बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन: निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए 9 उड़नदस्तों और 12 एसएसटी का गठन

    17-Oct-2024

    रायपुर,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा के लिए उप-निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए संपूर्ण जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। साथ ही नौ उड़नदस्ता दल (एफएसटी), 12 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और दो वीडियो अवलोकन दलों (वीवीटी) का गठन किया गया है।

     
    साथ ही निर्वाचन व्यय पर कड़ी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चार स्थैतिक नाकों की भी स्थापना की गई है। टिकरापारा थाना के अंतर्गत देवपुरी में, पुरानी बस्ती थाना के अंतर्गत भाठागांव में, आजाद चौक थाना के अंतर्गत अग्रसेन चौक में और कोतवाली थाना के अंतर्गत सुभाष स्टेडियम में ये स्थैतिक नाके स्थापित किए गए हैं।
  • धमतरी में भीषण सड़क हादसा, जवानों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, 15 घायल, 2 की हालत गंभीर…

    16-Oct-2024

    धमतरी :- जिले के NH-30 में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। यहां पुलिस जवान से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 15 जवान घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, 2 का हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर की यह घटना बताई जा रही है। बता दें कि, बस में 20 जवान सवार थे। सभी रायपुर से सुकमा जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। बता दें कि, एक दिन पहले सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई थी। डीआरजी जवान का नाम मोहित सूर्यवंशी बताया गया, जो नगरी क्षेत्र के डोहला पारा गड़डोंगरी, थाना सिहावा का रहने वाला था। उसकी पोस्टिंग नगरी थाना में डीआरजी में थी।

     
    जवान सोमवार को अपने मोटरसाइकिल क्रमांक CG05 AQ 5008 से घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने मोहित को ठोकर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने जवान के परिजनों को सूचना दी और घायल जवान को तत्काल नगरी के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल जवान को धमतरी के निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
  • शराब के नशे में प्रधान पाठक की सहकर्मी से मारपीट, वीडियो वायरल…

    16-Oct-2024

    जशपुर :- जिले में एक बार फिर शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने का मामला सामने आया है. बगीचा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक कमला राम भगत पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल में पदस्थ एक अन्य शिक्षक के साथ मारपीट की. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शिक्षक शराब के नशे में अपने साथी शिक्षक से गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहा है. मारपीट के दौरान दूसरे शिक्षक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं. वहीं शिक्षक वीडियाे में खुद एक बाेतल शराब पिकर आया हुं कहता भी दिख रहा है. बता दें की जशपुर में आए दिन शराबी शिक्षकाें का कारनामा देखने काे मिलता है.

  • प्लेटफार्म पर साधु की मृत लाश मिली, शिष्यों ने चोरी का आरोप लगाया, जीआरपी ने जांच शुरू की…

    16-Oct-2024

    बिलासपुर :- जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म छह में एक साधु मृत मिले। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पहचान के लिए जब साक्ष्य ढूंढे गए तो उनके पास एक डायरी मिली। जिससे उनकी पहचान सतना उच्चहेरा निवासी घनश्याम गोस्वामी के रूप में हुई। डायरी में मिले नंबर के आधार पर उनके शिष्यों को जानकारी दी। सूचना पर वह स्टेशन पहुंचे। उनका आरोप है कि मृतक नवरात्र पर्व में ओडिशा जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए गए थे। जब वहां से लौट रहे थे, तब उन्होंने शिष्यों को जानकारी दी कि उनके पास ढाई लाख रुपये हैं। पहुंचकर गाड़ी खरीदेंगे। हालांकि जब जीआरपी ने खंगाला तो उनके पास 4,400 रुपये ही मिले। उन्होंने हाथ की उंगलियों में सोने व चांदी की अंगूठी व गले में चांदी की चेन भी पहना था। लेकिन, उनके पास ढाई लाख रुपये है और न अंगूठी या चेन। उन्होंने जीआरपी से इस मामले की गंभीरता से चर्चा करने की मांग भी की। मामले में जीआरपी ने मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

