रायपुर। मौदहापारा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोच लिया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत शहीद स्मारक के पार्किंग स्थल में एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विनोद निषाद निवासी इलाहाबाद (उ0प्र0) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया ।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विनोद निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.898 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 38,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 92/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनील सिलवाल, आर. आशीष पाण्डेय, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत एवं राहुल गौतम तथा थाना मौदहापारा से उपनिरीक्षक काशीनाथ मण्डावी एवं सउनि. अनिल कुमार बघेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं। गिरफ्तार आरोपी - विनोद निषाद पिता मुन्ना निषाद उम्र 35 साल साकिन पुरावल्दी किटगंज थाना किटगंज जिला इलाहाबाद
बालोद। हत्या के चारों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया हैं, जबकि बाकी मामलों में अपराधियों की तलाश जारी है। बुधवार की रात रनचीरई थाना क्षेत्र के खुटेरी गांव में 40 वर्षीय देवभ्रत बिंजेकर का शव सड़क पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। शव पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।
दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के 265 शिकारी बाबा इलाके में बुधवार को सतनाम उर्फ जग्गू नामक युवक ने अपनी मां ललिता बाई चतुर्वेदी की चरित्र पर शक के चलते डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह शराब के नशे में था। मां को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा में मंगलवार को 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन की खून से लथपथ लाश उनके घर में मिली। वह घर में बहू के साथ थीं, जबकि पति बेटी के घर गए हुए थे। किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की है। आरोपी अभी तक फरार है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में मंगलवार को टिकरापारा निवासी विजय बघेल की उसके ही दोस्त जालम आमदो ने शराब पीते वक्त हुए विवाद के बाद लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना एक शराब दुकान के सामने हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
रायगढ़। 2 साल पुरानी रंजिश में चाकू से हमला हुआ है। एक युवक ने कोल्डड्रिंक खरीदने के दौरान आरोपी ने पहले विवाद किया, फिर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके पेट, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह सिमरन सिटी रायपुर में रहता है। अपने दोस्तों के साथ बुधवार रात 12:30 बजे करीब शहीद हमीद नगर के पास कोल्डड्रिंक खरीदने गया था। इस दौरान वहां पर चंदन सोनी अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। चंदन ने अमित के एक दोस्त ऋषिकेश सेंद्रकर से 2 साल पुराने मारपीट को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी।
चंदन ने बहसबाजी के बाद उसने अश्लील गाली गलौज दी और अपने पास रखे चाकू को निकाल लिया। अमित और उसके दोस्तों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो वह उन्हें चाकू दिखाकर डरा दिया। फिर उसने एक के बाद एक कई बार ऋषिकेश पर किए। चाकू ऋषिकेश के पेट हाथ और चेहरे पर लगा जिससे गंभीर चोट आई और वह जमीन पर नीचे गिर गया। इस बीच मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। ऋषिकेश के दोस्तों ने मेकाहारा अस्पताल में एडमिट कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में गस्त के दौरान कसडोल क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम द्वारा 45 बल्क लीटर महुआ शराब सहित 1100 किग्रा महुआ लाहन जब्त की गई। आरोपी देवप्रसाद यादव पिता कंशराम उम्र 35 वर्ष, चौकी बया अंतर्गत ग्राम सैयहाभाठा के कब्जे से 20.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब एवं 600 कि.ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी तरह आरोपी वासुदेव यादव पिता नरेश यादव उम्र 32 वर्ष चौकी बया अंतर्गत ग्राम सैयहाभाठा से 25.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब एवं 500 कि.ग्राम महुआ लाहन कुल 45.00 बल्क लीटर महुआ शराब व 1100 कि.