रायपुर. रेलवे अब मौसम वैज्ञानिक भी बन गया है. आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, यह रेलवे को महीनों पहले से पता रहता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, रेलवे द्वारा पूर्वानुमान लगाकर ट्रेनों को रद्द करना बता रहा है. रेलवे के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक घना कोहरा रहेगा. छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों में एक सारनाथ एक्सप्रेस को 3 माह के लिए अलग-अलग दिनों में रद्द कर दिया गया है. 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक अलग अलग दिनों में 15159/15160 छपरा- दुर्ग-छपरा नहीं चलेगी. हजारों यात्रियों ने महीनों पूर्व इस ट्रेन में कंफर्म टिकट ली थी लेकिन अब सभी टिकट रद्द हो गई है. इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सबसे ज्यादा पिंडदान करने प्रयागराज जाने वाले यात्री हलाकान होंगे. रेलवे ने 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर माह में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 दिसम्बर, जनवरी माह में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 जनवरी और फरवरी माह में 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24 एवं 26 फरवरी को नहीं चलेगी.
रायपुर। मेगा जॉब फेयर में उमड़ी भीड़, शिक्षित बेरोजगारों का पंजीयन शुरु किया गया है. छत्तीसगढ़ कॉलेज में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है. बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार अपना पंजीयन के लिए पहुंचे, पंजीयन आज दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। ऑफलाइन पंजीयन के लिए महिलाएं, युवक-युवतियां पहुंची पंजीयन के बाद 17 अक्टूबर को इंटरव्यू, इस मेगा जॉब फेयर के माध्यम से विभिन्न सेक्टरों में रोजगार उपलब्ध कराएं जाएंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का अंतिम दौर चल रहा है और अब इसके समाप्त होने की तैयारी है। प्रदेश में आज से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी, जिससे बारिश की संभावनाएं कम हो जाएंगी। अब ठंड के आगमन की प्रतीक्षा है।
हरदी महामाया। माँ मानकेश्वरी मंदिर में समस्त ग्रामवासियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा रविवार को गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकल कर जवारा विसर्जन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री वर्मा जी, भूतपुर्व सरपंच गीता प्रसाद, रामदूत साहू, डॉ शशांक साव, मनोज साहू (पत्रकार) सतीश वर्मा पोखराज साहू, शरद साहू, शानि साहू, रवि साहू तिवारी साहूू, उमेश शुक्ला, अमित यादव, जुगनू वर्मा, होरीलाल, दीपक, सुरेश डहरे, सुरेश पंच, उदय देवांगन, राकेश पाठक मनहरण मिरी, परमेश्वर वर्मा रमेश वर्मा गोवर्धन वर्मा गेंद राम वर्मा सनथ देवांगन कैलाश साहू राजकुमार बोटल कौशल वर्मा उमेश शुक्ला सोनू यादव विजय केवट राजेश साहू समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई दिल्ली : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने सोमवार को इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और प्रिसिजन अप्रोच पाथ इंडिकेटर (पीएपीआई) का कैलिब्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । एक बयान में, एयरपोर्ट ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ( एएआई ) के बीच किंग एयर 360ईआर ने 10 अक्टूबर को कैलिब्रेशन प्रक्रिया शुरू की, जो सोमवार को समाप्त हो गई। हवाई अड्डे पर विमान संचालन के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के समर्थन से एएआई द्वारा कैलिब्रेशन किया गया। "हमने एनआईएयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और प्रिसीजन अप्रोच पाथ इंडिकेटर (पीएपीआई) का कैलिब्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । एएआई के बीच किंग एयर 360ईआर ने 10 अक्टूबर को कैलिब्रेशन प्रक्रिया शुरू की, जो 14 अक्टूबर को समाप्त हो गई। डीजीसीए इंडिया के समर्थन से एएआई द्वारा किया गया कैलिब्रेशन परिचालन तत्परता की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो विमान संचालन के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करता है," नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा। ILS एक रेडियो नेविगेशन सिस्टम है जो विशेष रूप से कम दृश्यता की स्थिति में एप्रोच और लैंडिंग के दौरान पायलटों को सटीक मार्गदर्शन प्रदान करता है। परिचालन दक्षता बनाए रखने और हवाई अड्डे पर देरी को कम करने के लिए यह क्षमता महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त, PAPI रनवे के बगल में स्थित रोशनी की एक प्रणाली है, जिसे अंतिम दृष्टिकोण के दौरान पायलटों को उनके सही अवरोही कोण के बारे में दृश्य संकेत प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ILS और PAPI का सफल अंशांकन नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि यह अपने परिचालन लॉन्च की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर, 2021 को जेवर हवाई अड्डे की आधारशिला रखी। इस साल के अंत में हवाई अड्डे के चालू होने की उम्मीद है, IGI हवाई अड्डे की अपनी सीमा यातायात हैंडलिंग क्षमता तक पहुँचने से दो साल पहले। हवाई अड्डा रणनीतिक रूप से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 72 किलोमीटर, नोएडा से लगभग 52 किलोमीटर, आगरा से लगभग 130 किलोमीटर और दादरी में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
