बड़ी खबर

देश-विदेश

  • अली खान तुगलक को ड्रग तस्करी के मामले में किया गिरफ्तार…

    04-Dec-2024

    मुंबई : तमिल अभिनेता मंसूर अली खान के बेटे अली खान तुगलक को बुधवार को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी तिरुमंगलम पुलिस द्वारा गहन जांच के बाद हुई, जिसने मंगलवार को उससे पूछताछ की। पुलिस ने तुगलक के ड्रग व्यापार में शामिल व्यक्तियों से जुड़े होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की, जिनमें से कई को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने पहले ड्रग तस्करी नेटवर्क के सिलसिले में कॉलेज के छात्रों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

     
    सैयद साकी, मोहम्मद रियास अली और फैसल अहमद को हिरासत में लिया गया। मंसूर अली खान के बेटे तुगलक को तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया और चारों को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया। तमिलनाडु में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जैसे मेथामफेटामाइन (मेथ) और इसके पूर्ववर्ती, स्यूडोएफ़ेड्रिन को श्रीलंका, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में तस्करी किया जाता है, जहाँ इसकी मांग अधिक है।
     
    स्थानीय पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तमिलनाडु को ड्रग तस्करी के लिए पारगमन बिंदु के रूप में इस्तेमाल किए जाने के बारे में जानकारी मिलने के बाद अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। अकेले 2024 में, एनसीबी और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने लगभग 380 करोड़ रुपये मूल्य की मेथ जब्त की। सूत्रों ने खुलासा किया कि म्यांमार से मंगाई गई ड्रग्स श्रीलंका के रास्ते में थी।
     
    चेन्नई पुलिस ने हाल ही में नाइजीरियाई फिलिप को गिरफ्तार किया है, जिसे तमिलनाडु में मेथामफेटामाइन की तस्करी करने और इसे छोटी मात्रा में वितरित करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड माना जाता है। अरुंबक्कम पुलिस ने अब तक इस मामले के सिलसिले में फिलिप सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
     
    गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में जीवन (39), मस्तान (45), जगदीसन (25), सतीशकुमार (33), विश्वनाथन (47), दीपकराज (24), सिद्धार्थ (25), अरुल कुमार (28), एंटनी राज (29) और संतोष (27) शामिल हैं। फिलिप ने कथित तौर पर मेथ के लिए ऑर्डर देने और कूरियर और हवाई मार्गों के माध्यम से नाइजीरिया से इसे आयात करने की बात स्वीकार की है। मेथम्फेटामाइन की तस्करी अत्यधिक लाभदायक है, मणिपुर में इस दवा की कीमत 50,000 रुपये से 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम है और चेन्नई में 7 लाख रुपये में बिकती है।
     
    कथित तौर पर मेथम्फेटामाइन की तस्करी भारत-म्यांमार सीमा के पार मणिपुर में की जाती है और ट्रेनों में मानव वाहकों के माध्यम से तमिलनाडु ले जाया जाता है। भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के एक शहर मोरेह की पहचान एक प्रमुख पारगमन बिंदु के रूप में की गई है। मोरेह और चेन्नई के रेड हिल्स क्षेत्र के बीच संबंध भी स्थापित किए गए हैं। NCB के चेन्नई क्षेत्र के डेटा से पता चलता है कि श्रीलंका के लिए मेथ जब्ती में तेज वृद्धि हुई है: 2021 में 12 किलोग्राम, 2022 में 66 किलोग्राम, 2023 में 81 किलोग्राम, जबकि 2024 के आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं

    Read More
  • ईवीएम का विरोध, संसद ठप

    03-Dec-2024

    चार जून 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में मिली मामूली बढ़त से उत्साहित कांग्रेस को इसके तुरंत बाद हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में अपने इंडी गठबंधन के साथ भारी पराजय का मुख देखना जिसके कारण ये अब गहरी निराशा व हताशा में हैं और उन्हीं हरकतों पर उतर आए हैं जो ये लोकसभा चुनावों से पहले कर रहे थे। कुछ राजनैतिक विश्लेषक अनुमान लगा रहे थे कि हरियाणा तथा महाराष्ट्र में भारी पराजय के बाद विपक्षी दल संसद चलाने में सहयोग करेंगे किंतु फिलहाल ऐसा होता प्रतीत नहीं होता कि संसद के शीततकालीन सत्र में कोई महत्वपूर्ण विधायी कार्य संपन्न हो सकेगा।

    संसद के शीतकालीन सत्र का प्रथम सप्ताह अडाणी व संभल हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। विपक्षी दल संसद में इसलिए भी बहस नहीं होने देना चाहते हैं क्योंकि जब संसद में बहस होने पर वे पूरी तरह बेनकाब हो जाते हैं। देश की जनता कांग्रेस को अडानी, संविधान व जातिगत जनगणना के मुद्दे पर लगातार नकार रही है किंतु कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इन्हीं मुददों को लाल किताब जिसे वे संविधान की प्रति कहते हैं हाथ में लेकर बार-बार हवा में उछालते हैं। इन्हीं मुद्दों पर सदन को बाधित करते हैं।
    दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के संविधान रक्षक सम्मेलन में राहुल गाँधी ने वही किताब दिखाते हुए कहा कि इसमें कहीं सावरकर का नाम नहीं है। इसी कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी का माइक बंद हो गया और आदतन राहुल गाँधी इसके लिए भी मोदी सरकार को दोष देते हुए उसे तानाशाह बताने लगे। हर समय संविधान संविधान करने वाले राहुल गाँधी से अब पूछा जाना चाहिए कि संविधान की किताब में झूठे मुद्दे उठाकर संसद ठप करने की बात कहाँ लिखी गई है।
    कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार मिल रही पराजय पर जब इन दलों के नेताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए था उस समय ये ईवीएम मशीनों और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। कांग्रेस व विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट सहित देश की विभिन्न हाईकोर्ट में 42 याचिकाएं दायर कीं किंतु हर जगह उनके वकीलो को मुंह की खानी पड़ी। हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव परिणामों के बाद विरोधी दलों का ईवीएम पर आरोप लगाने का रेडियो एक बार फिर ऑन हो गया है। लोकसभा चुनावों के पहले भी अप्रैल माह में जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने सुनवाई करते हुए विपक्ष के सभी आरेपों को खारिज करते हुए कहाकि हमें भी वह दिन याद है जब बैलेट पेपर से चुनाव होते थे औेर पूरा का पूरा बूथ लूट लिया जाता था। हम अब देश को पुनः उस युग में नहीं ले जाना चाहते हैं। 26 नवंबर 2024 को भी सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली एक याचिका पर न सिर्फ याचिकाकार्ता को कड़ी फटकार लगाई अपितु राजनैतिक दलों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आप जब चुनाव हार जाते हैं तो ईवीएम खराब हो जाती है ओैर जीत जाते हैं तो चुप्पी। हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विक्रम नाथ और पीबी वराले की पीठ ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।
    कोर्ट ने याचिकार्ता से पूछा कि यह याचिका दायर करने का शानदार विचार अपको कैसे मिला? ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विरोधी दलों ने अब अतिविश्वसनीय ईवीएम मशीनों के खिलाफ नफरत की दुकान खोल ली है और यही कारण है कि अब कांग्रेस ने ईवीएम मशीनों के खिलाफ अभियान प्रारम्भ करने की घोषणा कर दी है जिससे वह जनता में इन मशीनों के प्रति भ्रम उत्पन्न कर सके। हारे हुए दल देश में राजनैतिक अराजकता का वातावरण उत्पन्न करना चाहते हैं। 2014 से 2024 तक राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी लगभग 47 चुनाव बुरी तरह से हारी चुकी है और अब गांधी परिवार की नाकामी छुपाने के लिए ईवीएम विरोधी अभियान प्रारम्भ कर रही है। कांग्रेस की देखादेखी महाराष्ट्र की शिवसेना- उद्धव गुट व शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने भी ईवीएम के खिलाफ अभियान प्रारम्भ कर दिया है। शिवसेना उद्वव गुट ने तो अपने हारे हुए उम्मीदवारों से पांच प्रतिशत वीवीपैट से मिलान करवाने के लिए याचिकाएं दायर करवाने के लिए कह दिया है। शरद पवार के भतीजे रोहित पवार भी चुनावों को ईवीएम से हाईजैक कराने का आरोप लगा रहे हैं।
     
