बड़ी खबर

छत्तीसगढ़

  • रायपुर, बिलासपुर में 21 से लॉक डाउन

    19-Sep-2020

     रायपुरहै : प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित न्यायधानी बिलासपुर में लाॅक डाउन पर प्रशासनिक मुहर लग गई है। राजधानी में लाॅक डाउन को लेकर जारी आदेश के मुताबिक 21 सितम्बर रात 9 बजे से 28 सितम्बर रात 9 बजे तक प्रभावशील रहेगा। इस दौरान पूरी सख्ती बरती जाएगी, ताकि संक्रमण के फैलाओं को रोका जा सके। दोनों ही जिलों के कलेक्टर ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

  • कपड़ा दुकान में घुसकर दिनदहाड़े चाकू बाजी

    18-Sep-2020

    भिलाई : भिलाई में शुक्रवार को दिन दहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने कपड़ा दुकान में घुस कर चाकू चला दिया । घायल व्यापारी कपिल चिलानी को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है । सुपला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है किंतु हमलावरों का पता नहीं चला है । बताया जाता है कि सुपेला के हिमालय कॉम्पलेक्स में कमल चिलानी की कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को दुकान में कमल का छोटा भाई कपिल और एक कर्मचारी अखिल थे। वहां पर रायपुर का एक व्यापारी भी अपने एक कर्मचारी के साथ पहुंचा हुआ था। वे आपस में बात कर रहे थे कि गमछे से मुंह ढंके हुए दो युवक पहुंचे। दोनों बदमाशों ने वहां बैठे रायपुर के व्यापारी से कहा कि उसे दुकानदार से व्यक्तिगत बात करनी है। इसलिए वो दोनों बाहर चले जाएं। उनके दुकान से बाहर जाने के बाद एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल लिए और कपिल को धमकाने लगा। इसी बीच दूसरे बदमाश ने चाकू से कपिल पर हमला कर दिया। कई वार करने के बाद दोनों भाग निकले।

     
  • घर आने - जाने का फायदा उठा कर गहने ही पार कर दी, महिला गिरफ्तार

    18-Sep-2020

    रायपुर : खमतराई पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने ही परिचित के घर से लाखों के गहने पार किया था। आरोपी महिला सिविल लाइंस की इसरत बानों उर्फ खुशबू प्रधान के पास से चोरी के गहने भी बरामद हुए है।पुलिस के मुताबिक शिवानंद नगर सेक्टर 3 निवासी भारती वरू पत्नी नरेश वलमजी वरू समता कॉलोनी स्थित एक पार्लर में काम करती हैं। रोज की तरह भारती 5 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे अपने काम पर चली गईं। इसके बाद 11.30 बजे उनके पति भी घर में ताला लगाकर काम पर चले गए। शाम करीब 5.30 बजे पहुंचे तो मेन गेट पर ताला नहीं था। अंदर गए तो वहां भी दरवाजे के ताले गायब थे। घर के अंदर अलमारी और उसमें रखा लॉकर भी खुला था। उसमें रखे गहने गायब थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिविल लाइंस निवासी इसरत बानो उर्फ खुशबू प्रधान का दंपति के घर आना-जाना था। घटना के दिन भी वह उनके घर में जाते हुए देखी गई थी। इस आधार पर पुलिस ने इसरत से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। बताया कि दंपति के घर आने-जाने के कारण उसे घर और आलमारी की चाबी के बारे में पता था। मौका पाकर उसने चाबी का एक सेट चोरी किया और फिर गहने पार किए। पुलिस ने उसके पास से सोने का 2 मंगलसूत्र, पंच धातु में सोने की पट्टी लगी 3 चूड़ी, सोने का झुमका बरामद किया है।

