रायपुर। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी कड़ी में थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डेरापारा रावाभाठा में एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे व्यक्ति को पकड़ा गया जो थाना खमतराई के निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 93 पौवा देशी मशाला की 9300 रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 645/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप तिवारी पिता शिवबरन तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी डेरापारा रावाभाठा आरटीओ ऑफिस के पास थाना खमतराई रायपुर
रायपुर। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (सी. एस.एम.सी.एल .) श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अन्य प्रान्त के अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं। 16 जून को मुखबिर की सूचना पर हांडीपारा रायपुर में एक किराना दुकान में रायपुर के आबकारी टीम के द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी कन्हैया लाल लूलिया के आधिपत्य के किराना दुकान से मध्यप्रदेश प्रान्त की 10 नग ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, 4 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की तथा 01 नग रॉयल
चौलेंज व्हिस्की कुल 15 नग बोतल अवैध मदिरा मात्रा 11.25 बल्क लीटर जब्त की गई। इस आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही टाटीबंध वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी जेबा खान के द्वारा की गई एवं कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर पैकरा ,आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, आबकारी आरक्षक पोखराज शांडिल्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य हो रहा है
सरकारी आदेश की अवहेलना
दुकान में रात के अंधेरे में शटर लग रहा है
छुरिया- छुरिया में वार्ड नं. 6 में नकुल सहारे को दिनांक 5.10 2021 को शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण करने के लिये नगर पंचायत से नोटिस दिया गया था कि अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से बंद करें अन्यथा छ.ग. नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 एवं 223 के तहत कार्यवाही करने की बात कही गई थी और इसके बाद मानननीय न्यायलय द्वारा स्थगन आदेश भी दिया गया था। यह जमीन शासकीय है जिसका खसरा नं. 477 है।
अचानक निर्माण फिर शुरू कैसे -
चार साल की खामोशी के बाद अचानक फिर से उसी काम्पलेक्स में शटर लगाने का काम रात के अंधेरे में शुरू हो गया और फिर से काम्पलेक्स को चालू करने का काम शुरू किया जा रहा है। इस बात की सूचना जब नगर के कुछ जागरूक लोगों ने तहसीलदार छुरिया को फोन पर दी। तहसीलदार ने मौके पर अपने कर्मचारियों को भेजा तो काम्पलेक्स के पास से अपना सामान लेकर शटर लगाने वाले फरार हो चुके थे। लेकिन फिर से रात 11 बजे फिर से शटर लगाने का काम प्रारंभ कर दिया है लेकिन अचानक क्या हुआ कि काम करने वाले लोग भाग गये और शटर अभी भी दुकान काम्पलेक्स के सामने पड़ा हुआ है।
मामला वार्ड नं. 6 का और पार्षद की चुप्पी -
मामला वार्ड नं. 6 का है और वार्ड नं. के जागरूक पार्षद की चुप्पी नगर के लोगों को समझ नहीं आ रही है कि पार्षद की दुकान के बगल का ही मामला है और पार्षद को भनक तक नहीं लगी कि आखिर स्थगन आदेश के बावजूद भी फिर से शटर कैसे लगाये जा रहे हैं। यदि इस बात की जानकारी मिल चुकी थी तो पार्षद ने इस बात की सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष को क्यों नहीं बताई। और यदि इस बात की जानकारी पार्षद ने नगर अध्यक्ष को दी तो नगर अध्यक्ष ने इस पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की, तहसीलदार एवं नगर निरीक्षक छुरिया को जानकारी दे दी जानी थी वह भी नहीं दी सबसे बड़ी बात तो यह है कि यदि सभी जवाबदार लोगों को इसकी जानकारी हो चुकी थी तो अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई आखिर क्यों। जबकि इसी नगर पंचायत के सभी जवाबदार लोगों द्वारा पिछले दिनों गरीब लोगों के यहां अवैध कब्जा के नाम पर जेसीबी लेकर कार्यवाही कर दी गई वो भी तत्काल प्रभाव से जबकि रसूखदार लोगों को कोई कार्यवाही का सामना नहीं करना पड़ा। आखिर खसरा नं. 477 पर निर्माण कार्य के इस स्थगन आदेश के बाद भी शटर लगाने के काम पर अभी तक कोई ठोस कदम न उठाना नगरवासियों के समझ से परे है। क्या इस शटर लगाने के काम और शासकीय जमीन पर हुये अवैध निर्माण पर जेसीबी वाली कार्यवाही हो पायेगी या मामला कुछ दिन में ठंड़ा पड़ जायेगा आखिर नगरवासी नगर के नगर अध्यक्ष से क्या उम्मीद करें।
हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के कलखर क्षेत्र में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं
