बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • PWD के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े

    12-Sep-2024

    रायपुर। सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ, पंजीयन क्रमांक 489, छत्तीसगढ़ संबद्ध दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की है कि संघठन अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा। Public Works Department संघ के प्रदेश अध्यक्ष, सोमनाथ साहू, ने कहा, "हमारे संगठन ने कर्मचारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ी है और हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए एकजुट होना होगा। हमारे प्रयासों से, हमें यह आदेश कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग नया रायपुर अटल नगर (छ. ग.) पृ .क्रमांक 35117031/स्था./प्र.अ./23/भाग _2 नया रायपुर 10/09/2024 को मिला है कि दिनांक 4/9/2024 के हड़ताल दिवस को श्रमिकों के देय आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान करने की कार्यवाही की जाएगी।" Also Read - अफसरों को पुरानी शैली बदलने के निर्देश साहू ने आगे कहा, "हमें अभी भी कई मांगों पर काम करना होगा, जिनमें श्रम सम्मान, ईपीएफ, सही समय पर वेतन, कार्य से पृथक कर्मचारियों की कार्य वापसी, मातृत्व अवकाश, सभी संभागों में एक जैसा नियम लागू कराना, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की छटनी पर रोक, अनुकंपा अनुदान राशि, भविष्य की सुरक्षा, समान काम समान वेतन, अस्थाई सर्विस बुक बनाना, और ई-कोष से वेतन भुगतान शामिल हैं।" 

  • अफसरों को पुरानी शैली बदलने के निर्देश

    12-Sep-2024

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको और अधिक कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। उन्होंने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से शासकीय अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और सहृदयता के साथ आम जनता की समस्याओं को सुने और उसका यथासंभव शीघ्र निराकरण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की भाषा-शैली मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टरों को जनसामान्य से संयमित लहजे में बातचीत करने की हिदायत दी और कहा कि यदि आपके अधीनस्थ अधिकारी भाषा संयम न रखें, तो उन पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। इस बात का ध्यान जिला प्रशासन को रखना चाहिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान में लाई गई जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रभावी कदम उठाएं जाएं। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान साफ तौर पर कहा कि इस विभाग का आम लोगों और किसानों से ज्यादा वास्ता है। राजस्व के प्रकरणों का निराकरण बिना किसी लेट-लतीफी के किए जाने से शासन-प्रशासन की छबि बेहतर होती है। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य की भूमि संबंधी छोटी-छोटी त्रुटियों एवं समस्याओं का निदान पूरी संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राजस्व मामलों के निराकरण की धीमी गति पर अप्रसन्नता जताई। उन्होंने जिलेवार कलेक्टरों से अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ऐसे जिले जिनकी प्रगति 70 प्रतिशत से कम है, उन्हें इस मामले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विवादित बटवारा के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन के प्रकरणों को भी तेजी से निराकृत किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी कमिश्नरों को अधीनस्थ जिलों का नियमित दौरा कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। 

  • भजन सम्राट सुरेश ठाकुर और उनकी टीम ने माता कौशलिया की नगरी में दी शानदार प्रतुति…

    11-Sep-2024

    रायपुर। हरितालिक तीज के अवसर पर माता कौशलिया की नगरी में भजन सम्राट सुरेश ठाकुर और उनकी टीम ने भजन की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भीड़ थी आसपास के ग्रामीणों के अलावा विशिष्ट वर्ग भी शामिल हुए।

     
     
     
    भजन सम्राट सुरेश ठाकुर कई वीआईपी जगहों पर अपना कार्यक्रम दे चुके। शासन प्रशासन भी समय समय पर इनका अनेक आयोजन करा चुके है।
    कार्यक्रम के बाद राकेश भैया डाक्टर पुरुषोत्तम हेमलाल पटेल प्रभा यादव पंडवानी गायिका चंदखुरी ग्राम निवासियों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार किया।
  • छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में रेलवे द्वारा फिर से रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन, 1 ट्रेन रद्द, 5 ट्रेनें देरी से चलेंगी…

    11-Sep-2024

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को रेलवे ने फिर से रद्द कर दिया है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 1 दर्जन ट्रेने फिर से प्रभावित होगी. 1 ट्रेन को रेलवे ने रद्द किया है, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और 5 ट्रेनें ऐसी है जो देरी से चलेगी.

