बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • माना इलाके में चोरी की बाइक बेचते दो लड़के गिरफ्तार

    26-Jul-2025
    रायपुर। माना इलाके में चोरी की बाइक बेचते दो लड़के गिरफ्तार हुए है। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्र में 02 व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्तिायों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
     
    पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश पाल निवासी अभनपुर रायपुर तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें दोपहिया वाहरन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल-मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मोटर सायकल को थाना माना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनरसी स्थित शराब दुकान के पास से चोरी करना बताया गया। चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा माना के अलग-अलग क्षेत्र से अन्य 02 नग दोपहिया वाहनों को भी चोरी करना बताया गया। जिस पर दोनो को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 एम एन 6400 में थाना माना में अपराध क्रमांक 235/25 धारा 303(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध है।
     
    गिरफ्तार आरोपी 
     
    01. दिनेश पाल पिता मनबोध पाल उम्र 25 साल निवासी माना ग्राम तुता थाना अभनपुर रायपुर।
     
    02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।
  • भोरमदेव घाटी में कश्मीर जैसा नजारा

    26-Jul-2025
    कवर्धा. ये हसीन वादियां ये खुला आसमान आ गए हम कहां… ये गीत, मौसम की खूबसूरती को बयां कर रही इस तस्वीर पर सटीक बैठता है. छत्तीसगढ़ में तटीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र पर बने अवदाब का असर देखने को मिल रहा है. 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कवर्धा जिले की भोरमदेव घाटी इन दिनों अलग ही रूप में नजर आ रही है.
     
    चारों तरफ पहाड़ी इलाका बर्फ की सफेद चादर से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है. यह नजारा अब पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. यह नजारा कश्मीर घाटी की याद दिला रहा है. हालांकि, धुंध के कारण दृश्यता घट गई है, जिससे लोगों को वाहन चलाते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
  • मारपीट-लूट के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    26-Jul-2025
    रायगढ़। थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में मारपीट और लूट की गंभीर वारदात में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने कल ग्राम रक्सापाली से धरदबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में पारस सोनी और कौशल चौहान शामिल हैं, जिन्हें घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 1 मई को रानीगुड़ा निवासी समीर दास महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दो दोस्तों के साथ खरसिया बारात से लौटते वक्त पथरी नाला पुल, ग्राम नंदेली के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी मोटर सायकल रोककर मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्के व बेल्ट से मारपीट की और तीनों युवकों से तीन मोबाइल फोन व 3000 रुपये लूट लिए। इस घटना पर कोतरारोड़ थाना में अपराध क्रमांक 244/2024 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।   मामले की तहकीकात में अब तक पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों दीपक सिदार और नैमीश मांझी समेत दो विधि से संघर्षरत बालकों से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल और 1300 रुपये बरामद कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया था। आरोपियों के बयानों व साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस भी जोड़ी गई। वहीं, कल इस प्रकरण में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रक्सापाली में दबिश दी और उन्हें रायगढ़ की ओर जाते वक्त मोटर सायकल समेत पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पारस सोनी पिता निश्जन सोनी (19 वर्ष) निवासी रक्सापाली एवं कौशल चौहान पिता बद्रिका चौहान (20 वर्ष) निवासी सलिहाभांठा थाना भूपदेवपुर के रूप में हुई है। इनके पास से घटना के दौरान प्रयुक्त लाल रंग की TVS स्टार मोटर सायकल (क्रमांक CG 11 PC 2316) और एक टच स्क्रीन मोबाइल जप्त किया गया है। 
  • गौ सुरक्षा आंदोलन को सरकार ने गंभीरता से लिया - शिव सेना

    25-Jul-2025

    पहला चरण में गौ माता के सुरक्षा हेतु 1 लाख हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य

