नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद भी सरकारी स्कूलों में सिलेबस नहीं पहुंचने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति तो लागू कर दी गई है।
हर साल सावन मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन का त्योहार प्रत्येक भाई-बहन के जीवन में खुशियों लेकर आता है। रक्षाबंधन के पावन दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं, भाई बहनों को उपहार देते हैं।
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर परस्पर बातचीत की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को इस वर्ष के अंत में होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शीर्ष सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच नौवें दिन मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। जबकि दो अन्य जवान घायल हैं। घायलों को 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। चिनार कोर ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, अखल में रात भर धमाके और गोलीबारी होती रही। इस दौरान सेना के दो जवान बलिदान हो गए, जबकि गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह बलिदान हुए हैं। एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है।
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिनांक 09 एवं 10 अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग - रायगढ़ - दुर्ग के मध्य दो फेरे के लिए रक्षाबंधन स्पेशल मेमू ट्रेन की सुविधा दी जा रही हैं ।
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन में जोन 7 नगर निवेश विभाग की ओर से रामनगर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के दो भिन्न प्रकरणों में अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही किये जाने सम्बंधित गुढ़ियारी पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है.
राजनांदगांव। सनातन संस्कृति में रक्षाबंधन का पर्व न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का एक गहरा भावनात्मक प्रतीक भी है। यह पर्व भारतीय सामाजिक ताने-बाने में विश्वास, स्नेह, और उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करता है। नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह त्यौहार न केवल पारिवारिक रिश्तों को प्रगाढ़ करता है, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी एकजुटता और सुरक्षा का संदेश देता है।
श्री वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल सगे-सहोदर भाई-बहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन सभी लोगों के लिए एक भावनात्मक बंधन बन जाता है जो सच्चे दिल से इस रिश्ते को स्वीकारते हैं। चाहे वह चचेरे, ममेरे, मौसेरे भाई-बहन हों या फिर मुंहबोले, यह पर्व समान रूप से अपनापन और प्रेम का प्रतीक बनकर सामने आता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसे विविधता भरे देश में रक्षाबंधन का पर्व मजहब से ऊपर उठकर मनाया जाता है। कई उदाहरण सामने आते हैं जहाँ विभिन्न धर्मों के लोग इस पर्व को समान श्रद्धा से मनाते हैं। यह दर्शाता है कि रक्षाबंधन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक है।
सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश
शिव वर्मा ने रक्षाबंधन के व्यापक प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि यह पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी सशक्त बनाता है। रक्षाबंधन में बहन द्वारा भाई की कलाई पर राखी बांधना, भाई द्वारा उसकी रक्षा का वचन देना, यह मात्र एक रस्म नहीं बल्कि एक गहरी सांस्कृतिक भावना है जो हर नागरिक को अपने दायित्वों का स्मरण कराती है। उन्होंने कहा कि रक्षा का यह व्रत सिर्फ बहनों के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के रूप में भी लिया जाना चाहिए। जब हर नागरिक अपने समाज और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प ले, तभी एक समृद्ध और सुरक्षित भारत का निर्माण संभव है।
भविष्य की पीढ़ियों को सीख देने वाला पर्व
वरिष्ठ पार्षद वर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि रक्षाबंधन नई पीढ़ियों को पारिवारिक मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों की सीख देता है। यह त्योहार उन रिश्तों को संजोने की प्रेरणा देता है, जो आज की भागदौड़ भरी दुनिया में कहीं न कहीं धुंधले होते जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को केवल एक रस्म के रूप में नहीं, बल्कि एक संस्कार और सामाजिक दायित्व के रूप में मनाएं, ताकि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता समाज में प्रेम, शांति और समर्पण का संदेश देता रहे।
प्रदेश भर में 10 लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य
1 माह से शिव सैनिक डोर टू डोर चला रहे महा हस्ताक्षर अभियान
