266 रुपया का यूरिया 500 और 1350 रुपए बोरी डीएपी 2000 में बिक रहा है बाजार में
राजनांदगांव - शिव सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई किसानों की समस्या को लेकर गंभीर है और पूर्व में भी सरकार जब बारदाना नहीं कारण बता कर धान खरीदी बंद कर दी गई थी तब शिव सेना द्वारा किसान मोर्चा निकाल कर पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन किया गया था तब सरकार को निर्णय लेना पड़ा और किसानों का धान किसानों के ही बारदाना में खरीदी करने मजबूर होना पड़ा आज फिर किसान खाद को लेकर संकट में है।
शिव सेना ब्लॉक प्रमुख संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है बारिश के रुकते ही किसानों को यूरिया डीएपी पोटास जैसे अन्य खाद की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन ऐ बढ़ी दुर्भाग्य की बात है की प्रदेश के शासकीय सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं है जबकि प्रदेश के किसान शासकीय सोसायटी पर ही आश्रित है किसानों का धान बोआई का कार्य जब से शुरू हुआ तब से शिव सेना द्वारा खाद बीज को लेकर गंभीर है और जून माह में ही ज्ञापन सौंपी गई लेकिन अधिकांश जगहों पर गंभीरता से नहीं लिया गया।
किसानों को लूटने वाले को न दें राजनीति संरक्षण
शिव सेना पदाधिकारियों ने कहा कि 266 रुपए का यूरिया 500 एवं 1350 रुपए का डीएपी 2000 रुपए प्रति बोरी बाजार में बिक रहा है और किसान के हितैषी बताने वाले राजनीति संरक्षण दे रहे इसी लिए कार्यवाही करने वाले अधिकारी शिकायत करने वाले से पूछते हैं कौन बेच रहा है व्यापारी तो बिल दे ही नहीं रहे शिव सेना ने मांग की है खाद की काला बाजारी रोकने अधिकारी किसान बन कर व्यापारी के पास जाएं
गोदाम की जांच हो किसके पास कितना स्टॉक
शिव सेना पदाधिकारियों ने शासन से मार्ग की अधिकारियों की टीम बने और किस दुकान दार के पास कितना खाद है जांच और अवैध भंडारण गोदाम में छापा मारकर किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दाम में खाद उपलब्ध कराए
शासन के प्रधिकृत अधिकारी का होगा सम्मान,,, जुटेंगे उत्तर प्रदेशीय वैश्य संघ
राजनांदगांव - प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी उत्तर प्रदेशीय वैश्य संघ द्वारा आज 10 जुलाई गुरुवार को शहर के जमातपारा समीप स्थित अग्रहरि भवन मे गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान सत्य नारायण की कथा- पूजा उपरांत सद गुरु की वंदना -अभ्यर्थना करते हुए सामूहिक रूप से आगत अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित है।
संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी, सचिव शैलेश गुप्ता जी ने बताया संघ का रजत जयंती वर्ष होने पर संघ के द्वारा इस वर्ष सम्मान समारोह, शपथग्रहण एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केदारनाथ गुप्ता जी (चेयरमैन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या.) होंगे। जिनका श्री अग्रहरि श्री कसौंधन श्री अयोध्यावासी श्री दोसर श्री गहोई एवं श्री यज्ञसेनी समाज के संघ द्वारा भाव भीना सम्मान किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर समाज के युवक-युवतियो व महिलाओं द्वारा गुरु - वंदना गान सहित भजन- कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित है।अंत मे महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिग से अवैध रूप से विवाह कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी शेख शाहरूख को आजाद चौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को 08 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया और 09 जुलाई को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। एक साल से कर रहा था शोषण जानकारी के अनुसार, आरोपी शेख शाहरूख पिता शेख कादर (उम्र 28 वर्ष) निवासी ईदगाहभाठा, मुस्लिम हाल के पीछे, थाना आजाद चौक ने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर विवेकानंद आश्रम के पीछे अवैध रूप से विवाह कर एक वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा था। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 183/2025 के तहत धारा 64 भा.दं.सं. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: नाम: शेख शाहरूख पिता का नाम: शेख कादर उम्र: 28 वर्ष निवासी: ईदगाहभाठा, मुस्लिम हाल के पीछे, थाना आजाद चौक, रायपुर।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी-ईओडब्ल्यू ने आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और व्यवसायी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह घोटाला राज्य में चावल मिलिंग से जुड़ा हुआ है, जिसमें करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की बात सामने आई थी। एसीबी और ईओडब्ल्यू की जांच में पाया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संग्रहित चावल की कस्टम मिलिंग में नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गईं। गिरफ्तार आरोपी अनिल टुटेजा, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनवर ढेबर, कारोबारी और रसूखदार व्यापारी जांच एजेंसियों ने दोनों को मामले में संलिप्त पाते हुए गिरफ्तार किया और कोर्ट से रिमांड की मांग की, जिसे मंजूर कर 5 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान उनसे दस्तावेजी सबूतों, लेनदेन और निर्णय प्रक्रिया में मिलीभगत को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। राज्य में धान खरीदी के बाद मिलरों को चावल मिलिंग के लिए सौंपा जाता है। इसी प्रक्रिया में कस्टम मिलिंग, ट्रांसपोर्टेशन, कमीशन और उठाव से जुड़े चरणों में भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि बड़ी मात्रा में चावल की फर्जी बिलिंग की गई और सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया।
रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक महिला पुलिस अधिकारी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। CID में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर तुलेश्वरी लहरा की कार को तेलीबांधा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उन्हें सिर, कमर और हाथ में चोटें आईं। हादसे के संबंध में तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। ड्यूटी पर जा रही थीं महिला अफसर जानकारी के अनुसार, तुलेश्वरी लहरा, जो कि रायपुर की पुलिस लाइन में निवास करती हैं, मंगलवार 9 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे अपनी कार से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर ड्यूटी के लिए निकली थीं। तभी तेलीबांधा VIP चौक के पास तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर घूम गई और उसका पिछला व दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। महिला अफसर को आईं गंभीर चोटें इस सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर लहरा के सिर, कमर और हाथ में चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस विभाग के साथी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद तुलेश्वरी लहरा ने तेलीबांधा थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की पहचान एवं लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है।
रायपुर। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपने रूट से गुजरने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव को स्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब ये ट्रेनें अशोक नगर और मुंगावली स्टेशनों पर आगामी आदेश तक नियमित रूप से रुकेंगी। रेल प्रशासन ने यह फैसला यात्रियों की मांग और पूर्व में मिले सकारात्मक प्रतिसाद के आधार पर लिया है। विस्तारित ठहराव की जानकारी:
गाड़ी संख्या 18573/18574 विशाखापट्टनम - भगत की कोठी - विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अब पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल स्थित अशोक नगर स्टेशन में नियमित रूप से रुकेगी। गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर - शालीमार - उदयपुर एक्सप्रेस मुंगावली स्टेशन पर मिलेगा नियमित ठहराव। गाड़ी संख्या 18207/18208 दुर्ग - अजमेर - दुर्ग एक्सप्रेस मुंगावली स्टेशन में रहेगा ठहराव। रेलवे प्रशासन ने पहले इन स्टेशनों पर इन ट्रेनों के प्रायोगिक रूप से ठहराव की व्यवस्था की थी, जो यात्रियों को उपयोगी साबित हुई। यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए यह सुविधा अब अगले आदेश तक बढ़ा दी गई है।
यात्रियों के लिए राहत इस निर्णय से अशोक नगर और मुंगावली क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और उन्हें अन्य स्टेशनों तक पहुंचने की असुविधा से राहत मिलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयानुसार स्टेशनों पर पहुंचे और ट्रेन सेवाओं का सुरक्षित व जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करें।
रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में संपत्तिकर प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने मंगलवार को राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर सभी गैर मूल्यांकित और मूल्यांकित संपत्तियों का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। यह सर्वे नगर निगम के सभी 70 वार्डों में नियमानुसार संपत्तिकर निर्धारण के लिए किया जाएगा। राजस्व अमले को दिए सख्त निर्देश नगर निगम मुख्यालय में हुई इस बैठक में आयुक्त विश्वदीप के साथ निगम अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, जसदेव सिंह बाबरा और आईटी विशेषज्ञ रंजीत रंजन भी मौजूद थे। आयुक्त ने सभी 10 जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों से वार्डवार प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी संपत्तियां कर निर्धारण के दायरे में आएं। नागरिकों से की सहयोग की अपील आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों के साथ राजस्व अमले को पूरा सहयोग करें ताकि सर्वेक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सम्पत्तिकर समय पर जमा करें ताकि आगे किसी प्रकार की कार्रवाई या परेशानी से बचा जा सके।
रायपुर। छत्तीसगढ़ NSUI ने रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में चल रहे कथित फर्जी पैरामेडिकल कोर्सेस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा और प्रतीक रूप में श्रीफल भेंट किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय द्वारा BMLT, DMLT, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री कोर्स बिना मान्यता के संचालित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की मान्यता का झांसा देकर हजारों छात्रों को किया गया गुमराह: एनएसयूआई
मैनपाट। अंबिकापुर जिले के मैनपाट में छत्तीसगढ़ भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है। शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था। वहीं मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मैनपाट पहुंचे हैं।
रायपुर। झारखंड शराब घोटाले मामले में एसीबी की कार्रवाई अब तेज हो गई है। सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है। टीम आगे की कार्रवाई की तहत अब मामले में पूछताछ करेगी।
