रायगढ़। मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर मोहल्लेवासी व विपक्ष के नेता विरोध करते आ रहे हैं। वहीं रविवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें वार्ड नंबर 29 की पार्षद के बेटे पर रुपए लेने का आरोप लगने के बाद वह भी तोड़फोड़ का विरोध करते नजर आया। जिसे बाद में पुलिस उठाकर ले गई। मोहल्ले के कुछ लोग पार्षद जानकी भारद्वाज का बेटा रामजाने भारद्वाज पर आरोप लगाने लगे कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर कागजों में उसने भी हस्ताक्षर किया है और लाखों रुपए ले लिया है।
जिसकी जानकारी लगने के बाद रामजाने भारद्वाज मौके पर पहुंच गया और जेसीबी पर चढ़कर तोड़फोड़ का विरोध करने लगा और चिल्लाकर कहने लगा कि उसके उपर आरोप लगाया जा रहा है। जबकि मैं वार्डवासियों के साथ हूं। जिसके बाद पुलिस के जवानों को उसे पकड़ने का निर्देश दिया गया और पुलिस के जवानों ने उसे जेसीबी से नीचे उतारा। इसके बाद घसिटते हुए उसे उठाने लगे और दोनों पैर व हाथ को पकड़कर उसे उठा लिया। जिसे वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इसके बाद उसे थाना ले जाने लगे। ऐसे में वह चीख-चीखकर कहने लगा कि वह वार्डवासियों के साथ है और उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे दोपहिया बाइक पर बैठाकर जूटमिल थाना ले आयी और मामले में उसके खिलाफ 151 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
बलरामपुर। जिले में नाबालिक लड़कियों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है ऐसे ही एक मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया था और लगातार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। मामले में गणेश मोड पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और इससे पहले भी इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीम ने बताया कि आरोपी हारुन अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार किया है जिसने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।
खनिज माफियाओं का आतंक: 6 के खिलाफ मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
भाटापारा - भाटापारा जिले में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद है. ताजा मामला गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह से आया है, जहां एक युवक को गांव के चौक में खंभे से बांधकर पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित परमेश्वर साहू ने गिधौरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवक ने खनिज से जुड़े लोगों पर उसके साथ माइनिंग वालों का मुखबरी होने के शक में मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम बनाई है. अब तक चार आरोपी गया पटेल, दिलहरण कश्यप, केवल केंवट, यशवंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही बाकी दो आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. सभी आरोपी ग्राम खपरीडीह के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने इस तरह के मामले की जानकारी से इंकार कर दिया. वहीं जब वीडियो की जानकारी दी गई तो उन्होंने 15 से 20 दिन पहले कार्रवाई की बात कही. फिलहाल इस घटना पर अनभिज्ञता जाहिर की है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक के साथ खंभे में मारपीट का वीडियो सामने आया है. पीड़ित युवक परमेश्वर साहू ने 6 आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों को पकड़ने टीम रवाना की गई है. 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी भी जल्द गिरफ्तार होंगे. मामला खनिज से जुड़ा सामने आएगा तो उसी अनुसार कार्रवाई होगी।
रायपुर। पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी परदेशिया तोमर बंधुओं की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास करने के साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उन पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को परदेशिया तोमर बंधुओं के सहयोगी बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू जो इनके ब्याज के काम की देख-रेख करते है, के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू की पतासाजी करते हुये दोनों को पकड़ा गया।
पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि वह विगत दो वर्षों से परदेशिया बदमाश रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर एवं दिव्यांश के कहने पर उनके लिये ब्याज वसूली मैनेजर का काम करता है, जिसके लिये मोबाईल में विस्टों फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया गया है, जिसमें ब्याज की वसूली होती है तथा पूरा लेखा जोखा इसी के द्वारा संचालित किया जाता है। जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था उसको परदेशिया तोमर बंधुओं द्वारा धमकी दिया जाता था। Also Read - स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का हुआ शुभारंभ आरोपी बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा०न्या०स०, छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम में कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. बंटी सहारे पिता अशोक सहारे उम्र 36 साल निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा थाना डी.डी. नगर रायपुर। 02. जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू पिता बिसनाथ देवांगन उम्र 24 साल पता शीतला पारा सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार हाल पता भगत सिंह चौक थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
बिलासपुर। जिला पुलिस ने गुंडों पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया है, इस विशेष अभियान का संचालन एएसपी (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल, एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा, एवं एएसपी (ACCU) अनुज कुमार के नेतृत्व में किया गया, लेकिन पूरी योजना और मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी रजनेश सिंह ने की, जिनकी "जिले में अपराध मुक्त वातावरण की नीति" इस कार्रवाई के पीछे प्रमुख वजह रही। सघन चेकिंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 स्थायी वारंट और 19 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए – कुल 30 वॉरंट निष्पादित। 2 फरार आरोपी, जो पिछले 5 से 6 वर्षों से पुलिस से बचते फिर रहे थे, अंततः गिरफ्त में आए। 159 गुंडा व निगरानी बदमाशों की उनके निवास पर जाकर जांच की गई, जिनमें से कई की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 62 संदिग्धों को थानों में बुलाकर ICJS पोर्टल से फिंगरप्रिंट और सत्यापन की कार्रवाई की गई। जिलाबदर 24 बदमाशों की स्थिति की पुन: जांच की गई, जिनमें से कुछ पूर्व की कार्रवाई में जेल भेजे जा चुके हैं।
एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा है कि बिलासपुर पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना है। इसी कड़ी में यह अभियान शुरू किया गया और आने वाले समय में यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि ऐसे बदमाश जो भले ही फिलहाल शांत बैठे हों, लेकिन जिनका अतीत आपराधिक रहा है, उन्हें भी पुलिस की रडार पर रखा गया है। सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि गुंडा-निगरानी बदमाशों को थानों में तलब कर उनकी गतिविधियों की सतत समीक्षा की जाए। शहर से लेकर ग्रामीण थाना क्षेत्र तक, हर स्तर पर पुलिस बल ने अभियान को गंभीरता से लिया। कोटा, रतनपुर, सीपत, तोरवा, सकरी, तखतपुर, सरकंडा, जैसे इलाकों में पूर्व से चिन्हित अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। थाने न आने वाले निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर जानकारी ली गई और सामाजिक स्तर पर उनके प्रभाव को मापा गया।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 16 जून यानी आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इस बीच शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश की सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही लगेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।
मुंगेली: जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए एक आरक्षक का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने आरक्षक रोशन कुमार पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. आरक्षक रोशन पहाड़ी का वारयल हुआ वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शनिवार को वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया. वायरल वीडियो में आरक्षक शराब भट्टी के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते और गिरते हुए दिखाई दे रहा था. इस शर्मनाक हरकत से न केवल वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंची बल्कि आम नागरिकों में पुलिस की छवि भी धूमिल हुई. स्थानीय लोगों ने नशे में धुत्त आरक्षक को सहारा देकर वहां से हटाया, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के वायरल होते ही यह मामला जिला पुलिस प्रशासन तक भी पहुंच गया.