  • शरद पूर्णिमा : धार्मिक मान्यताओं और वैज्ञानिक तथ्यों का संगम…

    16-Oct-2024

    शरद पूर्णिमा पर्व को लेकर विभिन्न वर्गों की अपनी-अपनी मान्यताएं और संकल्प हैं. महिलाओं के लिए यह अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति की इच्छा की पूर्ति का पर्व है. जो लोग कमजोर, बीशरद पूर्णिमामार और शारीरिक पीड़ा से पीड़ित हैं वे इस तिथि पर स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. इस दिन, तंत्र साधक चंद्र ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए रात के चौथे पहर में नदियों और झीलों के तट पर कई दीपक जलाते हैं. मान्यताओं के अलावा वैज्ञानिकों ने भी इस पूर्णिमा को खास माना है, जिसके पीछे कई सैद्धांतिक और वैज्ञानिक तथ्य छुपे हुए हैं. इस पूर्णिमा के दिन चावल और दूध से बनी खीर चांदनी रात में रखी जाती है और सुबह 4 बजे उसका सेवन किया जाता है. इससे रोग दूर होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

     
    वैज्ञानिक शोध के अनुसार :-
    एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार इस दिन दूध से बनी चीजों का सेवन चांदी के बर्तन में करना चाहिए. चाँदी में उच्च प्रतिरोध होता है. इससे वायरस दूर रहता है. शरद पूर्णिमा के दिन हर किसी को कम से कम 30 मिनट तक स्नान करना चाहिए. इस दिन बनाया गया वातावरण अस्थमा के रोगियों के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है.
     
    एक अध्ययन के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन औषधियों की कंपन क्षमता अधिक होती है. अर्थात् आकर्षण के कारण औषधियों का प्रभाव बढ़ जाता है, जब अन्दर का पदार्थ सांद्र होने लगता है तो निर्वात से एक विशेष प्रकार की ध्वनि उत्पन्न होती है. जो व्यक्ति चांदनी रात में सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच छोटे कपड़े पहनकर घूमता है उसे ऊर्जा मिलती है. सोमचक्र, नक्षत्र चक्र और आश्विन के त्रिनेत्र के कारण शरद ऋतु से ऊर्जा एकत्रित होती है और वसंत ऋतु में दब जाती है.
     
     
    वैज्ञानिकों के अनुसार दूध में लैक्टिक एसिड और अमृत तत्व होता है. यह तत्व किरणों से बड़ी मात्रा में ऊर्जा अवशोषित करता है. चावल में स्टार्च की मौजूदगी इस प्रक्रिया को आसान बनाती है. इसी कारण ऋषि-मुनियों ने शरद पूर्णिमा की रात को खीर खुले आसमान में रखने की सलाह दी है.
  • कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी पर निर्णय: 14 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

    16-Oct-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में धान खरीदी, राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों समेत कई अहम् मुद्दों पर चर्चा के निर्णय लिए गए।

     
    बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी।
     
     
    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी। मंत्रिपरिषद में खरीदी केन्द्रों में धान के नियंत्रित एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन हेतु सीमांत एवं लघु कृषकों को अधिकतम दो टोकन तथा दीर्घ कृषकों को अधिकतम तीन टोकन प्रदाय करने का निर्णय लिया गया। सभी खरीदी केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए 4.02 लाख गठान नये जूट बारदाना जूट कमिश्नर के माध्यम से क्रय करने की स्वीकृति दी गई है। धान खरीदी के लिए कुल 8 लाख गठान बारदाने की जरूरत होगी।
     
    मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में सहकारी समितियों में कार्यरत डाटाएन्ट्री ऑपरेटरों को 18,420 रूपए प्रतिमाह के मान से कुल 12 माह का मानदेय भुगतान का निर्णय लिया गया। इस पर कुल 60 करोड़ 54 लाख रूपए का व्यय भार आएगा। जिसके भुगतान के लिए पूर्व वर्षाें की भांति राशि मार्कफेड को प्रदाय की जाएगी।
     
    विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उपसमिति द्वारा अनुशंसित 49 प्रकरणों को माननीय न्यायालय से वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया है।
     
     
    मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2021 के नियम 8 (2) में सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर के पद पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में केवल एक बार के लिए अभ्यार्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
     
