बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • CM विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा…

    02-Oct-2024

    रायपुर :- CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वे इस दौरान स्वच्छ्ता अभियान कार्यक्रम में भी शामिल हुए. बता दें कि आज दो अक्टूबर है और देशभर में धूमधाम से गांधी जयंती मनाई जा रही है. इसी दिन अहिंसा के पुजारी और देश के महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी का जन्मदिन होता है.

     
     
    महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया में शांति और अहिंसा का संदेश दिया. भारत में उन्हें राष्ट्रपिता कहा जाता है. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वो हमेशा सच, अहिंसा और सत्याग्रह पर चलते थे. महात्मा गांधी के शांतिपूर्ण और अहिंसक आंदोलन के कारण अंग्रेजों की चूले हिल गई. 1930 में गांधी जी ने दांडी यात्रा निकाली और अंग्रेजों द्वारा नमक पर लगाए गए टैक्स का विरोध किया.
  • गांधी जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणा, खादी वस्त्रों पर मिलेगी 25% सब्सिडी

    02-Oct-2024

    रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खादी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से खादी वस्त्र खरीदने पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी, जो 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में की.

     
    कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीद को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इंद्रदेव इस बार खुश नजर आ रहे हैं और प्रदेश में अच्छी वर्षा हुई है. धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है. सीएम ने कहा कि धान खरीदी को लेकर जल्द ही एक बैठक की जाएगी, जिसमें सभी संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
     
     
    मुख्यमंत्री साय ने खादी ग्राम उद्योग प्रदर्शनी का दौरा करते हुए अपनी पत्नी के लिए एक साड़ी भी खरीदी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक खादी का उपयोग करें. सीएम साय ने खादी के वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए 25% सब्सिडी की भी घोषणा की है.
  • CM विष्णुदेव साय की कांग्रेस को सलाह: न्याय की जगह क्षमा यात्रा अपनाएं

    02-Oct-2024

    रायपुर। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन आज जैस्तंभ चौक रायपुर में होगा. यह यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी से शुरू हुई थी और 125 किलोमीटर की दूरी तय की गई. समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य नेता शामिल होंगे. कांग्रेस की न्याय यात्रा पर सीएम विष्णुदेव साय ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ‘क्षमा यात्रा’ निकालनी चाहिए.

     
    सीएम साय ने कहा, 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे कांग्रेस ने किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए. इसी कारण 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें आउट कर दिया. उन्होंने आगे कहा पिछले 5 साल कांग्रेस ने जो छत्तीसगढ़ का विकास रोका और प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया, इसलिए कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए.
  • स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का योगदान, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

    02-Oct-2024

    रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ के अंतर्गत सड़क पर झाड़ू भी लगाया. कार्यक्रम में उनके साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक राजेश मूणत समेत अन्य प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

     
     
    वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और करुणा के पुजारी थे, वहीं लाल बहादुर शास्त्री सहजता, विनम्रता और कर्मठता के पुजारी थे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया हैं श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं.
     
    सीएम साय ने बताया कि 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के रूप में मनाते हैं. विश्वकर्मा जयंती से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मना रहे थे, उसका आज समापन किये हैं.
     
     
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान चल रहा है. उन्होंने अपने हाथों से कार्यक्रम में सदस्यता अभियान भी चलाएं हैं.
  • स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर: कलेक्टर ने डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए किए गए उपायों की समीक्षा

    02-Oct-2024

    बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले मंे डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दल्लीराजहरा सहित जिले के सभी नगरीय निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी ली।

     
    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर एके लकरा, डीआर ठाकुर एवं पूजा बंसल सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर चन्द्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से जिले में डेंगू मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम हेतु समाचार पत्रों तथा मुनादी आदि के माध्यम से आम जनता को इन बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देने को कहा।
     
     
    उन्होंने अधिकारियों को आम नागरिकों को बीमारियों से बचाव के उपाय के संबंध में समुचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जागरूकता रैली आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने तथा बीमारियों से ग्रसित लोगों के समुचित ईलाज की भी पुख्ता उपाय करने को कहा। बैठक में चन्द्रवाल जिले में ’स्वच्छता ही सेवा 2024’ कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों में इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान चन्द्रवाल ने राज्य में 15 नवंबर से शुरू हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य के तैयारियों की भी समीक्षा की।
     
    उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिले में इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागवार स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूली बच्चों का आय एवं निवास प्रमाण पत्र भी बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने राज्य शासन के निर्देशानुसार सड़क में घुमंतु पशुओं के विचरण के कारण होने वाली समस्याओं की रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों की भी समीक्षा की।
     
    उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से आम जनता को इस समस्या से निजात दिलाने हेतु किए गए उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने घुमंतु एवं पालतु पशुओं को चिह्नित करने तथा इन पशुओं में रेडियम पट्टी लगाने के अलावा चरवाहों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ब्लैक स्पाॅट को चिह्नित कर उनका समुचित साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए।
  • बंधक से मुक्ति: कर्नाटक में 11 लोगों की घर वापसी, 3 बच्चे भी सुरक्षित

    02-Oct-2024

    बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में श्रम विभाग द्वारा ग्राम लाहोद के 3 बच्चें सहित कुल 8 बंधक मजदूरों को कर्नाटक से सकुशल घर वापसी करायी गई है। जिसमें 5 पुरुष एवं 3 महिला,बच्चो में 2 लड़का एवं 1 लड़की शामिल है। इस दौरान कलेक्टर ने आज श्रमिक बंधुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल का जायजा लिया। सोनी को बधाई देते हुए लालच बचने का सलाह दिया साथ ही स्थानीय स्तर पर बहुत से रोजगार के अवसर उपलब्ध होते है।

     
    अतः अनजान जगहो में जाने से अच्छा स्थानीय स्तर में ही रोजगार का कार्य किया जाए। आए मजदूर तोरण बंजारे ने बताया की हमें गन्ना कटाई मजदूर के नाम से लवन के पहचान वाले तेजराम पात्रे के द्वारा 10 सितम्बर को नागपुर गए, वहां सप्ताहभर काम करने के बाद 17 सितम्बर को एक अन्य ठेकेदार के द्वारा कर्नाटक राज्य मंडिया जिले के अंतर्गत ग्राम कोपल्लू में गन्ना कटाई हेतु कार्य करने लगे।
     
     
    मालिक द्वारा न ही रहने, खाने एवं पानी पीने की भी व्यवस्था नहीं कराई गई साथ ही मजदूरी से अधिक अतिरिक्त कार्य कराई जा रही थी। जिससे हम लोगों को बड़ी ही तकलीफ हो रही थी। हमने घर वापसी करना चाहा तो उनके द्वारा न ही हमें आने देते थे एवं बंधक बनाकर ही मजदूरी का कार्य कराते थे। बाद में हमने सोशल मीडिया के द्वारा अपनी पीड़ा साझा किए जिससे आज हम सकुशल घर वापसी हुई है। श्रम विभाग की ओर से सह श्रम निरीक्षक अभय दुबे, कोमल सिंह मरावी मजदूरों से संपर्क कर उन्हे सकुशल लाने हेतु कर्नाटक पहंुचे थे।
     
    सकुशल वापसी पर सभी मजदूरों ने कलेक्टर बलौदाबाजार- भाटापारा एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। बंधक मजदूरों में तोरण बंजारे, रोहित डहरिया,चुम्मन लाल बंजारे, धनजय बंजारे, गजेंद्र कुमार घृतलहरे,सोनी घृतलहरे, मंजू बंजारे, सविता डहरिया, बच्चों में विद्या बंजारे,अधिराज,अमित  शामिल है।इस मौके पर जिला श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार, श्रम निरीक्षक शशिकला साहू, सह श्रम निरीक्षक अभय दुबे, कोमल सिंह मरावी एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर गीतांजलि सिन्हा उपस्थित रहे।
  • प्रदेश सचिव ताजुल अहमद ने की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की

    02-Oct-2024

     रायपुर । प्रदेश सचिव ताजुल अहमद एवं कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की। टूटते सामाजिक ताने-बाने और लगभग ख़त्म हो चुकी क़ानून व्यवस्था के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करने आज से प्रदेश सचिव ताजुल अहमद जी, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मंत्रीय टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा किया ‘बाबा गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौधपुरी से शुरू होकर 125 किमी की दूरी तय करके यह पदयात्रा रायपुर पहुंचेगी । रास्ते में अनेक पड़ाव पर हम रुककर लोगों से संवाद करेंगे। जो-जो जहां-जहां जुड़ सकता है, इस पदयात्रा में शामिल होकर अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करे।’

  • कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करें: मंत्री केदार कश्यप

    01-Oct-2024

    रायपुर। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की सख्त हिदायत दी। मंत्री श्री कश्यप ने बैठक में सभी मुख्य अभियंताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के 100 दिवस के भीतर टेंडर लग जाना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लेट लतीफी और लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया में विलंब होने पर जिम्मेदारी तय कर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री श्री कश्यप ने जशपुर जिले के कुनकुरी में नया कार्यपालन अभियंता कार्यालय खोलने की स्वीकृति दी। मंत्री श्री कश्यप ने बिलासपुर और सरगुजा के मुख्य अभियंताओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं का टेंडर जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बांध सुरक्षा संबंधी कार्यो के बजट का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कंसलटेंट, सार्वजनिक उपक्रम को लगाकर कार्य-योजना बनाकर कार्य में तेजी लाने तथा भू-जल सॉफ्टवेयर स्मार्ट मीटर का काम दिसम्बर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता कार्यालय जगदलपुर एवं राज्य जल सूचना केन्द्र की स्थापना के संबंध में भी चर्चा की गई। मंत्री श्री कश्यप ने विभाग की सभी बड़ी योजनाएं को पीएफआईसी से अनुमोदित कराकर प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने और आगामी तीन माह में टेंडर लगवाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में रिक्त पदों पर भर्ती और पदोन्नति, कुनकुरी में नये अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी कार्यालय के शुभारंभ करने के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए। सोलर पावर प्रोजेक्ट, जल संसाधन विभाग की सम्पतियों का व्यवसायिक उपयोग हेतु नीति, बांधो से गाद निकालने हेतु डेªजिंग पॉलिसी बनाने, वन विभाग में लंबित व्यपवर्तन प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जल संसाधन सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके, मुख्य अभियंता एस व्ही. भागवत, के.एस गुरूवर, एस.के.टीकम, डी. के. उमेरकर, आर. के. इंदवार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

  • सिल्वर ओक बार में चाकूबाजी, 2 चाकूबाज गिरफ्तार

    01-Oct-2024

    बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सिल्वर ओक बार में हुई चाकूबाजी की घटना पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 सितंबर 2024 की रात हुई थी, जब बार में मौजूद लोगों के बीच झगड़ा हुआ, और आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। प्रार्थी निलेश लहरे (22) ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके साथी राहुल डाहिरे और अमितेश कारे 29 सितंबर को रात लगभग 10:20 बजे सिल्वर ओक बार में गए थे। रात करीब 11 बजे क्लब में डांस करने के दौरान अभिषेक एंथोनी और उसके अन्य साथियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस मामूली विवाद ने जल्दी ही हिंसक रूप ले लिया, जब अभिषेक एंथोनी और उसके साथियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। जब अमितेश और राहुल ने इसका विरोध किया, तो अभिषेक एंथोनी ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अमितेश कारे को कमर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जबकि राहुल डाहिरे के सीने और पेट पर भी चाकू के वार से खून निकलने लगा। दोनों को बचाने की कोशिश में उनके अन्य साथी भी चोटिल हुए। इस हमले के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों की पहचान अभिषेक एंथोनी (22) और मेदूरी कामेश (34) के रूप में की गई है। पुलिस ने अभिषेक एंथोनी के कब्जे से चाकू भी जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को 30 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस घटना के बाद बार प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई, क्योंकि बार के बाउंसर और कर्मचारी घटना के वक्त मौजूद थे, लेकिन उन्होंने समय रहते पुलिस को सूचना नहीं दी। इस आधार पर बार के बाउंसर देव प्रसाद भास्कर, सैयद समीर अली और शेख सारिक के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। बिलासपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी प्रकार के सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले हिंसक झगड़ों से बचें और यदि किसी घटना का सामना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस की इस तेजी से की गई कार्रवाई ने असामाजिक तत्वों को यह संदेश दिया है कि कानून के खिलाफ जाने वालों के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह घटना इस बात की मिसाल है कि कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है, और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

