बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ की राज्यपाल 15 तक क्वारंटीन हुई

    04-Sep-2020

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके कोरोना संक्रमण के चलते अपने गृह जिले छिंदवाड़ा स्थित निवास पर 15 सितंबर तक क्वारंटीन पर हैं। राज्यपाल ने कहा है कि गत दिनों संपर्क में आए कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपने आप को कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन किया है। इस दौरान मिलने-जुलने पर रोक लगी रहेगी। किसी को आवश्यक कार्य होने पर राजभवन के ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। राज्यपाल ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि इस समय राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। अतः नागरिकगण घरों पर ही रहें और आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले, सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करें, भीड़ वाले जगहों पर न जाएं, मास्क का उपयोग करें और हमेशा साबुन से हाथ धोएं। बच्चें और बुजुर्गों को घर पर ही रखें, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्वों का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम-प्राणायाम करें।

  • महिला ने जीभ काटकर चढ़ा दी महादेव को

    04-Sep-2020

     बिलासपुर : रतनपुर इलाके में शुक्रवार को सुबह एक महिला ने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर बहिया महादेव को अर्पित कर दी । यह मामला ग्राम नेवसा का है। महिला की इस हरकत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार नेवसा में स्थित शिव मंदिर में लोग प्रति दिन पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। शुक्रवार को रामकली सूर्यवंशी पति भगवान दिन सूर्यवंशी (55) भी शिव मंदिर पहुंची थी। पूजा पाठ के दौरान उसने जीभ काटकर चढ़ा शिव जी में चढ़ा दी। इसके बाद महिला बेसुध होकर वहीं गिर गई। कुछ घंटे बाद जब अन्य लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने यह देखा, इसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।

  • गोपनीय सैनिक के फेर में नक्सलियों ने की 2 युवकों की हत्या

    04-Sep-2020

    दंतेवाड़ा : गोपनीय सैनिक मानकर नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी, इतना ही नहीं उनके परिजन को भी बेरहमी से पीटा। नक्सलियों ने सड़क पर फेंके गए शवों के पास बैनर लगाकर उन्हें गोपनीय सैनिक बताया है। उधर पुलिस ने मारे गए ग्रामीणों के सैनिक होने से इनकार किया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। परिजन मारे गए युवकों में से एक की शादी तय कर लौट रहे थे।

    किरंदुल थानाक्षेत्र के तोकापारा निवासी अशोक कुंजम की शादी तय करने के लिए बीजापुर के डूडी टुन्नार गए थे। वहां से लौटने के दौरान शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने हरेली गांव के पास उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बंदा कुंजम, अशोक कुंजम सहित उनके परिजन से मारपीट शुरू कर दी। नक्सलियों ने अशोक कुंजम और बंदा कुंजम की हत्या कर दी। शव के पास नक्सलियों ने एक बैनर भी लगा दिया। इसमें दोनों को गोपनीय सैनिक बताया गया। साथ ही लिखा है कि इनकी हत्या के लिए एसपी अभिषेक पल्लव जिम्मेदार है। घटना के बाद से आसपास के गांव के ग्रामीणों का गुस्सा नक्सलियों पर फूट पड़ा। सभी ग्रामीण थाने पहुंच गए हैं और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दोनों युवकों के शवों को भी थाने लाया जा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी नक्सलियों को लेकर आक्रोश है।
  • पुलिस ने की पत्रकार की डंडे से पिटाई