    आज वही कांग्रेस ईवीएम का विरोध कर रही है जिसकी 2004 से 2014 तक ईवीएम द्वारा चुनी गई सरकार रही। यह वही कांग्रेस पार्टी है जो अभी 4 जून 2024 को 99 सीटों पर ईवीएम द्वारा विजयी होने के बाद राहुल गाँधी को शैडो पीएम बता रही थी। बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर पंजाब व दिल्ली विधानसभा में आप पार्टी की सरकार ईवीएम से ही बनी है यही नहीं जम्मू कश्मीर में भी आप पाटी का खाता ईवीएम से ही खुला है। झारखंड में हेमंत सोरेन व जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की सरकार ईवीएम से ही वापस आई है। अगर बीजेपी को ईवीएम हैक करवानी होती तो वह उन सभी राज्यों में भी हैक करवा सकती थी जहां विरोधी दलों की सरकारें हैं । उत्तर प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री क्रमशः अखिलेश यादव और बसपा नेत्री मायावती भी अब ईवीएम का खुलकर विरोध करने लग गये हैं। 4 जून 2024 को चुनाव परिणाम आने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव होते तो वह यूपी की सभी 80 सीटों पर सफलता प्राप्त करके दिखाते। उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में सपा नौ विधानसभा सीटों में से केवल दो सीटें ही जीत पाई उस पर सपा मुखिया बयान दे रहे हैं कि ईवीम मशीनों की वजह से ही भाजपा सात सीटें जीतने में कामयाब रही वहीं बसपा नेत्री मायावती का कहना है कि अब वह कोई उपचुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि सभी चुनाव धांधली से हो रहे है।
    स्मरणीय है कि निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2017 में ईवीएम मशीनों को हैक करके दिखाने के लिए भरपूर अवसर दिया था किंतु कोई भी विरोधी दल उस हेकाथॉन में नहीं पहुंचा था। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक बार दिल्ली विधानसभा में ईवीएम को हैक करके दिखाने का असफल प्रयास किया था। आज जो लोग संविधान रक्षक बनने का नाटक रच रहे हैं वास्तव में वही लोग संविधान के भक्षक हैं। यह सभी लोग चाहते हैं कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कि मुस्लिम महिला का बुर्का उठाकर उसकी पहचान न की जाये क्योंकि बुर्के की आड़ में इनका फर्जी वोट पड़ता है । ये लोग एक समय में मतदाता पहचान पत्र का भी विरोध करते थे और उसमें फोटो लगाने का भी विरोध किया था, यही लोग हैं जो आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोड़ने के भी विरोधी हैं। जनता द्वारा नकारा गया कांग्रेस का गांधी परिवार किसी न किसी तरह एक बार फिर सत्ता का नियंत्रण चाहता है औेर यही कारण है कि यह परिवार बार बार भारत की चुनाव प्रक्रिया तथा चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करने का असफल प्रयास कर रहा है ।
    ये देखना हास्यास्पद है कि वही राहुल गांधी और उनकी पार्टी ईवीएम विरोधी यात्रा की घोषणा कर रहे हैं जिन्होंने ईवीएम से ही वायनाड और रायबरेली का चुनाव जीता, जिनकी बहन प्रियंका गांधी ने वायनाड से उपचुनाव जीता, जिनको लोकसभा में इसी ईवीएम से 99 सीट प्राप्त हुयीं । ऐसे में राहुल एंड कंपनी से एक ही प्रश्न पूछा जाना चाहिए क्या ईवीएम विरोधी आन्दोलन से पहले राहुल, प्रियंका और उनके बाकी सांसद/ विधायक आदि अपनी अपनी सीटों से त्यागपत्र देंगे क्योंकि ईवीएम से जीते गए चुनावों में तो घोटाला हुआ है।

    Read More
  • हरियाणा की शराब फार्म में परोसने की शिकायत पर दबिश, महंगी शराब जब्त

    02-Dec-2024

    रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता एवं कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा शनिवार को चार अलग-अलग प्रकरणों में हरियाणा प्रांत की मदिरा सहित कुल 97.46 लीटर शराब जप्त कर चार आरोपियों को जेल दाखिल किया गया ।

     
    वी.आई.पी. रोड स्थित शगुन फार्म हाउस से आरोपी परमानंद विश्वकर्मा के आधिपत्य से कुल 55.28 लीटर विदेशी मदिरा जिसमें हरियाणा राज्य में विक्रय हेतु जैग़रमास्टर , ग्लैनलेविट, जॉनी वाकर गोल्ड लेबल, रोकु जीन, ग्रे गूज वोडका, सिल्वर पैटरॉन टेकीला तथा छत्तीसगढ़ राज्य में विक्रय हेतु लेबल लगी वाइन जैकब क्रीक , सुला, बीयर कोरोना जैसी प्रीमियम ब्रांड की विदेशी मदिरा जप्त की गई। अवंती विहार निवासी राजकुमार निषाद उर्फ राजू कबाड़ी से 115 पाव मसाला एवं 35 पाव जम्मू व्हिस्की जप्त की गई । जोरापुरा निवासी काजल शर्मा से 50 पाव देसी मदिरा मसाला जप्त की गई ।
     
     
    भटिया गांव थाना खरोरा निवासी जगमोहन भारद्वाज से 10 पाव शोले मसाला, 6 पाव बेस्ट्रो,5 बोतल हेवर्ड्स 5000 बियर जप्त कर प्रकरण कायम किया गया । उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र तिवारी, आशीष सिंह, वैभव मित्तल एवं आबकारी उपनिरीक्षकगण प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

    Read More
  • ACB ने जीआरपी के 3 सिपाही और लेखा अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा

    02-Dec-2024

    रायपुर। ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छत्तीसगढ़ के छह जिलों में एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में गांजा तस्करी में लिप्त तीन जीआरपी सिपाही और रिश्वत लेते पकड़े गए एक सहायक लेखा अधिकारी पर शिकंजा कसा गया।

     
    गांजा तस्करी में लिप्त जीआरपी कर्मियों के घर छापेमारी
     
     
    बिलासपुर में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए जीआरपी सिपाही मन्नू प्रजापति, संतोष कुमार राठौर और लक्ष्मण गाइन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। ACB की छह टीमें रायपुर और बिलासपुर से रवाना हुईं और सुबह-सुबह बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद और कोंडागांव जिलों में इनके ठिकानों पर छापेमारी की।
     
    तीनों के निवास स्थानों एवं अन्य जगहों से लाखों रूपये के कीमती आभूषण, मकान एवं जमीन के दस्तावेज, कई बैंक एकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
     
    रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक लेखा अधिकारी पर फिर कार्रवाई
     
    इससे पहले 12 सितंबर को कवर्धा जिले के जनपद पंचायत बोडला में सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को ACB ने 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी ने ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी भवन निर्माण की किस्त जारी करने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।
     
