बड़ी खबर

देश-विदेश

  • नाले में मिली युवक की लाश ,जांच मे जुटी पुलिस

    18-Aug-2024

    आरंग। रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में एक युवक की नाले में लाश मिली है. युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. आशंका है कि युवक शराब के नशे में था और नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.

     
    मिली जानकारी के अनुसार, आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहमेला गांव के एक नाले में युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान मोहमेला निवासी रोहित कुर्रे (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.
     
    आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम मोहमेला निवासी रोहित कुर्रे रात करीब 08.30 बजे किसानों के खेतों में पहुंचाने के लिए बनाए गए नाले के ऊपर बैठा था. इसी दौरान वह नीचे पानी में गिर गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था पुलिस ने आशंका जताई है कि शराब के नशे में होने के कारण रोहित कुर्रे नाले से नीचे गिरा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

    Read More
  • आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत ....

    18-Aug-2024

    जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ है. दो अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना से गांव में मातम पसर गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है.

     
    मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना सन्ना थाना क्षेत्र के एकम्बा गांव की है. यहां खेत में रोपा लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मोहर साय और उनकी पत्नी परबी बाई चपेट में आ गई. घटना में पति की मौके पर हुई मौत. वहीं घायल पत्नी को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया.
     
    दूसरी घटना एकम्बा गांव के बगल में स्थित छिछली गांव की है. जहां खेत में काम कर रहे 45 वर्षीय युवक जगसाय की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से माैत हाे गई है.

    Read More
  • कोलकाता डॉक्टर रेप -हत्या: सीबीआई आज फिर करेगी पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ...

    18-Aug-2024

    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से बलात्कार और उसके बाद हत्या की जांच कर रही सीबीआई की कार्रवाई जारी है. कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष आज लगातार तीसरे दिन सीबीआई के सामने पेश होंगे. शनिवार को संदीप घोष से 13 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें रविवार सुबह वापस बुलाया था.

     
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने बताया, “पूर्व प्रिंसिपल को आज सुबह 11 बजे फिर से आने के लिए कहा गया है. हमारे पास उनके लिए सवालों की एक सूची है.” अधिकारी ने बताया कि संदीप घोष से शनिवार को पूछा गया कि डॉक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद उन्होंने क्या किया और किससे संपर्क किया. उन्होंने यह भी पूछा कि पूर्व प्रिंसिपल ने माता-पिता को करीब तीन घंटे तक इंतजार क्यों कराया.
     
    हत्या के कुछ दिन बाद इस्तीफा देने वाले संदीप घोष से यह भी पूछा गया कि घटना के बाद सेमिनार हॉल के पास के कमरों के जीर्णोद्धार का आदेश किसने दिया था. सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराध के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी. इसके साथ सीबीआई उस दिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और इंटर्न से संदीप घोष के जवाबों की पुष्टि करेगी. एजेंसी ने अपनी जांच के सिलसिले में अब तक 20 लोगों से पूछताछ की है.
     
    बता दें कि प्रशिक्षु डॉक्टर 9 अगस्त को सेमिनार हॉल के अंदर मृत पाई गई थी. वह अपनी नाइट शिफ्ट के दौरान आराम करने के लिए हॉल में गई थी. अपराध सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुआ. उसके शव परीक्षण से पता चला कि उसकी आँखों, मुँह और गुप्तांगों से खून बह रहा था. उसे पीटने और बलात्कार करने के बाद गला घोंटकर मार दिया गया था. उसके गुप्तांगों में भी गहरा घाव पाया गया, जो ‘जननांग यातना’ का संकेत देता है.
     
    डॉक्टर्स एसोसिएशन ने संदीप घोष को किया अलग
     
    पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के एक प्रमुख संगठन पश्चिम बंगाल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (डब्ल्यूबीओए) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को संगठन से अलग कर दिया है. संगठन के सक्रिय सदस्य डॉ. घोष के खिलाफ यह कार्रवाई इसी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार और हत्या के मामले में सामने आने के बाद उठाया है.

    Read More
  • जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न

    18-Aug-2024

    जिला अधिकारियों को जिला भ्रमण करने के दिये निर्देश

    अधिकारियों को जनता से सेवक के रूप में मिलने को कहा
    एसमीबी,जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक  आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी.राहुल वेंकट की अध्यक्षता एवं कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में उच्च प्राथमिकता के 103 कार्य तथा अन्य प्राथमिकता के 22 कार्य कुल 125 कार्यों जिनमे से उच्च प्राथमिकता के 93 कार्य तथा अन्य प्राथमिकता के 22 कार्य जिसमें प्रशासकीय स्वीकृति अनुमोदन किया गया जिनमे से 10 कार्यों को निरस्त व प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी नहीं किया गया हैं।पेयजल आपूर्ति कार्य के लिए मनेन्द्रगढ़ के  कुल 12 कार्याे के लिए कुल अनुमानित राशि 23.87 , शिक्षा के कार्य मनेन्द्रगढ़ 11 व भरतपुर 9, स्वास्थ्य देखभाल  के लिए  10 कार्याे के लिए स्वीकृत, कृषि एवं संबंधता 1,स्वछता कार्य 1,सतत जीविकोपार्जन कार्य 1,भरतपुर- खड़गवा-मनेन्द्रगढ़ में जनकल्याण के कुल 68 कार्य, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय के कुल 5 कार्य , कौशल विकास एवं रोजगार के 1 कार्य, प्रशासनिक व्यय  के 1 कार्य, ऊर्जा एवं जल विभाग विकास के कुल 6 कार्य, भौतिक अधोसंरचना 9 कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु वार्षिक कार्ययोजना का स्वीकृत किया गया । बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई के लिए अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।
     
