अहमदाबाद: गुजरात हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. हाईकोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर सोमवार को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया. इसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बात कही गई थी. धमकी की जानकारी मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम बम और डॉग स्क्वाड के साथ हाईकोर्ट पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई. किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए कोर्ट की कार्यवाही दोपहर 1.30 बजे के बाद स्थगित कर दी गई.
हाईकोर्ट भवन को पूरी तरह खाली करवा लिया गया है. अब किसी भी व्यक्ति को भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही. ईमेल भेजने वाले ने धमकी के पीछे दो कारण बताए हैं. पहला, सावुक्कु शंकर की कथित अवैध गिरफ्तारी और दूसरा, अजमल कसाब को दी गई फांसी को अनुचित ठहराया गया है. धमकी सिर्फ हाईकोर्ट तक सीमित नहीं थी. ईमेल में एडैपडी के पलानीसामी के ग्रीनवेज रोड स्थित निवास को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. पुलिस ने ईमेल मिलने और जांच शुरू होने की पुष्टि की है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए हैं.
रायपुर। महादेव घाट मारपीट मामले में खुलासा हो गया है, व्हाट्सएप चैटिंग से सेक्स रैकेट का पता चला है, दिनांक 05.06.2025 की रात्रि 01 बजे कुछ लड़के और लड़कियों के बीच थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट के विसर्जन कुण्ड के पास लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट होने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके जांच पर उक्त घटना के प्रार्थियां के थाना उपस्थित आने पर मारपीट करने वाले लड़कों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस तथा दूसरे पक्ष के शिकायत पश्चात अपराध क्रमांक 233/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान घटना में सम्मिलित 05 लड़कियों को थाना बुलाकर पूछताछ किया तथा घटना का वायरल वीडियो की जांच हेतु मोबाईल चेक किया गया। घटना में संलिप्त युवतियों के अनैतिक व्यापार में संलिप्तता के संबंध में पूर्व में प्राप्त गोपनीय सूचना की तस्दीकी हेतु मोबाईल चेक करने के दौरान वाट्सअप चेक करने पर इन सभी लड़कियों के मोबाईल से अनैतिक व्यापार में संलिप्तता होने के संबंध में फोटो एवं उनके साथ रेट लिखा हुआ चैटिंग मिला। विभिन्न ग्राहकों के साथ विभिन्न स्थानों पर भेजने के संबंध में चैटिंग एवं उनके साथ रेट लिखा हुआ मिला। उक्त घटना अनैतिक व्यापार से संबंधित होने का साक्ष्य सिद्ध पाये जाने से प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 237/25 धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1656 के तहत कार्यवाही करते हुए 05 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 03 युवतियां फरार है। मामले में विवेचना जारी है।
प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर तथा राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक आईयीसूएडब्ल्यू रूचि वर्मा तथा थाना प्रभारी डीडी नगर के निर्देशन में थाना डीडी नगर स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनैतिक व्यापार करने वाली 05 युवतियों को गिरफ्तार किया जाकर सराहनीय कार्य किया गया। उक्त प्रकरण में 8 युवतियों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें 5 युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है. मुंगेली जिले के चन्द्रखुरी निवासी सूरज मानिकपुरी ने राज्य में 57,000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखा है और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित कराने का अनुरोध किया है. सूरज ने अपने पत्र में लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप के ‘परम मित्र’ हैं. ऐसे में उन्होंने ट्रंप से आग्रह किया है कि वे अपने मित्र मोदी को छत्तीसगढ़ में घोषित 57,000 शिक्षकों की भर्ती ‘मोदी की गारंटी’ को शीघ्र पूरा कराने के लिए कहें.
