धमतरी :- धमतरी जिले के सिहावा रोड पर कुकरेल गांव के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए हैं. हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार महिंद्रा टीयूवी कार अनियंत्रित होकर पहले एक सब्जी ठेले से टकराई और फिर फ्लाई ऐश से भरे हाइवा में जा घुसी. जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जीप सवार तीनों युवक नगरी रोड के एक ढाबे के कर्मचारी थे. मृतक की पहचान कुशल यादव के रूप में हुई है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी.
जांजगीर चांपा. जिले मे किसानों के धान खरीदी कर लाखों रुपए के फर्जी चेक देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आशीष अग्रवाल ने 7 गांव के 22 किसानों से ग्रीष्मकाल का धान खरीदकर 70 लाख रुपए का फर्जी चेक देकर धोखा दिया था और राशि नहीं दे रहा था. पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
रायपुर। बाल्को मेडिकल सेंटर ने रायपुर में “शर्म छोड़ो, गांठों पे बोलो” अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बता दें कि अक्टूबर को विश्व स्तर पर स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोगों को इसके लक्षणों और समय पर पहचान से मिलने वाले जीवनरक्षक लाभों के बारे में शिक्षित किया जाता है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला टीचर के घर सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। टीचर रात में सोने के लिए अपने मां के घर चली गई थी। इस दौरान चोर ने सुने घर का फायदा उठा लिया। उसने घर का ताला तोड़कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
रायपुर। प्रार्थिया युक्ती निषाद ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डिघारी में रहती है तथा रोजी मजदुरी की काम करती है। प्रार्थिया दिनांक 24.10.2024 के शाम 06.00 बजे अपने माता पिता के साथ घर पर थी उसी दौरान गांव का भीमा सारथी प्रार्थिया के घर आया तथा बोला कि तेरे भाई को मारूंगा, उसके बाद भीमा सारथी प्रार्थिया के घर से चला गया। प्रार्थिया को शाम करीबन 07.00 बजे गांव का बादल निषाद फोन कर बताया कि उसके भाई रमेन्द्र निषाद को भीमा सारथी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है .
कोरबा। उर्जाधानी कोरबा में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि, एक शराबी शख्स ने अपनी बीवी और बेटी पर चाकूओं से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में दोनो गंभीर तौर पर घायल हो गए है, जिन्हे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है। आरोपी ने तैश में आकर अपने घर पर आगजनी भी की है। इससे घर पर रखे सामान भी जलकर ख़ाक हो गए है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया है। पूरा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है। फ़िलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। शुरुआती जांच और पूछताछ में पता चला है कि आरोप हमलावर शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था। वह अपनी पत्नी से संबंध बनाने की मांग करने लगा। लेकिन उसने मना कर दिया। बीवी का ये इंकार शराबी पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने मौके पर मौजूद अपनी बेटी और बीवी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। दोनों इस हमले में गम्भीर तौर पर घायल हुए है। उनका इलाज जारी है जबकि कोतवाली पुलिस आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 396, 351, 115, 326 के तहत पंजीबद्ध कर लिया है। उसकी खोजबीन की जा रही है। मामले पर कोरबा एएसपी ने बताया है कि, आरोपी आदतन शराबी है। वह शराब के नशे में घर आकर अक्सर मारपीट करता है। पति के इसी दुर्व्यहार और स्वभाव से तंग आकर पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अलग घर में रहती है। लेकिन शराबी पति वहां भी उससे विवाद करने पहुंच गया था।
रायपुर। युवा शक्ति तकदीर और तस्वीर बदलने वाली होती है। वह कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना साहस, जोश और लगन से कर सकते हैं । यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को रायपुर दक्षिण उपचुनावों के लिए युवा मोर्चा बैठक के दौरान कही। तत्पर कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि, युवा अपनी मेहनत, उत्साह और नए विचारों से हर चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं, और अपने संकल्प से इतिहास रच सकते हैं। