियन ब्रायलर चिकन शॉप को राजेश कोटवानी के साथ किराये पर अनुबंध कर विगत कई साल से संचालित किया जा रहा था।
रायपुर - प्रदेश सचिव ताजुल अहमद के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों एवं लोक जगत परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदेश सचिव ताजुल अहमद जी आज अपना 22वां जन्मदिन राजधानी रायपुर में मना रहे हैं. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वासियों व लोकजगत परिवार की तरफ से प्रदेश सचिव ताजुल अहमद को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं,
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार, 28 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में दोपहर 12 बजे होगी. इस बैठक में सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है.
कबीरधाम. पुलिस को अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में तस्करों के पास से 245.105 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 61,27,625 रुपये है. पुलिस ने बरामद गांजे समेत एक टाटा 1109 वाहन, दो एन्ड्रायड मोबाइल फोन और कुछ नकद राशि भी जब्त की है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के निगम, मंडल और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को बोनस देने के मामले में राज्य के वित्त विभाग ने आपत्ति जताई है। इस संदर्भ में वित्त विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने सभी विभाग प्रमुखों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के विभिन्न संस्थानों को अपने कर्मचारियों को वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं राज्य शासन द्वारा तय मापदंडों के अनुसार ही देनी चाहिए। अतिरिक्त बोनस या सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने आज एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में संस्थान के 10 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं पदोपाधि तथा 514 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है, उनके निर्णय जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से उत्तीर्ण चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल छात्र इस जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ करेंगे। उन्होंने उपाधि एवं पदोपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देेते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रो. जॉर्ज ए डिसूजा, एम्स के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक कुमार जिंदल सहित एम्स रायपुर के चिकित्सक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि जब आप सबने मेडिकल को अपना कार्यक्षेत्र चुना होगा, तो आपके मन में दया और संवेदना का भाव रहा होगा। आपको यह हमेशा याद रखना होगा कि दया, करूणा, संवेदना मानवीय मूल्य को मजबूत बनाते हैं। इसलिए हमेशा अपने कार्य क्षेत्र में इन जीवन मूल्यों के साथ कार्य करें। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत सरकार देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है। पिछले एक दशक में देशवासियों को यूनिवर्सल हेल्थ कार्ड प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाई उपलब्ध हो रही है। पिछले 10 वर्षों में मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस और पीजी की सीटों में भी बढ़ोतरी हुई है। नए एम्स भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एम्स रायपुर उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ-साथ कुपोषण को दूर करने तथा सिकलसेल क्लिनिक का संचालन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग जनकल्याण के लिए किया जाना चाहिए। एम्स रायपुर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, चलित क्लीनिकल डिसीज और सपोर्ट सिस्टम पर भी कार्य कर रहा है। इससे दूर दराज के क्षेत्र के डॉक्टरों को आपातकालीन स्थितियों में रियल टाइम मदद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। हमने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। आपके कार्य विकसित राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर सभी स्नातक छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके सफल करियर की कामना की। उन्हांेने कहा कि आज से आप, लोगों के लिए आशा की किरण होंगे। उन्होंने एम्स रायपुर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संस्थान ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त की है। एम्स रायपुर का 2024 में राष्ट्रीय रैंकिंग में 38वां स्थान प्राप्त करना इसकी एक मिसाल है। इस संस्थान ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान यहां के मरीजों को मिले उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की भी उन्होंने प्रशंसा की। राज्यपाल ने आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की सराहना की और कहा कि इस योजना ने संस्थान की गरिमा को और बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि इस आदिवासी प्रदेश में स्थित मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थाओं की प्रतिभाएं आपकी उपस्थिति में दीक्षा पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में देश की लगभग सभी ख्यातनाम संस्थाएं स्थित हैं। ये संस्थाएं राज्य के भविष्य को रास्ता दिखाने वाली मशालें हैं। इनमें से ज्यादातर संस्थाएं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की रूचि और पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली हैं। एम्स रायपुर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र और ओडिशा के लोगों के लिए भी वरदान है। इस संस्थान ने अपनी व्यवस्था और विशेषज्ञता के लिए पूरे देश में नाम कमाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। राज्य में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भर्तियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। अस्पताल भवनों को बेहतर बनाया जा रहा है। आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था भी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर और सिम्स बिलासपुर में भवन विस्तार तथा सुविधाओं का विकास शुरू कर दिया गया है। प्रदेश के 4 नये मेडिकल कॉलेजों के भवनों के निर्माण के लिए 1020 करोड़ 60 लाख रुपए का प्रावधान कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में भी कराने का निर्णय लिया है, इससे विशेष रूप ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का मेडिकल हब बनाने में अपना योगदान देने के लिए हमारे शासकीय अस्पताल भी पूरी तरह तैयार हैं। हम राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं को दुर्गम क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रो. जॉर्ज ए डिसूजा ने स्वागत भाषण तथा कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल अशोक कुमार जिंदल ने एम्स रायपुर का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
रायपुर। झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू की तीन दिनों की पुलिस रिमांड खत्म हो गई है। जिसके बाद अमन साहू को फिर एक बार केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बीच पुलिस ने तेलीबांधा फायरिंग मामले में गैंगस्टर से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने रिमांड आगे बढ़ाने की मांग नही की। जिसके बाद उसे कोर्ट ने न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। अब अमन साहू को 28 अक्टूबर को फिर एक बार सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। चर्चा है कि पुलिस को अब तक कि पूछताछ में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं जिससे साबित हो सके की फायरिंग मामले में अमन साहू का सीधा कनेक्शन था। इस वजह से बताया जा रहा है कि पुलिस कोर्ट में फिर रिमांड के लिए आवेदन लगायेगी। रायपुर पुलिस को इनपुट मिला है कि जेल से ही गैंगस्टर अमन सोशल मीडिया ऐप के जरिए अपने गुर्गों को डायरेक्शन देता है। अमन पर झारखंड की जेल में बैठकर रायपुर के कारोबारियों पर भी गोली चलवाने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस ने अमन से पूछताछ की है।
बलरामपुर। कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में फिर से बड़ा बवाल हुआ है. आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मृतक के डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी. इस हिंसा में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है. वहीं पुलिस के अधिकारी मौके पर उग्र भीड़ को समझाइस देने में जुटे हुए हैं. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं. बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा खड़ा किया. सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की.
उत्तर बस्तर कांकेर, जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों के लिए अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण कोसा केन्द्र जगदलपुर में निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण हेतु 11 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास के कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि कोसा वस्त्र बुनाई प्रशिक्षण अवधि 04 माह की होगी।
रायपुर। एम्स में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासी माननीय राष्ट्रपति महोदया जी का सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।
Adv