बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • कुटेसर में असामाजिक तत्व ग्रामीणों को दे रहे चुनौती, शिकायत पर एक सपड़ाया

    04-Oct-2024

    रायपुर। ग्राम कुटेसर में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर आतंक मचाना शुरू कर दिया है । बीते साल ग्रामीणों की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना के सक्रियता के चलते वे दुबक गये थे पर बीते कुछ दिनों से वे बेखौफ हो चले हैं। ग्रामीण सभा व पंचायत की समझाइश तथा मुनादी व रैली के बाद भी ग्रामीणों को चुनौती देते हुये इनमें से अधिकांश शराब बेच रहे हैं । ग्रामवासियों की बैठक के बाद सहमति से ग्राम पंचायत ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन थाना प्रभारी सचिन सिंह को ज्ञापन सौंप ग्राम को‌ असामाजिक गतिविधियों से निजात दिलाने का आग्रह किया है । शिकायत के तुरंत बाद सक्रिय हुये अमला ने एक विध्नसंतोषी तत्व को‌ धर दबोचा पर पुलिसिया दबिश की भनक लगते ही शेष फरार हो गये जिनकी तलाश पुलिस वालों को है। सपड़ाये इस व्यक्ति के साथ ही कुकरा के दो अन्य के‌ खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल करा दिया गया है। छतौना - टेकारी - नारा - भानसोज सड़क मार्ग पर पड़ता है लगभग 1500 की आबादी वाला करीबन शत - प्रतिशत अनुसूचित जाति धारी ग्राम कुटेसर । ग्राम में गिनती के 6-7 असामाजिक तत्व सक्रिय हैं जिसमें से कई पुलिसिया रिकार्डधारी हैं व अवैध शराब ब्रिक्री में लिप्त हैं । बीते साल भी मुख्य सड़क मार्ग पर आ खुले आम शराब बेचने की ओर राहगिरों द्वारा ध्यानाकर्षण कराये जाने पर क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने तत्कालीन थाना प्रभारी को बीते साल की 7 अगस्त को व फिर पंचायत ने 19 सितंबर को ज्ञापन सौंपा था जिस पर धर पकड़ के बाद लिप्त तत्व दुबक गये थे। इसके बाद ग्रामीणों की उदासीनता के चलते असामाजिक तत्व पुनः हावी हो चले हैं । बीते दिनों आम सड़क पर फिर आ शराब बेचने की शिकायत मिलने पर श्री शर्मा ने जहां पंचायत का ध्यानाकृष्ट करा सक्रियता दिखा इस पर ग्रामीण व्यवस्था के तहत रोक लगाने का आग्रह किया था वहीं ग्राम पंचायत बड़गांव के सरपंच श्रीमती रामबाई मुरारी यादव ने इस ग्राम के कोचियों द्वारा बड़गांव की सीमा तक पहुंच शराब बेचने पर नाराजगी जाहिर की थी । इसके परिप्रेक्ष्य में व अवैध शराब बिक्री की वजह से ग्राम का अंदरूनी माहौल भी खराब होने के चलते ग्रामीण सभा व पंचायत की‌ बैठक बाद लिप्त तत्वों को चेतावनी देने के साथ - साथ मुनादी कर जागरूकता रैली भी निकाली गयी पर लिप्त तत्वों पर कोई असर नहीं पड़ा । इससे आक्रोशित ग्रामीणों की सहमति से ग्राम पंचायत ने पुलिसिया कार्यवाहीकराने व पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्णय ले ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन की प्रति पूर्ववत् सहयोग की अपेक्षा के साथ शर्मा को व की गयी शिकायत के परिप्रेक्ष्य में बड़गांव सरपंच को‌ प्रदत्त की गयी है । ग्रामीणों के अनुसार इस ग्राम से लगे सोनपैरी में बाजार चौक पर एक पुलिसिया रिकार्डधारी कोचिया , जुगेसर में एक महिला कोचिया व बड़गांव में कतिपय कोचियों द्वारा प्रमुख रूप से शराब बेचने से कुटेसर सहित आसपास के ग्रामों का माहौल खराब बना रहता है । शर्मा ने थाना प्रभारी सिंह से कुटेसर के ग्रामीणों के भावनाओं का सम्मान करते हुये असामाजिक गतिविधियों से मुक्ति दिलाने प्रभावी कार्यवाही का आग्रह किया है। साथ ही ग्रामीणों से बेखौफ पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है और तभी असामाजिक गतिविधियों से निजात मिलने के प्रति आगाह किया है । इधर पुलिसिया दबिश में ग्राम का एक विध्नसंतोषी ‌तत्व 42 वर्षीय रमेश जांगड़े सपड़ में आ गया जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर कार्यपालन दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है । इसके साथ ही ग्राम कुकरा के 45 वर्षीय जोहनलाल साहू व 20 वर्षीय गजेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गयी है । 

