रायपुर। 10 करोड़ की बेईमानी करने वाला ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार हो गया है। गरियाबंद राजिम थाना में दिनांक 19.12.2024 को प्रार्थी संतोष देवांगन द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन जिसमें राजाराम तारक, शरदचंद्र वर्मा, कमलेश साहू, यशवंत नाग एवं अरूण द्विवेदी के द्वारा ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी में अधिक लाभांस देने की लालच देकर रूपये की धोखाधड़ी करने एवं गबन करने संबंध आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें थाना राजिम में अपराध क्रमांक 408 / 2024 धारा 420,34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान यह भी पता चला की उक्त ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के मुख्य सरगना अरूण द्विवेदी के खिलाफ सी.आई.डी. रांची में भी झारखण्ड के 11 लोगों से 46699820 रूपये की धोखाधडी करने का अपराध पंजीबद्ध हुआ है।
छ.ग. एवं झारखण्ड के लोगों से मिली अबतक कि जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के 94 लोगों से 55373000 एवं झारखण्ड के 11 लोगों से 46699820 रूपये कुल 102072820 ( दस करोड़ बीस लाख बहत्तर हजार आठ सौ बीस रूपये) जमा कराकर छलपूर्वक बेईमानी करने के नियत से आरोपीगण द्वारा उक्त धनराशि का गबन किया गया है। जिससे मामले में 409 भादवि0 की धारा भी जोड़ी गई है। आम जनता को कम समय में निवेश को दुगना करने का लालच देकर फर्जी प्लेटफार्म पर अकाऊँट बनाया जाता था। जिसमें प्रति-दिन के हिसाब से ब्याज दिखाकर भरोसा दिलाया जाता था । किन्तु निवेशक मुल रकम या ब्याज कुछ भी निकालने में असमर्थ रहा। इसी कारण ये धोखाधड़ी उजागर हुई। प्लेटफार्म पर बने अकाऊँट में ट्रेड डॉलर में किया जा रहा था। जो की फर्जी तरीके से बने बैंक अकाऊंट से लिंक थे।
प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व के आरोपीगण 01) शरदचंद्र शर्मा पिता स्व रिपुदमन शर्मा उम्र 50 वर्ष साकिन वुड आईलैंड कॉलोनी अमलेश्वर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग (छ.ग.) 02 ) यशवंत कुमार नाग पिता स्व परसराम नाग उम्र 45 वर्ष साकिन पीपरछेड़ी थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.) 03 ) कमलेश साहू पिता गोरेलाल साहू उम्र 34 वर्ष साकिन नयापारा उजियारपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली हाल मुकाम वार्ड नम्बर 01 श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाठापारा थाना भाठापारा जिला बलौदाबजार (छ.ग.) को दिनांक 20.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान अन्य फरार मुख्य आरोपी (04) अरूण द्विवेदी पिता स्व. लाल बिहारी उम्र 47 साल निवासी कछुवारा पोस्ट पोस्ट बीड़ा थाना सेमरिया (म.प्र.) को दिनांक 23.12. 2024 को रीवा (म.प्र.) से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। इस क्रम में प्रकरण में विवेचना के दौरान फरार आरोपी (05) अभिषेक सिंह गहरवारा एवं (06) अजय कुमार विश्वकर्मा को दिनांक 12.03.2025 कों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी लगातार जारी है। इसी क्रम में अन्य फरार आरोपी राजाराम तारक पिता खोरबाहरा उम्र 47 साल निवासी ग्राम तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर हाल मुकाम ग्राम कोकड़ी रोड गरियाबंद थाना व जिला गरियाबंद दिनांक 28.05.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष सरेण्डर किया था। जिसे पुछताछ हेतु माननीय न्यायालय से दिनांक 28.05.2025 से 02.06.2025 तक पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ किया गया। जिसके कब्जे से ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के नाम से धोखाधडी कर निवेशकों की राशी को गबन कर खरीदे हुए एक ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04 पी.के. 1536, किमती 14 लाख रूपए, दो नग आई. फोन किमती लगभग 04 लाख रूपये, एक नग सोने का अंगुठी एवं एक नग सोने का चैन किमती लगभग 02 लाख रूपये, नगदी रकम 10,200 रूपये कुल 30 लाख रूपये एवं आई.डी.बी.आई. खाते का डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया साथ ही आरोपी के खाते से लगभग 08 लाख रूपये होल्ड कराया गया है। आरोपी द्वारा ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के माध्यम से धोखाधड़ी एवं गबन से प्राप्त राशि से अपने कोकड़ी रोड गरियाबंद स्थित ससूराली मकान में 60 लाख रूपये खर्च किया गया है। अपना 25 लाख रूपये का पुराना कर्ज चुकाया गया है। लगभग 28 लाख रूपये का अपना जमीन गिरवी रखा था, जिससे छुडवाया है। इस प्रकार प्राप्त जानकारी अनुसार राजाराम तारक द्वारा कुल 01 करोड़ 43 लाख रूपये की राशि को इनवेस्टर से धोखाधड़ी कर गबन किया गया है। आरोपी राजाराम तारक का औपचारिक गिरफ्तारी उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी राजाराम तारक द्वारा अपराध के आगम से अवैध रूप से प्राप्त सम्पत्ती पर पृथक से धारा 107 बी. एन. एस. एस. के तहत कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी राजाराम तारक पिता खोरबाहरा उम्र 47 साल निवासी ग्राम तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर हाल मुकाम ग्राम कोकड़ी रोड गरियाबंद थाना व जिला गरियाबंद आरोपी के कब्जे से एक ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04 पी.के. 1536 किमती 14 लाख रूपये, 02 नग आई.फोन किमती लगभग 04 लाख रूपये, एक नग सोने का अंगुठी व एक नग सोने का चैन किमती लगभग 02 लाख रूपये तथा नगदी रकम 10,200 रूपये कुल 30 लाख रूपये एवं आई.डी.बी.आई. खाते का डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड जप्त किया गया।
धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित संचालित किये जाने यातायात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बैठक लिया गया। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मोनिका मरावी के द्वारा यातायात पेट्रोलिंग एवं पाईट में तैनात अधिकारियों को शहर के सदर मार्ग, बस स्टैण्ड, सिहावा मार्ग, गंगरेल रूद्री मार्ग एवं व्यस्तम मार्गों में निरंतर पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने प्रातः 08 से 11 बजे एवं शाम 05 से 08 बजे तक भीड़-भाड़ वाले स्थानों में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए अव्यवस्थित खड़े करने वाले वाहन चालकों को समझाईश देने एवं कार्यवाही करने, प्रतिबंधित समय में प्रवेश कर रहे, भारी वाहनो पर निगाह रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उचित वैद्यानिक कार्यवाही करने, पेट्रोलिंग के दौरान खासकर रात्रि के समय मार्ग में खडे व बैठे रहने वाले मवेशियों को हटाने,आगामी समय में स्कूल/कालेज खुलने वाला है मार्ग के किनारे स्थित स्कूलो के लगने व छूटने के समय विशेष रूप से आस पास पेट्रोलिंग करने निर्देश दिया गया।
शहर के चौक-चौराहो पर निर्बाध यातायात व्यवस्था हेतु रॉग साईड़ वाहन चालन,ओवर स्पीड़,सिग्नल लाईट का पालन नही करने, स्टॉप लाईन पर वाहन नही खडे करने वाले, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेंट,बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले, माल वाहक वाहन में सवारी परिवहन करने वाले, मोडिफाईड सायलेंसर लगे वाहन चलाने वाले, बिना लायसेंस एंव नाबालिक वाहन चालको को यातायात नियमो का पालन कराते हुये विधि सम्मत कार्यवाही किये जाने के अलावा चौक- चौराहा में ड्युटी के दौरान पैदल रोड़ क्रॉस कर रहे बुजुर्ग, बच्चो, निशक्तजनों की सहायता करने एवं सभी आमजन से सद्भावना पूर्वक माननीय व्यवहार करते हुए सजगतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने निर्देशित किया गया।
रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी है, थाना सिविल लाइन रायपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन में खोले गए 104 म्यूल अकाउंट के विरुद्ध 36 लाख रुपए की साइबर क्राइम रिपोर्ट होने से अपराध क्रमांक 44/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस एवं थाना आजाद चौक में इंडियन ओवरसीज बैंक के 22 म्यूल अकाउंट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 78/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर रेंज साइबर थाना रायपुर में विवेचना किया जा रहा है। प्रकरण में म्यूल बैंक खाता से संबंधित खाता धारक, संवर्धक, संचालक, सिम विक्रय केंद्र के प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से म्यूल बैंक खाता को किराया में लेकर साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा जगह बदल बदल कर म्यूल बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था तथा ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था। आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी रवि राज पाण्डेय के विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी 1 प्रदुम महानंद पिता वासु महानंद उम्र 23 वर्ष पता जमुना वाहल काटा भांजी ओडिसा 2 मोहित साहू पिता प्रीत राम साहू उम्र 20 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 08 बीरेझर धमतरी 3 अमित जगत पिता चक्रधारी जगत उम्र 30 वर्ष पता संतोषी नगर टिकरापारा 4 धर्मेन्द्र सोनी उर्फ विक्की पिता परमानंद सोनी उम्र 31 वर्ष पता पटेलपारा कुषालपुर, पुरानी बस्ती रायपुर 5 रविराज पाण्डेय पिता संतोष पाण्डेय उम्र 28 वर्ष पता गौरा चौरा, कैलाषपुरी, पुरानी बस्ती रायपुर 6 साईमन पैट्रिक रॉक पिता जॉनी रॉक उम्र 20 वर्ष पता सूर्य नगर वार्ड नंबर 3 गोगांव रायपुर 7 भगवत प्रसाद शुक्ला पिता महेंद्र शुक्ला उम्र 28 वर्ष पता ग्राम तूता अभनपुर 8 गौरव मच्खंड पिता दिनेष चंद्र उम्र 24 वर्ष स्थायी पता जल गृह मार्ग थ्री टेम्पल, रायपुर
रायपुर। टीम प्रहरी नगर निवेश विभाग नगर पालिक निगम के रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप , रायपुर जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अभियान चलाये जा रहे है। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव रोड में यातायात पुलिस बल की सहायता से जनहित में जनसुविधा हेतु सडक यातायात सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु अभियान चलाकर सडक पर रखे कंडम वाहनों को जप्त करने की कार्यवाही जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्यवाही से तत्काल नागरिकों और वाहन चालकों को सडक यातायात भाठागांव रोड में सुगम और सुव्यवस्थित होने से त्वरित राहत प्राप्त हुई।
रायपुर। आगामी मानसून सत्र 2025 के दौरान संभावित अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय रायपुर में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे सतत रूप से कार्य करेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय रायपुर के कक्ष क्रमांक-6 में स्थापित किया गया है। आम नागरिक आपात स्थिति में दूरभाष क्रमांक 0771-2413233 पर संपर्क कर सकते हैं। इस नियंत्रण कक्ष के सफल संचालन हेतु मनीष मिश्रा, अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी तथा एस. के. पटले, जिला समन्वयक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन (मोबाइल: 9926615200) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, ताकि समय रहते राहत और सहायता पहुँचाई जा सके।