रायपुर। राज्य में स्थानीय नगरीय निकाय के निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने राज्य के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करें। राज्य के 167 नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है। आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 16 अक्टूबर 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची नगरीय निकायों के चुनाव के लिए बनाई जा रही है, जिसमें सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद सुधार का अवसर प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, मतदाता अपने नाम की जांच कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसमें किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए एक विशेष प्रक्रिया निर्धारित की है, जिसके तहत मतदाता सुधार, नाम जुड़वाने या हटाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आयोग द्वारा पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करना एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामवली उपलब्ध कराना बुधवार 16 अक्टूबर 2024 तक, दावा/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख व समय बुधवार 23 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजे तक, दावा/आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 तक, प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि सोमवार 04 नवम्बर 2024 तक तथा प्ररूपः क-1 में प्राप्त दावा का निराक़रण करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 08 नवम्बर 2024 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तारीख निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर तथा परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना बुधवार 13 नवम्बर 2024 तक, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी. डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला कार्यालयं को सौंपना शनिवार 16 नवम्बर 2024 तक, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्र करना मंगलवार 19 नवम्बर 2024 तक निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार 22 नवम्बर 2024 को किया जाएगा।
रायपुर/दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इन्कंबेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। 2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम। 2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर MVA यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिंपथी है।
महासमुंद। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में दीपावली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए बागबाहरा स्थित मेसर्स-यू साईं होटल, मेसर्स साईं होटल, मेसर्स दशमेश होटल बागबाहरा का सोमवार को औचक निरीक्षण एवं जांच किया गया। मौके पर एसडीएम उमेश कुमार साहू के निर्देश पर मेसर्स साईं होटल बस स्टैंड से पेड़ा एवं मलाई कतली तथा मेसर्स न्यू साहू होटल से जलेबी एवं कलाकंद तथा मेसर्स अग्रवाल एण्ड कंपनी मेन रोड बागबाहरा से घी का नमूना संकलित किया गया है। होटल एवं मिष्ठान्न प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं तथा गुणवत्ता युक्त मिठाई विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए है। गुणवत्ता जांच हेतु संकलित खाद्य नमूनों को रायपुर स्थित प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशन में दीपावली पर्व को देखते हुए यह कार्यवाही जारी रहेगी। खाद्य नमूना संकलन एवं आदि निरीक्षण का कार्य क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई के द्वारा किया गया। मौके पर कौशल साहू, नमूना सहायक उपस्थित थे।
कोंडागांव। समय के साथ समृद्ध होती टेक्नालॉजी ठगों के लिए हरियार बनती जा रही है. इसके शिकार छोटे-बड़े, अनपढ़-पढ़े लिखे सब बन रहे हैं. ताजा मामला कोंडागांव एसपी अक्षय कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने का है. हाई प्रोफाइल मामले में कोंडागांव पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के नूह से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, प्रकाश नारायण सिंह ने 7अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके फेसबुक एकाउण्ट में पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसे उसने एक्सेप्ट किया था. 3 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक के फर्जी फेसबुक एकाउण्ट से मैसेज आया कि उनके दोस्त सीआरपीएफ 188 बटालियन कोण्डागांव में पदस्थ आशीष कुमार का स्थानांतरण जम्मू कश्मीर हो जाने से पुराने घर के सामान को बेचना चाहते है. तुम्हे आशीष कुमार का नंबर दे रहा हूं, तुम उनसे बात कर लेना, और उनका सामान खरीद लेना. इसके बाद प्रार्थी के मोबाइल पर एक मैसे आया, जिसमें ठग का आईटीबीपी की वर्दी में अपनी तस्वीर अपलोड किया गया था, और एक और फर्जी फेसबुक अकाउंट मे पुलिस अधीक्षक की तस्वीर उपलोड किया गया था. कुछ मैसेज के बाद प्रार्थी से अपने समान खरीदने के बदले में 2500 रुपए जमा करवाया गया. इसके बाद शक होने पर प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. जांच में सबकुछ फर्जी पाया गया. कोण्डागांव पुलिस ने 291/2024 धारा 318-4 बीएनएस, 66-बी आईटी एक्ट पंजीबद्ध के विवेचना में लिया. पड़ताल के बाद सायबर सेल की मदद से आरोपी अरमान खान और मोहम्मद सादिक को गिरफ्तार किया गया.