    03-Sep-2020

     रायपुर : राजेंद्र नगर थाना इलाके में गुरुवार की शाम सहायक उप निरीक्षण ने पत्रकार की डंडे से पिटाई कर दी। यह घटना मास्क चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान हुई। एएसआई ने गुस्से में डंडा को पत्रकार के पेट में घुसाने की कोशिश की और फिर इसी डंडे से पीटा। बताया जाता है कि मास्क की जांच कर रही महिलाओं से जांच की कार्रवाई को लेकर पत्रकार ने जानकारी एकट्ठी करना चाही तभी एएसआई ने हमला कर दिया। पत्रकार ने अपना परिचय भी दिया मगर एएसआई ने नहीं सुनी। अब इस मामले में एएसआई जेपीएस ठाकुर के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है। बताया जाता है कि कुछ देर बाद इस मामले में महिलाओं को थाने लाकर एएसआई जेपीएस ठाकुर ने पत्रकार के खिलाफ शिकायत करने का दबाव बनाया। थाने में ही पुलिसकर्मी ने तेवर दिखाते हुए देख लेने की धमकी दी...। इस पूरी घटना से आक्रोषित पत्रकार राजेंद्र नगर थाने पहुंच गए। मामले की जानकारी एसएसपी अजय यादव को दी गई। उन्होंने इस मामले में विभागीय कार्रवाई का आश्वासन पत्रकारों को दिया। थाने में इस प्रकरण पर कार्रवाई की मांग के साथ पत्र दिया गया है। 

  • बढ़ते अपराधों पर डीजीपी चिंतित, पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब रखी जायेगी नजर

    03-Sep-2020

     रायपुर : राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थी काफी चिंतित हैं। उन्होंने इस पर रोक लगाने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर रखने का फैसला लिया है । उनके मुताबिक अब जिले के साथ ही सीधे पुलिस मुख्यालय से भी सभी थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जायेगी। अब सभी थाना प्रभारियों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। जहां वे अपने थाना की कार्यप्रणाली, घटित अपराधों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी देंगे। इस ग्रुप में स्वयं डीजीपी मॉनिटर करेंगे। श्री अवस्थी ने यह बातें पुलिस मुख्यालय में वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये थाना प्रभारियों के लिये आयोजित कार्यशाला में कही है। उन्होंने कहा कि जो थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश नहीं लगाएंगे उन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। थाने में वही आता है जो पीड़ित होता है। पुलिस का बेसिक काम पीड़ित को न्याय दिलाना और दोषियों पर कार्रवाई करना है। महिला और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस थानों की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। एक माह बाद थाना प्रभारियों के कामकाज की फिर से समीक्षा की जाएगी। जिसके अपराधों पर नियंत्रण ना कर पाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और अच्छा काम करने पर थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

  • युवक की चाकू मारकर हत्या

    03-Sep-2020

     भिलाई : पुरानी रंजिश को लेकर भिलाई में एक युवक की हत्या हो गई । पुलिस ने दोनों हमलावर युवकों को पकड़ लिया है। बताया जाता है कि चाकू के हमले से बुरी तरह घायल डी. मनीष को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स रायपुर ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान गुरुवार को युवक की मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक मृतक सेक्टर 6 का रहने वाला था और मजदूरी करता था। बुधवार की रात सेक्टर 6 इस्पात क्लब के पीछे डी.मनीष और उसके बड़े पापा डी.रमेश बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान जानपाल व रमेश आए और रंजिश की बात को लेकर डी.मनीष के साथ वादविवाद कर चाकू से हमला कर दिया। 

  • फूल बरसा कर दी गई शोभा को अंतिम बिदाई

    03-Sep-2020

     राजनांदगांव : पूर्व महापौर एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शोभा सोनी का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया। शव वाहन से उनका पार्थिव शरीर शहर के आउटर में स्थित गठला मुक्तिधाम ले जाया गया। रास्ते में आम लोग और भाजपा नेता अंतिम दर्शन के लिए चौराहों पर मौजूद रहे। शोभा सोनी अमर रहे के नारे लगाते रहे। डाकघर चौक और नगर निगम के सामने लोगों ने शव वाहन पर फूल बरसाए। बुधवार को शोभा सोनी की कोरोना संक्रमण के चलते रायपुर एम्स में मौत हो गई थी। मुक्ति धाम में उनके पति ने मुखाग्नि दी। 