रायपुर। मेसर्स अरिहंत स्टील नारायणपुर जिला नारायणपुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग जगदलपुर द्वारा 31 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जबकि जीएसटी के प्रावधानों के अनुरूप व्यवसाय स्थल पर समस्त लेखा पुस्तकें रखा जाना अनिवार्य है। व्यवसायी ने बताया कि समस्त बिल, कर सलाहकार द्वारा जारी किया जाता है। इस कारण कर अपवंचन की संभावना और भी प्रबल हो गई। आगे जांच में पाया गया कि वर्ष 2021-22 से वर्ष 2024-25 तक कुल टर्न ओव्हर लगभग 16 करोड़ रुपये से अधिक किन्तु उस पर कर का नगद भुगतान मात्र 43 हजार रुपये का वर्तमान अवधि तक किया गया है।
साथ ही साथ जब ई-वे बिल की जांच की गई तो पता चला कि वर्ष 2021-22 से वर्ष 2024-25 तक माल की खरीदी 8.21 करोड़ रुपये की गई किंतु माल की सप्लाई के लिए कोई ई-वे बिल जारी नही किया गया। जिससे यह पता चलता है कि माल का विक्रय आम उपभोक्ता को किया गया है किन्तु बिल को अन्य व्यवसायियों को बेचकर बोगस इनपुट टैक्स का लाभ दिया गया है, जिससे कि केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकार को कर राजस्व की अत्यधिक हानि हुई है। जांच के दौरान व्यवसायी के द्वारा अपनी गलती / त्रुटि स्वीकार करते हुए
स्वैच्छिक रूप से 10 लाख रुपये का कर भुगतान करने की मंशा जाहिर की, किंतु जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने व्यवसाय स्थल पर उपलब्ध स्टॉक की मात्रा (अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये ) के समर्थन में व्यवसायी से लेखा पुस्तकें एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की। व्यवसायी की ओर से कोई भी जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। व्यवसायी द्वारा अपने परिचित कुछ मीडियाकर्मियों एवं व्यवसायियों को एकत्रित कर जांच टीम पर दबाव डालने का प्रयास किया गया। व्यवसायी के असहयोगात्मक रवैये एवं कर अपवंचन की विस्तृत जांच हेतु स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में आगामी कार्यवाही तक व्यवसाय स्थल सील बंद किया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह इलाके में एक पुरानी नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। जब स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और तुरंत दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही फैक्ट्री में उठते धुएं और आग की चमक को देखा जा सकता था। आग को काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को लगभग एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गंज थाना प्रभारी यशवंत सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह फैक्ट्री काफी समय से बंद थी और फिलहाल उसमें कोई गतिविधि नहीं हो रही थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, फैक्ट्री में रखे पुराने ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग ने तेजी से फैलाव पकड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस पुराने कारखाने में लंबे समय से कोई काम नहीं हो रहा था और यह एक तरह से परित्यक्त पड़ा हुआ था। लेकिन इसमें काफी मात्रा में पुराने कागज, लकड़ी के सामान, प्लास्टिक पैकिंग सामग्री आदि जमा थे, जिससे आग को फैलने में मदद मिली।
मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है और ठंडीकरण की प्रक्रिया जारी है, जिससे किसी प्रकार की दोबारा आग लगने की संभावना न रहे। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया है और लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। इस घटना के बाद गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के असली कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने दमकल विभाग व पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे परित्यक्त औद्योगिक भवनों की समय-समय पर जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
अफ्रीका: स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उत्तर-मध्य नाइजीरिया के एक बाजार शहर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 151 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नाइजर राज्य आपातकालीन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औदु हुसैनी ने बताया कि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश की राजधानी अबुजा से 300 किलोमीटर से अधिक पश्चिम में नाइजर राज्य के मोक्वा शहर में आई बाढ़ में 3,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। हुसैनी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह-सुबह हुई बारिश में तीन समुदायों के कम से कम 500 घर प्रभावित हुए, जिससे छतें मुश्किल से दिखाई दे रही थीं और लोग कमर तक पानी में डूबे हुए थे।
छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में सामाजिक संस्थाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। समाज में छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रतापी शासक हुए, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी महान विभूतियां हुईं, जिन्होंने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज न केवल परिश्रम और स्वाभिमान का प्रतीक है, बल्कि यह समाज छत्तीसगढ़ के विकास का आधार स्तंभ भी है। छत्तीसगढ़ को नई दिशा और विकसित राज्य बनाने में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री साय रविवार को दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा विधायक अजय चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव एवं ललित चन्द्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के अधिकांश लोग मूल रूप से