रायपुर। शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी यासीन अली ईरानी को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। यह सजा वर्ष 2021 में पंडरी थाना क्षेत्र में दर्ज नशीली दवाओं के दो अलग-अलग मामलों में सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार यासीन अली के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां, सिरप और गांजा बरामद किया था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वह इन मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में लंबे समय से लिप्त था। यासीन अली ईरानी पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली और धमकी जैसे कई संगीन आरोप दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह एक लंबे समय से शहर में सक्रिय माफिया नेटवर्क का हिस्सा रहा है।
रायपुर। 21 सौ करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने दुर्ग के कारोबारी विजय भाटिया को आज पहली रिमांड पुरी होने पर ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश किया। कल,विजय से जुड़े एक और कारोबारी पप्पू बसंल से हुई पूछताछ के आधार पर ईओडब्ल्यू ने भाटिया की रिमांड बढ़ाने का आवेदन पेश किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने विजय को 9 जून तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला है कि विजय ने विदेशी कंपनी की शराब सप्लाई कर 15 करोड़ से ज्यादा कमीशन लिया। घोटाले के पैसे प्रॉपर्टी में लगाए हैं। इसकी जांच चल रही है। विजय ने अपने करीबी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के नाम पर ओम साईं बेवरेज लिमिटेड नामक कंपनी बनाई। इसकी 52 फीसदी हिस्सेदारी विजय ने खुद के पास रखी। यह कंपनी विदेशी शराब कंपनी से शराब खरीदती थी। इसमें अपना 10 प्रतिशत कमीशन जोड़कर सरकार को सप्लाई करती थी। इस कमीशन का 60 फीसदी सिंडिकेट और 40 फीसदी कमीशन खुद रखता था।
रायपुर। 21 सौ करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने दुर्ग के कारोबारी विजय भाटिया को आज पहली रिमांड पुरी होने पर ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश किया। कल,विजय से जुड़े एक और कारोबारी पप्पू बसंल से हुई पूछताछ के आधार पर ईओडब्ल्यू ने भाटिया की रिमांड बढ़ाने का आवेदन पेश किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने विजय को 9 जून तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला है कि विजय ने विदेशी कंपनी की शराब सप्लाई कर 15 करोड़ से ज्यादा कमीशन लिया। घोटाले के पैसे प्रॉपर्टी में लगाए हैं। इसकी जांच चल रही है। विजय ने अपने करीबी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के नाम पर ओम साईं बेवरेज लिमिटेड नामक कंपनी बनाई। इसकी 52 फीसदी हिस्सेदारी विजय ने खुद के पास रखी। यह कंपनी विदेशी शराब कंपनी से शराब खरीदती थी। इसमें अपना 10 प्रतिशत कमीशन जोड़कर सरकार को सप्लाई करती थी। इस कमीशन का 60 फीसदी सिंडिकेट और 40 फीसदी कमीशन खुद रखता था।
बीजापुर। जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है. यह मुठभेड़ नेशनल पार्क के इलाके में जारी है. गुरुवार को इसी क्षेत्र में जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता सुधारकर को ढेर किया था. आज की मुठभेड़ में भी एक बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा जवान की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ को अंजाम दे रही है. इस दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. नक्सल विरोधी अभियान में 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर किया गया है. फिलहाल मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. बता दें कि गुरुवार को इसी क्षेत्र में मुठभेड़ में जवानों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर को मार गिराया था.