  • कलेक्टर ने की 30 कृषकों को पॉलिसी वितरण

    01-Oct-2024

    दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिले के 30 कृषकों को प्रतीकात्मक रूप से फसल बीमा पॉलिसी ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ का वितरण कर पालिसी वितरण का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में मंगलवार 1 अक्टूबर को विकासखण्ड स्तर पर भी बीमित कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी वितरण किया गया। अभियान में सफल संचालन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर भी सतत् रूप से फसल बीमा पॉलिसी वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फसलों को प्रतिकुल मौसम सूखा, बाढ़, कीटव्याधी, ओलावृष्टी आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई एवं कृषकों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू है। खरीफ वर्ष 2024 में फसल बीमा आवरण में सम्मिलित समस्त कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराने हेतु ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ अभियान के तहत पॉलिसी वितरण कराया जाना है। अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला, विकासखण्ड एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सम्माननीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में कृषकों को पॉलिसी वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। उप संचालक कृषि के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषकों को फसल बीमा योजनांतर्गत पॉलिसी के माध्यम से बीमित राशि, बीमाकृत फसल, कुल बीमाकृत प्रीमियम राशि जैसे विवरण के साथ पॉलिसी प्राप्त होती है और निकट भविष्य में आवरित जोखिम के उपरान्त दावा निपटाने हेतु इस पॉलिसी का उपयोग कृषक कर सकते है। कृषकों को पॉलिसी वितरण के अवसर पर उप संचालक कृषि संदीप कुमार भोई एवं अन्य अधिकारीगण, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि तथा कृषकगण उपस्थित थे। 

  • राइस मिलर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

    01-Oct-2024

    कोरिया। धान की अफरा-तफरी के मामले में कलेक्‍टर के निर्देश पर राइस मिल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर राईस मिल को तीन साल के लिए ब्‍लैक लिस्‍ट भी कर दिया गया है। अफसरों ने बताया कि कलेक्‍टर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित कर चितमारपारा पटना स्थित मेसर्स मंगल राइस मिल परिसर के प्रतिनिधि और मिल कर्मचारी की उपस्थिति में धान और चावल भंडारण का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्‍यापान के लिए पहुंची टीम को वहां कोई स्‍टाक ही नहीं मिला, जबकि मिल संचालक ने एफसीआई में चावल ही जमा किया है। इसके बाद मेसर्स मंगल राइस मिल के संचालिका कमला ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिला खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, नवा रायपुर निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में भारतीय खाद्य निगम में औसत से कम चावल जमा करने वाले राइस मिलो के भौतिक सत्यापनअके लिए गठित जिला स्तरीय जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर सस्थित किया गया। बता दें मेसर्स मंगल राइसमिल को पहले भी छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन के कारण दो वर्ष की कालावधि के लिये काली सूची में दर्ज किया गया था। मेसर्स मंगल राइसमिल द्वारा समितियों से उठाये गये कुल धान की मात्रा 3 हजार 895 मैट्रिक टन, धान के विरूद्ध एफसीआई/नान जमा किये गये चावल की मात्रा 28.98 मैट्रिक टन, बारदाना 725 नग, शेष बचे धान की मात्रा 3852.17 मैट्रिक टन तथा जमा हेतु शेष चावल की मात्रा 2606.76 मैट्रिक टन था।उपरोक्तानुसार राइसमिल परिसर के प्रतिनिधि एवं मिल कर्मचारी की उपस्थिति में धान/चावल भंडारण का भौतिक सत्यापन किया गया था, जिसमें मेसर्स मंगल राइसमिल में जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन में धान एवं चावल की कोई मात्रा (स्टॉक) नहीं पाया गया और न ही मिल संचालिका द्वारा भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में शासन द्वारा निर्धारित चावल की मात्रा जमा किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेसर्स मंगला राइसमिल के संचालिका कमला ठाकुर के द्वारा उपार्जन केन्द्रों से उठाये शेष 3852.17 मैट्रिक टन धान का अफरा-तफरी किया गया है, जो छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चायल उपार्जन आदेश 2016 के कण्डिका 3(3).4(3) (5) एवं 6 का स्पष्ट उल्लंघन होकर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के कण्डिका 9 के तहत् दण्डनीय है। इसी प्रकार कस्टम मिलिंग नीति 2023-24 के कंडिका 6.18 एवं किये गये अनुबंध पत्रों की शर्तों का भी उल्लंघन किया गया, जिसके लिए मेसर्स मंगला राइसमिल को दोषी पाया गया। जिला विपणन अधिकारी द्वारा मेसर्स मंगल राइस मिल की संचालिका कमला ठाकुर के विरुद्ध धान के अफरा-तफरी करने के कारण पुलिस में प्राथमिकी (एफ.आई.आर.) दर्ज कराया गया व अमानत राशि बैंक गारण्टी/पी.डी.सी./एफ. डी. आर. की राशि में से नियमानुसार वसूली कर समायोजन कराते हुए मिल को तीन वर्षों के लिए काली सूची में दर्ज भी किया गया। 