     
    ~दिनांक 27 सितम्बर 2024 को आरा से चलने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल- कान्ड्रा जंक्शन –सिनी होकर रवाना होगी.
    ~दिनांक 28 सितम्बर 2024 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सिनी- कान्ड्रा जंक्शन- चांडिल होकर रवाना होगी.
    ~दिनांक 28 सितम्बर 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़गपुर–मिदनापुर-चांडिल-कान्ड्रा जंक्शन–चक्रधरपुर होकर रवाना होगी.
    ~दिनांक 18 सितम्बर 2024 को रानी कमलापति से चलने वाली 22169 रानी कमलापति-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चक्रधरपुर-कान्ड्रा जंक्शन–आद्रा–मिदनापुर-खड़गपुर होकर रवाना होगी.
    ~दिनांक 28 सितम्बर 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस 3.00 घंटे देरी से रवाना होगी.
    ~दिनांक 27 सितम्बर, 2024 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 06 घंटे देरी से रवाना होगी.
    ~दिनांक 28 सितम्बर, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी.
    ~दिनांक 29 सितम्बर, 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति- सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी.
    ~दिनांक 22 सितम्बर, 2024 को मुंबई से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12809 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी.
  • रामानुजगंज में दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों द्वारा ज्वेलरी दुकान में लूटपाट, पुलिस जांच में जुटी…

    11-Sep-2024

    बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में राजेश ज्वेलर्स में लूटपाट की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अज्ञात लुटेरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, दुकान में बैठे संचालक के ऊपर हमला करते हुए तीन लोग दुकान के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पैसे लेकर वहां से फरार हो गए. लोगों ने बताया कि तीनों लुटेरे रामानुजगंज शहर से लगे झारखंड सीमा की ओर भागे हैं. घटना की सूचना के बाद सीमा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

     
    पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है. बता दें कि बीते कुछ महीने पहले ही इसी शहर में अन्य ज्वेलरी दुकान पर लूटपाट की घटना हुई थी. लगातार इस तरह की घटना से क्षेत्रवासी समेत पुलिस भी परेशान हैं. इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. जल्द ही आरोपियों को पुलिस पकड़ने में सफलता हासिल करेगी.
  • ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दो अधिकारियों को पकड़ा…

    11-Sep-2024

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दो अधिकारियों को पकड़ा है। अधिकारियों के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी से 10 हजार की मांग की गई थी। आज 6 हजार रूपये नगदी लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। ACB प्रार्थी देवव्रत देवांगन, निगम सचिव के पद पर नगर पालिक निगम, रिसाली, भिलाई में पदस्थ था। उसने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भी उसका पदोन्नत पद पर वेतन निर्धारण / सत्यापन उप-संचालक, राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में लंबित था, जिस वजह से उसका पेन्शन एवं अन्य देयताएं नहीं मिल पा रही थी।

     
    प्रार्थी राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में पदस्थ आरोपीगण दिनेश कुमार, उप संचालक (संपरीक्षा), एवं होमन कुमार, सहायक संपरीक्षक से कई बार मिला किन्तु उनके द्वारा सत्यापन नहीं किया जा रहा था। बल्कि 10,000 रू रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देता चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान प्रार्थी के निवेदन पर आरोपीगण 6000 रिश्वत लेने को सहमत हुए। आज दिनांक 11.09.2024 को ट्रेप आयोजित कर राज्य संपरीक्षा कार्यालय, दुर्ग में पदस्थ आरोपी दिनेश कुमार, उप संचालक (वित्त) एवं आरोपी होमन कुमार, सहायक संपरीक्षक को 6000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 57 लाख बैंक खाते में होल्ड…