जांजगीर-चाम्पा। सरकार के स्कूलों के साथ शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण करने की मंशा भले ही सही हो, लेकिन इसके पीछे शिक्षा विभाग के जिम्मेदार खेल करने लगे हैं, जिसका खुलासा होने के बाद बम्हनीडीह बीईओ एमडी दीवान को निलंबित किया गया है. यह कार्रवाई ज्वाइंट डायरेक्टर बिलासपुर ने की है. बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी निलंबन आदेश में बताया गया कि बम्हनीडीह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एमडी दीवान से विकास खण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची प्राप्त की गई है. उक्त वरीयता सूची का परीक्षण में पाया गया कि बीईओ ने वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही बरती गई है, जिसे सुधार कर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई. बीईओ के इस कृत्य को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता का प्रतीक मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इसके साथ उनका मुख्यालय स्कूल शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय नियत किया गया है. बीईओ दीवान के निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
रायपुर। गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। गंज पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस-वे रोड स्थित पुराना शराब दुकान के पास दो व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सतीष पांडेय एवं मुकेश हिरवानी निवासी चकरभाठा बिलासपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया । जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सतीष पांडेय एवं मुकेश हिरवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलो 50 ग्राम गांजा कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 145/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. सतीष पांडेय पिता नरेन्द्र पांडेय उम्र 36 साल निवासी चकरभाठा वार्ड क्रमांक 14 शिव मंदिर के पास थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर। 02. मुकेश हिरवानी पिता भरत हिरवानी उम्र 18 साल निवासी चकरभाठा वार्ड क्रमांक 12 हनुमान मंदिर के पास थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
नारायणपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंडल नारायणपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निरीक्षण कुटीर नारायणपुर से एक जागरूकता रैली के रूप में हुई, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति, स्वच्छ पर्यावरण सुरक्षित जीवन और एक पेड़ माँ के नाम जैसे नारों के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया। रैली मुख्य मार्गों पुराना बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट रोड, जिला अस्पताल मार्ग से होती हुई बायोडायवर्सिटी पार्क में संपन्न हुई। रैली के उपरांत पार्क परिसर में प्लास्टिक प्रदूषण को मात देने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर पालिका परिषद नारायणपुर के स्वच्छता कर्मचारियों ने मिलकर हिस्सा लिया।
स्वच्छता अभियान के बाद रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के मैदान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 200 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी जी, वनमंडलाधिकारी ससिगानंदन के. तथा वन विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 3 लाख लोगों को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गृह प्रवेश भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, तेंदूपत्ता बोनस योजना, सुशासन तिहार, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना तथा होम स्टे योजना जैसे अनेक नवाचारों को लागू किया गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव घाट इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बीती रात कुछ बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए बर्थडे पार्टी से लौट रही वॉलीबॉल खिलाड़ी युवतियों के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में एक युवती की उंगली धारदार हथियार से काट दी गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त रास्ता रोका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवतियां बिलासपुर और कोरबा जिलों की निवासी हैं, जो रायपुर में एक परिचित की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थीं। पार्टी के बाद जब वे रात को महादेव घाट क्षेत्र से होकर लौट रही थीं, तभी कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। शुरुआती तौर पर आरोपियों ने युवतियों से अश्लील बातें करते हुए छेड़छाड़ शुरू की। जब युवतियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी और ज्यादा आक्रामक हो गए।
सड़क चिरचारी जंगल से फिर हो रही रेत की चोरी
राजनांदगांव - राज्य शासन के आदेश पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में रेत , मुरूम चोरों पर कार्यवाही हेतु शुरू किया अभियान अब लगता है ठंडे बस्ते में चला गया है । शुरुआती दौर में कुछ रेत , मुरूम सहित खनिज माफियाओं पर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर अब लगता है कि प्रशासन ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है । क्योंकि जिले के दूरस्थ वनांचल और मेन रोड से दूरस्थ क्षेत्रों में खुलेआम दिनरात मुरूम की चोरी का खेल बेखौफ चल रहा है , लेकिन कार्यवाही शून्य है । हैरत की बात यह है कि इसकी सूचना देने के बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।इन दिनों मानो अवैध मुरूम , रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि शासन प्रशासन का कोई भय नजर नहीं आ रहा जिसके चलते ही कहा जा सकता है बैखौफ होकर मुरूम , रेत माफिया रात दिन गांव क्षेत्रों में खुलेआम अवैध कारोबार चोरी कर रहे हैं। जहां बीच बीच में विभागों द्वारा क्षेत्र में कार्यवाही भी की जाती रही है । वहीं मानो जिम्मेदार वन विभाग और राजस्व विभाग के आंखों के नीचे अवैध उत्खनन कारोबार बेधड़क चल रहा है? जबकि विभाग को क्षेत्र की सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए रखे होते हैं तो फिर इस तरह के अवैध उत्खनन कारोबार पर अंकुश न लग पाना बहुत कुछ दर्शाता है ?