    अतः उसके विरूद्ध अपराध कमांक 59/2024 धारा-13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर उससे संबंधित कवर्धा एवं राजनांदगांव जिलों के 03 स्थानों पर रेड की कार्यवाही की गई, जहां से आरोपी एवं उसकी पत्नी के नाम पर कई एकड जमीन एवं प्लाट / मकान के दस्तावेज, बैंक एकाउंट से संबंधित दस्तावेज, बच्चों के नाम पर किये गये निवेश संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए है। प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
     
    छापेमारी की रणनीति
     
    ACB ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए छापेमारी को गोपनीय रखा। सुबह छह बजे जब टीमें आरोपियों के घर पहुंचीं, तो घर के लोग भौंचक्के रह गए। मौसम भी बरसात का था, जिससे दबिश को अंजाम देना आसान हुआ।
     
    अगली कार्रवाई की तैयारी
     
    ACB अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण जारी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ और मजबूत कार्रवाई की जाएगी।
     
    यह कार्रवाई न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की गंभीरता को दिखाती है, बल्कि आम जनता में एक सख्त संदेश भी देती है।

    Read More
  • डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयास से पंचायत कर्मचारियों की मांग पूरी

    02-Dec-2024

    रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के कर्मचारियों की दीर्घकालिक मांग पूरी हो गई है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों और जनपद पंचायत संसाधन केंद्रों में कार्यरत संकाय सदस्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 330 कर्मचारियों के लंबित संविदा मानदेय वृद्धि की मांग को पूरा करने के लिए 1.76 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया। रविवार को मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण अभियान योजना के कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री शर्मा से सौजन्य भेंट कर उनके प्रति अपनी गहरी आभार व्यक्त किया।

     
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के लिए निरंतर अपना योगदान देने के लिए संकल्पित रहें। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री साय की सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में राज्य सरकार हर स्तर पर कर्मचारियों की भलाई के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि राज्य की विकास यात्रा में कर्मचारियों का योगदान एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए इस वित्तीय समर्थन के जरिए कर्मचारियों के मनोबल को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे पंचायतों में विकास कार्यों की गति और प्रभावशीलता दोनों में वृद्धि होगी।
     
     
    कर्मचारियों की खुशी हुई दोगुनी
    उपमुख्यमंत्री शर्मा द्वारा यह कदम कर्मचारियों के लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए उठाया गया, जिससे उन्हें बड़ी सौगात मिली है। इसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों की खुशी दोगुनी हो गई है।

    Read More
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

    02-Dec-2024

    रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तमिलनाडू में आये चक्रवाती तूफान फेंगल के मद्देनजर छत्तीसगढ़ राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए धान को बारिश से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं।

     
    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को धान को बारिश से बचाने पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान चल रहा है। राज्य में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 3.85 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 3706 करोड़ 69 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।
     
     
    खाद्य मंत्री श्री बघेल ने बताया कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम से दो हजार रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी है, प्रदेश के सभी 2058 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराई गई है, इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराए पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली-मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से किसान बेहद प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से धान के अवैध आवक, परिवहन की रोकथाम के लिए बॉर्डर इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। धान खरीदी व्यवस्था पर निगरानी के लिए अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है, जो लगातार इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं।

    Read More
  • नो पार्किंग अभियान में 43 वाहन चालकों पर कार्रवाई,कुल ₹80,000 का ई-चालान काटा गया

    02-Dec-2024

    रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएसपी ट्रैफिक रमेश कुमार चंद्रा ने आज ब्लैक स्पॉट कांशीराम चौक से छातामुड़ा चौक तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़ी वाहनों और नो पार्किंग में पार्क किए गए वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई की गई।

     
    पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भारी वाहन चालक सड़कों पर अपने वाहन खड़े करके गायब हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने आज पूरे इलाके में चेकिंग अभियान चलाया।
     
    इस अभियान के तहत 43 मामलों में कुल ₹80,000 का ई-चालान काटा गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई में डीएसपी रमेश चंद्रा के साथ एएसआई राजेंद्र पटेल, कांस्टेबल जशपाल शर्मा और ट्रैफिक पुलिस का पूरा स्टाफ सक्रिय रहा। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनाई जा सके और यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में मददगार साबित होगा। यातायात पुलिस की अपील है कि वाहन चालक सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के प्रति सजग रहें।

    Read More
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद की तुलना 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग से की

    02-Dec-2024

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद की तुलना 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग से की है। खरगे ने दिल्ली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं ह‍िंदू हूं, मेरा नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे है। मैं 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं। मेरे पिता ने मेरा ऐसा नाम रखा है। खरगे के विवादित बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इसे लेकर कड़ा विरोध किया है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया और खरगे से माफी की मांग की।

     
    दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार (1 दिसंबर) को दिल्ली से संविधान यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
     
    खरगे ने कहा कि ‘मेरी पार्टी सेक्लुयर है। मैं चाहता हूं कि हम सभी एक साथ होकर चलें। बीजेपी के लोग लोकतंत्र में मिली शक्ति को खत्म करने का काम कर रहे हैं। बीजेपी नैतिकता की सिर्फ बातें करती है, लेकिन अनैतिक काम करती है। वो कभी ईवीएम से वोट चुराती है तो कभी आपके चुने हुए विधायक चुराती है। कभी आपकी पेंशन चुराती है, तो कभी किसानों की एमएसपी चुराती है।
     
    आगे बोलते हुए खरगे ने कहा कि ‘मैं ह‍िंदू हूं, मेरा नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे है। मैं 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं। मेरे पिता ने मेरा ऐसा नाम रखा है। खरगे के इस विवादित बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है।
     
    बीजेपी ने साधा निशाना
    खरगे के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीखा विरोध जताया है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर इसे हिंदू आस्था का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा, “हिंदू आस्था का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत है। पहले कांग्रेस ने श्री राम का अपमान किया था। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह को कांग्रेस ने नाच-गाना बताया था। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान शिव का अपमान करते हुए खुद को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बताया है।
     
    पूनावाला ने खरगे के बयान को करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या कांग्रेस किसी अन्य धर्म से जुड़ी ऐसी टिप्पणी करने की हिम्मत कर सकती है? यह वोट बैंक की राजनीति है, जिसमें कांग्रेस हिंदू समाज की आस्था को बार-बार अपमानित कर रही है।
     
    मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
    बता दें कि देश के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग भी है। यह पवित्र ज्योतिर्लिंग आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा ज़िले में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल पर्वत पर श्रीमल्लिकार्जुन विराजमान हैं। इसे दक्षिण का कैलाश कहते हैं। यह
    शैव और शक्ति दोनों हिंदू संप्रदायों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मंदिर को शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक और हिंदू देवी के अठारह शक्तिपीठों में से एक के रूप में जाना जाता है।
     
    मंदिर परिसर दो हेक्टेयर में फैला है और इसमें चार प्रवेश द्वार हैं जिन्हें गोपुरम के नाम से जाना जाता है । मंदिर में कई मंदिर हैं, जिनमें मल्लिकार्जुन और भ्रमरम्बा के मंदिर सबसे प्रमुख हैं। मंदिर परिसर में कई हॉल हैं; सबसे उल्लेखनीय विजयनगर काल के दौरान निर्मित मुख मंडप है। मंदिर पूर्व की ओर मुख करके स्थित है। केंद्र मंडप में कई स्तंभ हैं, जिनमें नादिकेश्वर की एक विशाल मूर्ति है। मंदिर 183 मीटर (600 फीट) गुणा 152 मीटर (499 फीट) और 8.5 मीटर (28 फीट) ऊंची ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है।