ग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपी के विरूध्द छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)(1)(च) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी जलेश कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीटिंग लेकर विभागों के काम-काज की समीक्षा की। कलेक्टर चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि जिले में चिन्हित हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं और एनीमिक महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं से रोजाना फोन एवं फील्ड लेवल स्टाफ के माध्यम से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए। उनकी नियमित जांच, दवाओं और खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए कार्ययोजना बनाते हुए तुरंत उसे अमल में लाने के निर्देश कलेक्टर चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए। कलेक्टर चतुर्वेदी ने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जब भी फील्ड पर निरीक्षण के लिए निकलें तो आंगनबाड़ी, स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण जरूर करें। शासन को योजनाओं के क्रियान्वयन की सब डिवीजन लेवल पर मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एसडीएम की है। पंचायतों में गबन के मामलों में जिम्मेदार लोगों से वसूली के मामले में सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि बकाया राशि की वसूली शीघ्र की जाए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर हफ्ते इसकी समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर चतुर्वेदी ने बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर समीक्षा की। उन्होंने तहसीलवार जानकारी ली और सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री में वेरिफिकेशन और अप्रुवल का काम तेजी से निपटाएं। इसकी अब रोजाना जानकारी ली जाएगी। उन्होंने जिले से नोडल डिप्टी कलेक्टर को नियमित प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के लिए कहा। उन्होंने जनदर्शन में आने वाले आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि अब इसकी रैंडमली जांच की जाएगी। उन्होंने विभाग प्रमुखों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आपके विभाग से सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य भुगतान सम्बन्धी प्रकरणों का निराकरण आपके कार्यालय स्तर से हो जाना चाहिए। इसके लिए उन्हें कहीं और भटकने की जरूरत बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। यदि किसी कार्यालय में बिना वजह किसी भुगतान को लंबित रखा जाता है तो इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा तंत्र को मजबूत, समावेशी और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 05 प्रमुख राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है. नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ साझा दायित्वों और लक्ष्यों पर सहमति बनी. कार्यक्रम के दौरान सचिव, लोक स्वास्थ्य अमित कटारिया, आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संचालक महामारी नियंत्रण डॉ एस. के. पामभोई, संबंधित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल/उपसंचालक व सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
प्रदेश में स्वास्थ्य संकेतकों में निरंतर सुधार लाने एवं योजनाओं तथा परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन ने एक संगठित एवं समन्वित तंत्र के रूप में “छत्तीसगढ़ साथी” पहल को प्रारंभ किया है. इसके सुचारू संचालन के लिए शासन द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत विविध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोगी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना है. यह समिति एक ऐसा संस्थागत मंच प्रदान करती है, जिसके माध्यम से साझेदार संगठन अपनी विशेषज्ञता, अनुभव और तकनीकी सुझाव सीधे विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं.
सभी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने मिले टीचर्स
रायपुर। धमतरी जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युतियुक्तकरण से सबसे ज्यादा फायदा एक शिक्षक वाले स्कूलों को हुआ है। ऐसे 170 स्कूलों में से 133 स्कूलों को अतिरिक्त शिक्षक मिल गए है। दूरस्थ अंचलों में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय शाला होने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा था, जो अब शिक्षकों के पदस्थापना से दूर होने जा रहा है। धमतरी जिले में युक्तियुक्तकरण के बाद शिक्षकों की पदस्थापना से बिना टीचर वाले तीन प्राथमिक और चार मिडिल स्कूलों में भी शिक्षकों की पदस्थापना हो गई है। इसके साथ ही 111 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को गणित तथा विज्ञान विषयों के टीचर भी मिल गए है, इससे इन शालाओं में शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा।