    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले में बारिश के बाद जल संसाधन विभाग को जलाशयों में जल प्रबंधन के व्यापक उपाय करने के निर्देश दिये। जिले के बाधांे में पर्याप्त जल जमाव के लिए कार्ययोजना तैयार करें। जिससे बारिश के बाद भी फसलों के लिए पानी उपलब्ध बनी रहे। उन्होंने शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों का युक्तियुकरण होना है उसे बड़ी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के करें। उन्होंने विद्युत विभाग को जिले के कॉलरी क्षेत्र में सीएसपीडीसीएल के माध्यम से विद्युत विस्तार के निर्देश दिये। विभाग के द्वारा विद्युत का विस्तार होगा तो लोग धीरे-धीरे सब कनेक्शन लेना चालू करेंगे। उन्होंने जिले के एसईसील क्षेत्र के समस्त सड़कों को मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अर्बन क्षेत्र को अर्बन विभाग के द्वारा तथा एसईसीएल क्षेत्र एसईसीएल के माध्यम से कार्य करने के निर्देश दिये। सरकार बनने के बाद भी जिले में अंधेरा रहता है। संबंधित नगरीय निकायों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो। ग्रामीण क्षेत्र के कार्यों को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग के भवनों का भौतिक सत्यापन कर कार्यों की गुणवक्तायुक्त कार्य कराने कहा। इसके साथ उन्होंने जिला अधिकारियों को जिला भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को जनता से सेवक के रूप में मिलने कहा।बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनमती उर्रे, जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वडेकरगाव, जनपद पंचायत भरतपुर श्रीमती राज कुमारी बैगा सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Read More
  • रक्षाबंधन की मिठाई के लिए आ रहा 50 डलिया नकली मावा पकड़ाया.....

    18-Aug-2024

    भोपाल। त्योहारों में मिठाई खाने वाले सावधान हो जाइए! मिलावट खोरों पर खाद्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। रक्षाबंधन त्योहार की मिठाई के लिए आ रहा नकली मावा पकड़ाया है।

     
    जानकारी के अनुसार ग्वालियर से आ रहा 50 डलिया मावा पकड़ाया है। ईंटखेड़ी पुलिस द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन को इसकी सूचना दी। मावा अभी खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कोल्ड स्टोरज में रखा गया है। अभी तो कोई विक्रेता द्वारा दावा नहीं करने के कारण नमूने नहीं लिए जा सके। मावा 20 क्विंटल के आसपास का बताया जा रहा है। यह मावा राजधानी के प्रतिष्ठानों में सप्लाई होना था।

    Read More
  • सरकार आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटना को लेकर गंभीर, प्रदेश में आईएएस अधिकारी करेंगे सड़कों में आवारा मवेशी नियंत्रित करने का काम

    18-Aug-2024

    भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार आवारा मवेशियों से होने वाली दुर्घटना को लेकर गंभीर है। इसी के चलते प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर आवारा मवेशियों को नियंत्रित करने के लिए नौकरशाहों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, सड़कों से मवेशी हटाने के लिए कमेटी बनाई गई है। प्रदेश में आईएएस अधिकारी सड़कों में आवारा मवेशी नियंत्रित करने का काम करेंगे।

     
    एमपी की सड़कों पर अब आवारा मवेशी नहीं दिखाई देंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने आवारा पशु नियंत्रण के लिए समिति बनाई है। जिसमें आईएएस अधिकारियों को अध्यक्ष और सदस्य बनाया गया है। ये अधिकारी 15 दिन में अभियान चलाकर सड़कों से मवेशी हटाएंगे। पीडब्ल्यूडी, पंचायत, नगरीय प्रशासन और पशुपालन विभाग के आईएएस अधिकारियों को इस समिति में शामिल किया गया है।
     
    आपको बता दें कि प्रदेश सरकार प्रमुख मार्गों पर 15 दिवस का विशेष अभियान चलाएगी। जिसमें आवारा मवेशी नियंत्रण के लिये कार्रवाई की जाएगी। 5 सदस्यीय टीम गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देशन में काम करेगी।

    Read More
  • छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों का प्रदर्शन तेज: हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    17-Aug-2024

    कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई जिसको लेकर देशभर आक्रोश है। डॉक्टर सुरक्षा को लेकर काम बंद कर हड़तााल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। हड़ताल की वजह से ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बिगड़ने लगी है। इलाज के लिए मरीजों की लाइनें लग रही है तो वहीं परिजन भी परेशान हो रहे हैं। ऐसे में सिविल अस्पतालों में OPD बंद रहेगी। जिस वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

     
    बताया गया कि, कोलकाता में हुई घटना के विरोध में गैर-आपातकालीन सेवाओं को बंद रखने की घोषणा गई है। वहीं बताया गया कि, इमरजेंसी छोड़कर सभी सेवाएं 36 घंटे के लिए बंद रहेगी। इसी के साथ ही  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन में छत्‍तीसगढ़ के डॉक्टरों ने भी 24 घंटे की हड़ताल करने की घोषणा की है। इसके पहले कल यानी शुक्रवार को एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल किया। डॉक्टरों के हड़ताल में रहने के कारण ओपीडी प्रभावित हुई। फैकल्टी एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि, हम भी पूरे देश के अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता में खड़े हैं। इस जघन्य कृत्य की निंदा करते हैं। अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि त्वरित कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित करें और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
     
     
    जगदलपुर में शनिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। जूडा अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत का कहना था कि इस हड़ताल में स्टॉफ नर्स और टेक्नीशियन भी शामिल रहेंगे, कोलकाता में घटित घटना और मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर यह प्रोटेस्ट किया जा रहा है। जनरल सर्जन मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर अंतरा का कहना था कि ओपीडी से लेकर सभी सेवाए बंद रखा गया है, इस आंदोलन को  बस्तर जिला दवा विक्रेता संघ, डेंटिस्ट एसोसिएशन और कई सामाजिक संगठनों ने भी घटना की तीव्र निंदा करने के साथ ही समर्थन भी दिया है।
     