    राज्य के सभी ग्राम पंचायतों के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ ग्रामीण पेयजल संचालन एवं संधारण नियम, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति अपने दायित्वों के साथ-साथ ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं संधारण का कार्य भी देखेगी। ग्राम सभा के अनुमोदन से जल प्रभार का निर्धारण के अलावा नये कनेक्शन का निर्णय, वित्तीय प्रबंधन, मरम्मत, पेयजल गुणवत्ता का निर्धारण एवं शिकायतों का निराकरण करेगी।
     
    दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के अनुकम्पा हेतु पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके तहत ऐसे शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारी जिनकी मृत्यु सेवाकाल में हो गई थी और जिनके आश्रित नियमानुसार अनुकम्पा हेतु पात्र है, उन्हें छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग नियम 2018 के आधार पर पात्रता अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी। ऐसी स्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग से पद पूर्ति के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को पद प्रदाय करने के पूर्व के आदेश को शिथिल करने का निर्णय भी लिया गया है, ताकि दिवंगत के पात्र आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा सके।
     
     
    लोकनायक जयप्रकाश नारायण (मीसा/डी.आई.आर. राजनैतिक या सामाजिक कारणों से निरूद्ध व्यक्ति) सम्मान निधि नियम, 2008 में संशोधन का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठि की जाएगी तथा अंत्येष्ठि के लिए उनके परिवार को 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।
     
    देशी/विदेशी मदिरा बोतलों पर चस्पा किये जाने हेतु Excise Adhesive Label (Hologram) होलोग्राम में अधिक सुरक्षात्मक फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के उपक्रम भारत प्रतिभूति मुद्रणालय, नासिक रोड  (महाराष्ट्र) से होलोग्राम क्रय करने का निर्णय लिया गया।
     
    छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोजेक्ट्स, एथेनॉल इकाईयों एवं कोर सेक्टर के सीमेंट उद्योगों के लिये विशेष निवेश प्रोत्साहन पैकेज के निर्धारण का अनुमोदन किया गया।
  • रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान के नेतृत्व में अन्य दलों के नेताओं का ‘आप’ में प्रवेश

    16-Oct-2024

    रायपुर। आगामी चुनाव आते आते आम आदमी पार्टी मजबूती की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रही आज इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान के नेतृत्व मे अरविन्द केजरीवाल की रीती नीति से प्रभावित एवं दिल्ली व पंजाब मे मिल रहे बेहतर शिक्षा, स्वास्थ, बिजली पानी जैसी मुलभुत सुविधाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं मे अब आम आदमी पार्टी के प्रति रुझान बढ़ रहा है और अब लोग पार्टी में शामिल होने आतुर हो रहें है।

    आज राजधानी रायपुर के आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अन्य दलों से आये प्रतिष्ठित लोगों ने पार्टी प्रवेश किया। जिसमें डॉ सुनील किरन जो कि जनता कांग्रेस के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे उन्होंने अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी में प्रवेश किया. उनके साथ जनता कांग्रेस से बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष नीलेश सहित,तिल्दा,नेवरा बलौदाबाजार, जांजगीर चाम्पा के अनेको ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष आदि ने पार्टी प्रवेश किया।
     
    रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान जी और रायपुर शहर जिलाध्यक्ष पुनारद निषाद जी ने बताया कि आज देश के युवाओं का आम आदमी पार्टी पर विश्वास बढ़ रहा है और यही युवा हमारे देश के भविष्य है, क्योंकि आज सभी युवाओं को रोजगार की चिंता सताने लगी है व अन्य पार्टीयो के चुनाव के दौरान किये जाने वाले लोकलुभावने वादों को समझ चुके है युवा जान गया है कि आम आदमी पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी पर बात करती है जब ये युवा इसके साथ होंगे तो निश्चित ही इनकी समस्याओं का हल निकल सकता है यही कारण है कि बड़ी सख्या में युवा आम आदमी पार्टी पर भरोसा दिखाते हुए उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना चाहते है ।
     
