बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार की शाम कुछ बदमाश एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो गए थे। इस हमले में पीडि़त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी आंत पेट से बाहर आ गई थी। सरेआम हुई इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। इस बीच पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर युवक पर हमला करने वाले 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल है।
ट्रक में तेल के कंटेनर के बीच छिपाकर ओडिशा से ला रहे थे 80 लाख का गांजा
राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. इसी बीच बीती रात भगदड़ मच गई जिसमें धमतरी निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई. वहीं कई लोग चोटिल भी हुए थे. इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने मामले को दबाने का खूब प्रयास किया और भगदड़ की घटना से लगातार इंकार करते रहे, लेकिन इस बीच भगदड़ का वीडियो सामने आया है. जो की सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा सकता है कि हजारों लोगों की भीड़ के बीच कई लोग बेसुध हालत में जमीन पर पड़े हुए है, इनमे बच्चों और महिलाओं के साथ कुछ युवक भी है. कुछ लोग इन्हें होश में लाने की कोशिश कर रहे है. वहीं आसपास लगी लोहे की कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने साय सरकार के दूसरे बजट (2025-26) के लिए सीमा रेखा निर्धारित कर दी है. वित्त सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे चालू वर्ष के बजट से केवल 8त्न की वृद्धि करते हुए नए प्रावधान भेजें. विभागों की ओर भेजे जाने वाले संबंधित प्रस्तावों के अनुसार अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी बजट 1.59 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है.
कोरिया। कोरिया जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. युवक की बेरहमी से हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका साला ही निकला, जिसने आपसी विवाद के कारण टंगिया से हमला कर अपने जीजा की हत्या कर दी और लाश को के गड्ढे में डाल दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जीजा के गुमसुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनी एवं भारतीय सैनिकों के पराक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय सेना के भीष्म टी-90 टैंक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भीष्म टी-90 टैंक के साथ लोगों ने खूब फोटो खिंचवाए और आर्टिलरी समेत अन्य उपकरणों को करीब से देखकर काफी रोमांचित हुए।
रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेन डेका शामिल होंगे। समापन समारोह का आयोजन आज होगा। समापन समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे।
कोरबा। देर रात डुमरकछार और माखनपुर के बीच कोसाबाड़ी के पास दो बाइको में टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की स्थल पर ही दो लोगों मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए बिलासपुर के अस्पताल में दाखिल किया गया है।
रायपुर। कांग्रेस सरकार में पावरफुल रहे बिलासपुर के केके श्रीवास्तव 15 करोड़ की ठगी कर फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित केके श्रीवास्तव ने पांच बैंक खातों का उपयोग किया है। उसमें 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। यह खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालों नाम पर है। पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि ईडी भी जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर सकती है। तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपित की तलाश में लगी है। उसके कई ठिकानों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे परिवार सहित फरार है। श्रीवास्तव पूर्व सीएम के लिए विशेष पूजा-पाठ करते थे। इस कारण पूर्व सीएम का अक्सर उनके बिलासपुर निवास जाना होता था। इसके अलावा श्रीवास्तव सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में था।