    कोरबा में भी डॉक्टरों की हड़ताल
    कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। जहां जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर सभी एकत्रित होकर काला फीता लगाकर काले कपड़े में नजर आए, उन्होंने विरोध स्वरूप एकत्रित होकर अपनी बातें रखी। डॉक्टरों की माने तो आज वह काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वही सभी हड़ताल पर रहेंगे केवल आपातकालीन सेवाएं देंगे।
     
    डॉक्टरों की माने तो मेडिकल प्रोडक्ट के तहत जो प्रावधान है उसमें कड़ाई से नियम बनाया गया है उसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। कोलकाता में हुए नर्स के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं जो उसके साथ घटना घटी है वह किसी के साथ ना हो।
     
     
    डॉक्टर टीचर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनमोल मिंज ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज में 132 डॉक्टर हैं जो आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे केवल आपातकालीन सुविधा दी जाएगी। कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर के साथ मारपीट और गाली गलौज जैसी घटना घट चुकी है। इसे लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया था और इसकी शिकायत भी की गई थी इन सब बातों को लेकर वह आज फिर प्रदर्शन कर रहे हैं।
     
    गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में डॉक्टरों का प्रदर्शन
    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीते दिनों हुए लेडी डॉक्टर के साथ हुए कृत के विरोध में आज गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के चिकित्सकों ने भी अपना समर्थन देते हुए एक घण्टे का विरोध प्रदर्शन किया है।। साथ ही मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और चिकित्सको की सुरक्षा की मांग की है। दरअसल 9 अगस्त को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मेडिकल कालेज के एक लेडी डाक्टर के साथ रेप हुआ था। मामले में आरोपियों के द्वारा लेडी डॉक्टर को बेरहमी मारपीट की भी बात सामने आई थी घटना के विरोध में आज गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के डाक्टरो ने समर्थन करते हुए आज एक घंटे का हड़ताल किया। वहीं डाक्टरों ने प्रशासन से मांग की है की डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था की जाए जिससे वह सुरक्षित महसूस कर सकें।

    Read More
  • रक्षाबंधन के त्यौहार पर पंजाब सरकार ने सेवा केंद्रों के समय में किया बदलाव

    17-Aug-2024

    रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए पंजाब सरकार ने सोमवार 19 अगस्त को सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया है। उस दिन सेवा केंद्र सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। साथ ही लोगों को सभी सेवाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने यह जानकारी दी है।

     
    उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के चलते यह फैसला लिया है। 19 अगस्त के बाद सभी सेवा केंद्र अपने वर्तमान समय के मुताबिक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सेवा केंद्रों पर राज्य सरकार की तरफ से करीब 43 की तरफ सेवाएं दी जाती हैं। पंजाब सरकार ने सेवा केंद्रों की सेवाओं को काफी सुधार किया है। केंद्रों पर लोगों काे किसी तरह की दिक्कत न आए।
     
    इस साल जनवरी में जब सर्दी काफी बढ़ गई थी। धुंध भी काफी पड़ रही थी। उस समय भी सरकार ने सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया था। सेवा केंद्रों का समय सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कर दिया था।
     
    इसके बाद जब मौसम साफ हो गया था तो फिर से दोबारा पुराना समय लागू कर दिया गया था। सेवा केंद्र हर जिले में स्थापित किए गए हैं। यहां पर लोगों पर एक ही छत के नीचे सारी सेवाएं दी जाती हैं।

    Read More
  • छत्तीसगढ़ के 5 जिलों से 15 करोड़ के नशे का सामान जब्त कर किया नष्ट.....

    17-Aug-2024

    रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस ने 15 करोड़ के नशे का सामान नष्ट किया है. इसमें करीब 15000 किलो गांजा, 62 हजार टैबलेट्स, इंजेक्शन, 48 किलो अफीम और 400 ग्राम चरस शामिल हैं. इन्हें सिलतरा के निजी पॉवर प्लांट में 1200 डिग्री टेंपरेचर पर जलाया गया है. नशे का ये सामान 5 जिलों रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद और धमतरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया था. नष्टीकरण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वैष्णव मौजूद रहे.

     
    नशे के सामानों को नष्ट करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मंजूरी से उच्च स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी बनाई गई थी. रायपुर जिले के 157 मामलों में 2 हजार किलो गांजा, 58 हजार नशीली टैबलेट्स, सिरप, इंजेक्शन, अफीम और 205 ग्राम चरस शामिल था. महासमुंद से सबसे ज्यादा गांजा बलौदाबाजार के 24 मामलों में 1000 किलो गांजा, 960 नशीली टैबलेट्स थे.
     
    महासमुंद के कुल 121 मामलों में 10 हजार किलो गांजा, धमतरी के 36 प्रकरणों में 412 किलो गांजा और 2451 टैबलेट्स थे. इसके अलावा गरियाबंद के 31 मामलों में 1014 किलो गांजा, 253 नशीली टैबलेट्स थे. नशे के सामानों को जलाने के लिए पुलिस ने पर्यावरण विभाग से अनुमति ली थी.

    Read More
  • बीजेपी जिसे टिकट देगी उसका सहयोग करूंगा-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    17-Aug-2024

    रायपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा की सीट खाली हो गई है. इस सीट पर उपचुनाव होना है, लेकिन अभी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस को बीजेपी के प्रत्याशी का समर्थन कर देना चाहिए. जमानत जब्त कराने के लिए चुनाव लड़ने से कोई लाभ नहीं है. बृजमोहन अग्रवाल किसके साथ इस सवाल पर उन्होंने कहा, बीजेपी जिसे टिकट देगी उसका सहयोग करूंगा.

     
    कांग्रेस में उठापटक पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, अब तक तो लगता था प्रदेश में चार-पांच कांग्रेस है. भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, मोहन मरकाम की कांग्रेस थी. अमितेश शुक्ल, अमरजीत भगत भी जागृत हो गए हैं. चरणदास महंत की एक अलग कांग्रेस चल रही है. पता नहीं प्रदेश में कितनी कांग्रेस चल रही है. सब मिलकर भी कुछ अच्छा नहीं कर पाएंगे. इनसे सिर्फ प्रदेश को नुकसान ही होगा, लाभ नहीं होगा.

