रायपुर। सहकारिता एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में शामिल हुए। संगोष्ठी नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) परिसर में आयोजित की गई। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत परिसर में पौधरोपण किया। मंत्री कश्यप ने इस मौके पर गौपालक तथा मत्स्य पालक किसानों को रुपे केसीसी कार्ड और दुग्ध सहकारी समितियो को माइक्रो एटीएम वितरित किया।
रायपुर कांग्रेस महासचिव तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने फायरब्रांड अंदाज के साथ अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कांग्रेस की किसान जवान संविधान सभा में जोश भर दिया। उन्होंने सरकार के वृक्षारोपण पर तीखे हमले किए। इस दौरान उनके आह्वान पर सभा में तीन-चार बार नारे लगे… पूरा जंगल अडानी के नाम…। भूपेश ने आरोप लगाया कि स्कूल खुल गए हैं लेकिन बच्चे किताबों के लिए तरस रहे हैं। भूपेश ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में 5 हजार और उत्तरप्रदेश में 7 हजार स्कूल बंद हुए हैं। शोषित-पीड़ित लोगों को भाजपा की सरकारें शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही हैं। पूर्व सीएम भूपेश ने आरोप लगाया कि खरीफ के मौसम में किसान एक-एक बोरी डीएपी खाद के लिए तरस रहा है। इतना संकट ,है कि छत्तीसगढ़ का कोई भी किसान ,इस बार एक क्विंटल पर 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं कर पाएगा। इसके बाद भूपेश ने भाजपा सरकार के वृक्षारोपण अभियान पर तीखे हमले किए और आरोप लगाया कि बस्तर और सरगुजा का पूरा जंगल उद्योगपति अडानी के नाम कर दिया है। भूपेश ने कहा कि पूरी कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो गई थी, लेकिन दुर्भाग्य है कि देश की भावना का सम्मान करने के बजाय न सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, न पहलगाम जाकर पीड़ितों के जख्मों पर मलहम लगाए गए, बल्कि बिहार में चुनाव सभाएं शुरू कर दी गईं। भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के समर्थन में नारे भी लगवाए।
शिवसेना पदाधिकारियों ने कलेक्टर और जिला चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सारंगढ़-बिलाईगढ़। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुरुवार को भारी बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय में निर्मित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अटल परिसर का भव्य लोकार्पण किया और नगर पंचायत पवनी, भटगांव, बिलाईगढ़, सरसिंवा सहित कई नगरीय निकायों में विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में PLGA बटालियन नंबर-1 के डिप्टी कमांडर और 8 लाख के इनामी माओवादी सोढ़ी कन्ना को मार गिराया गया। यह कार्रवाई डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने की।
दुर्ग। जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। गया नगर से 5 जुलाई की सुबह रतनचंद संचेती (75 साल) रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। स्कूटी से निकलकर वे गंजपारा से पटेल चौक की ओर जा रहे थे। तभी पिकअप ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखकर जांच शुरू कर दी है। मृतक चाय पत्ती और अगरबत्ती का व्यापारी था। गया नगर में उनकी दुकान थी। छोटा हाथी टाटा एस (CG 07 BQ 3909) के ड्राइवर घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस अब इस हादसे की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।
रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गैस गोदाम के पीछे एक मकान में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में घर का एक बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया। हालांकि दमकल की गाड़ियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे बड़ी जनहानि या कोई बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रायपुर। रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी शराब दुकान के पास शुक्रवार को एक युवक धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को आतंकित कर रहा था। सूचना मिलते ही थाना खमतराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान दिनेश श्रीवास पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास (उम्र 25 वर्ष), निवासी जागृति नगर, छठंवा तालाब, भनपुरी थाना खमतराई, जिला रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।
कबीरधाम। जिले में 8 साल पहले हुई डाॅक्टर दंपति हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में मृतक के वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने सिर्फ एक की ही हत्या की थी। आज इस पूरे मामले का खुलासा कर इसकी जानकारी एसपी धमेंद्र सिंह ने मीडिया को दी। दरअसल, ये पूरा मामला 2017 का है। कबीरधाम जिले के कैलाश नगर में 6 अप्रैल 2017 को शहर के प्रतिष्ठित डाॅक्टर गणेश सूर्चवंशी व उनकी पत्नी डाॅक्टर उषा सूर्यवंशी का शव घर के आंगन में मिली थी। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की गई। सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने के कारन मामला ठण्डे बस्ते में चला गया।
रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कार्यक्रम में शामिल अर्जुन खड़िया नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खड़िया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई 2025 की रात की है, जिसके बाद खरसिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज खरसिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया ने थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज करायी। उसने बताया कि 3 जुलाई को उनके घर के पास संपत खड़िया के यहां छट्ठी कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गांव के कई लोग शामिल थे। उसी दौरान रात करीब सात बजे अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित केन्दाराम खड़िया सहित जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया, बुटीलाल और रामकुमार ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। लेकिन अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया। कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर वापस लौटा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगा। केन्दाराम ने उसे फिर समझाया, लेकिन अर्जुन नहीं माना। थोड़ी देर बाद जब केन्दाराम पेशाब करने बाहर गये, तभी अर्जुन ने पीछे से उन पर तलवार से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही केन्दाराम की मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन तलवार लेकर फरार हो गया। हत्या के इस मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन खड़िया को पकड़ने में सफलता पाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है। आरोपी अर्जुन सिंह खड़िया पिता स्व. रावना खड़िया उम्र 26 वर्ष साकिन तुरेकेला खडियापारा थाना को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है । अर्जुन सिंह खड़िया, हमाली (मजदूरी) का काम करता था, उसका और मृतक केन्दाराम खड़िया का घर समीप है ।
कोरबा। जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अटल आवास में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासी दहशत में हैं। ताजा मामला पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप से जुड़ा है, जिसमें एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, दूसरे युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है और उसकी जेब से कुछ सामान भी निकाल रहा है। बताया जा रहा है कि, यह मारपीट करीब 1 घंटे तक सड़क पर भरी बारिश के बीच चलती रही। मार खाने वाला युवक लगातार पिटता रहा, और मारपीट करने वाला उसे बार-बार थप्पड़ और लात-घूंसे मारता रहा। इस दौरान मौके पर कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आए, लेकिन किसी ने ठोस हस्तक्षेप नहीं किया। स्थानीय निवासियों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही यह भी लिखा कि अटल आवास, खरमोर इंडस्ट्रियल एरिया में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा है और आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक, पिटाई करने वाले युवक ने आरोप लगाया है कि मार खाने वाला युवक उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता है। दोनों ही युवक इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अटल आवास में इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी यहां कई बार मारपीट, चोरी और हत्या जैसी घटनाएं सामने आ चुकी है। पुलिस ने अटल आवास में रहने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान और दस्तावेज जांच के लिए अभियान शुरू किया है। रहवासियों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है।
तखतपुर। जिले में बंदर की एयर गन से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से वन्य प्रेमियों में आक्रोश है. मामले को लेकर तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले का खुलासा तब हुआ जब मृत बंदर का पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि बंदर की मौत शरीर में एयर गन की गोली लगने से हुई है. उसके शरीर से एयर गन के दो छर्रे भी बरामद किए गए हैं. वन्य जीव प्रेमियों ने इस घटना की निंदा करते हुए तखतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर रेंज के रेंजर ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पीओआर (प्राथमिक अपराध रिपोर्ट) दर्ज की गई है. फॉरेस्ट विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तखतपुर क्षेत्र में एयर गन रखने वालों की सूची तैयार की जा रही है. वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रायपुर/यूपी। छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रांति में बम की सूचना ने झांसी स्टेशन में हड़कंप मचा दिया. दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग (छत्तीसगढ़) जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में देर-रात बम रखे होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया. जिसके बाद ट्रेन को झांसी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात दिल्ली कंट्रोल रूम में किसी ने फोन करके ट्रेन में बम होने की सूचना दी. जिसके बाद ट्रेन को झांसी में रोका गया. जीआरपी, आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल झांसी स्टेशन पहुंच गया. इस दौरान अग्निशमन समेत बम निरोधक दस्ते भी मौके पर मौजूद रहे. चेकिंग के लिए पूरी ट्रेन खाली करा दी गई थी. लेकिन ट्रेन में कुछ नहीं मिला. हालांकि एससी कोच बी-वन में तीन डिब्बे लावारिस मिले. राहत की बात ये थी कि इसमें भी कुछ नहीं मिला. यात्रियों के सामान और पूरी ट्रेन की तलाशी लेने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.
धमतरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम भुसरेंगा के खार राखी टापू क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 04 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर बड़ी जब्ती की गई है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपियों को ताश के पत्तों और नगद रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 1,65,010/-रूपये की संपत्ति जप्त की गई।
बिलासपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से जुआ खेलते 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोनी और सीपत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सेमरताल स्थित एक फार्म हाउस से 17 जुआरियों को पकड़ा। इस दौरान फड़ से 1.13 लाख रुपए जब्त किए गए। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कोनी टीआई राहुल तिवारी के अनुसार, सूचना मिलने पर अकुंश गुप्ता के कृषि प्लाट में छापा मारा गया। पकड़े गए जुआरियों में रामभजन साहू, लाला राम साहू, दुर्गेश मानिकपुरी, डोमन राजपूत, भागवत साहू, बसंत राजपूत, रामेश्वर वर्मा, विनय शर्मा, मनोज सिंह और गणेश बर्मा शामिल हैं। इनके अलावा प्रतीक यादव, उत्तम देवांगन, लक्ष्मण साहू, नीरज सोनी, अंकुश गुप्ता, विजेन्द्र मिश्रा और अनिवेश रजक को भी गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में कोटा पुलिस ने ठेंगा बाबा स्कूल परिसर से चार जुआरियों को पकड़ा। एडिशनल एसपी अर्चना झा और एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीआई तोपसिंह नवरंग ने कार्रवाई की। इसमें अभिषेक विश्वकर्मा, विक्की मेश्राम, अभिजीत मानिकपुरी और नरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
ओडिशा : खोरधा जिले के बानापुर ब्लॉक के अंतर्गत पुंजियामा गांव में प्राचीन स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा आधिकारिक तौर पर संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। यह घोषणा शनिवार को ओडिशा के निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से की। हरिचंदन ने लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत सरकार ने संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के माध्यम से ऐतिहासिक स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर को आधिकारिक तौर पर संरक्षित स्मारक घोषित किया है।"
विरासत संरक्षण में इस विकास को एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए, मंत्री ने कहा कि मान्यता ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा, "मंदिर न केवल इस क्षेत्र के लिए एक आध्यात्मिक प्रकाशस्तंभ के रूप में खड़ा है, बल्कि हमारे अतीत की कालातीत कथा भी रखता है।"
माना जाता है कि 6वीं शताब्दी में शैलोद्भव राजवंश के शासनकाल के दौरान निर्मित स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर को ओडिशा की प्रारंभिक वास्तुकला और आध्यात्मिक परंपराओं का एक दुर्लभ उदाहरण माना जाता है। नीलाद्री प्रसाद पंचायत क्षेत्र में स्थित, मंदिर ने ओडिशा के शास्त्रीय काल से अपने स्थायी संबंध के कारण लंबे समय से इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और भक्तों का ध्यान आकर्षित किया है। सूत्रों के अनुसार, एएसआई की घोषणा विरासत अधिवक्ताओं और विद्वानों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और स्थल के संरक्षण को सुरक्षित करने के दशकों के प्रयासों के बाद आई है। इस दर्जे के साथ, मंदिर को अब एएसआई के अधिकार क्षेत्र के तहत सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को दी जाने वाली संरक्षण और रखरखाव सहायता प्राप्त होगी।