सूत्रों के अनुसार छुरिया ब्लॉक अंतर्गत नेशनल हाइवे स्थित ग्राम सड़क चिरचारी और सड़क बंजारी आसपास गांव क्षेत्रों से शासकीय जमीन , भर्री , तालाब , खेत से अवैध मुरूम उत्खनन कर रातदिन चोरी की जा रही है । जिले से गांव क्षेत्रों तक फैला हुआ है , मुरूम माफियाओं का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ग्राम सड़क चिरचारी और अन्य आसपास गांव क्षेत्रों में लगातार जगह - जगह शासकीय जमीन , भर्री , तालाब , खेत से मुरूम और मिट्टी खनन और परिवहन कर अन्य जगह लेजाया जा रहा है । यह काम करीब माह भर से चल रहा है । बताया जाता है कि राजनांदगांव निवासी एक चौधरी द्वारा क्षेत्र में लंबे समय से क्षेत्र से मुरूम , मिट्टी का अवैध उत्खनन और परिवहन खुलेआम किया जा रहा है । उसी चौधरी के वाहनों को सड़क चिरचारी और तेलीनबांधा क्षेत्र के आखिरी छोर पर , तेलीनबांधा निवासी एक किसान के भर्री से छुरिया के राजस्व अधिकारियों द्वारा करीब सप्ताह भर पहले भारी पैमाने में अवैध रूप से मुरूम मिट्टी खनन व परिवहन कर रहे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की गई थी ।जानकारी के अनुसार राजनांदगांव निवासी मुरूम माफिया चौधरी के एक वाहन पर राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी। बाकी वाहनों पर जप्ती की कार्यवाही अब तक नहीं हुई है। इस मामले में आगे क्या कार्यवाही की गई , इसका खुलासा तो नहीं हुआ है , लेकिन माना जा रहा है कि आरोपियों को अभयदान दिए जाने के कारण उनके हौसले पुनः बुलंद हो गए हैं । और सप्ताह भर से आसपास के भर्री , खेतों और सरकारी जमीन की खुदाई कर मुरूम और मिट्टी का कारोबार खुलेआम धड़ल्ले से किया जा रहा है । लगातार गांव क्षेत्र के मुरूम , रेत माफिया भी अवैध कारोबार में सक्रिय है । ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर छुरिया तहसीलदार को दो तीन दिन पहले ही सूचना दी गई थी , किंतु उन्होंने ठीक है , टीम भेजता हूं , देखता हूं कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया ।
सूत्रों के अनुसार हाइवे नेशनल स्थित ग्राम सड़क चिरचारी शांति नगर के पीछे वन विभाग कंपार्टमेंट 507 जंगल स्थित है। जहां से रोजाना रात को रेत बड़े पैमाने पर रेत माफिया जंगल से खुलेआम रेत चोरी कर रहे हैं। जगह - जगह रेत डंप कर रखे हैं। सड़क चिरचारी में लगातार वन रक्षकों के संरक्षण में रात को भारी मात्रा में रेत चोरी हो रही है।
वन क्षेत्र के अफसर व डिप्टी रेंजर को रेत चोरी के संबंध में बार - बार सूचना दी गई , और कार्यवाही करने की बात बड़े अफसर व डिप्टी रेंजर द्वारा कही गई , परन्तु वन विभाग डिप्टी रेंजर द्वारा कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। वन रक्षकों द्वारा रेत माफियाओं को पकड़ने जंगल के अंदर जाते जरूर हैं, परन्तु साठगांठ मिलीभगत के चलते बगैर कार्यवाही , धरपकड़ के नाम पर खानापूर्ति कर बगैर ट्रैक्टर जप्ती के वन रक्षक जंगल से बाहर खाली लौटते है , और रेत माफिया वन विभाग के संरक्षण में खुलेआम रोज रात भर जंगल से रेत चोरी कर रहे हैं।