  • भेलवा तालाब में सफाई लाईटिंग के साथ होगी सुबह-शाम पुलिस की गश्त

    04-Oct-2024

    भिलाई। नेहरू नगर भेलवा तालाब हमेशा से शहर का आकर्षण का केन्द्र रहा है, वहां की प्राकृतिक बनावट सब के मन को लुभाता है। वहां पर शहर के हजारो लोग सुबह साम टहलने जाते है। वहां का तालाब और तालाब के किनारे का पेड़ एवं तालाब मे खेलते बतख, हंश आकर्षण का केन्द्र बने रहते है। निगम द्वारा वहां पर ओपन जिम भी लगाया गया है। जहां सुबह-साम सभी लोग व्यायाम करते है। कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा वहां पर अभद्रता किया जाता है। जानबुझकर निगम द्वारा लगाये गये लाईट को रात में तोड़ देते है। वहां चारो तरफ लगी हुई जो जालियां है, उसे भी काट दिये है। इसकी शिकायत नेहरू नगर रेसिडेन्ट एसोसिएशन, वार्ड पार्षद चंद्रेश्वरी बांधे द्वारा उसको पुनः व्यवस्थित करने की मांग की गई थी।आयुक्त बजरंग दुबे के संज्ञान में जैस ही यह बात आया उन्होने सुबह साम पुलिस गस्त, सफाई व्यवस्था, लाईटिंग एवं संधारण हेतु निर्देशित किए। अभी वहां सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है। लाईट को व्यवस्थित करने के लिए जोन आयुक्त को निर्देशित किये है। बाकी संधारण का कार्य भी शीध्र किया जाएगा। सफाई व्यवस्था देखकर पार्षद चंदेश्वरी बांधे एवं नेहरू नगर रेसिडेन्ट एसोसिएशन के देवेन्द्र भाटिया ने प्रशन्नता व्यक्त की और साथ ही सफाई, लाईट संधारण, पुलिस गस्त के साथ एक समय सारणी के साथ चैकीदार नियुक्त करने को कहा। जो निर्धारित समय पर भेलवा तालाब का गेट सुबह साम खोल और बंद करें। जिससे असमाजिक तत्वो का आना-जाना बंद हो। 

  • नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर सेना ने दिया नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब

    04-Oct-2024

    नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलो में पुलिस नक्सलियों के बिच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है. दोपहर 1 बजे से सेना और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक सेना के सभी जवान अभी सुरक्षित हैं. वहीं नक्सलियों का भारी नुकसान होने की खबर है. हालांकि कितने नक्सली मारे गए इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी अभी नहीं हो पाई है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवानों की टीम का संयुक्त रूप से ऑपरेशन जारी है. इसकी पुष्टी नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने की है. 

