बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा टली, उम्मीदवारों को इंतजार

    26-Sep-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल द्वारा 29 सितम्बर रविवार को संचालनालय मछली पालन विभाग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणवंश स्थागित कर दिया गया है।

  • भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर के साथ मारपीट मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे से पुछताछ जारी

    26-Sep-2024

    दुर्ग। भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर के साथ मारपीट मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को तलब किया है। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे से चैतन्य बघेल 1 घंटे से अधिक समय से थाने में बैठे हुए हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता भी भिलाई 3 थाना पहुंच रहे हैं। बता दें कि आरोपी चैतन्य बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं।

     
    दरअसल ये घटना 19 जुलाई की है, जब करीब शाम 4.15 बजे छुट्टी के बाद भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा घर जा रहे थे। इसी दौरान विनोद शर्मा भिलाई-3 पुलिस पेट्रोल पंप के पास स्थित पान ठेले के पास रुके। जैसे ही गाड़ी से उतरकर पान ठेले की ओर जाने लगे, उसी समय बाइक सवार चार बदमाश पहुंच गए। पास में रखे लाठी-डंडे से प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमला कर दिए।
  • नक्सलियों को विस्फोटक सामान उपलब्ध कराने वाले 2 सप्लायर्स गिरफ्तार...

    26-Sep-2024

    सुकमा। जिले में नक्सलियों के बटालियन नंबर 1 को विस्फोटक सामान उपलब्ध कराने वाले 2 सप्लायर्स को सुकमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की हूमन इंट एवं टेक्निकल इंट मिलने पर 25 सितम्बर को थाना सुकमा से जिलाबल की पार्टी देवी चौक पटनमपारा सुकमा की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सूचना मिलने पर मकान की घेराबंदी कर 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम मंतोष मण्डल सुकमा व एस. नार्गाजुन सुकमा का होना बताया गया।

     
    दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके कब्जे से अलग-अलग 2 किग्रा यूरिया पाउडर, 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 2 पैकेट, एक टिफिन बम, 2 तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु दिये है एवं 2 रियल मी कम्पनी का मोबाईल सिम एवं 3 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट 2 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 3 पैकेट, एक टिफिन बम, 8 तार युक्त डेटोनेटर एवं 3 नक्सल साहित्य एक प्रिटिंग मेक टेक, एक लेपटॉप, 3 नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दिये है एवं दो मोबाईल बरामद किए गए।
     
    विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से पीएलजीए बटालियन नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पाउडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी-टाकी, विस्फोटक सामाग्री इत्यादि सप्लाई करना एवं सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के लिए रखने की बात बताये।
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से प्रदेश सचिव ताजूल अहमद ने मुलाकात की

    25-Sep-2024

     रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से प्रदेश सचिव ताजूल अहमद, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भक्कू कश ने मुलाकात कर पदयात्रा.. रूट और तैयारियों को लेकर चार्चा की ।

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से प्रदेश सचिव ताजूल अहमद ने मुलाकात की

    25-Sep-2024

    रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से प्रदेश सचिव ताजूल अहमद ने मुलाकात कर पदयात्रा.. रूट और तैयारियों को लेकर चार्चा की । 

  • महिला का फेसबुक में अश्लील फोटो किया वायरल, गिरफ्तार

    25-Sep-2024

    जशपुर। फेसबुक पर महिला की फेक आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि 13 जून को पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से बदनाम करने की नियत से फेसबुक पर फेक आईडी बना कर अश्लील पोस्ट कर रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुनकुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 509 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया था। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। साइबर सेल के सहयोग से शुरू की गई जांच में तपकरा के रहने वाले आरोइत सहदेव राम का नाम सामने आया। पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए पहुंचती, इससे पहले भी वह फरार हो गया। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। दरअसल, आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने की भनक मिल गई थी। लिहाजा, वह पुलिस से बचने के लिए तमिलनाडु भाग गया था। वह करीब तीन महीने तक फरार रहा। उधर, कुनकुरी पुलिस की टीम लगातार उसकी पतासाजी में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित सहदेव राम वापस लौट आया है। वह इन दिनों तपकरा स्थित घर में छिपा हुआ है। इसके बाद कुनकुरी पुलिस की टीम ने घर में छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

  • घटिया टीचर ने छात्रा से कहा- बेडरूम में चलो, नहीं तो फेल कर दूंगा, फिर...