किसान हैं और व्यापक स्तर पर कृषि कार्य से जुड़े हैं। प्रदेश सरकार किसान भाइयों के चेहरों पर हमेशा खुशी देखना चाहती है। सरकार लगातार किसान भाइयों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। इस समय विकसित कृषि संकल्प अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 29 मई से 12 जून 2025 तक चल रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिकों को किसानों से सीधे जोड़ना और नई कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा सफल कृषि मॉडलों की जानकारी देना है। कृषि वैज्ञानिकों के 100 समूह छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में किसानों से संवाद कर रहे हैं। ये वैज्ञानिक किसानों को आॅर्गेनिक खेती, खाद और ह्यसॉयल हेल्थ कार्डह्ण के सही उपयोग के बारे में जागरूक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ का हर किसान तकनीकी रूप से सक्षम हो और उनकी आय में वृद्धि हो।
किसानों को मिली उपज की सही कीमत :
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेती-किसानी तभी मजबूत होगी जब किसान भाइयों को उनकी उपज की सही कीमत मिलेगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विधानसभा चुनाव के समय गारंटी दी थी कि प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। इसे पूरा करते हुए हमने किसानों के खातों में सरकार बनते ही राशि अंतरित की। मोदीजी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में किसानों से 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। बीते खरीफ सीजन में राज्य में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत मिल रही है। धान खरीदी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, जिससे प्रदेश में खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। प्रदेश में सिंचाई के संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए गरीब परिवारों को दो-दो दुधारू पशु दिए जाएंगे, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को सौंपी गई है। किसानों को दूध बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुग्ध एकत्र करने के लिए भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में मिलेट्स (कोदो, कुटकी और रागी) की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोसेसिंग संयंत्र की स्थापना की जा रही है। यह अनाज पहले गरीबों का भोजन माना जाता था, लेकिन अब यह पोषणयुक्त होने के कारण उच्च वर्ग में भी लोकप्रिय हो रहा है।
विजय भाटिया के मैनेजर के घर पर भी ईडी की रेड पड़ी
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू और ईसीबी ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू और ईसीबी के अधिकारियों ने दुर्ग में भिलाई के कारोबारी विजय भाटिया के नेहरू नगर स्थित घर में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू और ईसीबी ने कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू और ईसीबी ने सुबह कारोबारी विजय भाटिया के नेहरू नगर स्थित घर पर छापा मारा। इसके अलावा, विजय भाटिया के मैनेजर संतोष रामटेके के घर में भी छापेमारी की गई।
जरूरी दस्तावेज जब्त
इस कार्रवाई में कई अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू और ईसीबी ने छत्तीसगढ़ में हुए कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में ये कार्रवाई की है। हालांकि, इस कार्रवाई में टीम ने कौन-कौन से जरूरी दस्तावेजों को जब्त किए हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
शराब घोटाले में होगी पूछताछ
इस कार्रवाई के बीच दिल्ली से भिलाई के बड़े कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, विजय भाटिया को लेकर टीम दिल्ली से रायपुर रवाना होगी, जहां शराब घोटाला मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। इस बीच, एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमें दुर्ग और भिलाई के कई ठिकानों पर एकसाथ छापे की कार्रवाई कर रही हैं।
विजय भाटिया पूर्व सीएम के करीबी
बता दें कि भिलाई के कारोबारी विजय भाटिया को पाटन से कांग्रेस विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेहद करीबी माना जाता है। विजय भाटिया ईडी जांच के दायरे में भी थे। हालांकि, ईओडब्ल्यू ने जब शराब घोटाला मामले में जांच शुरू की थी, तभी से ही विजय भाटिया का नाम चर्चा में बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले, इसी साल जनवरी में ईडी ने शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। कवासी लखमा पर आरोप है कि उन्होंने शराब घोटाले से जुड़ी कई अनियमितताओं में अपनी भूमिका निभाई थी।
बस्तर। तीरथगढ़ वाटरफॉल में गिरने से एक 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई है। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने नाबालिग का शव ढूंढ निकाला है। ये परिजनों के साथ आंध्र प्रदेश से घूमने आया था। रविवार की सुबह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले रवि शंकर अपने परिवार के साथ बस्तर घूमने आए थे। इनके साथ उनका 17 साल का नाबालिग बेटा सात्विक भी था। रविवार को वे तीरथगढ़ पहुंचे थे। परिवार के लोग वाटरफॉल के पास मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी बीच सात्विक गहरे पानी में चला गया। वो डूब गया। जिसके बाद परिजनों ने जोर-जोर से आवाज लगाई। वहीं पास में ही मौजूद अन्य पर्यटकों समेत पुलिस के जवान और सुरक्षा गार्ड भी पहुंचे। गोताखोरों को भी बुलाया गया। वहीं पानी मे डूबने से नाबालिग की मौत हो गई। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद उसका शव निकाला। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं वहां मौजूद पर्यटकों से भी वाटरफॉल के नजदीक न जाने कहा गया है।
