बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रेत खनन में पारदर्शिता, पर्यावरण संरक्षण और अवैध उत्खनन पर सख्ती शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

    15-Jul-2025
    रायपुर। राज्य में रेत खनन नीति को अधिक पारदर्शी, संगठित, पर्यावरण-संवेदनशील और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से व्यापक कदम उठाए गए हैं। पूर्ववर्ती सरकार के शासन काल के दौरान राज्य में संचालित रेत खदानों की संख्या 300 से घटकर लगभग 100-150 रह गई थी, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुए और अवैध खनन को बढ़ावा मिला। वर्तमान सरकार द्वारा खनिज नीति में सुधार कर रेत खनन की व्यवस्था को संगठित, नियंत्रित और जनहितकारी बनाया गया है। पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रिया में तीव्रता राज्य में पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया को गति देने के लिए भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त कर तीन राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण समितियों का गठन किया गया है। पूर्व में केवल एक समिति कार्यरत थी। इस निर्णय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की प्रक्रिया सुगम हुई है। वैध खदानों की संख्या में वृद्धि वर्तमान में 119 रेत खदानें पर्यावरणीय स्वीकृति के साथ विधिवत संचालित हैं, जबकि 94 अन्य खदानों की मंजूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही, आगामी 1 से 1.5 वर्षों में 300 से अधिक नई खदानों को स्वीकृति दिए जाने की योजना है, जिससे रेत की आपूर्ति सुलभ बनी रहेगी और निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। IIT रुड़की की रिपोर्ट: वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खनन प्रमुख नदियों पर खनन के पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर IIT रुड़की से कराए गए अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है कि विधिवत और नियंत्रित रेत खनन से नदियों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। यह रिपोर्ट राज्य की वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित खनिज नीति को समर्थन प्रदान करती है। अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही वर्ष 2024-25 से जून 2025 तक 6,331 अवैध खनन प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से ₹18.02 करोड़ की वसूली, 184 मशीनों की जब्ती, 56 एफआईआर तथा 57 न्यायालयीन परिवाद दायर किए गए। जिला एवं राज्य स्तरीय टास्क फोर्सों द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है, जिसमें खनिज, राजस्व, पुलिस, परिवहन और पर्यावरण विभाग के अधिकारी सम्मिलित हैं। विवादों पर त्वरित कार्यवाही राजनांदगांव और बलरामपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में रेत से संबंधित विवादों एवं घटनाओं पर त्वरित कानूनी और प्रशासनिक कार्यवाही की गई है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को रॉयल्टी में राहत 15 मार्च 2024 को लिए गए निर्णय के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को रेत पर रॉयल्टी से छूट प्रदान की गई है। इस निर्णय से गरीबों और जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष राहत मिली है। भविष्य की नीति: पारदर्शिता और संतुलन छत्तीसगढ़ शासन की नीति स्पष्ट है — खनिज संसाधनों के दोहन को जनहित, पारदर्शिता और पर्यावरणीय संतुलन के सिद्धांतों पर आधारित करना। संगठित, वैज्ञानिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से तैयार की गई यह नई रेत खनन नीति राज्य के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों के लिए सशक्त आधार बनेगी।
  • रायपुर महिला थाने के पास डोडा बेच रहा तस्कर गिरफ्तार

    15-Jul-2025
    रायपुर। महिला थाने के पास डोडा बेच रहा तस्कर गिरफ्तार हो गया है। कोतवाली पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत महिला थाना के आगे दिवाल किनारे बने लोहे के सीट के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा होना पाया गया। डोडा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ डोडा लगभग 2.530 किलोग्राम, बिक्री नगदी रकम 1500/- रूपये तथा 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000 / रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 139/25 धारा 15, 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी - शेख अब्दुल कादर उर्फ अब्दुर पिता शेख अब्दुल कदीर उम्र 42 साल निवासी उद्योग भवन के पीछे मकान नं 549 ब्लाक नंबर 02 काशीराम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