    25-Sep-2024

    सीतापुर। सीतापुर में एक टीचर ने क्लास में पीटने का डर दिखाकर क्लास 6 की छात्रा को अपने घर ले गया। मेन गेट पर बाहर से ताला लगा दिया। फिर कहा- मेरे बेडरूम में चलो। छात्रा घबराकर घर से जाने लगी तो धमकी दी। बोला- मेरी बात मान लो, नहीं तो फेल कर दूंगा। छात्रा ने बताया- इसके बाद शिक्षक अश्लील हरकत करने लगा। मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे मारा-पिटा और कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया। उधर छात्रा के परिजनों को उसके स्कूल न पहुंचने की सूचना मिली। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन टीचर के घर पहुंचे। गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। लड़की को बदहवास हालत में देखकर टीचर को जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही। मामला महमूदाबाद कोतवाली इलाके का है। यहां की एक 11 साल की छात्रा मंगलवार सुबह आशुतोष बृज मोहन लाल मेमोरियल इण्टर कॉलेज श्यामदासपुर में पढ़ने जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि उसी विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक संजय गुप्ता ने उसे रास्ते में रोक लिया। जबरन क्लास में मारने और स्कूल में फेल करने की धमकी देकर डराया धमकाया। उसे लेकर अपने गांव बन्नी स्थित आवास पर ले गया। कमरे पर ले जाकर शिक्षक ने अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। परिजन जब टीचर के घर पहुंचे तो जिस कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी, उसमें ताला लगा था। परिजनों ने ताला तोड़ा और कमरे में दाखिल हुए। लड़की बदहवास हालत में पड़ी हुई थी। छात्रा को बंधक मुक्त कराया और शिक्षक को लात-घूसों से पीटने लगे। उसे इतना मारा कि शरीर पर कई जगह से खून निकलने लगा। पिता को देख लड़की उनके गले लग गई, उसने टीचर की करतूत अपने पापा को बताई। CO दिनेश शुक्ला ने कहा- टीचर को पीटने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। टीचर संजय गुप्ता को इलाज के लिए CHC महमूदाबाद लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संजय गुप्ता ने कक्षा 6 की छात्रा को बंधक बनाया था। उसके साथ छेड़छाड़ की। उसी को छुड़ाने के लिए स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे पीटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

  • PM आवास नहीं मिलने से नाराज महिला ने आत्मदाह करने पेट्रोल लेकर पहुंची बिलासपुर कलेक्ट्रेट

    25-Sep-2024

    बिलासपुर ! महिला ने आरोप लगाया मकान तोड़ दिया गया है नया मकान सरकार दे नहीं रही अधिकारियों के चक्कर काटते काटते थक चुकी हूं ! 

    बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने से नाराज महिला ने पेट्रोल लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई और वहां पर हंगामा मचाने लगी
     
    जानकारी के अनुसार बिलासपुर चाटी डीह के रहने वाली महिला संध्या रजक का कहना था कि 6 से 7 माह हो गए हैं उसके मकान को नगर निगम द्वारा तोड़ दिया गया है और उसे अभी तक नया मकान नहीं मिला है । मकान के लिए लगातार वह निगम और कलेक्टरेट कार्यालय के चक्कर काट रही है लेकिन उसे अभी तक मकान नहीं मिला है
    उसने बताया कि वह लोगों के घर में झाड़ू पोछा का काम कर अपना परिवार का भरण पोषण करती है उसका एक 13 साल का बच्चा भी है जिसके साथ वह रहती है अभी वह जहां रहती है उसका किराया ₹4000 महीने का देना पड़ता है जिससे उसके परिवार चलाना काफी मुश्किल हो रहा है मकान के अधिकारी कई महीनो से उसे घूम रहे हैं !
    जिससे वह परेशान और तंग होकर यह कदम उठाने जा रही थी वहीं जब बिलासपुर कलेक्टर अविनाश शरण को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल महिला को अपने चेंबर में बुलाकर उससे बात की और कमिश्नर नगर निगम कमिश्नर से मिलने को कहते हुए उसे शांत कराया !
  • जेल से बाहर आएंगी सौम्या चौरसिया, सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत

    25-Sep-2024

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी अधिकारी सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दी। दिसंबर 2022 में ED ने गिरफ़्तार किया था। जमानत पर आने के बाद भी सौम्या चौरसिया निलंबित रहेंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और मनी लांड्रिंग मामले को लेकर कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया गया था। कोयल मामले को लेकर ईडी ने सौम्या चौरसिया को 2 दिसंबर 2022 में गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद से सौम्या चौरसिया सेंट्रल जेल रायपुर में बंद है। ईडी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हुए कोयले घोटाले में सौम्या चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। मामले में किगपिन सूर्यकांत तिवारी के ऊपर सौम्या चौरसिया का प्रशासनिक सपोर्ट बताया गया है। 

  • राजधानी में मर्डर पर मर्डर! आईजी अमरेश मिश्रा ने ली रायपुर पुलिस की मीटिंग

    25-Sep-2024

    रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही चाकूबाजी और बढ़ते अपराधों के मद्देनजर रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा ने आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में अपराधिक घटनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने पुराने गुंडे और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस आपात बैठक में एसएसपी, एएसपी समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक IG रायपुर रेंज के ऑफिस में हुई है। बैठक के दौरान, आईजी अमरेश मिश्रा ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और अपराध की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने चाहिए। इसके अलावा, आईजी ने अधिकारियों को जनता के साथ संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता की सेवा करनी चाहिए और उनका विश्वास बनाए रखना चाहिए। 

  • टीआई लाइन अटैच, बेहोश होते तक किशोर को पीटा

    25-Sep-2024

    राजनांदगांव। गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड को पुलिस ने जमकर पीटा है। मारपीट में युवक का सिर फूट गया है। शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म के निशान हैं। घायल नाबालिग के मुताबिक थाने में उसकी प्रेमिका से भी पिटवाया गया। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। नाबालिग ने बताया कि पुलिस ने लड़की से मुझे कई थप्पड़ मरवाए हैं। पुलिसवाले ने जूते पहने पैरों से मेरे पैरों को दबाकर पीटा। पाइप से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मारा। सिर को दीवार पर पटका, जिससे खून बहने लगा। दरअसल, 21 सितंबर को एक नाबालिग अपनी प्रेमिका से मिलने छुरिया से लगे एक गांव में आया था, तभी दोनों को घर के कमरे में कुछ ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद लोगों ने लड़की के परिजनों को सूचना दी। ऐसे में लड़की ने खुद ही डॉयल 112 को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस नाबालिग लड़के और लड़की को थाने ले गई। पुलिस ने लड़के के परिजनों को भी सूचना नहीं दी। छुरिया थाने में युवक की बेदम पिटाई की गई, जिससे नाबालिग बुरी तरह घायल हो गया। बेसुध हालत में ही बालक को थाना परिसर के बाहर छोड़ दिया गया। 

  • लूटपाट के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    25-Sep-2024

    रायगढ़। लूटेरे गिरफ्तार किए गए है। थाना घरघोड़ा में एक लूट की वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें ट्रेलर वाहन चालक दीपक कुमार विष्वकर्मा, पिता विनोद विष्वकर्मा, निवासी दुवाठ, थाना डुमरिया, जिला गया (बिहार) ने जानकारी दी कि दिनांक 23 सितंबर 2024 को वह एम.एल.पी.एल. कंपनी रायगढ़ के ट्रेलर वाहन क्र. सीजी-11-बी.एम.-5410 का चालक था। वह बरौद माइन से कोयला लोड कर टी.आर.एन. कंपनी भेंगारी में खाली कर, खाली ट्रेलर को अडानी कंपनी तमनार लेकर जा रहा था। रात्रि लगभग 2 बजे (24 सितंबर) शैतान चौक, घरघोड़ा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को रोककर, गाड़ी में घुसकर हाथ-मुक्का से मारपीट की और उसके पर्स से ₹15,000 की लूट कर फरार हो गए। इस घटना पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 283/2024 के तहत धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को मेडिकल के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार चोट सामान्य होने के कारण धारा 309(4) बी.एन.एस. को हटाकर धारा 126(2), 309(6) बी.एन.एस. को जोड़ा गया। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप संदेही विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु, संजु पैंकरा और दिलीप निषाद, तीनों निवासी नावापारा, घरघोड़ा को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष पीड़ित वाहन चालक द्वारा विधिवत पहचान कराई गई, जिसमें उन्होंने आरोपियों की पहचान स्पष्ट रूप से की। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम में से ₹10,500 बरामद की। विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु से ₹3,500, संजु पैंकरा से ₹4,000 और दिलीप निषाद से ₹3,000 रुपये जप्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों (1) विवेक पैंकरा उर्फ बिट्टु, उम्र 20 वर्ष (2) संजु पैंकरा, उम्र 25 वर्ष (3) दिलीप निषाद, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई राजेश मिश्रा, आरक्षक प्रेम राठिया, किशोर राठौर, राजेश राठौर की सराहनीय भूमिका रही। 

  • देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के अहातो की अनुज्ञप्ति हेतु ऑनलाइन निविदा 07 अक्टूबर तक आमंत्रित

    25-Sep-2024

    महासमुंद,महासमुंद जिले में वर्ष 2024-25 की शेष अवधि के लिए देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के अहातों के लिए अनुज्ञप्तियों के आबंटन हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें देशी मदिरा दुकान बेमचा रोड़, स्टेशन रोड, पिथौरा, सरायपाली, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, गढ़फुलझर, छुईपाली, सांकरा, सिरपुर देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान - नर्रा, सल्डीह, बलौदा, भुरकोनी, कोल्दा झिलमिला तथा तोरेसिंहा शामिल है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2024 है।

     
    जिसका पूर्ण विवरण वेबसाईट
     
    http://excise.cg.nic.in/
    के रिसेंट पोस्ट में तथा राज्य शासन के वेबसाईट http:/cgstste.gov.in  के सूचना निर्देशिका एवं लिंक http:/cgstste.gov.in/lenders में उपलब्ध है। अनुज्ञप्तधारियों के चयन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11:00 बजे से होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी अधिकारी, महासमुंद के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

    25-Sep-2024

    रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। श्री साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उन्होंने जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

  • एक ही दिन में दो सहेलियों की मौत,गांव में दहशत का माहोल.....

    25-Sep-2024

    रायपुर। महाराष्ट्र सीमा से सटे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ही महीने में एक के बाद एक 8 लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत से हड़कंप मच गया है। गांव में दहशत है। मृतकों में चार महिलाएं, तीन पुरूष व एक बुजुर्ग शामिल हैं। परिवार एवं गांव वालों मौत की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। केवल सामान्य सर्दी-खांसी एवं उल्टी-दस्त होने से ही प्रारंभिक तौर पर मौतों की बात कह रहे हैं।

     
    पूरा मामला अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम नीचे कोहड़ा का है। मौतों का सिलसिला 28 अगस्त को शुरू हुआ था। इसके बाद आखिरी 2 मौतें 13 सितंबर को हुई हैं। एक ही दिन में दो सहेलियों रेणुका नायक और सती कंवर की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया।
     
    रेणुका को तबीयत खराब होने पर रेणुका चौकी अस्पताल गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे राजनांदगांव से रेफर किया गया। इसके बाद भिलाई अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं उसकी दूसरी सहेली सती कंवर का भी अस्पताल में इसी तारीख को मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रही मौतों की जानकारी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
  • जल संरक्षण के लिए एकजुट हों – मंत्री टंक राम वर्मा का आग्रह

    24-Sep-2024

    रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को धमतरी जिले के रविशंकर सागर बांध गंगरेल में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत आयोजित जल-जगार कार्यक्रम के लिए जिले एवं प्रदेश के सभी लोगों को सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। जल-जगार कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़, नवरात्रि मेला, कॉर्निवॉल, रूद्राभिषेक, इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस, कबाड़ से जुगाड़, मानव वन में एडवेेंचर सहित अनेक गतिविधियां होंगी।

     
    हाफ मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित होगा, इसमें गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन शामिल है। हाफ मैराथन में हिस्सा लेने के इच्छुक वेबसाईट www.jaljagar.com में जाकर क्यू.आर. कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर है।
     
    गौरतलब है कि गंगरेल हाफ मैराथन के तहत 21.1 किलोमीटर का मैराथन सुबह 5.30 बजे से होगा। इसमें 18 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तक की आयु वर्ग तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 7500 रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपये है। इसी तरह एन्डुरन्स रन के तहत 10 किलोमीटर का मैराथन सुबह 6.15 बजे से आयोजित होगा। इसमें 15 से 29 वर्ष, 30 से 49 वर्ष तक की आयु तथा 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 6 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार 2 हजार रूपये रखा गया है। इसके साथ ही पारिवारिक मनोरंजन के लिए वॉकेथॉन के तहत 5 किलोमीटर का मैराथन सुबह 6.30 बजे से होगा। इसमें पुरूष और महिला दोनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदाय किए जाएंगे।
  • जेपी नड्डा 26 सितंबर को रायपुर दौरे पर