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में शासन की महत्वकांक्षी योजनाओ में से एक वेस्ट से बेस्ट यानी जिन चिजो को हम बेकार समझकर फेंक देते है उससे भी अच्छे आकर्षक कलाकृतियां बनाई जा सकती है। इसी को साधारण भासा में कबाड़ से जुगाड कहा जा रहा है। नगर निगम भिलाई के विभिन्न गार्डनो में अनुपयोगी सामानो को लेकर उपयोगी कार्य किया गया है। खाली पड़े पुराने टायर, कुर्सी, सामग्री आदि को मिलाकर उसी को आकर्षक रूप देकर कहीं कुर्सी बनाया गया, झुला बनाया गया, सजावट का सामान बनाया गया। जो आज आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। आयुक्त बजरंग दुबे ने स्वयं पहल की, गार्डन में काम कर रहे कर्मचारियो, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इसके लिए प्रेरित किये है। इसमें उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू भी बड़चड़कर हिस्सा ले रहे है। आयुक्त का कहना है कि जो सामान हमारे लिए अनुपयोगी था उसी को आज पेंट करके, उसमे कुछ जोड़कर अच्छा सुन्दर आकर्षक दिखने वाला सामग्री बन गया है। सब कुछ किया गया है निगम के ही कर्मचारियो द्वारा। बस सकारात्मक पहल की जरूरत होती है।
सूरजपुर। सूरजपुर हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूरजपुर पुलिस की टीम ने आरोपी को झारखंड से आ रही यात्री बस से गिरफ्तार किया है. पुलिस कर्मी को घायल और दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से बलरामपुर साइबर सेल में पूछताछ की जा रही है. पुलिस जल्द ही सूरजपुर हत्याकांड से जुड़े मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरे जीना हराम कर रखी है’. जिसपर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया.
रायपुर। गैंगस्टर अमन साहू को बीती आधी रात बाद रायपुर लेकर आई पुलिस ने तेलीबांधा शूट आउट के मुख्य आरोपी गैंगस्टर झारखंड के माफिया सरगना अमन साव को विशेष कोर्ट में पेश किया। पुलिस उससे पूछताछ के लिए 5 दिनों की रिमांड पर लेना चाहती है। स्पेशल कोर्ट ने 19 अक्तूबर तक गंज पुलिस को रिमांड पर दे दिया। उससे पूछताछ के दौरान बचाव पक्ष को वकील भी 3-4 बजे के दरम्यान मौजूद रह सकेंगे। कोर्ट में पेश करने से पहले उसकी मेडिकल जांच की औपचारिक पूरी की गई। इससे पहले पुलिस रात करीब 1.30 बजे चाईबासा जेल से लेकर राजधानी पहुंची ।
गैंगस्टर अमन साव पर झारखंड में तकरीबन सौ मामले चल रहे हैं और पिछले तीन महीने में दो केस रायपुर में रजिस्टर हुए हैं। इनमें बीते अप्रैल में तेलीबांधा स्थित रोड निर्माण ठेका फर्म प्रहलाद राय अग्रवाल के संचालकों पर असफल हमले का भी मामला है। गैंगस्टर अमन को इन्हीं केस के सिलसिले में गिरफ्तारी तथा पूछताछ के लिए रायपुर लाया गया है। रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच छह गाड़ियों के काफिले के साथ लाया गया है। झारखंड एसटीएफ के तीन दर्जन से ज्यादा एके-47 तथा इंसास रायफलधारी जवान भी सुरक्षा के लिहाज से साथ में आए हैं। रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम के साथ झारखंड गई थी कि अगर गैंगस्टर अमन को कोर्ट के आदेश पर सौंपा जाता है तो उसे लाने में किसी तरह की गफलत न हो। गैंगस्टर अमन साव को रायपुर की विशेष कोर्ट के आदेश पर रविवार को ही सुबह चाईबासा जेल से निकलवाया गया। अमन साव कुछ दिन पहले तक गिरीडीह जेल में था, लेकिन वहां जेलर को धमकियां मिलने के बाद उसे चाईबासा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। अमन साव पहला बड़ा माफिया है, जिसे रायपुर पुलिस यहां दर्ज केस में पूछताछ और गिरफ्तारी के लिए रायपुर आधी रात बाद ले लाई है। इसी शूट आउट में शामिल साव गैंग के करीब दर्जन भर आरोपी पहले से ही जेल में हैं।