राज्य शासन के दिशा-निर्देश में जिले में अतिशेष शिक्षकों के काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने पश्चात जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मौजूद शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को अब न केवल नए शिक्षक मिले हैं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा भी सुनिश्चित हुई है। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के बच्चों को टीचर्स की कमी के कारण पढ़ाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिक्षक नहीं होने से बच्चों का भविष्य अधर में था। लेकिन आज युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शालाओं को शिक्षक मिलने से बच्चों के भविष्य के लिए आशा की एक नई किरण दिखने लगी है।
युक्तियुक्तकरण से पहले जिले के मैदानी इलाकों के स्कूलों में दर्ज संख्या के मान से अधिक शिक्षक कार्यरत थे और वहीं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के अनुपात से शिक्षक कार्यरत नहीं होने के कारण शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अध्यापन कार्य में असंतुलन की स्थिति थी। टीचर्स के इस असंतुलित वितरण से कई विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर काफी नकारात्मक असर पड़ रहा था। गणित, विज्ञान, रसायन और भौतिकी विषय के शिक्षकों की उपलब्धता नहीं होने से छात्रों को इन विषयों पर पकड़ बनाने में दिक्कत होती थी। जिला प्रशासन ने इसे युक्तियुक्तकरण के माध्यम से दूर करने का काम किया गया है।
सुनील, कीर्तन, भुवन ने शौक को बनाया स्व रोजगार का जरिया
महानदी किनारे अंगारमोती में शुरू की फोटोग्राफी, रोजाना एक से डेढ़ हजार की कमाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में युवाओं के लिए सरकार द्वारा रोजगारपरक योजनाओं में से एक प्रोजेक्ट योजना के तहत धमतरी जिले के तीन युवकों के लिए आय का साधन बन गया है। धमतरी जिले में प्रोजेक्ट युवा के परिणाम अब आने शुरू हो गए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत फोटोग्राफी का नि:शुल्क प्रशिक्षण लेकर गंगरेल-रुद्री के तीन युवाओं ने अपने शौक को अब रोजगार के रूप में अपना लिया है। सुनील साहू, कीर्तन साहू और भुवन मीनपाल ने महानदी के किनारे अंगारमोती में अपनी फोटोग्राफी की दुकान खोली है। तीनों युवा यहाँ माँ अंगार मोती के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों की अलग अलग लोकेशनों में आकर्षक फोटो खींचकर तुरंत प्रिंट उपलब्ध करा देते है। तीनों युवा हर दिन एक से डेढ़ हजार रुपए कमा रहे हैं। इन तीनों ने प्रोजेक्ट युवा की संकल्पना को मूर्त रूप देकर धमतरी के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही स्व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया है।
फोटोग्राफी की नि:शुल्क ट्रेनिंग ने फोटोग्राफी की कला को निखारा। फोटोग्राफी की कला अब कमाई का जरिया बन गया है, फोटोग्राफी कभी सिर्फ शौक था, अब वही रोजगार बन चुका है। गंगरेल के स्थानीय निवासी कीर्त्तन कुमार साहू और उनके साथी सुनील साहू तथा भुवन मीनपाल आज फोटोग्राफी के जरिए आत्मनिर्भर बन चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए नि: शुल्क फोटोग्राफी प्रशिक्षण की बदौलत। कीर्तन साहू बताते हैं, ह्लहम पहले भी फोटो खींचते थे, फोटोग्राफी हमारा शौक था, लेकिन तकनीक और समझ की कमी थी। जब जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट युवा में फोटोग्राफी का नि:शुल्क प्रोफेशनल प्रशिक्षण दिया, तब समझ आया कि फोटो सिर्फ क्लिक नहीं होती, बल्कि एक कला होती है।ह्ल तीनों साथियों ने इस प्रशिक्षण में फोटोग्राफी की बारीकियां सीखी। कैमरे के प्रकार से लेकर लाइट, अपर्चर, स्पीड, फ्रेम सब की जानकारी मिली। इंडोर और आउट डोर फोटोग्राफी के गुर भी सीखें।
ट्रेनिंग के बाद आज कीर्तन, सुनील और भुवन तीनों ने मिलकर गंगरेल डैम और अंगारमोती परिसर जैसे पर्यटन स्थलों पर फोटोग्राफी का काम शुरू किया हैं। छुट्टी के दिनों और विशेष मेला-मड़ई के अवसर पर भीड़ वाले दिनों में इनकी कमाई एक से डेढ़ हजार रुपये प्रतिदिन तक पहुंच जाती है, जबकि सामान्य दिनों में पाँच सौ से एक हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है। प्रोजेक्ट युवा के तहत नि:शुल्क ट्रेनिंग ने न सिर्फ इनकी कला को निखारा, बल्कि कमाई का साधन भी बना दिया। यह पहल उन युवाओं के लिए मिसाल है, जो हुनर तो रखते हैं, लेकिन उन्हें सही दिशा नहीं मिलती।