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों, गुंडा तत्वों और फरार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज साइबर सेल और थाना पुसौर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे तीन तस्करों को ब्रेजा कार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो गांजा और लगभग 11 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में कुछ व्यक्ति ओडिशा की ओर से गांजा लेकर रायगढ़ आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला और डीएसपी साइबर सेल के मार्गदर्शन पर साइबर सेल, थाना पुसौर, जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम मचिदा एवं पडिगांव रोड पर पुसौर-साइबर सेल की टीम ने सफेद रंग की संदिग्ध ब्रेजा कार (क्रमांक सीजी 12 बीसी 0369) को रोका, जिसमें तीन युवक सवार थे।
पूछताछ पर आरोपियों ने अपने नाम चंद्रमणि यादव (36), कृष्णा यादव (30) और महेन्द्र यादव (21) बताए, जो क्रमशः रायगढ़ और जशपुर जिलों के निवासी हैं। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे रखे लाल-पीले थैले से 5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये है। आरोपीगण परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही, ब्रेजा कार जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई, को भी जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस सफलता में पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमित तिर्की, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, विक्रम सिंह, धनंजय कश्यप, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, पुष्पेंद्र जाटवर, खिरेंद्र जलतारे, मीनकेटन पटेल, अनूप साव, दिनेश गोंड और पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है और जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है। गिरफ्तार आरोपी- 1. चंद्रमणि यादव पिता देवानंद यादव उम्र 36 साल साकिन सोहनपुर थाना लैलूंगा जिला रायगढ। 2. कृष्णा यादव पिता पाण्डवो यादव उम्र 30 साल साकिन गहनाझरिया थाना लैलूंगा जिला रायगढ़। 3. महेन्द्र यादव पिता सिदार यादव उम्र 21 साल साकिन हल्दीझरिया थाना बागबहार जिला जशपुर। जप्त मशरूका- 5 किलो गांजा और ब्रेजा कार सीजी 12 बीसी 0369, कुल मशरूका लगभग 11 लाख रुपये।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम , खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार कांकाणी ने भी मौलश्री का पौधा लगाया। मौलश्री एक सुगंधित फूलों वाला वृक्ष है जो भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह एक सदाबहार वृक्ष है जो सामान्यत: 10-15 मीटर तक ऊँचा होता है। इस के फूल छोटे, सफेद या हल्के पीले रंग के, अत्यंत सुगंधित होते हैं। रात के समय इनकी महक और भी तेज होती है। मौलश्री वृक्ष के औषधीय गुण भी होते हैं और इसका उपयोग कई तरह की समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे मंदिरों के आसपास और घरों के आंगन में लगाया जाता रहा है।
रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा आज की यह प्रेसवार्ता जानबूझ कर, इस हाईड्रा पर की गई है, यह दिखाने की गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में "सुशासन" का क्या हाल है, आप सब को पता है, पिछले महीने यानि २५ मई की रात मानसिक दिवालियापन से ग्रसित, कुछ लोगों ने एक स्थानीय सरकारी अधिकारी के संग पटियाला ढाबा में बैठकर पहले खूब शराब पी और फिर आधी रात ज्योतिपुर चौक गौरेला में जाकर छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ महतारी के माटीपुत्र माननीय अजीत जोगी जी की प्रतिमा को रात के अंधेरे में, हाइड्रा लाकर, प्रतिमा उखाड़ कर कचरे में फेंक दी। इस अत्यंत दुखद और विद्वंसकारी घटना से केवल माननीय जोगी जी की प्रतिमा को ठेंस नहीं बल्कि उनके चाहने वाले, उनका सम्मान करने वाले, प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा को ठेस पहुंची है, आज २ हफ्ते हो गए, न जोगी जी की प्रतिमा ज्योतिपुर चौक गौरेला में पुनर्स्थापित हो पायी और न ही दोषी पकड़े गए।वैसे, हम लोगों को कोई उम्मीद नहीं है कि, पुलिस-प्रशासन दोषियों को पकड़ पाएगा, क्योंकि ये अपराधी निडर होकर खुल्ले घूम रहे हैं, पुलिस-प्रशासन को छोड़कर पूरी दुनिया को दिख रहे हैं। और तो और पिछले हफ़्ते स्वास्थ्य मंत्री महोदय के साथ पेंड्रा गेस्ट हाउस में बैठकर ये अपराधी चाय पी रहे थे।
अंबिकापुर. शहर के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने अपनी बातों में नाबालिग को फंसाया और फिर शादी का झूठा वादा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने लुंड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में उसने बताया कि खालपोड़ी निवासी धर्मेंद्र सिंह उससे प्रेम करने की बात कहता था. उसने शादी का झांसा देकर 5 मई 2024 को पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. बाद में जब पीड़िता ने उसके साथ रहने की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया. घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत के बाद लुंड्रा थाना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(ढ), 313, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 का अपराध दर्ज किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर रेप करना स्वीकारा. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिला के नेतरहाट थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने नेतरहाट-महुआडांड़ सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम किए रखा। लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। यह हादसा आराहंस गांव के पास हुआ। बताया गया कि इस गांव की निवासी पुष्पा एक्का और सुषमा एक्का रविवार की साप्ताहिक हाट जाने के लिए घर से निकली थीं।