    15-Jul-2025
    दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पहली बार अवैध रूप से रह रहे 30 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार से डिपोर्ट की अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार और रायपुर पुलिस ने मंगलवार को 30 बांग्लादेशी नागरियों को रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए गुवाहटी भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, घुसपैठियों को रायपुर पुलिस BSF के सौंपेंगी, फिर असम से बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF के जरिए डिपोर्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह सारी प्रकिया आज ही पूरी होगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, घुसपैठियों के संदर्भ में एक एसटीएफ (विशेष कार्य बल) का गठन किया गया है। एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जहां भी घुसपैठी मिलेंगे, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस डिपोर्ट प्रक्रिया में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ जिलों से पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को गुवाहाटी ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि, यह छत्तीसगढ़ राज्य की पहली औपचारिक डिपोर्ट कार्रवाई है, जो केंद्र सरकार की मंजूरी से की जा रही है।
  • शिव सेना द्वारा शिवलिंग अभिषेक, वृक्षारोपण एवं गौ सेवको का सम्मान

    14-Jul-2025

    14 जुलाई शिव सेना स्थापना दिवस पुरे प्रदेश सहित जिले में धूम धाम से मनाया गया

    शिव सैनिकों ने 12 ज्योतिर्लिंग अभिषेक, वृक्षारोपण, गौ सेवक (चरवाहा) का सम्मान किया गया
    राजनांदगांव_ शिव सेना जिला प्रमुख श्री आकाश सोनी ने बताया कि 14 जुलाई छत्तीसगढ़ में शिव सेना स्थापना दिवस पुरे प्रदेश सहित जिले में भी धूम धाम से मनाया गया। किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, महामंत्री श्री मनीष तिवारी, राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कुमार साहु, नीलकंठ यादव, संजय यादव की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के आम जनता के सुख शांति और समृद्धि के लिए सावन मास प्रथम सोमवार को 12 ज्योतिर्लिंग का अभिषेक, सुबह से शाम तक गौ सेवक चरवाह का गांव गांव जाकर श्री फल भेंट कर गले में केसारिया गमछा पहना कर सम्मान किया गया। और किसानों साथ वृक्षारोपण कार्य भी किया गया। शिव सेना के श्री सोनी ने कहा कि गौ हत्या बंद करने, गौ माता को राजकीय पशु घोषित कर राज्य माता का दर्जा दिलाने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गांव गांव स्थित गौठान में कलेक्टर दर पर दो गौ सेवक की नियुक्ति करने, गौ हत्या करने वाले पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शिव सेना द्वारा अभियान चला कर 1 लाख हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है। यही वजह की आज शिव सेना द्वारा गांव गांव गौ चराने वाले चरवाहा का सम्मान किया गया।

  • देश के जवान हमारे रियल हीरो - संजय अग्रवाल

    14-Jul-2025

    शहीद जवानों को विद्यार्थियों ने दीपक जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    राजनांदगांव - कॉनफ़्लूएन्स महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 12 जुलाई, 2009 को  राजनांदगांव कोरकोट्टी में हुए नक्सली हमले में शहीद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवानों को विद्यार्थियों ने दीपक जलाकर दी भावभीनी श्रद्धांजलिI कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने कहा कि जिले के नक्सली इतिहास में पुलिस बल पर यह नक्सलियों का सबसे बड़ा हमला था I  नक्सलियों के एम्बुश में फंसकर 12 जुलाई, 2009 को हमारे जवान शहीद हो गए I  यह नक्सलियों की  कायराना हरकत थी, जो हमारे जवानों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी  I आज उनके शहादत को सलाम करते हुए, उनके जज्बे को प्रणाम किया गया I  प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने कहा कि मदनवाडा के जिन इलाकों में यह  चुनौती सुरक्षा जवानों को मिली, जिसके कारण इतना बड़ा हमला नक्सलियों ने किया I  आज उसे याद करके सभी की आंखें नम हो गई लेकिन उनके शहादत आज के युवा देशभक्ती के गुण अपने आचरण में उतर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है I महाविद्यालय के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ब्लास्ट से सड़क भी उड़ा दिया गया था I  जिससे जवानों को किसी प्रकार की मदद ना मिले  I यह दिखलाता है कि नक्सलियों की मानसिकता कितना घृणित और ओछी है I  आज जवान हमारे बीच नहीं है बस उनकी बहादुरी और उनके शहादत की यादें हमारे साथ है I  छात्रों को यह वीरता के बारे में स्मरण रहे देश के लिए लड़ने वाले जवान किसी रियल हीरो है I  यह हमारे प्रेरणा स्रोत है I  श्रद्धांजलि देते समय विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम रंगोली से अमर शहीद  स्मारक बनाया, शहीदों के पोस्टर लेकर उन्हें स्मरण किया, देशभक्ति के गीत गाये और मौन धारण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए I  राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने नम आंखों से शहीद हुए जवानों को स्मरण किया I

  • अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका, जमानत नहीं

    14-Jul-2025
    रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला के मुख्य सरगना अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. आज मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अनवर की जमानत याचिका खारिज कर दी. बता दें कि इस घोटाले में आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को हाल ही में सरकार ने निलंबित किया था. इन सभी पर आरोप है कि शराब घोटाले के सिंडिकेट में ये लोग शामिल थे. इन अफसरों ने 88 करोड़ कमाए थे. तत्कालीन भूपेश सरकार में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और CM सचिवालय की तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आयकर विभाग ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. इसमें रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर अवैध वसूली करता है. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर ED ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. आयकर विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर ED ने जांच के बाद 2161 करोड़ के शराब घोटाले की बात का जिक्र कोर्ट में पेश चार्जशीट में किया था. ED ने अपनी चार्जशीट में बताया कि किस तरह एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के आपराधिक सिंडिकेट के ज़रिए आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर घोटाला किया. ED ने चार्जशीट में कहा कि 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिए शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया. उसके बाद अधिकारियों, कारोबारियों और राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिए भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. इस मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था.  गौरतलब है कि 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया था, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया था. इसमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम सांई ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. 
  • टाटा- बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिन रद्द रहेगी

    14-Jul-2025
    रायपुर। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है. रायपुर से होकर गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. दरअसल, चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया जंक्शन और आदित्यपुर सेक्शन के बीच अप और डाउन लाइन के अपग्रेडेशन का कार्य होना है. यह कार्य 15 जुलाई से 4 अक्टूबर तक किया जाना है, जिसके लिए मार्ग को ब्लॉक किया जाएगा. वहीं चार एक्सप्रेस ट्रेने रूट बदल कर चलेंगी. टाटा- बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई, 2 अगस्त और टाटा- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-टाटा एक्सप्रेस 9, 12, 16, 19, 23 और 26 अगस्त को रद्द रहेगी. पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 18, 25 जुलाई, 1, 11, 18 और 25 अगस्त को कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर चलेगी योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 14, 21 और 28 जुलाई, 8, 15, 22, 29 अगस्त, 5, 12, 19, 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी. दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 15, 22 और 29 जुलाई को सिनी- कान्ड्रा जंक्शन होकर और आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 18, 25 जुलाई, 2025 एवं 1 अक्टूबर को कान्ड्रा जंक्शन-सिनी होकर चलेगी. 
  • फुटू सब्जी खाने में बरते सावधानी, बालोद में एक परिवार में मची चीखपुकार