  • 39 तकनीकी सहायकों को समयमान वेतन, वोरा के प्रति जताया आभार

    03-Sep-2020

     रायपुर : स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन में पदस्थ 39 तकनीकी सहायकों को प्रथम समयमान वेतनमान प्रदान करने की स्वीकृति मिलने से कार्पोरेशन के सभी तकनीकी सहायकों में खुशी की लहर हैं। 10 साल से वेतनमान की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। दूरदराज से आए तकनीकी सहायकों ने नवा रायपुर स्थित कार्पोरेशन के मुख्यालय में वोरा के प्रति आभार जताया। कार्पोरेशन मुख्यालय के सभागार में संक्षिप्त कार्यक्रम में मुंगेली के शाखा प्रबंधक व स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर सिंह, तकनीकी सहायक रचना वर्मा व अभिषेक गंजीर ने वोरा का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। जयरामनगर के शाखा प्रबंधक अविनाश नागदोने और सुधाकर सिंह ने चेयरमैन को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान वोरा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा की। समस्याएं सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वोरा ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत के कारण ही कार्पोरेशन बेहतर सेवाएं दे रहा है। अधिकारी-कर्मचारियों को हरसंभव बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। वोरा ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर मैदानी अधिकारी-कर्मचारी सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

    तकनीकी सहायकों ने निगम के सेटअप के अनुसार कई साल से पेंडिंग पदोन्नति प्रक्रिया का लाभ देने की मांग की। अधिकारी-कर्मचारियों को सेंट्रल हाउसिंग कार्पोरेशन व आंध्र प्रदेश के वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन में लागू उच्चतर वेतनमान देने का अनुरोध भी किया। वोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इन मांगों पर विचार करने के बाद शीघ्र यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में शाखा गितपुरी के प्रबंधक अमित पांडेय ने आभार प्रदर्शन किया। आभार कार्यक्रम में संदीप सिंह, गायत्री जांगड़े, सुखराज नायक, अमेरिका देवांगन, प्रशांत जोशी सहित सभी तकनीकी सहायक मौजूद थे।

  • पूर्व महापौर शोभा सोनी की कोरोना से मौत

    02-Sep-2020

      राजनांदगांव : राजनांदगांव की पूर्व महापौर शोभा सोनी की कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनका इलाज रायपुर के एम्स में चल रहा था। करीब 2 हफ्ते पूर्व वह कोराना संक्रमित पाई गई थी । आज दोपहर उन्होंने एम्स में दम तोड़ दिया। अभी वर्तमान मे राजनांदगांव नगर निगम में वे नेता प्रतिपक्ष थी। शोभा सोनी राजनांदगांव की पूर्व महापौर और छत्तीसगढ़ मे भाजपा सरकार के समय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रही है। भाजपा की दंबग नेत्रीय की मौत के बाद पार्टी के साथ राजनीति, गैर-राजनीतिक, समाजिक और जिले में शोक की लहर है। वही नागरिक काफी दहशत भी महसूस कर रहे हैं। जिले मे लगतार कोरोनो से मौत के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य् विभाग सहित आम नागरिको में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक जिले में कोरोनो से 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

  • तीसरी मौत के बाद मंत्रालय में प्रदर्शन

    02-Sep-2020

     रायपुर : नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। तीसरी मौत के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इंद्रावती भवन में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

     

    यहां मंत्रालय व संचालनालय में भी कोरोना का कहर फूटा है। पिछले दिनों इंद्रावती भवन में हुए कोरोना जांच में 227 में से 84 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं अब तक तीन लोगों की मौत भी कोरोना से हो चुकी है। पिछले पशुपालन विभाग के एक अधिकारी और श्रम विभाग के एक कर्मचारी की मौत के बाद सोमवार को नगर निवेश विभाग की एक महिला कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गयी। इंद्रावती भवन में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। यहां 5000 से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी तैनात हैं, लेकिन कोरोना के मद्देनजर किसी तरह का ऐहितियात नहीं बरता जा रहा है। 