  • महिला से छेड़खानी मामले में शातिर बदमाश गिरफ्तार

    01-Oct-2024

    रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । घटना 7-8 मार्च 2024 की रात की है, महिला ने 08 मार्च को थाना कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 7 मार्च की रात अपने पति और बच्चों के साथ मकान मरम्मत के कारण मोहल्ले की एक बंद दुकान के बाहर सो रही थी। रात करीब 1:30 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति ने सोते हुए उसके साथ गंदी नीयत से छेड़खानी की। महिला के चिल्लाने पर उसका पति और बच्चे जाग गए, और आरोपी मोटरसाइकिल पर भागने लगा। पीड़िता के पति ने आरोपी का पीछा किया और पहचान की कि वह अजय यादव, निवासी संजय मैदान है। महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 354 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़ित महिला और गवाहों के बयान लिए, जिसमें आरोपी अजय यादव के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए। आरोपी घटना के बाद फरार था, जिसे कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 13 AU 2873) भी जप्त कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुखनंद पटेल के नेतृत्व में इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक संदीप मिश्रा, रोशन एक्का, और कमलेश यादव की अहम भूमिका रही। 

  • सनातन काल से ही स्वच्छता हमारे संस्कार और स्वभाव का हिस्सा: अरुण साव

    01-Oct-2024

    रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज बिलासपुर की तकनीकी शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने पखवाड़ा के दौरान बेहतरीन काम करने वाले एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए कोई नई चीज नहीं है। आदिकाल से यह हमारी आदत और संस्कार में शामिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से एक दशक पहले स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया। उस समय बहुत से लोग सोचते थे कि यह क्या नई चीज है। लोगों के मन में स्वच्छता अभियान को लेकर आशंका थी। लेकिन लोग अब इतने दिनों में इसकी महत्ता समझ चुके हैं। सबको साफ-सुथरा रहना पसंद आने लगा है। श्री साव ने कहा कि स्वच्छता सनातन काल से हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा रही है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्नीक कॉलेज, आदर्श आईटीआई और शासकीय कृषि महाविद्यालय द्वारा किया गया था। श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि हम कितने भी महंगे कपड़े पहन लें, यदि वह साफ-सुथरा नहीं है तो उसका कोई मतलब नहीं है। हम अपने घर के भीतर तो साफ-सफाई रखते हैं, लेकिन आसपास की स्वच्छता को भूल जाते हैं। इसकी चिंता नहीं करते। घर की ही तरह अपने परिवेश, गांव, मोहल्ला और शहर की सफाई पर भी ध्यान देना है। ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ के ध्येय को सामने रखकर लोगों को जागरुक करने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार, नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह और शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य टी.एस. चावला सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, एनएसएस व एनसीसी के स्वयंसेवक तथा गणमान्य नागरिक भी समारोह में मौजूद थे। 

  • मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना से पूरी हुई पिता की इच्छा

    01-Oct-2024

    रायपुर। ढीली सूती टी-शर्ट और धुली हुई जींस पहने हुए, दिनेश कुमार सेवक अपने बच्चों के भविष्य के सपने को लेकर उत्साहित दिखते हैं। पेश से इलेक्ट्रिशियन दिनेश ने बताया कि वे चाहते हैं उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और बड़े होकर शिक्षक या पुलिस अधिकारी बनें। उनकी यह इच्छा अब मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना से पूरी होने जा रही है। बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद, दिनेश कुमार के लिए रोज़गार के बेहतर अवसर उपलब्ध नहीं हो सके और वे इलेक्ट्रिशियन के काम से जुड़ गए। एक दिन उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक हेल्पलाइन पर संपर्क किया। श्रम विभाग के अधिकारियों ने दिनेश को ‘मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना’ के बारे में बताया, इससे दिनेश को ऐसा लगा जैसे बंद किस्मत दरवाज़ा खुल गया हो। अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि वे बिलासपुर जिले के सिंगरी गांव के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन में न तो सही मार्गदर्शन मिला और न ही आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर लेकिन बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन से सारी प्रक्रिया समझने के बाद उन्होने आवेदन किया, इसके बाद उन्हें अपनी 12 और 14 वर्ष की दो बेटियों के लिए 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिली। यह सहायता उनके तत्कालीन आर्थिक संकट को कम करने में सहायक सिद्ध हुई। दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रावृत्ति योजना से उनकी बेटियां अब बिना किसी फीस की चिंता किए पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। वे आत्मविश्वास से कहते हैं। वे प्रतिदिन अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने जाते हैं, इस योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता ने न केवल उनके परिवार की स्थिति को बदला, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा का मार्ग भी प्रशस्त किया है। 