बिलासपुर। युवक की लाश पेड़ पर लटकती मिली है। वो अपना गांव छोड़कर दूसरे गांव में शराब दुकान के पास रहता था और रोजी-मजदूरी करता था। शव को देखकर पुलिस उसके सुसाइड करने की आशंका जता रही है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। ग्राम जोंधरा स्थित देसी शराब दुकान के पीछे ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे बबूल के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई देखी। युवक के गले में नारियल की रस्सी का फंदा बना था। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान ग्राम सोनसरी निवासी जय पटेल (25) के रूप की। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जय पटेल कुछ साल पहले अपने गांव छोड़ दिया था। वह घर से बाहर यहां शराब दुकान के पास ही रहता था। साथ ही आसपास रोजी-मजदूरी कर जीवन गुजारा करता था। युवक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पेंड्रा। एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों सहित एक युवती की जान चली गई। शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने 2 बाइक सवार को ठोकर मारकर इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास मरवाही की ओर जा रही तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार के चालक स्नेहिल गुपा नशे में धुत्त था और तेज लापरवाहीपूर्वक चलते हुए विपरीत दिशा से आ रहे राहगीरों को अपनी चपेट में लिया। 2 बाइक को ठोकर मारकर कार भी पेड़ से जा टकराई।
बिलासपुर। युवा ही वह शक्ति है, जो दुनिया को अपने इशारों पर चला सकती है। देश की युवा शक्ति अनुशासित होगी, शिक्षित होगा, तभी वह देश-दुनिया में आगे बढ़ सकेगा। निश्चित ही भारत आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कही।
रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को लाखेनगर मंडल में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सभा" में शामिल होकर केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। यह सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "संकल्प से सिद्धि तक" अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी। सभा को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। चाहे वह बुनियादी ढांचे का विकास हो, डिजिटल इंडिया की पहल, आत्मनिर्भर भारत अभियान, जनकल्याणकारी योजनाएं या गरीब कल्याण की योजनाएं हों प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह समय उपलब्धियों का स्मरण करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर एकजुट होकर कार्य करने का भी है।
इस अवसर पर लाखेनगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, बूथ विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य सरिता दुबे, पार्षद दुर्गा यादराम साहू, ममता सोनू तिवारी, वरिष्ठ नेता मृत्युंजय दुबे, आशीष क्षत्रिय, राकेश ठाकुर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनके बल पर ही "विकसित भारत" का सपना साकार होगा। सभा का समापन राष्ट्रगान एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ किया गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी का आखिरी दिन है। कल 16 जून को प्रदेशभर के स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत के साथ स्कूलों में उनका प्रवेश कराएँगे। राज्य में शाला प्रवेशोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि, स्कूलों में युक्तियुक्तकरण के बाद अच्छा वातावरण है। अब सभी स्कूलों में शिक्षक होंगे। मुख्यमंत्री साय ने जुलाई महीने से स्कूल खोले जाने वाली मांग पर कहा कि तारीख बढ़ाने पर विचार कर लिया जाएगा। दरअसल मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश में पड़ रही गर्मी और उमस का हवाला दिया है। कल शनिवार को दीपक बैज ने जुलाई से स्कूलों को खोले जाने की मांग करते हुए बच्चों को राहत देने की बात कही थी।
<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | Raipur, Chhattisgarh: On the Noni Babu Scholarship Incentive Scheme program, CM Vishnu Deo Sai says, "Today, under the Labour Department, the Chhattisgarh Bhavan and Construction Workers Welfare Board organized an event where children of workers who secure excellent… <a href="https://t.co/Gv4I4rKHju">pic.twitter.com/Gv4I4rKHju</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1934189471718871353?ref_src=twsrc%5Etfw">June 15, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
