महासमुंद। महासमुंद के मवेचा में स्थित एक कालोनी से शिक्षक की मोटरसायकल चोरी होने की खबर सामने आई है, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मचेवा महासमुंद निवासी व नांदगांव के शिक्षक कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि 10 जून 2025 को रात्रि 8 बजे वह घर के नीचे ग्राउड फ्लोर में अपनी मोटर सायकल होण्डा सीबी साईन क्र0 CG 06 GR 1287 को कालोनी में अन्य लोगो के मोटर सायकल के साथ लाक कर खड़ी किया था, तथा रात्रि में खाना खाकर सो गया।
इसके बाद उसके दुसरे दिन 11 जून 2025 के सुबह 05 बजे सो कर उठा और टहलने जाने के लिऐ नीचे उतरा तो देखा की मोटर सायकल जहां खड़ी किया था वहा पर नहीं था, जिसका उसने आस पास पता तलाश किया तो कोई पता नहीं चला। मोटर सायकल होण्डा सीबी साईन क्र0 CG 06 GR 1287 चेचिस नम्बर ME4JC652HKD017923 इंजन नम्बर JC65ED0167925 की कीमती 15000 रूपये बताई गई, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी लिया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
रायपुर। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी धीरज तांडी गिरफ्तार हो गया है। कबीर नगर पुलिस टीम को सूचना मिली कि बाल्मीकि नगर शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहा है। जिस सूचना पर मुखबिर के बताएं स्थान पर जाकर तस्दीक किया गया जहाँ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम धीरज तांडी पिता उग्रसेन तांडी उम्र 24 साल निवासी बाल्मीकि नगर, कबीर नगर रायपुर का होना बताया।
जिसके कब्जे में रखें प्लास्टिक बोरी को चेक करने पर अंग्रेजी गोवा शराब अवैध रूप से रखे होना पाया गया। कि आरोपी के कब्जे से 35 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की शराब कीमती 4200 रूपये एवं बिक्री रकम 360 रुपए को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 96/2025 धारा - 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी - धीरज तांडी पिता उग्रसेन तांडी उम्र 24 वर्ष निवासी- वाल्मीकि नगर व्ही-5, म. नं. 10, कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर
राजनांदगांव। मोहड़ रेत घाट गोलीकांड में एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर सोमनी थाने के थानेदार सत्यनारायण देवांगन और जेसीबी मालिक अभिनव तिवारी उर्फ चीनू महाराज की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में सत्यनारायण देवांगन अभिनव तिवारी को आश्वस्त करते सुने जा सकते हैं। वे कह रहे हैं कि “तुम्हारा कुछ नहीं होगा, मनोज चंदेल से बात कर सेटिंग करा देंगे। जेसीबी और हाईवा को छुड़ा देंगे। आपका बयान लिया जाएगा। साथ ही ऑडियो में थानेदार ने जेसीबी को हुए नुकसान की भरपाई का भी आश्वासन दे रहे हैं।
वायरल ऑडियो को लेकर जब एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि ऑडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसकी सत्यता के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। बता दें कि मोहड़ रेत खदान में मारपीट के बाद आरोपियों ने लगभग 6 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने खदान में बनाए जा रहे रैम्प में लगी जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ की। ओडियो में चीनू महाराज ने बताया कि उसने जेसीबी मशीन किराए पर भेजी थी। इसी मशीन को लेकर थानेदार और चीनू के बीच बातचीत हो रही है। इसी जेसीबी के आधार पर पुलिस ने चीनू को इस मामले में आरोपी बनाया है।
रायपुर। अवैधानिक रूप से बांग्लादेश से भारत आकर रायपुर में निवासरत बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बांग्लादेश निवासी कुछ व्यक्ति अपना पहचान छुपाते हुए भारत आकर रायपुर के टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित धरम नगर में अवैधानिक रूप से निवास कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह. दिलावर पिता स्व. मोहम्मद सलीम उम्र 49 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश) हाल पता धरम नगर पचपेडी नाका थाना टिकरापारा रायपुर होना बताया। मोह. दिलावर से उसके दस्तावेजों को दिखाने कहने पर उसके द्वारा भारत गणराज्य से जारी पासपोर्ट प्रस्तुत किया जिसका अवलोकन करने पर पासपोर्ट में मोह० दिलावर की जन्मतिथि 15.04.1975 लेख है। जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कक्षा आठवीं का प्रगति पत्रक प्रस्तुत किया