    11-Sep-2024

    रायपुर :- ठग की गिरफ्तारी हुई है। रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318,4 (3-5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।

     
    पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया।
     
     
    निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की ट्रांजैक्शन एवं IP की जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि पी हरिकिशोर सिंह पिता जगवाली सिंह उम्र 44 वर्ष, गनियारी सांकरा मुज्जप्फरपर बिहार का रहने वाला है, वह पल्लावरम कांचीपुरम चेन्नई, जाकर सिम कार्ड, खाता अरेंज कर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर घटनाक्रम को अंजाम दिया था। आरोपी के विरुद्ध कर्नाटक बैंगलोर में भी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 11/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। प्रकरण में 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।
     
    गिरफ्तार आरोपी :- पी हरिकिशोर सिंह पिता जगवाली सिंह उम्र 44 वर्ष पता पल्लवाराम कांचीपुरम चेन्नई, स्थाई पता गनियारी सांकरा मुज्जप्फरपर बिहार.
  • भूपेश बोले- पूर्व मंत्री अकबर के खिलाफ FIR सरकार का राजनैतिक षडयंत्र

    11-Sep-2024

     रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह दुर्भाग्य जनक है बिना जांच किये एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक ने थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कहीं मो. अकबर का नाम नहीं है। पुलिस जिस सुसाईड नोट की बात कर रही है, उसमें भी मृतक के हस्ताक्षर नहीं है। बिना हैंड राईटिंग एक्सपर्ट की राय के बिना पत्र के हस्ताक्षर मिलाये कैसे एफआईआर दर्ज किया गया यह सरकार का षडयंत्र है।

     
     
    बिना हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराए आप एफआईआर नहीं कर सकते। इतनी जल्दी कैसे कर ली जबकि दूसरे तरफ संतोष पटेल दोंदेकला निवासी धरसींवा विधान सभा वह सुसाइड नोट लिखकर मरा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आत्महत्या कर लिया उसके सुसाइड नोट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहा है। उसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भी और पटेल समाज ने भी धरना दिया। लेकिन आज तक के वह सुसाइड नोट सार्वजनिक नहीं हुआ। परिवार और मृतक के परिवार के लोग मांग रहे है उसको नहीं दिए तो इसका मतलब यह है कि आप निष्पक्ष नहीं हूं पुलिस को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए।
    9 महीने में भारतीय जनता पार्टी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है। सरकार के पास बताने के लिये कुछ नहीं है और न ही पार्टी के पास बताने के लिये कुछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक खुद चिट्ठी लिखने लग गये है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा चिट्ठी लिख रहे है। सरकार अपने सरकार से निराश हाथ लग रही है तो इनके पास बताने के लिये कुछ नहीं है और लोगो के ध्यान भटकाने के लिये है। पूर्व मंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कार्यवाही, कभी मो. अकबर के खिलाफ कार्यवाही, कभी डॉ. शिवकुमार डहरिया और देवेन्द्र यादव के खिलाफ कार्यवाही करते है। यह हमारे कांग्रेस नेता के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर करने का और जेल भेजने और गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ मीडिया में चलाने यह भाजपा सरकार का काम हैं।
  • विकास के लिए जनता की भागीदारी जरूरी: विजय शर्मा के विचार

    11-Sep-2024

     रायपुर । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम जरहाटोला, जामगांव, आमगांव, तिलईभाट, और पेड्रीतराई मे ग्रामीणवासियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों मांग, समस्या और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनेक मांगों को तत्काल पूरा करते हुए 80 लाख रूपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी।