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्थान पासिंग एक ट्रक से 25 लाख रुपए से ज्यादा का 170 किलो 560 ग्राम गांजा पकड़ा गया है। कबाड़ हो चुके ट्रांसफॉर्मर के बीच बोरियों में छिपाकर गांजा ले राजस्थान ले जाया जा रहा था। बागबाहरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे 353 में संचालित रामदेव राजस्थानी ढाबा के पास खड़े ट्रक को पकड़ा। ट्रक कबाड़ हो चुके ट्रांसफॉर्मर से भरा हुआ था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली। ट्रांसफॉर्मर के बीच 6 प्लास्टिक की बोरियां मिली। बोरियों को खंगाला तो उसमें गांजा मिला। पुलिस ने मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे से गांजे का वजन कराया तो 6 बोरियों में कुल 170 किलो 560 ग्राम गांजा था। बागबाहरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम गिरीराज रेगर (27), जयपुर निवासी बताया है। आरोपी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर को ओडिशा से लेकर राजस्थान जा रहे थे। उसके साथ ही गांजा ला रहा था। पकड़े गए गांजे की कीमत 25 लाख 58 हजार 400 रुपए आंकी गई है।
बीजापुर। माता कमला एवं पिता महेश कोरसा के नवजात शिशु का जन्म 25 अगस्त 2024 को जिला चिकित्सालय बीजापुर में हुआ था जिसका वजन सामान्य वजन से बहुत कम और समय से पूर्व 7 माह में पैदा हुआ था। समय से पहले पैदा होने के कारण बच्चे के फेफड़े कमजोर थे बच्चेां को सांसं लेने में परेशानी हो रही थी बच्चा सांस नही ले पा रहा था। बच्चे को तुरंत मशीन में रखा गया और साथ में बच्चे के फेफड़ों की वृद्धि के लिए बेहतर उपचार भी दिया गया जिसमें बच्चे की फेफड़े मजबुत व वृद्धि हुई फिर बच्चे को कुछ दिन सीपीएपी मशीन में रखा गया फिर 14 दिनों के लिए संक्रमण कम करने वाली एंटीबायोटिक्स की दवा भी दी गई। फिर धीरे-धीरे ऑक्सीजन की मात्रा को कम किया गया। धीर-धीरे बच्चे के उपचार के पश्चात वजन बढ़ाने के लिए दवाईयां भी दी गई जिससे बच्चे के वजन में बढ़ोतरी हुई। एसएनसीयू में अच्चे सुविधा एवं ईलाज के कारण बच्चे को नए जीवन मिला और बच्चा 40 दिनों के बाद स्वस्थ्य हो कर उनका वजन बढ़़ाकर 1.5 किलो ग्राम तक बढ़ गया उसके बाद छुट्टी दिया गया। जिला अस्पताल के शिशुरोग विभाग में नवजात शिशु व बाकी बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रहा है। नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र राय, डॉ. मंगेश मस्के, डॉ. अंजली ध्रुव व सभी मेडिकल ऑफिसर एवं नर्सिंग स्टॉप ने पूरे 40 दिन मेहनत कर नवजात को नया जीवन दिया। जिसमें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी एवं सीएस डॉ. रत्ना ठाकुर का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला।
रायगढ़। पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा, 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलाया जाना है जिसका कल विधिवत्त शुभारंभ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा किया गया। जागरूकता पखवाड़े के दूसरे दिन आज शाम रायगढ़ के गैलेक्सी मॉल के सामने ओपन एरिया में साइबर सेल की टीम द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी साइबर सेल, अभिनव उपाध्याय ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उनसे बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी उपाध्याय ने बताया कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। एक समय था जब ओटीपी से ठगी की शिकायतें ज्यादा आती थीं, लेकिन अब “डिजिटल अरेस्ट”, सेक्सटॉर्शन और शेयर मार्केट ट्रेडिंग जैसे जटिल तरीकों से अपराधी लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। खासकर पढ़े-लिखे लोग इन धोखाधड़ियों का शिकार बन रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की सुरक्षा के लिए प्राइवेसी सेटिंग्स को ऑन करने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी। मौके पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन का डेमो भी दिया गया। महिला संबंधी साइबर अपराध और बचाव के उपाय साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह और राजेश पटेल ने भी विस्तार से बताया कि अनजान व्यक्तियों को बैंक से संबंधित जानकारी, जैसे एटीएम पिन, सीवीसी नंबर, ओटीपी या पासवर्ड कभी साझा न करें। फेसबुक पर किसी मित्र द्वारा पैसों की मांग करने पर जल्दबाजी न करें और पहले उसकी सत्यता जांच लें।