    Read More
  • गैंगरेप के आरोप में हेडमास्टर सस्पेंड: साथियों संग महिला के साथ की दरिंदगी!

    17-Aug-2024

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी नगरी बिलासपुर में गैंगरेप में शामिल हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद शिक्षक अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया है। बता दें कि आरोपी हेड मास्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। बताया जा रहा है कि शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में हेड मास्टर पदस्थ था। वहीं, गैंगरेप मामले में आरोपी हेड मास्टर जेल में बंद है।

     
    मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने अपने दो सा​थी प्रमोद सिंह चंदेल और यजवेंद्र सिंह चंदेल के साथ मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था। इसके बाद तीनों ने कार को सुनसान जगह ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
     
     
    पीड़ित महिला की शिकायत पर बीते 9 अगस्त को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले की जांच के बाद अब हेड मास्टर अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ये कार्रवाई की है।

    Read More
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने की डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील

    17-Aug-2024

    फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और दिल्ली के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ हुई घटना के बाद नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से मुलाकात की.

     
    इस दौरान एसोसिएशन ने उनके कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और सुरक्षा के बारे में उनकी चिंताओं के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से बात की थी. इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रतिनिधियों की मांगों को सुना और डॉक्टर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया.
     
    सरकार मांगों के प्रति है संवेदनशील
     
    सभी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को सूचित किया कि सरकार स्थिति से अवगत है और उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील है. 26 राज्यों ने पहले ही अपने राज्यों में स्वास्थ्य कर्मियों के संरक्षण के लिए कानून पारित कर दिया है.
     
    समिति का गठन का दिया आश्वासन
     
    एसोसिएशनों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं को देखते हुए मंत्रालय ने डॉक्टर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संभावित उपाय सुझाने के लिए एक समिति का गठन करने का आश्वासन दिया है. इस दौरान सभी हितधारकों के प्रतिनिधियों को समिति के साथ अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
     
    आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर आईएमए की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की गई थी. फोर्डा ने भी स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी. संयुक्त आरडीए की कल स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के साथ मुलाकात हुई थी. सभी मुलाकातों के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से ये नोटिफिकेशन आया है.

    Read More
  • प्रधानमंत्री मोदी आज ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ के तीसरे संस्करण को संबोधित कर रहे है.....

    17-Aug-2024

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मोदी आज ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ के तीसरे संस्करण को संबोधित कर रहे है. भारत आज ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ के तीसरे संस्करण की मेज़बानी कर रहा है, जो देश की ‘वसुंधैव कुटुम्बकम’ की दृष्टि को दर्शाता है.

     
    समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की दृष्टि को आगे बढ़ाता है, जैसा कि इस सप्ताह विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है.
     
    तीसरी ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ (VOGSS) का प्रमुख विषय “एक सशक्त ग्लोबल साउथ के लिए एक सतत भविष्य” है. यह समिट पिछले समिट्स में की गई चर्चाओं को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करेगी, जो कि विश्व के विभिन्न जटिल चुनौतियों जैसे संघर्ष, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा संकट, जलवायु परिवर्तन – जो सभी विकासशील देशों को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं, पर चर्चा करेगी.
     
     विदेश मंत्रालय ने पहले अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में बताया था कि ग्लोबल साउथ के सभी देशों को समिट के लिए आमंत्रित किया गया है.
     
    समिट में, ग्लोबल साउथ के देशों के बीच विकासात्मक क्षेत्र में चुनौतियों, प्राथमिकताओं और समाधानों पर चर्चा जारी रहेगी. तीसरी VOGSS वर्चुअल प्रारूप में आयोजित की जाएगी और इसमें नेताओं की सत्र और मंत्रिस्तरीय सत्र शामिल होंगे.
     
    प्रधानमंत्री मोदी राज्य/सरकार के स्तर पर उद्घाटन सत्र की मेज़बानी करेंगे. नेताओं के सत्र का विषय वही है जो समिट का प्रमुख विषय है, अर्थात् “एक सशक्त ग्लोबल साउथ के लिए एक सतत भविष्य”.
     
    इसके अतिरिक्त, 10 मंत्रिस्तरीय सत्र होंगे जिनमें शामिल हैं:
     
    विदेश मंत्रियों का सत्र “ग्लोबल साउथ के लिए एक अनूठी परिप्रेक्ष्य की दिशा”
     
    स्वास्थ्य मंत्रियों का सत्र “एक दुनिया-एक स्वास्थ्य”
     
    युवा मंत्रियों का सत्र “बेहतर भविष्य के लिए युवा सहभागिता”
     
    वाणिज्य/विपणन मंत्रियों का सत्र “विकास के लिए व्यापार – ग्लोबल साउथ की दृष्टि”
     
    सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रियों का सत्र “विकास के लिए डीपीआई – एक ग्लोबल साउथ दृष्टिकोण”
     
    वित्त मंत्रियों का सत्र “लोगों-केंद्रित दृष्टिकोण से वैश्विक वित्त”
     
    दूसरा विदेश मंत्रियों का सत्र “ग्लोबल साउथ और वैश्विक शासन”
     
    ऊर्जा मंत्रियों का सत्र “सतत ऊर्जा समाधान – एक सतत भविष्य के लिए”
     
    शिक्षा मंत्रियों का सत्र “मानव संसाधन विकास को प्राथमिकता देना: एक ग्लोबल साउथ दृष्टिकोण”
     
    पर्यावरण मंत्रियों का सत्र “प्रगति के रास्ते – जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए ग्लोबल साउथ की दृष्टि”

    Read More
  • क्लोरीन गैस का रिसाव होने के बाद एयरपोर्ट पर मची भगदड़ .......