वन विभाग जंगल के अंदर बेधड़क सागौन और अन्य लकड़ी की कटाई की जा रही है। वन विभाग और रेत माफिया के बीच जोरदार कारोबार धड़ल्ले से जारी है। रोज रात में जंगल से सैकड़ों ट्रिप रेती की निकासी की जा रही है । जगह - जगह रेत माफिया रेत डंप कर रखे हैं, और बाहरी गांव क्षेत्रों तक रेत परिवहन खुलेआम कर रहे हैं। रेत की कीमत आसमान छू रही है। आम जनता रेत लेने मजबूर हैं। रेत माफिया रेत अधिक दाम पर बेच जनता को लूट रहे हैं। आमजन अधिक दाम पर रेत , मुरूम लेने परेशान हैं। सड़क बंजारी , गोपालपुर , छुरिया चारभांठा , फत्तेगंज , मोहनपुर , कोहलाकसा से भी अधिक मात्रा में जंगल से रेत निकासी कर जगह - जगह रेत माफियाओं द्वारा रेत डंप कर रखा गया है। रेत माफिया सीधे जंगल के अंदर से रेत निकाल कर बाहर भर्री में लगे झाड़ की आड़ में आसपास छुपाकर अन्य किसान के खेत , भर्री में रेत डंप कर आए दिन रखते आ रहे हैं। इस ओर राजस्व विभाग का भी कोई ध्यान नहीं है। रेत का आर्डर मिलने पर संबंधित जगहों पर सप्लाई की जाती है।रेत की कीमत आसमान छू रही है। जिसका लाभ रेत माफिया ऊंचे दामों पर बेचकर उठा रहे हैं। रेत माफिया और वन रक्षक रेत की कमाई से मोटी रकम जुटा रहे हैं। जबकि हकीकत कुछ और है व मिलीजुली सरकार चल रही है।सभी अपनी अपनी नाकामियों को छुपाने में लगे हैं। रेत माफिया और वन अफसरों की गाड़ी कमाई अधिक है। इस वजह से रेत माफियाओं को रोक पाने में वन अमला नाकाम साबित हो रहा है। रेत, मुरूम की चोरी के मामले को लेकर लोक जगत गत वर्ष में लगातार समाचार का प्रकाशन कर चुका है, तब अधिकारियों द्वारा रेत , मुरूम की चोरी पर रोक लगा दी गई थी , किंतु अब ग्राम पंचायत सड़क चिरचारी के एक व्यक्ति और सड़क बंजारी पंचायत के एक व्यक्ति द्वारा रात के अंधेरे में अवैध रूप से रेत, मुरूम का उत्खनन कर आसपास के क्षेत्रों में खपाया जा रहा है। बता दें कि सड़क चिरचारी काष्ठागार डिपो में वन विभाग कार्यालय स्थित है, जहां सभी वन विभाग के स्टॉफ अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है , किंतु अधिकारियों को इस ओर झांकने की फुर्सत नहीं है।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा रेत , मुरूम सहित गौण खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ खनिज माफियाओं पर कार्यवाही कर उनके वाहनों को जप्त किया गया था, किंतु उसके बाद से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिसके कारण माफियाओं के हौसले फिर बुलंद हो गए हैं।
रायपुर। आत्महत्या के लिये उकसाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के अपराध क्रमांक 113/25 धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में मृतिका जसविंदर कौर ढ़िल्लन उर्फ जस पिता स्व० श्री परमजीत कौर उम्र 26 साल स्थाई पता डबरा पारा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग हाल पता सांई ड्रीम सिटी म० न० 602 ब्लाक सी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर जो कुछ काम नहीं करती थी तथा वह नीरज मजुमदार के साथ रिलेशन सीप में रहती थी। जसविन्दर कौर का खर्च नीरज मजुमदार के द्वारा वहन किया जाता था। मृतिका जसविन्दर कौर ढिल्लन उर्फ जस को नीरज मजुमदार, प्रशांत लाण्डे, तन्नू साहू, के द्वारा अपने साथी आकाश वैष्णव, साबिया परवीन. तिलोत्मा पाण्डेय, दीपक पाटले तथा नेहा यादव के द्वारा ब्वाय फ्रेड की बात को लेकर झगडा विवाद कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से अत्याधिक प्रताडित किया जा रहा था और इसी प्रताड़ना के कारण मृतिका 03.06.2025 को सांई ड्रीम सिटी अमलीडीह के ब्लॉक नंबर सी के छठवे फ्लोर के उपर छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. नीरज मजुमदार पिता स्व. निताईचंद मजुमदार उम्र 28 साल निवासी मेन रोड नवोदय स्कूल के बाजू माना थाना माना कैम्प रायपुर। 