प्रशिक्षण के बाद इन तीनों युवाओं को फोटोग्राफी का स्टाल शुरू करने के लिए भी जिला प्रशासन ने मदद की है । इन्हें रेडीमेड और आसानी से असेंबल होने वाले आकर्षक स्टॉल भी नि:शुल्क दिए गए है। अब ये युवा एक बैट्री से चलने वाले प्रिंटर की मदद से पर्यटकों के आकर्षक फोटो प्रिंट कर तत्काल उपलब्ध करा देते हैं। रियायती दरों पर लोगों को उनके पेन ड्राइव या मोबाइल में भी फोटो की सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध कराई जा रही है। अब पर्यटकों को भी अपने प्रवास की मधुर स्मृतियाँ इस फोटो बूथ से मिल रही है।
युवा कार्यक्रम के तहत धमतरी जिले के बारहवीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आज के जमाने की डिजीटल तकनीकों और पेशेवर कौशलों में प्रशिक्षित किया जा रहा है । इन युवाओं को एक-दो माह के ऐसे छोटे व्यवसाय पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसके बाद वे तुरंत ही अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। प्रथम चरण में प्रशासन द्वारा डिजीटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, फ्री लाउसिंग, सायबर सुरक्षा, एआई तकनीक, ड्रोन और रोबोटिक्स, फाईनेंशल मैनेजमेंट, शेफ एंड कुकिंग तथा ब्यूटिशियन जैसे शॉर्ट टर्म व्यवसायों में प्रशिक्षित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, विकास का मूलमंत्र है और यह राष्ट्र के समग्र विकास की प्रारंभिक तथा अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों ने भी शिक्षा के विस्तार में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे प्राप्त करने में हम सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। राज्य सरकार ने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है और इस दिशा में निरंतर प्रयासों को गति प्रदान की जा रही है।
सीएम साय ने कहा कि 25 वर्ष का छत्तीसगढ़ आज अपनी रजत जयंती मना रहा है और इस यात्रा में राज्य ने चहुंमुखी विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान कार्यरत हैं, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विष्णुदवे साय ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर चुनौती से जूझ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने वर्ष 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है, जिसकी दिशा में देश ने तीव्र गति से कदम बढ़ाए हैं। छत्तीसगढ़ ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में अग्रसर है। राज्य की आकर्षक नई औद्योगिक नीति के तहत केवल ऊर्जा क्षेत्र में ही तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और विगत वर्ष चार करोड़ पौधे रोपे गए थे। राज्य सरकार "एक पेड़ माँ के नाम" और "पीपल फॉर पीपुल" जैसे नवाचार कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नौनिहालों में पर्यावरण चेतना का विकास करना चाहिए, जिससे वे स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकें। उन्होंने इस अभियान में भाग ले रहे सभी शिक्षकों और आयोजकों की सराहना की और कहा कि सामाजिक भागीदारी से ही हम शुद्ध हवा, निर्मल जल और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं। साय ने संघ द्वारा आने वाले वर्षों में 11 लाख पीपल के वृक्षारोपण के संकल्प की सराहना की।
कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, अशासकीय विद्यालय संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी, सचिव मनोज पाण्डेय तथा अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
रायपुर। वर्षों तक माओवाद की पीड़ा में सिसकते रहे बीजापुर जिले का छोटा सा गांव मुदवेंडी अब बदलाव की मिसाल बन गया है। जिला मुख्यालय से करीब 35-40 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अब न केवल शुद्ध पेयजल और पक्की सड़क से जुड़ चुका है, बल्कि अब यहां बिजली की रोशनी ने भी दस्तक दे दी है। यह सब संभव हुआ है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और नियद नेल्लानार योजना की बदौलत। इस गांव में केवल 45 परिवार रहते हैं, पर इनके जीवन में हाल के दिनों में जो परिवर्तन आया है, वह अभूतपूर्व है। पहले जहां शाम होते ही अंधेरा छा जाता था और रात में एक कदम चलना भी जोखिम भरा होता था, वहीं अब बिजली आने से न केवल घरों में उजाला हुआ है, बल्कि ग्रामीणों के दिलों में भी उम्मीद की लौ जल उठी है।