एमसीबी। सर्वसाधारण आज जनता को कार्यालय नगर पालिक निगम चिरमिरी जिला-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छत्तीसगढ़ क्षेत्रांर्तगत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चिरमिरी के आदेश द्वारा दिनांक 27 अगस्त 2024 को सूचना प्रकाशित किया गया था उक्त प्रकाशिता सूचना को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है एवं नवीन वार्ड वार सूची अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन हेतु पुनः संशोधित विज्ञप्ति जारी किया जाता है। जो इस प्रकार हैं जिसमें वार्ड का नाम तथा वार्डों में कार्ड की संख्या दी हुई है। अब्दुल हमीद वार्ड क्र.02, 548, गंगाधर तिलक वार्ड क्र. 06, 508, महात्मा गांधी वार्ड क्र. 09, 461, संत रामकृष्ण वार्ड क्र. 15, 442, संत कबीरदास वार्ड क्र. 18, 254, डॉ. अम्बेडकर वार्ड क्र. 22, 222, विवेकानंद वार्ड क्र. 24, 285, संत कालिदास वार्ड क्र. 27, 420, महाराणा प्रताप वार्ड क्र. 29, 560, शास्त्री वार्ड क्र. 31, 379, अहिल्या बाई वार्ड क्र. 34, 484, राजीव गांधी वार्ड क्र. 36, 200, सरोजिनी नायडू वार्ड क्र. 38, 266, भगत सिंह वार्ड क्र. 40, 479 तथा मौलाना आजाद वार्ड क्र. 04 458 वार्ड शामिल है।
अंबिकापुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 03 रिक्त पदों पर खुली भर्ती के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गये हैं। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की भर्ती संत मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 04 मुक्तिपारा आंगनबाड़ी केंन्द्र, गौरी पारा वार्ड क्रमांक 28 बंगालीपारा-02 में एवं अग्रसेन वार्ड क्रमांक 37 बण्ड बहरा में होगी। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।
रायपुर. वैसे तो पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए भारत में कई जगहें हैं लेकिन फल्गु नदी के तट पर स्थित गया शहर का अपना विशेष महत्व है.
रायपुर। दोस्तो रात में अचानक एक अंजान नंबर वीडियो कॉल आएगी, आपने काल उठा लिया, एक लड़की दिखाई देने लगेगी। अश्लील हरकत करनी शुरू कर देगी, अचानक फोन कट जायेगा। कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर आपको एक वीडियो भेजा जायेगा। जिसमें आपकी लड़की के साथ एक गंदी फ़ोटो की स्नेपशॉट होगी फिर आपको धमकी दी जाएगी कि अगर आपने पैसे नही दिए तो फ़ोटो और वीडियो सारे फ्रेंड्स को भेज देंगे, साथ ही सोशल मीडिया में भी वायरल कर देंगे। दोस्तो ऐसी घटना किसी के साथ भी हो सकती है। इस प्रकार की घटना दो तरीके से हो रही है। फेस बुक में सूंदर प्रोफाइल वाली लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट ,जिसे स्वीकार करने पर आपको मेसेंजर के जरिये चैटिंग करके आपका व्हाटऐप्स नंबर लिया जाता है ,और वीडियो कॉल करके आपको ट्रैप करते है। नए तरीके में आपको अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल आ सकते है, आपके फ़ोन उठाने पर एक लड़की दिखाई देती है जो न्यूड दिखाई देगी, आपका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता है ,जिसमे आपकी भी फोटो होगी। सैक्सटोर्शन साइबर की भाषा में इस प्रकार के अपराध को सेक्सटॉर्शन कहते है ,जिसमे अपराधी किसी व्यक्ति से जुड़ी अश्लील सामग्री को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता है। इस अपराध में व्यक्ति से धन की मांग की जाती है। इसमें कुछ लोग धन उगाही के लिए सीआईडी से बोल रहे है कहकर डराते,धमकाते भी है। ऐसी घटना होने पर हम बदनामी के भय से पैसे देते है और पुलिस में रिपोर्ट नही करना चाहते लेकिंन पैसो की मांग पूरी नही होती है। आप जब पैसे देना बंद कर देते है तो धमकी भरे काल आने लगते है, कुछ मामलों में वीडियो वायरल भी किया जा चुका है। क्या करें
रायपुर। तालाब, मंदिर और उद्यान रायपुर शहर की पहचान है उसी राजधानी को विकास के साथ सौंदर्यीकरण करते हुए उसकी पुरानी पहचान को बरकारक रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह कहना है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जिनके रायपुर को विकसित के साथ सुंदर बनाने के प्रयास रंग लाते दिखाई दे रहे हैं। इसी तारतम्य में बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को करीब 547 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। श्री अग्रवाल ने टिकरापारा में 93 लाख की लागत से छुईया तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया साथ ही तालाब का नया नामकरण किया। जिसे अब राम रमा सरोवर के नाम से जाना जाएगा। साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 70 लाख रुपए से क्षेत्र में सीसी रोड, लाइट आदि कार्यों का भूमिपूजन किया साथ ही यहां स्थित मौली माता मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। बृजमोहन अग्रवाल ने सुंदर