  • गौ तस्करी को लेकर तीन दिनों से चल रहा तनाव

    17-Sep-2020

     जशपुर : गौ तस्करी के मामले को लेकर जशपुर जिले आस्ता इलाके में पिछले तीन दिनों से बवाल मचा हुआ है । पुलिस ने इस मामले में 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आस्ता थाना इलाके में बीते मंगलवार को गौ तस्करी के मामले में हुए बवाल के बाद पुलिस ने दूसरे दिन 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को ग्रामीण फिर एक जुट होकर धरना देने की तैयारी में थे, पुलिस के साथ लोगों का विवाद भी हुआ। अब ग्रामीणों के खिलाफ एफआइआर की गई है। हालात इतने तनाव ग्रस्त हो गए कि पुलिस को यहां फ्लैग मार्च निकालना पड़ा। मंगलवार को मवेशी तस्करी को लेकर आस्ता के खमली और अमगाव में 2 पक्षों के बीच हुई मार पीट के बाद आस्ता थाने में कई घण्टों तक सैकड़ों लोगों ने हंगामा किया था। दरअसल, लोगों ने कुछ गाड़ियों में ले जाए जा रहे मवेशियों को उतरवा दिया, गो तस्करी के आरोप लगाकर गाड़ी के चालकों को पीट दिया। बदले में गायों को ले जाने वाले भी अपने साथियों के साथ आकर मारपीट करने लगे थे। पुलिस ने इस केस में खम्हली गांव के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार की रात से ही आस्ता क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। गुरुवार को हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने सख्ती की।

  • नगर पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमेनों की नियुक्ति

    17-Sep-2020

     रायपुर :  छत्तीसगढ़ सरकार ने आज नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के एल्डरमैनों की सूची जारी कर दी है। 

       

     

  • किसानों की आय दोगुनी करने गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करें केंद्र सरकार- शाहिद भाई

    17-Sep-2020
    किसानों का हक व हरित क्रांति के खिलाफ भाजपाई साजिश का खुलासा
    राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने किसान सम्मान राशि के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाने वाले सांसद संतोष पांडे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों के हितेषी बनने अफवाह फैलाने के बजाय सांसद केंद्र सरकार से किसानों के आय दोगुनी करने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग करें।
    महामंत्री शाहिद भाई ने सीधे शब्दों में कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के चेहरे में खुशी देखने को मिल रही है छत्तीसगढ़ की सरकार जहां किसानों को कर्जा माफ का तोहफा दिया वही 25 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य देने वाली देश की पहली सरकार बनी वही केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों को 25 सौ रुपए ना मिल पाए इसके लिए सेंट्रल पूल का चावल नहीं खरीदने का दबाव बनाया था लेकिन भूपेश बघेल जी कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने केंद्र सरकार के मंसूबे धराशाई हुए और राज्य के किसानों को धान का समर्थन मूल्य ₹25 प्राप्त हुआ ।महामंत्री शाहिद भाई ने केंद्र सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि वर्ष 2015 में केंद्र में बैठी मोदी सरकार किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का दंभ भरती रही है और इसके लिए 2016 में एक अंतर मंत्रालयींन समिति का गठन कर किसानों की आय दुगना करने के तमाम पहलुओं को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था वर्ष 2018 में समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी उसके बाद भी  आज तक इस और कोई अग्रिम कार्यवाही न किया जाना केंद्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कोई सर्वेक्षण ना करने की बात सदन में कर भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को प्रमाणित किया है केंद्र में बैठी मोदी सरकार खेत खलिहान अनाज मंडियों पर अध्यादेश लाकर किसानों के साथ जो क्रूर धोखा की साजिश रची है जिसके अंतर्गत एपीएमसी को खत्म कर कृषि उपज खरीद व्यवस्था को पूरी तरह नष्ट कर पूंजी पतियों की सरकार बनने का काम कर रही है किसानों का जमीन हड़पने की छूट पूंजी पतियों को देने वाली भाजपा सरकार अनाज सब्जी मंडी व्यवस्था जिसके अंतर्गत किसान को उसकी फसल का सही कीमत सही वजन के साथ बिक्री कर प्राप्त होती थी लेकिन अब किसान की फसल को चंद कंपनियां सामूहिक खरीदी की बजाए उसे खेत से खरीदेंगे तो मूल्य निर्धारण वजन कीमत सामूहिक मोलभाव आदि पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी जिसका खामियाजा सिर्फ और सिर्फ किसान को भुगतना पड़ेगा कुल मिलाकर केंद्र सरकार खेत खलियान को किसान के हाथ से छीन कर पूंजीपतियों के हाथ में गिरवी रखने की साजिश रच दी है जो हरित क्रांति को समाप्त करने भाजपाई साजिश का जीता जागता उदाहरण है केंद्र में बैठी मोदी सरकार जो किसानों के साथ निरंतर साजिश एवं छल कर रही है वह किसान सम्मान की बात को क्या जाने और किसान सम्मान राशि के नाम पर मात्र ₹6000 देने में भी असफल है और उस असफलता को छुपाने के लिए भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगा रहे हैं जो इनकी छोटी मानसिकता का परिचायक भी है
  • होटल में इवेंट का लाखों रूपया हजम करने वाले सेल्समैन पर एफआईआर