रायपुर। प्रार्थी शंकर नायक ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पार्थिवी प्रोविंस, न्यु बाजार चौक, सरोना रायपुर में रहता है तथा चालक का कार्य करता है। प्रार्थी का भांजा अभय नेताम प्रार्थी के घर के पास में ही अपने दोस्त सोनू यादव के घर सोने जाता था। दिनांक 05.10.2024 के रात्रि करीबन 10.50 बजे प्रार्थी अपने घर पर खाना खा रहा था, इसी दौरान सोनू यादव अपने अन्य दोस्त के साथ प्रार्थी के घर में आकर बताया कि उसके घर में अभय नेताम के साथ मोहल्ले के प्रवीण यादव, प्रेम यादव, पुरूषोत्तम यादव एवं करण नायक मिलकर हाथ मुक्का, डण्डा एवं चाकू से मारपीट किये है तब प्रार्थी सोनू यादव के घर जाकर देखा तो उसके भांजे के शरीर पर गंभीर चोट थे तथा खून बह रहा था। जिस पर प्रार्थी द्वारा अपने भांजे को अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान प्रार्थी के भांजे की मृत्यु हो गई। जिस पर आरोपी प्रवीण यादव, प्रेम यादव, पुरूषोत्तम यादव एवं करण नायक के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 386/24 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी प्रवीण यादव, प्रेम यादव, पुरूषोत्तम यादव एवं करण नायक की पतासाजी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मामूली बात को लेकर विवाद होने पर उक्त हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर चारोें आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं डण्डा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 01 प्रवीण यादव पिता अनिल यादव उम्र 19 साल निवासी सरौना थाना डी.डी.नगर रायपुर। 02 प्रेम यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 20 साल निवासी सरौना थाना डी.डी.नगर रायपुर। 03 पुरूषोत्तम यादव पिता कृपाराम यादव उम्र 24 साल निवासी सरौना थाना डी.डी.नगर रायपुर। 04 करण नायक पिता रमेश नायक उम्र 19 साल निवासी सरौना थाना डी.डी.नगर रायपुर।
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह का आयोजन आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान दुर्ग संभाग ने बॉस्केटबॉल, हॉकी के साथ ही शंतरंज, तैराकी, वाटर पोलो एवं बेशबॉल में पदक जीत कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष छुरिया रविन्द्र वैष्णव, राजेन्द्र गोलछा, लीलाधर साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर शिव वर्मा, आलोक श्रोती, राजेश यादव, कलेक्टर एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आयोजन के संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल, एसडीएम राजनांदगांव अतुल विश्वकर्मा, सहायक संचालक शिक्षा आदित्य खरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभागी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ऐसे समय अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे है, जब शक्ति का पर्व चल रहा है और आपने भी पूरी शक्ति लगाकर अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार भी शिक्षा के साथ ही खेल के प्रति गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल व खिलाडिय़ों के प्रति हमेशा सजग रहते है। खिलाडिय़ों से चर्चा करते है और उनके साथ हमेशा खेलों के विकास के लिए भी सुझाव मांगते है। प्रधानमंत्री खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते रहते है, जिससे देश खेल क्षेत्र में भी पदक विजेता बनते जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि खिलाड़ी को थकना, रूकना व झुकना नहीं चाहिए। खिलाड़ी को हमेशा अनुशासन में रहकर शिक्षा के साथ खेल में भी हिस्सा लेना चाहिए, जिससे उनका उत्साह दुगना हो सके। उन्होंने कहा कि मैं भी एक खिलाड़ी रही हूं और आज निरतंर आगे बढ़ रही हूं। यह खेल के अनुशासन से ही सीखा है। आप भी सभी निरंतर उन्नति करें, अच्छी शिक्षा ग्रहण करे और अच्छा खेले। आयोजन के संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