राजनांदगांव-कॉनफ़्लूएन्स कॉलेज की विस्तार गतिविधि के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, एलूमनी एसोसिएशन और शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय पार्रीकला के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि किया गया। विवेकानंद जी ने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत में गर्व और आत्मविश्वास की भावना जगाई, प्रोफेसर विजय मानिकपुरी (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने जीवन में जो उपलब्धियां अर्जित की वह केवल उन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि भारत और देशवासियों के लिए भी सम्मान योग्य बन गई। आज स्वामी जी की पुण्यतिथि है जिस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि एवं पुष्प अर्पित किया गया है। साथ ही उन्हें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने हेतु संकल्प लेते हुए रैली के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी किया गया है। प्राचार्य डॉ. रचना पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी राष्ट्र सेवा के संकल्प को साकार करने के लिए श्रेष्ठ आदर्श की प्रेरणा देकर अपने युवाओं का मार्गदर्शास्त्र किया। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणा स्रोत भी स्वामी विवेकानंद है। आज छात्रों ने गोद ग्राम में उनके विचारों को प्रेषित किया। स्कूल के छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित किया, शिक्षकों ने और अध्यापकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए स्वामी जी हमेशा कहते थे कि विश्व एक व्यायाम शाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं। शासकीय माध्यमिक शाला के प्राचार्य डॉ. विष्णु शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के ऐसे आध्यात्मिक गुरु थे। जिनके विचार तक और भाषण का देश ही नहीं दुनिया ने भी लोहा माना। शिकागो में हुए सम्मेलन में जब उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मेरे प्यारे भाई और बहनों से किया था। तो पूरा हॉल तालिया से गड़गड़ाहट से गूंज उठा था, उनके अनमोल विचार आज भी युवाओं और बच्चों को प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी के पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पण करने हेतु ग्राम पार्रीकला के पंचायत के पंचगन, महाविद्यालय के प्रीति इंदौरकर (विभाग अध्यक्ष शिक्षा), स्कूल के शिक्षक जेम्स मैडम, जैन मैडम, कंवर मैडम सहित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे।
रायपुर -कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों से ऑनलाइन सोशल मीडिया और गेमिंग एप के जरिए हो रहे जुआ स्केम को तुरंत खत्म करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन एप्स के माध्यम से लाखों लोगों के पैसे हड़पने के लिए धोखाधड़ी की जा रही है, जिसमें बड़े-बड़े क्रिकेटर और सेलिब्रिटी भी शामिल हैं
राजनांदगांव / जिला भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने शहर में नव-निर्मित पार्रीनाला चौक को दाऊ मंदराजी के नाम पर किए जाने की मांग करने वाले लोक कलाकारों व कवि साहित्यकारों के तरफ से की गई को एक अच्छी पहल बताया, और कहा कि छत्तीसगढ़ी लोक रंग शैली नाचा के पुरोधा दाऊ मंदराजी ने छत्तीसगढ़ के इस लोक कला के लिए अपना सर्वस्व त्याग किया है। उनके जन्म ग्राम रवेली और ग्राम बागनदी के दो- दो ग्राम की जमींदारी को दाऊ जी ने इस लोक कला के लिए ख्वार कर दिया था, यही वजह है कि छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने दाऊ मंदरा जी की लोक कला के प्रति त्याग और समर्पण को देखते हुए प्रतिवर्ष 2 लाख रुपए का सम्मान स्थापित किया है। ऐसे कला मसीहा के नाम को जीवंत बनाए रखने के लिए उक्त नव निर्दिष्ट चौक का नाम दाऊ मंदरा जी चौक नामकरण निश्चित ही होना चाहिए।
कोरबा। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस एवं आरपीएफ ने वैधानिक कार्रवाई की। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के दुरपा रोड की है। पुलिस ने बताया कि दुरपा निवासी महादेवा दास 52 वर्ष जीटीपी कंपनी में कार्यरत था। पिछले कुछ दिनों से अधिक शराब का सेवन कर रहा था।
नई दिल्ली। आज का मौसम (सोमवार, 7 जुलाई) को कैसा रहेगा। दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट है।
बालोद। बरसात के साथ सब्जियों की महंगाई भी आसमान छूने लगी है। बालोद जिले में हरी सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। खासकर मौसमी सब्जी पुटू इस समय सबसे महंगी सब्जी बन गई है, जो थोक में 1300 रुपये किलो और चिल्हर में 400 रुपये पाव यानी 1600 रुपये किलो तक पहुंच गई है। सेमी भी 150 रुपये थोक और 200 रुपये किलो चिल्हर में बिक रही है। भिंडी, करेला, गंवार फल्ली जैसी सामान्य सब्जियों के दाम भी अब 100 रुपये किलो के आसपास पहुंच चुके हैं।
अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के सरगुजा के मैनपाट में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच गए हैं। सरगुजा के मां महामाया एयरपोर्ट पर गृह मंत्री विजय शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
रायपुर । पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 20 पेटी अंग्रेज़ी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जगदलपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार की सुबह हीराकुंड बांध के स्लुइस गेट नंबर 7 को खोलकर पानी छोडऩे की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके बाद अतिरिक्त पानी निकालने के लिए कुल 12 गेट खोल दिए गए। बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार सुबह 9 बजे जल स्तर 609.54 फीट दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को जलाशय के बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए इस मौसम का पहला बाढ़ का पानी छोड़ा गया है।
मैनपाट। छत्तीसगढ़ के खूबसूरत हिल स्टेशन मैनपाट (कमलेश्वरपुर) में सोमवार से भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 54 विधायक और 10 सांसद इस शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इसके जरिए सत्ता और संगठन के समन्वय, विचारधारा और जनसंपर्क के रणनीतिक पाठ सिखाए जाएंगे।
Adv