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को रायपुर दक्षिण उपचुनाव में अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी। जिसमे मंडल वार टीम बनाकर युवाओं के बीच जाने और भाजपा सरकार के कार्यों को जनता से बताने को कहा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस राज में रायपुर अपराध और अपराधियों की राजधानी बन गया था। भाजपा सरकार आने के बाद अपराधियों में खौफ है। सभी युवा कार्यकर्ता जनता से राजधानी रायपुर को शांत और अपराध मुक्त रखने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करें। पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी शिव रतन शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल, जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, पार्षद मृत्युंजय दुबे, अभिषेक अग्रवाल, तुषार चौपड़ा समेत बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाइक सवार खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बड़हरा जिला भोजपुर बिहार का रहने वाला धर्मेन्द्र कुमार सिंह (45) पिछले कुछ सालों से तराईमाल में क्षेत्र में रहकर सिंघल फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था। शनिवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए पूंजीपथरा की ओर से रायगढ़ की तरफ जा जा रहा था। इसी दौरान नलवा फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को वह देख नहीं पाया और ट्रेलर के पीछे जा टकराया। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। जहां डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और धर्मेन्द्र को मेडिकल काॅलेज अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत के बाद उसके परिजनों की पतासाजी की गई। जानकारी मिली कि वह बिहार का रहने वाला है। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। ब्रेक डाउन के बाद ट्रेलर रोड किनारे खड़ी थी। फिलहाल, पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की ओर से आज रायपुर में छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल कॉलेजों के बच्चो को छात्रवृति के साथ ही चेक देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर सैय्यद अकील अहमद ने बताया की फाउंडेशन की ओर से मिशन तालीम अभियान के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे स्कूल, कॉलेज के बच्चो और प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जिन बच्चो ने फाउंडेशन की सहायता के बाद मेडिकल इंजीनियरिंग और अन्य व्यवसायिक कॉलेजों में प्रवेश लिया है उन्हे आज सम्मानित किया गया। ज़कात फाउंडेशन बच्चो को आगे बढ़ने के अवसर देकर कल्याणकारी कार्य कर रहा: आयुक्त अबू सामा ज़कात फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय आयकर और जीएसटी विभाग के आयुक्त अबू सामा ने ज़कात फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की मुस्लिम समाज के साथ ही अन्य जरूरतमंद बच्चो को छात्रवृति देकर फाउंडेशन की ओर से बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस नेक कार्य में वे भी कई सालो से जुड़े हुए है। उन्होंने छात्रों के जीएसटी और आयकर विभाग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के गुर बताए। अबू सामा ने कहा की डायरेक्ट और इन डायरेक्ट टैक्स की दोनो ब्रांचेस में विभिन्न पदों पर भर्ती होती है । इच्छुक बच्चे उनके कार्यालय में आकर कार्यप्रणाली भी देख सकते है । कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाती है । इस बारे में किसी भी किस्म की जानकारी लेने के लिए कोई भी छात्र उनसे संपर्क कर सकता है। अबू सामा ने कहा की यूपीएससी के तहत 24 सेवाओं के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है । केंद्रीय आयकर जीएसटी विभाग में सफलता के लिए बच्चे लगातार अध्ययन करे और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने अखबार पढ़ना जरूरी: असद खान छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक असद खान ने बच्चो से कहा की वे सफलता से हमेशा जुड़े नही रहे बल्कि जरूरत होने पर ही उसका उपयोग करे। उन्होंने कहा की अपने कार्य के 23 सालो के दौरान उन्होंने एसपीजी, एनएसजी और सभी तरह की कमांडो ट्रेनिंग की है । देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की कलाम ने अपनी सफलता के पीछे माता अर्शी अम्मा का आशीर्वाद के साथ ही कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को महत्वपूर्ण बताया है । जिसके कारण कलाम जीवन की कठिनाइयों का सामना कर सके और राष्ट्रपति पद तक पहुंच पाए है। असद खान ने बच्चो को प्रेरित करते हुए कहा की लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगन होना जरूरी है। पुलिस विभाग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी और गहन अध्ययन जरूरी है। तालीम हासिल कर ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है: हाजी असलम खान कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी असलम खान ने कहा की तालीम हासिल करके ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। बच्चे दीनी और दुनियावी तालीम हासिल करे और सफलता हासिल करे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि न्यू इंडियन एक्सप्रेस के स्टेट हेड वरिष्ठ पत्रकार एजाज़ के कैसर ने उपस्थित बच्चो को साफलता के टिप्स बताए। उन्होंने कहा की स्वयं अनुशासित रहने के बाद ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है । शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार सभी को है । इसके लिए अनेक योजनाएं भी चलाई जा रही है। 