    प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा एवं नंदन सिंह जी ने खुशी जताते हुए कहा कि युवाओं में वो ताकत है कि देश व प्रदेश की तस्वीर बदल दे और आज इतनी सख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी को चुना है इससे ये साबित किया है कि अब छत्तीसगढ़ में आम आदमी को रोकना मुश्किल होगा और आनेवाले चुनाव में इन युवाओं के साथ हम चुनाव को प्रभावी ठंग से लड़ेंगे और जीतेंगे। हम पूरी तरह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है और जहाँ जहाँ चुनाव है हम सभी चुनाव लड़ेंगे व पूरी ताकत से लड़ेंगे इन युवाओं के जोश से हमे चुनाव जितने में मदद मिलेगी।
     
     
    आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ, प्रदेश संगठन मंत्री तेजेन्द्र तोड़ेकर, प्रदेश सय्युक्त सचिव एम एम हैदरी,संतोष कुशवाहा, लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, लोकसभा सचिव प्रदुमन शर्मा, CYSS प्रदेश अध्यक्ष आदित्य मिश्रा,रायपुर शहर अध्यक्ष पुनाराद निषाद वरिष्ठ साथी सुरेन्द्र बिसेन, लक्ष्मण सेन ,इमरान खान, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे ।
  • विरासत परिवार कांग्रेस-भाजपा करे प्रहार, रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव

    16-Oct-2024

    रायपुर। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया है। इस सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना होगी। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पार्टी की तैयारी पूरी है। हम बेहतर तरीके से चुनाव लड़ेंगे और दक्षिण विधानसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस जहां-जहां चुनाव हारती है, वहां ईवीएम गलत होता है, जहां वह चुनाव जीतती है वहां ठीक होता है। कांग्रेस को आरोप लगाने की बजाय अपने गिरेबां में झांकने की जरूरत है। बीजेपी अपनी उम्मीदवार के लिए लगभग लगभग एक राय बना चुकी है। अब देखना है कि कांग्रेस अपने प्रत्याशी का चयन कब करेगी।  बता दें कि बीजेपी से उम्मीदवार के लिए सुनील सोनी का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। दौड़ में संजय श्रीवास्तव, अमित साहू , बसंत अग्रवाल और नंदन जैन भी शामिल थे खबर लिखे जाने तक। बीजेपी इस उपचुनाव की जिम्मेदारी सांसद बृजमोहन अग्रवाल को सौंप सकती है। क्योंकि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर वे लगातार चुनाव जीतते आए है। रणनीति बनाने में सांसद अग्रवाल टॉप नेता माने जाते है। इसी वजह से बीजेपी के लिए यह सीट अभेद किला मानी जाती है। विरासत और परिवार दक्षिणी विधानसभा में हो रहा है कांग्रेस वार रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में कांग्रेस अपनी ओर से ज़बरदस्त ज़ोर लगाकर चुनाव लड़ने के मूड में आ गई है नये और पुराने चेहरों को मंथन करने के उपरांत कांग्रेस में विरासत और परिवार को तरजीह दिया जाना एक नई परंपरा का उदय होने का पूरी संभावना है वैसे तो दक्षिण विधानसभा में प्रमोद दुबे कन्हैया अग्रवाल पुराने चेहरे और चर्चित चेहरे हैं उपचुनाव लड़ने के लिए आतुर हैं नए चेहरों में विरासत और परिवार की बात की जाए तो सबसे बड़ा नाम राजीव वोरा का आता है रायपुर में जन्में पढ़े लिखे मोतीलाल वोरा परिवार एक मात्र चश्म चिराग जो पूर्व से ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक में अपना दख़ल रखते हैं और मोतीलाल वोरा परिवार के होने के कारण एक पूरे विशेष समुदाय के नेतृत्व को अपने अधीन करने में माहिर राजनीति के बड़े मंजे हुए खिलाड़ी जिनको छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता रूबरू तो है और अच्छी तरीक़े से जानते हैं वह कैसे हैं और क्या है इसकी जान पहचान कमोबेश सभी कांग्रेसियों को है। आइए समझते राजीव वोरा कौन है अमृत संदेश के मालिक स्वर्गीय गोविंद लाल वोरा के पुत्र और मोतीलाल वोरा जी के भतीजे शानू भैया के नाम से पहचाने जाते।  छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेस नेता गंभीरता से चुनाव को लड़ाने की इच्छुक नहीं दिखते ये बात भी आलाकमान के पास बड़े ज़ोर शोर से पहुँची है कमोबेश ये मान कर चला जाता है उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी को ही लाभ मिलता है और चुनाव जीतती भी है दक्षिण विधानसभा की बात है पिछले 40वर्षों से भारतीय जनता पार्टी बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में लगातार चुनाव पार्टी चुनाव जीत रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए महत्वपूर्ण है दक्षिण विधानसभा इसलिए ये मानते भी चला जा रहा है यह सत्ताधारी दल किसी भी क़ीमत पर दक्षिण विधानसभा को कोई कमी नहीं रहने देगा और हर हालत में दक्षिण विधानसभा चुनाव जीतना ही भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य होगा दरअसल बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट खाली हो गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा से कई संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ ही देशभर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। इसमें महाराष्ट्र की नांदेड़ और केरल की वायनाड लोकसभा सीट शामिल है। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। 

