रायपुर : दुष्कर्म के आरोप से घिरे डीएमई डाॅ. आदिले को राज्य सरकार ने तत्काल तत्काल कारवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। संविदा पर डीएमई के पद का निर्वहन कर रहे डाॅ. आदिले का कार्यकाल सितम्बर में समाप्त होने वाला था, जिसे बढ़ाए जाने की चर्चा थी लेकिन दुष्कर्म का आरोप सामने आते ही सरकार ने तमाम अटकलों पर विराम लगा है।
दुष्कर्म के आरोप के साथ ही अब डाॅ. आदिले पर पूर्व में लगे आरोपों के भी चिट्ठे खोले जाने की संभावना प्रबल हो गई है। चर्चा है कि डाॅ. आदिले पर 90 लाख से ज्यादा की अनियमितता का आरोप है, वहीं आरोप यह भी है कि डाॅ. आदिले ने इस भ्रष्टाचार में अपने पुत्र के फर्म का उपयोग करते हुए उसे लाभ पहुंचाया था।
रायपुर : प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अख्तर ने कोरोना को मात दे दी है। बताया जाता है कि उनके बड़े भाई को पहले से काफी तकलीफ थी, पूर्व में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। कुछ दिनों पूर्व कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया था । आज जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर है। मंत्री के परिवार के अन्य सदस्यों की तबियत भी ठीक बताई जा रही है।
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बड़े स्टील कारोबारी के ठिकाने में आयकर विभाग के दस्ते ने दबिश दी है। गुरुवार से चल रही सघन जांच में करीब 1 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति का पता चलने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार कारोबारी का इंदौर और भोपाल से कनेक्शन है और यहां स्टील के अलावा उनका रियल एस्टेट का भी कारोबार है। आयकर विभाग के अधिकारी अब तक करोबारी के ठिकाने पर डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी के भाेपाल और इंदौर में भी कारोबार हैं और वहां भी आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। स्टील कारोबारी रोहित मित्तल के ठिकाने से जब्त दस्तावेजों से यह बात सामने आ रही है कि उनके नाम पर एक निजी क्रिकेट स्टेडियम और क्रिकेट अकादमी भी है।
महासमुंद : राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को महासमुंद के कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका के चार पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सभी को गुलदस्ता भेंटकर व गमछा पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में निर्दलीय पार्षद बबलू हरपाल, जकांछ पार्षद राजेंद्र राजू चंद्राकर,निर्दलीय जगत महानंद व डमरूधर मांझी शामिल हैं । कांग्रेस प्रवेश करने वाले इन पार्षदों ने कहा कि संसदीय सचिव चंद्राकर की सक्रियता व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मकसूदन चन्द्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर, कृष्णा चन्द्राकर, अनिता रावटे, उषा पटेल, अरुणा शुक्ला, सती साहू, हरदेव ढिल्लो, हरबंश ढिल्लो, आलोक चन्द्राकर, अमरजीत चावला, सेवनलाल चन्द्राकर, वीरेंद्र चन्द्राकर, लक्ष्मण पटेल, राजेन्द्र चन्द्राकर, दाऊलाल चन्द्राकर, अरुण चन्द्राकर, मनोजकांत साहू, खिलावन साहू, संजय शर्मा, राशि महिलांग, ब्रिजेन हीरा बंजारे, चमन चन्द्राकर, नारायण नामदेव, दिलीप चन्द्राकर, गौरव चन्द्राकर, अनंत वर्मा, मनोरंजन भोई, खिलावन बघेल, हार्दिक सोना, साधना ठाकुर, धीरज सरफराज, तारा चन्द्राकर, ढेलु निषाद, नजरुदीन भाठी, हितेश साहू, धर्मेंद्र धीवर, सुनंदो बार्लो, तोषण कन्नौजे मौजूद थे।