  • कलेक्टर ने किया मेगा चिकित्सा कैंप की तैयारी का अवलोकन

    04-Oct-2024

    नारायणपुर। कलेक्टर बिपिन मांझी ने बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय नारायणपुर में आयोजित होने वाली मेगा चिकित्सा कैंप की तैयारी की जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अवलोकन करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किये। उन्होंने सभी कमरों का अवलोकन करते हुए साफ सफाई सहित बिजली, पेयजल बैठक व्यवस्था पंजीयन काउंटर इत्यादि का अवलोकन किया। विद्यालय के पीछे जिले के अंदरूनी क्षेत्र से आने वाले मरीज और उनके सहयोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था किये जाने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। मेगा चिकित्सा कैंप में चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. साहू, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक अग्रवाल, डेंटल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता एवं डॉ. जितेंद्र सर्राफ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद भीमसरिया, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. श्रीनिवास एवं डॉ. प्रशांत रावत, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. संध्या एवं डॉ चंदन अग्रवाल, दर्द एवं उष्माशक विशेषज्ञ डॉ. बबलेश महावर एवं डॉ. आशीष सिन्हा और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आनंद बंसल तथा डॉ. संतोष भारद्वाज उपलब्ध रहेंगे। जिले के पहुंचविहिन क्षेत्र के निवासरत मरीजों से अपील किया गया है कि वे 05 एवं 06 अक्टूबर को बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय खेल परिसर मैदान के सामने 12 बजे से शिविर में उपस्थित होकर अपना इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। इलाज कराने के लिए मरीजो का पंजीयन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। 

  • रापा, कुदाल , टुकनी और झाड़ू से गोदग्राम पार्रीकला में एनएसएस छात्रों द्वारा स्वभाव और संस्कार स्वच्छता अभियान से शपथ लेकर किया समापन

    03-Oct-2024

    राजनांदगांव। कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जन जागरूकता अभियान नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में चलाया गया।

    अभियान हेतु विभिन्न गतिविधि रंगोली, स्वच्छता अभियान, कैंपस की साफ सफाई, रैली निकालकर गोदग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें  ग्राम पर्रीकला की तालाब की सफाई ,शीतला माता मंदिर प्रांगण की सफाई करते हुए  पंचायत के आसपास के प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के कचरो को साफ किया गया। प्रो. विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना महात्मा गांधी ने देखा था और उसकी पूर्ति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से प्रारंभ हुआ है जिसमें 100 घंटे प्रति वर्ष का श्रमदान लोगों द्वारा किए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, शपथ दिलाया जा रहा है, युवाओं को प्रेरित किया जा रहा हैद्यएनएसएस के विद्यार्थियों ने साफ सफाई के साथ-साथ इस वर्ष की थीम स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के साथ भाषण प्रतियोगिता और प्रस्तुतीकरण करके जागरूकता लाने का प्रयास किया। 
    प्राचार्य डॉ.रचना पांडे ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भागीदारी एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रोत्साहन के उद्देश्य से ग्राम के जन प्रतिनिधि, युवा मंडल, के युवाओं,महिला समूह के साथ मिलकर एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाया गया ,सभी छात्रों के साथ मिलकर अभियान के हिस्सा बनेद्य अभियान के स्तंभ स्वच्छता की भागीदारी ,संपूर्ण स्वच्छता ,सफाई मित्र सुरक्षा शिविर स्वच्छ भारत मिशन के साथ स्वच्छ तथा स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए एनएसएस के विद्यार्थियों ने बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया है।
    महाविद्यालय के डायरेक्टर संजय अग्रवाल,आशीष अग्रवाल एवं डॉ. मनीष जैन ने संयुक्त रूप से कहा की गतिविधियों का बेहतर तरीके से पालन करके अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों को बधाई।  आज जो स्वच्छता शपथ लिया जा रहा है वह संकल्प अपने परिवर्तन लाए सभी मिलकर प्रयास करें। पूरे अभियान में प्रीति इंदौरकर विभागाध्यक्ष एवं राधेलाल देवांगन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। आयोजन में बी.एड प्रथम एवम् तृतीय सेम. के विधार्थी सैकड़ों की संख्या मे सहभागीता निभाएं। 
  • मवेशी तस्कर को क्राइम बीट की टीम ने पकड़ा