    17-Aug-2024

    लखनऊ के सरोजनीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया. कार्गो एरिया से क्लोरीन गैस का रिसाव होने के बाद एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई.

     
    बताया जा रहा है कि प्लेन लखनऊ से गुवाहाटी जा रही थी. एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर स्कैनिंग के दौरान मशीन ने बीप किया. कैंसर रोधी दवाएं लकड़ी के बॉक्स में पैक थीं, जिसमें रेडियो एक्टिव एलिमेंट का इस्तेमाल होता है. बॉक्स खोलते ही गैस निकल गई. कर्मचारी बेहोश नहीं हुए हैं. आइसोलेट किए गए हैं. मामले की जांच चल रही है. यात्रियों को हटाकर स्पेस खाली करवाया गया है.
     
    एयरपोर्ट के कार्गो एरिया से मेडिकल उपयोग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है. इस गैस के रिसाव ने इलाके में हड़कंप मच गया है. एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी लोगों को कार्गो एरिया से दूर रहने के निर्देश जारी किए हैं. इसके अलावा मौके पर पुलिस फोर्स और दमकलकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है.

    Read More
  • अमेरिकी अदालत ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी ...

    17-Aug-2024

    वाशिंगटन। 2008 के मुंबई आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा को बड़ा झटका लगा है. भारत द्वारा वांछित तहव्वुर राणा को बड़ा झटका देते हुए अमेरिकी अपील अदालत ने फैसला सुनाया है कि दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है.

     
    15 अगस्त को अपने फैसले में अदालत ने कहा, “(भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण) संधि राणा के प्रत्यर्पण की अनुमति देती है.”
     
    राणा द्वारा दायर अपील पर फैसला सुनाते हुए, नौवें सर्किट के लिए अमेरिकी अपील अदालत के न्यायाधीशों के एक पैनल ने कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में जिला न्यायालय द्वारा उसकी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को खारिज करने की पुष्टि की, जिसमें मुंबई में आतंकवादी हमलों में उसकी कथित भागीदारी के लिए मजिस्ट्रेट न्यायाधीश द्वारा उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने के प्रमाणीकरण को चुनौती दी गई थी.
     
    पैनल ने माना कि प्रत्यर्पण आदेश की बंदी प्रत्यक्षीकरण समीक्षा के सीमित दायरे के तहत राणा का कथित अपराध संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि की शर्तों के अंतर्गत आता है, जिसमें प्रत्यर्पण के लिए नॉन बिस इन आइडेम (दोहरा खतरा) अपवाद शामिल है “जब वांछित व्यक्ति को अनुरोधित राज्य में उस अपराध के लिए दोषी ठहराया गया हो या बरी कर दिया गया हो जिसके लिए प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया है”.
     
    तीन न्यायाधीशों के पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि सह-षड्यंत्रकारी की दलील समझौते ने एक अलग परिणाम को बाध्य नहीं किया. पैनल ने माना कि नॉन बिस इन आइडेम अपवाद लागू नहीं होता क्योंकि भारतीय आरोपों में उन अपराधों से अलग तत्व शामिल थे जिनके लिए राणा को संयुक्त राज्य अमेरिका में बरी किया गया था.
     
    पैनल ने अपने फ़ैसले में यह भी माना कि भारत ने मजिस्ट्रेट जज के इस निष्कर्ष का समर्थन करने के लिए पर्याप्त सक्षम साक्ष्य प्रदान किए हैं कि राणा ने आरोपित अपराध किए हैं. पैनल के तीन जजों में मिलन डी स्मिथ, ब्रिजेट एस बेड और सिडनी ए फ़िट्ज़वाटर शामिल थे.
     
    पाकिस्तानी नागरिक राणा पर मुंबई में बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमले करने वाले एक आतंकवादी संगठन को समर्थन देने से संबंधित आरोपों पर एक अमेरिकी जिला अदालत में मुकदमा चलाया गया था. जूरी ने राणा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन को भौतिक सहायता प्रदान करने और डेनमार्क में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की नाकाम साजिश को भौतिक सहायता प्रदान करने की साजिश रचने का दोषी ठहराया.

    Read More
  • मोहम्मद युनूस ने पीएम मोदी को बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का दिया आश्वासन....

    17-Aug-2024

    नई दिल्ली। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने 16 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया. बातचीत के दौरान मोहम्मद युनूस ने पीएम मोदी को बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया.

     
    पीएम मोदी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस का फोन आया. मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया. लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया.”
     
    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने कॉल के दौरान लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की. उन्होंने विभिन्न विकास पहलों के माध्यम से बांग्लादेश के लोगों का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया.
     
    बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के महत्व को भी रेखांकित किया.” यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यक समूहों की सुरक्षा और संरक्षण करेगी.
     
    बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने संबंधित राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की.
     
    यह मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता जताए जाने के एक दिन बाद आया है.
     
    मोदी की यह टिप्पणी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों की व्यापक घटनाओं को लेकर बढ़ते तनाव के बीच आई है. 5 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कई सप्ताह तक चली हिंसा के बाद इस्तीफा दे दिया था. हसीना इस्तीफा देकर भारत भाग गई थीं.
     
    मोदी ने लाल किले से कहा, “एक पड़ोसी देश के रूप में, मैं बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ है, उसके बारे में चिंता को समझ सकता हूं. मुझे उम्मीद है कि वहां की स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी. खास तौर पर, 140 करोड़ देशवासियों की चिंता यह है कि वहां हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. भारत हमेशा चाहता है कि पड़ोसी देश शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े,”
     
    बता दें कि कुछ दिन पहले यूनुस ने ढाका में ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया और बांग्लादेश के हिंदू समुदाय से संपर्क किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों के सदस्यों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
     
    15 साल तक बांग्लादेश पर शासन करने वाली हसीना (76) ने बड़े पैमाने पर विरोध के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. यह विरोध शुरू में नौकरी-कोटा योजना के खिलाफ आंदोलन के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद यह एक बड़े आंदोलन में बदल गया और उन्हें सत्ता से हटाने की मांग की गई.
     