    Read More
  • जर्मनी से मध्य प्रदेश में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए

    02-Dec-2024

    भोपाल: जर्मनी से मध्य प्रदेश में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। निवेशकों ने कृषि, एआई, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, शिक्षा, नई तकनीक और भारी उद्योग क्षेत्रों में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव भी मिले हैं. मध्य प्रदेश में जर्मन कंपनी एसीईडीएस लिमिटेड रु. 100 करोड़ का निवेश होगा. इसके लिए कंपनी को भोपाल के अचारपुरा में 27,200 वर्ग मीटर (6.72 एकड़) जमीन आवंटित की गई है. मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से चर्चा के बाद तत्काल भोपाल में एसीईडीएस को भूमि आवंटन पत्र जारी कर दिया।

     
    इस समझौते के तहत कंपनी भोपाल में 20 लाख रुपये में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करेगी. 100 करोड़ से ज्यादा का ऑफर. इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा. एक्स-रे मशीन निर्माण और अन्य उपकरण, सौर ऊर्जा पावर प्लांट और नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख की अपनी औद्योगिक यात्रा के अंतिम दिन स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी साझा की।
     
    उन्होंने कहा कि जर्मनी और इंग्लैंड की यात्रा के बाद मैं कह सकता हूं कि यह यात्रा हमारे टेक्नो-फ्रेंडली ऊर्जावान, प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। जर्मन कंपनियों ने मध्य प्रदेश में निवेश का प्रस्ताव दिया है. इससे रोजगार और नये अवसरों के द्वार खुलेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जर्मन भविष्य में मध्य प्रदेश के साथ व्यापार और उद्योग के लिए आगे बढ़ रहे हैं. जर्मनी में हो रही तकनीकी प्रगति और उद्योगों में हो रहे नवाचारों को मध्य प्रदेश में लागू करने के लिए राज्य सरकार सक्रियता से कदम उठा रही है।
     
    जर्मनी और इंग्लैंड मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगे: मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी और इंग्लैंड आर्थिक और तकनीकी रूप से संसाधन संपन्न देश हैं। उन्हें कुशल मानव संसाधन की जरूरत है. हमारे पास कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हैं, तकनीकी रूप से दक्ष युवा हैं। यदि दोनों को जोड़ने के लिए भाषा की आवश्यकता है।
     
    भाषा की बाधा को दूर कर हम एक-दूसरे के पूरक के रूप में काम करेंगे, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जर्मनी गए इन्वेस्ट मध्य प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने साझेदारी के लिए वहां की शीर्ष कंपनियों से बात की। मुख्यमंत्री मुन. पास में ब्रंथल स्थित एसएफसी एनर्जी कंपनी का दौरा किया। इस दौरान मध्य प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के क्रियान्वयन और नवकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने बर्लोकर ग्रुप के साथ औपचारिक बैठक भी की.

    Read More
  • लाहौर बना दुनिया के सबसे शहर ,वायु गुणवत्ता रीडिंग 303 अंक पर है

    02-Dec-2024

    लाहौर, लाहौर ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, जहाँ खतरनाक वायु गुणवत्ता रीडिंग सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता रीडिंग 303 अंक पर है, जो बेहद खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, एआरवाई न्यूज ने बताया। पाकिस्तान के अन्य प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय है। मुल्तान की वायु गुणवत्ता रीडिंग 268 अंक है, जबकि पेशावर और कराची की रीडिंग क्रमशः 230 और 215 अंक है। ये रीडिंग खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाती हैं, जिसका निवासियों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

     
    सर्दियों की शुरुआत के कारण पंजाब में वायु प्रदूषक स्तरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, और प्रांत गंभीर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा है। एआरवाई न्यूज के अनुसार, हवा में प्रदूषकों का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सुरक्षित मानी जाने वाली सीमा से अधिक है। प्रांतीय राजधानी लाहौर विशेष रूप से प्रभावित हुई है, शहर में कई दिनों तक घना धुआँ छाया रहा। प्रदूषण कई कारकों के संयोजन से होता है, जिसमें वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन, फसलों को जलाने से निकलने वाला धुआँ और ठंडा मौसम शामिल है, जिससे लोगों के लिए साँस लेना मुश्किल हो जाता है।
     
    विशेष रूप से, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस तरह के अभूतपूर्व प्रदूषण स्तरों के दीर्घकालिक प्रभावों पर चिंता जताई है, खासकर कमज़ोर आबादी पर। इस संकट से पहले, पाकिस्तान में पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की 12 प्रतिशत मौतों के लिए वायु प्रदूषण जिम्मेदार था, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया वर्तमान स्मॉग आपातकाल के साथ, ये संख्याएँ तेज़ी से बढ़ने की संभावना है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियों वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य परिणामों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, अगर सुधारात्मक उपायों को तुरंत लागू नहीं किया जाता है तो आने वाले वर्षों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकते हैं। सरकार ने इसके प्रभाव को कम करने के लिए उपाय किए हैं। आम जनता को विषैले प्रदूषण के संपर्क में आने से बचाने के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं, तथा भोजनालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजारों के खुलने के समय को सीमित कर दिया गया है।

    Read More
  • चक्रवात फेंगल के आने और उसके बाद हुई भारी बारिश के बाद कई रेलगाड़ियां रद्द..

    02-Dec-2024

    नई दिल्ली: दक्षिण रेलवे ने सोमवार को चक्रवात फेंगल के आने और उसके बाद हुई भारी बारिश के बाद कई रेलगाड़ियां रद्द कर दीं। चेन्नई हवाई अड्डे पर परिचालन, जिसे शनिवार को निलंबित कर दिया गया था, रविवार आधी रात के बाद फिर से शुरू हो गया, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि शुरुआत में कई उड़ानें रद्द और विलंबित हुईं। हालांकि, बाद में दिन में परिचालन सामान्य हो गया। 30 नवंबर को पुडुचेरी के पास पहुंचने के बाद, चक्रवात फेंगल रविवार को कमजोर पड़ गया, लेकिन इसके प्रभाव में मूसलाधार बारिश ने केंद्र शासित प्रदेश को पंगु बना दिया, जिसके चलते सेना को जलमग्न सड़कों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए आगे आना पड़ा।

     
    पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के विल्लुपुरम में भी भारी बारिश और जलभराव के कारण नुकसान हुआ, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने जिले में हुई बारिश को ‘अभूतपूर्व’ बताया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नवीनतम अपडेट के अनुसार, चक्रवात फेंगल कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल गया है। विक्रवंडी और मुंडियामपक्कम के बीच पुल 452 के निलंबित होने और खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर बढ़ने के कारण रेल सेवाओं में काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ है। दक्षिणी रेलवे ने 2 दिसंबर को निर्धारित कई ट्रेनों के लिए कई छोटी अवधि के लिए टर्मिनेशन, डायवर्जन और रद्दीकरण की घोषणा की है।
     
    पूर्ण रद्दीकरण
    ट्रेन संख्या 12606 कराईकुडी जंक्शन – चेन्नई एग्मोर पल्लवन सुपरफास्ट एक्सप्रेस: ​​निर्धारित प्रस्थान- 02.12.2024 को 05:35 बजे।
     
    ट्रेन संख्या 12636 मदुरै जंक्शन – चेन्नई एग्मोर वैगई सुपरफास्ट एक्सप्रेस: ​​निर्धारित प्रस्थान- 02.12.2024 को 06:40 बजे।
     
    ट्रेन संख्या 20666 तिरुनेलवेली – चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​निर्धारित प्रस्थान: 02.12.2024 को 06:00 बजे।
     