    03-Oct-2024

    दुर्ग। जिले के पाटन थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में पकड़े गए मुख्य आरोपी संजय गिरी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस फुंडे के एक फॉर्म हाउस में रेड मारकर कार्रवाई की थी। उस प्रकरण में धारा 4,6,10 छ.ग. कृषिक परिरक्षण अधिनियम धारा 11 (घ) पशु कुरता अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया था विवेचना के दौरान 3 अभियुक्त को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। एसडीओपी पाटन आशीष बंछोर ने बताया कि ग्राम फुण्डा फार्म हाउस में व वाहन में मवेशियों को कत्ल खाने ले जाने की तैयारी की गई थी। जिसमें कार्यवाही की गई थी जिसमें 03 अभियुक्त गिरफतार किये गये थे, जिसमें अग्रिम कार्यवाही करते हुए मुख्य फरार अभियुक्त संजय गिरी गोस्वामी को गिरफतार किया गया। अभियुक्त संजय गिरी गोस्वामी के विरूद्ध गत मई 2024 में थाना उत्तई में मवेशी तस्करी के मामले में अपराध पंजीबद्ध किये गये थे। इसके अलावा पूर्व में भी आरोपी के विरूद्ध जिला बालोद एवं गुण्डरदेही में इसके विरूद्ध मवेशी तस्करी के मामले में अपराध पंजीबद्ध थे। मुख्य अभियुक्त संजय गिरी गोस्वामी थाना पाटन में अपराध पंजीबद्ध होने के दिनांक के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी पतासाजी हेतु टीमें लगाई गई थी टीम के व्दारा आरोपी को गिरफतार किया गया। प्रकरण में आरोपी के व्दारा उपयोग किये गये दो वाहन बोलेरो सीजी 07 बीएल 1354 कीम कलर का जिसमें आरोपी के ब्दारा रोड क्लियर किया जाता था एवं वाहन बोलेरो पिकअप सीजी 07 बीबी 6396 में घुम घुम कर मवेशियों को खरीद कर अपने फुण्डा फार्म हाउस में जमा करता था जिसे जप्त किया गया व आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। प्रीण में पूर्व से 3 आरोपी गिरफतार है। जिसमें मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी है। इसके अलावा अन्य आरोपीयों की पतासाजी जारी है। अन्य आरोपीयों की गिरफतारी के लिए टीमे रवाना की गई है। 

  • चूनाभट्टी में अवैध शराब बेचने वाली महिलाएं गिरफ़्तार

    03-Oct-2024

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दौरान पेट्रोलिंग एवं अभियान कार्यवाही के मुखबीर से सूचना मिला कि चूनाभट्ठी मस्जिद के पास पदमा मुदलियार व उसकी लड़की लोग मिलकर अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहे है।  सूचना पर थाना स्टाफ महिला पुलिस बल के मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक महिला एवं उसके दो लड़की को प्लास्टिक की बाल्टी एवं प्लास्टिक की बोरी में रखे शराब सहित पकडा गया, आरोपियों के पास रखे प्लास्टिक की बाल्टी एवं बोरी में रखे देशी मसाला शराब शोले कुल 70 पौवा रखा होना पाया गया, कि आरोपियों के कब्जे समक्ष गवाहान 70 पौवा देशी मसाला शराब शोले कुल 12600 बल्क लीटर कीमती 7700/- रूपये को जप्त किया गया जो मामला 34 (2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने पर मौके पर गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों का पारिवारिक अपराधिक पृष्ठभूमि रहा है। पदमा मुदलियार के पति भिखारी मुदलियार पूर्व में थाना गंज का निगरानी बदमाश रह चुका है एवं पदमा मुदलियार के लड़के के विरूद्ध भी थाना गंज में अपराध दर्ज है। थाना क्षेत्र में नशे के सामग्री शराब गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ की अवैध बिक्री करने वालो पर कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी 01. पदमा मुदलियार पति भिखारी मुदलियार उम्र 45 साल 02. वर्षा मुदलियार पिता भिखारी मुदलियार उम्र 26 साल 03. ईशा मुदलियार पिता भिखारी मुदलियार उम्र 19 साल साकिनान चूनाभट्ठी मस्जिद के पास थाना गंज जिला रायपुर। 

  • आशिक ने नाबालिग के घर में घुसकर की हत्या, फैली सनसनी

    03-Oct-2024

    सारंगढ़-बिलाईगढ़। नवगठित जिले में लगातार हत्या की घटना बढ़ने लगी है. एक के बाद एक सनसनीखेज वारदाज सामने आ रही. इस बार एक नाबालिग लड़की को सिरफिरे आशिक ने चाकू मारकर मौत की नींद सुला दी है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रात्रि करीब 12 से 1 बजे के बीच गांव के ही युवक राहुल भारद्वाज नाबालिक लड़की के घर घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया और फरार हो गया. इस वारदात में युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान अंदर फर्स और दीवारों पर खून मिले. पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। 