     
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए ग्राम जामगांव में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए, प्राथमिक शाला में किचन शेड के लिए 3 लाख रूपए, सीसी रोड के लिए 5 लाख रूपए और ज्योति कलश कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की घोषाणा की। उन्होंने ग्राम जरहाटोला सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रूपए, गोठान समतलीकरण 5 लाख रूपए, बीएमडब्लू रोड जरहटोला से खलेवारा खार तक, नरेगा से पुलिया निर्माण कार्य की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम आमगांव में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की मांग में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए, सामुदायिक शौचालय के लिए 6 लाख रूपए, गोठान समतलीकरण के लिए 4 लाख रूपए और मंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा की। ग्राम तिलईभाट में रिटर्निंग वॉल के लिए 18 लाख रूपए, सीसी रोड के लिए 5 लाख रूपए सांस्कृतिक मंच के लिए 3 लाख रूपए की घोषणा की।
     
     
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के विकासखंड लोहारा के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं और विकासात्मक पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाना है ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार किए जा रहे है। इसके अलावा कृषि और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को भी और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा ताकि ग्रामीण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की भागीदारी से ही विकास संभव है, इसलिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा।
  • अंधकार से प्रकाश की ओर: गुरु की महत्ता पर टंक राम वर्मा के विचार

    11-Sep-2024

     रायपुर । बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन से भविष्य में देश के बेहतर नागरिक बनते हैं। हमारे देश मे गुरु पूजन की परम्परा है। गुरु का जीवन मे बहुत महत्व है। गुरु शिक्षा देकर हमारे जीवन के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते है। गुरु को भगवान और माता-पिता से ऊपर का स्थान दिया गया है। उन्होंने शिक्षक को मानव जीवन निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक बताया। शिक्षक भविष्य निर्माता होते हैं। वे समाज का दर्पण बनकर वास्तविक हालातों से अवगत कराते हैं। व्यक्ति के जीवन के सफलता में शिक्षक का अहम भूमिका होती है। उपरोक्त बातें राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा विकासखंड के बी.एन. बी. हायर सेकंडरी स्कूल और कुंदरू स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में कहा।

     
    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, शिक्षक हमेशा अपने ज्ञान और अनुभव से समाज की दशा बदलने और सकारात्मक दिशा देने में महती भूमिका निभाता है। शिक्षक नैतिकता का पाठ पढ़ाते है। बच्चों के जीवन को संस्कारवान करने का कार्य शिक्षक का है। कार्यक्रम को धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया।
  • वन विभाग में खेल कोटे के तहत वनरक्षक भर्ती: आवेदन प्रक्रिया शुरू

    11-Sep-2024

     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब राज्य में वन विभाग ने खेल कोटे के तहत 41 वन रक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। यह भर्ती प्रक्रिया 23 सितंबर 2024 तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, फुटबॉल, भारोत्तोलन, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

     
    वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृत पदों का वितरण इस प्रकार है- हॉकी के लिए 3, क्रिकेट और बैडमिंटन के लिए 2-2, शूटिंग के लिए 1, वॉलीबॉल के लिए 7, बास्केटबॉल के लिए 4, तैराकी के लिए 1, फुटबॉल के लिए 3, भारोत्तोलन के लिए 5, कबड्डी के लिए 6 और एथलेटिक्स के लिए 7 पद उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया के लिए बुलाए गए पात्र उम्मीदवारों की सूची वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
     
     
    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन रक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया रायपुर के प्रमुख खेल स्थलों और मैदानों में आयोजित की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण वन विभाग के अधिकारियों की समिति, विभाग के नोडल अधिकारियों और संबंधित खेल संघों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन उनके स्टैमिना और खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा, जिससे केवल सर्वश्रेष्ठ और शारीरिक रूप से सक्षम उम्मीदवारों को ही इन पदों के लिए चुना जा सके। यह भर्ती न केवल खेलों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि खिलाड़ियों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने का अवसर भी प्रदान करता है।
  • राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि घोषित: 21 सितंबर को होगी सुनवाई

    11-Sep-2024

     रायपुर। आगामी नेशनल लोक अदालत 21 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की।