  • निर्वाचन की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराएंः रीना बाबासाहेब कंगाले

    01-Oct-2024

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन के लिए आरओ, एआरओ, नोडल और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण को किया संबोधित

    नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स और सीईओ कार्यालय के अधिकारियों ने आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, निर्वाचन व्यय, एमसीएमसी, आईटी एप्स सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की बारीकियों की दी जानकारी
     
    रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण को संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने को कहा। उन्होंने इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षण में कहा कि राज्य में विधानसभा की एक रिक्त सीट के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए जल्दी ही प्रक्रिया शुरू होगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.एस. ध्रुव भी प्रशिक्षण में उपस्थित थे।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही इसके लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने निर्बाध और सुचारू निर्वाचन के लिए संबंधित अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने को कहा। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में छाया, पेयजल, शौचालय, रैंप इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाधारहित उप चुनाव के लिए आपसी समन्वय से सक्रियता से काम करने को कहा। उन्होंने आज के प्रशिक्षण में ट्रेनर्स से चर्चा कर अपनी-अपनी शाखाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान करने को कहा।  रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान मौजूद थे।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नौ सत्रों में अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी), निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (DEMP)), मतदान दलों एवं मतदान के दिन की व्यवस्थाओं, ईवीएम, मतगणना तथा निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त आईटी एप्लीकेशन्स की बारीकियों की जानकारी दी गई। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री पुलक भट्टाचार्य ने अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जो व्यक्ति उस क्षेत्र के निवासी नहीं है, उसे क्षेत्र से बाहर जाना होगा। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान जिले में किसी भी तरह के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
     
    नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री यू.एस. अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान नामांकन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उम्मीदवारों की पात्रता, नामांकन के समय संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों, नामांकन शुल्क, नामांकन पत्रों की संवीक्षा, चुनाव चिन्ह आबंटन, उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने वाले शपथ पत्रों तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में बताया। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने एमसीएमसी के कार्यों और कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिए प्रिंट मीडिया सेल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल और सोशल मीडिया सेल का गठन करना है। उन्होंने इसके माध्यम से पेड न्यूज पर भी नजर रखने को कहा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के बीच जनमत सर्वेक्षण और एक्जिट पोल प्रतिबंधित रहेगा।
     
    उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल अधिकारियों को निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस जारी करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले आईटी एप्लीकेशन्स और मोबाइल एप्स के बारे में भी बताया। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा ने प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना के साथ ही मतदान दलों और मतदान के दिन की व्यवस्थाओं तथा ईवीएम के बारे में जानकारी दी। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह ने अधिकारियों को मतगणना की तैयारियों, मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं और निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बारे में बताया।
  • विसर्जन जुलुस में लेजर लाइट से युवक की आंख क्षतिग्रस्त.

    01-Oct-2024

    उच्च क्षमता की लेजर लाईट आंखों के लिए नुकसानदायक  डॉ प्रांजल मिश्र 

    रायपुर। पिछले सप्ताह गणेश विसर्जन के बाद एक  शहर का गणेश  यादव नामक 19 वर्षीय एक युवा डॉ दिनेश  मिश्र के अस्पताल  आया जो झांकी में शामिल  हुआ था और जुलुस में जो लेजर लाइट  चल  रहीं  थी,  उस लेजर लाईट  के आंख में पडऩे के बाद उसकी एक आंख की नजर कमजोर होने की शिकायत की , जब  उसकी आंखो की जांच की तब पाया गया  कि उसकी  बांई आंख से   कम दिख रहा है  जबकि दाहिनी आंख की नजर  ठीक है . जब उसकी आंखों  के पर्दे की जांच की गई तब यह देखा गया कि उसकी आंखों के परदे में जो रक्त  वाहिका है वह  क्षतिग्रस्त हो गई है  
    मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र एवम रेटिना विशेषज्ञ  डॉक्टर प्रांजल मिश्र ने  जब मरीज की परदे की ओ सी टी की, तब पाया कि उक्त मरीज के परदे की रक्त वाहिका लेजर किरणों के परदे में टकराने से उसमें  छिद्र हो गया  है और इस जगह से रक्त  निकल कर पर्दे में जमा हो गया है.
    डॉ प्रांजल मिश्र ने जानकारी दी कि इस प्रकार सार्वजनिक कार्यक्रमो  में जो लेजर लाइट उपयोग की जाती है वह अत्यधिक  तीव्रता की होती है 3ष्ठ 3ड्ढ या 4 कैटेगरी में आती है. जबकि  एफडीए भी पांच मिली  वाट से ज्यादा की लेजर किरणे उपयोग  करना निषेध करती है इसमें से ब्लू स्पेक्ट्रम वाली लेजर आंखों को सबसे ज्यादा डैमेज करती है जैसे पर्दे में खून का बहाना और  यहां तक की पर्दे में छेद भी हो जाता है कई बार मरीजों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती और आंखों की खराब होने की संभावना होती है,  इस प्रकार से प्रभावित मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए ताकि सही समय पर उपचार हो सके. एवम उनकी दृष्टि बचाई जा सके.
     डॉ दिनेश मिश्र ने  बताया  हर साल इस प्रकार की घटनाएं होती हैं और ऐसे मरीज आते हैं जो अधिक  क्षमता के लेजर के पडऩे कारण क्षतिग्रस्त हो जाते हैं इसलिए इस प्रकार की गैदरिंग में में उच्च क्षमता वाली  लेजर का उपयोग नहीं करना चाहिए इससे किसी भी व्यक्ति को दृष्टिहीनता का शिकार होना पड़े.
  • कोरबा में विकास की दिशा में उद्योग मंत्री देवांगन की पहल