रायगढ़ : रायगढ़ के मुरारीपाली ब्लॉक में एक सनसनीखेज वाक्या हुई है, यह वाक्या है मृत शरीर का चिता में आग लगते ही जीवित होने का । कभी - कभी इस तरह की बाते सुनने में आती है तो भरोसा नहीं होता । लेकिन यहां ऐसी ही एक घटना सामने आई है । जिसकी चर्चा दूर - दूर तक हो रही है । मुरारीपाली ब्लॉक के परमानंद यादव के परिवार में यह चमत्कार हुआ। जानकारी के मुताबिक इनकी पांच साल की बच्ची रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ जमीन पर सो रही थी तभी एक सर्प ने बच्ची को डस लिया। बच्ची के परिवार वालों की नींद जब अचानक खुली तो वे सन्न रह गये क्योंकि उसके बिस्तर पर एक नाग कुंडली मारे बैठा था। परिजनों ने नाग से बच्ची को दूर किया और तुरंंत बिना देरी किए उसे जिला अस्पताल लेकर गये। जिला अस्पताल में शुरुआती जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। क्रिया कर्म के लिए परिवार वाले बच्ची के सुन्न पड़े शरीर को लेकर घर आ गए। अगले दिन सुबह सारे रिश्तेदार परमानंद के यहां इकट्ठे हुए । कर्मकांड के बाद बच्ची के शव के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई। चिता में लकड़ी सजाई गई और बच्ची को विधान के साथ कफन समेत चिता पर लिटाया गया। कोरोना के काऱण पारिवारिक लोगों ने ही इस विधान में हिस्सा लिया। पंडित ने मंत्र पढ़ने शुरु किए और शरीर की आखिरी विदाई देने की प्रक्रिया शुरु हुई। सारे विधान के बाद पिता ने बच्ची की चिता को आग लगा दिया। चिता धूं-धूं करके जल ही रही थी कि अचानक चिता से रोने की आवाज आने लगी। पहले तो लोग इस तरह की आवाज सुनकर डर गए । फिर जब बच्ची जोर जोर से रोने लगी तो उसके पिता ने आनन-फानन में चिता से लकड़ियां हटाई और जिगर के टुकड़े को बाहर खींच लिया। हर कोई इस हैरान कर देने वाले दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गया। बच्ची भी अपने पिता के सीने से लिपटकर रोने लगी। आखिरकार जिस बच्ची को उसके परिवार ने अर्थी में श्मशान के लिए विदा किया था वो अपने पिता के साथ गोद में वापस घर आई। जिसके बाद से घर में खुशहाली का माहौल है।
रायपुर : वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में देश में रोजगार नहीं होगा, किसी युवा को रोजगार नहीं मिलेगा। देश में यह स्थिति 70 साल में पहली बार आएगी। देश में 90 प्रतिशत रोजगार असंगठित क्षेत्र देता है, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्बाद कर दिया है। मैंने पिछली बार देश में आर्थिक संकट आने की बात कही थी, तब लोगों ने कहा राहुल गलत बोल रहा है, मीडिया ने मेरा मजाक उड़ाया, अब भी मेरी बात मत मानों, आपको दिख जाएगा।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय मंे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शिता, पंचायती राज, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसी पहल आज 21 वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव जी की याद दिलाती हैं। राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। राजीव जी के जन्मदिवस को पूरे देश में सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
रायपुर : कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रभाव को देखते हुए मुहर्रम में इस साल रायपुर में सिर्फ दो स्थानों से ताजिया निकल सकेगा। इसमें भी 4 से ज्यादा व्यक्तियों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। वहीं, भिलाई और दुर्ग में 10 दिन तक होने वाला आयोजन रद्द कर दिया गया है। इस बारे में रायपुर और दुर्ग-भिलाई प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
रायपुर : प्रदेश में अब और लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, सरकार चाहती है कि जरूरत पड़ने पर व्यावसायिक गतिविधियों को रियायत दें, दुकानों को खोलने का वक्त और बढ़ाएं। हम किसी भी तरह से आर्थिक गतिविधियों को रोकने के पक्ष में नहीं हैं। यह बातें सरकार के प्रवक्ता और रायपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से कहीं। रायपुर के कलेक्टर दफ्तर में बुधवार की दोपहर कोरोना संक्रमण से निपटने के मुद्दे पर बैठक बुलाई गई थी। इसमें सांसद, मंत्री और कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर मौजूद थे। बैठक करीब 2 घंटे चली।