गया। प्रगति पत्रक के अवलोकन पर प्रगति पत्रक 2009-2010 का है जो कक्षा आठवीं का है जिसमें जन्मतिथि 15.04.1975 अंकित है अर्थात 35 वर्ष की उम्र में कक्षा आठवीं का मार्कशीट बनवाया गया है जिससे स्पष्ट है कि मार्कशीट फर्जी है। मोह. दिलावर का विवो मोबाईल फोन जिसमें एयरटेल कंपनी का सिम है जिसको चेक करने पर एक मोबाईल नंबर पर बातचीत है जो बांग्लादेश का मोबाईल नंबर होने के साथ ही उसकी बड़ी बहन का नंबर है। इसके साथ ही उसके मोबाईल फोन में बांग्लादेश के अन्य कई मोबाईल नंबर भी अलग - अलग नामों से सेव था। मोह. दिलावर के पासपोर्ट का अवलोकन करने पर उसके द्वारा 04 बार भारत से बांग्लादेश आना-जाना करना पाया गया। पूछताछ पर मोह. दिलावर ने बताया गया कि वह लगभग 15 वर्ष पूर्व भारत-बांग्लादेश का बार्डर बनगांव के रास्ते अकेले भारत आया। भारत आकर रायपुर में रहने लगा तथा लगभग 1-2 वर्ष बाद वह अपनी पत्नी परवीन बेगम व एक वर्षीय पुत्री को भी भारत ले आया और उन दोनों का भी भारत गणराज्य परवीन बेगम व अपनी पुत्री का पासपोर्ट बनवाया। रायपुर में रहने के दौरान अण्डा ठेला चलाता था और ठेला में आने वाले ग्राहक के माध्यम से पासपोर्ट व दस्तावेज तैयार कराया है।
मोह. दिलावर जो बांग्लादेशी मुस्लिम है जो अपनी पत्नी एवं बच्ची के साथ बांग्लादेश से भारत आकर अपना पहचान छुपाते हुए भारत आकर रायपुर के विभिन्न जगहों में अवैधानिक रूप से निवास कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारत गणराज्य का पासपोर्ट प्राप्त करना पाये जाने पर आरोपी मोह. दिलावर खान एवं परवीन बेगम के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 437/25 धारा 112, 318(4), 319(2), 336(3), 3(5) बी.एन.एस. तथा भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 (बी), पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3, विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोह. दिलावर एवं परवीन बेगम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फ़ोन, फर्ज़ी पासपोर्ट, मार्कशीट, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. मोह. दिलावर पिता स्व. मोहम्मद सलीम उम्र 49 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश)। हाल पता धरम नगर पचपेडी नाका थाना टिकरापारा रायपुर। 02. परवीन बेगम पति मोह. दिलावर उम्र 44 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश)। हाल पता धरम नगर पचपेडी नाका थाना टिकरापारा रायपुर।
रायपुर। मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में आए पंजीकृत श्रमिकों के कुल 31 मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री साय द्वारा 15 जून को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मौके पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 15 से 21 जून तक विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारम्भ 15 जून को सुबह 7 बजे होगा। विषय है: एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for One Earth and One Health)।
रायपुर। राजधानी में आबकारी विभाग के उड़नदस्ता दल ने एक बार फिर मिलावटी शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। लालपुर स्थित कंपोजिट सरकारी शराब दुकान में दबिश के दौरान 250 पेटी मिलावटी शराब जब्त की गई, जबकि 26 पेटी गोवा ब्रांड की शराब बिना होलोग्राम के पाई गई। यह खुलासा इस बात की पुष्टि करता है कि सरकारी दुकानों के माध्यम से दो नंबर की शराब की तस्करी की जा रही है।
रायपुर। रायपुर पुलिस ने टिकरापारा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के सहारे 16 वर्षों से रह रहे बांग्लादेशी दंपति को गिरफ्तार किया है। दोनों बांग्लादेश के मूल निवासी हैं और लंबे समय से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
राजनांदगांव। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जून 2025 माह के भीतर जिले के अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत कुल 660 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल ₹3,70,600 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर (नक्सल ऑपरेशन) एवं एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व निरीक्षक अजय खेस, निरीक्षक नवरतन कश्यप और उनकी यातायात पुलिस टीम द्वारा किया गया।