    14-Jul-2025
    बालोद. पैरा में उगे फुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 13 सदस्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. यह मामला डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम मुड़खुसरा का है. गांव के हल्बा परिवार ने फुटू की सब्जी खाई इसके कुछ घंटों बाद सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. तत्काल सभी को डौंडीलोहारा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों के अनुसार एक ब्यारे में पैरा के ढेर पर फुटू उग आया था, जिसे महिलाओं ने तोड़कर सब्जी बनाई. फुटू की मात्रा कम थी, इसलिए सभी ने थोड़ा-थोड़ा ही खाया, लेकिन खाना खाने के करीब दो घंटे बाद एक-एक कर सभी बीमार पड़ने लगे. परिवार के पुरुष सदस्य उस समय अपने-अपने काम में व्यस्त थे और उन्होंने यह सब्जी नहीं खाई, इसलिए वे सुरक्षित हैं. महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक असर हुआ. बीएमओ डॉ. विनोद चौरका ने बताया कि सभी पीड़ितों को समय रहते अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 
  • डबल लॉक में भण्डारित उर्वरक क़ो समितियों में शीघ्र पहुंचाएं : कलेक्टर

    14-Jul-2025
    बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार क़ो क़ृषि,सहकारिता, विपणन सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद -बीज़ की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने डबल लॉक में भण्डारित उर्वरकों क़ो शीघ्र समितियों में पहुंचाकर किसानों क़ो वितरित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि विकासखंड मुख्यालयों में स्थित डबल लॉक में भण्डारित उर्वरकों क़ो समितियों तक शीघ्र पहुंचाएं ताकि किसानों क़ो समय पर जरूरत के अनुसार उर्वरक उपलब्ध हो सके। उन्होंने किसानों क़ो गुणवत्तायुक्त खाद व बीज़ उपलब्ध हो सके इसके लिए समितियों एवं क़ृषि सेवा केंद्रों का सतत निगरानी के निर्देश दिये।  
    बताया गया कि यूरिया क़ी रेक लगी है जिसमें से लगभग 1750 मेट्रिक टन जिले क़ो आवंटन मिला है। इसके साथ ही जुलाई माह में लगभग 7000 मेट्रिक टन यूरिया मिलने क़ी संभावना है। डबल लॉक में यूरिया 1950 मे. टन, डीएपी 335 मे. टन एसएसपी 1581 मे.टन उपलब्ध है। डीएपी के विकल्प के रूप में आधा बोरी यूरिया, 3 बोरी सुपर एसएसपी एवं 20 किलोग्राम पोटाश का मिश्रण उपयोग करने किसानों क़ो सलाह दिया जा रहा है। सहकारी समितियों में यूरिया 20957 मेट्रिक टन, डीएपी 6075 में. टन,एमओपी 2652 मे. टन, एसएसपी 5850 एवं एनपीके 65777मे. टन कुल 42111 मेट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण किया गया है।भण्डारित उर्वरक मे से अब तक 38364 मेट्रिक टन का वितरण किया गया है। 
  • मंदिर में हार और दानपेटी से कैश चोरी, 10 लाख उड़ा ले गए चोर

    14-Jul-2025
    रायगढ़। रायगढ़ में श्री श्याम मंदिर में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर बाबा श्याम के हार और 2 दानपेटी से कैश पार कर दिया है। जिसकी कीमत 10 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह पुजारी और श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। मंदिर के अंदर बाबा श्याम का हार समेत 2 दान पेटी गायब है। जिसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। सोने के हार की कीमत करीब 8 लाख और 2 लाख कैश की चोरी की गई है। 
  • डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी, महिला मरीज का पति आरोपी निकला