नगर के निवासियों को 3 करोड़ 80 लाख रुपए के विकासकर्यो की सौगात दी। सुंदर नगर में 288 लाख रूपए की लागत से जीर्णोद्धार किए गए पहाड़ी तालाब का लोकार्पण किया साथ ही महंत लक्ष्मीनारायण दास स्कूल में 50 लाख रुपए से निर्मित होने वाले कमरों का भूमिपूजन एवं खनिज न्यास मद से 41.40 लाख रुपए से निर्मित होने वाले अयोध्या नगर स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्ष, श्रीराम नगर चंगोराभाठा स्कूल का मरम्मत कार्य, अमीनपारा स्कूल में प्रसाधन निर्माण कार्य और चंगोराभाठा प्रा. स्वा. केन्द्र में हॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि, रायपुर को देश का सबसे सुंदर शहर बनाना है। राजधानी के तालाब, उद्यान और मंदिर इसको अलग पहचान दिलाते हैं। यहां के 50 से ज्यादा तालाबों का जीर्णोद्धार वो खुद करा चुके हैं। राजधानी को सुंदर और अच्छा बनाना हमारी जिम्मेदारी है। सरकार और नगर निगम ने अपना काम कर दिए अब इसको संभाल कर रखना सभी सम्मानित नागरिकों की जिम्मेदारी है। इसको संभाल कर रखने में हम सभी को सहयोग करना होगा। यहां कोई गंदगी न फैलाए कोई असामाजिक तत्व न एकत्रित न हो, कोई चोरी न करें इसकी सुरक्षा में सभी सम्मानित नागरिकों को सहयोग करना होगा। कार्यक्रम में सभापति नगर निगम प्रमोद दुबे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पार्षद उत्तम साहू, पार्षद चन्द्रपाल धनगर, पार्षद सरिता वर्मा, सरिता दुबे, सालिक सिंह ठाकुर, सुभाष तिवारी, रमेश ठाकुर, ज्ञानेश शर्मा, रमेश ठाकुर, महेश शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सरगुजा। सरगुजा मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की घनुघुट्टा नदी में डूबने से मौत हो गई। छात्र रविवार को अपने साथी छात्रों के साथ उदयपुर ढाब स्थित घनुघुट्टा नदी में नहाने गया था। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव बाहर निकाला। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में एमबीबीएस सेकेंड ईयर स्टूडेंट ईशु चंद्राकर छात्रावास में रहता था। रविवार सुबह वो अन्य छात्रों के साथ नहाने के लिए मेंड्राकला से आगे उदयपुर ढाब में नदी में गया था। वे अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग के पुल से नीचे उतरकर नदी में रहे थे। सुबह करीब 10.30 बजे नहाने के दौरान ईशु चंद्राकर गहरे पानी में जाने से डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय ग्रामीण गोताखोर को छात्र का शव मिला। छात्र के शव को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां मॉर्च्युरी में छात्र का शव रखा गया है। डूबा छात्र ईशु चंद्राकर कवर्धा का रहने वाला था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के यहां पहुंचने के बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ईशु चंद्राकर की मौत से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी सकते में है। मणिपुर थाना प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे ने बताया कि, ईशु चंद्राकर अपने साथी सौरभ चंद्रवंशी, मुकेश कुमार सोनी, प्रांजल पैकरा, कामेश सलाम, शुभम प्रधान और मनीष साहू के साथ दो दिनों की छुट्टी लेकर घूमने निकले थे। कुंवरपुर डेम स्थित रेस्ट हाउस में रात रुके थे। सुबह वे घुनघुट्टा नदी में नहाने के लिए गए थे। पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में इन दिनों अंतर्राज्यीय लकड़ी तस्करों का एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जो प्रशासनिक नियमों का फायदा उठाते हुए अवैध रूप से लकड़ी की कटाई और तस्करी कर रहा है। इन तस्करों ने ग्रामीणों से मिलीभगत कर बिना अनुमति के निजी भूमि पर पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है और इन पेड़ों को चोरी-छिपे अन्य राज्यों में भेजकर मोटी रकम कमा रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा निजी भूमि पर पेड़ों की कटाई के लिए नियमों में किए गए सरलीकरण का तस्कर गलत फायदा उठा रहे हैं। नियमों के अनुसार, भूमि मालिक को पेड़ काटने के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होती है, लेकिन तस्कर ग्रामीणों से सांठगांठ कर बिना अनुमति के ही पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। कई बार एक अनुमति