दोनों सड़क के किनारे सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं, तभी नेतरहाट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप सड़क से उतरकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क के दूसरी छोर पर खड़ी एक अन्य महिला ने हादसा देखकर शोर मचाया तो स्थानीय लोग जुटे। दोनों महिलाओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका पुष्पा एक्का और सुषमा एक्का आपस में भाभी-ननद थीं। हादसे के बाद आराहंस गांव के सैकड़ों लोग लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतर आए और नेतरहाट-महुआडांड़ सड़क पर जाम लगा दिया।
बाद में नेतरहाट और महुआडांड़ थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक दोनों मृत महिलाओं के परिजनों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक जाम नहीं हटेगा। पुलिस अफसरों ने काफी समझा-बुझाकर लोगों को जाम हटाने पर राजी कराया। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर सरकार की ओर से मुआवजे के भुगतान का प्रावधान है। इस संबंध में सरकारी स्तर पर अविलंब औपचारिकताएं पूरी करने का आश्वासन दिया गया। जाम हटाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जशपुर। जिले को नागलोक के नाम से चर्चित पत्थलगांव, फरसाबहार, तपकरा, प्रत्येक वर्ष सर्पदंश के मामले सामने आता है। यहां सांपों की 40 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं 2024 से अप्रैल 25 तक 525 मामले में 14 लोगों की मौत हुई थी। यहां प्रत्येक वर्ष दूसरे जिले के अपेक्षा यहां सबसे अधिक सर्पदंश के मामले सामने आता है। तपकरा इलाका सांपों के लिए और भी प्रसिद्ध है। फरसाबहार तहसील से लगे इलाके को नागलोक के नाम से जाना जाता है। यहां 40 से अधिक प्रजातियों का सांप पाए जाते है जिसमे पांच प्रकार के सांप बेहद ही जहरीले होते है।
बारिश होते ही बरसात के दिनों में जमीन पर रेंगने वाले जहरीले जीव जन्तुओ एक्टिव हो जाते है अधिकांश मात्रा में ज़हरीले सांपों में कॉमन करेंत, कोबरा,बैंडेड करैत शहरों या ग्रामीणों इलाको के घरों या फिर घरों से आसपास देखने को मिलता है। फरसाबहार में अधिक मात्रा में सांप पाए जाने के सीएम विष्णु देव साय ने यहां बड़े पैमाने पर स्नैक पार्क बनाने की भी घोषणा किया था जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा स्नैक पार्क के लिए सर्वे किया जा रहा है और जल्द ही स्नैक पार्क बनाया जाएगा।
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार 8 जून को फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान में छाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में भोर में छाल पुलिस ने छाल, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से दबिश दी गई, जिसमें कुल 19 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मारपीट, आबकारी उल्लंघन और अन्य आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने तड़के दबिश देकर इन्हें उनके ठिकानों से पकड़ा और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के साथ एसआई मदन पाटले, हेड कांस्टेबल शंभू पाण्डेय, शंकर क्षत्री एवं अन्य स्टाफ की सक्रिय और समन्वित भूमिका रही, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी और सूझबूझ से कार्रवाई को अंजाम दिया। जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बना है।
अमृतसर: पंजाब में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) पंजाब और अमृतसर की बॉर्डर रेंज पुलिस ने मिलकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में सीमा पार से तस्करी कर लाए गए छह अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी बरामद किए गए हैं। एएनटीएफ और अमृतसर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें जुगराज सिंह नाम के एक किंगपिन के तीन साथियों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना जुगराज सिंह, जो इस समय गोइंदवाल जेल में बंद है, जेल से ही इस तस्करी रैकेट को चला रहा था।
पुलिस के मुताबिक, जुगराज अपने वकील के मुंशी के जरिए इस नेटवर्क को संचालित कर रहा था। यह मुंशी उसके और बाकी साथियों के बीच संपर्क का अहम जरिया था। पुलिस ने बरामद किए गए हथियारों को अत्याधुनिक और विदेशी बताया है, जो सीमा पार से तस्करी के जरिए पंजाब लाए गए थे। इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों और राज्य में अशांति फैलाने के लिए किया जा सकता था। इस मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत पीएस एएनटीएफ, एसएएस नगर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस अब इस नेटवर्क की पूरी तह तक पहुंचने और इसके पीछे शामिल सभी लोगों का पता लगाने के लिए जांच को तेज कर रही है। एएनटीएफ और पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि वे अवैध हथियार तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाईयां राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस नेटवर्क के तार अन्य आपराधिक गतिविधियों या सीमा पार के आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। इससे पहले पांच जून को पंजाब के तरनतारन पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी थी। इस ऑपरेशन में पुलिस ने लखना गांव से दो संदिग्धों, सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके पास से छह अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए थे। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया था।
बेंगलुरु: बेंगलुरु के बाहरी इलाके में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर बाइक पर लेकर खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया. आरोपी ने पुलिस के सामने पूरी वारदात कबूली, जिससे पुलिस अफसर भी हैरान रह गए. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, ये घटना बेंगलुरु के चंदापुरा के पास स्थित हीलालगे गांव की है. आरोपी की पहचान शंकर (28) के रूप में हुई है, जो हेन्नागारा इलाके का रहने वाला है. उसकी पत्नी मानसा (26) हेब्बागोडी की निवासी थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. कुछ समय पहले ही गांव में किराए का घर लेकर रहने आए थे. 3 जून की रात शंकर काम से बाहर गया हुआ था. देर रात घर लौटा, तो हैरान रह गया.