रायपुर। साइंस कालेज मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे किसान ,जवान और संविधान सभा को संबोधित करेंगे।इसमें 25 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता, किसान और जवान इसमें शामिल होंगे । कांग्रेस अध्यक्ष“किसान,जवान संविधान” पर केंद्र और राज्य की सरकार लगातार प्रहार कर रहे हैं। प्रदेश की क़ानून व्यवस्था, महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ते अपराध, किसानों के लिए DAP और खाद की कमी, नक्सलवाद उन्मूलन के ख़िलाफ़ लड़ाई के नाम पर निर्दोष आदिवासियों को मारना लचर बिजली व्यवस्था, छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को बेचने, 10 हज़ार स्कूलों को बंद करने, अवैध शराब बिक्री और नई शराब दुकान खोलने के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना सभा का उद्देश्य है यह जानकारी देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि ये सभा देश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रभारी सचिव एस संपत, विजय जांगिड़ और जरिता लेतफ्लांग मौजूद रहीं। बैज ने किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर। नक्सलवाद को लेकर निर्दोष आदिवासियों को मारा जा रहा।छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को भेजा जा रहा, जिस तरह से पूरे प्रदेश में दस हजार चार सौ 64 स्कूल को इस सरकार ने बंद कर दिया।एक लाख लोगों की भर्ती का दरवाजा बंद कर दिया।
रायपुर। आज ईओडब्ल्यू छत्तीसगढ़ में हुए 2100 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले में चालान पेश करेगी। सभी चालान लेकर ईओडब्ल्यू अफसर कोर्ट पहुंच गए हैं। कांग्रेस शासन काल में नकली होलोग्राम से शराब बेचकर यह घोटाला किया गया था। वहीं 28 आबकारी अधिकारी कोर्ट में पेश होगे । इनमें एक महिला आईएएस अफसर के पति भी शामिल हैं।सभी अधिकारी कोर्ट में पेश होंगे। कोर्ट ने सभी अधिकारियो को नोटिस जारी कर तलब किया है। जांच के दौरान ACB/EOW ने सभी से लंबी पूछताछकी है।सभी आबकारी अधिकारी अपनी जमानत याचिका लगा सकते है ।सभी 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ चालान भी पेश हो सकता है ।एक एक करके अफसर और अन्य संबंधितों के नाम से चालान तैयार किया गया है। बता दें कि आबकारी विभाग ने गत 18 अप्रैल को अभियोजन स्वीकृति का प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा था, जिसे विधि विभाग ने 20 मई को मंजूरी दे दी थी. विधि विभाग की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग यानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हस्ताक्षर का इंतजार था, जो अब मिल चुका है. मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के बाद ईओडब्ल्यू/एसीबी न्यायालय में पूरक चालान पेश करने की तैयारी कर रही है. इस कड़ी में आबकारी अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया और शनिवार को न्यायालय में पेश होने की तिथि निर्धारित की गई। पेश होने वाले आबकारी अधिकारियो की सूची 1.- गरीबपाल दर्दी २. - नोहर सिंह ठाकुर 3- सोनल नेताम 4.- अलेख राम सिदार 5. प्रकाश पाल 6.- ए. के. सिंग 7. आशीष कोसम 8.- जे. आर. मण्डावी 7- राजेश जयसवाल 8. जी. एस.नुखटी १- जे. आर. पैकरा 10. देवलाल वैद्य 11. ए. के. अनंत 12- वेदराम लहरे 13-एल.एल. ध्रुव 14- जनार्दन कोरव 15- अनिमेष नेताम 16 विजय सेन 17. अरविंद कुमार पाटले 18. प्रमोद कुमार नेताम 19. राम कृष्णा मिश्रा 20. विकास कुमय गोस्वामी 21- इकबाल खान 22- नितिन खंडुजा 23 - नवीन प्रताप भिंग २५- सौरभ बख्शी 25- दिनकर वासनीक 26. मोहित कुमार जयसवाल 27. नीलू नोतानी 28. मंजू कसेर
Adv