    विचलन
    ट्रेन नंबर 12632 तिरुनेलवेली – चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस:
     
    प्रस्थान: तिरुनेलवेली से 01.12.2024 को 20:05 बजे।
     
    विल्लुपुरम, काटपाडी, अराक्कोनम, चेन्नई बीच और चेन्नई एग्मोर के माध्यम से डायवर्ट किया गया।
     
    छोड़े गए स्टॉपेज: तिंडीवनम, मेलमारुवथुर, चेंगलपट्टू, तांबरम और माम्बलम।
     
    वैकल्पिक ठहराव: अराक्कोनम और पेरम्बूर।
     
    ट्रेन नंबर 12694 तूतीकोरिन-चेन्नई एग्मोर पर्ल सिटी एक्सप्रेस
     
    प्रस्थान: तूतीकोरिन से 01.12.2024 को 20:25 बजे।
     
    विल्लुपुरम, काटपाडी, अराक्कोनम, चेन्नई बीच और चेन्नई एग्मोर के माध्यम से डायवर्ट किया गया।
     
    छोड़े गए स्टॉपेज: तिंडीवनम, मेलमारुवथुर, मदुरंतकम, चेंगलपट्टू, तांबरम और माम्बलम।
     
    वैकल्पिक ठहराव: अराक्कोनम और पेरम्बूर।
     
    ट्रेन नंबर 16752 रामेश्वरम-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस
     
    प्रस्थान: 01.12.2024 को रामेश्वरम से 17:20 बजे।
     
    विल्लुपुरम, काटपाडी और चेन्नई एग्मोर के माध्यम से डायवर्ट किया गया।
     
    छोड़े गए स्टॉपेज: मेलमारुवथुर, चेंगलपट्टू, तांबरम और माम्बलम।
     
    ट्रेन नंबर 12662 सेनगोट्टई – चेन्नई एग्मोर पोथिगई एक्सप्रेस
     
    प्रस्थान: 01.12.2024 को सेनगोट्टई से 18:20 बजे।
     
    विल्लुपुरम, काटपाडी और चेन्नई एग्मोर के माध्यम से डायवर्ट किया गया।
     
    छोड़े गए स्टॉपेज: मेलमारुवथुर, चेंगलपट्टू, और तांबरम।
     
    ट्रेन नंबर 20636 कोल्लम-चेन्नई एग्मोर अनंतपुरी एक्सप्रेस
     
    प्रस्थान: 01.12.2024 को कोल्लम से 14:50 बजे।
     
    विल्लुपुरम, काटपाडी और चेन्नई एग्मोर के माध्यम से डायवर्ट किया गया।
     
    स्किपिंग स्टॉपेज: तिंडीवनम, मेलमारुवत्तूर, मदुरंथकम, चेंगलपट्टू, तांबरम और माम्बाला

    Read More
  • टीवीएम में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में छुट्टी घोषित

    02-Dec-2024

    तिरुवनंतपुरम, तिरुवनंतपुरम की जिला कलेक्टर अनु कुमारी ने 3 दिसंबर (मंगलवार) को तिरुवनंतपुरम नगर निगम सीमा के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश तिरुवनंतपुरम के बीमापल्ली दरगाह शरीफ में वार्षिक उरूस उत्सव के उद्घाटन दिवस को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया है। मंगलवार को होने वाली सार्वजनिक परीक्षाओं पर अवकाश लागू नहीं होगा।

     
    उरूस उत्सव 3 से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने उत्सव के उद्घाटन दिवस पर निगम सीमा के भीतर अवकाश घोषित करने के लिए पहले ही अग्रिम मंजूरी जारी कर दी है। सरकार और नगर निगम ने उत्सव के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं। उत्सव से पहले व्यवस्थाओं की योजना बनाने के लिए निगम और मंत्री स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं।

    Read More
  • भारतीय राजस्व सेवा के ट्रेनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

    02-Dec-2024

    नई दिल्ली, भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के ट्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजस्व सेवा हमारी अर्थव्यवस्था को एक समान कर प्रणाली और साझा प्रशासनिक मूल्यों के माध्यम से जोड़ती है। आईआरएस अधिकारी भारत सरकार, व्यापार और विभिन्न राज्यों के टैक्स कर प्रशासन (टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन) के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

     
    उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में राष्ट्रीय हित का एजेंडा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग से तय होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे देश की आर्थिक सीमाओं के संरक्षक हैं। हमेशा ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करना होगा। दूसरे देशों के साथ व्यापार सुगमता समझौतों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
     
    राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) देश को आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के निर्माण, सामाजिक-आर्थिक योजनाओं को चलाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराती है। इस तरह यह सेवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपनी भूमिका अच्छे से निभाने के लिए उन्हें ऐसे सिस्टम और प्रक्रियाएं विकसित करने की जरूरत है जो पारदर्शी हो और जवाबदेही हो।
     
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस नए और गतिशील युग में कर संग्रह (टैक्स कलेक्शन) में कम हस्तक्षेप और प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग करने की कोशिश की जानी चाहिए। टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में नए विचार और नए समाधान लाने की जिम्मेदारी युवा अधिकारियों पर है। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे याद रखें कि कराधान केवल देश के राजस्व को बढ़ाने का साधन नहीं है।
     
    यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। देश के नागरिकों की ओर से दिया जाने वाला टैक्स देश और लोगों के विकास के लिए उपयोग किया जाता है। इसलिए, यदि वे अपना काम लगन और निष्ठा से करेंगे, तो वे देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दे पाएंगे। 

    Read More
  • Court ने आप नेता नरेश बाल्यान को जबरन वसूली मामले में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

    01-Dec-2024

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जबरन वसूली के एक मामले में दिल्ली विधानसभा के विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी विधायक और कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू के बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप की जांच के बाद हुई है," दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया। यह घटनाक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ऑडियो क्लिप जारी किए जाने के बाद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर उत्तम नगर से आप विधायक गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू को निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं।  "इस मामले में कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू और आप विधायक नरेश बाल्यान के बीच बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है। विदेश से सक्रिय गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चल रही कार्रवाई का उद्देश्य उनके स्थानीय सहयोगियों की पहचान करना भी है। विदेश से संचालित संगठित अपराध का प्राथमिक उद्देश्य वित्तीय लाभ कमाना है," पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा। इससे पहले, भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि नरेश बाल्यान एक गैंगस्टर की मदद से जबरन वसूली में शामिल हैं, उन्होंने दावा किया कि "गैंगस्टर आप के सबसे बड़े समर्थक हैं।" राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा, "आप गुंडों की पार्टी बन गई है। गैंगस्टर आप के सबसे बड़े समर्थक हैं। वे आप विधायकों के निर्देश पर आम आदमी को धमकाकर खुलेआम पैसे वसूलते हैं। अरविंद केजरीवाल की सहमति से आप विधायक निर्दोष नागरिकों को डरा-धमकाकर जबरन वसूली का धंधा चला रहे हैं।" भाटिया ने कहा, "आप के 'उगाहीबाज' विधायक नरेश बाल्यान की एक ऑडियो क्लिप में उन्हें एक गैंगस्टर से बिल्डर से पैसे वसूलने के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। क्या संविधान की रक्षा करने की शपथ लेने वाले विधायक का काम नागरिकों को धमकाना और केजरीवाल की मंजूरी से जबरन वसूली का धंधा चलाना है?" 