नियमों के उल्लंघन के आधार पर की गई कार्रवाई: अभियान के दौरान दर्ज किए गए प्रमुख प्रकरण निम्नानुसार हैं: ओवर स्पीडिंग (अत्यधिक गति) – 62 प्रकरण शराब पीकर वाहन चलाना – 5 प्रकरण बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना – 196 प्रकरण काले शीशे वाले वाहन – 7 प्रकरण बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना – 22 प्रकरण नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना – 5 प्रकरण प्रेशर हार्न का उपयोग – 19 प्रकरण दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना – 126 प्रकरण मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय उपयोग – 7 प्रकरण अन्य यातायात उल्लंघन – 211 प्रकरण इन सभी 660 मामलों में कुल ₹3,70,600 रुपए का जुर्माना वसूलते हुए कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस की अपील यातायात पुलिस ने जिले के सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। विशेष रूप से निम्नलिखित नियमों पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है: बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाएं तीन सवारी से बचें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें शराब सेवन कर वाहन न चलाएं ओवर स्पीडिंग से परहेज करें बच्चों और नाबालिगों को वाहन न चलाने दें सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें यातायात पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल जुर्माना वसूली के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सहयोग करें, नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी थाना क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर की गई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चंद घंटों में विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बालक के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी समेत कुल लगभग 12 लाख रुपये की मशरूका बरामद की गई है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गुढियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुढियारी के अम्बेडकर चौक निवासी श्रीमती मीना रंगारी ने थाना गुढियारी में शिकायत दर्ज कराई कि वह 11 जून 2025 को दोपहर के समय अपने घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ अग्रसेन भवन, टाटीबंध में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात करीब 3:15 बजे जब वे घर लौटीं, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और आलमारियों के लॉकर तोड़े जा चुके थे। लॉकर में रखे गए सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगद राशि गायब थी।
पीड़िता की शिकायत पर गुढियारी थाना में अपराध क्रमांक 299/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। चोरी की इस गंभीर वारदात को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी गुढियारी एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पीड़िता एवं आसपास के रहवासियों से पूछताछ की। साथ ही, घटनास्थल एवं उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी विधि के साथ संघर्षरत बालक ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी बालक के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम समेत कुल लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
गिरफ्तार बालक: विधि के साथ संघर्षरत एक नाबालिग जब्त मशरूका: सोने-चांदी के जेवरात नगदी रकम कुल मूल्य: लगभग ₹12,00,000/- पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए निगरानी एवं सतर्कता लगातार जारी रहेगी। इस कार्यवाही में शामिल प्रमुख अधिकारी एवं स्टाफ: निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा (थाना प्रभारी, गुढियारी) प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट) उप निरीक्षक सतीश पुरिया प्रधान आरक्षक कुलदीप द्विवेदी आरक्षक संदीप सिंह, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौर, वीरेंद्र बहादुर सिंह उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी (गुढियारी थाना) आरक्षक रविशंकर तिवारी, घनश्याम तिवारी, किशोर राजपूत एवं सुदर्शन सिंह राजपूत पुलिस का कहना है कि विधि के साथ संघर्षरत बालक के खिलाफ विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रायपुर पुलिस हर आपराधिक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग के उड़नदस्ता दल ने एक बार फिर मिलावटी शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। लालपुर स्थित कंपोजिट सरकारी शराब भट्टी में की गई दबिश के दौरान विभाग की टीम ने 250 पेटी मिलावटी शराब जब्त की है, जिसमें कई बोतलों में ब्रांडिंग की भारी खामियां पाई गईं। यह कार्रवाई विभाग के संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी के नेतृत्व में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि लालपुर स्थित शराब दुकान में घटिया और मिलावटी शराब बेची जा रही है। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए जब टीम ने गुरुवार शाम दबिश दी, तो वहां चिप रेट ब्रांड की शराब में पानी मिलाकर उसे ग्राहकों को बेचा जा रहा था। मौके पर ही इस गैरकानूनी कार्य को रंगे हाथों पकड़ा गया।
होलोग्राम नहीं, नकली पैकिंग से ब्रांडिंग का झांसा दबिश के दौरान गोवा ब्रांड की 26 पेटी शराब में होलोग्राम नहीं पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बोतलों में मानक के अनुसार सीलिंग और पैकेजिंग नहीं की गई थी। यह सीधा तौर पर आबकारी अधिनियमों के उल्लंघन का मामला है। विभाग ने इस पर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। तीन सेल्समेन हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार कार्रवाई के दौरान दुकान का सुपरवाइजर शेखर बंजारे और तीन सेल्समेन मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश अभी जारी है। वहीं, तीन अन्य सेल्समेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन कर्मचारियों को एक निजी प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से भर्ती किया गया था, जो आबकारी विभाग के सरकारी ठेके पर काम कर रहे थे। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी शराब दुकानों में काम करने वाले निजी प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी क्या किसी प्रशिक्षण या पृष्ठभूमि जांच के बिना ही रख लिए जाते हैं? यदि हां, तो यह प्रदेशभर की शराब दुकानों में संभावित अनियमितताओं का एक बड़ा कारण हो सकता है। विभागीय सूत्रों ने माना कि इन एजेंसी कर्मियों की भूमिका की जांच की जाएगी।
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई तय संभागीय उड़नदस्ता दल ने बताया कि मिलावटी शराब की बिक्री और ब्रांडिंग में खामियों के आधार पर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ज़ब्त शराब की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब परीक्षण भी कराया जाएगा। शराब पीने वालों की सेहत से खिलवाड़ मिलावटी शराब के कारोबार से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि इससे शराब का सेवन करने वाले आम लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस तरह की शराब में मिलाया गया पानी और अन्य अपमिश्रण तत्व विषैले हो सकते हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं या जानलेवा स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
कार्यवाही जारी, अन्य दुकानों पर भी निगरानी संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक सतत अभियान का हिस्सा है और आने वाले दिनों में प्रदेश की अन्य शराब दुकानों पर भी आकस्मिक निरीक्षण किए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो लाइसेंस निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सरकारी व्यवस्था में ढील या निजी एजेंसियों की मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। आबकारी विभाग को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और शराब दुकानों पर पारदर्शिता व गुणवत्ता बनी रहे।
जशपुर। लाखझर गांव में ग्रामीण ने खेत में नुकसान पहुंचाने और पुआल जलाने का आरोप लगाते हुए बगैर किसी ठोस प्रमाण के एक नाबालिग बालक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा है। किसान करमु राम ने बच्चे को बिना किसी साक्ष्य के दोषी ठहराते हुए उसे दिनदहाड़े पेड़ से बांधकर डंडों से मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। वह कई घंटों तक उसी हालत में बंधा रहा। इतना ही नहीं उसने इसकी तस्वीर भी पंचायत विकास समिति नामक व्हाट्सग्रुप में शेयर कर दी। परिवार के सदस्यों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चे को छुड़ाया और आरोपी से नुकसान की भरपाई का वादा किया। घायल बच्चे को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग में खुलेआम जुआ खेलने