रायपुर। भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिए गए निर्देश पर राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के तहत शत्-प्रतिशत हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 81.56 लाख राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डो में 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो गया है। 38 लाख सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 16 जून को मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
रायपुर। डुंडा के पाम मिडास के बाजू, फ्रेंड्स क्लब कॉलोनी के भीतर एक शराब दुकान खोले जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। आरोप है कि यह दुकान ज़मीन मालिक की अनुमति के बिना अवैध निर्माण करके खोली गई है, जिससे कॉलोनी के शांत माहौल पर खतरा मंडराने लगा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने लगी है है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अब प्रदेश में मानसून सक्रीय हो रहा है।
दुर्ग। 12 ATM कार्ड के साथ सटोरिया गिरफ्तार हुआ है, पुलिस ने 30 बैंक खाते होल्ड कराए है। पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चौहान ग्रीन वेली में अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु मोबाईल के माध्यम् से आनलाईन गेमिंग सटटा अन्ना एप का संचालन कर रहा है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर रेड़ कार्यवाही किया गया जहां पर जितेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 28 साल साकिन संतराबाड़ी, थाना मोहन नगर को पड़का गया जिसके कब्जे से विभिन्न कंपनी के 12 एटीएम कार्ड, 03 पास बुक ,02 चेक बुक, तीन सीम, दो मोबाईल जप्त किया गया है । जप्तशुदा मोबाईल के अवलोकन पर वाटसअप ग्रुप में आनलाईन गेमिंग सटटा एप् में विभिन्न बैंकों के 30 बैंक खातों का उपयोग आनलाईन सटटा अन्ना एप में किया जाना पाए जाने पर बैंक खातों को होल्ड कराया गया है। आरोपी जितेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 28 साल साकिन संतराबाड़ी, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग के विरूद्व अपराध क्रमांक 702/2025 धारा 318(4) बीएनएस 7,8 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरविन्दर सिंग संधु आरक्षक सविन्दर सिंग , हर्षित शुक्ला , आरक्षक कमल परगनिहा, लक्ष्मी नारायण कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 28 साल साकिन संतराबाड़ी, थाना मोहन नगर
रायगढ़। मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर मोहल्लेवासी व विपक्ष के नेता विरोध करते आ रहे हैं। वहीं रविवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें वार्ड नंबर 29 की पार्षद के बेटे पर रुपए लेने का आरोप लगने के बाद वह भी तोड़फोड़ का विरोध करते नजर आया। जिसे बाद में पुलिस उठाकर ले गई। मोहल्ले के कुछ लोग पार्षद जानकी भारद्वाज का बेटा रामजाने भारद्वाज पर आरोप लगाने लगे कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर कागजों में उसने भी हस्ताक्षर किया है और लाखों रुपए ले लिया है।
जिसकी जानकारी लगने के बाद रामजाने भारद्वाज मौके पर पहुंच गया और जेसीबी पर चढ़कर तोड़फोड़ का विरोध करने लगा और चिल्लाकर कहने लगा कि उसके उपर आरोप लगाया जा रहा है। जबकि मैं वार्डवासियों के साथ हूं। जिसके बाद पुलिस के जवानों को उसे पकड़ने का निर्देश दिया गया और पुलिस के जवानों ने उसे जेसीबी से नीचे उतारा। इसके बाद घसिटते हुए उसे उठाने लगे और दोनों पैर व हाथ को पकड़कर उसे उठा लिया। जिसे वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इसके बाद उसे थाना ले जाने लगे। ऐसे में वह चीख-चीखकर कहने लगा कि वह वार्डवासियों के साथ है और उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे दोपहिया बाइक पर बैठाकर जूटमिल थाना ले आयी और मामले में उसके खिलाफ 151 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
बलरामपुर। जिले में नाबालिक लड़कियों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है ऐसे ही एक मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया था और लगातार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। मामले में गणेश मोड पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है और इससे पहले भी इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीम ने बताया कि आरोपी हारुन अंसारी को झारखंड से गिरफ्तार किया है जिसने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।
खनिज माफियाओं का आतंक: 6 के खिलाफ मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