सूरजपुर। जिले में भालू ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिसके बाद हिम्मत दिखाते हुए शख्स ने दौडकर अपनी जान बचाई। वहीं भालू के हमले में व्यक्ति के गले में गंभीर चोटें आई है। गंभीर हालत में बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। दरअसल यह पूरा मामला प्रतापपुर वन परिक्षेत्र का है। जहां पर लगातार हाथियों के हमले के बाद अब भालू का आतंक भी देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 8 बजे के आसपास की है। 60 साल का बुजुर्ग दसरू अपने गांव से लगे जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। दसरू जैसे ही वह चारा लेकर जंगल से निकलने लगा तो अचानक पीछे से भालू ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल होने के बावजूद भी बुजुर्ग ने हिम्मत नहीं हारी। भालू से लड़ाई करते हुए दसरू के जख्मी होने के बाद भालू को मृत समझकर वहां से चला गया। इस घटना में बुजुर्ग की जान तो बच गई, लेकिन उसके गले पर गंभीर चोटें आई है। घायल अवस्था में बुजुर्ग मुश्किल से सड़क तक पहुंचा। गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्यारेलाल नागवंशी ने उसे अपने वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
धमतरी। जिले में जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत लोगो क़ो जल और पर्यावरण क़ो संरक्षित रखने का संदेश देने प्रदेश और जिले के नागरिकों ने गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन में अपनी सहभागिता निभायी। मैराथन में 10 किलोमीटर के एन्डुरन्स रन में धमतरी निवासी सुकलाल अवड़े का बहेतरीन जज्बा दिखाई दिया। सुकलाल अवड़े ने बताया कि उनकी उम्र 77 वर्ष कि है और वे धमतरी के रहने वाले है। उन्होंने पहली बार मेराथन में हिस्सा लिया और इस दौड़ क़ो समय पर पूरा करके बहुत ख़ुश है। उन्होंने बताया कि वे बेडमिंटन के खिलाडी है और वे 47 साल से बेडमिंटन खेल रहे है। अपनी फिटनेस के श्रेय उन्होंने संयमित खानपान, व्यायम, नशे से दूरी और कड़ी मेहनत क़ो दिया। श्री सुकलाल अवड़े ने बताया कि इस वर्ष बेस्ट मोटिवेशनल प्लेयर 2024 का अवार्ड रेलवे द्वारा चारोदा में दिया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से सरकार के कुशल नेतृत्व में धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिये किए जा रहे प्रयासों को सराहा।
रायगढ़। धरमजयगढ थाना क्षेत्र अंर्तगत एक मछुआरा का मछली पकड़ते दौरान अपने ही जाल में फंस जाने से पानी में डूबकर मौत हो गई। जिसके बाद उसकी खोजबीन की गई। दो दिन बाद पानी में उसका शव देखा गया। मामले में धरमजयगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है। नराईटिकरा जेलपारा का रहने वाला संजय यादव पिता प्राण यादव 47 साल मछली पकड़कर अपना व अपने परिवार को भरण पोषण करता था। 4 अक्टूबर की दोपहर को दो अन्य मछुआरों के साथ वह आमदरहा चेक डेम में मछली मारने गया था। डेम में उतरकर वह जाल को हाथ और कमर में बांध रखा था और जब जाल फेंका तो वह खुद उसी जाल में फंस गया। इसके बाद तेज बहाव के कारण वह पानी में डूब गया। साथ गए मछुआरे उसे खोजने की कोशिश किए, लेकिन वह नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
भिलाई। गैर सरकारी पहल ‘लोकमंथन’ की ओर से छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक राजधानी रायपुर में किया गया। इस दौरान इस्पात नगरी भिलाई निवासी व प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं उन्होंने अपने संग्रहित लोकवाद्यों की प्रदर्शनी लगाई। जिसे देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित देश भर के कला संस्कृति से जुड़े लोगों भरपूर तारीफ की। इस दौरान रिखी क्षत्रिय की कला व उनके वाद्ययंत्रों का संग्रह देख कर प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे नंदकुमार मुक्त कंठ से सराहना की और अगले माह हैदराबाद में 21 से 24 नवंबर तक होने वाले ‘लोकमंथन’ के चौथे संस्करण में शामिल होने का न्यौता भी दे दिया। वहां रिखी देश भर के आदिवासी लोक कला मर्मज्ञों और आदिवासी समुदाय के कलाकारों के बीच अपना संग्रह प्रस्तुत करेंगे और अपने समूह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार 5 अक्टूबर को हुआ। यहां रिखी क्षत्रिय का लोक वाद्य संग्रह देखने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन केदार कश्यप चूंकि रिखी के संग्रह से पहले से परिचित हैं, इसलिए उन्होंने यहां रखे ज्यादातर वाद्य यंत्रों का परिचय खुद होकर मुख्यमंत्री साय को दिया। इस दौरान रिखी क्षत्रिय ने घुमरा बाजा से शेर की आवाज निकाल कर दिखाई तो मुख्यमंत्री साय सहित सभी अतिथि हैरान रह गए। इसी तरह रिखी क्षत्रिय ने कुहुकी, चरहे, तोडी, सिसरी,चिकारा,भेर और हुलकी आदि वाद्य भी बजाकर दिखाए। अतिथियों ने रिखी की इस प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की। रिखी ने अपनी तरफ से मुख्यमंत्री साय को तंबूरा भेंट किया।
