रायपुर। 39वॉ चक्रधर समारोह 2024 के अवसर पर रामलीला मैदान, रायगढ़ में महिला एवं पुरूषों के अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 11 एवं 12 सितम्बर तथा 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये छत्रसाल अखाड़ा नई दिल्ली, रायपुरा कुश्ती एकेडमी (नेवी) हरियाणा, सुशील कुमार कुश्ती एकेडमी हिसार हरियाणा, चौधरी चरण सिंह अखाड़ा मेरठ, कर्नाटका व्यायाम शाला कर्नाटक, मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक, मास्टर चांदगीराम अखाड़ा दिल्ली, महाराष्ट्र कुश्ती संघ पुणे एवं गोवा कुश्ती एकेडमी गोवा के महिला एवं पुरूष पहलवानों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी एकेडमी एवं अखाड़ा के संचालकों ने अपने श्रेष्ठ महिला एवं पुरूष पहलवानों को भेजने की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रतियोगिता के संचालन के लिये अंतर्राष्ट्रीय रेफरी श्री अजीत मानदीपक चाहर, श्री जशबीर सिंह ढ़ाका एवं महिला रेफरी सुश्री प्रतिभा दुबे भी उपस्थित रहेंगी। अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के पहलवान अपना दॉव-पेच दिखायेंगे इनमें 57 से 75 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश मेरठ से सर्वश्री विशाल तोमर, विनय तोमर, यशकुमार, अर्जुन प्रधान, सतेन्द्र तोमर, निशांत कुमार, भानू, निहाल गुप्ता, वंश, हिमांशू, लक्की, आलोक कुमार शामिल होंगे। इसी तरह 56 से 110 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली से सर्वश्री अनिरूद्ध कुमार, आशीष, विशाल, अतुल, निखिल, सागर, अमित, सुमित, विकास, आशीष, 57 से 110 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश से सर्वश्री लक्ष्मण यादव, सचिन मिरी, शेर बहादुर इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसी प्रकार 50 से 110 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ दुर्ग से सर्वश्री लक्की यादव, सत्येन्द्र निषाद, सुनील निषाद, शेख फरदीन, संतोषी चंद्राकर, 55 से 110 किलोग्राम वर्ग में भिलाई छत्तीसगढ़ से सर्वश्री विशाल पांडे, पवन कुमार, शुभांकर यादव, सतपाल यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, सचिन पासवान, विजेन्द्र पाल, मृत्युंजय यादव, अंकित यादव, सत्यम कुमार सिंह, हिमांशू यादव एवं अश्वनी कुमार पांडे पहलवान अपने दाव-पेंज का प्रदर्शन करेंगे। 50 से 80 किलोग्राम वर्ग में धमतरी छत्तीसगढ़ से कुनाल यादव, मनीष यदु, गिरजा शंकर, अरियन्त भोय, हर्ष चंद्रवंशी, संदीप यदु, यनेश साहू, वेद कुमारी नेताम, लक्ष्मी साहू, लोकेश्वर निषाद एवं कु.मोनिका भोय शामिल है। इसी तरह 55 से 76 किलोग्राम वर्ग में महिला पहलवानों में शीतल, अंजली, डोली, रेनु, सुची, खुशबू, वाशु, अंजली एवं वर्षा इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी। महिला एवं पुरूष पहलवानों के चार (वजन) वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार भी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ का सहयोग रहेगा। कबड्डी प्रतियोगिता में महिला-पुरूष खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर चक्रधर समारोह-2024 के अवसर पर रामलीला मैदान में 13 से 15 सितम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पुरूष एवं महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। पुरूष वर्ग में कुल 13 टीम शामिल हैं। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़ एवं पूर्वाचल कबड्डी दल शामिल हैं। इसी तरह महिला वर्ग में कुल 14 टीम शामिल होंगी। इनमें विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुलिस विभाग, होमगार्ड, नगर पालिक निगम, बरमकेला, सारंगढ़, अडानी पावर कं. लि. एवं जिंदल पावर कं. लि. तमनार शामिल है।
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को फिल्म ‘‘मानव मार्केट‘‘ के पोस्टर का विमोचन किया। भिलाई टाकीज पिक्चर्स, निम्स फिल्म प्रोडक्शन और वान्या फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बनी इस फिल्म में समाज में स्वास्थ्य सेवा के नाम पर हो रहे व्यापार को जनता के सामने पेश करने की कोशिश की गई है। Brijmohan Agarwal इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है कि, स्वास्थ्य सेवा के नाम पर मरीजों को ठगा जा रहा है। ज्यादा पैसा कमाने के लिए अस्पतालों में मुर्दों को भी जिंदा दिखा कर ICU में इलाज किया जाता है। और संगठित गिरोह मिलीभगत से ख़ून , किडनी के साथ बच्चों को भी बेंच देते है, और ज़िम्मेदार संस्थाएं और तंत्र पूरी ख़ामोशी से सारा तमाशा देखता रहता है। फिल्म के निर्मता के. सी. अग्रवाल, निम्मी सवाने और गुलाम हैदर मंसूरी हैं। कथा, पटकथा, संवाद एवं निर्देशन गुलाम हैदर मंसूरी का है। पोस्टर के विमोचन के अवसर पर ओम त्रिपाठी, नेहा शुक्ला, बाली कुर्रे, योगेश अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, सुमित्रा साहू, सुरेश गोंडाले, धर्मेंद्र अहिरवार, प्रिया शर्मा, देवेंद्र मोयल, डाली साहू, अनुप राय, हनी शर्मा, मनोज शर्मा, मुस्कान, शहाना परवीन, हर्षा सहारे, आरूशी पॉल, स्वपनिल गुजलवार, अंजली साहू और गुलाम हैदर मंसूरी उपस्थित रहे।