    17-Sep-2020

     रायपुर : इवेंट का लाखों रूपया निजी काम में लगा कर होटल प्रबंधन को लाखों का चूना लगाने वाले सेल्समैन के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेल्समैन फरार है । उसकी तलाश की जा रही है। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक कोटयार्ट मेरियट के फाइनेंस कंट्रोलर ईवी रमन्ना रेड्डी ने सेल्समेन सौरव हाजरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है । उन्होंने पुलिस को बताया कि सेल्समैन सौरभ साल 2016 से होटल में कार्यरत है। उसे होटल में जो भी इवेंट आते है उनको और उनका पैसा लाना होता है। साल 2020 में होटल में शादी का कार्यक्रम हुआ था। इसका कुछ पैसा सौरव हाजरा से लेकर कम्पनी को दिया गया था, लेकिन कुछ राशि अभी भी बकाया था। लंबे समय तक ग्राहकों से पैसा नहीं मिलने पर फायनेंस कंट्रोलर रेड्डी ने इसकी जानकारी कंपनी को दी थी। इसके बाद कंपनी ने उन्हें इवेंट से जुड़े व्यक्तियों से संपर्क करने के निर्देश दिए । सम्पर्क करने पर पता चला कि इवेंट कराने वालों ने होटल के सेल्समैन सौरव हाजरा को पैसा दे दिया था। इसके बाद सौरव हाजरा से जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तब पता चला कि उसने ग्राहकों से राशि ले ली थी और उसे अपने निजी कार्यों में खर्च भी कर दिया। रेड्डी ने बताया कि सौरभ द्वारा कुल 26 लाख रुपयों का अमानत में खयानत किया गया है। 

  • धमतरी जिले में रेत माफिया के गुर्गों ने जनप्रतिनिधि को बेदम पीटा

    17-Sep-2020

     धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मंदरौद मेघा नदी के किनारे हो रहे रेत के अवैध भंडारण का विरोध करने पहुंचे जिलापंचायत सभापति गोविंद साहू और उनके साथियों की रेत माफिया के गुर्गों ने बेदम पिटाई कर दी । हमलावरों ने लात-घूंसों और रॉड से पिटाई की है। सभापति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुरूद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

    बताया जाता है कि जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू और जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे के पति यतींद्र बंजारे बुधवार देर रात निरीक्षण के लिए निकले थे। यतींद्र बंजारे ने पुलिस को बताया कि परेवाडीह, डमकादिह और कपालफोड़ी का निरीक्षण कर वे मंदरौद मेघा नदी के किनारे भंडारण के पास पहुंचे थे। वहां पर अवैध रूप से हाइवा से रेत निकाल कर भंडारण किया जा रहा था। इस पर उन्होंने टोका तो कुछ लोग सामने आ गए और उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद कहने लगे कि बहुत नेतागिरी करते हो और हमला कर दिया। लात-घूंसों और रॉड से जमकर पीटा गया। इस दौरान गोविंद साहू के कपड़े भी फाड़ दिए। अवैध रेत खनन को देखते हुए बुधवार को जिला पंचायत में हुई बैठक में निरीक्षण का निर्णय लिया गया था। इस पर देर रात अलग-अलग टीमें जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, सदस्य तारिणी चंद्राकर ,सुमन साहू, कुसुमलता, मनोज साक्षी, मीना बंजारे, गोविंद साहू सभी निरीक्षण के लिए निकले थे।
    गौर तलब है कि करीब तीन माह पहले 18 जून को भी रेत खनन माफिया ने जिला पंचायत सदस्य खूबलाल और उनके साथियों को 3 घंटे तक बंधक बनाने के दौरान बेल्ट और डंडों से पीटा था। किसी तरह वहां से दरवाजा तोड़कर वे भागे और रुद्री थाने पहुंचे और वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। यह मामला पूरे प्रदेश में खूब गरमाया था। तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारे रेत खदानों को बंद करवा दिया था। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर रेत माफिया और उसके गुर्गों को पकड़ा था। 
  • इंश्योरेंस पाॅलिसी के नाम लोगों की जमा पूंजी हड़पने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