की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए न केवल जुआरियों को गिरफ्तार किया, बल्कि गुरुवार को उनका जुलूस निकालकर पूरे इलाके में सख्त संदेश दे दिया कि असामाजिक गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम गुल्लू में दबिश दी गई, जहां जुआ खेलते हुए महेंद्र वर्मा, रमेश देवांगन, श्यामलाल लोधी और पुरुषोत्तम जोशी को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के पास से ₹45,000 नगद जब्त किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह सारा जुआ कुख्यात गुंडा और हिस्ट्रीशीटर रोहित यादव चला रहा था, जो आरंग थाना क्षेत्र में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने रात में उसे भी गिरफ्तार कर लिया। रोहित इस जुआ रैकेट का मुख्य संचालक और नाल था।
जांजगीर। जिले से एक सनसनीखेज अपहरण का मामला सामने आया है। लक्षणपुर गांव के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर अगवा किया गया और उसके पिता से 17 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। इस पूरे मामले को अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की सटीक रणनीति ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां लक्षणपुर निवासी युवक बुधराम साहू को पहले एक लड़की के जरिए वॉट्सऐप चैट के माध्यम से बहला-फुसलाकर बुलाया गया और फिर अगवा कर लिया गया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने युवक के पिता को फोन कर 17 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने रकम लेकर एक खेत में आने को कहा और रास्ते भर उन्हें फिल्मी अंदाज़ में लोकेशन देते हुए बताया कि पैसा कहां और कैसे रखना है। इस अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पूरी रात ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुबह तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच खेत में घेराबंदी कर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दो आरोपियों में युवक अभय कुमार सूर्यवंशी और युवती आयशा बेगम शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। सभी आरोपी लक्षणपुर गांव के ही रहने वाले हैं।
रायपुर। गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचते युवक गिरफ्तार हो गया है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार कोसरिया निवासी गुढियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया ।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजकुमार कोसरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 13,500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 300/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. जसवंत सोनी, आर. अशीष राजपूत, हरजीत सिंह, टीकम साहू, विजय बंजारे एवं विकास क्षत्री तथा थाना गुढियारी से सउनि. धन्ना लाल पठारे एवं आर. घनश्याम तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं। गिरफ्तार आरोपी - राजकुमार कोसरिया पिता परदेशी राम कोसरिया उम्र 28 साल निवासी अशोक नगर बाजार पारा दुर्गा मंदिर के पास थाना गुढियारी रायपुर।
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने चक्रधरनगर अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 9 जून के सुबह अंबेडकर चौक पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर हुई छेड़छाड़ को देखकर आम नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी चक्रधरनगर, जूटमिल, पूंजीपथरा, पुसौर, छाल और प्रभारी साइबर शामिल थे । इन टीम में साइबर सेल और विभिन्न थानों के जवानों को अलग-अलग कार्यों में लगाया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अपने इंटेलिजेंस विभाग को सभी गतिविधियों पर निगाह रखने लगाए तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सर्व विभाग प्रमुखों से व्यक्तिगत चर्चा कर उन्हें आश्वस्त कराए कि शीघ्र ही घटना कारित करने वाले आरोपियों को पकड़ा जावेगा और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर सुनियोजित तरीके से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी और सभी रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए । टावर डम्प लेकर करीब 5 लाख नंबरों का एनालिसिस किया गया, एक टीम ह्यूमन हिंट और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को लीड मिली जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति देखे गए जिनमें एक युवक के बजरंग पारा जूटमिल के रमेश जोशी तथा दूसरा जोगीडिपा रायगढ़ के वीरेंद्र सारथी की पुष्टि हुई। जिनके संबंध में ह्यूमन हिंट से पता चला कि दोनों मजदूरी (हमाली) का काम करते हैं और कई बार रात में इन्हें साथ घूमते भी देखा गया है जिन्हें फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया।