भाटापारा - भाटापारा जिले में खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद है. ताजा मामला गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह से आया है, जहां एक युवक को गांव के चौक में खंभे से बांधकर पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित परमेश्वर साहू ने गिधौरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवक ने खनिज से जुड़े लोगों पर उसके साथ माइनिंग वालों का मुखबरी होने के शक में मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम बनाई है. अब तक चार आरोपी गया पटेल, दिलहरण कश्यप, केवल केंवट, यशवंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही बाकी दो आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. सभी आरोपी ग्राम खपरीडीह के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे ने इस तरह के मामले की जानकारी से इंकार कर दिया. वहीं जब वीडियो की जानकारी दी गई तो उन्होंने 15 से 20 दिन पहले कार्रवाई की बात कही. फिलहाल इस घटना पर अनभिज्ञता जाहिर की है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि युवक के साथ खंभे में मारपीट का वीडियो सामने आया है. पीड़ित युवक परमेश्वर साहू ने 6 आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों को पकड़ने टीम रवाना की गई है. 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी भी जल्द गिरफ्तार होंगे. मामला खनिज से जुड़ा सामने आएगा तो उसी अनुसार कार्रवाई होगी।
रायपुर। पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी परदेशिया तोमर बंधुओं की लगातार पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास करने के साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उन पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को परदेशिया तोमर बंधुओं के सहयोगी बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू जो इनके ब्याज के काम की देख-रेख करते है, के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू की पतासाजी करते हुये दोनों को पकड़ा गया।
पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि वह विगत दो वर्षों से परदेशिया बदमाश रोहित तोमर, वीरेन्द्र तोमर एवं दिव्यांश के कहने पर उनके लिये ब्याज वसूली मैनेजर का काम करता है, जिसके लिये मोबाईल में विस्टों फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया गया है, जिसमें ब्याज की वसूली होती है तथा पूरा लेखा जोखा इसी के द्वारा संचालित किया जाता है। जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था उसको परदेशिया तोमर बंधुओं द्वारा धमकी दिया जाता था। Also Read - स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2025 का हुआ शुभारंभ आरोपी बंटी सहारे एवं जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा०न्या०स०, छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम में कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. बंटी सहारे पिता अशोक सहारे उम्र 36 साल निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा थाना डी.डी. नगर रायपुर। 02. जितेंद्र देवांगन उर्फ़ मोनू पिता बिसनाथ देवांगन उम्र 24 साल पता शीतला पारा सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार हाल पता भगत सिंह चौक थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
बिलासपुर। जिला पुलिस ने गुंडों पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया है, इस विशेष अभियान का संचालन एएसपी (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल, एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा, एवं एएसपी (ACCU) अनुज कुमार के नेतृत्व में किया गया, लेकिन पूरी योजना और मॉनिटरिंग स्वयं एसएसपी रजनेश सिंह ने की, जिनकी "जिले में अपराध मुक्त वातावरण की नीति" इस कार्रवाई के पीछे प्रमुख वजह रही। सघन चेकिंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 स्थायी वारंट और 19 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए – कुल 30 वॉरंट निष्पादित। 2 फरार आरोपी, जो पिछले 5 से 6 वर्षों से पुलिस से बचते फिर रहे थे, अंततः गिरफ्त में आए। 159 गुंडा व निगरानी बदमाशों की उनके निवास पर जाकर जांच की गई, जिनमें से कई की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 62 संदिग्धों को थानों में बुलाकर ICJS पोर्टल से फिंगरप्रिंट और सत्यापन की कार्रवाई की गई। जिलाबदर 24 बदमाशों की स्थिति की पुन: जांच की गई, जिनमें से कुछ पूर्व की कार्रवाई में जेल भेजे जा चुके हैं।
एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा है कि बिलासपुर पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना है। इसी कड़ी में यह अभियान शुरू किया गया और आने वाले समय में यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि ऐसे बदमाश जो भले ही फिलहाल शांत बैठे हों, लेकिन जिनका अतीत आपराधिक रहा है, उन्हें भी पुलिस की रडार पर रखा गया है। सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि गुंडा-निगरानी बदमाशों को थानों में तलब कर उनकी गतिविधियों की सतत समीक्षा की जाए। शहर से लेकर ग्रामीण थाना क्षेत्र तक, हर स्तर पर पुलिस बल ने अभियान को गंभीरता से लिया। कोटा, रतनपुर, सीपत, तोरवा, सकरी, तखतपुर, सरकंडा, जैसे इलाकों में पूर्व से चिन्हित अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। थाने न आने वाले निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर जानकारी ली गई और सामाजिक स्तर पर उनके प्रभाव को मापा गया।