  • प्रधानमंत्री सड़क में नाबालिगों से काम लेने का सिलसिला थम नहीं रहा

    01-Sep-2020
    अम्बागढ़ चौकी : प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों में नाबालिगों से कार्य लेने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सड़क निर्माण एजेंसि बाफना कन्ट्रक्सन के द्वारा पीडिंगपार, दुगाटोला, चिहका टोला रोड पर बाल श्रमिक अधिनियम का खुले आम धज्जी उड़ाई जा रही है। यहां 13 से लेकर 17 वर्ष के उम्र वाले बच्चों से लगातार काम लिया जा रहा है । इतना ही नहीं सड़क निर्माण में लगे इन बाल मजदूरों को मात्र 150 रूपये प्रति दिन के हिसाब से रोजी दिया जा रहा है जो शोषण की श्रेणि में आता है। इसी प्रकार कुसुम कसा ,निगम चुवा, पेंदल कुही क्षेत्रो में भी बाल श्रमिको से काम कराया जा रहा है जिसका शिवसेना जिला राजनांदगांव ने विरोध करते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी मोहला को ज्ञापन सौंप कर बाफना कन्ट्रेक्सन के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने का आग्रह  किया है । दिनेश ताम्रकार शिवसेना ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने यैसे ठेकेदारो का लायसेंस रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि नाबालिगों से कार्य लेने व कम मजदूरी देने की शिकायत के बावजूद यदि कोई कारवाई नहीं की गई तो आंदोलन का रूख अपनाया जायेगा । इस मौके पर शिवसेना  मोहला ब्लॉक अध्यक्ष भागबलि प्रधान, विधान सभा अध्यक्ष हेमन्त सोनी, सचिव तपसी यादव, भूषण ठाकुर, तोरण यादव, बिसाहू राम यादव, योगेन पुजारी, कुलदीप यादव एंव समस्त ब्लॉक मोहला के शिवसैनिकगण उपस्थित थे । 
  • उधारी की रकम को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या

    01-Sep-2020

     रायपुर : राजधानी से लगे ग्राम नरदहा में चाकू बाजी में एक युवक की हत्या हो गई । गांव के कामदेव धीवर और खिलेश्वर साहू में उधारी का लेन देन था । दोनों गांव में लड़ों खेल रहे थे। इसी दौरान उधारी की रकम को लेकर विवाद हो गया। खिलेश्वर ने उधारी की रकम मांगी। इसे लेकर दोनों दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि खिलेश्वर ने कामदेव पर चाकू से वार कर दिया । जिससे कामदेव की मौत हो गई । आरोपी खिलेश्वर को विधानसभा पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

  • कांग्रेस संघ के अंशु कार्यालय सचिव नियुक्त

    01-Sep-2020

     रायपुर : अॉल इंडिया कांग्रेस संघ, उत्तर विधान सभा के अंशु महाराज कार्यालय सचिव नियुक्त किये गए हैं। अंशु की नियुक्ति से उनके दोस्तों में हर्ष का माहौल है। उनके दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है। 