    01-Oct-2024

    रायपुर । विष्णु देव की सरकार में नगरीय क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य कराये जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए राशि की कमी आड़े नहीं आएगी। इस आशय के उदगार प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार कोरबा नगर निगम क्षेत्र के दर्री जोन के 6 वार्डों में 41.42 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का आधारशिला रखते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने सभी वार्ड पार्षद और आम जनमानस के सभी विकास कार्यों का विधिवत पूजन अर्चना कर भूमिपूजन किया।

     
    इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि एक ही प्रयास है कि हर वार्ड में रुके जितने कार्य हैं, उनको जल्द से जल्द प्रारंभ किए जाएं।इसके लिए हर वार्ड के कार्यों को शामिल किया गया है, और साथ ही एक साथ कार्य शुरू भी कराएं जा रहे हैं। मंत्री देवांगन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान वार्डों में दौरे के दौरान जनता ने जिन भी प्रमुख कार्यों की मांग की। उन सभी को स्वीकृत करा लिया गया है। सड़क, नाली, बिजली और स्ट्रीट लाइट के कार्य से वंचित वार्डों के होने से लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल जाएगी। मंत्री देवांगन ने कहा कि विकास कार्य बिना भेदभाव के कराएं जा रहे हैं।
     
     
    इन विकास कार्यों की रखी नींव
    वार्ड क्रमांक 43 जय भगवान गली में नाली मरम्मत कार्य, श्याम नगर में सामुदायिक भवन के पास सिंटेक्स की व्यवस्था एवम श्याम नगर में दुर्गा पंडाल के पास सिंटेक्स की व्यवस्था लागत 5 लाख, वॉर्ड क्रमांक 44 के केतू आवास परिसर बीएमएम ऑफिस के सामने बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 46 अयोध्यापुरी पूर्व माध्यमिक शाला छत और फर्श मरम्मत व बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 शक्ति नगर पुष्पपल्लव लाटा में सांस्कृतिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 ग्राम लाटा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 बलगी में निर्मल डेयरी के पास आर.सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 55 अंतर्गत बल्गीखार में पनिका समाज के साथ समीप मुक्तिधाम में चबूतरा शेड का निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 51 लाटा में देवस्थल के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का मंत्री देवांगन ने भूमिपूजन किया।
     
    इस अवसर पर दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, कविता नारायण राजपूत, ममता साहू, बुधवार यादव, गोलू पांडे, रोपा तिर्की, मस्तुल कंवर, सीएस दुबे, गोरलाल शर्मा, लल्लन सिंह, संजय कुर्मवंशी, मनोज लहरे, मनोज अग्रवाल, मुकुंद सिंह कंवर, अनिल यादव, वैभव शर्मा समेत अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।
  • महिला आयोग की सख्ती से सामाजिक बहिष्कार हुआ खत्म

    01-Oct-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में सोमवार को आयोग के रायपुर कार्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न मामलों पर 285वीं जनसुनवाई आयोजित की गई। रायपुर जिले की यह 136वीं सुनवाई थी। इस दौरान आयोग ने कई अहम निर्णय लिए, जिनमें दशकों से चले आ रहे सामाजिक बहिष्कार को समाप्त करने और कार्यस्थल पर अश्लीलता के मामलों पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए गए।