आरोपियों के स्वीकारोति बयान में बताएं कि 8 जून रविवार को दोनों मजदूरी हमाली का काम करने पटेलपाली गए थे, शाम को दोनों साथ खाए पिए और रात को रमेश जोशी के घर बजरंग पारा गए । जहां रमेश की पत्नी ने दोनों की अवस्था देखकर विवाद की और घर से भगा दी फिर दोनों सोने के लिए शहर में इधर-उधर घूमते हुए पैदल अंबेडकर चौक पहुंचे । अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास लाईट का उजाला देखकर रूके फिर बदनियति से प्रतिमा के नीचे जमीन की गीली मिट्टी प्रतिमा पर लगाकर पैदल ही वीरेंद्र के घर जोगीडिपा चले गए । अगले दिन इन्हें जानकारी हुई की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है तब यह पुलिस से लुक छिप रहे थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना समय पहने दोनों के कपड़े बरामद किया है जिसका घटना समय के फटेज से मिलान हुआ है । दोनों आरोपियों को घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 298, 324(3),353( 2), BNS जोड़ने धारा 299, 302, 196(1) (क)(ख) 196(2), 324(3) लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 9 एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3(1) के तहत आरोपी रमेश जोशी पिता कैलाश जोशी उम्र 40 वर्ष निवासी बजरंग पारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ एवं वीरेंद्र सारथी पिता राम रतन सारथी उम्र 28 साल निवासी जोगीडिपा रायगढ़ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर पेश किया जा रहा है।
भिलाई/नई दिल्ली- भारत की एक और युवा प्रतिभा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय में सलाहकार के रूप में कार्यरत सुहानी पांडे को "28वें सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF 2025)" में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन 18 से 21 जून 2025 के बीच रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में आयोजित होगा।
यह आमंत्रण रूस के राष्ट्रपति के संरक्षण में कार्य कर रही Roscongress Foundation की ओर से दिया गया है, जिसे रूसी राष्ट्रपति के सलाहकार श्री एंटोन कोब्याकोव द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। SPIEF को विश्व के अग्रणी आर्थिक मंचों में गिना जाता है, जिसमें हर वर्ष वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाता है।
SPIEF 2024 में 139 देशों के 22,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था और 6.4 ट्रिलियन रूबल से अधिक के 1,073 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। इस मंच पर उभरते हुए देशों और वैश्विक समुदाय की भागीदारी से आर्थिक नवाचार और सहयोग को नई दिशा मिलती है।
सुहानी पांडे का इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन, न केवल उनके पेशेवर कौशल का प्रमाण है बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत की युवा पीढ़ी वैश्विक चर्चाओं और निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
गरियाबंद. अतिक्रमण हटाने गए वन अमला को बंधक बनाकर टंगिया-डंडे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. परिजनों की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों को छुड़ाया. वहीं मुख्य आरोपी आशाराम समेत परिवार के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पूरा मामला गरियाबंद जिले के सड़क परसूली रेंज के हरदी जंगल का है.
वन विभाग को सोहागपुर बिट के हरदी जंगल में वन भूमि पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण की सूचना मिली थी. डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, हरि अर्जुन यादव, जाकिर हुसैन सिद्दीकी समेत 5 वनकर्मी आज तड़के 4 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. टीम जैसे ही मौके पर कार्रवाई शुरू की तो अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे कर पहले तो वन कर्मियों पर डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया, फिर उन्हें बंधक बना लिया.