    1 माह से शिव सैनिक डोर टू डोर चला रहे महा हस्ताक्षर अभियान
    राजनांदगांव_ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गौ माता सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक लेकर जो निर्णय लिया गया है। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गो किनारे स्थिति गांवो में पशुओं के प्रबंधन के लिए प्रभावी एवं विकसित करने के निर्देश दिए। और उन्होंने गौ वंश को सड़कों में विचरण करना दुर्घटना का कारण बताया। गौ वंश को संरक्षण देने हेतु मुख़्यमंत्री जी के निर्णय का शिव सेना पार्टी स्वागत करती है पिछले 1 माह से शिव सैनिक गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है शिव सेना प्रदेश सचिव श्री कमल सोनी ने बताया कि गौमाता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठान को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवक रखने, गौमाता को राज माता घोषित करने को लेकर शिव सेना किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोभा शकंर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार, महामंत्री मनीष तिवारी के द्वारा लगातार दौरा कर महा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की जा रही है पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव, चौकी मोहला मानपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई , दुर्ग, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा में एक लाख महा हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रमुख श्री आकाश सोनी ने कहा कि जिले में महा हस्ताक्षर अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है राजनांदगांव विधानसभा सभा अध्यक्ष श्री मुकेश साहु, नीलकंठ यादव, संजय यादव, धनेश साहू सभी शिव सैनिक डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान में जुटे हैं।
  • होटल मालिक को नोटिस, ड्रग्स ले रहीं युवती का वीडियो वायरल

    25-Jul-2025
    रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के बीचोंबीच स्थित गंज थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती एक कमरे में बैठकर खुलेआम नशे का सेवन कर रही है। होटल के कमरे में मौजूद अन्य लोग भी इस पूरी घटना के दौरान साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे रोकता या टोकता नजर नहीं आ रहा। वीडियो के सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है और आम नागरिकों के बीच नशीले पदार्थों की खुलेआम उपलब्धता और इसके बढ़ते प्रचलन को लेकर चिंता बढ़ गई है।  
    वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। गंज थाना पुलिस ने इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता और युवती की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वीडियो कब और किसने बनाया तथा उस समय होटल में और कौन-कौन लोग मौजूद थे। पुलिस ने होटल प्रबंधन को भी नोटिस जारी किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है कि इस प्रकार की गतिविधियां होटल में कैसे संचालित हो रही थीं और क्या होटल स्टाफ को इस बारे में कोई जानकारी थी। यदि जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस मामले पर कड़ा ऐतराज जताया है और युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि राजधानी रायपुर में जिस तरह से नशे का कारोबार फैल रहा है, वह आने वाले समय में गंभीर सामाजिक समस्या बन सकता है। ज्ञात हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब रायपुर में ड्रग्स से जुड़ा कोई वीडियो या घटना सामने आई हो। इससे पहले भी विभिन्न इलाकों में गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब खुलेआम होटल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों में इस तरह की घटनाएं सामने आना, पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।  फिलहाल पुलिस युवती की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह ड्रग्स कहां से और किसके माध्यम से प्राप्त कर रही थी। इस पूरे मामले में नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े किसी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। यदि पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करती है और दोषियों को पकड़ पाती है, तो यह नशा माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई मानी जाएगी। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में बढ़ते नशे के खतरे की तरफ समाज और प्रशासन का ध्यान खींचा है। 
  • आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, रायपुर जिले में बनाए गए 90 परीक्षा सेंटर

    25-Jul-2025
    रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 27 जुलाई 2025 को रविवार को किया जाएगा | जिले में परीक्षा के लिए कुल 90 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अभ्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश :- परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रातः 10.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।  हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। परीक्षा में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी। 
  • हाईकोर्ट ने सील नर्सिंग होम को दोबारा खोलने की अनुमति दी

    25-Jul-2025
    बिलासपुर। महासमुंद जिले के सरायपाली में संचालित मातृ केयर नर्सिंग होम को दोबारा खोलने की अनुमति मिल गई है। हाईकोर्ट ने अस्पताल को सील करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया। कोर्ट ने अस्पताल खोलने की अनुमति देने के साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। मामला सरायपाली के रहने वाले प्रशांत कुमार साहू की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अस्पताल में लापरवाही से इलाज किया गया, जिससे उनकी पत्नी विकलांग हो गई।  प्रशांत ने सरायपाली थाने में लिखित शिकायत दी थी कि 10 अक्टूबर 2024 को उनकी पत्नी का ऑपरेशन डॉक्टर शिबाशीष बेहरा ने किया था, लेकिन ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही हुई, जिसके चलते उनकी पत्नी को स्थायी शारीरिक नुकसान पहुंचा। शिकायत के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद ने मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई और जांच शुरू की गई। इसके बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था। अस्पताल संचालक शिबाशीष बेहरा ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने फिलहाल अस्पताल को फिर से चालू करने की अनुमति दी है और विभाग से जवाब मांगा है। 
  • दूसरे राज्य से बाइक चुराकर खपा रहे थे दंतेवाड़ा में, गिरोह पकड़ाया