    14-Jul-2025
    कांकेर। पत्नी का इलाज करवाने पहुंचे शख्स ने डॉक्टर से ही एक करोड़ ठग लिए. रकम दोगुना करने का झांसा देकर उसने 2018 से 2024 के बीच कुल 6 सालों में एक करोड़ रुपए ऐंठे. किस्तों में दी जाने वाली निवेश की रकम 2 लाख रुपए बढ़कर 10 लाख तक पहुंच गई. डॉक्टर को इस बीच जरा भी भनक नहीं लगी कि उनसे ठगी हो रही है. इस साल जब रकम लौटाने की बात कही, तो व्यक्ति आना-कानी करने लगा. इसके बाद पीड़ित की बेटी ने कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. मामले में एक आरोपी को गिरतार कर लिया गया है. मास्टर माइंड अब भी फरार है.  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अपर्णा रामटेके (26) आरईएस कॉलोनी में रहती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता देवेंद्र रामटेके की शहर के एक मेडिकल कॉपलेक्स में क्लीनिक है. संजय नगर में रहने वाला आलीम खान 2017 में अपनी पत्नी का इलाज कराने उनके पिता के पास आया था. यहीं से जान-पहचान शुरू हुई. 2018 के नवंबर में आलीम ने खुद को कोलकाता की एक कंपनी में काम करने वाला बताया. उनके पिता को रकम दोगुना करने का लालच दिया. आलीम ने पहले दो लाख रुपए लिए. फिर कहा कि पुरानी कंपनी डूब गई है. अब वह नई कंपनी से जुड़ा है. निवेश करने पर दोगुने पैसे दिलवा देगा. इसी भरोसे में देवेंद्र ने उसे 2019 के जनवरी से दिसंबर तक करीब 10 लाख नगद और ऑनलाइन दिए. 2020 में भी किस्तों में पैसे देते रहे. 2021 से 2024 तक लगातार पैसों की मांग होती रही. अपर्णा और उनके पिता ने आलीम को कुल 75 लाख रुपए ऑनलाइन व नगद दिए. इसके अलावा 23 लाख रुपए उसने आरोपी डीलक्स मरकाम के खाते में ट्रांसफर करवाए थे. कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई. पीड़ित परिवार ने जब पैसे वापस मांगे, तो आरोपी हर बार दो-चार दिन में मिल जाएगा कहकर टालता रहा. आखिरकार अपर्णा ने परेशान होकर इस साल 14 मई को कांकेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी आलीम के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया. कांकेर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. आरोपी डीलक्स मरकाम आलीम के कहने पर पैसे अपने खाते में ले रहा था. वह भी फरार था. मुखबिर से पता चला कि डीलक्स कोंडागांव में केशकाल थाना स्थित अपने गांव चिपरेल में छिपा है. इसके बाद कांकेर थाने से टीम रवाना की गई. आरोपी को रविवार को उसके घर से गिरतार किया गया.  गिफ्तारी के वक्त आरोपी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को जब्त किया गया है. आरोपी डीलक्स की उम्र 35 वर्ष है. चिपरेल गांव में आवासपारा का रहने वाला है. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है. वहीं मुय आरोपी आलीम खान अब भी फरार है. उसकी तलाश जारी है. कार्रवाई में कांकेर टीआई मनीष नागर, एएसआई भुनेश्वरी भगत, कॉन्स्टेबल ओमकार, वयंत सरोज, महिला कॉन्स्टेबल सविता नाग और पेट्रोलिंग टीम की भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि मुय आरोपी आलीम को भी जल्द गिरतार कर लिया जाएगा. 
  • धान चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

    14-Jul-2025
    धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर चोरी, लूट व संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुरूद थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अंतरजिला धान चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के महत्वपूर्ण माल व वाहन बरामद किए गए हैं।
     
    11 जुलाई 2025 की शाम 06:00 बजे से 12 जुलाई की सुबह 05:30 बजे के मध्य, ग्राम सेमरा बी (थाना कुरूद) निवासी महेश्वर कुमार साहू पिता स्व. जेठूराम साहू (उम्र 41 वर्ष) के गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा 60 कट्टा धान (कीमत 70,000/-रूपये ) एवं एक ट्रैक्टर बैटरी (कीमत 3,000/-रूपये) चोरी कर ली गई थी। मौके पर जांच के दौरान 20 कट्टा धान झुरानवागांव-सेमरा रोड पर पड़े मिले तथा चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी पाये गए। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम झुरानवागांव के समीप एक पिकअप वाहन में रखे धान व चार संदेहियों को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ पर इन सभी ने न केवल उक्त घटना, बल्कि पूर्व में एक अन्य संगठित चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया।
     
    ▪️ पूर्व की चोरी का खुलासा:
     