लेकर उसका दुरुपयोग कर कई स्थानों पर पेड़ों की अवैध कटाई की जाती है। कटाई के बाद लकड़ी को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तस्करी कर दिया जाता है, जिससे तस्करों को भारी मुनाफा होता है। अवैध तस्करी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर वन विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही अवैध लकड़ी से भरी गाड़ी की सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस सुस्ती के कारण तस्करों का नेटवर्क दिनों-दिन मजबूत हो रहा है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की चुनौती बनता जा रहा है। अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसडीएम रवि राही ने सख्ती दिखाई है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए, जिसके बाद एक वाहन (UP 70 JT 7361) को भारी मात्रा में अवैध लकड़ी के साथ जब्त किया गया। यह वाहन उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। इस कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है, लेकिन गिरोह की गतिविधियां अभी भी क्षेत्र में जारी हैं। लकड़ी तस्करों के बीच आपसी टकराव की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो यह गिरोह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। क्षेत्र में तस्करों की बढ़ती गतिविधियों से पर्यावरण और स्थानीय सुरक्षा पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अनिल टूटेजा, रायपुर के महापौर के भाई अनवर ढेबर और अन्य दो के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने से इंकार कर दिया है। जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया, जिसे टूटेजा और उनके साथियों के लिए एक बड़ी कानूनी शिकस्त के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर मनी लॉन्ड्रिंग मामले को पहले ही खारिज कर दिया था, बावजूद इसके, हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में चल रही आपराधिक कार्यवाही को जारी रखने का आदेश दिया है। कोर्ट ने माना कि मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए गवाहों के बयान, जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ साझा किया गया था, जांच और अभियोजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का वैध आधार हो सकते हैं। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, “यह तर्क स्वीकार नहीं किया जा सकता कि PMLA की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए बयान कभी भी आपराधिक जांच के लिए आधार नहीं बन सकते।” कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि हालांकि ये बयान अदालत में स्वीकार्य सबूत के तौर पर नहीं माने जा सकते, फिर भी इन्हें जांच की दिशा में उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, इस मामले में अनिल टूटेजा, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी और निरंजन दास पर आरोप है कि उन्होंने 2,200 करोड़ रुपये के शराब सिंडिकेट का संचालन किया, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में सक्रिय था। इस घोटाले में टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुईं, खासकर एक नोएडा स्थित कंपनी से जुड़े मामलों में, जिसने छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग को होलोग्राम्स की आपूर्ति की थी। ये होलोग्राम्स शराब की बोतलों पर लगने वाले आबकारी शुल्क की ट्रैकिंग के लिए अहम थे। अनिल टूटेजा का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी की अभियोजन शिकायत को खारिज करने के बाद इस आपराधिक मामले को भी रद्द कर दिया जाना चाहिए। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता पीके गिरी ने सफलतापूर्वक यह दलील दी कि उत्तर प्रदेश में दर्ज एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल), और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत संज्ञेय अपराधों को दर्शाती है। अदालत ने माना कि याचिकाकर्ताओं के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और जांच को जारी रखने के लिए पर्याप्त आधार हैं। इस फैसले के साथ, सभी आरोपियों, जिनमें अनवर ढेबर भी शामिल हैं, के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
Adv