    25-Jul-2025
    दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के लोग हैदराबाद से 5 सोल्ड बाइकों की चोरी किए। फर्जी तरीके से किसी भी कार का नंबर लगाकर, फर्जी RC बनाकर बेचने की तैयारी में थे।हालांकि, पुलिस ने इस गिरोह के 3 लोगों को पकड़ लिया है। इनके पास से 7 लाख 50 हजार रुपए की 5 बाइकें और प्रिंटर मशीनें बरामद की हैं। हैदराबाद के 1 मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। मामला जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है। दरअसल, एक दिन पहले गीदम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक को रुकवाया। बाइक चालक ने अपना नाम गुलशन नाहटा निवासी गीदम बताया। बाइक में CG 17 C 1880 RTO नंबर प्लेट लगा हुआ था। वहीं जब इससे गाड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो इसने नहीं दिया। 
    तभी पुलिस को इसपर शक हुआ और ऑनलाइन बाइक नंबर की डिटेल्स निकाली। पुलिस को पता चला कि ये बाइक का नंबर नहीं बल्कि महेश राम बघेल के नाम से रजिस्टर अल्टो कार का नंबर है। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ की चोरी की बाइक है। पुलिस ने गुलशन को हिरासत में लिया। जिसके बाद उससे और पूछताछ की गई तो उसने बताया कि गाड़ी हैदराबाद से चोरी कर लाई गई है। उसके गैराज में 4 और बाइकें जिसमें 2 बुलट, 1 पल्सर और 1 स्प्लेंडर खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन बाइकों को भी बरामद किया। जिसके बाद पूछताछ में गुलशन ने अपने अन्य तीन साथी रिज्जू के. जे., प्रवीण गोलछा, कैलाश निषाद के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने कैलाश निषाद और रिज्जू के.जे. को भी पकड़ा। हालांकि, प्रवीण गोलछा हैदराबाद में है जिसकी तलाश जारी है। 
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, धमतरी जिले में उल्लेखनीय प्रगति की तस्वीर