रायपुर। रायपुर से बाइक चुराकर ओडिशा में बेचते थे, उस गिरोह को सरस्वती नगर पुलिस ने पकड़ लिया है। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राज किशोर उर्फ राज निवासी बलांगरी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोटर सायकल के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल-मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोटर सायकल को अपने साथी विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक के साथ मिलकर चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।
दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा थाना सरस्वती नगर के अलग-अलग क्षेत्र से 03 नग और दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उनकी निशानदेही पर कब्जे से 04 नग स्पोर्ट्स बाईक जुमला कीमती 6,00,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में कार्यवाही किया गया है। थाना सरस्वती नगर में दोनो से जप्त चोरी की दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/19/बी यू/4510 में अप.क्र. 62/2025, दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/19/बी एन/9597 में अप.क्र. 77/2025, दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एम वाय/9374 में अपराध क्रमांक 95/2025 तथा दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/पी एन/9391 में अपराध क्रमांक 106/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत पंजीबद्ध है। गिरफ्तार 01. राज किशोर उर्फ राज महंत पिता सिलकम महंत उम्र 22 साल निवासी कादोवासा थाना कांटाभांजी जिला बालांगीर उड़ीसा। 02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।
रायपुर। तिल्दा-नेवरा के पास ग्राम पंचायत छपोरा भींभौरी स्थित गुरुदेव अब्रसिव प्लांट में मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना प्लांट में 31 मई को मोटर की मरम्मत करते समय हुई थी। 23 साल के हर्ष यादव ने मौके पर दम तोड़ दिया था। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को रखकर प्लांट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया। लेकिन पुलिस ने मुआवजे की मांग कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को विधानसभा थाने ले जाया गया है। मृतक के पिता को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है।
प्रदर्शनकारियों में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्य भी शामिल थे। सभी प्लांट मालिक से उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन मजदूरों से लगातार 24 से 36 घंटे तक काम लेता है। इससे मजदूरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है। प्लांट मैनेजर टीपी निराला ने कहा कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी मांगों पर विचार किया जा रहा है।
सक्ति। बाराद्वार पुलिस ने हत्या मामले में त्वरित कार्यवाही की है. खुलासे में बताया कि 30 मई की रात सूचना मिली थी कि डुमरपारा में एक महिला की शव संदिग्ध अवस्था में मिला है सूचना मिलने पर तत्काल हमराह स्टाफ के थाना प्रभारी ग्राम डुमरपारा घटनास्थल रवाना हुआ, जहां सूचक/प्रार्थी रामकुमार पिता स्व. ईश्वर लाल केंवट निवासी डुमरपारा मौके पर उपस्थित आकर देहाती मर्ग इंटीमेंशन एवं देहाती नालसी कायम कराया कि 30.05.2025 के प्रातः 09.00 बजे अपने लुना से ग्राम डोंगरीडीह गुरु महराज यादराम बाबाजी के आश्रम उनके जन्म दिन मे शामिल होने गया था।
उसकी पत्नि दुवासबाई केंवट, बेटी चंचल केंवट, भारती केंवट घर पर थे तथा लडका तनवीर केंवट प्रातः 08.00 बजे काम पर चला गया था डोंगरीडीह आश्रम से शाम लगभग 07.00 बजे वापस वह घर पहुचा तो उसकी पत्नि दुवासबाई केंवट घर पर नही थी तब प्रार्थी की दूसरी बेटी चंचल बतायी कि मां दोपहर 03.00 बजे से घर पर नही है कहीं चली गई है बताकर नहीं गई है। जिसे प्रार्थी अपने बेटे तनवीर के साथ खोजते हुये घर के बगल में युधिष्ठीर केंवट का खंडहरनुमा मकान मे जाकर देखें तो प्रार्थी की पत्नि दुवासबाई केंवट युधिष्ठीर केंवट के खंडहरनुमा मकान के कमरे मे लहुलूहान मृत हालत में पडी थी। दुवासबाई के माथा, सिर एवं शरीर में अन्य जगह पर गंभीर चोट दिख रहा था। दुवासबाई का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी चीज से मार कर गंभीर चोट पहुचाकर हत्या की गई है ,यह सूचना थाना बाराद्वार मे प्रार्थी द्वारा देने पर मौके में उपस्थित होकर थाना बाराद्वार द्वारा देहाती मर्ग इंटीमेंशन एवं देहाती नालसी कायम कर जांच विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मौके जांच पर डाॅग स्काॅट एवं फोरेंसिंक टीम से निरीक्षण एवं गवाहों का कथन ,घटना स्थल निरीक्षण , के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि मृतिका दुवास बाई एवं पड़ोसी राम कुमार केवंट के साथ अवैध संबंध है । इस घटना का नंबरी मर्ग इंटीमेशन एवं नंबरी अपराध कायम धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत किया गया ।