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी के गंगरेल बांध से जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक ही बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती घर लौटते समय खाई में गिर पड़े, जिससे सभी घायल हो गए। घायलों में युवती समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ग्राम बारकोन्हा, पंडरीपानी और कोर्रा से करीब नौ दोस्त गंगरेल बांध में बर्थडे पार्टी मनाने आए थे। सभी अलग-अलग तीन बाइकों पर सवार थे। वापसी के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिस पर जन्मजय नेताम, मनेश्वर मरकाम और चूमन सिन्हा सवार थे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के राहगीरों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और रक्तदान एम्बुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों का इलाज जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर मेहताब अहमद के अनुसार, दो युवक और एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं। दो घायलों के सर में गहरी चोट के कारण उन्हें रेफर किया जा सकता है। बाकी दोस्त जो दूसरी बाइक पर सवार थे, वे सुरक्षित हैं। घायल जन्मजय नेताम के जन्मदिन की पार्टी मनाने बारकोन्हा, पंडरीपानी और कोर्रा गांव से दोस्त गंगरेल बांध आए थे। हादसे की खबर से सभी दोस्त सदमे में हैं।
रायपुर। राजधानी के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में एक सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सेक्टर-24 स्थित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास 9 जून 2025 की रात लगभग 2:30 बजे हुई थी, जब हाईवा वाहन में सवार ड्राइवर व उसके साथियों से लूटपाट की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए तीन पर्स, 600 रुपए नकद, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (CG 04 PF 5907) बरामद कर लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मुकेश साहू, ग्राम बेंद्री स्थित सिल्के कंपनी में हाईवा वाहन चालक है। घटना वाले दिन वह मंदिर हसौद से पत्थर लोड कर कंपनी के क्रशर प्लांट की ओर जा रहा था। हाईवा वाहन में उसके साथ हेल्पर विष्णु प्रजापति और अन्य दो साथी अभिषेक यादव तथा कृष्णा कुमार यादव भी सवार थे। जब वाहन सेक्टर 24 के पास पहुंचा, तो एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने हाईवा के सामने आकर रास्ता रोक दिया। स्कॉर्पियो से पांच युवक बाहर निकले और हाईवा का शीशा लोहे की रॉड से तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने वाहन का दरवाजा खोलकर ड्राइवर और अन्य यात्रियों पर हमला किया। आरोपियों ने चाकू की नोंक पर डराकर उनसे तीन पर्स, नकद रुपए और दो मोबाइल फोन लूट लिए और उनके साथ मारपीट की, जिससे सभी घायल हो गए।
त्वरित पुलिस कार्रवाई पीड़ित मुकेश साहू द्वारा राखी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 91/25 अंतर्गत धारा 126, 324, 309(4), 310(2) बी.एन.एस. तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके एवं थाना प्रभारी
अजीत राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच कर संदिग्ध वाहन की पहचान की। गिरफ्तार आरोपी और उनकी पहचान कड़ी मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान इस प्रकार है: सोनू पटेल पिता हेमराज पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी हीरापुर, थाना कबीरनगर। अजय साहू पिता भोला राम साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जरवाय, दुर्गा चौक के पास।
आकाश पासवान पिता शत्रुघ्न पासवान, उम्र 19 वर्ष, निवासी बिहारी मोहल्ला, ग्राम जरवाय। लोकेश साहू पिता पुरुषोत्तम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी शीतला चौक, ग्राम जरवाय। पूछताछ में इन आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक और साथी के साथ मिलकर यह लूट की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने इनके पास से लूट का माल, नकदी और एक धारदार हथियार भी बरामद किया है।
भतीजे ने पत्नी के साथ मिलकर की चाचा की हत्या