     
    मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने सभी न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया कि जिस गति से न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या बढ रही है, उसमें यह जरूरी है कि लोक अदालतों के आयोजन में राजीनामा योग्य मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से विधि सम्मत निराकरण करने का सभी संभव प्रयास किया जावे।
  • नियद नेल्ला नार योजना से नारायणपुर जिले के 1457 हितग्राहियों को मिला लाभ

    11-Sep-2024

     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गांरटी को पूरा करते हुए राज्य में कल्याणकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में नियद नेल्ला नार के अंतर्गत नारायणपुर जिले में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत् जिले में ग्राम कस्तुरमेटा, मोहंदी, मसपुर और इरकभटटी में पुलिस कैम्प स्थापित किया गया है। जिसके संरक्षण में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी कार्याे को सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश के पहुंचविहीन क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाने का कार्य अभियान की तरह चलाई जा रही है। अबुझमाड़ क्षेत्र में जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले के एक हजार 4 सौ 57 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

     
    जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से प्राधनमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत् 12 हितग्राहियों के मकान बनाने का काम पूर्ण हो चुका है। बैंक सखी माइक्रो एटीएम के माध्यम से एक हितग्राही के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है। बारहमासी सड़क सुविधा के लिए 2 सड़क बनाया गया है। नियद नेल्ला नार अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ग्राम मसपुर में राशन दुकान स्थापित किया गया है। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामिण विकास विभाग द्वारा 8 हैण्डपम्प खनन् किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीणों को तीन गांवों में खेल संमग्री उपलब्ध कराया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 547 हितग्राहियों को निःशुल्क चावल, नमक, चना, गुड़ वितरण किया जा रहा है तथा 4 हितग्राहियों को उज्जवला सिलिंडर वितरण किया गया है। कृषि विभाग द्वारा 98 किसानों को किसान सम्मान निधि, 368 किसानों को मुफ्त कृषि बीज वितरण किया गया है।
  • छोटे कार्टून, बड़े संदेश – विष्णु देव साय की शैली में

    11-Sep-2024

     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2024 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्टून फेस्टिवल-2024 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्टून एक ऐसी कला जिसके द्वारा बहुत थोड़ी जगह में पूरी बात को स्पष्टता के साथ मनोरंजक और व्यंगात्मक ढंग से व्यक्त किया जाता है। छोटा सा कार्टून बड़ी बात कहता है। कभी-कभी सम्पादकीय में जिस बात को आधे पेज में लिखा जाता है, उसे सिर्फ एक कार्टून के माध्यम से व्यक्त कर दिया जाता है ।

     
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्टून फेस्टिवल में इंदौर के कार्टूनिस्ट श्री इस्माइल लहरी को कार्टून क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कार्टून फेस्टिवल में संत श्री तुलसीदास जी के दोहों पर आधारित कार्टून पुस्तक ‘तुलसी सुगन्ध’ का विमोचन भी किया।
     
     
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कार्टून फेस्टिवल में शामिल होना मेरे लिए बहुत आनन्द का विषय है। यह बहुत खुशी की बात है कि कार्टून वॉच परिवार लगातार 28 वर्षों से कार्टून के क्षेत्र में कार्य को कर रहा है। श्री त्रयम्बक शर्मा कार्टून की पूरी मैगज़ीन निकाल रहे हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है। इसके लिए मैं कार्टून वॉच परिवार को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
     
    कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कार्टून वॉच मैगज़ीन के 28 साल की सतत यात्रा रही है। कार्टून एक ऐसा माध्यम जो समाज को आईना दिखाता है। कार्टून कभी गुदगुदाता है तो कभी ऐसी कड़वी दवाई की तरह होता है, जिसका परिणाम अच्छा होता है। कार्टूनिस्ट देश की परिस्थिति को कलम से अभिव्यक्त करता है। वह समाज को नई दिशा देता है । कार्टून और एनिमेशन समाज के सभी वर्गों को प्रभावित करते हैं। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कार्टूनिस्ट त्रयम्बक शर्मा ने कार्टून की विधा को जिंदा रखा है। वे कार्यक्रम के जरिये नई पीढ़ी तक कार्टून को पहुंचा रहे हैं ।
     