घटना के संबंध में मुखबीरों से जानकारी एकतत्र कर से घटना के 08 घण्टा बाद ग्राम डुमरपारा से संदेही रामुकमार केंवट पिता गुलाब राम केंवट उम्र 48 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ0ग0) को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध करना कबूल कर बताया कि लगभग आज से 30 साल पहले अपने ग्राम कंडरा चैंकी पंतोरा जिला जांजगीर चांपा से आकर अपने ससुराल डूमरपारा में रहता था,पहली पत्नि का देहांत 2014 में होने के बाद गया 2022 में ग्राम तिलकेजा कोरबा से श्रीमति ललिता केंवट को चुडी पहना कर पत्नि के तौर पर विवाह किया था, विवाह के बाद आस पडोस के लोग से संदेही रामकुमार का दुवास बाई से प्रेम सबंध है कहकर बताने से छोडकर चार महिना बाद ही भाग गई थी, संदेही ने बताया कि पत्नि के भाग जाने से वह अकेला हो गया था। उन दोनो का अवैध प्रेम सबंध आज से लगभग 10 साल से था आरोपी के घर के सामनें रहने वाली दुवासबाई केंवट के साथ अवैध प्रेम सबंध उसका पति जब लद्दाख कमानें चला गया था तब से था। 30.05.25 को दुवासबाई का पति जब डोंगरीडीह अपने काम से गया था इसकी जानकारी आरोपी को भी थी , दोपहर समय लगभग 02.50 बजे दोपहर घर में सो रहा था तब दुवास बाई उसके घर के दरवाजे को खटखटाई वह घर से बाहर निकला तो आरोपी को ईशारा करके दुवासबाई केंवट सुनें मकान में आनें के लिये बोली उसके पीछे पीछे वह गया। दुवासबाई ने युधिष्ठीर केंवट के मकान कमरा अंदर आरोपी से 5000 रूपये जरूरत है कहकर मांग की, उसे रूपये नहीं है रायगढ से मंगाया हूं आ जायेगा पैसा तब तुम्हे दे दूंगा बोला उतने में ही दुवासबाई केवट नाराज होकर गुस्से से आरोपी को दो झापड़ गाल में मारी तब आरोपी भी दो झापड़ मारा तथा वहीं पर कमरे में पडे मोटा मजबूत लकडी के गुटके से दुवासबाई के माथा, सिर ,वं अन्य जगह पर जोर से तीन बार मारा जिससे वह जमीन में गिर गई जमीन पर छटपटानें लगी कुछ ही समय पर उसकी मृत्यु हो गई जिस लकडी के गुटके से दुवास बाई की मारकर हत्या की है उसको वहीं पर छोडा और कंबल को उसके उपर ढंक कर भाग गय।
घटना का पटाक्षेप करने के लिये कोरबा का डाॅग स्काॅट “ बाॅघा” की घटनास्थल निरीक्षण घटना मे आरोपी द्वारा पहने हुये कपडे़ की बरामदगी और आरोपी के पहचान के लिये महत्तवपूर्ण भूमिका रही है । घटनास्थल से आरोपी के पहने हुये कपड़ो पर लगे धब्बो को एफएसएल अधिकारी के द्वारा प्रारंभिक तौर पर परीक्षण कर मानव रक्त के धब्बे होना पाया गया जिसे आरोपी द्वारा साक्ष्य मिटाने का भी भरसक प्रयास किया गया था । मामले मे घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य एवं आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर हत्या कारित करने के लिये आरोपी द्वारा इस्तेमाली लकड़ी का गुटका को जप्त कर, पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय पेश किया जा रहा है।
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 9 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह के दो फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुसौर पुलिस लगातार संदिग्धों पर निगाह रख रही थी। इसी क्रम में 31 मई को कोड़ातराई मार्ग पर एक युवक के बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम तेतला से संदेही गौरीशंकर दास (19 वर्ष), निवासी ट्रांसपोर्टनगर सांगीतराई, थाना जूटमिल, को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि वह अपने अन्य साथियों विकेश महंत, मोहन महंत, दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल के साथ पिछले तीन-चार महीनों से साप्ताहिक बाजारों में मास्टर चाबी से बाइक चोरी कर उनके साथियों के साथ सस्ते दामों में बेच रहा था।
गौरीशंकर की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखी गई 6 बाइकें बरामद की गईं, जिनमें से एक बाइक 29 मई को ग्राम चिखली से चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 160/2025 धारा 303(2) BNS के तहत दर्ज है। आगे की पूछताछ और दबिश के बाद गिरोह के दो अन्य सदस्य आरोपी दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने भी अपने साथियों के साथ मिलकर बाजारों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। दुरेन्द्र के मेमोरेण्डम पर और 3 बाइक बरामद की गईं।
गिरोह के दो सदस्य विकेश महंत और मोहन महंत फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरोह द्वारा संगठित तरीके से अपराध करने के कारण प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2), 317(2), 317(4), 3(5) BNS जोड़ी गई है। बरामद कुल 9 बाइक की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये है, जिनमें से 6 बाइक रायगढ़ जिले के कोतवाली, कोतरारोड़, चक्रधरनगर, पुसौर, भूपदेवपुर एवं सरिया (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी 1. गौरीशंकर दास पिता गोविंद दास उम्र 19 वर्ष साकिन ट्रांसपोर्टनगर सांगीतराई थाना जूटमिल जिला रायगढ़ 2. गौतम पटेल उर्फ लाला पटेल आ० किशन पटेल उम्र 28 वर्ष साकिन सांगीतराई थाना जूठमिल जिला रायगढ़ 3. दुरेन्द्र मैत्री पिता स्व० चैनसिंह उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम छुहीपाली थाना डभरा जिला सक्ती फरार आरोपी- विकेश महंत, मोहन महंत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के नाम पर एक युवती से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके साथ ही सात लाख रुपए की ठगी भी हुई है। पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बिलासपुर में एक युवती से फर्जी शादी करने और फिर लाखों रुपए ऐंठने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पर आरोप है कि एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने ही पति की शादी दूसरी युवती से करा दी। इसके बाद पति ने उस युवती से करीब सात लाख रुपए ठग लिए।
सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती ने जुलाई 2024 में शादी के लिए एक मैरिज ब्यूरो में रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं, मैरिज ब्यूरो को चित्रा नाम की महिला चलाती थी। उसने प्रार्थी को शादी के लिए कुछ प्रोफाइल दिखाई, लेकिन महिला को कोई लड़का पसंद नहीं आया। इस पर चित्रा ने प्रार्थी महिला दमयंती को अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया। संजय पहले से ही शादीशुदा था, इसकी एक भी भनक दमयंती को नहीं थी। लेकिन, उसे लड़के की प्रोफाइल पसंद आ गई।