  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेन्डी ने बांटा आक्सी मीटर

    31-Aug-2020
    राजनांदगांव : आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में  पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त  को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेन्डी की उपस्थति  में राजनांदगांव  शहर  के मध्यस्थल रामायण समिति भवन में कार्यक्रम संपन्न  हुआ । आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेन्डी के साथ कांकेर जिला अध्यक्ष हरीश चक्रधारी भी मौजूद थे । आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेन्डी द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आव्हान पर आक्सी मीटर वितरित किया । आक्सी मीटर के सम्बन्ध में बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर लोगों के आक्सीजन लेवल की जांच करेंगे व कोरोना से बचाव के उपाय बताएँगे । श्री हूपेन्डी ने शिक्षा रोजगार व स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता के साथ प्रदेश की व्यवस्थाओं पर दुःख जताते हुए सत्तासीन सरकार से तत्काल व्यस्थित करने की मांग की। 14580  चंयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दिए जाने पर भी मौजूद क्रांतिकारी युवाओं से अपील कर कहा कि हस्ताक्षर अभियान से भुपेश सरकार से चयनित अभ्यिर्थियों की नियुक्ति व छत्तीसगढ़िया  बेरोजगारों को तत्कालाल नियुक्ति देने की मांग की । अन्यथा निकट भविष्य में होने वाले गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहने के लिए कहा  ।कार्यक्रम  में उपस्थित प्रदेश सह संगठन मंत्री राणा  संदीप सिंह  ने उद्बबोधन में  प्रदेश के युवाओं को आमंत्रित कर क्रांतिकारी अभिवादन के लिए तैयार रहने के लिए कहा, सरकार के सरंक्षण में सफ़ेद पोशाक पहन  कर जो माफिया खुले आम घूम रहे हैं उन्हें तत्काल जांच व कार्यवाही  की मांग की | 
    इस दौरान  जिला अध्यक्ष खेमराज वर्मा ने भी अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधन किया और कहा कि  अब समय आ चूका  है जागरूक होने का , पूर्वजों का ऋण चुकाने का समय आ चूका है, बच्चों को संरक्षित करने का समय आ चुका है । जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी व्यवस्था अव्यवस्थित हो चुका है । भूपेश सरकार में  दलाल सक्रीय हैं अधिकारी कर्मचारी बेपरवाह हो चुके हैं । आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने भूपेश सरकार को मांग करते हुए कहा की  प्रुरे प्रदेश के कर्मचारियों को मुख्यालय में रहना निश्चित करे । जिले में आम आदमी पार्टी पटवारियों और ग्राम सेवक और शिक्षको को अपने मुख्यालय में रहने के लिए निकट भविष्य में धरना  प्रदर्शन करेगी अंत में कार्यक्रम की समाप्ति की घोषण करते हुए युवाओं से कहा की जस्बे को बनाये रखे सफलता एक दिन  कदम चूमेगी | 
    कार्यक्रम में जिले भर के लोग उपस्थित हुए अपने अपने क्षेत्र में कार्यकर्ता आंदोलन को सफल बनाने के लिए संकल्प लिए प्रदेश अध्यक्ष को कदम से कदम मिलाकर चलने के आश्वस्त  किये |  कार्यकर्ताओं ने बताया मध्यमवर्गीय परिवारों के जेब में जो डाका बीजेपी  और कांग्रेस के दलालों के माध्यम से  जो हो रहा है  वो अब नहीं करने दिया जाएगा सरकार चलाना हो तो एक देश एक कानून  तो देश में दिल्ली की सरकार के जैसा  है छत्तीसगढ़ में  लागू करने  के लिए बात कही। 
  • खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योग सामग्रियों की बिक्री के लिए राजेंद्र तिवारी ने दिखाई मोबाईल वेन को हरी झंडी

    31-Aug-2020

    रायपुर : छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों के विक्रय हेतु मोबाइल वैन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंह राणा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भी उपस्थित थे । 

    श्री तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरुप छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में निवासरत ग्रामीणों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए कुटीर उद्योगों की स्थापना का लक्ष्य है और इस हेतु विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों को आम जनता तक पहुंचाने का ध्येय है, और इसी कड़ी में प्रचार-प्रसार हेतु मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है । छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के उत्पादन केंद्रों द्वारा उत्पादित खादी वस्त्र तथा बोर्ड की विभागीय योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत पंजीकृत वित्त पोषित स्व वित्त पोषित एवं महिला स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित ग्रामोद्योग सामग्रियों का प्रचार-प्रसार एवं विक्रय खादी ग्रामोद्योग भंडार द्वारा किया जा रहा है। उक्त खादी ग्रामोद्योग भंडार तक आम जनता का पहुंचना सुलभ न होने के कारण खादी वस्त्र एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों को आम जनता तक पहुंचाने में मोबाइल वैन सार्थक सिद्ध होगा तथा इससे जन-जन में खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों के प्रति रूचि बढेगा। इस कार्य से अनेक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार की प्राप्ति होगी |
  • थाने से घर जा रहे उपनिरीक्षक बीच रास्ते से लापता

    30-Aug-2020

    बीजापुर : नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कुटरू थाने का एक सब इंस्पेक्टर लापता हो गया है। उनकी बाइक जंगल के जिस इलाके में सड़क पर पड़ी मिली है वहां नक्सलियों की गतिविधि रहती हैं, लिहाजा एसपी ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने उसका अपहरण किया होगा। रविवार को सब इंस्पेक्टर छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे। सब इंस्पेक्टर नागैय्या कोरसा कुटरु थाना में पदस्थ है। वे मूलतः उसूल ब्लॉक के चेरामंगी गांव के रहने वाले है। उनकी पत्नी दंतेवाड़ा जिला के चितलंका गांव मैं शिक्षिका है। पुलिस के मुताबिक एसआई के रवाना होने के कुछ देर बाद स्थानीय थाने में लावारिस बाइक मिलने की खबर आई। टीम ने जाकर देखा तो यह कोरसा की बाइक थी। जिस जगह पर बाइक मिली उस जंगली इलाके में नक्सलियों का मूवमेंट रहता है। किसी ने इस घटना को देखा नहीं, इसलिए नक्सलियों पर शक है। मंगापेट्टा के जंगलों के पास सर्चिंग की जा रही है। एसआई की खोजबीन के लिए पुलिस टीम को उस क्षेत्र में रवाना कर दिया गया है।