  • युवा नेता वायरल वीडियो में दिखे नोटों के बंडल के साथ, मंत्री ने कहा, जांच होगी

    16-Oct-2024

    रायपुर। धान खरीदी के लिए राज्य सरकार के 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिए जाने पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए कर्ज लेते हैं, और चावल के माध्यम से वापस भी करते हैं. वहीं धान खरीदी की तारीख पर कहा कि उप समिति में चर्चा हुई है, लेकिन फैसला कैबिनेट में होना है. थोड़ा इंतजार किजिए, स्पष्ट हो जाएगा कब से धान खरीदी होगी. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भानुप्रतापुर में बीजेपी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नोटों के बंडल के साथ वायरल वीडियो पर बवाल मचा हुआ है. इस मामले में कांग्रेस के सवाल उठाए जाने पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि वह कौन है?, युवा मोर्चा में क्या है?, कहां से नोट मिले?, कैसे घूम रहा है? यह सब जांच का विषय है, उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. 

  • SI भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया

    16-Oct-2024

    बिलासपुर: कई महीनों से आंदोलन रत SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अब हाई कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है. हाईकोर्ट जस्टिस एन.के. व्यास के सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पोस्ट के लिए परिणाम जल्द जारी करने के आदेश दिए हैं. हाईकोर्ट ने आगामी 15 दिनों के भीतर SI भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है. बता दें, साल 2021 के अक्टूबर में राज्य सरकार ने 975 पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी किया था. लेकिन अब तक परीक्षा के परीणाम जारी नहीं करने को लेकर अभ्यर्थी कई बार आंदोलन कर चुके हैं. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब जल्द ही अभ्यर्थियों की परेशानी खत्म होने की उम्मीद है. 

  • रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव, बनाए जाएंगे 253 मतदान केन्द्र

    16-Oct-2024

    रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 रायपुर नगर दक्षिण के लिए उप निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 51-रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा सीट अनारक्षित सीट है | विधानसभा क्षेत्र क्र.51 रायपुर नगर दक्षिण में निर्वाचन संपन्न कराये जाने हेतु 1 रिटर्निंग अधिकारी एवं 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित हैं | निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही विधानसभा क्षेत्र क्र. 51 रायपुर नगर दक्षिण में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है, जिसका परिक्षेत्र विधानसभा तक सीमित रहेगा | विधानसभा क्षेत्र क्र.51 रायपुर नगर दक्षिण में उप निर्वाचन निम्नांकित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जावेगा। निर्वाचन कार्य निर्धारित तिथि अधिसूचना का प्रकाशन 18.10.2024 (शुक्रवार) नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25.10.2024 (शुक्रवार) नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28.10.2024 (सोमवार) नाम वापसी की तिथि 30.10.2024 (बुधवार) मतदान की तिथि 13.11.2024 (बुधवार) मतगणना की तिथि 23.11.2024 (शनिवार) तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा 25.11.2024 (सोमवार) 6. कानून व्यवस्था हेतु सुरक्षाबालों की 5 कंपनीयां लगाई गयी हैं तथा इन्हें आवश्यकतानुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ, स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग सेण्टर में तैनात किया जावेगा | 