  • नवरात्रि पर्व को लेकर ASP ने ली शांति समिति की बैठक

    03-Oct-2024

    रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले द्वारा सिविल लाईन रायपुर स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के विभिन्न रासगरबा आयोजन समीतियों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गई। इस दौरान बैठक में विभिन्न रासगरबा आयोजन समीतियों के प्रतिनिधि के मौजूद रहें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा रासगरबा आयोजकों को अपने-अपने आयोजन के संबंध में संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देने के साथ-साथा गरबा आयोजन के दौरान सुरक्षा हेतु स्वयं की व्यवस्था से बाउंसर, वॉलेंटियर एवं सुरक्षा गार्ड तैनात करने तथा एंट्री के पूर्व सभी को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया है। गरबा आयोजको को गरबा आयोजन के दौरान डी.जे पूर्णतः प्रतिबंधित होने की जानकारी देते हुए साउण्ड सिस्टम को हाइ कोर्ट की गाइडलाइन के तहत निर्धारित डेसीमल & समय सीमा तक बजाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आयेजकों को यह भी निर्देश दिये की रास गरबा आयोजनों के क्षमता के अनुरूप ही पासेस बांटने के निर्देश दिये जिससे प्रवेश के दौरान विषम स्थिति निर्मित न हो साथ ही आयोजक रास गरबा आयोजन में पार्किंग की सुचारू व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया। रासगरबा कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की फुहड़ता, नशे का सेवन नही होनी चाहिये के संबंध में निर्देश देते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, गरिमामय ढ़ंग से परम्परागत तरीके से मनाने निर्देशित किया गया। 

  • CM साय कल दंतेवाड़ा और बीजापुर दौरे पर रहेंगे

    03-Oct-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 04 अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इन जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.25 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय 2.20 बजे वहां मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे पुलिस लाईन बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ चर्चा करने के बाद 3.50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर लौट आएंगे। 

  • रायपुर में भारतीय सेना का भव्य समारोह: भीष्म टी-90 टैंक ने खींचा सबका ध्यान

    03-Oct-2024

    रायपुर। भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक और अन्य आर्टिलरी आज राजधानी रायपुर पहुंचा, जिसका शहर में रैली निकालकर स्वागत किया गया. बता दें कि रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य शक्ति प्रदर्शन आर्मी मेले का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारतीय सैनिकों का जौहर देखने का मौका मिलेगा. इसी के तहत तैयारियां जोरों से जारी है.

     
     
    जिला प्रशासन की ओर से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भीष्म टैंक का स्वागत किया. इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक और अन्य सैन्य उपकरणों को तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक ले जाया गया.
     
     
    रैली के दौरान रायपुर के नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला. सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को अपने मोबाइल फोन में कैद करते हुए नजर आए. इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और नागरिक इसे लेकर उत्सुक हैं.
  • नक्सली कैंप को CRPF और DRG जवानों ने किया ध्वस्त

    03-Oct-2024

    सुकमा। गुरुवार सुबह जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत चिंतावागू नदी किनारे सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल पर अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सल डम्प सामान एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित हैं। बुधवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों से चिंतावागू नदी के किनारे सुबह से रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया। मुठभेड़ में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर , 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी एवं 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम शामिल रही। इलाके में सर्चिंग जारी है एवं सभी जवान सुरक्षित हैं। 

  • 6 करोड़ की जेवरात लूटने वाले हथियारबंद गिरफ्तार, जल्द खुलासा करेंगी पुलिस

    03-Oct-2024

    रामानुजगंज। शहर के मध्य में दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी, और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस दोपहर बाद इसका खुलासा कर सकती है। गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में गत 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लोगों ने 6 करोड़ के सोने के ज्वेलरी, और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था। दिनदहाड़े लूट के मामले के आरोपियों को तुरंत धरपकड़ करने में पुलिस नाकाम रही। पखवाड़े भर बाद पुलिस ने झारखंड से लूट के आरोपियों को पकड़ लिया है। कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं। इसका खुलासा दोपहर बाद पुलिस कर सकती है। 

  • जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किया कार्यों का निरीक्षण

    03-Oct-2024

    रायपुर। जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कांकेर और कोंडागांव जिले में मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम रतेडीह, कुरुटोला, कानापोड़ एवं डेढ़कोहका में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. भुरे ने कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के गुलबापारा में भी मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया। जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. भुरे ने इन गांवों में मिशन के तहत बनाए गए उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन, पाइपलाइन एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर नल के माध्यम से जल आपूर्ति की जानकारी ली। डॉ. भुरे ने विभागीय अधिकारियों को जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मिशन के कार्यों के निरीक्षण के दौरान उनके साथ लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग के कोंडागांव मंडल के अधीक्षण अभियंता जी.एल. लखेरा, कांकेर के कार्यपालन अभियंता बी.एन. भोयर, कोंडागांव के कार्यपालन अभियंता विरेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता राजेश हिरकने, उप अभियंता आर.पी. जोशी और कु० निभा कोर्राम सहित सरपंच एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे। 

  • आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने स्टार्टअप्स ले रहे युवाओं से की चर्चा

    03-Oct-2024

    रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के जयस्तम्भ चौक के समीप मल्टी लेवल पार्किंग के तृतीय तल पर आरम्भ केन्द्र में पहुंचकर वहाँ नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता सोहन गुप्ता की उपस्थिति में किया। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने स्टार्टअप्स के माध्यम से रायपुर शहर, जिला एवं छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को रोजगार युक्त बनाने किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. आयुक्त ने आरम्भ केन्द्र में स्टार्टअप्स ले रहे युवाओं से चर्चा की एवं उनका उत्साहवर्धन किया. आयुक्त ने आरम्भ केन्द्र में रायपुर नगर निगम द्वारा प्रगतिरत कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करवाकर गुणवत्तायुक्त तरीके से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित निगम अधिकारियों को दिए. इसके पूर्व आरम्भ केन्द्र पहुंचने पर स्टार्टअप्स ले रहे युवाओं ने आयुक्त अबिनाश मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। 

  • सुकमा में फोर्स का बड़ा ऑपरेशन, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी

    03-Oct-2024

    सुकमा। माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने के की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। कुछ जगहों पर नक्सली ये कोशिश कर रहे हैं कि जवानों के साथ मुठभेड़ हो सके या जवानों को नुकसान पहुंच सके। लेकिन इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ बोत्तलंका इरापल्ली के घोर नक्सल इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि बोत्तलंका इरापल्ली में जवानों का ऑपरेशन जारी। लगातार नक्सलियों पर फायरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से लगातार गोलबारी जारी है। एसपी लगातार जवानों के सम्पर्क में बनाए हुए। 

  • रायपुर में भव्य सैन्य प्रदर्शनी, सैनिको ने किया रिहर्सल

    03-Oct-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित होने वाले भव्य सैन्य समारोह के लिए आज राजधानी रायपुर पहुंचे भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक रैली के रूप में टैंक एवं सैन्य उपकरणों का काफिला रायपुर शहर के तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक मैदान पहुंचा। शहर के नागरिकों में इसे लेकर ख़ास उत्साह रहा। सैकड़ों लोग इस शानदार रैली को मोबाइल से कैप्चर करते दिखे। पूरे रैली में शामिल वाहनों में तिरंगा लहराता रहा। गौरतलब है कि राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 05 से 06 अक्टूबर को होने वाले भव्य सैन्य प्रदर्शनी समारोह की तैयारी जोरों पर है। इसमें शामिल होने के लिए भारतीय सेना की सैन्य हथियार आज राजधानी पहंुचे, जिसमें भीष्म टी-90 टैंक, बीएमपी, एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला और लोरोस शामिल हुए। इसका इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ज़ोरा के मुख्य गेट पर सुबह कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। भीष्म टैंक और दूसरे सैन्य उपकरणों को वाहनों सहित फूल-मालाओं से सजाया गया था। लोगों ने इस आकर्षण क्षण को अपनें मोबाईलों में फोटो और वीडियों के रूप में रिकार्ड किया। जहां से भी यह काफिला गुजरा, वहां ’भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंज उठा। साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने किया रिहर्सल- साइंस कॉलेज मैदान में सैनिको ने डेयर डेविल स्टंट और खुखरी डांस और मिलेट्री बैंड का पूर्वाभ्यास किया। 