     
    दशकों बाद सामाजिक बहिष्कार समाप्त
    एक प्रमुख मामले में, आयोग के हस्तक्षेप से आवेदिकागणों को समाज में पुनः सम्मिलित किया गया। सुनवाई के दौरान अनावेदकगणों ने शपथ पत्र प्रस्तुत कर यह बताया कि उन्होंने आवेदिकागणों का कोई सामाजिक बहिष्कार नहीं किया है। साथ ही अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी सामूहिक रूप से आयोग के समक्ष पुष्टि की कि आवेदिकागणों के खिलाफ भविष्य में भी कोई सामाजिक बहिष्कार नहीं होगा। आयोग ने अनावेदकगणों को समझाइश दी कि भविष्य में समाज की बैठकों में ऐसा कोई विधान पारित न करें, जिससे महिलाओं का बहिष्कार हो। इस समझाईश के बाद प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया।
     
    अश्लील मैसेज मामले पर आयोग का सख्त रुख
    एक अन्य मामले में, आवेदिका ने शिकायत की कि उसे अनावेदक द्वारा मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे गए थे, जो अब भी आवेदिका के फोन पर सुरक्षित हैं। आवेदिका ने इस बारे में अपने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी थी, लेकिन सही जांच प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। साथ ही, अनावेदक कार्यालय में अश्लील चित्र और फूहड़ गाने चलाकर आवेदिका का अपमान करते थे।
     
    आयोग ने अनावेदकगणों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न 2013 कानून का पालन नहीं किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया कि एक महीने के भीतर आंतरिक जांच समिति की बैठक कर पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाए और रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत की जाए।
     
    संभावित हत्या के मामले में एफआईआर के निर्देश
    सुनवाई के दौरान एक और गंभीर मामला सामने आया, जिसमें आवेदिका ने अपनी मां की गुमशुदगी की आशंका जताई। आवेदिका का आरोप था कि उसकी मां को आखिरी बार रजिस्ट्रार कार्यालय में देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। आवेदिका के पुत्र ने संदेह जताया कि अनावेदक द्वारा उसकी मां की हत्या कर दी गई है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
     
    छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की गई है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग सख्त कदम उठाता रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • जमीनी स्तर पर बदलाव: व्हाट्सएप ग्रुप से नागरिकों की समस्याओं का समाधान

    01-Oct-2024

    रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अब जमीनी स्तर के कर्मचारी आम जनता से सीधे जुड़ेंगे। सभी जमीनी स्तर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए और आम नागरिकों, हितग्राहियों और किसानों को ग्रुप से जोड़ा जाए। इससे उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और समस्याओं का समाधान भी त्वरित किया जा सकेगा।

     
    कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से जनता से जमीनी स्तर के कर्मचारी सीधे जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा भी कर सकेंगे। इससे लंबित प्रकरणों में भी कमी आएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी पटवारी व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और अपने हल्का के किसानों को उसमें जोड़े। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिनों, ए.आर.ई.ओ, खाद्य निरीक्षकों और सभी पंचायत सचिवों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए निर्देशित किया है।
     
     
    कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि रायपुर जिले में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों से रिक्त स्थानों की जानकारी मांगी जा रही है। इस रोजगार मेले से जिले के हजारों को रोजगार के अवसर तैयार होंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग जल्द से जल्द लंबित प्रकरणों का निपटारा करें। लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि साइंस काॅलेज मैदान में भारतीय सेना के प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू हो गई है। सैनिकों के रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाएं और भारतीय सेना के शौर्य को सभी को देखने का अवसर प्राप्त हो। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, डीएफओ लोकेश पटेल एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
  • कलेक्टर सिंह की जनदर्शन पहल: आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण

    01-Oct-2024

    रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सोमवार को  जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आवेदन प्राप्त कर आम नागरिकों की समस्याएं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

     
    जनदर्शन में काली नगर निवासी रिजवान खान ने पटवारी द्वारा ऑनलाइन भुइयां अभिलेख में नाम दर्ज करने, पंडरी निवासी शाहजहां खान ने पटवारी द्वारा ऑनलाइन भुइंया अभिलेख में नाम दर्ज करने, रामकुमार ने छत्तीसगढ़ राजस्व संहिता के तहत कब्जा दिलाने, अश्वनी नगर निवासी परसराम चिमनानी ने नाली के उपर संचालित अवैध गुमटी हटाने के लिए समेत अनेकों आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Top