  • मंदरौद में शराब बेचते युवक गिरफ्तार

    16-Oct-2024

    धमतरी। मंदरौद में शराब बेचते युवक गिरफ्तार हुआ है। थाना कुरूद को मुखबिर के सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा मंदरौद आनंद राईस मिल के सामने बंद कांप्लेक्स में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी कुलेश्वर बघेल पिता करण बघेल उम्र 19 वर्ष, ग्राम मंदरौद के कब्जे से एक सफेद रंग के पानी पाउच के प्लास्टिक बोरी के अंदर 24 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 2640/- रूपये एवं बिक्री रकम 490/- रूपये जुमला कीमती 3130/- रूपये को जप्त किया गया। साथ ही आरोपी के विरूद्ध अप० क्र० 420/24 धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कुरूद के सउनि० कमिलचंद सोरी, आरक्षक गहेश्वर साहू ,संतोष यादव का विशेष योगदान रहा। आरोपी का नाम-: कुलेश्वर बघेल पिता करण बघेल उम्र 19 वर्ष, ग्राम मंदरौद,थाना कुरूद, जिला-धमतरी 

  • CM विष्णुदेव साय से बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने की मुलाकात

    16-Oct-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने डॉ प्रेम कुमार का छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। डॉ प्रेम कुमार आज से राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रायपुर आए हैं। वे छत्तीसगढ़ की लघु वनोपज खरीदी व्यवस्था और धान उपार्जन व्यवस्था का भी जायजा लेंगे। 

  • कलेक्टर ने किया नगरपालिका परिषद् चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली का प्रकाशन

    16-Oct-2024

    नारायणपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन मांझी द्वारा नगरपालिका परिषद् नारायणपुर आम निर्वाचन 2024 हेतु तैयार की गई निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज 16 अक्टूबर को कार्यालय कलेक्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया, जिसका आम नागरिकों के लिए निरीक्षण हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर, तहसील कार्यालय एवं नगरपालिका परिषद् में चस्पा किया गया है। नगरपालिका परिषद् के 15 वार्डों में दावा आपत्तियां प्राप्त करने हेतु नियुक्त किये गये कुल 20 प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा वार्डवार निर्धारित मतदान केन्द्रों में दावा आपत्ति प्राप्त की जाएगी। प्ररूप-क में नाम सम्मिलित करने हेतु आवेदन, प्ररूप-क-1 में दावा आपत्ति निराकरण के अंतिम तिथि तक विधानसभा के निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कर लिये जाने के कारण नगरपालिका के निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने का आवेदन, प्ररूप-ख में निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन करने के लिए आवेदन तथा प्ररूप-ग में निर्वाचक नामावली से नाम हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। 16 से 23 अक्टूबर 2024 तक दावा आपत्तियां की जा सकती है तथा 24 से 29 अक्टूबर तक दावा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। नगरपालिका परिषद नारायणपुर अंतर्गत 01 से 15 वार्डो में कुल 16195 मतदाताएं हैं, जिसमें 8 हजार 504 महिलाएं, 7 हजार 690 पुरूष तथा 01 अन्य मतदाता हैं। प्ररूप-क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 04 नवम्बर, प्ररूप-क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा आपत्ति के निराकरण करने की अंतिम तिथि 08 नवम्बर 2024 निर्धारित किया गया है। नगरपालिका परिषद् नारायणपुर के निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024 को किया जाएगा। नगरपालिका क्षेत्रों में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक फ्लैक्स लगाकर एवं मुनादी करा कर जाबो कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता संबंधी कार्य किया जा रहा है, साथ ही सभी स्कुलों एवं शासकीय कार्यलयों में 05 सितम्बर एवं 02 अक्टुबर 2024 को शपथ कार्यकम किया गया है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को त्रुटि रहित निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु एजेंट नियुक्ति प्रपत्र 1 एवं प्रपत्र 2 उपलब्ध कराया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीएम श्री वासु जैन, स्थानीय उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग सहित पत्रकारगण उपस्थित थे। 