    Read More
  • कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर चुनाव आयोग ने 3 दिसंबर को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया

    30-Nov-2024

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर चुनाव आयोग ने 3 दिसंबर, 2024 को देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस की सभी वैध चिंताओं की समीक्षा करने और उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुनने के बाद लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस को दिए गए अपने अंतरिम जवाब में चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ पारदर्शी मतदाता सूची में अपडेट प्रक्रिया को दोहराया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। जिस पर अब आयोग ने जवाब दिया है।

     
    साथ ही मतदान डाटा के संबंध में कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने मतदान डाटा में कोई विसंगति नहीं होने का दावा किया है। आयोग ने कहा है कि यह सभी उम्मीदवारों के पास मतदान केंद्र के अनुसार उपलब्ध है और सत्यापित है।
     
    आयोग ने कहा कि शाम 5 बजे के मतदान डाटा और अंतिम मतदान डाटा में अंतर प्रक्रियात्मक आधार पर होता है, क्योंकि पीठासीन अधिकारी मतदान डाटा को अपडेट करने से पहले मतदान के करीब कई वैधानिक कार्य करते हैं।
     
    कांग्रेस ने कल दिया था आयोग को ज्ञापन
    इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान और गिनती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर व्यक्तिगत सुनवाई की मांग भी की थी। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूचियों से मनमाने ढंग से मतदाताओं को हटाया गया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10,000 से अधिक मतदाताओं को जोड़ा गया।
     
    पार्टी ने यह भी कहा था कि महाराष्ट्र के मतदाता डाटा पर एक पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि डाटा अपडेट के बाद अचानक 10 लाख वोटों की बढ़ोतरी हो गई थी और वे चुनाव आयोग से इसका जवाब चाहते हैं।
     
    चुनाव आयोग के समक्ष किया ये दावा
    चुनाव आयोग को दिए ज्ञापन में कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा था कि मनमाने ढंग से हटाने और जोड़ने की इस प्रक्रिया में जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच महाराष्ट्र में मतदाता सूची में लगभग 47 लाख नए मतदाता शामिल किए गए। पार्टी ने दावा किया कि जिन 50 विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 50,000 नए मतदाता जोड़े गए, उनमें से 47 सीटों पर सत्ताधारी गठबंधन और उसके सहयोगियों ने जीत दर्ज की।
     
    मतदान प्रतिशत में अचानक बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
    कांग्रेस ने चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों पर भी सवाल उठाए थे। पार्टी ने कहा कि 21 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत 58.22% था, जो रात 11:30 बजे तक बढ़कर 65.02% हो गया। इसके अलावा अंतिम रिपोर्ट में 66.05% मतदान दर्ज किया गया। यह मतगणना शुरू होने से कई घंटे पहले घोषित किया गया। ज्ञापन के अनुसार, केवल एक घंटे में यानी शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच लगभग 76 लाख वोट डाले गए।

    Read More
  • संभल जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में अधिकारियों और जिला मजिस्ट्रेट के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

    30-Nov-2024

    उत्तर प्रदेश, के संभल जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में चार व्यक्तियों की मौत के संबंध में पुलिस अधिकारियों और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। इसको लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है।

     
    बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जनहित याचिका हजरत ख्वाजा गरीब नवाज एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद यूसुफ ने अधिवक्ता साहेर नकवी और मोहम्मद आरिफ के माध्यम से दायर की है।
     
    बता दें, संभल में शाही जामा मस्जिद के न्यायालय द्वारा दिए गए सर्वेक्षण के बाद सांप्रदायिक झड़पें हुईं। 19 नवंबर को संभल की एक सिविल कोर्ट ने एक एडवोकेट कमिश्नर को संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था।
     
    यह निर्देश अधिवक्ता हरि शंकर जैन और सात अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका के जवाब में जारी किया गया था, जिन्होंने दावा किया था कि मस्जिद का निर्माण मुगल काल के दौरान ध्वस्त किए गए मंदिर के ऊपर किया गया था।
     
    आदेश के बाद पथराव और वाहनों में आग लगाने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई थी।
     
    19 नवंबर को प्रारंभिक सर्वेक्षण के बाद शाही जामा मस्जिद का दूसरा सर्वेक्षण करने के लिए सर्वेक्षणकर्ताओं की एक टीम चंदौसी शहर में पहुंची, जिसके बाद 24 नवंबर को प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच हिंसा भड़क उठी। हालांकि, पोस्टमार्टम में पुलिस गोलीबारी को मौत का कारण मानने से इंकार किया गया था ।
     
    हाई कोर्ट के समक्ष दायर जनहित याचिका में राज्य को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी), जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सहित अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
     
    याचिकाकर्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार को सभी दोषी पक्षों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का सख्त आदेश देने की भी प्रार्थना की है।
     
    इस घटना के संबंध में हाई कोर्ट के समक्ष यह दूसरी जनहित याचिका है। इससे पहले हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर हिंसा की विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की गई।
     
    19 नवंबर को संभल की एक सिविल कोर्ट ने एक एडवोकेट कमिश्नर को संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। मस्जिद के सर्वेक्षण पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई।
     
    उस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सम्भल की निचली अदालत से कहा था कि वह शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए दिए गए उसके आदेश के तहत कोई कार्रवाई न करे। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ ने अधिकारियों से अदालत के आदेश के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर शांति और सद्भाव बनाए रखने का भी आह्वान किया।

    Read More
  • बंगाल की खाड़ी से निकला फेंगल तूफान जो पुडुचेरी और तमिलनाडु समुद्र तट से टकराएगा….

    30-Nov-2024

    फेंगल तूफान, जो बंगाल की खाड़ी से निकला है, शनिवार शाम तक पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टकराएगा, जिससे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश भी प्रभावित होंगे. तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद हैं और लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. तमिलनाडु के कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, चेन्नई और मयिलादुथुराई जिलों और पुडुचेरी में NDRF की 7 टीमें तैनात की गई हैं, हर टीम में 30 जवान रखे गए हैं.

     
    ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने रुके हुए पानी को निकालने के लिए 1,686 मोटर पंप लगाए हैं, पुडुचेरी के एसएसपी कलैवानन ने कहा, हम मछुआरों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना था कि मछुआरे समुद्र में नहीं जा रहे हैं और कल रात से सभी समुद्र तटों को बंद कर दिया गया है. पुडुचेरी के सभी समुद्र तटों पर लगभग 300 कर्मियों को तैनात किया गया है, और हम एनडीआरएफ के साथ भी समन्वय कर रहे हैं.
     
    तमिलनाडु सरकार का आग्रह
    तमिलनाडु सरकार ने अपने नागरिकों से 30 नवंबर को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है, जबकि शैक्षणिक संस्थानों को शनिवार को अवकाश दिया गया है, और आईटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से घर से ही काम करने को कहा है. शनिवार दोपहर के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में 2,229 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिसमें 471 लोगों को तिरुवरूर और नागपट्टिनम जिलों के छह राहत शिविरों में रखा गया है, और तट के निकट ईस्ट कोस्ट रोड और ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर सार्वजनिक परिवहन निलंबित कर दिया गया है.
     
    हवा की गति 90 किमी प्रति घंटे तक होगी
    IMDI ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में, चेन्नई से लगभग 210 किमी दक्षिण-पूर्व में है. यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 30 नवंबर की दोपहर को कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करेगा. हवा की गति 70-80 km/h से लेकर 90 km/h तक होगी.
     