    25-Jul-2025
    धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाय-जी) भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीनों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर सराहनीय प्रगति हो रही है। 25 जुलाई 2025 की स्थिति में प्राप्त आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले के सभी चार विकासखंडों धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी में मिलकर कुल 21,875 मकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 20,297 मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस योजना की कार्यप्रणाली चरणबद्ध है, जिसमें मकान निर्माण हेतु राशि की किश्तों में भुगतान किया जाता है। जिले में अब तक 19,723 लाभार्थियों को प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 90 प्रतिशत से अधिक है। इसी प्रकार, 18,270 मकानों में प्लिंथ स्तर तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे जिले का समग्र प्लिंथ प्रगति प्रतिशत 92.63 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह प्रगति दर्शाती है कि योजना का कार्यान्वयन धरातल पर प्रभावी रूप से हो रहा है।  विकासखंडवार प्रगति विवरण 1. धमतरी विकासखंडः धमतरी विकासखंड में कुल 5,178 मकानों का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 4,840 को स्वीकृति दी जा चुकी है। 4,740 लाभार्थियों को पहली किश्त प्राप्त हो चुकी है और 4,482 मकानों में प्लिंथ कार्य पूर्ण हुआ है। इस विकासखंड की प्लिंथ प्रगति 94.56 प्रतिशत है, जबकि मकान पूर्णता का प्रतिशत 34.3 प्रतिशत है, जो सराहनीय प्रयास को दर्शाता है। यहां 1,661 मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं।  2. कुरूद विकासखंडः कुरूद क्षेत्र में कुल 4,523 मकानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिनमें से 4,291 को स्वीकृति मिली। अब तक 4,246 मकानों में पहली किश्त और 4,062 मकानों में प्लिंथ कार्य पूर्ण हो चुका है। प्लिंथ प्रगति 95.62 प्रतिशत और पूर्णता प्रतिशत 38.5 प्रतिशत है। कुल 1,652 मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे यह ब्लॉक जिले में अग्रणी स्थिति में है। 3. मगरलोड विकासखंडः यह विकासखंड योजना की सफलता का प्रमुख उदाहरण बनकर उभरा है। यहां प्लिंथ प्रगति सबसे अधिक 98.55 प्रतिशत है। 3,327 मकान प्लिंथ स्तर पर हैं और 1,482 मकानों का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुल 3,870 के लक्ष्य में से 3,582 मकानों को स्वीकृति दी जा चुकी है और 3,376 लाभार्थियों को पहली किश्त प्राप्त हो चुकी है। यहां पूर्णता प्रतिशत 41.4 प्रतिशत है, जो पूरे जिले में सबसे अधिक है।   4. नगरी विकासखंडः नगरी विकासखंड में कुल 8,304 मकानों का लक्ष्य निर्धारित है, जो जिले का सबसे बड़ा भाग है। अब तक 7,584 मकानों की स्वीकृति हुई है और 7,359 लाभार्थियों को पहली किश्त का भुगतान हो चुका है। हालांकि प्लिंथ प्रगति 86.95 प्रतिशत पर है, जो अन्य विकासखंडों की तुलना में कम है, लेकिन पूर्ण मकानों की संख्या सबसे अधिक 2,710 है। पूर्णता प्रतिशत 35.7 प्रतिशत है। नगरी क्षेत्र की चुनौती बड़ी संख्या के बावजूद संतुलित रूप से आगे बढ़ रही है। 
    समग्र उपलब्धियाँः . कुल स्वीकृत मकानः 20,297 . पहली किश्त प्राप्त लाभार्थीः 19,723 . प्लिंथ स्तर तक पूर्ण मकानः 18,270 . पूर्ण निर्माणः 7,505 मकान . कुल पूर्णता प्रतिशतः 37.0 प्रतिशत यह प्रगति न केवल शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण जनता के समन्वित प्रयासों का परिणाम भी है। निर्माण की निगरानी, स्वच्छता, और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर ग्रामीण विकास में एक नई पहचान गढ़ी जा रही है। सकारात्मक संकेत और चुनौतियाँ। इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि योजना के क्रियान्वयन में गति बनी हुई है और वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में ठोस प्रगति हो रही है। मगरलोड और कुरूद जैसे विकासखंडों ने अपेक्षाकृत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नगरी क्षेत्र को निर्माण की गति को और तेज करने की आवश्यकता है, ताकि उसका प्रतिशत भी अन्य क्षेत्रों की बराबरी कर सके। जिले में “अपूर्ण मकानों की संख्या केवल 8 है”, और 1,453 मकानों में कार्य दोबारा प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यह योजना ग्रामीण आबादी की जीवनशैली में सुधार के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत नींव तैयार कर रही है। निष्कर्षः प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत धमतरी जिले में हो रही प्रगति उत्साहजनक और प्रेरणादायक है। यह दर्शाता है कि शासन की योजनाएं तब प्रभावी सिद्ध होती हैं जब स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर कार्य करें। इस प्रकार की योजनाओं से न केवल आवासहीनों को पक्के घर मिलते हैं, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान की भावना भी सृजित होती है। आने वाले समय में जिला प्रशासन को यही दिशा बनाए रखते हुए शेष लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु और तेजी से कार्य करना होगा। यदि यही कार्यसंस्कृति बनी रही, तो धमतरी जिला न केवल प्रदेश में, बल्कि देश में भी ग्रामीण आवास निर्माण की मिसाल बन सकता है। 
  • बंदूकें की नहीं अब विकास की आवाज, बस्तर में भय से विश्वास की ओर बढ़ती नई सुबह