कबीरधाम पुलिस ने एक संवेदनशील हत्या के मामले में कार्रवाई किया है। पुलिस ने 10 दिन बाद बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस चौकी पोंड़ी अंतर्गत ग्राम प्रभाटोला में हुए हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी भतीजे व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विमल लावनिया ने बताया कि इसी माह दो जून को साहेबदास कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके चाचा अगमदास कुर्रे की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक मर्ग जांच के बाद पीएम में हत्या की पुष्टि हुई। मामले में धारा 103(1) बीएनएस दर्ज की जांच शुरू किया।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक के भतीजे साहेबदास कुर्रे उम्र 45 व उसकी पत्नी सरोज बाई कुर्रे उम्र 42 निवासी प्रभाटोला को पूछताछ के लिए बुलाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जमीन के मुआवजे की राशि प्राप्त करने के लालच में हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी साहेबदास ने बताया कि उसने टंगिया से हमला कर चाचा अगमदास की हत्या की। आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया व उसकी बाइक उॠ 09 खफ 8364 व सरोज बाई द्वारा घटना के समय पहने वस्त्र भी जब्त किए गए हैं।
जाल में फंसा महिला से 36 लाख रुपये ठगने का आरोप
भिलाई के सुपेला पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। ढोंगी बाबा ने एक महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा पाठ किया फिर उसके साथ 36 लाख से अधिक रकम को धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद ढोंगी बाबा ने महिला से उसके फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही लेकिन महिला ने देने से मना कर दी। जिसके बाद महिला को ठगी होने का अहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने ढोंगी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता पल्लवी जायसवाल ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वहां नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर आना जाना था जहां मंदिर के पुजारी मिश्रा से परिचय हुआ। उसने अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि उसका सेहत ठीक नही रहती है और आए दिन सेहत खराब रहती है। पुजारी मिश्रा ने उसका कुंडली देखने के बाद उसमें काफी दोष होना बताया। जिसके बाद पीड़िता ने पुजारी से कहा कि पूजा कर उसका ग्रहों को शांत करना पड़ेगा और उसके लिए बाहर से पुजारी बुलाना पड़ेगा। मिश्रा ने कहा कि एक पुजारी उसके परिचय वाला है जब भी भिलाई आएंगे तो उनके द्वारा शांत पूजा पाठ करने से ग्रहों को स्थिति ठीक हो जाएगी। जिसके एवज में पूजा पाठ का खर्च निर्वहन करना होगा पीड़िता ने हरियाणा के कुलदीप महाराज ने पीड़िता से जनवरी 2023 को अपने खाते में पैसे डलवाए। जिसके बाद कुलदीप महाराज महिला को लगातार उसकी जान को खतरा होने के बहाने से जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 तक 36 लाख 66 हजार रुपए ठगे। उसके बाद कुलदीप महाराज ने उसका जुनवानी स्थित फ्लैट को अपने नाम करने को कहा लेकिन महिला ने इनकार कर दिया और महिला ने कुलदीप महाराज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजनांदगांव- जिला भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि ने कांग्रेस के चिर युवा नेता व लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र में मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए जाने को नाच न जाने आंगन टेढ़ा कहते हुए उक्त बयान को बचकाना सोच की परिचायक बताया हैं।
श्री अग्रहरि ने कहा कि राहुल गांधी बताए कि पिछले 40- 50 सालों से प्रादेशिक स्तर की सत्ता से बाहर क्यों है,? सामंत वादी व अधिनायक सोच के राहुल गांधी अपने पार्टी के हर जगह हार से इतना बौखलाए हुए हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को अपने राजनीतिक विरोधी नहीं दुश्मन समझते हैं, मोदी जी के विरोध में वे इतने नीचे उतर जाते हैं कि कई बार उसकी झूठी बयान - बाजी से शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ जाता है। माफी तक मांगनी पड़ती है। इसके बाद में वह नहीं चेत पाया है। रही बात मैच फिक्सिंग की, फर्जी वोट डलाय जाने का यह काम उनकी दादी इंदिरा गांधी बखूबी कर चुकी है, राज नेता राजनारायण को हराने के लिए जो कारस्तानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की उस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी, जिससे बचने उन्होंने देश में इमरजेंसी लगा दी थी।
ऐसे अधिनायक प्रवृत्ति परिवार के राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों देश की प्रगति - उन्नति व आत्म निर्भरता फूटी आंख सुहा नहीं रही है।