  • जेईई और नीट के साधन विहीन विद्यार्थियों को राज्य सरकार पहुंचाएगी परीक्षा केंद्र तक

    30-Aug-2020

    रायपुर : जेईई और नीट की परीक्षा 1 सितंबर को आयोजित की जा रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने कोरोना महामारी को देखते इस परीक्षा का जमकर विरोध किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला लिहाजा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने छात्र - छात्राओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के निर्देश जारी किये है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर्स को बस, मिनी बस, जीप जैसे वाहनों का बंदोबस्त करने कहा है। हर जिले से बच्चों को उनके परीक्षा केंद्रों तक ले जाने और वापस लाने का जिम्मा प्रशासन का होगा। स्टूडेंट्स चाहें तो अपने साधन से भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकते हैं। इस पहल का फायदा ग्रामीण इलाकों के उन बच्चों को ज्यादा मिलेगा, जिन्हें दूसरे शहरों में परीक्षा के लिए जाना है। निर्देश के मुताबिक सभी जिला कलेक्टर इसके लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से इस कोऑर्डिनेट किया जाएगा। प्राइवेट बस ऑपरेटर से बस ली जाएंगी। बच्चों को यह सुविध फ्री मिलेगी। परीक्षार्थियों के लिए बसें 31 अगस्त से चलाई जाएंगी। राज्य में लगभग 13 हजार 500 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 5 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल हो रही छात्राओं के साथ उनके एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी। इस व्यवस्था का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

  • ओएसडी और पीएसओ के कोरोना संक्रमित होते ही मुख्यमंत्री भी 4 दिनों के आइसोलेशन में गए

    30-Aug-2020

     रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उसके बावजूद 4 दिनों तक वे आइसोलेशन में रहेंगे। मुख्यमंत्री के करीबियों के संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मचा हुआ है। 

  • सामाजिक भवनों, शादी ब्याह में उपयोग होने वाले परिसरों को कोविड सेंटर बनाया जाए - डॉ. दिनेश मिश्र