    25-Jul-2025
    बस्तर। बस्तर अंचल के वे सुदूरवर्ती गाँव, जो वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे, आज नई उम्मीदों और उजालों की ओर अग्रसर हैं। जहाँ कभी बिजली, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएँ और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब वही गाँव प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की नींव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप 15 फरवरी 2024 को 'नियद नेल्लानार – आपका आदर्श ग्राम योजना' के रूप में रखी गई। यह योजना उन क्षेत्रों तक शासन की संवेदनशील और सक्रिय पहुँच सुनिश्चित करने का क्रांतिकारी प्रयास है, जहाँ अब तक केवल उपेक्षा और प्रतीक्षा का सन्नाटा था।  
    मुख्यमंत्री साय का स्पष्ट मानना रहा है कि केवल सुरक्षा शिविर स्थापित कर देना पर्याप्त नहीं, जब तक वहाँ शासन की संवेदनशील उपस्थिति और समग्र विकास की किरण नहीं पहुँचे। इसी सोच के साथ बस्तर के पाँच नक्सल प्रभावित जिलों—सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर—में 54 नए सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए। इन शिविरों के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 327 गाँवों को चिन्हित कर यह निर्णय लिया गया कि इन सभी को शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ते हुए एक नया विकास मॉडल प्रस्तुत किया जाएगा।  
    इस पहल के साथ ही गाँवों में बदलाव की हवा बहने लगी है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने 31 नए प्राथमिक विद्यालयों की स्वीकृति दी, जिनमें से 13 स्कूलों में कक्षाएँ शुरू हो चुकी हैं। 185 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना को स्वीकृति दी गई, जिनमें से 107 पहले ही प्रारंभ हो चुके हैं, जिससे बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा मिलने लगी है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 20 उप-स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए, जिनमें से 16 स्वास्थ्य केंद्र प्रारम्भ हो चुके हैं। ये वही गाँव हैं जहाँ पहले एक सामान्य दवा के लिए भी लोगों को मीलों जंगल पार करना पड़ता था।  
    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में संचार और संपर्क साधनों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। पहले जहाँ मोबाइल सिग्नल का नामोनिशान नहीं था, वहाँ अब 119 मोबाइल टावरों की योजना बनी और 43 टावर कार्यशील हो चुके हैं। 144 हाई मास्ट लाइट्स की मंजूरी दी गई, जिनमें से 92 गाँवों में अब रात के अंधेरे में उजियारा फैलने लगा है। सड़क और पुल निर्माण के लिए 173 योजनाएँ बनाई गईं, जिनमें से 116 को स्वीकृति मिल चुकी है और 26 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। यह विकास केवल अधोसंरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव और पहचान का सशक्त माध्यम बन चुका है। आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब तक 70,954 लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं, 46,172 वृद्धजनों को आयु प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं और 11,133 नागरिकों का मतदाता पंजीकरण हुआ है, जिससे वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदार बन पाए हैं। 46,172 लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी कर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 12,232 मकानों का लक्ष्य तय किया गया है, जिनमें से 5,984 परिवारों को स्वीकृति मिल चुकी है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4,677 किसानों को सहायता राशि प्रदान की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 6,460 घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं। रसोई को धुएँ से मुक्त करने के उद्देश्य से 18,983 महिलाओं को उज्ज्वला और गौ-गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। 30 गाँवों में डीटीएच कनेक्शन भी दिए गए हैं, जिससे ये गाँव अब सूचना और मनोरंजन के मुख्य प्रवाह से जुड़ चुके हैं।  
    यह परिवर्तन मात्र योजनाओं का संकलन नहीं है, बल्कि शासन और जनता के बीच एक नए भरोसे का रिश्ता है, जिसकी बुनियाद सहभागिता और पारदर्शिता पर टिकी है। वर्षों तक शासन से कटे रहे लोग अब स्वयं विकास की निगरानी में सहभागी बन रहे हैं। अब ग्रामीण स्वयं आंगनबाड़ी की उपस्थिति पंजी, राशन दुकान की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी कर रहे हैं। यह वही बस्तर है, जो भय से विश्वास और उपेक्षा से भागीदारी की ओर बढ़ चला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस दूरदर्शिता ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि सुशासन केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन से आता है। 'नियद नेल्लानार' केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह बस्तर के पुनर्जागरण की यात्रा है—एक ऐसी यात्रा जिसमें बंदूक की जगह अब किताबें हैं, अंधेरे की जगह उजियारा है और असहमति की जगह अब सहभागी लोकतंत्र की भावना है। 
  • उपभोक्ता आयोग ने ग्राहक को दिलाया फर्नीचर डिलीवरी की क्षतिपूर्ति राशि

    25-Jul-2025
    बलौदाबाजार। दुकानदार द्वारा फर्नीचर बनाने हेतु राशि लिए जाने के पश्चात फर्नीचर डिलवरी नहीं दिए जाने के मामले में उपभोक्ता आयोग द्वारा विक्रेता को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए फर्नीचर की एडवांस राशि 25,000 एवं अन्य व्यय प्रदान किए जाने का आदेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिका आमाकिरण ऑस्कर ने विक्रेता को एक वुडन दरवाजा टीकवुड डोर नेम प्लेट सहित का आर्डर 50,000 रूपये में तय होने के पश्चात फोन पे के माध्यम से 25,000 हजार रूपये एडवांस के रूप में भुगतान किया परंतु उसके बाद भी विक्रेता ने उक्त दरवाजा की डिलीवरी नहीं दी एवं एडवांस बतौर ली गई राशि आवेदिका को प्रदान नहीं की।  आवेदिका द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में शिकायत प्रस्तुत किया गया। आयोग के अध्यक्ष छमेश्वर लाल पटेल, सदस्यगण हरजीत सिंह चांवला एवं शारदा सोनी ने मामले की सुनवाई एवं दस्तावेजों का सुक्ष्म परिशीलन पश्चात् मामले में निष्कर्ष दिया कि अनावेदक का रकम एडवांस में प्राप्त करने के पश्चात भी समान डिलवरी नही किया जाना न ही एडवांस राशि वापस किया जाना उक्त कृत्य अनुचित व्यापार व्यवहार तथा सेवा में कमी होना है। ऐसी दशा में विक्रेता मून सेल्स सर्विस जवाहर नगर रायपुर को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए एडवांस की राशि 25,000 रूपये तथा उस पर एडवांस प्राप्ति दिनांक से आदेश दिनांक तक 7 प्रतिशत ब्याज तथा मानसिक तथा आर्थिक क्षति के रूप में 5,000 रूपये एवं वाद व्यय के रूप में 2,000 रूपये आदेश दिनांक से 45 दिन के भीतर प्रदाय किये जाने का निर्णय सुनाया। 
  • बछड़े की हत्या कर मांस बाँट लिए आपस में, चार ग्रामीण गिरफ्तार