    इस मौके पर कार्टून विधा से जुड़े डॉ के सी पन्त और मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डॉ हिमांशु द्विवेदी, इस्माइल लहरी, कार्टून वॉच के सम्पादक त्रयम्बक शर्मा सहित कई कार्टूनिस्ट और साहित्य-कला क्षेत्र से गणमान्य-जन उपस्थित रहे।
  • CG: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला बदमाश गिरफ्तार

    10-Sep-2024

    जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंतोर चौकी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा से आरोपी राजा प्रजापति रोज छेड़खानी किया करता था। प्रजापति ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके चलते उसने किसी से इस संबंध में बात नहीं की थी। लेकिन पिछले दिनों आरोपी राजा ने पीड़िता को उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दे दी। इससे घबराकर पीड़िता ने जहर पी लिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। हालांकि पीड़िता अभी खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी जुर्म कबूल कर लिया है। 

  • तेलीबांधा गोलीकांड मामलें में 2 शूटर गिरफ्तार

    10-Sep-2024

    रायपुर। थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 494/24 धारा 109(3)(5), 111, 308(5), 61(2) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गैंग के गिरफ्तार आरोपियों से गैंग में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों के माध्यम से भी गैंग में संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपियों सेे पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि घटना में संलिप्त वाहन चालक प्रवीण कुमार घटना दिनांक के बाद से ही पुलिस से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था एवं तकनीकी विष्लेशण से जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी लोकेट होने से बचने के लिये अलग-अलग राज्यों में अपनी लोकेशन बदल रहा था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर घटना दिनांक के बाद से ही आरोपी की पतातलाश करने के लिये स्पेसिफिक टीम को पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान में दबिश देने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर एवं तकनीकी माध्यमों से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी जिला सिरसा हरियाणा में अपने परिचित के यहां छिपा हुआ है। जिस पर सूचना में त्वरित कार्यवाही करते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर उसे हरियाणा के सिरसा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सिरसा हरियाणा पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपी को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान मौका देखकर टीम के सदस्यों द्वारा चिन्हांकित किये हुए स्थान पर घेराबंदी कर खेत एवं मकान के आसपास रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान उक्त स्थान में 02 व्यक्ति उपस्थित पाये गये पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम प्रवीण सिंह निवासी सिरसा एवं राम सिंह निवासी हिसार का होना बताया। प्रकरण में पूछताछ के दौरान प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू ने रायपुर तेलीबांधा स्थित पी.आर.ए. ऑफिस में अपने साथी सागर निवासी मनसा पंजाब के साथ मिलकर फायरिंग करना स्वीकार किया गया। आरोपी रामसिंह पूर्व में प्रकरण में गिरफ्तार हुए आरोपी सागर का रिश्तेदार तथा आरोपी रामसिंह की मुलाकात आरोपी प्रवीण से पूर्व में सिरसा हरियाणा में जेल निरूद्ध रहने के दौरान हुई थी। जिसके कारण आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू को आरोपी रामसिंह द्वारा अपने घर में यह जानते हुए कि वह पुलिस प्रकरण में फरार चल रहा है के बाद भी अपने घर में छिपने हेतु पनाह दिये जाने पर आरोपी रामसिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर सिरसा हरियाणा से ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है तथा आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू के कब्जे घटना से संबंधित 02 जिन्दा कारतूस एवं 02 खाली खोखा जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी- 01. प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू पिता छिन्द्रपाल उम्र 20 साल निवासी ग्राम टीटुखेड़ा शासकीय स्कूल के पास थाना सदर सिरसा जिला सिरसा हरियाणा। 02. राम सिंह पिता स्व. सोमनाथ उम्र 20 साल निवासी ग्राम प्रायमरी गर्ल्स स्कूल के पास ग्राम चौधरीवास थाना आजाद नगर जिला हिसार हरियाणा। 