    25 जून 2025 की रात्रि में इसी गिरोह ने पिकअप वाहन CG 04 LK 7041 से ग्राम सिवनीखुर्द के एक गोदाम का ताला तोड़कर 65 कट्टा धान, 05 बंडल छड़, ट्रैक्टर की बैटरी, टुल बाक्स, जैक, दतारी पाइप और डीजल चोरी कर उसे बेचकर आपस में रकम बांट ली थी।11 जुलाई की रात इन्हीं आरोपियों ने पुनः एकत्र होकर ग्राम सेमरा बी के गोदाम से 60 कट्टा धान व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की। वाहन में अधिक लोड होने के कारण 20 कट्टा धान रास्ते में फेंक दिए गए, जबकि शेष 40 कट्टा धान और पिकअप वाहन को कुरूद पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।
     
    गिरफ्तार आरोपी
     
    (01) गोपाल नेताम, पिता-सुखदेव नेताम, उम्र- 21 वर्ष निवासी-सिंधी कॉलोनी, नगर पालिका के पीछे, नयापारा, थाना गोबरा नयापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)
     
    02 सोहन लाल देवार, पिता-मोहन लाल, उम्र-27 वर्ष निवासी-सिंधी कॉलोनी, नगर पालिका के पीछे, नयापारा, थाना गोबरा नयापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)
     
    (03) चंद्रा लाल निषाद उर्फ सुखदेव नेताम, पिता-श्याम लाल उर्फ जेवू निषाद, उम्र-48 वर्ष निवासी-हरदेवलाल चौक, धनेली, रायपुर, हाल पता- कुर्रा, थाना गोबरा नयापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)
     
    (04) दीपक कुमार देवार, पिता-स्व. रूस्तम देवार, उम्र-25 वर्ष निवासी-देवारपारा,सिंधी कॉलोनी, नगर पालिका के पीछे, गोबरा नयापारा, थाना गोबरा नयापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)
  • मोबाइल के लिए 8 साल की बच्ची सड़क में बैठी, मनाते-मनाते पुलिस और परिजन थके

    14-Jul-2025
    रायपुर। मोबाइल की मांग को लेकर आठ साल की एक स्कूली छात्रा ने सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची मोबाइल की जिद करते हुए सड़क पर बैठ गई और जब तक मोबाइल नहीं मिलेगा, तब तक न उठने की बात पर अड़ी रही। करीब डेढ़ घंटे तक चला यह ड्रामा राहगीरों के लिए जहां कौतूहल का विषय बन गया, वहीं मौके पर मौजूद पुलिस के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर शहर के एक व्यस्त इलाके की बताई जा रही है। बच्ची पुलिस से लगातार बहस करती रही और उसके जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए। यह घटना इस बात की गंभीर चेतावनी है कि आज के बच्चे किस कदर मोबाइल और स्क्रीन पर निर्भर होते जा रहे हैं। बच्ची की जिद और उसकी प्रतिक्रिया ने यह साफ कर दिया कि तकनीक की लत मानसिक स्तर पर बच्चों को प्रभावित कर रही है। 
  • जूस पिलाकर किया बेहोश रेप का बनाया वीडियो, ब्लेकमेलर चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार

    14-Jul-2025
    रायपुर। नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा गिरफ्तार हो गया है, पीड़िता कांकेर निवासी ने 13.07.2025 को थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने स्वयं को पुलिस विभाग में नौकरी करना बताया था। चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा द्वारा प्रार्थिया को पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर दिनांक 03.10.2024 को कांकेर से रायपुर बुलाकर बस स्टैण्ड से अपने साथ गाड़ी में बैठाकर इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के एक खाली मकान में ले गया तथा पीने के लिये जूस दिया।  
    जूस पीने के बाद प्रार्थिया बेसुध हो गई उसके बाद चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया एवं उसका अश्लील विडियो बना लिया। प्रार्थिया को होश आने पर आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा उसे बस स्टैण्ड ले जाकर बस में बैठा दिया। कुछ दिन बाद आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने प्रार्थिया को फोन कर पुनः रायपुर बुलाया तो उसने आने से मना किया, तब वह प्रार्थिया को उसका अश्लील वीडियो भेजा और बोला कि अगर तुम रायपुर नहीं आओगे तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा तथा प्रार्थिया को धमकी देकर अश्लील गाली गलौच किया जिस पर प्रार्थिया डर से रायपुर आती थी तथा आरोपी उसे अलग - अलग स्थानों में ले जाकर उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 64(2), 296,351(3), 115(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा पिता समय लाल मिश्रा उम्र 55 साल निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा, डी.डी. नगर रायपुर। 
  • 70 हाथियों का रायगढ़ में डेरा, यातायात हो रहा प्रभावित

    13-Jul-2025
    रायगढ़। जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 70 से अधिक हाथियों का दल सड़क पार करते नजर आ रहा है. घटना धर्मजयगढ़ वन मंडल की है. क्षेत्र में बड़ी में विचरण कर रहे हाथियों को लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है. हालांकि निगरानी में टीम को परेशानी हो रही है. दरअसल, धर्मजयगढ़ वन मंडल में सीथरा से हाटी मार्ग को बड़ी संख्या में हाथियों का दल पार करते दिखा। 70 से अधिक हाथियों के झुंड में शावकों से लेकर विशालकाय हाथी नजर आए. हाथियों की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई है. हाथियों के सड़क पार करने सड़क पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा.
     
  • दूषित पानी की सप्लाई, नगर पालिका इलाके में कई बच्चे-बुजुर्ग पड़े बीमार

    13-Jul-2025

    कोरबा। कटघोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका जो पानी की आपूर्ति कर रहा है वह पानी बारिश के कारण प्रदूषित हो गया है। इससे क्षेत्र के निवासी, विशेषकर छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। वार्ड नंबर 6 के निवासी गजेंद्र ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से गंदा पानी आ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोग पानी को उबालकर पी रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों, सीएमओ और अध्यक्ष को अवगत कराया है।  अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण जल आपूर्ति स्रोत में बारिश का पानी मिल रहा है। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह स्थिति नगर पालिका की लापरवाही का परिणाम है। कोरबा जिले के कई अन्य गांवों में भी दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या की जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। 

  • नहर में कार गिरने से 3 लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

    13-Jul-2025
    सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर से शादी की सालगिरह समारोह में शामिल होने बिहार गया एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है। पटना जिले के रानी तालाब इलाके में उनकी कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक विश्रामपुर के निवासी थे। घायलों में नंदन सिंह और उनकी बेटी शामिल हैं। जिनका इलाज अभी पटना एम्स में चल रहा है। बताया जा रहा है कि विश्रामपुर निवासी नंदन सिंह अपने परिवार के साथ कार से बिहार के वैशाली नगर जा रहे थे। जहां वे परिवार के शादी के सालगिरह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और सोन नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय नंदन सिंह को नींद आ गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से विश्रामपुर में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
  • सीआरपीएफ टीम ने नक्सली को दबोचा, सुकमा जंगल में मिली सफलता

    13-Jul-2025
    सुकमा. जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जगरगुंडा पुलिस और 150वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली रामा बोड़के को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी रामा बोड़के पर ग्राम पूवर्ती में एक ग्रामीण की हत्या करने और मृतक के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने का आरोप है. इस संबंध में थाना जगरगुंडा में नक्सल निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है. इस मामले में अब तक 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए सघन अभियान जारी है. गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है और उससे और भी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है. 
  • हाईकोर्ट ने 6 साल की बच्ची की गवाही को माना पर्याप्त, हत्या के आरोपियों को राहत नहीं