02. प्रशांत लाण्डे पिता राजेश लाण्डे उम्र 23 साल निवासी ग्राम बहेला थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यप्रदेश। हाल पता बाईट स्पार्कत एकेडमी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 03. रोशनी साहू उर्फ तन्नू पिता स्व. राजू साहू उम्र 42 साल निवासी डिबरापारा गोपाल किराना स्टोर्स के पास थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग। हाल पता बजाज कालोनी रिंग रोड के बगल न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 04. आकाश वैष्णव पिता मनोज वैष्णव उम्र 21 वर्ष निवासी भगत सिह चौक थाना टिकरापारा रायपुर। 05. साबिया परवीन पिता मोहम्मद रशीद उम्र 19 साल निवासी पुलिस लाईन नेहरू अभिषेक के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर। 06. तिलोत्मा पाण्डेय पिता कुंज बिहारी पाण्डेय उम्र 32 साल निवासी पुष्पांजली अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 07. दीपक पाटले पिता चन्द्रप्रकाश पाटले उम्र 21 साल निवासी ग्राम बैला मुंशीटोला बौला जिला बालाघाट (म.प्र.)। 08. नेहा यादव पिता सुनील यादव उम्र 20 साल पता पुष्पांजली कालोनी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर।
डोंगरगांव। दीपक बैज ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन दास साहू को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है, निष्कासन आदेश में लिखा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार चेतन दास साहू, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, डोंगरगांव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब संतोषजनक नही पाये जाने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में मौत की घाटी से मशहूर हो चुकी सोहागी घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाइवे 30 में एक अनियंत्रित ट्रक लुढ़क कर ऑटो के ऊपर गिर गया. इस हादसे में 7 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य 3 घायल हुए है. तीर्थयात्री प्रयागराज में गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू किया और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया है. NH 30 की घाटी से एक ट्रक गुजर रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. इस हादसे के चलते ऑटो सवार उसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऑटो में कुल 8 तीर्थयात्री सवार थे. जिसमें 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया है कि ऑटो सवार सभी तीर्थयात्री प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे. जबकि ट्रक प्रयागराज से होकर रीवा की ओर आ रहा था. घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है. सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है या फिर तकनीकी खराबी से असल वजह की जांच की जा रही है.