  • अतिक्रमण 11 एकड़ जमीन में चला बुलडोजर

    16-Oct-2024

    बिलासपुर। बिलासपुर निगम सीमा में शामिल खमतराई के लगभग 11 एकड़ शासकीय भूमि में 94 लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है. मामले का खुलासा प्रशासन द्वारा जांच कराने पर हुआ. जांच में पता चला कि उसी सरकारी भूमि में अवैध रूप से रहने वाले मणिशंकर त्यागी ने अन्य लोगों को सरकारी जमीन टुकड़े में बेच दिया है. जांच के बाद अब प्रशासन ने मामले में 8 जमीन दलालों के खिलाफ एफआईआर कराया है. मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने तोड़फोड़ की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. साल 2019 नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले खमतराई ग्राम पंचायत को बिलासपुर नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया. इससे पहले और बाद में धीरे-धीरे कर यहां 11 एकड़ शासकीय भूमि पर 94 लोगों ने अतिक्रमण कर मकान और दुकान बना लिया. साथ ही ब्राम्हण समाज को आवंटित दो एकड़ सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया. समाज के लोगों ने इसकी शिकायत निगम कमिश्नर अमित कुमार से की. जिस पर एसडीएम पीयूष तिवारी ने मामले की जांच कराई, तो पता चला कि मणिशंकर त्यागी नाम के व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकान बना ली है. 

  • मयंक सिंह ने गैंगेस्टर अमन सिंह को लेकर किया पोस्ट, रायपुर में जारी है पूछताछ

    16-Oct-2024

    रायपुर. झारखंड गैंगस्टर अमन साहू के गिरफ्तार होते ही उसके सहयोगी सक्रिय हो गए हैं. मलेशिया में बैठे सहयोगी मयंक सिंह ने गैंगेस्टर अमन सिंह को रायपुर क्राइम ब्रांच लाते समय की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें दोनों जय श्रीराम भी लिखा है. बताया जा रहा कि अमन का फेसबुक अकाउंट मलेशिया में बैठे सुनील राणा चलाता है. बता दें कि रायपुर के तेलीबांधा स्थित कारोबारी के दफ्तर के बाहर 13 जुलाई को फायरिंग हुई थी, जिसमें गैंगेस्टर अमन साहू का हाथ है. छत्तीसगढ़ पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर झारखंड से रायपुर लाया है. कोर्ट ने अमन को 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस रिमांड का आज तीसरा दिन है. पुलिस अब तक उससे 60 अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ कर चुकी है. एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह समेत 7 पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की है. अमन साहू ने लॉरेंस बिश्नोई से अपना डायरेक्ट कनेक्शन होने से इंकार किया है. 

  • रायपुर प्रेस क्लब में 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

    15-Oct-2024

    रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया उद्घाटन

    कहा- प्रेस क्लब कर रहा लगातार रचनात्मक और सृजनात्मक कार्य
     
    रायपुर. रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया. प्रेस क्लब सदस्यों की तस्वीरों की यह प्रदर्शनी 17 अक्टूबर तक चलेगी.
     
    इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने कहा कि अखबारों में प्रेस फोटोग्राफर्स की तस्वीरें रोजाना देखते हैं, लेकिन प्रदर्शनी में आकर इस तरह तस्वीरों को देखना एक अलग अनुभव है. प्रदर्शनी में जितनी भी तस्वीरें लगी हैं, सभी अलग और अनूठी हैं. ये तस्वीरें बताती हैं कि फोटोग्राफर एक-एक तस्वीरों के लिए कितनी मेहनत करते हैं. श्री मिश्रा ने कहा फोटो प्रतियोगिता और प्रदर्शनी के आयोजन के लिए रायपुर क्लब बधाई का पात्र है. प्रेस क्लब लगातार रचनात्मक और सृजनात्मक कार्य कर रहा है.
     
    इससे प्रेस क्लब छवि भी बदल रही है. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी फोटोग्राफर्स को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं.
     
    इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य किशन लोखण्डे, पराग मिश्रा, वरिष्ठ फ़ोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा, गोकुल सोनी, रूपेश यादव, मनोज देवांगन, विनय घाटगे, दीपेश सोनी, शरणजीत तेत्री, वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा, प्रत्यूष शर्मा आदि मौजूद रहे।
     
     
    आम लोगों के लिए भी खुली रहेगी प्रदर्शनी
    प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनी तीन कैटेगरी- न्यूज, पर्यटन/ संस्कृति और डेवलपमेंट (विकास) विषय पर आधारित है. फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के लिए करीब 3 लाख रुपए के पुरस्कार घोषित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी को देखने के लिए पत्रकारिता के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है. साथ ही प्रदर्शनी आम लोगों के लिए भी खुली रहेगी.
  • अम्लेश्वर में निकली भव्य ज्योत ज्वारा, उमेश साहू और धर्मेंद्र साहू ने निकाली जोरदार झाकी…

    15-Oct-2024

    अम्लेश्वर। दुर्ग। नवरात्रि विसर्जन में अम्लेश्वर से अनेक स्थानों से भव्य ज्योत ज्वारा निकली गई। जगह जगह दुर्गा पंडालों आकर्षक सजावट नवरात्रि के बाद विसर्जन किया गया। कार्यक्रम दो दिनों तक चला अपनी सुविधानुसार दुर्गा पंडालों ने विसर्जन किया।

     
    नगर में विराजित में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का विसर्जन झांकी में अनेक स्थानों अलग अलग पंडाल बनाकर समाज सेवियों तथा नगर वासियों द्वारा मां दुर्गा विसर्जन के दौरान स्वागत फूल माला और पटाखों से किया गया।
    उमेश साहू पूर्व पालिका अध्यक्ष ने कबीर चौक में सबसे पहले रामायण आयोजन के बाद रावण दहन के पश्चात मां दुर्गा विसर्जन का आयोजन धूमधाम से किया। नगर के विभिन्न मार्गो से होते गुजरते हुए झाकी विसर्जन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण के साथ ही सुमित चंद्राकर खिलेश्वर चक्रधारी संजय यदु मोहन साहू गिरधर साहू जनक लाल धनकर थानेश्वर यदु राजेश्वर सिन्हा धर्मेंद्र सोनकर तुलसी राम साहू धनंजय यदु भरत वर्मा भोला यादव महेंद्र साहू चंद्रशेखर चेतन साहू रवि साहू तथा आसपास गांव के लोग थे।
    समाजसेवी धर्मेंद्र साहू ने भी बड़े ही धूमधाम से मां दुर्गा का विसर्जन किया बड़ी संख्या में नगरवासी में बच्चे बड़े और महिलाओं शामिल थे। घोड़ा बैंड बाजा पटाखों सहित ज्वारा मां दुर्गा का विसर्जन किया जिसमे हजारों की संख्या में आसपास गांवों के लोग तथा बड़ी संख्या भीड़ रही और इस शानदार विसर्जन झांकी का आनंद लिया।
  • कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में नियमितिकरण का निर्णय लिया गया, 256 प्रकरणों का निराकरण हुआ

    15-Oct-2024

    रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण प्राधिकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में अनाधिकृत तरीके से निर्माण किए गए 256 प्रकरणों का निराकरण किया गया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी प्रभारी अधिकारियों को कहा कि अनाधिकृत निर्माणों के लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द चरणबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए। नियमों के सरल होने के बाद से नियमितिकरण आसान हुआ और तेजी के साथ गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए प्रकरणों का निराकरण किया जाए। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, एडीएम देवेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • सूरजपुर हत्याकांड: एसपी ने दिया कंधा, समुदायों ने एकजुट होकर दी श्रद्धांजलि

    15-Oct-2024

    मनेंद्रगढ़। सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की सोमवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. वहीं मंगलवार को मां और बेटी का जनाजा गृह ग्राम मनेंद्रगढ़ से उठाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर जनाजा को कंधा दिया.

     
    मनेंद्रगढ़ के मौहारपारा कब्रिस्तान में मां और बेटी के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया. अंतिम यात्रा में सभी समुदायों के लोग उपस्थित रहे. वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा.
     
    बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरे जीना हराम कर रखी है’. जिसपर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया.
     
     
    उसने होटल से खौलते हुए कड़ाई भरी तेल फेंक दिया. इसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया. मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई. इस दौरान अंधेरे में वह एक कर में बैठा हुआ था इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया.
     
    इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया. लेकिन बात नहीं हो पाई. उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई. जिसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा. जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे. वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली. फ़िलहाल, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है.
Top