  • तारपीन तेल पीने वाले बच्चे की मौत

    10-Sep-2024

    कोरबा। कोरबा के पुरानी बस्ती में दो साल के मासूम की तारपीन का तेल पीने से मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दो साल का मासूम मयंक अपने बड़े भाई राजू के साथ घर पर खेल रहा था। पिता सूरज काम पर गए हुए थे। मां आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी बीच मयंक ने घर पर प्लास्टिक की बोतल में रखा हुआ तारपीन का तेल पी लिया। chhattisgarh news बड़े भाई राजू की उस पर नजर पड़ी तो उसने पूरी बात मां को बताई। इसके बाद मयंक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

  • बुजुर्ग किसान का सकुशल रेस्क्यू, फंसा हुआ था बाढ़ में

    10-Sep-2024

    कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह से जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते सोमवार जिले के फरसगांव ब्लॉक के ओडागांव बारदा नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान नदी के बगल में मौजूद एक खेत में काम कर रहा बुजुर्ग किसान फंस बाढ़ में फंस गया। इस दौरान करीब 20 घंटे तक वह अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ के सहारे फंसा रहा. आज सुबह SDRF की टीम ने बुजुर्ग का सफल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। kondagaon Also Read - कलेक्टर के निर्देश पर निगम कमिश्नर ने जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण बता दें कि 20 घंटे तक बाढ़ के पानी में एक पेड़ के सहारे फंसे रहने के बावजूद बुजुर्ग की हालत पूरी तरह सामान्य है और अपने पैरों पर चल फिर रहा है। 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान सुरुजू राम नाग के मुताबिक वह सोमवार को खेत में काम करने गया था, तभी अचानक बारदा नदी का जल जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान वह पहले खेत में रखवाली के लिए बनी झोपड़ी में गया, लेकिन पानी भरने से झोपड़ी बह गई। इसके बाद अपनी जान बचाने के लिए वह एक पेड़ पर चढ़ गया और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद बुजुर्ग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन को बुजुर्ग किसान के बाढ़ में फंसे होने की सूचना दी। 

  • प्लेसमेंट कैम्प 12 सितम्बर को, रायपुर में पाए नौकरी

    10-Sep-2024

    महासमुन्द। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2024 को प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर महासमुंद में प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एनएबीएफआईएनएस लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस ऑफिस के पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 18 हजार रुपए प्रति माह की दर पर की जाएगी।chhattisgarh news Also Read - कलेक्टर के निर्देश पर निगम कमिश्नर ने जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण आवेदन हेतु आवेदक के पास स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में सम्पर्क कर सकते हैं। chhattisgarh अग्निवीर चयनित आवेदकों के लिए निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय सैन्य बलों में थल सेना में अग्निवीर के पद हेतु लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों के लिए जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद द्वारा निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 सितम्बर से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे आवेदक जो निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करना चाहते है वे 13 सितम्बर 2024 तक जिला रोजगार कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद के दूरभाष क्रमांक 07723-299025 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

  • 40 पेटी नकली शराब रायपुर में पकड़ी गई, 2 गिरफ्तार

    10-Sep-2024

    रायपुर। राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते 40 पेटी नकली गोवा शराब की जब्ती की है। तस्करी करने वाले आरोपी मोतीलाल साहू और युवराज साहू पकड़ में आया है। दोनों से कड़ी पूछताछ आबकारी विभाग की टीम कर रही है। बता दें कि साय सरकार ने अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने राज्य की जांच एजेंसियों को निर्देश दिए है। जिसके बाद से लगातार कार्रवाई हो रही है। साथ ही राज्य के बॉर्डर में चेकिंग टीम को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार सफलता भी मिल रही है। अब अवैध कारोबार करने वाले सफेदपोश लोगों की कड़ी टूटती नजर आ रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। 

Top