    25-Jul-2025
    बलरामपुर। जिले के राजपुर पुलिस की टीम ने पशु क्रूरता और मवेशी की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाय के एक बछड़े को जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी और फिर मांस का बंटवारा कर लिया था। मामले में प्राथमिक रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों के पास से मवेशी के अवशेष भी जप्त किए हैं।  आपको बता दें कि, मामला ग्राम पंचायत सेवारी का है। जहां आरोपियों ने 23 जुलाई 2025 को जंगल में मवेशी की हत्या किया था। प्रार्थी ने जब अपने मवेशी की खोजबीन की तो उसका कहीं भी पता नहीं चला। बाद में कुछ लोगों ने उसे बताया कि चार लोग उसके मवेशी को जंगल की ओर ले गए थे। मामले में पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार भी जप्त किया है और कार्रवाई शुरू कर दिया है। 
  • राजस्व के लंबित प्रकारणों का मिशन मोड़ में कराएं निराकरण : प्रभारी सचिव

    25-Jul-2025
    बलौदाबाजार। जिले के प्रभारी सचिव आईएएस सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने शुक्रवार क़ो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए अभियान चलाने तथा ग्राम पंचायतों के सहयोग से गांवों में शिविर लगाने के निर्देश दिये। बैठक सह कार्यशाला में कलेक्टर दीपक सोनी, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर एसडीएम अमित गुप्ता एनआईसी क़क्ष से जुड़े थे।  प्रभारी सचिव ने कहा कि राजस्व अधिकारी क़ानून व्यवस्था सहित अन्य फिल्ड कार्य संपादन के साथ -साथ अपने मूल कार्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ज़्यदा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में फिल्ड कार्य बंद रहता है जिससे नक्शा -बटांकन, अभिलेख सुधार, आधार लिंक आदि के कार्य तेजी से कराएं। राजस्व न्यायलय में एसडीएम व तहसीलदार नियमित रुप से बैठें और सुनवाई करें। बार -बार सुनवाई की तिथि न बदले ताकि दूर दराज से आने वाले पक्षकारों क़ो दिक्कत न हो। उन्होंने रजिस्ट्री एवं नामांतरण में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही हो तो पंजीयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने कहा। 
    प्रभारी सचिव ने बारिश के समय मौसमी बीमारियों के फैलने से रोकने के लिए राजस्व अधिकारियों क़ो अलर्ट रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कहीं भी बीमारी ह की सूचना मिलती है तो रोकथाम के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। इसीतरह क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना तंत्र मजबूत रखें और त्वरित कार्यवाही करें। कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि नक्शा -बटांकन, अभिलेख शुद्धता, डिजिटल सिग्नेचर, वन ग्राम से राजस्व ग्राम में कनवर्जन, आधार लिंक के लिए शेष प्रकरणो का निराकरण के लिए समय -सीमा निर्धारित कर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने प्रभारी सचिव द्वारा दिये गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने एसडीएम व तहसीलदारों क़ो निर्देशित किया। 
  • कवर्धा को मिली अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन

    25-Jul-2025
    कबीरधाम। आज जिला अस्पताल कवर्धा में अत्याधुनिक सी.टी. स्कैन मशीन का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ किया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, यह सुविधा अब जिले के मरीजों को गंभीर बीमारियों की त्वरित और सटीक जांच में सहूलियत प्रदान करेगी। इससे अब मरीजों को बड़े शहरों में भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सीटी स्कैन मशीन कवर्धा के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम पंचायत जिंदा टी.बी मुक्त... आज कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत जिन्दा को “टी.बी. मुक्त पंचायत” घोषित किया गया है। गांव आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ सम्मिलित होकर गांव को प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं समस्त ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में CGMSC के अध्यक्ष दीपक म्हस्के , जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। 
  • IED प्लांट करने में एक्सपर्ट चार नक्सली गिरफ्तार, सुकमा जंगल से दबोचे गए