    तूफान से निपटने की क्या है तैयारी?
    पूर्वी नौसेना कमान ने डिजास्टर रिस्पॉन्स सिस्टम को एक्टिव कर दिया है; गाड़ियों को भोजन, पीने का पानी और दवा सहित आवश्यक राहत सामग्री से भरा जा रहा है; बाढ़ संभावित क्षेत्रों में फ्लड रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं.वहीं, तमिलनाडु ने इमरजेंसी से निपटने के लिए दो टोल फ्री नंबर 112 और 1077 जारी किए हैं. साथ ही, राज्य ने लगभग दो हजार राहत शिविर बनाए हैं, जहां 471 लोगों को तिरुवरुर और नागपट्टनम जिलों के छह राहत केंद्रों में स्थानांतरित किया गया है, जिनमें 164 परिवारों के सदस्य हैं. व्हाट्सएप नंबर 9488981070 है.
     
    सऊदी अरब ने दिया तूफान को ‘फेंगल’ नाम
    सऊदी अरब ने इस तूफान का नाम ‘फेंगल’ दिया है. यह अरबी शब्द है, जो भाषाई परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का मिश्रण है. यह शब्द संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) और वर्ल्ड मीटियोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) के नामकरण पैनल में क्षेत्रीय विविधता को दर्शाता है.

    Read More
  • कालकाजी इलाके की टूटी गलियों में लोग नर्क की जिंदगी जी रहे-स्वाति मालीवाल

    30-Nov-2024

    आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की सीएम आतिशी की विधानसभा सीट कालकाजी का दौरा कर मुख्यमंत्री और पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. स्वाति ने गली-गली घूमकर लोगों से बात करके उनकी पीड़ा को समझा और कहा कि यहाँ के लोग नर्क की जिंदगी जी रहे हैं.

     
    स्वाति मालीवाल ने कहा, “आज दिल्ली की हालत बहुत बदहाल हो चुकी है. आप किसी अमीर कॉलोनी में चले जाइए या किसी गरीब बस्ती में, हर जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं, कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ इकट्ठा हो गए हैं. मैं कालकाजी विधानसभा गई, जो मुख्यमंत्री का अपना विधानसभा क्षेत्र है.” पिछले दो दशक से मैं दिल्ली में जमीन पर काम कर रही हूं और मैंने आज तक नहीं देखा कि मुख्यमंत्री, जो पिछले लंबे समय से PWD मंत्री रहे हैं, अपने विधानसभा क्षेत्र में इतना बुरा हाल है. वहां की हालत इतनी खराब है कि कोई महिला गर्भवती हो या किसी को कोई मेडिकल इमरजेंसी हो तो एंबुलेंस तक नहीं आती. स्वाति मालीवाल ने कहा कि आतिशी को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलना चाहिए, उनके दर्द को समझना चाहिए और उन्हें राहत देनी चाहिए, क्योंकि अगर वे अपने क्षेत्र की स्थिति को सुधार नहीं सकते तो वे बाकी दिल्ली को कैसे ठीक करेंगी.
     
    स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘X’ पर कालकाजी इलाके की गलियों का एक वीडियो भी पोस्ट किया “ये है सीएम आतिशी मार्लेना की विधानसभा कालकाजी का हाल. पूरे इलाके का नाश कर रखा है. सड़कें टूटी-फूटी पड़ी हैं और हर दिन लोग घायल हो रहे हैं. ये हाल तब है जब मैडम खुद मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री भी हैं. लोग नर्क की जिंदगी जी रहे हैं.”
     
    “ये हाल पूरी दिल्ली का है, सीएम 1 और सीएम 2 ने वादा किया था कि दिवाली तक पूरी दिल्ली चमका देंगे, अपने इलाके में तो झांककर देखो एक बार,”
     
    वह पहले भी कई और “आप” विधायकों की विधानसभाओं में जाकर वहां की स्थिति देख चुकी है.
     
    स्वाति मालीवाल ने पिछले दिनों दिल्ली के सीएम आवास में हुई कथित ‘पिटाई’ के बाद ‘आप’ सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ मुखर हो गया है, वह सड़क से सदन तक पार्टी के नेताओं और उनकी नीतियों का खुलकर विरोध करती दिखती है. हालाँकि, स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को मारपीट करने का आरोप लगाया था, लेकिन अब तक उन्हें पार्टी से न तो निकाला गया है, न खुद इस्तीफा दिया गया है.

    Read More
  • बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले सरकारी स्कूलों के प्राचार्य जाएंगे सिंगापुर

    30-Nov-2024

    भोपाल, मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के लिए अच्छी खबर है। इसी कड़ी में माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक परिणाम लाने वाले स्कूलों के प्राचार्य और अधिकारियों का 120 सदस्यीय दल सिंगापुर दौरे पर जाएगा। स्टार्स परियोजना के तहत शासन की ओर से इस यात्रा के लिए चार करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस दौरे में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर ढाई लाख रुपये खर्च होंगे।

     
    यह दौरा दो अलग-अलग दलों में होगा। पहले दल में 70 और दूसरे दल में 50 प्राचार्यों-अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। पहला दल 6 जनवरी को और दूसरा दल 13 जनवरी को पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होगा। वहां की शिक्षा व्यवस्था देखने और उनकी प्रणाली में प्रशिक्षण लेकर प्राचार्य अपने स्कूल में उसे लागू करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले उन्हें एक रिपोर्ट बनाकर सरकार को अपनी संस्तुतियां सौंपनी होंगी। यदि उनकी सिफारिशे मंजूर होती हैं तो उसे स्कूलों में लागू किया जाएगा।

    Read More
  • डबल इंजन की सरकार में चिकित्सा क्षेत्र की सूरत बदल रही है स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

    30-Nov-2024

    हर लोकसभा क्षेत्र के बाद अब सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे

    भोपाल, मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव सरकार का बड़ा निर्णय सामने आया है। हर लोकसभा क्षेत्र के बाद अब सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि- डबल इंजन की सरकार में चिकित्सा क्षेत्र की सूरत बदल रही है। पूर्ववर्ती सरकार रही उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया, अब प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में चिकित्सा महाविद्यालय होगा। प्रत्येक जिले तक पहुंचाना चाहते हैं। वर्तमान में 17 चिकित्सा महाविद्यालय और 08 पाइपलाइन में है। नए मेडिकल कॉलेज में निजी क्षेत्र के लोगों की भागीदारी भी होगी।
     
    मेडिकल कॉलेज को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। अवनीश बुंदेला, प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि-सरकार मेडिकल कॉलेज के नाम पर मजाक कर रही है। सागर मेडिकल कॉलेज, दतिया मेडिकल कॉलेज, छतरपुर मेडिकल कॉलेज लंबे अरसे बाद भी शुरू नहीं हुए है। सबसे पहले प्रदेश में एमडी मेडिसिन डॉक्टर के 4800 पद खाली, इन्हें भरे सरकार, जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
     
    राजनीतिक लाभ के लिए सिर्फ घोषणाएं हो रही है। मेडिकल कॉलेज का नियम है कि 1000 बेड का हॉस्पिटल होना चाहिए। राजगढ़ में देख लीजिए जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में बदल दिया। जिला अस्पताल के 100 को एक हजार बेड का दिखाते हैं। यही टीकमगढ़ में हुआ, मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो पाए हैं। इसमें भी बहुत बड़ा घोटाला है।

    Read More
  • भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 759 अंक उछला