    24-Sep-2024

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर आएंगे। नड्‌डा के तय कार्यक्रम के मुताबिक 26 सितंबर को वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। नड्डा रायपुर में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे। संगठन के सभी बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी लेंगे। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जेपी नड्डा प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान का को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी करेंगे। भाजपा के सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा कर चुके सांसद विधायक और अलग-अलग इलाकों के जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। 

  • शहर में बढ़ रहे अपराध एवं सुखा नशा के विरोध मे शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

    24-Sep-2024

    रायपुर: छत्तीसगढ़ शिवसेना शिंदे गुट के द्वारा शहर मे बढ़ रहें अपराध और सुखा नशा के विरोध मे कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की गई । शिवसेना नेता आशीष परिडा ने बताया की बीते दिनों सुखा नशा के कारण शहर मे 2 हत्या हो गयी है और सुखा नशा के कारण ही जगह - जगह लूट-पाट चाकू बाजी को बढ़ावा मिल रहा है जिसके कारण शहर का माहौल खराब हो रहा है। और शहर मे सुखा नशा का व्यापार कोतवाली थाना के अंतर्गत कालीबाड़ी मे खूब फुल फल रहा है, जिसको बंद कराने की मांग को लेकर शिवसेना रायपुर जिला इकाई के द्वारा सैकड़ो की संख्या मे थाना के बाहर प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया । जिसमे मुख्यरूप से प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला,संजय सोनकर,नरेन्द्र प्रजापति,गोविंदा साहू,देवराज साहू,आकाश सोनी,तरुण डाडेकर,भूपेंद साहू,किशन साहू,कृतिक कश्यप,दुर्गेस धिवर,भोला साहू,रोशन साहू एवं सैकड़ो की संख्या मे शिवसैनिक उपस्थित हुए । 

  • बैंक सखी रीमा ने 20.83 करोड़ रुपए से अधिक राशि का किया ट्रांजेक्शन

    24-Sep-2024

    सरगुजा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं लोगों तक बैकिंग सुविधाएं पहुंचाने में बैंक सखी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहीं हैं। पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता था, आज बैंक स्वयं उठकर उनके घर पहुंच रहे हैं। बैंक सखियां आज ग्रामीणों की सेवा का काम कर रहीं हैं, और साथ ही स्वयं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। इनके द्वारा ग्रामों में वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, नरेगा मजदूरी भुगतान, स्व सहायता समूह की राशि का लेनदेन एवं अन्य बैंकिंग कार्य किए जाते हैं। इसके साथ ही बैंक खाते खोलने का भी कार्य ये महिलाएं कर रहीं हैं। सरगुजा जिले के 7 जनपद पंचायतों में 87 बीसी सखी कार्यरत हैं, जिनके द्वारा ग्रामीणों के घर-घर तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं है। सीतापुर के 06 ग्राम पंचायतों बनेया, हरदीसाढ़, बेलगांव, उलकिया, सुर, लीचिरमा में बैंक सखी का कार्य कर रहीं ग्राम पंचायत बनेया की रीमा गुप्ता ने विगत छः वर्षों में 20.83 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का लेनदेन किया है। जिससे 13 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। रीमा बताती हैं कि मैंने स्नातक तक पढ़ाई की है। मेरे पिताजी ने खेती-बाड़ी करके हम 5 बहनों को शिक्षित किया। जब गांव में स्वसहायता समूह का गठन हुआ, तो मुझे भी उसमें सदस्य बनने की इच्छा हुई और मुझे समूह का सचिव बनाया गया। इसके बाद मैंने ग्राम संगठन में सहायिका, फिर संकुल में लेखापाल के रूप में कार्य किया। इसके बाद एनआरएलएम से जुड़े यंग प्रोफेशनल के द्वारा मुझे बैंक सखी के बारे में बताया गया, इस कार्य के लिए मुझे काफी उत्सुकता हुई। हमें प्रशिक्षण के लिए रायपुर भेजा गया, जिसके बाद आज मैं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की बीसी सखी बनकर कार्य कर रहीं हूं। बीसी सखी के रूप में कार्य करके मैं आर्थिक रूप से सशक्त तो हुई हूं, इसके साथ ही लोगों की सहायता करके मुझे सुकून भी मिलता है। उन्होंने बताया कि उनके पति खेती-बाड़ी करते हैं और साथ में घर में ही कराना दुकान संचालन से भी आय होती है। रीमा ने बताया कि उन्होंने कियोस्क के माध्यम से ग्रामीणों को खाता खोलने, पैसा जमा करने एवं निकासी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं सहित अन्य का लाभ पहुँचाया है। उन्होंने कियोस्क के माध्यम से अब तक 406 ग्रामीणों के जनधन खाते खोले हैं। वहीं बीमा योजनाओं से भी हितग्राहियों को जोड़ा है, जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 585, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 295, अटल पेंशन योजना 299, एलआईसी 45 हुए हैं। रीमा ने बताया कि उन्हें बैंक सखी के रूप में प्रतिमाह 8 से 9 हजार रुपए तक की आय प्राप्त हो जाता हैै। 

  • वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन समालखा में सम्पन्न

    24-Sep-2024

    रायपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन हरियाणा राज्य के समालखा में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वंय संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पूरे दो दिन मौजूद रहें और शामिल कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। डॉ. भागवत ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर जनजातीय समुदाय के बीच जन कल्याण के काम करने का आह्नवान किया। उन्होंने लगभग 80 जनजातीय समुदायों के परम्परागत पूजा-पद्धतियों के पण्डालों में देश की विभिन्न जनजातियों द्वारा अपने रीति-रिवाज और पूजा-पाठ के तरीकों के भी दर्शन किये। डॉ. भागवत ने इस अवसर पर कहा कि यह भारत की एक आत्मा का दर्शन करने जैसा है। विविधता के साथ एकत्व की यहीं अनुभूति हिन्दु धर्म संस्कृति को सभी के साथ जोड़ती है। डॉ. भागवत ने कहा कि आज के दौर में देश सांस्कृतिक संकट से गुजर रहा है और ऐसे आयोजन भारत की सांस्कृतिक पहचान और एकता को मजबूत बनाये रखने के लिए जरूरी हो गये है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की ओर से शामिल हुए प्रांत संगठन मंत्री रामनाथ ने बस्तर में माओवाद के कारण जनजातीय समुदाय की परेशानियों और अवरूद्ध हुए विकास को मुख्य धारा में लाने के बारे में भी ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने बताया कि माओवाद की समस्या से बस्तर के जनजातीय लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। मौलिक अधिकारों के हनन के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों ओर आंगनबाड़ियों को तोड़ने से पढ़ाई-लिखाई की समस्या खड़ी हो रही है। अस्पतालों के भवनों को गिरा देने से ईलाज आदि में भी परेशानी होती है। रामनाथ में इन सबके बावजूद राज्य और केन्द्र सरकार के साथ मिलकर बस्तर के माओवाद प्रभावित गांवों में शासकीय योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहें प्रयासों की जानकारी भी दी। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा चलाये जा रहें विद्यालयों और आश्रमों में स्थानीय बच्चों के साथ-साथ अन्य राज्यों के जनजातीय बच्चों की पढ़ाई कराये जाने और उन्हें स्वालम्बी बनाने के लिए दिए जा रहें प्रशिक्षणों की जानकारी भी श्री रामनाथ ने सम्मेलन में दी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना से लेकर सात दशकों की यात्राओं का भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शन भी किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह और हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष राम बाबू ने किया। इस सम्मेलन में रेखा नागर और डॉ. मदन सिंह बास्केल द्वारा लिखित ’रानी दुर्गावती’, डॉ. राजकिशोर हांसदा द्वारा लिखित संथाल जनजातीय की सृष्टि कथा, रामलाल सोनी द्वारा लिखित अपनों के अपने जगदेव राम और विवेकानंद द्वारा अंग्रेजी में लिखित ग्लोबल जेनोसाइड ऑफ इंडिजीनस पीपल्स नामक पुस्तकों सहित 13 पुस्तकों का विमोचन किया गया।सम्मेलन में मणीपुर, नागालैण्ड, अरूणांचल, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में निवासरत जनजातीय समुदायों की समस्यों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों में कल्याण आश्रम के प्रकल्पों, उनकी गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी भी दी। 

Top