घटना की पुष्टि करते हुए रेंजर दुर्गा प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अतिक्रमण की सूचना थी पर अतिक्रमणकारी ऐसी घटना को अंजाम देंगे इसका अंदाजा नहीं था. टीम को दो घंटे तक बंधक बनाया गया था. परिजनों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुबह 5 बजे बंधक डिप्टी रेंजर समेत वन कर्मियों को छुड़ाया. सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मुख्य आरोपी आशाराम समेत परिवार के कुल पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
एक ही परिवार के पांच आरोपी गिरफ्तार
एडिशन एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि पुलिस ने मारपीट, अपहरण, शासकीय काम में बाधा के धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. वन अमला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी आशाराम के अलावा उसके दो बेटे और दो महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में आशाराम ध्रुव, झामेश्वर ध्रुव, थानेश्वर ध्रुव, रोहित ध्रुव और सीता ध्रुव शामिल हैं.
रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक गोवर्धन नगर में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और चोरी के जेवर खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 20 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए गए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। ऐसे दिया गया चोरी को अंजाम प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी त्रिभुवन चौहान, निवासी दुर्गा चौक गोवर्धन नगर, 11 मई को अपने परिवार के साथ कुम्हारी दुर्ग गया था और रात्रि वहीं रुका था। जब वह 12 मई को वापस लौटा तो पाया कि उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ है, सामान बिखरा पड़ा है और आलमारी का लॉकर टूटा हुआ है। लॉकर में रखे नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। इस घटना की रिपोर्ट थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 428/25 धारा 331(4), 305, 317(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज की गई। एसएसपी ने दिए थे तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, एएसपी क्राइम श्री संदीप मित्तल, डीएसपी क्राइम श्री संजय सिंह, सीएसपी उरला पूर्णिमा लामा, प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना प्रभारी खमतराई को टीम बनाकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। पुराने चोरों पर नजर रखते हुए और तकनीकी विश्लेषण के जरिये आरोपी सुंदरू देवार उर्फ तोहीन की पहचान हुई, जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने और जेवरातों को अनुप सोनी नामक व्यक्ति को बेचने की बात स्वीकार की। दोनों गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार पुलिस ने सुंदरू देवार उर्फ तोहीन और अनुप सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 20 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई है। इस मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी सुंदरू देवार उर्फ तोहीन (20 वर्ष), निवासी कुकरबेड़ा देवार बस्ती, थाना सरस्वती नगर, रायपुर – पूर्व में स्नेचिंग मामले में जेल जा चुका है। अनुप सोनी (32 वर्ष), निवासी रामनगर गुढ़ियारी, थाना खमतराई – चोरी के जेवरात खरीदने का आरोपी। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक सचिन सिंह, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उनि. सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, विजय पटेल, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. संदीप सिंह, हिमांशु राठौर, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, तथा सउनि. जगदम्बा प्रसाद तिवारी सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धमतरी। पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों, देर रात्रि घुमने वाले,नशा खोरी,अड्डेबाजी,चाकू बाजी करने वालों के विरुद्ध कल रात्रि में भी बाईक पेट्रोलिंग के माध्यम से अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है। थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा पेट्रोलिंग गश्त के दौरान शहर के अलग-अलग वार्ड रामसागर पारा, रिसाई पारा वार्ड,स्टेशन पारा,मकई चौपाटी,लाल बगीचा वार्ड,हटकेश्वर वार्ड,कोष्टापारा,भगत चौक एवं सुनसान जगहों में घुमकर कर पेट्रोलिंग किया गया,पेट्रोलिंग के दौरान रामसागर पारा एवं भगत चौक धमतरी में शांति भंग कर घुम रहे 02 और निगरानी एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधक धारा 170/ 125,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस द्वारा शहर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अपराधिक तत्वों, गुंडा बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। बदमाशों का नाम (1) संजय सोनवानी उर्फ संजू बाबा पिता मोहन लाल सोनवानी,उम्र 24 वर्ष,सकिन रामसागर पारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.) (2) अजय चावला उर्फ अज्जू चावला,उम्र 47 वर्ष, सकिन भगत चौक धमतरी थाना धमतरी,थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)
Adv