    शेख हसीना के जाने के बाद, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पद की शपथ दिलाई.
     

    Read More
  • हिंसा की लपेट में उदयपुर: चाकूबाजी के बाद कार में आग, तोड़फोड़

    16-Aug-2024

    राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में एक छात्र को चाकू मारने की वारदात ने हिंसा का रूप ले लिया है। लोगों ने शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की और पथराव किया। एक गैरेज में खड़ी कारों को आग भी लगा दी। पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। हिंदूवादी संगठनों ने बाजार बंद करवाए है।

     
    आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को पलटा दिया। साथ ही शहर के कई इलाकों में पथराव की भी घटनाएं सामने आई। दरअसल, शहर के सरकारी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी छात्र को अध्यापक की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल छात्र का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। यह घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र की है।
     
     
    घायल छात्र को शिक्षक महाराणा भोपाल एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के कई इलाकों में दुकानें बंद करवा दी है. कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच की जा रही है. साथ ही बताया गया कि दोनों छात्र एक ही क्लास में पढ़ते हैं. दोनों के बीच पहले क्या विवाद हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन जब लंच हुआ तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया था
     
    कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि हमला कर फरार हुए नाबालिग छात्र को डिटेन कर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही शहर में धारा 144 लगा दी गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर इलाके की दुकानों को बंद करवा दिया है। एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फिलहाल सभी आलाधिकारियों की प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। डॉक्टर्स की टीम घायल छात्र की लगातार मोनिटरिंग कर रही है। वहीं, शहर के तमाम नेता भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी प्रमोद सामर सहित अन्य नेता अस्पताल में मौजूद हैं।
     
    घायल छात्र को शिक्षक महाराणा भोपाल एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शहर के कई इलाकों में दुकानें बंद करवा दी है। दोनों छात्र एक ही क्लास में पढ़ते हैं। दोनों के बीच पहले क्या विवाद हुआ, इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन जब लंच हुआ तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

    Read More
  • ममता बनर्जी ने की आरोपी को फांसी देने की मांग, रेप पीड़िता के लिए सड़क पर उतरीं

    16-Aug-2024

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में मौलाली से डोरीना चौराहे तक एक विरोध रैली का नेतृत्व किया, जिसमें कोलकाता की महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की गई, जिसकी पिछले सप्ताह एक सरकारी कॉलेज और अस्पताल में कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी। ममता ने इस रैली में कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी बातें फैला कर सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है, लोगों को इस झूठ से बचना होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आए हजारों तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और सांसदों ने आरोपी को मृत्युदंड देने की मांग करते हुए नारे लगाए। इस रैली से पहले भी ममता सीबीआई को जल्द जांच पूरी करने और आरोपी को फांसी देने का अल्टीमेटम दे चुकी हैं।

     
    हम चाहते हैं कि सच सामने आए, लेकिन लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है:  ममता बनर्जी
    रैली में ममता बनर्जी ने अस्पताल में हुई तोड़-फोड़ के लिए भाजपा और सीपीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन दोनों के गठजोड़ का पर्दाफाश होना चाहिए, इनके गुंडों के खिलाफ जनता ने और डॉक्टरों ने जो साहस दिखाया, उसको मैं सलाम करती हूं। ममता ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि सच समाने आए लेकिन लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है। हमें झूठ से बचने की जरूरत है। इससे पहले जब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी तो ममता ने अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि जल्द से जल्द आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए।
     
    भाजपा और सीपीएम का प्रदर्शन भी जारी, हिरासत में लिए गए बड़े नेता
    आरजी कर अस्पताल के बाहर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया,इस दौरान उन्हें पुलिस का सामना करना पड़ा। भाजपा नेत्री रूपा गांगुली को पुलिस द्वारा हिरासता में ले लिया गया। इसके साथ ही भाजपा के महिला मोर्चा ने भी आज शाम को कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसके अलावा राज्य के एक और विपक्षी दल सीपीएम ने स्वास्थ मंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पूरे राज्य में धिक्कार दिवस की घोषणा की थी।
     
    आरजी कर मेडीकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रहीं ट्रेनी डॉक्टर के साथ नौ अगस्त को कॉलेज अस्पताल के सेमिनार कक्ष में कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। अगले दिन मामले में एक अस्पताल में ही काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को करीब 40 लोगों के एक समूह ने अस्पताल में घुसकर इमरजेंसी विभाग, नर्सिंग यूनिट और मेडीकल स्टोर में तोड़फोड़ की। पीटीआई कि रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ ने सेमिनार हॉल के एक हिस्से में भी तोड़फोड़ की, जहां डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। भीड़ ने उस मंच पर भी तोड़फोड़ की, जहां जूनियर डॉक्टर एक महिला डॉक्टर के कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे थे। पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस इस हमले में शामिल करीब 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
     
    पश्चिम बंगाल पुलिस के एडिशनल कमिश्नर मुरलीधर शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी ने एक ही बात दोहराई कि वह सभी यहां पर अपनी मर्जी से आए थे। लेकिन हम किसी साजिश की संभावना से इंकार नहीं कर सकते। हम हर नजरिए से इसकी जांच कर रहे हैं।

    Read More
  • दावते इस्लामी हिंद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    16-Aug-2024

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक व धार्मिक संस्था दावते इस्लामी हिंद रायपुर की ओर से विविध सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यकर्मो का आयोजन किया गया है जिसमें बच्चो की तिरंगा रैली, वृक्षारोपण, और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम शामिल है। संगठन के कासिम अत्तारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 09:00 बजे से रजा हाल मौदहापारा जामिअतुल मदीना से बच्चो की तिरंगा रैली निकाली गयी, इन रैली के माध्यम से शहर वासियो को देश‌प्रेम के साथ-साथ पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण की जरूरत और महत्व के बारे में भी संदेश दिया गया ।

    रैली के समापन के उपरांत रजा हाल मौदहापारा में शहर जामा मस्जिद के सदर हाजी फहीम साहब के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
    दावते इस्लामी के कल्याणकारी विभाग GNRF गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायपुर के डॉक्टर सत्यनारायण पाण्डे के मार्गदर्शन में GNRF के द्वारा आयोजित किया गया।

    Read More
  • सीएम डॉ मोहन यादव ने माधवराव सप्रे संग्रहालय में “भारतीय भाषा महोत्सव” कार्यक्रम का किया शुभारंभ ....