    30-Aug-2020
    रायपुर : अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दिन प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है ,तथा सभी स्थानों से प्रतिदिन सैकडों लोगों के संक्रमित होने के समाचार आ रहे हैं ,जो कोरोना पॉजिटिव निकले है, इन सब में  अधिक संख्या में लोग पॉजिटिव तो है, पर असिम्प्टोमैटिक अर्थात लक्षण रहित हैं, पर संक्रमित होने के कारण दूसरे व्यक्ति में संक्रमण पहुंचाने की क्षमता  रखते है ,इसलिए उन्हें भी आइसोलेशन में रखने की सलाह दी जाती है ,वर्तमान में रायपुर सहित सभी शहरों में अस्पतालों के बिस्तर मरीजों से भरते जा रहें ,चाहे वे सरकारी हो या निजी अस्पताल .औरजिन स्थानों को कोविड सेंटर बनाया गया है  वे भी खाली नहीं है ,और मरीजों के लिए बिस्तर नहीं मिलने के समाचार भी अब मिलने लगे हैं,यदि मामले नही कम हुए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है.इस हेतु अभी से प्रयास होने आवश्यक हैं सिर्फ रायपुर में ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के भवन है ,तथा कुछ कर्मशियल  भवन भी है ,जहाँ 50 से 100 कमरे हैं जिनमें नियमित रूप से सामाजिक,राजनैतिक व शादी विवाह होते रहते हैं. फिलहाल सभी सार्वजनिक कार्यक्रम ,लोकडाउन के नियमों के तहत नहीं हो रहे ,शादियाँ भी नहीं हो रही,इसलिए इन भवनों ,गार्डन्स,शादी घरों, जहाँ व्यवस्थाएं कमरे,बिस्तर, अलग से बाथरूम ,किचन जैसी सुविधाएं पहले से ही मौजूद है ,उन्हें कोविड सेंटर बनाकर उनमे उन असिम्प्टोमैटिक मरीजों को रखा जा सकता है जो होम आइसोलेशन में  घर में जगह /कमरों की कमी से अलग नहीं रह पा रहे हों .प्रशासन एवं नगरनिगम के पास ऐसे सभी भवनों की लिस्ट भी होगी. ऐसे सभी सामाजिक संगठन तथा शादी ब्याह में किराए से दिए जाने वाले परिसर,धर्मशालाओं के मैनेजमेंट को स्वतः सामने आकर अपने परिसरों/भवनों को प्रशासन को कोविड सेंटर के लिए  न्यूनतम किराए में देने की पहल करना चाहिए ताकि यदि आगे मरीज बढ़ने हैं ,उन भवनों  का समाजहित में व्यापक उपयोग हो सके. देश के कुछ  स्थानों में ऐसी फल हुई है और विभिन्न संगठनों के आगे आने से मरीजों को डेढ़ दो हजार रुपये में भी सुविधाओं की व्यवस्था हुई है. साथ ही रिम्स मेडिकल कॉलेज  में उपलब्ध 600 से अधिक बिस्तरों ,अन्य प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों,डेंटल कॉलेजों को भी कोविड के उपयोग में अविलम्ब उपयोग करने के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाए. जिसमें पलँग,बिस्तर, जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अलग से राशि नहीं व्यय करनी पड़ेगी.
  • बारिश में ढह गई अवैध कब्जे की दीवार

    29-Aug-2020
    राजनांदगांव : राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुमड़ीलेवा के नाले क ी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले अग्रवाल मछली फार्म के संचालक को बाउण्ड्रीवाल करना महंगा पड़ा ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालिन क लेक्टर के आदेश पर निर्माण कार्य रोका गया था लेकिन कलेक्टर के आदेश को दर किनार करते हुए निर्माण कार्य कर दिया गया है। यही वजह है कि पहली ही बारीश में बाउण्ड्रीवाल का विशाल दीवाल गिर गया और बड़ी दुर्घटना टल गई ।
    शिवसेना के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि खैरागढ़ सड़क गठुला से ग्राम बघेरा मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत तुमड़ीलेवा के   नाले में कब्जा कर बाउण्ड्रीवाल करना अग्रवाल मछली पालन के संचालक को महंगा पड़ और पहली ही बारीश में दीवाल गिर गया निर्माण के दौरान ग्राम तुमड़ीलेवा के सैकड़ों ग्रामीणों ने अग्रवाल मछली पालन के संचालक की मनमानी के खिलाफ  लिखित  में शिक ायत की थी शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि नाले की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है शिकायत की जांच का आदेश पर नायब तहसीलदार आर. आई. पटवारी ने स्थल निरीक्षण किया और पाया कि  नाले की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है उन्होंने संचालक को निर्देश दिया कि नाले से 20 फीट जमीन छोड़कर बाउण्ड्रीवाल करे संचालक  ने हामी भी भरी लेकिन अधिकारियों के जाते ही विशाल नाला को सकरा कर दिया और 10 फीट ऊची बाउण्ड्री खड़ी कर दिया नाले के कटाव  को रोकने के लिए जो बड़े बड़े कउहा के पेड़ थे उसे भी कटवा दिया गया यही  वजह कि तेज बहाव के कारण दिवाल गिर गया और अन्य  दिवाल क्रेक हो गया जो कभी भी गिर सकता है ज्ञात हो  कि आस  पास बड़ी संख्या में किसान सब्जी  की  खेती करते है और इसी नाले में सब्जी धोने का कार्य करते है शिवसेना ने जानमाल  हानि को रोकने के  लिए क्रेक दीवाल को तत्काल गिराने की मांग की है । 
Top