कांग्रेस के 70 -75 सालों के किए कराए का गड्ढा पाट कर देश को उंचाई पर ले जाना अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर पहुंचाना, देश के सैनिकों का सामर्थ्य दुनिया भर को दिखाने की बात दकियानूसी कांग्रेसी कभी सोच भी नहीं सकते। श्री अग्रहरि ने कहा कि आगामी चुनावों में हारने की डर से मैच फिक्सिंग की बयान बाजी कर राहुल गांधी अपनी बेचारगी को दर्शा रहा है, वह जानता है कि देश की जनता अब उसे सत्ता नहीं सौंपने वाली,, इसलिए इस तरह की बयान बाजी कर अपनी हद पिटवा रहा है-
रायपुर। रायपुर के एक कारोबारी को जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया। शहर के लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल को बोगस फर्म के जरिए जीएसटी चोरी करने का आरोप है। यह कार्रवाई स्टेट ॠरळ के अधिकारियों ने की है। आरोपी अमन अग्रवाल के टैक्स चोरी के चलते राज्य सरकार को 26 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है।
यह कार्रवाई स्टेट ॠरळ के अधिकारियों ने की है। ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि, 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में 262 करोड़ की खरीदी-बिक्री बोगस फर्मों से की गई। कारोबारी ने 26 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया और छत्तीसगढ़ के दूसरे फॉर्म को बेचना दिखाया था। जबकि यह फर्म फर्जी निकले। जिसके चलते सरकार को 26 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। अमन अग्रवाल आयरन स्क्रैप, लोहे के कारोबार करता है।
10 बोगस फर्म बनाकर की हेराफेरी
जानकारी के मुताबिक, लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज का मालिक है। जीएसटी के सेक्शन 69, 132 बी के तहत इस पर कार्रवाई की गई है। कारोबारी पर 10 बोगस फर्म से खरीदी करना दिखाकर टैक्स की हेराफेरी करने का आरोप है। वहीं आरोपी को आज बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां इस पूरे मामले की सुनवाई होगी।
रायपुर। शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ रायपुर पुलिस की साइबर टीम ने किया है। आॅपरेशन साइबर शील्ड के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड, गुजरात और आंध्रप्रदेश में एक साथ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2.66 करोड़ की साइबर ठगी का मामला
प्रार्थी हेमंत कुमार जैन ने रायपुर के गुढियारी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ?2.66 करोड़ की ठगी की गई है। मामले में धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत केस दर्ज कर जांच को रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपा गया।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान की। सभी आरोपी ठगी के बाद अलग-अलग राज्यों में स्थान बदलकर रह रहे थे। इसके बाद पुलिस टीमें हजारीबाग (झारखंड), अहमदाबाद और गांधीनगर (गुजरात), ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) भेजी गईं, जहां एक साथ रेड कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी और उनकी पृष्ठभूमि
अशोक खैराती लाल शर्मा झ्र अहमदाबाद, गुजरात
नागेंद्र कुमार महतो झ्र हजारीबाग, झारखंड
शेख बाबा- मन्डापेटा, ईस्ट गोदावरी, आंध्रप्रदेश
प्रियांक ब्रह्मभट्ट झ्र पाटण, गुजरात
इनमें से शेख बाबा टइअ कर चुका है और प्रियांक कळ ग्रेजुएट है। नागेंद्र और अशोक ट्रांसपोर्ट और वेयरहाउस से जुड़े रहे हैं। ये सभी एक-दूसरे से जुड़े और जल्दी पैसा कमाने की लालच में साइबर ठगी में संलिप्त हो गए।
संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई शुरू
ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों के दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं और अटैचमेंट की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
आॅपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी सफलता
रायपुर रेंज पुलिस के लिए यह आपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि साइबर अपराधों के खिलाफ अब पुलिस सिर्फ तकनीकी रूप से नहीं, बल्कि रणनीतिक रूप से भी पूरी तरह तैयार है।
घर में मिली बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश
शराब दुकान के सामने युवक ने दोस्त के सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट
बालोद। जिले में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हत्या की वारदातों ने सनसनी फैला दी है। पहली घटना में ग्राम बघमरा में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश घर में मिली, जबकि दूसरी घटना में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सामने एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घर में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, हत्या की आशंका