    16-Aug-2024

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने सप्रे संग्रहालय में भारतीय भाषा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वाचनालय, ग्रंथालय में सभी विचारकों की पुस्तकें रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री आरएसएस के विचारों की पुस्तकें महाविद्यालयों के लाइब्रेरी में रखने को लेकर यह बयान दिया है।

     
    शुक्रवार को भोपाल में माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय में आयोजित “भारतीय भाषा महोत्सव” का शुभारंभ कर पुस्तकों का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने आरएसएस के विचारकों की किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने को लेकर उठ रहे विवाद पर जवाब दिया हैं। उन्होंने कहा कि अभी पाठ्यक्रम का कोर्स बना नहीं है, अभी वो कोर्स बनना बाकी है। उसकी अपनी कमेटी है, उसका अध्ययन मंडल है वो फाइनल करेगा।
     
    डॉ यादव ने कहा कि 55 जिले के अंदर जो पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बनाए गए हैं। वहां हमने लाइब्रेरी बनाई है। हमने कहा है कि लाइब्रेरी में कोई भी विचारवान लेखक होगा, उन सभी की पुस्तकें वहां रखी जाएगी। हम वहां पुस्तके ना रखें तो क्या करें, पुस्तक रखनी पड़ेगी। पुस्तक रखने में अब वो राष्ट्रीय स्वयं संघ के हो या अन्य कोई भी हों। आपकी इच्छा हो तो पढ़ो और नहीं इच्छा है, तो मत पढ़ो।
     
    सीएम ने कहा कि हमारे यहां ऐसा माना जाता है कि ज्ञान दसों दिशाओं से आना चाहिए। ज्ञान का प्रवाह कभी नहीं रुकना चाहिए, भारत की विशेषता भी यही है। भारत के आगे बढ़ने का कारण भी यही है। डॉ यादव ने कहा कि हमारे यहां कहां गया है, सर्वे भवंतु सुखिन: हम तो सभी के लिए सोच कर चलने वाले हैं। दसों दिशाओं से जो विचार आते हैं, उसमें से हम अपने मूल विचार को भूले नहीं है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि वाचनालय, ग्रंथालय इसीलिए होते हैं, अभी ये परंपरा थोड़ी कम हो गई है। डॉ यादव ने कहा कि लाइब्रेरी में सभी प्रकार के कोर्स की पुस्तकें होने चाहिए।

    Read More
  • ISRO SSLV-D3 रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च, आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी…

    16-Aug-2024

    इसरो ने लॉन्च किया EOS-8 सैटेलाइट :- इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। इसरो ने देश के सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D3 से EOS-8 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसरो ने 16 अगस्त को 9 बज कर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से अपने सबसे छोटे रॉकेट से अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-8 और एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT को लॉन्च किया। ये सैटेलाइट आपदा के आने से पहले ही अलर्ट कर देगी। ये दोनों सैटेलाइट्स पृथ्वी से 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित गोलाकार कक्षा में स्थापित किए जाएंगे। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया, लॉन्चिंग सफल रही। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी।

     
    SSLV-D3 रॉकेट धरती की निचली कक्षा में 500 किलोग्राम तक के सैटेलाइट्स को 500 किलोमीटर से नीचे या फिर 300 किलोग्राम के सैटेलाइट्स को सन सिंक्रोनस ऑर्बिट में भेज सकता हैं। 2024 में बेंगलुरु मुख्यालय वाली अंतरिक्ष एजेंसी ने 1 जनवरी को PSLV-C58/XPoSat मिशन और 17 फरवरी को GSLV-F14/INSAT-3DS मिशन की सफल टेस्टिंग की थी।

    Read More
  • आज 78वां स्वतंत्रता दिवस ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराया....

    15-Aug-2024

     देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा झंडा फहरा दिया है। यह 11वीं बार है, जब प्रधानमंत्री लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराया। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा बार लाल किले पर ध्वजारोहण करनेे वाला प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी देश को संबोधित कर रह हैं, जिसकी थीम ‘विकसित भारत @2047’ रखी गई है. इसका उद्देश्य 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दिशा में सरकार की कोशिशों को आगे बढ़ाना है।

     
    इससे पहले प्रधानमंत्री राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट से मोदी लाल किला पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा है।
     
    पीएम मोदी ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को याद
     
    पीएम मोदी ने कहा,’आज हम उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने हमें एक स्वतंत्र देश दिया, हम आज उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हम चिंतित हैं, कई लोगों ने अपने प्रियजनों, अपनी संपत्ति को खो दिया है, हम उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं।

    Read More
  • एनसीएलटी ने एसकेएस पावर जेनरेशन के लिए सारदा एनर्जी एंड माइनिंग की समाधान योजना को दी मंजूरी ....

    14-Aug-2024

    मुंबई। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने एसकेएस पावर जेनरेशन (छत्तीसगढ़) के लिए सारदा एनर्जी एंड माइनिंग (एसईएमएल) की समाधान योजना को मंजूरी दे दी है. कंपनी को लेकर अडानी समूह और रिलायंस इण्डस्ट्रीज ने भी दिलचस्पी दिखाई थी.

     
    सारदा एनर्जी एंड माइनिंग की समाधान योजना को मंजूरी दिवाला एवं दिवालियापन संहिता (आईबीसी), 2016 के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के हिस्से के रूप दी गई है.
     