उसने अपनी पत्नी को एक अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ. शंकर ने पहले दोनों की पिटाई की, जिसके बाद में गुस्से में पत्नी मानसा की गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शंकर ने जो किया, उससे पुलिस भी स्तब्ध रह गई. वह पत्नी का सिर एक बैग में डालकर अपनी बाइक पर बैठा और सीधे सूर्यनगर पुलिस स्टेशन पहुंच गया. वहां उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस का कहना है कि शंकर और मानसा के बीच अक्सर झगड़े होते थे. मानसा ने कई बार शंकर से अलग होने की बात कही थी. वो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करती थी. गुरुवार की रात वह फिर से घर आई थी. दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जो अंत में इस खौफनाक वारदात में बदल गया. सूर्यनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के समय घर में मौजूद दूसरा युवक कौन था और उसकी भूमिका क्या थी. घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस हिरासत में आरोपी शंकर से विस्तार से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बिलासपुर। बदमाशों ने बाइक पर आग लगा दी। जिससे वहां रखे 10 बाइक चपेट में आ गई। जब तक लोगों को इसकी जानकारी हुई और दमकल बुलाकर आग बुझाई गई, तब 10 बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस इस घटना को शार्ट सर्किट बता रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, अशोक नगर स्थित अटल आवास के नीचे खड़ी गाड़ी में बदमाशों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग परिसर में फैलने लगी। जिससे वहां खड़ी 10 बाइक और साइकिल आग की चपेट में आ गए। अचानक शुक्रवार तड़के लोगों की नींद खुली, तब उन्हें बाइक सहित गाड़ियां और साइकिल धू-धू कर जलते मिले। लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही आगजनी की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान दमकल भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, जब तक आग को काबू में किया गया, तब तक बाइक और साइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका ताजा उदाहरण बबेरू तहसील में देखने को मिला. यहां एक किसान को अपनी जमीन की पैमाइस कराने के लिए तीन महीने तक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के चक्कर काटने पड़े. मामला धौसड गांव निवासी किसान अवधेश पुत्र राधेश्याम का है, जो खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है. जानकारी के मुताबिक, किसान अपने पड़ोसी से जमीन विवाद के चलते वह अपनी भूमि की नाप करवाना चाहता था. सरकारी निर्देशों के तहत राजस्व विभाग को किसान की शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने काम करने के लिए 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी. किसान के इनकार करने पर निरीक्षक ने जानबूझकर उसे महीनों तक दौड़ाया और उसकी सुनवाई नहीं की गई.
हताश होकर किसान ने भ्रष्टाचार से लड़ने की ठान ली और सीधे एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया. किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और ट्रैप ऑपरेशन के दौरान राजस्व निरीक्षक को 8 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे थाना ले जाकर मुकदमा दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया. एंटी करप्शन टीम के प्रभारी राकेश सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निरीक्षक को पकड़ा. फिलहाल आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. किसान अवधेश का कहना है कि अब उसे न्याय मिला है. यह कार्रवाई भ्रष्ट अधिकारियों के लिए चेतावनी साबित हो सकती है.
रायपुर। प्रदेश सरकार आबकारी विभाग में आरक्षकों के 200 और उप निरीक्षक के 90 पदों पर भर्ती करने जा रही है. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शराब घोटाले में पूर्व मंत्री अंदर हैं. 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है, इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है. कांग्रेस सरकार में नकली होलोग्राम और नकली शराब की बिक्री हुई. हमारी सरकार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा. नए अध्यक्ष के पदभार के बाद विश्वास है कि राजस्व की बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने माहौल को हल्का करते हुए कहा कि कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी का ड्रेस देखकर पता चलता है कि यह शराब छूते तक नहीं हैं. इससे कारपोरेशन स्ट्रांग होगा और काम अच्छे से होगा.