रायपुर। भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार हुई है, आरिफ खान ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बलौदाबाजार का निवासी है तथा उसका बलौदा बाजार में प्लास्टिक तथा स्टील बर्तन का दुकान है। प्रार्थी अपने बैग में नगदी रकम रखकर दुकान हेतु सामान लेने रायपुर आया था कि वह तेलीबांधा से जय स्तंभ चौक आने हेतु ई-रिक्शा में बैठा उसी समय उस रिक्शे में दो महिलायें भी बैठी तीनों पीछे सीट पर बैठे थे। जय स्तंभ चौक में उतरने के बाद प्रार्थी गोलबाजार पहुंच कर अपने बैग को चेक किया तो बैग में रखा नगदी रकम नहीं था। ई-रिक्शे में सवार दोनों महिलायें प्रार्थी के बैग में रखें नगदी रकम को चोरी कर ले गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात महिलाओं के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 101/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी कड़ी में
19.04.25 को प्रार्थी मुकेश कुमार भोजवानी निवासी तिल्दा नेवरा रायपुर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जनरल स्टोर्स का सामान लेने के लिये रायपुर आया था तथा बैग में नगदी रकम रखा था, कि वह शारदा चौक जाने हेतु रेलवे स्टेशन पास स्थित गुरूद्वारा के पास ई रिक्शा में बैठा। जिसमें पहले से दो महिला एवं एक पुरूष रिक्शा के आमने सामने एवं चालक के बगल में एक अन्य सवारी बैठा हुआ था। प्रार्थी मंजू ममता होटल के सामने ई-रिक्शा से उतर कर जनरल स्टोर्स का सामान लेने गया तभी प्रार्थी अपने बैग को चेक किया तो बैग में रखा नगदी रकम नहीं था। ई-रिक्शे में सवार दोनों महिलायें प्रार्थी के बैग में रखें नगदी रकम को चोरी कर ले गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात महिलाओं के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 56/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना गोलबाजार तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थियों से महिलाआंे के हुलियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही, प्रार्थियों द्वारा ई-रिक्शे में जिन मार्गो में सफर किया था उन मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को भी खंगालकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के साथ ही उनकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
प्रकरणों में मुखबीर लगाकर भी टीम के सदस्य अज्ञात महिला आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रहे थे, इसी दौरान घटना में संलिप्त महिला आरोपियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा टीम के सदस्यों द्वारा दोनों प्रकरणों में संलिप्त चारों महिला आरोपी मालती शेण्डे, प्रिया इंचुरकर, शालीता उफाडे एवं संगीता पात्रे को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। जिस पर थाना गोलबाजार के प्रकरण में महिला आरोपी मालती शेण्डे एवं प्रिया इंचुरकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 25,500/- रूपये तथा थाना मौदहापारा के प्रकरण में महिला आरोपी शालीता उफाडे एवं संगीता पात्रे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 10,200/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
यह नागपुर महाराष्ट्र का महिला गिरोह है, जो रायपुर सहित अन्य जिलों/राज्यों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बिक्री करने के नाम से आते है, तथा ऐसे सवारी वाहन अथवा भीड़-भाड़ वाले स्थाऩ को चिन्हांकित करते है जिनमें व्यक्तियों की संख्या अधिक रहती है तथा वे लोग भीड़ का फायदा उठाकर मौका पाकर व्यक्तियों के पर्स, नगदी रकम, सोने का चैन, मोबाईल फोन सहित अन्य कीमती वस्तुओं को चोरी कर फरार हो जाते है। गिरफ्तार महिला आरोपी (थाना गोलबाजार के प्रकरण में) 01. मालती शेण्डे पति शिवा शेण्डे उम्र 37 साल निवासी कन्हान रेलवे स्टेशन के पीछे सत्रापुर थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता - सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर। 02. प्रिया इंचुरकर पति भोला इंचुरकर उम्र 40 साल निवासी गोल्डन बार के पीछे एम जी नगर तारसा रोड थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता - सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर। गिरफ्तार महिला आरोपी (थाना मौदहापारा के प्रकरण में) 01. शालीता उफाडे पति संतोष उफाडे उम्र 40 साल निवासी एम जी नगर मुण्ड कोटा थाना तिरोड़ा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)। हाल पता - सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर। 02. संगीता पात्रे पति स्व. विनोद पात्रे उम्र 40 साल निवासी सरकारी स्कुल के पास नवेगांव थाना व जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)। हाल पता - सीतानगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।