रायपुर_ शिवसेना प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े ने बताया कि गौ माता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठानो को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर दर पर दो गौ सेवक रखने, गौमाता को राज्य माता घोषित करने को लेकर 3 जुलाई को शिवसेना प्रदेश प्रमुख मान धनंजय सिंह परिहार जी ने महा हस्ताक्षर सभी संभागों में करने की शुरूवात की है। जो कि पहले चरण में दुर्ग संभाग में शिवसेना पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने मिलकर घर घर जाकर एवं शहरों के प्रमुख चौराहों में स्टॉल लगाकर आम जनता को गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने का प्रयास किया। महा हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात के 20 दिनों में ही 23 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर बैठक में गौ सुरक्षा हेतु विशेष चर्चा की गई। प्रदेश भर के जिलों में प्रशासन द्वारा गौ रक्षा हेतु बैठकों का दौर भी जारी है। शिवसेना पार्टी द्वारा गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण में बिलासपुर संभाग में सभी पदाधिकारियों ने महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और तीसरे चरण में रायपुर संभाग में 5 अगस्त को शहर के हृदय स्थल जय स्तम्भ में स्टॉल लगाकर महा हस्ताक्षर अभियान से आम जनता को जोड़ने का कार्य शिवसेना के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ता कर रहे है।
आम जनता सहित संगठनों का मिल रहा समर्थन
शिवसेना द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान हेतु दुर्ग संभाग में विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाया जहाँ राकेश श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में और ताम्रकार जी त्रिपाठी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ किया , आम जन मानस के साथ व्यापारी संगठनों ने भी समर्थन शिवसेना के इस महा हस्ताक्षर अभियान में भरपूर सहयोग किया , 5 अगस्त को रायपुर शहर के रवि भवन व्यापारी संगठन ने भी शिवसेना के इस महा हस्ताक्षर अभियान को समर्थन हेतु पत्र दिया। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संभागों में महा हस्ताक्षर अभियान को चलाया जा रहा है एव राज्य भर में महा हस्ताक्षर अभियान से 10 लाख हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है जो बहुत जल्द पूरा कर शासन को सौंप कर गौ माता की रक्षा हेतु गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी। रायपुर में महा हस्ताक्षर अभियान मे उपस्थित रहे प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष माधुकर् पाण्डेय , संतोष शुक्ला, राधा रमन पाण्डेय, एच एन सिंह, संजय नाग, सन्नी देशमुख, हिमांशु शर्मा , कृष्णा यादव,बल्लू जांगड़े,संतोष माकंर्डेय, सूरज साहू,शंकर चेनानी, कमलाकर यादव, आनंद तिवारी, विजय नाग,अजय शुक्ला,सूरज गुप्ता, साई प्रजापति, नरेन्द्र प्रजपति, दुर्गेश शर्मा,संजू साहू, अमर नायक, खिलावन साहू, प्रमोद साहू, हरीश यादव, ओम जंघेल, संजय हालदार, विक्की निर्मलकर, आकिब खान, राहुल राजपूत, महावीर यादव, वृद्धि साहू, अजय शुक्ला, हर्ष गडेवाल, हेमंत चक्रधारी, हर्ष शर्मा, संतन रात्रें एंव कार्यकर्ता जूट हुए है। छत्तीसगढ़ सरकार हमारी यह मांग जरूर पूरा करेंगे हमें विश्वाश है
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी की बीच सड़क पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा इलाका दहशत में आ गया। मृतका की पहचान संगीता बंजारे (35) के रूप में हुई है, जो रिंग रोड-3 स्थित एसबीआई बैंक के पास अपने परिवार के साथ रहती थी। पत्नी से विवाद के बाद भड़का देवर, भाभी पर उतारा गुस्सा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे आरोपी कामेश्वर बंजारे का घर में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय संगीता घर की सीढ़ियों पर बैठी हुई थी। जब उसने बीच-बचाव करते हुए देवर को समझाने की कोशिश की और पत्नी का पक्ष लिया, तो कामेश्वर आपा खो बैठा। पहले उसने भाभी से गाली-गलौज की और फिर किचन से चाकू निकाल लाया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, उसने संगीता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
जान बचाने के लिए भागी संगीता, देवर ने पीछा कर सड़क पर मारी चाकू पहला वार लगते ही संगीता जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी। लेकिन क्रोध में अंधे कामेश्वर बंजारे ने करीब 200 मीटर तक उसका पीछा किया। महिला जैसे ही सड्डू स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क पर गिरी, आरोपी ने मौके पर ही उसके गले में चाकू से वार कर दिया। यह पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घट गई, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल संगीता के बेटे को सूचना दी। उसने अपने पिता देवेंद्र दास बंजारे को फोन किया, जो एक ऑटो चालक है। मौके पर पहुंचे पति ने खून से लथपथ पत्नी को ऑटो में बैठाकर मोवा के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश घटना के बाद से आरोपी कामेश्वर बंजारे फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पारिवारिक तनाव बना हत्या की वजह प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कामेश्वर बंजारे और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार परिवार में बात-बात पर झगड़े होते थे। गुरुवार को भी मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हत्या तक पहुंच गई। मोहल्ले में मातम, स्थानीय लोग स्तब्ध इस बर्बर हत्या के बाद से इलाके में मातम पसरा है। संगीता बंजारे की निर्मम हत्या से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं। पड़ोसियों के अनुसार, संगीता काफी मिलनसार और शांत स्वभाव की महिला थीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर का आंतरिक कलह इतना भयावह रूप ले लेगा। पुलिस की अपील: घरेलू विवाद में हिंसा से बचें इस दर्दनाक घटना के बाद रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरेलू विवादों को बातचीत और समझाइश से हल करें। हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह कई जिंदगियों को तबाह कर देती है। साथ ही, पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि उनके आस-पास इस तरह के तनावपूर्ण पारिवारिक हालात दिखें तो समय रहते इसकी सूचना दें।