रायपुर। बदमाश दिव्यांश तोमर की गिरफ्तारी हुई है, पुलिस ने अपने खुलासे में बताया, थाना तेलीबांधा में दर्ज अपराध 332/25 धारा 296, 315(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के प्रकरण में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर के भाठागांव स्थित सांई विला मकान के तलाशी के दौरानमकान से नगदी रकम 37,10,350/- रूपये, 734 ग्राम सोने के जेवरात, 125 ग्राम चांदी के जेवरात, बी.एम.डब्ल्यू वाहन क्रमांक सी जी 04 एल सी 1111, थार वाहन क्रमांक सी जी 04 पी ए 0017, ब्रेजा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एस 1917, सी.पी.यू., आई-पेड, लैपटॉप, चेक एटीएम कार्ड, डी.व्ही.आर., ईस्टॉम्प, पैसो के लेन-देन के हिसाब का रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने का मशीन, अवैध रूप से रखें 05 नग लोहे का तलवार, 01 नग रिवाल्वर, 01 नग पिस्टल, जिंदा राउण्ड एवं आवाजी कारतूस जप्त किया गया है।
प्राप्त दस्तावेजोें की जांच में पाया गया कि जयदीप बेनर्जी पिता स्व० टी० एन० बेनर्जी उम्र 50 साल निवासी मकान नम्बर 302 तृतिय तल गोल्डन सेंड अपार्टमेंट बी एस एन एल आफिस के पास व्ही आई पी स्टेट शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर, मनीष साहू पिता त्रिभूवन लाल साहू उम्र 36 साल पता सिकोला भाठा मुखर्जी चौक थाना मोहन नगर जिला दुर्ग तथा नासिर बख्श पिता स्व० ईमाम बख्श उम्र 45 साल निवासी यूनिहोम्स भाठागांव थाना पुरानी बस्ती का कथन लेने पर अपने अपने कथन में बताये कि रोहित तोमर विरेन्द्र तोमर एवं उनके परिवारजन तथा अन्य साथीयों के द्वारा लिये गये उधार के एवज में भरा चेक, कोरा चेक, कोरा स्टाम्प में हस्ताक्षर करवाकर सुरक्षा बतौर अपने पास रखते हुए व्याज की राशि अधिकतम वसूल करने के लिये लगातार जान माल एवं जेल भेजने की धमकी देते हुए पैसा वसूल किया गया है।
और डरा धमकाकर औने पौने दाम पर जमीन का रजिस्ट्री कराया गया है। कई वर्षों से ब्याज की राशि वे लोग कच्चे में लेते है और कुछ व्याज राशि अपने कर्मचारी योगेश अपने परिवार की महिलाएं शुभ्रा तोमर, नेहा तोमर के एकाउंट पर लेते है। विरेन्द्र सिंह तोमर, रोहित तोमर, तथा दिव्यांश तोमर के द्वारा अपने अन्य साथी एवं रिस्तेदारों के माध्यम से संगठित होकर लोगों को ब्याज में पैसा देकर उनसे कोरा बैंक एवं स्टाम्प में हस्ताक्षर कराकर ब्याज के पैसा वसूल करने के लिए संगठित होकर स्वयं एवं अपने सिंडीकेट के माध्यम से लोगों को डरा धमकाकर पैसा वसूल करना एवं जबरन जमीन रजिस्ट्री कराना पाया गया। जिस पर आरोपीगणों रोहित सिंह तोमर, विरेन्द्र सिंह तोमर दिव्यांश तोमर वगैरह के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा०न्या०स०, छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में प्रकरण में आरोपी दिव्यांश तोमर पिता अनिल तोमर उम्र 25 साल निवासी सांई विला भाठागांव को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है। आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर के विरूद्ध पृथक से थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 229/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार-दिव्यांश तोमर पिता अनिल तोमर उम्र 25 साल निवासी सांई विला भाठागांव रायपुर।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार ओरोपियों को मिला बेल।
रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा स्थित चारमार के जंगलों में बीती रात अपने दल के साथ जंगल में गए हाथी शावक कुएं में गिर गया था, जिसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. सुबह चलाए गए रेस्क्यू में गांव वालों ने मोर्चा संभालते हुए शावक की जान बचाई. इस दौरान गहरे कुएं से सुरक्षित निकलने के बाद हाथी शावक ने अपने ही अंदाज में जेसीबी चालक को सूंढ उठाकर जेसीबी को छुते हुए जंगल की ओर निकल गया. हाथी शावक ने गहरे कुएं से निकलने के बाद जेसीबी चालक के प्रयास को अपने जान बचाने के अंदाज में महसूस किया, जिसके चलते उसने गहरे कुएं से निकलते ही सबसे पहले जेसीबी के उस भाग को प्यार से अपने सूंढ से छुआ और चंद सेकेण्ड रूकने के बाद अपने दल की तलाश में जंगल में चला गया.