बालोद जिले के ग्राम बघमरा में 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन की खून से लथपथ लाश उनके घर में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बालोद कोतवाली पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गीता बाई अपने घर में बहू के साथ थीं, जबकि उनके पति अपनी बेटी के घर देवरी गए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू किए हैं। घटनास्थल से प्राप्त सुरागों के आधार पर पुलिस हर संभावित कोण से जांच कर रही है। अभी तक हत्यारे की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
शराब दुकान के पास दोस्त ने दोस्त को रॉड से मार डाला
दूसरी ओर, डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के ठीक सामने एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टिकरापारा निवासी विजय बघेल अपने दोस्त जालम आमदो के साथ शराब पीने गया था। इस दौरान दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर जालम आमदो ने लोहे की रॉड से विजय बघेल के सिर पर जोरदार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी जालम आमदो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामूली विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इन दोनों घटनाओं ने बालोद जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग इन क्रूर हत्याओं से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं। बालोद पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है। गीता बाई की हत्या में अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है, जबकि शराब दुकान हत्याकांड में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जहां शिक्षकों की जरूरत वहां के टीचरों को अतिशेष बताकर दूसरे जगह भेजा
विषय बदलकर कई शिक्षकों का किया ट्रांसफर
रायपुर। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में अधिकारियों की मनमानी सामने आई है. रायपुर में किसी शिक्षक के साथ निकाले गए दुश्मनी तो किसी के साथ रिश्तेदारी निभाई गई है. पैसों की खनक में नियम कानून को ताक में रखकर शिक्षकों की पोस्टिंग की गई है. इसका खुलासा लल्लूराम डॉट कॉम की पड़ताल में हुआ है. वहीं युक्तियुक्तकरण में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए लगभग 700 शिक्षकों में महज एक तिहाई शिक्षकों ने ही ज्वाइनिंग दी है. पड़ताल में यह बात सामने आई है कि रायपुर के चारों ब्लॉक में विषय बदल कर खेल किया गया है. जहां शिक्षकों की जरूरत वहां भी अतिशेष शिक्षक दिखा दिया गया है. इसे लेकर इएड, ऊएड, कलेक्टर कार्यालय से लेकर ऊढक तक शिकायतों का अंबार लगा हुआ है. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलीडीह में शिक्षकों की कमी है. दुश्मनी निकालते हुए यहां के तीन शिक्षकों को अतिशेष बताकर टांसफर कर दिया गया है. स्कूल में 547 विद्यार्थी हैं और महज 11 शिक्षक पदस्थ हैं. यहां सात शिक्षकों की आवश्यकता है. 30 बच्चों में 1 शिक्षक के अनुपात अनुसार 18 शिक्षकों की जरूरत है. बावजूद 11 शिक्षकों में से तीन शिक्षकों को अतिशेष बताकर दूसरे जगह भेज दिया गया है. इस पूरे मामले पर स्कूल प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को लेटर लिखा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. शासकीय पूर्व माध्यमिक अभ्यास शाला शंकरनगर में लगभग 6 शिक्षकों का विषय बदला गया है. जब इन शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ तो दूसरे विषय में हुआ. वर्तमान में अंक सूची के आधार पर विषय बदला गया है. लेन-देन कर दूसरे विषय के शिक्षक और दूसरे विषय का बताकर रिश्तेदारी निभाई गई है. आमासिवनी स्कूल रायपुर में एक विषय के दो शिक्षक हैं. बलदाऊ सिंह ठाकुर का पदस्थापना से प्रमोशन किया गया है. पिछले आठ सालों से पदस्थ हैं. शिक्षिका कामिनी अटैचमेंट कराकर सेवा दे रही. अटैच वाले को छोड़ पदस्थापना वाले शिक्षक को अतिशेष बताकर रायपुर से 100 किलोमीटर दूर भेज दिया गया. इस स्कूल के प्राचार्य ने इसका विरोध करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को लेटर लिखा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. शिक्षिका कामिनी बावनकर स्कूल में अटैच, लेकिन जिला साक्षरता मिशन में है.
रायपुर। राजधानी रायपुर में भीषण बारिश के चलेते पिछल्ले एक घंटे से रायपुर रेल्वे स्टेशन तेलघानी नाका में जाम लगा है।
Adv