रायपुर। मुख्यमंत्री साय के यहां उनके निवास कार्यालय में कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश सिँह मिरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को युवा कंवर समाज द्वारा आयोजित होने वाले करमा महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कंवर समाज के महासचिव नकुल चंद्रवंशी, टूकेश कंवर भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के जेपरा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया।
बिलासपुर। न्यायधानी के सिम्स में छेड़छाड़ का मामला समाने आया है. यहां भोजन ठेकेदारकर्मी ने मरीज की अटेंडर की छेड़छाड़ की. पीड़िता की मां ने विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मियों ने मां और बेटी की पिटाई की. सिम्स में छेड़छाड़ की घटना से हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार सिम्स के भोजन ठेकेदार के कर्मियों ने इलाज कराने आई मरीज के परिजन से छेड़छाड़ की. ठेकेदार कर्मियों ने युवती का हाथ मरोड़ा और मोबाइल नंबर मांगा. कर्मी ने युवती के साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर मां और बेटी से मारपीट की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते ठेकेदारकर्मी अभिषेक सूर्यवंशी, ऋतुराज, राहुल, समीर और नागेश को गिरफ्तार किया है. बीएनएसएस नए कानून के तहत पुलिस ने धारा 170 के तहत कार्रवाई की. वहीं सिम्स हॉस्पिटल में लगे 52 सीसीटीवी कैमरे में 47 से ज्यादा खराब है.
रायगढ़। बदमाश गिरफ्तार हुआ है। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लिबरा में एक युवक, हाथ में लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को सतर्क किया और तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक सुरतीलाल सिदार, आरक्षक पुरुषोत्तम सिंह और पुष्पेंद्र कुमार ने बिना किसी देरी के ग्राम लिबरा में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम लिबरा के हाई स्कूल के पास सुरेन्द्र राठिया को तलवार लहराते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने साहसिक तरीके से आरोपी युवक को घेरकर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से धारदार तलवार, जिसमें मूठ लगा हुआ था, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र राठिया ऊर्फ मुन्ना पिता स्व0 नान कन्हाई राठिया उम्र 21 वर्ष साकिन लिबरा को तुरंत थाने लाकर उससे पूछताछ की और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय निवासियों तमनार पुलिस की प्रशंसा की। एसपी दिव्यांग पटेल के कुशल मार्गदर्शन और निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस, अपराधों पर कड़ी नजर रखे हुए है और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
रायपुर। रायपुर में एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और युवक की मौत हो गई है। दोनों दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इस दौरान गोगांव रिंग रोड के पास हादसा हो गया। इस मामले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। Gudhiyari Police Station गुढ़ियारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार शाम का है। भनपुरी की तरफ से महाराष्ट्र पासिंग तेज रफ्तार 12 चक्का ट्रक आ रही थी। झाबक पेट्रोल पंप के पास साइड रोड से बाइक सवार युवक अमिलाल लोधी और 2 महिला रिंग रोड में पहुंचे। वे लोग तीन सवारी टाटीबंध की तरफ जा रहे थे। तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान अमिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल एक महिला लक्ष्मी बाई वर्मा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रायपुर। पूर्वमंत्री मोहम्मद अकबर ने खुद के खिलाफ दर्ज एफआईआर को एक साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने के आरोपी शिक्षक की आत्महत्या मामले में मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उन (अकबर) पर एफआईआर दर्ज करना साजिश है। उन्होंने इस संबंध में दस्तावेज जारी कर मामले का खुलासा किया है जिसके अनुसार 14 अगस्त को शिक्षक देवेन्द्र कुमार कुमेटी ने थाना प्रभारी डौंडी को आवेदन दिया था जिसमें लोगों से पैसा लेना कुबूल करते हुए उनके (कुमेटी के ) साथ शामिल लोगों के नाम बताये गए हैं। मोहम्मद अकबर ने बताया कि कुमेटी के द्वारा दिया गया आवेदन को सरकार छिपा रही है।