रायगढ़। जिला में एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरक्षक उसे एसडीएम न्यायालय में पेश करने ले जा रहे थे। तभी मौका पाकर उसने आरक्षक को धक्का दिया और मौके से भाग गया। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को धरमजयगढ़ पुलिस ने हाथीदरहा का रहने वाला विशाल विश्वास 21 साल को किसी मामले में हिरासत में लिया था। इसके बाद धारा 151 के तहत उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। जहां आरक्षक लालजीत राठिया व आरक्षक अनेक्सियूस एक्का उसे SDM न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर गए थे।
तभी एसडीएम कार्यालय परिसर में उसने पानी पीने का बहाना बनाया। इस दौरान उसने आरक्षक लालजीत राठिया को जोरदार धक्का दिया और मौका पाकर वहां से भाग गया। पुलिस आरक्षकों ने उसे दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी के धक्का देने से आरक्षक लालजीत राठिया के बाए हाथ की कोहनी व अंगुली में चोट पहुंची। इसके बाद आरक्षक ने मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी। जहां मामले में आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसकी तालाश शुरू कर दी है।
रायपुर। खम्हारडीह में मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए है। होमराम साहू ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 27.05.2025 को प्रातः 05ः30 बजे अपने मोटर सायकल से चण्डी नगर रोड सृष्टि एम्पीरिया के आगे स्थित मैदान में गया था एवं अपनी मोटर सायकल को रोड किनारे खडी किया था, तभी 02 दोपहिया वाहन में सवार चार अज्ञात व्यक्ति आये एवं एक्टीवा को रोड किनारे खडी कर तीन व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच देते हुए क्या क्या सामान रखे हो बोलते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लात से मारकर जमीन में गिरा दिये तथा उसके जेब में रखें मोबाईल फोन और मोटर सायकल की चाबी को छीन लिये और रोड किनारे खडी उसकी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सी जी 04 एम टी 7668 को लेकर चारो वहां से भाग गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 117/25 धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में आरोपी गुलशन नायक को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी हिरण्या दीप उर्फ करन, प्रीतपाल सिंह तथा 01 अन्य के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग दोपहिया वाहन एवं 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. गुलशन नायक पिता जिब्रो नायक उम्र 24 साल साकिन पुनीत होटल के पीछे गंगा नगर थाना देवेन्द्र नगर जिला रायपुर 02. हिरण्या दीप उर्फ करन पिता अंकुरदीप उम्र 23 साल साकिन त्रिमूर्ति नगर हाई स्कूल के पास थाना देवेन्द्र नगर जिला रायपुर 03. प्रीतपाल सिह कंग पिता स्व० गुरजीत सिह कंग उम्र 19 साल साकिन विश्व हिन्दू परिषद के पास काली नगर थाना सिविल लाईन जिला रायपुर
रायगढ़। जिले में बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया है, जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ये सभी बर्फ लेने आए थे। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ है। बर्फ फैक्ट्री के मालिक का नाम सजंय सहगल (43) है, जिसकी मौत हो गई। वहीं घायल का नाम अमन पटेल बताया जा रहा है, जो फैक्ट्री में काम करता था। इसके साथ ही 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जो फैक्ट्री में बर्फ लेने के लिए आए थे। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। आगे की जांच में जुटी है।
सरगुजा। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन युवती व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सामने आया हैं। जहां एक 22 साल का युवक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर थानाक्षेत्र एक गांव का है। दरअसल, यहां रहने वाली एक युवती सीतापुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि ग्राम बेलजोरा निवासी 22 वर्षीय युवक विशाल लकड़ा के द्वारा उसे शादी का झांसा देकर लगभग 04 वर्षों तक बलात्कार करते हुए दैहिक शोषण किया गया, लेकिन जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं इधर पीड़िता की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने पूरे मामलें के त्वरित एक्शन लेते हुए शादी का झांसा देकर 04 वर्षों तक बलात्कार करने वाले ग्राम बेलजोरा निवासी 22 वर्षीय आरोपी विशाल कुमार लकड़ा को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ नामजद FIR दर्ज करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है।
Adv