12 वी फेल सेलिब्रिटी अधिकारी मनोज शर्मा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की बच्चे खुद पर भरोसा रखे। वक्त का ध्यान रखे, मोबाइल का इस्तेमाल जरूरी होने पर ही करे तो लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है। मेडिकल इंजीनियरिंग और सीए की प्रतियोगी परीक्षा पास करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के एज़ाज़ी प्रोग्राम में नीट परीक्षा में 96 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले अब्दुल कलाम , 93 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले आसिफ खान, कोंडागांव की कनीज फातिमा, अंफिया फातमा,आतिफ शेख,शाहिना फातिमा, आतिफ शेख, सिबतेन रजा, अमान पठान , मोहम्मद अमान को अतिथियों ने पदक मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल ज़कात फाउंडेशन के सदस्य जनाब सैय्यद अकील ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की मुस्लिम समाज के बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए प्ररित करने वर्ष 2015 से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है । अब तक 6000 से अधिक बच्चे इसका लाभ ले चुके है। वही ज़कात फाउंडेशन के सदस्य जनाब मोहम्मद इनाम ने कहा की बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने आगे भी फाउंडेशन की ओर से कार्य किया जाएगा। फाउंडेशन के सदस्य जनाब इरफान बुखारी ने बताया की फाउंडेशन की ओर से बच्चो के लिए रायपुर में हॉस्टल बनाना प्रस्तावित है वही उनके कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है । साथ ही प्रदेश की विभिन्न सामाजिक स्कूलों को इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन के कार्यक्रम में 800 से अधिक बच्चे शामिल हुए । उनके अभिभावक और मुस्लिम समाज के लोगो के साथ ही प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ ज़कात फाउंडेशन के युनुस अली, अकरम सिद्दीकी नौमान अकरम हामिद, सैय्यद शकील अहमद, सैय्यद सादिक अली, एस एम हाशिम, सहित अन्य पधाधिकारी शामिल हुए।
रायपुर। बलरामपुर जिले में पुलिस अभिरक्षा पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यावस्था के विरोध में छातीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज प्रदेश के समस्त जिला / शहर मुख्यालयों में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी- विधायक / पूर्व प्रत्याशी / पूर्व विधायकों एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन / प्रकोष्ठ / विभाग के जिला / ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय / त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए।
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव जिले के घुमका ग्राम पंचायत की सरपंच, पंचों और ग्रामीणों की मांग पर घुमका को नगर पंचायत बनाने का आश्वासन दिया है। उप मुख्यमंत्री साव से रायपुर स्थित उनके निवास पर घुमका की सरपंच फूलमती वर्मा ने अपने पंचों और ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर घुमका को नगर पंचायत बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि गांववाले काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे हैं। गांव की आबादी छह हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को गांववालों की तरफ से आवेदन सौंपते हुए इसके लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों की मांग और उनकी भावनाओं को देखते हुए घुमका ग्राम पंचायत के जल्द ही नगर पंचायत के रूप में उन्नयन का आश्वासन दिया।
महासमुंद। विधुत विभाग द्वारा दिवाली पर्व पूर्व फिल्टर प्लांट बेलसोंडा और मूढ़ेना इंटकवेल में मेंटनेंस कार्य के चलते सोमवार शाम को शहर के पांच टँकियो से होने वाले जलापूर्ति बाधित रहेगी। पालिका की ओर से जारी सूचना के अनुसार शहर के नयापारा क्षेत्र स्थित अटल आवास, अम्बेडकर स्कूल, बस स्टैंड, अपना मार्केट और पिटियाझर पानी टंकी में जलभराव नहीं हो पाएगा जिसकी वजह से उक्त पानी टँकियों से उक्त वार्डो में होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ विजय पांडेय ने इसके लिए नागरिकों से खेद व्यक्त किया।