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर कार्यालय स्थित अरपा सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, और आमजन तक सुविधाएं समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण रूप से पहुंचाने को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से मंत्री जायसवाल ने जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत पर बल दिया और कहा कि "सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करना होगा।"
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं, आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण अभियान, तथा स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, तथा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति इस समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया। जिला अस्पताल का किया जाएगा उन्नयन मंत्री ने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल को और बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करने और समयसीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री का दो टूक निर्देश- लापरवाही बर्दाश्त नहीं मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों से कहा कि "स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है।"
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिले के ग्राम पंचायतों में एक नई जागरूकता की लहर दौड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवा और ग्राम पंचायत कुकरा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है, बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी नई राह दिखाई है। ग्राम पंचायत रीवा में जागृति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम कुकरा आरंग क्षेत्र में 500 पौधे रोपे। इन पौधों में नींबू, सीताफल, आवंला, अमरूद, कटहल, बादाम जैसे फलदार वृक्षों के साथ नीम जैसे वानिकी पौधे भी शामिल हैं। इस प्रयास से आने वाले तीन वर्षों तक महिलाओं को महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार मिलेगा, साथ ही भविष्य में इन फलों की बिक्री से आय में भी वृद्धि होगी। वहीं ग्राम पंचायत कुकरा में जय अम्बे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा डेढ़ एकड़ भूमि में 900 पौधे लगाए गए। जिनमें 450 फलदार और 450 वानिकी पौधे शामिल हैं।
फलदार पौधों में अमरूद, जामुन, आम, कटहल, शहतूत, सीताफल आदि प्रमुख हैं, जबकि वानिकी पौधों में कचनार, नीम, दसमत, करंज और बहेरा के पौधे शामिल हैं। इस वृक्षारोपण अभियान की सबसे विशेष बात यह है कि इसे CLF के माध्यम से क्रियान्वित किया गया है, जिससे स्थानीय स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही, इन पौधों से भविष्य में प्राप्त होने वाले फलों के विक्रय से उनकी आमदनी भी बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से और भी सशक्त बनेंगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक मजदूर की मारपीट के बाद मौत हो गई। घटना नवदुर्गा इस्पात कंपनी के बाहर हुई, जहां मामूली कहासुनी के बाद चार लोगों ने मिलकर मजदूर धीरज साहू पर लोहे के पाइप और मुक्कों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धीरज की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 103(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामूली बात पर बिगड़ा मामला, जानलेवा हमला थाना उरला में प्रार्थी राहुल विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और मृतक धीरज साहू दोनों नवदुर्गा इस्पात कंपनी, सरोरा में मजदूरी करते थे। 5 अगस्त 2025 की रात करीब 10.15 बजे दोनों कंपनी से बाहर निकले। उसी समय धीरज साहू ने देखा कि उसकी स्कूटी पर एक अज्ञात युवक बैठा हुआ है। जब उसने युवक को उतरने को कहा, तो आरोपी ने अश्लील गालियां दीं। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपने अन्य 2-3 साथियों को बुला लिया और सबने मिलकर धीरज पर लात-घूंसों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में धीरज को गंभीर चोटें आईं—उसके दोनों हाथ, पैर और अन्य अंगों पर गहरी चोटें थीं। घायलावस्था में उसे एनकेडी अस्पताल बीरगांव में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 215/25 दर्ज कर जांच शुरू की।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, हत्या की धारा जोड़ी गई प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपीगण के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया था। लेकिन 8 अगस्त 2025 को धीरज साहू की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद मामले में धारा 103(1) (हत्या से संबंधित) जोड़ी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच तेज कर दी। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, आरोपियों ने कबूला जुर्म पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें चार संदिग्धों की पहचान हुई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संजय महतो, संतोष महतो, राजीव कुमार और पप्पू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को आज दिनांक 8 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी मजदूर, सभी बिहार निवासी चारों आरोपी भी नवदुर्गा इस्पात कंपनी या आसपास मजदूरी करते थे और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में सभी उरला के बेन्द्री रोड स्थित बिजली ऑफिस के पीछे किराए के मकानों में रहते थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम व विवरण इस प्रकार हैं: संजय महतो, पिता रामकिशोर महतो, उम्र 22 वर्ष, निवासी थुमहा थाना रूनीसेतपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) संतोष महतो, पिता हुलास महतो, उम्र 42 वर्ष, निवासी बैलगढ़ थाना रूनीसेतपुर, जिला सीतामढ़ी (बिहार) राजीव कुमार, पिता अजय राम उर्फ विजय, उम्र 42 वर्ष, निवासी कपेन, थाना हथौड़ी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) पप्पू कुमार, पिता अशेषर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी भरवारा, थाना कमतौल, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में संतोष पुलिस की त्वरित और सटीक जांच के चलते घटना के सभी आरोपी महज तीन दिन में गिरफ्तार कर लिए गए। इससे आम जनता में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। आगे की कार्रवाई जारी थाना उरला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सभी आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस अन्य गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चार्जशीट तैयार कर रही है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि कैसे मामूली विवाद भी घातक रूप ले सकते हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय किसी भी विवाद की स्थिति में शांति और संयम बनाए रखें।
रायपुर। राजधानी रायपुर के चंद्रशेखर नगर इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। आरोपी महिला का पड़ोसी हमाल बताया जा रहा है, जो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के पास रहने वाले हमाल के घर किसी आवश्यक काम से गई थी। तभी आरोपी ने मौका पाकर महिला को जबरन घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और बाहर निकल कर शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से चंद्रशेखर नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय रहवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी जल्द गिरफ्तारी की संभावना है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी के भागने की दिशा और रास्ते का पता चल सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। इधर, इस घटना को लेकर महिला संगठनों ने भी नाराजगी जाहिर की है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय पार्षद और सामाजिक संगठनों ने भी पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की बात कही है। यह घटना एक बार फिर राजधानी में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है।
रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थ के कारोबार पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में खमतराई थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डेरापारा इलाके से आनंद पटेल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लगभग 2 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजा की बाजार में कीमत लगभग 29 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आनंद पटेल पहले भी गांजा और आबकारी से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। अभियान के तहत लगातार कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजधानी में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों, पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम को लगातार सघन निगरानी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में खमतराई थाना पुलिस को 8 अगस्त 2025 को एक मुखबिर से सूचना मिली कि आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा क्षेत्र में रहने वाला आनंद पटेल नामक व्यक्ति अपने झोपड़ी में गांजा छिपाकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।
