कबीरधाम। जिले के लोहारीडीह गांव में शनिवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा पहुंचे। सभी ने सबसे पहले जेल में मृत हुए प्रशांत साहू के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उनकी मां को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जारी किए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया और घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रविवार को राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में अपनी गिरौदपुरी से रायपुर की पदयात्रा की घोषणा की । नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के साथ पत्रकार वार्ता में बैज ने बताया कि यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी में बाबाधाम के दर्शन कर रवाना होगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बास्तानार घाट में सीआरपीएफ जवानों से भरी एक बस पलट गई है। हालांकि, कितने जवानों को चोट आई है अभी यह स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि जवान जगदलपुर से दंतेवाड़ा जिले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।
दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर थाने में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। एक लड़की ने पहले युवक को प्रेम जाल में फंसाया। उससे शारीरिक संबंध बनाए। फिर बदनाम करने धमकी देकर शादी तक कर डाली। शादी होने के बाद उसने दूसरो लड़के से शादी कर ली और अब दोनो उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल निवासी अमित कुमार पाण्डेय (44 साल) ने इसकी शिकायत वैशाली नगर थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी पूर्व प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर उससे 30 लाख रुपए ले लिया। इसके बाद भी उससे पैसों की डिमांड कर उसे जान से मारने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
राजनांदगांव। प्रदेश में मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इस बीच राजनांदगांव के थाना सिटी कोतवाली और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर पांच अंतरराज्यीय मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से 35 गौवंश, एक आयशर ट्रक, एक कार और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. तस्करों से कुल जब्त सामग्री की कीमत 31 लाख रुपये आंकी गई है.
रायपुर. लोहारीडीह हिंसा मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर है. आज किसान संघ ने भी कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. अब इस मामले में प्रदेश साहू संघ की भी एंट्री हो गई है. संघ ने 16 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो रविवार सुबह 6 बजे घटना स्थल पहुंच कर घटना की जांच करेगी.
बीजापुर। लाल आतंक का रास्ता को छोड़कर 8 नक्सली समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन 8 सक्रिय ईनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल में इंजेक्शन से 56 वर्षीय महिला की कथित मौत मामले पर कलेक्टर अवनीश शरण ने संज्ञान लिया है. कलेक्टर ने इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की है. उन्होंने समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है. कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव कवर्धा के लोहारीडीह कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और उनकी बातें सुनेंगे. साव ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाएगा. इसके साथ ही अरुण साव ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह नियुक्ति कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (₹15600-39100 एवं ग्रेड पे ₹5400, वेतन मैट्रिक्स लेवल-12) के तहत की गई है। संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सामने उल्लिखित जिले में आगामी आदेश तक तैनात किया गया है।
जगदलपुर. बस्तर के घने जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेने के लिए सीआरपीएफ की चार नई बटालियन की तैनाती शुरू हो चुकी है. नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर में कुल 3,200 जवानों की तैनाती की जाएगी. हाल ही में 800 जवानों की पहली बटालियन छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है.
रायपुर, कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए खड़गवा विकासखंड के ग्राम पंचायत कदरेवा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मौके पर विभागीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री भी प्रदान की गई। शिविर में 280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 46 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। अन्य आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है।
रायपुर, छत्तीसगढ़ के 52 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में 01 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, मितानिन, 0 से 6 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को शामिल करते हुए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक आंगनबाड़ी में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं प्रतिदिन आंगनबाड़ियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
रायपुर, नवाचार, अनुसंधान और विकास के माध्यम में ही हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं और गरीबी, बीमारी, बेरोजगारी सहित कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। ये उद्गार आज राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में व्यक्त किए।
गरियाबंद ,जिला अग्रणी बैंक कार्यालय गरियाबंद के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री यशवंत वासनीकर द्वारा नेशनल लोक अदालत में पहुंचे आमजनों एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता को अपनाने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने, गंदगी नहीं करने और न ही किसी को करने, गांव-गांव, गली-गली में स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई। उक्त कार्यक्रम में अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री मोहम्मद मोफिज एवं सभी बैंक शाखा प्रबंधक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति थे।
अम्बिकापुर,स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को सुबह-सुबह अंबिकापुर शहर में साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में जिले के अधिकारियों, स्कूली बच्चों, और स्वच्छाग्राही दीदियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान चल रहा है। स्वच्छता को अपने स्वभाव में लाने के साथ ही इसे संस्कार के रूप में अपनाने को लेकर इस वर्ष इस अभियान की थीम भी निर्धारित की गई है। इसी कड़ी में आज शहर के मल्टीपरपज स्कूल से साइकिल रैली निकाली गई। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने स्वयं इस रैली में साइकिल चलाकर भाग लिया। कलेक्टर श्री भोसकर के नेतृत्व में यह रैली मल्टीपरपज स्कूल से महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक, आकाशवाणी चौक और गुदरी चौक से होते हुए वापस मल्टीपरपज स्कूल में समाप्त हुई। इस दौरान स्वच्छता शपथ भी ली गई।
स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिए किया गया जागरूक
रायपुर, छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री, माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की शुरुआत करते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी अनिवार्य है। स्वच्छ परिवेश और स्वच्छ पर्यावरण ही समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आधार होते हैं।
रायपुर. कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है. बंद को सफल बनाने कांग्रेसी सड़कों पर निकले हैं और व्यापारियों से समर्थन मांगकर दुकानें बंद करा रहे. वहीं राजधानी के सबसे बड़े सब्जी बाजार शास्त्री मार्केट में बंद का कोई असर नहीं है. राजधानी में बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा.
रायपुर. SI भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के बाहर शुक्रवार सुबह से धरने पर बैठे हैं, जिसे हटाने पुलिस पहुंची है. देर रात गृहमंत्री शर्मा अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर 2 सप्ताह में रिजल्ट जारी करने की बात कही थी. इसके बावजूद अभ्यर्थी धरने पर बैठे रहे. आज सुबह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को हटाने पहुंची है.
Adv