    29-Nov-2024

    मुंबई: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ। इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही शानदार तेजी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 759.05 अंक या 0.96 प्रतिशत की तेजी के बाद 79,802.79 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 216.95 अंक या 0.91 प्रतिशत की तेजी के बाद 24,131.10 पर बंद हुआ। निवेशकों की बेहतर धारणा और स्टॉक-विशिष्ट गतिविधियों के कारण घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र की इस तेजी का नेतृत्व फार्मा शेयरों ने किया।  निफ्टी बैंक 148.75 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,055.60 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 91.90 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,392.65 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 139.40 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,650.95 पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार, "घरेलू बाजार में लार्ज-कैप द्वारा संचालित रैली जारी रही। त्योहारी सीजन का लाभ उठाते हुए कुछ सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया। फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्रों में मजबूत आय और हाल के सुधारों के बाद मूल्यांकन में नरमी के कारण नए सिरे से वृद्धि देखी गई।" उन्होंने आगे कहा कि भारत के दूसरी तिमाही सकल घरेलू उत्पाद में 6.5 प्रतिशत की अनुमानित गिरावट पहले ही दूसरी तिमाही की कॉरपोरेट आय में देखी जा चुकी है, जिसे बाजार ने कम कर आंका है। इस बीच, जापानी येन की मूल्य में वृद्धि के कारण वैश्विक भावना मंद रही। सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, सन फार्मा, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टाइटन टॉप गेनर्स थे। वहीं, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एसबीआई और इंफोसिस टॉप लूजर्स रहे। निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा, हेल्थकेयर, कमोडिटीज, इंफ्रा, मीडिया, एनर्जी और ऑटो में खरीदारी रही। जबकि, पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,334 शेयर हरे निशान और 1,608 लाल निशान में बंद हुए। जबकि, 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 


    Read More
  • बस पलटने से 8 लोगों की मौत, 30 घायल

    29-Nov-2024

    मुंबई: शुक्रवार दोपहर गोंदिया जिले में गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस पलटने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। बस नागपुर से गोंदिया जा रही थी। पुलिस ने कहा, "गोंडिया जिले में राज्य परिवहन की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस भंडारा डिपो से गोंदिया जा रही थी, तभी गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पलट गई। आठ लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 लोग घायल हैं।" अधिकारी ने आगे कहा कि घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवहन प्रशासन को पीड़ितों को तत्काल 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। "राज्य परिवहन की शिवशाही बस भीषण दुर्घटना में पलट गई। घटनास्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं, तथा मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली गई है। घायलों के तत्काल तथा उचित उपचार के निर्देश जारी किए गए हैं," सीएमओ ने कहा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर फडणवीस ने पोस्ट किया, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोंदिया जिले के सड़क अर्जुन के पास शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कुछ यात्रियों की मौत हो गई। मैं मृतकों के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख को साझा करते हैं।" फडणवीस ने एक्स पर लिखा, "इस घटना में घायल हुए लोगों को यदि आवश्यक हो तो तुरंत निजी अस्पताल में उपचार दिया जा सकता है। मैंने गोंदिया के कलेक्टर को भी कहा है कि यदि आवश्यक हो तो उन्हें नागपुर ले जाने की व्यवस्था करें। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं। मैं ईश्वर से इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" मामले पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 


    Read More
  • विधानसभा में गूंजेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    29-Nov-2024

    धर्मशाला। धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की घोषणा होते ही तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, तो वहीं विपक्ष भी अपनी सियासी धार पैनी करने में जुट गया है। हाल ही में भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार ने धर्मशाला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे को हवा देकर फिर सियासी पारा चढ़ा दिया है। यानी इस बार भी तपोवन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर खूब तपेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के शीतकालीन सत्र में प्रदेश सरकार के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैंपस का काम शुरू न कर पाना गले की फांस बन सकता है। क्षेत्र की सामाजिक संस्थाएं भी प्रदेश सरकार को घेरने का मन  बना रही है। धर्मशाला के जदरांगल में प्रस्तावित केंद्रीय विवि कैंपस करीब डेढ़ दशक से शुरू होने की राह ताक रहा है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। प्रदेश सरकार की ओर से वन विभाग को 30 करोड़ रुपए जमा करवाने हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने आज तक यह पैसा जमा नहीं करवाया है, हालांकि पिछले विधानसभा के शीत सत्र के दौरान सीएम ने जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए अब तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान जनता के साथ विपक्ष भी इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। लिहाजा प्रदेश सरकार इस मसले पर क्षेत्र की जनता और विपक्ष का किस प्रकार काउंटर कर पाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। 


    Read More
  • साइको किलर पकड़ाया: 5 राज्यों में वारदात को दिया अंजाम, लाश के साथ करता रेप

    29-Nov-2024

    वलसाड: गुजरात में एक साइको किलर पकड़ा गया है. ऐसा दरिंदा, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. जवान से लेकर बुजुर्ग तक किसी को नहीं छोड़ा. एक लड़की का कत्ल किया और फिर उसकी लाश के साथ घंटों तक रेप करता रहा. गुजरात पुलिस ने जब इस कातिल के कारनामों का खुलासा किया तो सब हैरान रह गए. हत्यारे ने वारदात किसी एक राज्य में नहीं की. बल्कि, 5 राज्यों में अपराध को अंजाम देता रहा. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस इस साइको किलर को पकड़ पाई है.  दरअसल, पिछले कुछ दिनों में 5 राज्यों के अंदर चोरी-लूट-दुष्कर्म और हत्या के ऐसे 5 मामले लगातार सामने आ रहे थे, जिसमें वारदात को अंजाम देने का पैटर्न काफी मिलता जुलता था. पिछले एक महीने में हुई 4 हत्याओं में एक बात कॉमन थी कि सभी वारदातें ट्रेन के आसपास हुई थीं. पुलिस ने जब इस मामले की गहन छानबीन की तो गुजरात के वापी से आरोपी पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि कातिल राहुल सिंह जाट (29) हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है. दरअसल, गुजरात के वलसाड में एक 19 साल की लड़की से रेप के बाद उसका कत्ल कर दिया गया था. इस मामले में ही राहुल सिंह जाट को अरेस्ट किया गया और उसने एक के बाद एक साभी अपराधों का खुलासा कर दिया.  कातिल ने पुलिस को बताया कि उसने महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में ट्रेनों में हत्याएं कीं और एक ट्रेन में बलात्कार भी किया. इतना ही नहीं गिरफ्तारी से ठीक दो दिन पहले ही उसने तेलंगाना में एक महिला की हत्या की थी. दरअसल, गुजरात के वलसाड़ जिले के उदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरियों के नजदीक 14 नवंबर को एक लाश मिली. 19 साल की ये लड़की शाम के समय ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी. वह मोबाइल पर बात करते हुए पैदल चल रही थी. कातिल ने उस पर पीछे से हमला किया और बलात्कार के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. 


    Read More
  • vlogger माया गोगोई की हत्या मामले में कन्नूर निवासी आरव गिरफ्तार

    29-Nov-2024

    बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने असम की व्लॉगर माया गोगोई की हत्या के मुख्य संदिग्ध कन्नूर निवासी आरव को गिरफ्तार किया है। रिपोर्टों के अनुसार, उसे उत्तर भारत के एक शहर से गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार रात को उसे बेंगलुरु लाया जाएगा। 26 नवंबर को इंदिरा नगर के एक सर्विस अपार्टमेंट में गोगोई (19) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। घटना के प्रकाश में आने के बाद से ही आरव लापता है, इसलिए संदेह आरव पर गया। एसआईटी ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए कन्नूर समेत कई जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान, टीम ने मैजेस्टिक रेलवे स्टेशन पर आरव के पहुंचने का सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किया। बेंगलुरु पुलिस ने बताया था कि संदिग्ध तीन दिनों से गोगोई के साथ सर्विस अपार्टमेंट में रह रहा था। अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में महिला और संदिग्ध को 23 नवंबर को एक साथ आते हुए दिखाया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए कहा कि हत्या के बाद संदिग्ध कथित तौर पर पूरे एक दिन अपार्टमेंट में रहा। 


    Read More
Top