आरोपी के घर से गांजा जब्त दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी आनंद पटेल, पिता कोमल पटेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी डेरापारा, थाना खमतराई को हिरासत में लिया। उसकी झोपड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सफेद प्लास्टिक के थैले में दो पैकेट गांजा मिला, जो खाकी रंग की झिल्ली में लिपटा हुआ था। तौल कराने पर गांजा की कुल मात्रा 2 किलो 950 ग्राम पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 29,000 रुपये है। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 893/25 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुराना अपराधी है आरोपी जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि आनंद पटेल कोई नया आरोपी नहीं है, बल्कि पूर्व में भी वह मादक पदार्थों की तस्करी और आबकारी अधिनियम के मामलों में संलिप्त रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि आरोपी आदतन अपराधी है और नशे के काले कारोबार से उसका पुराना नाता रहा है। पुलिस अब उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की पूरी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।
पुलिस की सतर्कता से रोकी गई बड़ी खेप हालांकि जब्त किए गए गांजा की मात्रा छोटी प्रतीत होती है, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ सतर्क और सजग है। यदि यह खेप बाजार में पहुंचती, तो इसके दुष्परिणाम समाज पर गंभीर हो सकते थे। खासकर युवा वर्ग को निशाना बनाकर इस तरह के नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिसे रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार की गई। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट के प्रभारी अधिकारियों ने खमतराई थाना प्रभारी के साथ समन्वय बनाकर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं, तथा वह किससे गांजा खरीदता था और किन-किन को बेचता था। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: नाम: आनंद पटेल पिता का नाम: कोमल पटेल उम्र: 38 वर्ष निवास: आरटीओ कार्यालय के पीछे, डेरापारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर जब्त संपत्ति: गांजा: 2 किलो 950 ग्राम अनुमानित मूल्य: ₹29,000 पैकिंग: खाकी झिल्ली में लिपटे दो पैकेट, सफेद प्लास्टिक के थैले में रखे खमतराई पुलिस आरोपी आनंद पटेल से पूछताछ कर रही है और उसके सहयोगियों या नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। साथ ही आरोपी के पुराने मामलों की भी पुनः समीक्षा की जा रही है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का विस्तृत मूल्यांकन हो सके।
रायपुर। राम मंदिर दीक्षित गली मालवीय रोड रायपुर निवासी सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर के आजीवन सदस्य शिव कुमार तिवारी (पुत्र नाथ तिवारी) का निधन 8 अगस्त को हो गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान राम मंदिर दीक्षित गली मालवीय रोड रायपुर से मारवाड़ी श्मशान घाट मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे ऋषि कुमार तिवारी के लघु भ्राता थे। वे मृदु भाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद की अधिक दर बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित निजी खाद-बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर द्वारा जिले के निजी विक्रय परिसरों में विक्रय केन्द्रवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निजी केन्द्रों में भण्डारित उर्वरकों का शासन द्वारा निर्धारित दर यूरिया 266.50 रूपए, डीएपी 1350 रूपए में कृषकों को वितरण कराया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम जंगलेसर में वरूण कृषि केन्द्र में उपलब्ध 43 बोरी यूरिया खाद का वितरण किसानों को कृषि विकास अधिकारी अविनाश दुबे तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रजनी सोनटेके की उपस्थिति में कराया गया।
गरियाबंद। विद्युत विभाग अंतर्गत गरियाबंद संभागीय कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत कनेक्शन संबंधी जानकारी प्रदान करने उपसंभाग गरियाबंद के तत्वाधान में आज पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गरियाबंद (शहर), गरियाबंद (ग्रामीण), पाण्डुका वितरण केन्द्रों, तथा परियोजना संभाग गरियाबंद एवं संभागीय कार्यालय गरियाबंद के अधिकारी, कार्यालयीन एवं तकनीकी (लाईन) कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शिविर में सहायक अभियंता गरियाबंद गणेश प्रसाद ने पीएम सूर्यघर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना अंतर्गत हम अपने घर की छतों में सोलर प्लांट लगाकर विद्युत उत्पादित कर बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। गरियाबंद नगर के कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित कराकर अपने बिजली बिल को शून्य या पहले की अपेक्षा काफी कम किया है। कार्यपालन अभियंता हेमंत ठाकुर द्वारा बताया गया कि केन्द्र व राज्य शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। आप सभी अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित करें।
बिलाईगढ़। अपर सोनिया जलाशय के डुबान क्षेत्र में भूमि जाने के बाद पिछले 24 वर्षों से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे मलुहा के 6 किसान एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। यह धरना बिलाईगढ़ नगर पंचायत के इंदिरा मार्केट में भीम रेजिमेंट के नेतृत्व में शुरू हुआ
रायपुर। समग्र शिक्षा विभाग में 1,400 से अधिक पदों पर हुई भर्ती में धांधली के आरोपों को लेकर एनएसयूआई ने गुरुवार को विभागीय कार्यालय का दौरा किया और जाँच रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक करने की माँग की। एनएसयूआई का आरोप है कि यह विभाग के इतिहास का सबसे बड़ा शिक्षा घोटाला है
Adv