रायुपर। सरस्वती युवा उत्कल समिति न्यू कॉलिंग नगर गुढिय़ारी मां अंबे के आशीर्वाद से महाभंडारा एवं जवारे विसर्जन जान वाले भक्त जनों का हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन किया। इस मौके पर गुढिय़ारी के पार्षद श्री सुंदर जोगी भी उपस्थित थे । श्री विशाल राजानी प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस एवं पूर्व जिला सचिव यूथ कांग्रेस श्री मोहम्मद ताजुल अहमद समिति के अध्यक्ष विजय विनाट एवं साथियों के द्वारा सम्मान किया सभी अतिथि गढ़ माता का आशीर्वाद लिया और नवरात्रि एवं दशहरे की बधाई एवं शुभकामना दी।
IND vs BAN 3rd T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला भारत ने 133 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज में भी बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया।
रायपुर,जिला रायपुर तिल्दा ब्लॉक में स्थित ग्राम बोइरझीटी निवासी व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है। 12 अक्टूबर को बुधुराम यदु (पिता ), गंगाराम यदु (मृतक ) 38 वर्ष बोईरझीटी निवासी सुबह 7 बजे घर से बिना कुछ बताए निकला था |जिसका शव दूसरे दिन सरफोंगा भटभेरा रोड के पास नाले में संदिग्ध अवस्था में मिला जानकारी लगने के बाद ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तिल्दा पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल में जुड़ गई ,तिल्दा पोलिस ने घर वालो को सूचना कर शव की पुष्टि की है।
कोरबा। पूरे देश में आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के कुसमुंडा थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा एवम पुलिस कर्मचारियों द्वारा पूरे विधि विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रावण के पुतले को असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। कार्यक्रम से पहले ही रावण के पुतले को आग लगा दी। जिससे दशहरा कार्यक्रम से पहले ही पुतला जलकर खाक हो गई।
महासमुंद। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पिथौरा के तत्वाधान में चैतन्य नौ देवियों की झांकी सजाई गई। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी।
धमतरी। धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कंवर गांव में करंट की चपेट में आने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, और सभी घायलों का इलाज जारी है।
बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम में रहने वाली सुखमनी केंवट गृहणी हैं। शुक्रवार की दोपहर उनकी भाई बहू पुष्पा केंवट ने उन्हें फोन पर बताया कि पड़ोस में रहने वाले शिवकुमार साहू और उसकी पत्नी मीना साहू गाली-गलौज कर रहे हैं।
रायपुर। कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में एनडीआरएफ के 40 से अधिक कर्मियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में कर्मियों को साइबर खतरों से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB613 में हाइड्रोलिक खराबी आने के बाद करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक हवा में घूमती रही. फिलहाल इसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई है. इस फ्लाइट ने शाम 5 बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरी थी. इसके कुछ देर बाद ही इसमें खराबी आ गई.
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 अक्टूबर शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला सहित राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रेत माफिया के अवैध कारोबार के संबंध में , लिखने छापने पर पत्रकारों को दिया जाता है जान से मारने की धमकी
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश के हजारों मितानिनों को नौकरी से हटाकर उनके स्थान पर नई अनट्रेंड लोगों को भर्ती करने की साजिश कर रही है। उनके स्थान पर भाजपा से जुड़ी महिलाओं को नई नियुक्ति देने की साजिश कर रही है।
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े 6000 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार हो गया है. यह कार्रवाई इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर जारी किया गया था. इस मामले में ED, विदेश मंत्रालय (MEA), और गृह मंत्रालय (MHA) ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है.
गरियाबंद। वक्त बदल गए, हालात बदल गए. यह बात आपने कई जगह देखी, सुनी होगी, लेकिन यह परसदा जोशी के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए हकीकत है. कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ठेकेदार ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलीभगत कर रेत खदान की लीज अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध खनन कर डाला. बीती सरकार ने तो मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन सरकार बदलने के बाद अब जिम्मेदारों को 4 करोड़ 25 हजार रुपए की वसूली का नोटिस थमा दिया है.
रायपुर। महादेव सट्टा एप घोटाला मामले में संचालक सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल ने दुबई से गिरफ़्तार किया है. इस पर विधायक राजेश मूणत ने कहा बीजेपी इसके संचालन के पीछे संलिप्त सभी पर कार्रवाई करेगी. वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज सवाल कर रहे हैं कि आखिर किस-किस को कमीशन मिल रहा है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों को अब प्रति किलोमीटर यात्रा भत्ता 20 रुपए मिला करेगा. अब तक विधायकों को प्रति किलोमीटर 10 रुपए यात्रा भत्ता मिला करता है. इस संबंध में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ विधान मण्डल यात्रा-भत्ता नियम 1957 में संशोधन किया गया है.
रायपुर। प्लाईवुड दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। निलेश कुमार वाधवा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दीनदयाल चौक तिल्दा में प्रार्थी का प्लाईवुड का दुकान है।24.09.2024 को रात्रि करीबन 08ः00 बजे अपनी दुकान बन्द करके घर चला गया था। 25.09.2024 को सुबह करीब 09ः30 बजे अपने दुकान आया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला टूटा हुआ था, दुकान के गल्ले में रखा नगदी रकम 14000/रू एवं दुकान के टेबल के दराज का लाॅक को तोडकर 01 नग सन डिस्क कंपनी का पेन ड्राईव को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर रात्रि 12ः50 बजे तीन लोग दुकान के शटर को तोडते हुये दिख रहे है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना पतासाजी दौरान (1) विकास उर्फ लोचा देवार (2) अजय धु्रव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की रकम को हिस्सा बटवारा बाद बचत रकम 2500/रू जप्त किया गया है तथा गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। अन्य दो आरोपी फरार है जिनका पता तलाश जारी है।
बालोद। जिले में चरित्र पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पत्नी के हाथ और पैर को पलंग में बांधकर गमछे से गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद का है.
रायपुर,छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही कर पाएंगे। चिकित्सा शिक्षा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश नियम एवं विवरणिका 2021 अनुसार इसको प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं और प्राचार्य दंत चिकित्सा महाविद्यालय को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं इस नियम का कड़ाई से पालन करें। सभी छात्र-छात्राओं से इस संबंध में एक शपथ पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गये है। जो इस बात का आश्वासन देगा कि वे अपनी पाठ्यक्रम अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अनाधिकृत निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही करेंगे।
Adv