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सिग्नल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एक गुट की तरफ से गोली भी चलाए जाने की खबर है। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं, मगर मारपीट में पंकज मिश्रा नामक युवक के घायल हो गया है। उसे रायपुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है । इस मारपीट में शामिल दोनों गुट के लोग अलग - अलग पार्टी के बताये जा रहे है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के सिग्नल चौक पर मंगलवार रात करीब 10.30 बजे दो बाइक सवार युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से कई युवक मौके पर पहुंच गए और उनके बीच मारपीट होने लगी। इस बीच एक गुट ने बंदूक निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को वहां से हटाया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं पुलिस भी इस मामले मे बोलने से बच रही है।
जशपुर : पत्थलगांव से सोमवार दोपहर को अगवा हुई 9 साल की बच्ची प्रियंका धरमजयगढ़ के सोखामुडा गांव के जंगल में मिली । पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि बच्ची को अगवा करने वाले का पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज में एक अधेड़ के साथ बच्ची जाती हुई दिखाई दी थी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने समस्त छत्तीसगढ़वासी एवं किसान भाई बहनो को पोला त्यौहार की बधाई दी और छत्तीसगढ़ प्रदेश की उन्नति, खुशहाली एवं तरक्की की कामना की|
रायपुर : ऊर्जा विभाग ने छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी के रूप में अब तक ईडी रहे हर्ष गौतम की नियुक्ति कर दी है। लंबे समय बाद CSPDCL में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के व्यक्ति की बतौर एमडी नियुक्ति हो रही है। इसके पहले कई सालों तक इस महत्वपूर्ण पद पर प्रशासनिक पृष्ठभूमि के अफसरों की नियुक्ति की जाती रही है, जिस पर इंजीनियर्स ने कई बार आपत्तियां भी व्यक्त की थी कि तकनीकी पद होने के कारण इस पर सिविल सेवा के अफसरों की बजाय इलेक्ट्रीसिटी इंजीनियरिंग की विशेषज्ञता रखने वाले व्यक्ति की नियुक्ति की जाए। इंजीनियर्स और बिजली कर्मचारियों की मंशा के अनुरूप लंबे समय बाद हुई ऐसी नियुक्ति से इंजीनियरों के अलावा कर्मचारी वर्ग भी खुश है।

रायपुर : अब बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है । इसकी मुख्य वजह बिजली क्षेत्र में निजीकरण के चल रहे प्रयासों को बताया जा रहा है । मंगलवार से यहां प्रदेश में आंदोलन की शुरुआत हो रही है। बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की राष्ट्रीय समन्वय समिति ने आंदोलन में 15 लाख कर्मियों के शामिल होने का दावा किया है। कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम करेंगे। कुछ राज्यों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इस आंदोलन की वजह से बिजली व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। लेकिन सरकार नहीं मानी तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
रायपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर खूंटाघाट डैम के तेज बहाव में फंसे युवक का आज रेस्क्यू किया गया । इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर ने युवक को तेज बहाव से बाहर निकाला । एयर फोर्स के इस कार्य को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सलाम किया है । उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, सलाम है आपको । तेज बहाव के बीच फंसे युवक को आज रेस्क्यू किया गया है । आपकी हिम्मत और संकल्प शक्ति एक बार फिर साबित हुई है। हम सब छत्तीसगढ़वासी भारतीय वायुसेना सहित बचाव में जुटी समस्त टीम को बधाई देते हैं । नभःस्पृशं दीप्तम्।
Adv