रायपुर। पूर्वमंत्री मोहम्मद अकबर ने खुद के खिलाफ दर्ज एफआईआर को एक साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने के आरोपी शिक्षक की आत्महत्या मामले में मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उन (अकबर) पर एफआईआर दर्ज करना साजिश है। उन्होंने इस संबंध में दस्तावेज जारी कर मामले का खुलासा किया है जिसके अनुसार 14 अगस्त को शिक्षक देवेन्द्र कुमार कुमेटी ने थाना प्रभारी डौंडी को आवेदन दिया था जिसमें लोगों से पैसा लेना कुबूल करते हुए उनके (कुमेटी के ) साथ शामिल लोगों के नाम बताये गए हैं। मोहम्मद अकबर ने बताया कि कुमेटी के द्वारा दिया गया आवेदन को सरकार छिपा रही है।
रायपुर। वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेने के आरोप, और शिक्षक की खुदकुशी के बाद भाजपा ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को घेरा है। इस पूरे मामले में अकबर ने सफाई दी है और सारे आरोपों को झूठा करार दिया है। श्री अकबर ने 'छत्तीसगढ़' से चर्चा में कहा कि जिन लोगों पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है, वो उनमें से किसी को नहीं जानते हैं। मुझ पर लगे आरोप झूठे हैं। पूर्व वन मंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकरण में किसी मदार खान को उनका (अकबर का) भांजा बताया गया है, जबकि वस्तुस्थिति यह है कि मेरी कोई बहन ही नहीं है।
27220 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन और 8738 आवेदनों का त्वरित निराकरण
रायपुर/ रायपुर:नदी पर जल स्तर बढ़ जाने पर नगर सेना की टीम ने गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचायाबाढ़ एवं आपदा के दौरान जिले में नगर सेना की पूरी टीम तत्परतापूर्वक जान माल की रक्षा के सक्रिय रहते है। किसी भी प्रकार के आपदा आने पर बचाव दल मौके पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते है। स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर गर्भवती महिला श्रीमती चिंता वडे ग्राम चोकन पाल पंचायत गंगालूर को प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव के लिए गंगालूर स्वास्थ केंद्र लाया जाना था। लेकिन कमकनार घाट में मिंगाचल नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नगर सेना के रेस्क्यू टीम को रेड्डी भेजा गया। जहां गर्भवती महिला को नदी पार कराया गया और महिला को स्वास्थ केंद्र गंगालूर ले जाया गया।
रायपुर/ पंचायत विभाग के मार्ग दर्शन में गांव की कहानी पंचायत की जुबानी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य रूप से ग्राम पंचायत गंगालूर, संगमपल्ली, धनोरा, गुदमा, मुरकीनार, उसूर, बासागुड़ा आदि पंचायतों में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत गंगालूर के कन्या पोटाकेबिन में पांच संकुल के शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पा राव तथा जनप्रतिनिधि सरपंच श्री राजू कलमू, भूतपूर्व जनपद सदस्य बुधराम हेमला, उपसरपंच लच्छू हेमला तथा ग्रामवासी द्वारा किया गया।
कलेक्टर ने जिले के दोनों बड़े अस्पतालों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में रोपा पीपल का पौधा
मुख्यमंत्री श्री साय ने 2.51 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
भक्त माता कर्मा चौक का किया लोकार्पण, कर्मा भवन में मंच और अन्य कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की
रायगढ़ :- एक लड़की के मुंह में छाले हुए… परिजनों ने उसके लिए पास की मेडिकल स्टोर से दवाई मंगवाई और कुछ दिन खिलाया. बालिका को इससे थोड़ी राहत भी मिली. इसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था… लेकिन अचानक चाय-बिस्किट खाते-खाते बेटी की संदिग्ध मौत हो गई, जिसके बाद परिजन खुद भी शॉक्ड है और अब पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतेजार कर रही है. जिससे ये पता चलेगा कि बेटी की मौत कैसे हुई.
रायपुर :- छत्तीसगढ़ नगर सेना विभाग द्वारा महिला छात्रावास और सामान्य ड्यूटी के 500 रिक्त पदों के लिए महिला और पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 सितंबर से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन चार संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा।
भक्त माता कर्मा चौक का किया लोकार्पण, कर्मा भवन में मंच और अन्य कार्यों के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की
Adv