    25-Jul-2025
    सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुदूर और कभी नक्सलवाद से कांपते इलाके बस्तर अब धीरे-धीरे बदलाव की राह पर हैं। जिन इलाकों में कभी सिर्फ हथियार और डर का राज था। अब वहां विकास की राह दौड़ रही है। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान आए दिन जंगलों में घूम रहे हैं और लगातार सफलताएं भी मिल रही है। इसी बीच एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सुकमा जिले का है। जहां जवानों ने 4 माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सली IED प्लांट करने की वारदात में शामिल थे। जिला बल और CRPF की संयुक्त कार्रवाई की है। आपको बता दें कि इससे पहले जवानों को गुरुवार को बड़ी ​सफलता मिली है। बस्तर संभाग के अलग अलग जिलों से कुल 66 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कई इनामी नक्सली भी शामिली है। 
  • बाइक ठीक से चलाने कहा तो सीने में घोंपा चाकू, स्टंटबाज बदमाश गिरफ्तार

    25-Jul-2025
    धमतरी। पुलिस द्वारा एक युवक पर प्राणघातक चाकू हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई 2025 की रात लगभग 09:15 बजे प्रार्थी यशराज राव अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से सामान लेकर सुलभ चौक से घर लौट रहा था। उसी दौरान नंदी चौक के पास आरोपी मयंक यादव उर्फ बब्बन अपने दोस्तों के साथ बाइक में तेज रफ्तार से आया और साइड से कट मारते हुए निकल गया। जब यशराज राव ने उसे देखकर बाइक चलाने की सलाह दी, तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए सीने की पसली पर धारदार चाकू से जानलेवा वार कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल यशराज राव को तत्काल साथियों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रायपुर रिफर कर दिया। आरोपी से घटनास्थल पर हथियार और कपड़े बरामद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 176/25, धारा 296 एवं 109(1) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लिए गए, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं आरोपी मयंक यादव पिता मोहन यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बासपारा नंदी चौक, थाना सिटी कोतवाली धमतरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं प्रयुक्त सामान को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। केस में पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का नाम मयंक यादव पिता मोहन यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बासपारा नंदी चौक, थाना सिटी कोतवाली धमतरी 
  • पुलिस ने की पड़ोसी की धोखाधड़ी उजागर, पड़ोसी के ट्रेलर नम्बर से वाहन चला रहा था आरोपी

    25-Jul-2025
    रायगढ़। ट्रेलर वाहन के नंबर की जालसाजी कर छलपूर्वक संचालन करने के एक मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई ट्रांसपोटर द्वारा की गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि उसका पड़ोसी अनूप तिवारी ने बिना अनुमति और जानकारी के उसके ट्रेलर का रजिस्ट्रेशन नम्बर इस्तेमाल किया।
     
    जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ट्रांसपोटर नंदन झा पिता बृजकिशोर झा उम्र 40 वर्ष, निवासी मदनपुर बिजली ऑफिस के पास, खरसिया, ने दिनांक 24 जुलाई को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका स्वयं का ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 D 5772 है, जिसे वह स्वयं चलाता है। उसने बताया कि पास में रहने वाला अनुप तिवारी उसके ट्रेलर का नम्बर अपने वाहन में अंकित कर संचालन कर रहा है, जो न केवल अवैधानिक है बल्कि यदि कोई दुर्घटना या अपराध होता तो उस ट्रेलर नम्बर के जरिये उस पर कार्यवाही की जाती।
     
    शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर आरोपी अनुप कुमार तिवारी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) BNS के तहत अपराध क्रमांक 301/2025 कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। अनूप तिवारी को तलब कर पूछताछ की, आरोपी को पुलिस ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, उसने बताया कि उसकी पुरानी ट्रेलर पर उसने पड़ोसी के ट्रेलर नंबर को लगाया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रेलर वाहन CG 13 D 5772, जिसका इंजन नंबर 8591803111K631XXXXX और चेसिस नंबर AT447212B3K30159 को जप्त कर लिया गया । थाना प्रभारी द्वारा आरटीओ को जप्त वाहन की जानकारी देने प्रतिवेदन भी भेजा गया है। आरोपी अनुप कुमार तिवारी पिता श्री रामशंकर तिवारी, उम्र 45 वर्ष, निवासी मदनपुर बिजली ऑफिस के पास, खरसिया को उसके गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए कल शाम विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  • एक युवती के साथ कई होटलों में रेप, गवाही देने का झांसा देकर ले गया था दरिंदा

