1 माह से शिव सैनिक डोर टू डोर चला रहे महा हस्ताक्षर अभियान
गौ हत्या बंद करो शिव सेना
भिलाई_शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी ने बताया कि गौ माता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठानो को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवक रखने, गौमाता को राज माता घोषित करने को लेकर रविवार को भिलाई पवार हाउस में स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर कराया गया। आम जन मानस ने गौ रक्षा हेतु चलाये जा रहे इस महा हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिव सेना किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव कमल सोनी कार्यसमिति सदस्य शोभा शकंर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार, महामंत्री मनीष तिवारी के द्वारा लगातार दौरा कर महा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है। पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव, चौकी मोहला मानपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई , दुर्ग, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में एक लाख हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रमुख श्री आकाश राजपूत ने कहा सभी शिव सैनिक डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान में जुटे हैं। आज भिलाई पवार हाउस में शिवसेना द्वारा चलाये जा रहे महा हस्ताक्षर अभियान में विशेष रूप से राम राज शास्त्री जिलाध्यक्ष बेमेतरा, मुकेश साहू राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष, योगेश कानेकर दुर्ग जिला उपाध्यक्ष, राकेश कुहिकर नगर अध्यक्ष भिलाई, वीरेंद्र गिरी, संतोष पहलवान, शशिकांत प्रशाद, धनराज कुर्रे, गोपाल दास, मनीष यादव, नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
रायपुर। शिक्षकों के माध्यम से स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रायगढ़ जिले के सात विकासखंडों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।
रायपुर। राजधानी वासियों और ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, लोग अब रायपुर से अभनपुर होकर राजिम तक का सफर एक दम आराम से कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि, रेलवे बोर्ड ने रायपुर-राजिम मेमू को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं रेलवे की तरफ से ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और 10 अगस्त से 3 मेमू ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को प्राथमिकता से पूरा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी, जिसके लिए 1 करोड़ 72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी हैं। गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की भी घोषणा की थी।
रायपुर। सूदखोरी और अपराध की दुनिया में लंबे समय से सक्रिय रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके अवैध दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया।
रायपुर। परदेसिया सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है.
राजनांदगांव_ ग्राम राजा भानपुरी से पंचायत सचिव पिछले 15 दिनों से लगातार नदारद है शिवसेना विधानसभा अध्यक्ष मुकेश साहू ने बताया कि पंचायत सचिव यशवंत जंघेल जो कि बगैर सूचना के अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है सचिव की अनुपस्थिति राजस्व कार्य, राशन कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्यों हेतु समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत में सचिव की अनुपस्थिति के विरोध में आज ग्रामीणों पंचायत भवन के सामने ग्रामीणों ने लापता सचिव का बैनर लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। सचिव ने अनुपस्थिति की सूचना किसी भी माध्यम से ग्रामीणों को नहीं दी है ग्रामीणों द्वारा ग्राम भानपुरी पंचायत सचिव को फोन के माध्यम से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सचिव ने फोन भी रिसीव नहीं किया और ग्रामीणों ने सरपंच से संपर्क किया तब जवाब में सरपंच ने जानकारी नही होना बताया और आज सरपंच द्वारा भानपुरी के सोसल मीडिया (व्हाट्सअप ग्रुप) के माध्यम से सचिव की जानकारी नही होना बताया। श्री साहू ने बताया विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर शुक्ला, टकेश्वर साहू, भिपेंद्र साहू, पुखराज साहू, ओम प्रकाश साहू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Adv