    न्यायमूर्ति अनु जगमोहन सिंह और किशोर वेमुलापल्ली की पीठ ने योजना को लेकर उठाई गई आपत्तियों को खारिज करते हुए एसईएमएल के पक्ष में फैसला सुनाया. पीठ ने अपने आदेश में कहा, “हम कॉर्पोरेट देनदार के लिए सफल समाधान आवेदक (सारदा एनर्जी) की योजना को मंजूरी देते हैं.” हालांकि, इस निर्णय तक पहुंचने की प्रक्रिया जटिल रही है.
     
    एसकेएस पावर की दिवालियेपन कार्यवाही अप्रैल 2022 में शुरू हुई, जब भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित ऋणदाताओं ने कुल ₹1,890 करोड़ के दावों के साथ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया.
     
    अडानी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड सहित कई प्रमुख समूहों ने शुरू में एसकेएस पावर में रुचि व्यक्त की थी, लेकिन संशोधित बोलियां प्रस्तुत नहीं कीं. अन्य बोलीदाताओं में एनटीपीसी, जिंदल पावर, टोरेंट पावर और सिंगापुर स्थित वैंटेज पॉइंट एसेट मैनेजमेंट शामिल थे.
     
    एसईएमएल की ₹2,000 करोड़ से अधिक की सफल बोली लेनदारों की समिति को देय लगभग सभी बकाया को कवर करती है, जो कंपनी के साथ जूझ रहे हैं.
     
    1973 में स्थापित सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स सारदा समूह की प्रमुख इकाई है. कंपनी का मुख्यालय छत्तीसगढ़ में है. कंपनी को भारत के सबसे कम लागत वाले स्टील उत्पादकों में से एक और फेरोएलॉय के सबसे बड़े निर्माताओं और निर्यातकों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है.

    Read More
  • कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर डॉक्टर्स हड़ताल पर, 6 हजार मरीज बिना इलाज के ही वापस

    14-Aug-2024

    लखनऊ. कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. जिसकी वजह से ओपीडी और आकस्मिक सेवाओं पर भी सीधा असर पड़ रहा है. लखनऊ के बड़े संस्थानों में शुमार पीजीआई और लोहिया अस्पतालों से 6 हजार मरीज बिना इलाज के ही वापस जा रहे हैं.

     
    इस हड़ताल से केजीएमयू से दो हजार मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए हैं. वहीं 70 ऑपरेशन टल गए हैं. लोहिया संस्थान की बात करें तो ढाई हजार मरीज ओपीडी से लौट गए. साथ ही करीब 20 ऑपरेशन टल गए हैं. सिविल अस्पताल से 500 मरीज ओपीडी से लौट गए और 10 ऑपरेशन टल गए.
     
    भर्ती मरीजों की हालत खराब
     
    हड़ताल की वजह से लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की हालत खराब हो गई है. वार्ड बॉय या नर्सों के भरोसे इलाज चल रहा है. जबकि कभी कभार सीनियर डॉक्टर्स निरीक्षण के लिए आ रहे हैं. मरीजों को दवाई, विगो इत्यादि के लिए परेशान होना पड़ रहा है. प्रतापगढ़ निवासी विनोद पांडेय, जिनके भाई का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, वे बताते हैं कि दवा खत्म हो जाने पर डॉक्टर्स नई दवाई भी नहीं लिख रहे हैं. जिससे कि मरीज की हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है. ऐसे में उन्होंने सरकार से इस विषय में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.

    Read More
  • जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में इंडियन आर्मी ने कैप्टन के शहीद होने की पुष्टि .....

    14-Aug-2024

    जम्मू-कश्मीर, इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आई है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार (14 अगस्त) को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए हैं, जबकि चार आतंकवादियों के मारे जाने की भी आशंका है। इंडियन आर्मी ने कैप्टन के शहीद होने की पुष्टि की है। रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के 48 नेशनल राइफल्स के एक कैप्टन शहीद हो गए हैं। इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी जारी है।

     
    बता दें भारत कल (15 अगस्त) को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी कायराना करतूत करने के लिए घात लगाए हुए हैं। इसी का नतीजा है कि राजधानी दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में हाई अलर्ट है।
     
    अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटॉप और डोडा जिले के असर के बॉर्डर के जंगलों में छिपे हैं, जिसके बाद वाहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार शाम 7:00 और 8:00 बजे के बीच सुरक्षाबल उसे कमरे में पहुंचे, जहां यह आतंकी आराम कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने हथियार और गोला बारूद वहां पर रखा हुआ था। इसके अलावा वे अपने पास में ही हथियार भी रखकर सोए हुए थे। जवानों को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। क्षाबलों से अपने आप को घिरते देख आतंकवादियों को तुरंत ही वह जगह खाली करनी पड़ी। दहशतगर्द हड़बड़ाहट में अपनी एक एम4 कार्बाइन और कुछ गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग गए। इसी दौरान सेना के कैप्टन शहीद हो गए।
     
    ताबड़तोड़ हमलों से दहल रहा जम्मू-कश्मीर
     
    बता दें कि डोडा जिले में पिछले महीने सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित 5 जवानों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
     
    कठुआ में आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला
     
    वहीं कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों ने घात लगाकर सेना के दो ट्रकों पर हमला किया था, जिसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। दोपहर के 3.30 बजे थे और कठुआ से करीब 123 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दो ट्रकों में सेना के करीब 12 जवान जा रहे थे।
     
    रक्षा मंत्री की बैठक के दौरान हुआ बड़ा हमला
     
    वहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के जरिए सेना पर किए जा रहे हमलों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (14 अगस्त) को बैठक की। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हुए। इसके अलावा डीजीएमओ और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बताया गया है कि बैठक में आतंकियों से निपटने पर प्लान तैयार करने को लेकर चर्चा की गई है।

    Read More
Top