दुर्ग। डिजिटल अस्टेट कर 54 लाख की ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार हुए है, नम्रता चन्द्राकर द्वारा थाना नेवई में आवेदन पेश किया कि दिनांक 29.04.2025 को मोबाईल 8473927649, 7077631410 एवं 7818090229 के धारक द्वारा स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर आवेदिका के पिता को विडियो काल कर उनके नाम का केनरा बैक का खाता को नरेश गोयल को बेचे हो जिसमें 02 करोड़ रू का मनी लांड्रिंग हुआ है, उनका सहयोग करने कहकर सभी सदस्यों की संपत्ति की सारी जानकारी लेकर, गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग अलग खातें व किस्तों में दिनांक 29.04.2025 से 29.05.2025 के मध्य 54,90,000 रू छलपूर्वक जमा कराकर ठगी करने के सबंध में पेश किया है । आरोपियों के विरुद्ध थाना नेवई में अपराध क्रमांक 156/ 25 धारा 318(4) बीएनएस 67 (डी) आई.टी.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना दौरान आरोपी मोबाईल धारक एवं लाभार्थी बैक खाता धारक की तकनीकी सहायता से एवं बैक से जानकारी प्राप्त की गई । आरोपी लखनउ उ.प्र. का होना पाए जाने पर आरोपी पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई। लखनऊ में संदेही दीपक, गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, शुभम श्रीवास्तव साजी कर प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर बताए आरोपी कृष्ण का परिचय, सोहित के माध्यम से शुभम श्रीवास्तव से हुआ, आरोपी दीपक गुप्ता कृष्ण कुमार का दोस्त है जिसने बताया कि मोहल्ले का निवासी राजेश विश्वकर्मा का यूनियन बैक शाखा पी.एन. रोड लखनउ में है जिसने फ्राड के रकम के लिये अपने खाता को दिया एवं धोखाधड़ी में सहयोग करने के लिये तैयार हुआ । राजेश के यूनियन बैक खाता में दिनांक 29.05.2025 को 09 लाख रूपये फ्राड का रकम आया जिसे राकेश द्वारा सेल्फ चेक के माध्यम से रकम को निकलकर राजेश कृष्णा, और दीपक को शुभम ने कमीशन के तौर पर 36 हजार रूपये दिया और शेष 08 लाख 64 हजार अपने पास रखा और अपने अन्य साथी लाईक, राज, फबैलो और उज्जवल को अपना कमीशन लेकर दिया । आरोपियों से घटना प्रयुक्त मोबाईल एवं आधार कार्ड को विधिवत जप्त किया गया है । आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य जानकारी हेतु पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया । गिरफ्तार आरोपी दीपक गुप्ता उम्र 19 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनउ उत्तर प्रदेश राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर उम्र 36 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनउ उत्तर प्रदेश कृष्ण उर्फ कृष उम्र 19 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनउ उत्तर प्रदेश शुभम श्रीवास्तव उम्र 25 साल निवासी त्रिवेणी नगर लखनउ उत्तर प्रदेश
रायपुर। शिक्षकों के व्यावसायिक विकास को बढ़ाने तथा उन्हें नवीन शिक्षण विधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से रायपुर केरला समाजम के तत्वावधान में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन 12 एवं13 जून को क्रमश: आदर्श विद्यालय टाटीबंध तथा देवेन्द्र नगर में किया गया। इस सेमिनार में आदर्श विद्यालय ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में रायपुर केरला समाजम् के अध्यक्ष श्री विनोद पिल्लई एवं रायपुर केरला समाजम् के महासचिव डॉ. जैकब सकारिया ने सेमिनार में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेमिनार का महत्व शिक्षक जीवन में आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से शिक्षकों को नई जानकारी तथा आधुनिक तकनीक के बारे में जानने का अवसर मिलता है, जिससे शिक्षण कार्य रुचिकर बनता है। डॉ. एम. सुधीश(एसएमसी) ने अपने संबोधन में शिक्षकों को यूएसपी के बारे में एवं मियावाकी वृक्षारोपण पद्धति के संबंध में प्रकाश डाला। इसके माध्यम से शिक्षण अधिगम के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है तथा विज्ञान कौशल में वृद्धि होती है। कार्यक्रम को विस्तार देते हुए प्रो. टी. मधुसूदनन (एसएमसी) ने शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक रुझानों से अपडेट रहने तथा कौशल को निरंतर उन्नत करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का विशेष मार्गदर्शन एवं निर्देशन आरकेएस की शाला प्रबंधन समिति द्वारा किया गया। अनुभवी वक्ता डॉ. गगन बरडिया ने “शैक्षणिक नेतृत्व और एआई-संचालित आधुनिक शिक्षाशास्त्र” विषय पर उदाहरणों के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रणाली और प्रौद्योगिकी में एआई के महत्व को समझाया। तत्पश्चात वक्ता श्रीमती सबिता चतुर्वेदी द्वारा "माध्यमिक विद्यालय के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या का ढाँचा"। श्री राहुल विश्वकर्मा द्वारा "विद्यालय सुरक्षा एवं डॉक्टर" पर, डाॅ.