  • दुर्ग पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान में 65 गुमशुदा बच्चों को किया गया रेस्क्यू, परिवारों में लौटाई खुशियां….

    02-Oct-2024

    दुर्ग :- शासन की मंशा अनुरूप पुलिस महानिदेशक द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में गुमशुदा बच्चों के पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशानुसार संजय पुंढीर उप पुलिस अधीक्षक विशेष किशोर पुलिस इकाई/रेंज स्तरीय नोडल अधिकारी जिला दुर्ग के पर्यवेक्षण में जिले में विषेष अभियान ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ चलाकर बदामद किया गया।

     
    जिले में गुमषुदा बच्चों के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये अभियान के दौरान पूर्व वर्षो के लंबित गुमशुदा बालक/बालिका के पतासाजी हेतु पृथक से मानव तस्करी सेल गठित की जाकर प्रत्येक लंबित प्र्रकरणो की पुनः समीक्षा की गयी। गठित टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा गुमशुदा के परिजनों एवं ग्रामीणों से संम्पर्क कर पुछताछ किया गया। गुमशुदा तथा संबंधितों के मोबाइल डाटा एवं लोकेशन एवं सोशल मिडिया का भी सहारा लेकर प्राप्त सूचना अनुसार अलग-अलग राज्यों को भी पुलिस टीम भेजी गयी।
     
     
    इस प्रकार 01.09.2024 से 30.09.2024 तक व्यापक स्तर पर चलाये गये अभियान के परिणाम स्वरूप 16 बालक, 49 बालिका सहित कुल 65 बालक/बालिकाओं को दस्तयाब किया गया। जिसमें से राज्य स्तर पर 53 बालक/बालिका को एवं राज्य के बाहर से 12 बालक/बालिका को ढंुढने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है। जिन्हे उनके परिजनों को सकुषल सौपा गया। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे इस विशेष अभियान ‘‘आपरेषन मुस्कान’’ में कई परिवारों के चेहरे में मुस्कान ला दी है।
  • रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र में चलते ट्रक का टायर फटने से लगी भीषण आग, ट्रक जलकर हुआ राख…

    02-Oct-2024

    दुर्ग :- दुर्ग जिले के रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार शाम एक लोड ट्रक का टायर फटने से उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची और आग बुझाती ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना रसमडा औद्योगिक क्षेत्र की है। उन्हें सूचना मिली कि स्टील रोल से लोड एक ट्रक का चलते हुए टायर फट गया। इससे ट्रक में आग लग गई है। उन्होंने सूचना मिलते ही एक फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा।

     
    जब दमकल कर्मियों की टीम वहां पहुंची तो पाया कि राजस्थान पासिंग ट्रक RJ 47 GA 5398 आग की लपटों से घिरा है। तक तक पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई थी। पुलिस के जवानों ने ट्रक के पास से लोगों की भीड़ को दूर किया। इसके बाद दमकल कर्मियों की टीम ने एक गाड़ी फायरब्रिगेड पानी से ट्रक की आग को बुझाया। ट्रक की आग बुझाने में लगभग दो से तीन घंटे का समय लगा।
  • आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका/कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित, 21 अक्टूबर तक जमा करें…

    02-Oct-2024

    दुर्ग :- महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। आंगनबाड़ी केन्द्र नेवई भाठा-05 उड़ियापारा वार्ड क्रमाक 32 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नेवई भाठा-04 वार्ड क्रमांक 33 में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जानी है।

     
    परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)।
     
     
    आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।
     
    आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर एवं अजा/अजजा विभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम में आठवी तक अध्ययन करने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हें अनिमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है। ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे।
     
    उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।
Top