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 16 जून यानी आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। इस बीच शाला प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन राज्य सरकार ने बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश की सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही लगेंगी। हालांकि मानसून के आगमन के बाद या परिस्थितियों में बदलाव के अनुसार, समय में पुनः संशोधन किया जा सकता है। आमतौर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे या 3 बजे तक ज्यादा संभावना है।
मुंगेली: जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए नजर आए एक आरक्षक का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने आरक्षक रोशन कुमार पहाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. आरक्षक रोशन पहाड़ी का वारयल हुआ वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर शनिवार को वीडियो सामने आया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया. वायरल वीडियो में आरक्षक शराब भट्टी के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते और गिरते हुए दिखाई दे रहा था. इस शर्मनाक हरकत से न केवल वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंची बल्कि आम नागरिकों में पुलिस की छवि भी धूमिल हुई. स्थानीय लोगों ने नशे में धुत्त आरक्षक को सहारा देकर वहां से हटाया, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो के वायरल होते ही यह मामला जिला पुलिस प्रशासन तक भी पहुंच गया.
बिलासपुर। युवक की लाश पेड़ पर लटकती मिली है। वो अपना गांव छोड़कर दूसरे गांव में शराब दुकान के पास रहता था और रोजी-मजदूरी करता था। शव को देखकर पुलिस उसके सुसाइड करने की आशंका जता रही है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। ग्राम जोंधरा स्थित देसी शराब दुकान के पीछे ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे बबूल के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी हुई देखी। युवक के गले में नारियल की रस्सी का फंदा बना था। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान ग्राम सोनसरी निवासी जय पटेल (25) के रूप की। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जय पटेल कुछ साल पहले अपने गांव छोड़ दिया था। वह घर से बाहर यहां शराब दुकान के पास ही रहता था। साथ ही आसपास रोजी-मजदूरी कर जीवन गुजारा करता था। युवक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पेंड्रा। एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों सहित एक युवती की जान चली गई। शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने 2 बाइक सवार को ठोकर मारकर इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास मरवाही की ओर जा रही तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार के चालक स्नेहिल गुपा नशे में धुत्त था और तेज लापरवाहीपूर्वक चलते हुए विपरीत दिशा से आ रहे राहगीरों को अपनी चपेट में लिया। 2 बाइक को ठोकर मारकर कार भी पेड़ से जा टकराई।
बिलासपुर। युवा ही वह शक्ति है, जो दुनिया को अपने इशारों पर चला सकती है। देश की युवा शक्ति अनुशासित होगी, शिक्षित होगा, तभी वह देश-दुनिया में आगे बढ़ सकेगा। निश्चित ही भारत आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कही।
रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को लाखेनगर मंडल में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सभा" में शामिल होकर केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। यह सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "संकल्प से सिद्धि तक" अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी। सभा को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। चाहे वह बुनियादी ढांचे का विकास हो, डिजिटल इंडिया की पहल, आत्मनिर्भर भारत अभियान, जनकल्याणकारी योजनाएं या गरीब कल्याण की योजनाएं हों प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह समय उपलब्धियों का स्मरण करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर एकजुट होकर कार्य करने का भी है।
इस अवसर पर लाखेनगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, बूथ विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य सरिता दुबे, पार्षद दुर्गा यादराम साहू, ममता सोनू तिवारी, वरिष्ठ नेता मृत्युंजय दुबे, आशीष क्षत्रिय, राकेश ठाकुर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं और उनके बल पर ही "विकसित भारत" का सपना साकार होगा। सभा का समापन राष्ट्रगान एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ किया गया।
Adv