दीप्ति सहारे द्वारा विद्यार्थियों में "मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा" देने पर चर्चा की गई।श्रीमती बीना पिल्लई (एवीटी) थीं, जिन्होंने “समग्र प्रगति कार्ड” पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अगले सत्र की वक्ता श्रीमती रानी चामलेट (एआईएस) ने “एक पेड़ माँ के नाम” शीर्षक से एक भावनात्मक और चिंतनशील चर्चा के साथ मातृ प्रेम की याद दिलाई। उन्होंने प्रकृति की तुलना एक माँ से की जो सप्ताह ख्याल रखती है। अंतिम सत्र डॉ. हरेंद्र पाल सिंह चौहान द्वारा “अनुभवात्मक अधिगम” के माध्यम से लर्निंग बाय डूइंग के महत्व पर जोर दिया और शिक्षकों से अपने शिक्षण पद्धति में वास्तविक दुनिया के अनुभवों को शामिल करने के लिए कहा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की डॉ. विजी नायर भी उपस्थित थीं। स्कूल प्रबंधन समिति ने सभी वक्ताओं और उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया और शिक्षकों के बीच व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन एक नेटवर्किंग लंच के साथ हुआ जो शिक्षकों को आपस में संपर्क बढ़ाने और पेशेवर संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इस सेमिनार में प्राचार्या श्रीमती जसवीर सरकार (एवीटी) प्राचार्या श्रीमती सबिता चतुर्वेदी(एवीएम) प्राचार्या सुश्री सुमन शानबाग (एवीडी) प्राचार्य श्री हरेंद्रपाल सिंह चौहान (एआईएस) उप प्राचार्य श्री के.के. उन्नी कृष्णन नायर(एवीडी) सेमिनार की सराहना की और सभी बुद्धिजीवी वक्ताओं को उनके बहुमूल्य विचारों के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम से शिक्षकों को बहुत सी नई जानकारियाँ मिलीं जो शिक्षण को रोचक बनाने में सहायक होंगी। यह जानकारी प्राचार्या सुश्री सुमन शानबाग(एवीडी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
सुकमा। जिले के तोंगपाल पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जगदलपुर जाने के लिये तोंगपाल नाका के पास एनएच 30 सड़क किनारे खड़े हैं । उक्त सूचना पर थाना तोंगपाल से थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव के हमराह स्टाप जांच नाका के पास एनएच 30 रोड के किनारे दो व्यक्ति जिनके पास दो ट्राली बैग व एक लटकन बैग रखे थे जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है। न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाली है। इस दौरे में न्यूजीलैंड तीन वनडे और 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. सभी मुकाबले अलग-अलग वेन्यू में खेले जानें हैं. एक मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भी खेला जाएगा।
रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में रविवार से सात दिवसीय योग महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानन्द शुक्ला, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के अधीक्षक अनिल कुमार, भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी और ब्रह्माकुमारी चन्द्रकला दीदी ने दीप प्रज्वलित करके किया।
रायपुर। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना विधानसभा और सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की बिक्री में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 137 पौवा देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत ₹14,320 आँकी गई है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शनिवार को एक सुनियोजित और सनसनीखेज घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। पार्किंग में कार्यरत स्टाफ के साथ तीन युवकों ने न केवल मारपीट की, बल्कि चाकूबाजी कर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। इस घटना के बाद से न केवल रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में बल्कि आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की है जब रेलवे स्टेशन की पार्किंग में तीन युवक किसी निजी वाहन को पार्क करने के बाद पार्किंग शुल्क को लेकर विवाद करने लगे। पार्किंग स्टाफ द्वारा शुल्क लेने की प्रक्रिया समझाए जाने पर आरोपी युवक आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए।
स्थिति बिगड़ती देख जब अन्य स्टाफ सदस्य बीच-बचाव के लिए आए तो युवकों ने तेजधार हथियार (चाकू) निकाल लिया और एक स्टाफ सदस्य पर हमला कर दिया। चाकू के वार से घायल कर्मी को तत्काल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान अर्जुन साहू (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार्यरत है। CCTV में कैद हुई वारदात रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीनों युवक पार्किंग में घुसते हैं, स्टाफ से बहस करते हैं और फिर अचानक हमला कर देते हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
Adv