रायपुर। रोटी कपड़ा और मकान जीवन की मूलभूत जरूरत है, जिसे व्यक्ति लगातार परिश्रम करके अपने परिवार के लिए इन जरूरतों को पूरा करता है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजों के लिए लगातार मेहनत करना पड़ता है, जिससे घर की जरूरत पूरी हो सके। यदि मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए सहारा मिल जाए तो जीवन के बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में मिली आर्थिक सहायता ग्रामीणों के लिए बहुत मददगार सिद्ध होता है। ग्रामीणों का अपना पक्का घर बनाने का सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से पूरा हो रहा है। योजना से मिली आर्थिक सहयोग की वजह से ग्रामीणो के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत में इस त्यौहार के सीजन में अपना पक्का आवास बन जाने के साथ ही ग्रामीण पूजा एवं अनुष्ठान करते हुए गृह प्रवेश कर रहे हैं और जिनको नए आवास की स्वीकृति मिली है वे परिवार भूमि पूजन कर अपनी खुशियां बांट रहे हैं। घर के मुखिया, अपने सपने को सच होते देख रहे है, खुशियां उनकी दोगुनी होती दिख रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से मिले लाभ की कहानी ग्रामीणों की जुबानी! शिव कुमार बघेल पिता नंदकुमार बघेल निवासी ग्राम पंचायत चचेडी जनपद पंचायत कवर्धा ने अपने नए प्रधानमंत्री आवास को पूरा करते हुए गृह प्रवेश किया है। शिवकुमार कहते हैं कि अपना पक्का घर बन जाना सुखद एहसास है सरकार से मिले सहायता के कारण यह काम पूरा हो पाया। अंतराम पिता समारू ग्राम पंचायत गांगपुर जनपद पंचायत पंडरिया बताते हैं कि मेरा अपना पक्का घर बन गया।इसके साथ मुझे रोजगार गारंटी से 95 दिवस का रोजगार भी मिला।अब मैं शान से अपने पक्के घर में परिवार के साथ रहूंगा। अंतराम ने आगे बताया कि दो दिन पहले ही मैंने पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश किया है और इस वर्ष माता की नवरात्रि मेरे लिए बहुत खास है। श्रीमती रजनी चंद्रवंशी पति राजेश चंद्रवंशी ग्राम पंचायत झलमला बताती है कि मुझे अपने पंचायत से पता चला कि सरकार द्वारा मेरा आवास अभी स्वीकृत किया गया है। इस नवरात्रि के त्यौहार में मेरे परिवार ने भूमि पूजन कर अपने प्रधानमंत्री आवास बनाने का काम शुरू कर दिया है। सरकार की ओर से आवास स्वीकृत हो जाने के कारण हमारी बहुत सी परेशानियां अब दूर हो गई है।जनपद पंचायत लोहारा के ग्राम पंचायत नवघटा में रहने वाले समेलाल पिता प्रदुम ने बताया कि अपने घर को सजाकर मेरे परिवार ने दो दिन पहले ही गृह प्रवेश किया है। अपने पक्के मकान में रहने का बरसों पुराना सपना पूरा हो गया। ग्राम लधान में रहने वाली मंटोरा बाई राव पति राम नारायण अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताती है कि हमने अपना घर बनाने के लिए कल ही भूमि पूजन किया है।बैंक खाते में पैसा पहले किस्त की राशि 40 हजार रुपए भी आ गया है। इसी तरह बीसेलाल पटेल पिता जीवनरखा ग्राम पंचायत तालपुर भरत यादव पिता जगतु ग्राम पंचायत सारी रामजस धुर्वे ग्राम पंचायत कुटकीपारा सहित बहुत से ग्रामीणों द्वारा अपने नए प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश किए हैं। तो वही अशोक पिता प्रभु ग्राम भेदली पंचराम पिता भागीरथी ग्राम पंचायत वीरेंद्रनगर जैसे अनेक गांवों में नए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो जाने पर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। सभी हितग्राही अपने परिवारों के साथ नए घर की खुशियां बांट रहे हैं।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नए आवास की बधाई दे रहे हैं।
बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगा कर जान दे दी है। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है। पोस्ट में महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में प्रियंका सिंह रहती थी। मृतिका के पति रेलवे कर्मी है। आज सुबह 12 बजे महिला ने फेसबुक पर लाइव कर फांसी लगा ली। फेसबुक में महिला ने कई लोगों का नाम भी लिया है। किसी ने जब पोस्ट देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। पुलिस वालों को उसने देखकर थोड़ा रुकने का इशारा किया और दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी मौत की घोषणा डॉक्टरों ने की।
Adv