    24-Jul-2025
    दंतेवाड़ा। गीदम पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दिनेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गवाही के बहाने युवती को अपने साथ वारंगल ले जाकर वहां से दिल्ली होते हुए हरियाणा के पानीपत पहुंचाया जहां उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के परिजनों द्वारा गीदम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। लोकेशन ट्रेस कर हरियाणा के पानीपत से पीड़िता को सकुशल दस्तयाब किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने युवती को झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कई स्थानों पर दुष्कर्म किया। 
  • युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

    24-Jul-2025
    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने CG-PSC भर्ती घोटाले में एग्जाम कंट्रोलर सहित तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. मामले में जस्टिस बीडी गुरु ने कहा कि ‘जो प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करता है, वह लाखों युवाओं के भविष्य से खेलता है, यह कृत्य हत्या से भी गंभीर अपराध है. प्रश्नपत्र लीक कर पीएससी जैसी प्रतिष्ठित संस्था को शर्मसार किया है. मामले के आरोपी बाड़ द्वारा फसल खाने जैसा उदाहरण हैं.’बता दें, कि CG-PSC 2020 में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई. जिस पर पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने सवाल उठाते हुए मामले में जनहित याचिका लगाई. याचिका में बताया गया, कि कैसे अफसर और कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों को चयनित किया गया, और डिप्टी कलेक्टर जैसे पद दिए गए हैं. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि एक साथ इस तरह से रिश्तेदारों का चयन इत्तेफाक नहीं हो सकता. हाईकोर्ट ने भर्ती की जांच के आदेश भी दिए.  
    राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ तब इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा   ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की. फिर बाद में मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया. सीबीआई की जांच में पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह के इशारे पर बड़े पैमाने पर प्रश्न पत्र लीक किए जाने का खुलासा हुआ. आरोप है कि प्रश्न पत्र उनके दो भतीजों नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी को दिए गए. इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने इन्हें बजरंग पावर एंड इस्पात के निदेशक श्रवण गोयल तक पहुंचाया, जिन्होंने यह पेपर अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को दिलवाया. इसी आधार पर सभी ने डिप्टी कलेक्टर व डीएससी जैसे पद हासिल किए. इस मामले में अध्यक्ष रहे टामन सिंह के साथ ही उनके भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद टामन सिंह सोनवानी सहित उनके दोनों भतीजों ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी. सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने तर्क देते हुए झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए. बचाव पक्ष ने यह तर्क भी दिया कि पीएससी के नियमों के तहत भतीजा परिवार की परिभाषा में नहीं आता. लिहाजा, यह कहना कि अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने परिवार के सदस्यों का चयन कराया है, यह गलत है. ज्ञात हो, कि इस मामले में अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, भतीजा नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर के साथ ही उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल उसके बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया गया है. 
  • वन विभाग ने दुर्ग के आरा मिल में मारी रेड, 15 लाख की लकड़ी बरामद

    24-Jul-2025
    दुर्ग। वन विभाग ने अवैध आरा मिल पर कार्रवाई की है, जहां से 10 लाख की लकड़ी और 5 लाख कीमत की मशीन जब्त की गई है। डीएफओ दीपेश कपिल ने बताया कि तीन दिन पहले पाटन के गुढ़ियारी में अवैध आरा मिल संचालित होने की सूचना मिली थी। टीम को भेजा गया। वहां से लकड़ी काटने की मशीन और बड़ी संख्या में लकड़ी जब्त की गई। जांच में पता चला कि आरा मिल राजा तिवारी नाम का व्यक्ति चला रहा था। उसने जमीन अजय तिवारी से किराए पर ली है। पूछताछ में राजा ने बताया कि उसके पास आरा मिल और लकड़ियों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। इसके बाद जब्ती की कार्रवाई में तीन दिन का समय लगा। जेसीबी से लकड़ियों को उठवाया गया। वहीं मशीन को उखाड़कर ​िडपो में रखा गया है। डीएफओ ने बताया कि आरा मिल बीते दो वर्षों से अवैध तरीके से चल रहा था। संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
Top