दुर्ग। पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। युवक ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की, फिर प्यार का वादा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वो मुकर गया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि, छावनी बस्ती की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, बिलासपुर के तखतपुर के पकरिया निवासी करण यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
इस दौरान पुलिस को मोबाइल लोकेशन से पता चला कि, युवक तखतपुर में अपने गांव में है। सूचना मिलते ही टीआई ने एक टीम को शनिवार सुबह को भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी पिछले साल उससे मिला था। उसने उससे कहा कि, वो उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। वो युवती को एक होटल में ले गया। वहां उसके मना करने के बाद भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया और रेप किया।
अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर शनिवार को प्रशासनिक अमले के साथ विकासखण्ड मैनपाट में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर भोसकर ग्राम पंचायत कोट के सुदूर आश्रित ग्राम गिट्टीकला एवं बाघढोढा के ग्रामीणों से मिले। उन्होंने ग्राम गिट्टीकला में आम के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर लोगों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में पेयजल की समस्या है, कलेक्टर भोसकर ने इस हेतु कुंआ निर्माण तथा बोरवेल स्वीकृत किए जाने के निर्देश दिए। राशन दुकानों से खाद्यान्न लाने की समस्या के सम्बन्ध में कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को प्रत्येक माह तारीख निर्धारित कर ट्रैक्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को समय पर राशन उपलब्ध हो जाए। उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन किए जाने के सम्बन्ध में तथा उनके निराकरण की जानकारी ली।
उन्होंने ग्राम की सरपंच से गर्भवती माताओं को संस्थागत डिलीवरी हेतु प्रेरित करने कहा, इसके सम्बन्ध में उन्होंने डीपीएम को कहा कि मितानिनों को निर्देशित करें कि समय-समय पर जांच एवं टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर जाएं। ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण के लिए आने वाले मंगलवार को स्वास्थ्य कैम्प लगाए जाने निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम बाघढोढा में ग्रामीणों के साथ बैठकर उनसे बात की। इस दौरान पीएमजनमन योजनांतर्गत आवास स्वीकृति एवं निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य अधिकारी को मड़वासराई में नवीन पीडीएस भवन बनाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राशन लाने में ज्यादा दूर ना जाना पड़े। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नहर निर्माण के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाए जाने जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया। पीएमजनमन योजनांतर्गत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण, पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से की बात- कलेक्टर भोसकर ने यहां प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया तथा ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम मुसाखोल में पीएम आवास योजनान्तर्गत पहाड़ी कोरवा हितग्राही के निर्माणाधीन आवास का भी अवलोकन किया।
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पनोह गांव में दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक 14 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि यह दर्दनाक घटना तब हुई, जब किशोर की मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और पढ़ाई करने को कहा. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि लड़का दसवीं का छात्र था. वह घर पर टीवी देख रहा था, लेकिन उसकी मां ने उसे टीवी देखने से रोक दिया और पढ़ाई करने को कहा. परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मां के मना करने पर लड़का घर छोड़कर चला गया.
जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए. काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से थोड़ी दूरी पर एक पुराने और खाली पड़े मकान में फंदे से लटका हुआ मिला. यह देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को घुमारवी अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम किया गया. घुमारवी के डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि किशोर के आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके.
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत छाल पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। दिनांक 06 जून 2025 को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नवापारा-गडाईनबहरी मार्ग पर दबिश देकर पैदल अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमल किशोर सूर्यवंशी पिता स्वर्गीय मालिक दास उम्र 52 वर्ष निवासी नवापारा, थाना छाल के रूप में हुई है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से 16 पाव अंग्रेजी गोवा ब्रांड की शराब एवं 10 नग थंडर बोल्ट बियर जब्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹3,920 है। आरोपी शराब की खेप को गांव में बिक्री के उद्देश्य से पैदल लेकर जा रहा था। इस संपूर्ण प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना छाल में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री एवं आरक्षक गोविंद बनर्जी की सक्रिय भूमिका रही।
रायपुर। प्रदेश सचिव मोहम्मद ताजूल अहमद ने शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। प्रदेश सचिव मोहम्मद ताजूल अहमद ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे और सद्भाव को बढ़ावा दे। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।’’
Adv