सीएसपी ने बताया कि इसके बाद गिरौदपुरी धाम में संजय और दमयंती की शादी हो गई। शादी के बाद संजय दमयंती को हरियाणा के सिरसा गांव ले गया। उसके बाद दोनों फिर बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने यहां पर ब्यूटी पार्लर खोला। इसी बीच उसके पति संजय ने बीमारी और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे करीब 7 लाख रुपए ले लिए और उन पैसों से एक कार खरीदी। कुछ दिनों बाद संजय अचानक गायब हो गया।
काफी खोजबीन और जानकारी के बाद दमयंती को पता चला कि मैरिज ब्यूरो वाली चित्रा उसके पति यानी संजय की पत्नी है और दोनों ने मिलकर उसके साथ धोखा किया है। निमितेश सिंह ने बताया कि संजय और चित्रा ने मिलकर दमयंती के साथ भावनात्मक और आर्थिक रूप से ठगी की, जिससे परेशान होकर पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत पर सकरी पुलिस ने चित्रा और संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई कि चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। फिलहाल चित्रा और संजय फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
रायपुर। आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 10 के 7 वार्डों के लिए देवपुरी गुरुद्वारा सामुदायिक भवन में सुशासन तिहार समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू सभापति सूर्यकांत राठौड, आयुक्त विश्वदीप, एसडीएम नंदकुमार चौबे, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, पार्षद सुषमा तिलक साहू, गायत्री नौरंगे, मनोज जांगडे, विनय पंकज निर्मलकर, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण
अभियंता राजेश राठौर, जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, अंशुल शर्मा सीनियर, राविप्रा के अधीक्षण अभियंता महिमा शंकर पाण्डेय की उपस्थिति में नगर निगम एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिको को सुशासन तिहार के प्रथम चरण में 8 से 11 अप्रैल तक जोन 10 के 7 वार्डों में लगे शिविर में आम जनता को प्राप्त 1150 आवेदनों 913 मांगो, 237 शिकायतो के गुणवत्तापूर्ण त्वरित समाधान के संबंध में विभागवार एवं कार्यवार नागरिको को मंच से विस्तृत समाधान की जानकारी मंच से नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे द्वारा दी गई। उन्होने जानकारी दी कि दिनांक 8 से 11 अप्रैल तक प्रथम चरण में कुल 1571 आवेदन आम जनता से प्राप्त हुए जिसमें शेष 421 आवेदनो के नियमानुसार प्रकिया के तहत समाधान हेतु कार्यवाही प्रगतिरत है।
उन्होने नागरिको को बताया कि आज सुशासन तिहार शिविर में कुल 698 आवेदन आमजनता ने जोन 10 के शिविर में पहुंचकर दिये है। जिसमें 2 तत्काल राशन कार्ड, राशन कार्ड में नाम जोडने सुधारने के 39 आवेदन, राशन कार्ड निरस्त करने के 2 आवेदन, तत्काल आयुष्मान कार्ड 35, आधार कार्ड 28, मजदूर कार्ड 35, आय प्रमाण पत्र 16 बनाकर और एनयूएलएम 1 आवेदन, 172 नागरिको का एमएमयू से स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 180, आयुष विभाग द्वारा 80, इस प्रकार कुल 590 आवेदनो का तत्काल समाधान किया गया है। सुशासन तिहार समाधान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू,
सभापति सूर्यकांत राठौड, आयुक्त विश्वदीप, एसडीएम नंदकुमार चौबे, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेधानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, पार्षद सुषमा तिलक साहू, गायत्री नौरंगे, मनोज जांगडे, विनय पंकज निर्मलकर ने किया। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू सभापति सूर्यकांत राठौड, आयुक्त विश्वदीप, एसडीएम नंदकुमार चौबे, जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेधानी, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, पार्षद सुषमा तिलक साहू, गायत्री नौरंगे, मनोज जांगडे, विनय पंकज निर्मलकर ने आवेदन करते ही तत्काल 2 नागरिको को राशन कार्ड, 28 आधार कार्ड, 35 मजदूर कार्ड, 16 आय प्रमाण पत्र, मंच पर पात्र नागरिको को प्रदत्त किये।
रायपुर। राजधानी रायपुर के कुंदरापारा क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 29 मई 2025 की दोपहर लगभग 1 बजे की है, जब शहीद हमीद नगर निवासी सब्जी विक्रेता अपने ठेले के साथ रोज की तरह सब्जी बेचने कुंदरापारा गया था। वहीं, एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में न केवल उसे गालियाँ दीं बल्कि उस पर पेचकस से हमला कर दिया। पीड़ित सब्जी विक्रेता ने बताया कि वह रोजाना की तरह कुंदरापारा इलाके में सब्जी बेचने गया था। उसी दौरान "सावन" नामक व्यक्ति उसके ठेले पर आया और एक किलो प्याज खरीदा। जब विक्रेता ने उससे पैसे मांगे तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित के अनुसार, सावन ने न केवल मां-बहन की अश्लील और भद्दी गालियाँ दीं, बल्कि यह भी कहा कि "पैसा नहीं दूंगा, जा जो करना है कर ले।"
जब विक्रेता ने उसे गाली देने से मना किया और विरोध किया, तो आरोपी ने आवेश में आकर अपने हाथ में रखे पेचकस से उसके चेहरे पर वार कर दिया। यह हमला इतना अचानक और तीव्र था कि विक्रेता को दोनों आंखों के बीच, नाक के ऊपर गंभीर चोट आई। तत्काल आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए मेमन अस्पताल, रायपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि यह पूरी घटना क्षेत्र के कई लोगों ने देखी और सुनी, जो समय रहते हस्तक्षेप नहीं करते तो हमलावर और बड़ा नुकसान कर सकता था। घटना के संबंध में उसने अब्दुल तौफीक और मोहम्मद कासिम रजा को भी सूचना दी, जो चश्मदीद गवाह हैं और बाद में अस्पताल ले जाने में भी मददगार साबित हुए।
