रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने श्री सत्य सांई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20 वीं बैठक सम्पन्न विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न खनिज परियोजनाओं एवं अधोसंरचना हेतु राशि स्वीकृत की गई। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में अधिकारियों से खनिज विकास निधि सलाहकार समिति के पूर्व निर्णय सहित राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निधि में उपलब्ध राशि को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में वृहद अधोसंरचना निर्माण की परिकल्पना पर विचार किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में चर्चा उपरांत छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन को डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग हेतु भू-अर्जन एवं प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, खानों के आईटी आधारित नियमन हेतु 83 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में राज्य में खनिज राजस्व में और वृद्धि की संभावनाओं के अध्ययन कार्यवाही तथा खनन क्षेत्र में सुधार हेतु विशेषज्ञ संस्थाओं की सेवाएं लेने हेतु 20 करोड़ रुपए के अतिरिक्त राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि खनिज विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्राप्त होने वाले कुल खनिज राजस्व की 5% राशि खनिज विकास निधि मद अंतर्गत आरक्षित रहती है। उक्त निधि से सलाहकार समिति के अनुशंसा अनुसार संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, सीएमडीसी, रेल एवं सड़क परिवहन तथा खनन क्षेत्र में आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिए राशि प्रदान की जाती है।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के जंगल और यहाँ की भौगोलिक संरचना विभिन्न पशु-पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, जिसके चलते प्रदेश की जैव विविधता पूरे विश्व में अपना विशेष स्थान रखती है। खासकर सरगुजा और बस्तर के जंगलों समेत डोंगरगढ़-खैरागढ़ में फैली मैकल की श्रेणियाँ कई प्रवासी पक्षियों का ठिकाना हैं।
बलौदाबाजार, विकासखंड कसडोल अंतर्गत सोनाखान में 25 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। शिविर स्थल एवं तिथि में संशोधन कर दिया गया है।
नारायणपुर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रथम ऐल्युमनी मीट कार्यक्रम का आयोजन 21 अक्टूबर को किया गया। ऐल्युमनी मीट का संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती के. सुमित्रा द्वारा किया गया एवं सभी भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य की जानकारी देते हुए श्रीमती के. सुमित्रा द्वारा बताया गया कि ऐल्युमनी मीट का आयोजन करने का मकसद है कि पूर्व छात्र-छात्राएँ कॉलेज से जुड़े रहे जिससे कॉलेज के लिए मददगार साबित हो सके।
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट बढ़ने से विकास के पथ पर अग्रसर होगा भरतपुर-सोनहत: रेणुका
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।
बलरामपुर ,भारत सरकार द्वारा जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, समाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान पर कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के निर्देश के परिपालन में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य श्री अगस्टिन कुजूर के संरक्षण में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
दुर्ग,कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड पाटन एवं धमधा के ग्राम पंचायतों में डोम शेड एवं कक्ष निर्माण के लिए 40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के ग्राम पंचायत मासूलपानी को जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर मंगलवार को यहां 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में श्रेष्ठ पंचायत की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 23 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने जा रही है , 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी और अफसरों के लिए मंगलवार को एक खास आदेश जारी किया गया है। अब दिवाली से पहले ही सैलरी सरकारी कर्मियों को मिल जाएगी। वित्त विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर सभी विभागों को वेतन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
रायपुर. ओडिशा में आज से लगातार दो-तीन दिनों तक चक्रवर्ती तूफान डाना का पुर्वानुमान है. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुल 14 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है. दिवाली से ठीक पहले इन ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें, रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर बीते दिन 9 ट्रेनों को रद्द किया था, जिसके बाद आज फिर से 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
धमतरी। महुआ शराब कोचिया गिराफ्तार हुआ है। पुलिस थाना केरेगांव को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मोहलाई पेट्रोल पंप के पास शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर जाकर देखे तो आरोपी द्वारा ग्राम मोहलाई पेट्रोल पंप के पास आम जगह पर अवैध रूप व से हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा था।
रायपुर,पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आवगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुये पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय में आवश्यक मरम्मत, साफ सफाई तथा सुरक्षा दृष्टि से दर्शक एवं पर्यटकों के लिये 24 एवं 25 अक्टूबर को 2 दिनों तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। 26 अक्टूबर से पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय पूर्वावत पर्यटकों के लिए खुला रहे
दंतेवाड़ा, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार व श्री जयंत नाहटा अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा , नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2015 से लागू किया गया है इस योजना में 10 वर्ष कम आयु वर्ग के बालिकाओं का बचत खाता खोला जाता है 14 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा होगा । 5 वर्ष मैच्योरिटी समय होगा 18 वर्ष बाद जमा राशि का 8.5 ब्याज के साथ राशि वापस हितग्राही को दिया जाएगा।
रायपुर। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास बंजारे को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर मंगलवार को गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए इसने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।
रायपुर। रायपुर दक्षिण में कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी के नेताओं में नाराजगी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा दावा करते कहा कि छत्तीसगढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट में भूपेश बघेल जी की नहीं चली… परिवारवाद चला… अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के दामाद को मिला। नाराज बघेल जी वायनाड रवाना।
नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक 40 साल का व्यक्ति बिजली के बड़े खंभे पर चढ़ गया। पुलिस और दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के साथ उसे नीचे उतारा। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार,पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति दिल्ली के शाहदरा के यमुना खादर इलाके में एक हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं. भाजपा से पूर्व सांसद सुनील सोनी और कांग्रेस से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है.
Adv