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में मनियारी नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम कारीडोंगरी में पांच करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। मनियारी नदी पर इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे दरवाजा, कन्सेरी, अखरार, खाम्ही, घनाघाट, डोंगरिया, कारीडोंगरी, जाखड़बांधा, खुड़िया, महामाई और लमनी गांवों की करीब 11 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 120 मीटर लंबे इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पुल के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुंगेली जिले में भी सड़क, पुल, पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उन्होंने कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय रहवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसके आज पूरे होने की शुरूआत हो गई है। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे।
रायपुर। छग में तकनीक के दुरुपयोग के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। रायपुर के डीडीनगर की एक छात्रा का पीछा करने के लिए उसी की क्लास के छात्र ने उसकी मोपेड में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया। छात्रा जहां भी जाती वह उसका लोकेशन ट्रैक कर पहुंच जाता। छात्रा भी हैरान थी कि उसे कैसे पता चल जाता है कि वह कहां जा रही है? जब वह अपना मोपेड बनवाने मैकेनिक के पास गई तो उसमें लगाए गए जीपीएस का पता चला। मैकेनिक ने जांच करने के लिए मोपेड के पार्ट्स खोले उसमें जीपीएस ट्रैकर लगा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उस पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस तरह के ट्रैकर ऑनलाइन और शहर के बाजार में आसानी मिल रहे हैं। इनकी कीमत भी महज 850 रुपये से पांच हजार रुपये तक है। ऐसा कई लोगों के साथ हो चुका है। लोगों की निगरानी के लिए जीपीएस और ट्रैकर बेहद आसानी से मिल रहे हैं। यह एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है। उसे किसी भी गाड़ी में लगाकर मोबाइल में उसका सॉफ्टवेयर या एप डाउनलोड करना होता। उससे गाड़ी जहां भी जाती है, मैप पर दिखाई देने लगता है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के किराना शॉप में कांच की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना हो गई है। चोर पड़ोस की धर्मशाला के छत से किराना दुकान के सेकंड फ्लोर में आया। फिर वहां से दुकान में एंट्री कर गले में रखें 500-500 रुपए के बंडल लेकर फरार हो गया। व्यापारी के मुताबिक गल्ले में करीब पौने दो लाख रुपए थे। यह पूरा मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है। गोल बाजार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नयापारा स्थित वृंदावन ट्रेडिंग कंपनी जनरल समान बेचती है। 25 अक्टूबर को शाम साढ़े 8 बजे दुकान का मालिक आदित्य अग्रवाल दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। अगले दिन सुबह दुकान पहुंच तो चोरी की घटना हो चुकी थी। शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला कि चोर बगल के एक धर्मशाला की छत से दुकान के सेकंड फ्लोर पर आया। फिर वहां पर लगी कांच की खिड़की को तोड़कर अंदर घुस गया। उसमे ग्रील नही थी। इसके बाद चोर ने गल्ले में रखे पांच सौ रुपए के नोटों के बंडल से करीब 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। इसके अलावा गले में करीब 15 हजार रुपए चिल्लर छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।
कोरिया। कोरिया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आरोपी ने पैरोल की छुट्टी में बाहर आकर अपनी ही नाबालिग बेटी और भतीजी से रेप किया। नाबालिग पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, 22 अक्टूबर को 11 वर्षीय नाबालिक पीड़िता थाना बैकुंठपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पिता 19 अक्टूबर के रात करीब 12 बजे उसे जान से मारने की धमकी देकर घर के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया है। इतना ही नहीं आरोपी पिता ने 21 अक्टूबर की दोपहर लकड़ी लेने के बहाने गड़ा-बूढा जंगल में ले जाकर फिर से बलात्कार किया। इस रिपोर्ट पर पीड़िता की उम्र 12 वर्ष से कम होने एवं आरोपी के संरक्षक होने के बावजूद अनैतिक कृत्य लैंगिक संभोग करने पर अपराध क्रमांक 330 /24, धारा - 64(2), 65(2), 87, 127 BNS एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। उसी आरोपी ने अपनी नाबालिक 12 वर्षीय भतीजी के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी चाचा घटना 21 अक्टूबर