क्षेत्र में भय और आक्रोश घटना के बाद से कुंदरापारा और शहीद हमीद नगर क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी विक्रेता जैसे मेहनतकश लोग रोज़ी-रोटी के लिए मेहनत करते हैं, और उनके साथ इस तरह की हिंसा निंदनीय है। कई नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। पुलिस में शिकायत दर्ज
घटना के बाद पीड़ित ने थाने में जाकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर लिया है और सावन नामक आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे हमले की पुष्टि और आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उस पर संबंधित धाराओं के तहत गंभीर अपराध का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
रायपुर। एसिड पिलाकर महिला की हत्या करने वाले प्रेमी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, 13 फरवरी 2025 को तोमन लाल निषाद ने पुरानी बस्ती पुलिस को सूचना दिया था कि ब्लॉक नंबर 12 मकान नंबर 32 के दरवाजे बाहर से लगा है और अंदर से बदबू आ रहा है की सूचना पर तत्काल तस्दीक हेतु घटनास्थल पर रवाना हुआ घटना स्थल पर पहुंच कर रूम के दरवाजा को खोलकर देखा तो एक महिला मृत अवस्था में पड़ी है मृत शरीर को देखकर ऐसा लग रहा था कि दो-तीन दिन पूर्व उसकी मृत्यु हुई है मृत शरीर को एम्स हॉस्पिटल रायपुर ले जाकर पंचनामा कर पीएम कराया पीएम पश्चात बिसरा प्रिजर्व होने से रासायनिक परीक्षण हेतु राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर छत्तीसगढ़ भेजी गई।
जांच के दौरान पीएम करता डॉक्टर साहब से पी एम रिपोर्ट प्राप्त कर व विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा प्रेषित रिपोर्ट तथा घटनास्थल के निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि मृतिका को अधिक शराब सेवन व एसिड फिनायल पिलाकर हत्या की गई है। गवाहों के कथन से ज्ञात हुआ कि आरोपी रमेश गुप्ता, श्रीमती गीता यादव को अतिरिक्त शराब व एसिड फिनायल पिलाकर हत्या करना बताया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी की पता चला हेतु थाना क्षेत्र में मुखबिर लगाई गई दिनांक 30.05.25 को मुखबिर से सूचना मिला की रमेश गुप्ता बस स्टैंड भाटा गांव में घूम रहा है की सूचना पर तत्काल बस स्टैंड पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाया गया। आरोपी को कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि इसके और मृतिका गीता यादव आपस में प्रेम संबंध था व बीएसयूपी कॉलोनी में दोनों एक साथ रहते थे दिनांक 12.02.25 को दोनों एक साथ मिलाकर शराब पिए चरित्र की शंका में दोनों के मध्य वाद विवाद हुआ जिससे आरोपी मृतिका को अत्यधिक शराब व एसिड फिनायल पिलाकर गला घोटकर हत्या करना बताया आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 30.05.25 को गिरफ्तार किया गया है न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जाती है।
रायपुर। लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाला चिटफण्ड कम्पनी का फरार डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर गिरफ्तार हो गया है, थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 262/2019 धारा 420, 34 भादवि., 6, 10 छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधि0 2005, 3, 4, 5, 6 द प्राईज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के प्रकरण में न्यू राजेन्द्र नगर स्थित अशोका मिलेनियम स्थित सांई प्रसाद प्रापर्टीज लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर, शैलेष अमृत भोईर एवं अन्य द्वारा प्रार्थी संतोष कुमार साहू तथा अन्य आवेदकों को अपनी उक्त चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने हेतु विभिन्न तरह से लोक लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा करने पर अधिक ब्याज देने व साढ़े छः वर्ष में दोगुना लाभ देने का प्रलोभन देकर प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों के लाखों रूपये कम्पनी में निवेश कराकर निवेशको से छलकपट धोखाधड़ी कर राशि लेकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पूर्व में उपरोक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर, वंदना भापकर, शशांक भापकर को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में संलिप्त कम्पनी के अन्य डायरेक्टर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्र करते हुये तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से फरार आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थें। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त उक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर शैलेष अमृत भोईर की उपस्थिति पुणे महाराष्ट्र में होने की जानकारी प्राप्त हुई।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के निर्देशन व निरीक्षक नरेश पटेल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को पुणे रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पुणे पहुंच कर कैम्प कर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में कम्पनी के फरार डायरेक्टर आरोपी शैलेष अमृत भोईर को पुणे महाराष्ट्र से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी - शैलेष अमृत भोईर पिता अमृत भोईर उम्र 34 साल निवासी भोईर आली केशव नगर नानाई कृपा चिंचवाड़ थाना चिंचवाड़ जिला पुणे शहर (महाराष्ट्र)।
Adv