    13-Jul-2025
    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में 6 साल की बच्ची की गवाही को सजा के लिए पर्याप्त साक्ष्य मानते हुए आरोपियों की अपील को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने उसकी गवाही के लिए अन्य किसी सहायक साक्ष्य की आवश्यकता नहीं माना है. मामले की सुनवाई जस्टिस रजनी दुबे एवं जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डीबी में हुई. कोर्ट ने आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की छूट दी है. केर निवासी राज सिंह पटेल ने 13 दिसंबर 2016 को पुलिस को सूचना दी कि गांव के मानसाय ने फांसी लगा ली है. मामले में पुलिस ने 8 जनवरी 2017 को मृतक की 6 साल की बेटी का बयान दर्ज किया. बच्ची ने पुलिस को बताया कि घटना की रात आरोपी पंकू ने उसके पिता की पेट में लात मारा, फिर स्कार्फ से गला दबाकर देवता घर में ले गया और बीच के मयार में लटका दिया. उस समय उसकी मां चूल्हे के पास बैठकर आग ताप रही थी, उसने चिल्लाने का प्रयास किया, तो उसकी मां ने रोक दिया. बच्ची के बयान पर पुलिस ने धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मृतक की पत्नी सगोर बाई एवं आरोपी पंकू को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया. अपर सत्र न्यायाधीश ने बच्ची की गवाही पर दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सजा के खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील की. अपील में 6 साल की बच्ची की गवाही को अविश्वसनीय एवं देर से बयान दर्ज करने को मुद्दा बनाया गया था. जस्टिस रजनी दुबे एवं जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डीबी ने सुनवाई उपरांत अपने आदेश में कहा इस घटना की महत्वपूर्ण गवाह अभियुक्त और मृतक की 6 वर्षीय पुत्री है. प्रारंभिक प्रश्न पूछकर, निचली अदालत ने साक्ष्य देने की अपनी क्षमता के बारे में स्वयं को संतुष्ट किया और फिर उसे दर्ज किया. उसने कहा है कि घटना की तारीख को अभियुक्त पंकू ने उसके पिता के पेट पर हमला किया था. उसके अनुसार, मृतक की पत्नी जो उस समय चूल्हे के सामने खुद बैठी थी, उसके ही दुपट्टे से उनका गला घोंट दिया था, उसके बाद पिता को देवता कक्ष में ले जाकर उन्हें बीच वाले बीम से लटका दिया गया. हाईकोर्ट की डीबी ने कहा कि, बाल गवाह – जिसने घटना को अपनी आँखों से देखा है, उसको किसी पुष्टिकरण की आवश्यकता नहीं है. कोर्ट ने आरोपियों की अपील खारिज कर दी. डिवीजन बेंच ने आरोपियों को विधिक सेवा प्राधिकरण समिति की मदद से सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की छूट जरूर दी है. 
  • गुम 89 मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे

    13-Jul-2025
    राजनांदगांव। पुलिस ने 89 गुम मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटाया है। एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल खोजे। 12 जुलाई को एसपी मोहित गर्ग ने मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। उन्होंने कहा कि मोबाइल में महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खाते की जानकारी, फोटो और बिजनेस सॉफ्टवेयर जैसा कीमती डेटा होता है। गलत हाथों में पड़ने पर इसका दुरुपयोग हो सकता है।  एसपी ने लोगों को सलाह दी कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सिम बंद करवाएं। फोन में सेफ्टी फीचर्स को एक्टिव रखें और 'फाइंड माई डिवाइस' जैसे ऐप इंस्टॉल करें। फोन में पासवर्ड लगाएं और अनजान व्यक्तियों को इस्तेमाल न करने दें। बसंतपुर पुलिस ने निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सबसे अधिक 30 मोबाइल बरामद किए। कोतवाली थाने ने 25, सोमनी और डोंगरगढ़ थाने ने 4-4, घुमका थाने ने 2, बागनदी थाने ने 3, छुरिया थाने ने 5, डोंगरगांव थाने ने 6, गैंदाटोला थाने ने 5 और साइबर सेल ने 5 मोबाइल बरामद किए। ये मोबाइल छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से बरामद किए गए। 
Top