के शाम करीबन 5 बजे जब वह घर में थी। उसी समय गलत करने के नियत से इसके हाथ को पकड़कर जबरन खींचते हुए भूकभूकी जंगल के पहाड़ में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 331/24, धारा - 64(2), 65(1), 87, 127 BNS एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उपरोक्त दोनों घटनाओं से पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया। एसपी कोरिया द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का निर्माण किया गया l तत्काल आरोपी को पकड़ने निर्देशित किया गया। चूकि ऐसा जल्द नहीं होने पर उसके द्वारा ऐसे ही अन्य घटना को अंजाम देने की सम्भावना बन रही थी। सम्भावना इसलिए भी थी क्यूंकि आरोपी को पूर्व के बलात्कार के केस में आजीवन कारावास की सजा न्यायालय द्वारा दिया गया है, जो कि वर्तमान में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा था और पैरोल पर छूट कर अपने घर आया हुआ था ल दोनों प्रकरणों में आरोपी एक ही है। कोरिया पुलिस की विशेष टीम आरोपी के रिश्तेदारो, पड़ोसियों एवं आस-पास के गांव वालों से पूछताछ कर लगातार आरोपी की पतासाजी कर रही थी। आरोपी घटना के बाद 21 अक्टूबर की रात से ही फरार हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा था। आरोपी अपने पास मोबाइल नहीं रखा था, आरोपी के द्वारा एक दो बार अन्य व्यक्ति के मोबाइल का उपयोग किया था। साइबर सेल के टेक्निकल इनपुट एवं आसपास के क्षेत्र के लोगो से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को जिला कोरबा के थाना बांगो क्षेत्र के बुरनी झरिया, आम टिकरा एवं चौकी कोरबी क्षेत्र के पहाड़ी एरिया एवं उसके आसपास के क्षेत्र ग्राम बनेया (सरमहा) से 26 अक्टूबर की शाम को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध पटाखा स्टोर कर रखने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। पामगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपए से अधिक का अवैध पटाखा जब्त किया है। दोनों आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया धनेली गांव के आकाश मिश्रा के कब्जे से दो लाख ग्यारह हजार रुपए का अवैध पटाखा जब्त किया गया है। वहीं धाराशिव गांव के रहने वाले एक अन्य आरोपी बनवारी राठौर के कब्जे से 47 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मामला दर्ज किया गया।
ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय |
देव दिवाली को देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। इस साल देव दीपावली15 नवंबर को है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम राक्षस का वध करके देवताओं को राक्षस के आंतक से मुक्ति दिलाई थी। तब सभी देवताओं ने दीपक जलाकर भगवान शिव का स्वागत करके उत्सव मनाया था। प्राचीन काशी यानी वर्तमान वाराणसी से देव दिवाली की विशेष परम्परा जुड़ी हुई है।
सूरजपुर। इंस्टाग्राम चैनल में पोस्ट हुए एक वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए सूरजपुर पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक ने रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर इंस्टाग्राम चैनल के संचालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। इंस्टाग्राम में पोस्ट वीडियो में आरआई के खिलाफ वीडियो बनाने को लेकर कमेंट किए गए हैं। सूरजपुर पुलिस लाइन के आरआई अशोक गिरी ने सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम आईडी मिरर छत्तीसगढ़ के संचालक द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें अशोक गिरी के फोटो एवं वीडियो को गलत तरीके से कंटेंट बनाकर पोस्ट किया गया है। उक्त वीडियो में किसी महिला द्वारा व्यक्तिगत तौर पर आरआई अशोक गिरी का नाम लेकर छवि को धूमिल करने गलत तरीके से वीडियो व फोटो को प्रस्तुत किया गया है। रिपोर्ट में अशोक गिरी ने कहा कि उक्त पोस्ट में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। मेरे द्वारा शासकीय वाहन का दुरूपयोग बताया गया है, जो असत्य है। मिरर छत्तीसगढ़ के संचालनकर्ता द्वारा किसी भी प्रकार से मेरा पक्ष जानने का प्रयास नहीं किया गया है। फर्जी एडिटिंग एवं वीडियो फोटो को काट-छांट कर (छेड़छाड़ कर) दुष्प्रचार किया जा रहा है। अशोक गिरी ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें व्हाट्सअप द्वारा उक्त वीडियो भेजा है। उक्त वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिससे प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। आरआई की रिपोर्ट पर सूरजपुर पुलिस ने इंस्टाग्राम चैनल मिरर छत्तीसगढ़ के संचालक के खिलाफ धारा 336;4द्ध बीएनएस के तहत पुलिस ने एफआईआर किया है। सूरजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Adv