    16-Sep-2020

    रायपुर : इंश्योरेंस पाॅलिसी के नाम पर देश भर में लोगों की जमा पूंजी को हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दा फास किया है । गिरोह के 3 आरोपियों को यहां की पुलिस दिल्ली से पकड़ लाई है। इन ठगों ने अब तक के कई राज्यों के लोगों को 10 करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया है।

    पुलिस के अनुसार खमतराई थाने में तिलक राम साहू ने खुद के साथ लाखों की ठगी की शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में बताया था कि उसके नाम से एक्सीस बैंक में मैक्स लाईफ इंश्योरेंस की पाॅलिसी है। नौ माह पहले पूजा शर्मा और केके विश्वकर्मा का उसके पास फोन आया। दोनों ने खुद को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर पाॅलिसी के संबंध में फायदा बताया और उसे झांसे में लिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पाॅलिसी की रकम को दुगना करने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 9 लाख 28 हजार रूपए चेक के माध्यम से मांगे। इसके बाद आरोपियों ने और ढाई लाख रूपए की मांग की। इसके बाद बैंक से पीड़ित को पता चला कि उसने जो चेक के माध्यम से पैसा जमा किया है वो तो उसकी पाॅलिसी में हुई ही नही है। पीड़ित ने इसकी शिकयत खमतराई थाने में दर्ज करायी। आरोपी ठगी की घटना को अंजाम देने के लिये गाजियाबाद के लेनी नामक स्थान पर एक हाईटेक काॅल सेंटर बनाकर रखा हुआ था। यहीं से वे ठगी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया हैं कि इंश्योरेंस पाॅलिसी धारको के बारे में वो डाटा चोरी कर पीड़ितों से संपर्क करते थे। आरोपी संपर्क करने के लिये एक बार में एक ही सीम का उपयोग करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 14 नग मोबाइल, एटीएम कार्ड, कम्प्यूटर प्रिंटर, डेबिड कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, चेक बुक एवं कई इंश्योरेंस पालिसी का डाटा जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से इन डाटा के संबंध में अभी पूछताछ कर रही है।

  • सेवा सप्ताह कार्यक्रम युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के प्रखर बने प्रभारी, अरुण सहप्रभारी

    16-Sep-2020
    राजनांदगाँव : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भी विभिन्न सेवाभावी कार्य इस दौरान किए जाएंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल में कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, संभाग के प्रभारी विक्रांत सिंह,  जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष  कैलाश शर्मा के अनुशंसा पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के जिला प्रभारी मनोज निर्वाणी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव को प्रभारी व अरुण साहू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
               विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस को 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के रूप में मनाया जा रहा है , इसमें ब्लड डोनेशन सेवा बस्तियों में सेवा वृद्ध आश्रम में फल वितरण, आत्मनिर्भर भारत,  गांधी जी की  स्वालंबन योजना, पंडित दीनदयाल की जयंती पर संगोष्ठी तथा वोकल फ़ॉर लोकल, ऐसे विभिन्न कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलने वाले हैं। सेवा सप्ताह के जिला भाजयुमो प्रभारी मनोज निर्वाणी ने सभी प्रभारियों से कोरोना काल मे जनता की सेवा दिल से करने का आव्हान करते हुए कहा है कि सावधानी के साथ सेवा करें।
  • तंत्र - मंत्र से रूपए 10 गुना करने का झांसा देकर 60 हजार ले उड़े सपेरें

    16-Sep-2020

    रायपुर :   मंदिर हसौद में एक किराना कारोबारी ने सपेरों के झांसे में आकर अपना 60 हजार रुपये गवां बैठा। सपेरों ने 60 हजार रुपये को 6 लाख बनाने का झांसा दिया । ठगों के कहने पर कारोबारी उनके भोजन की व्यवस्था में लग गया और ठग समान लाने का झांसा देकर भाग निकले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुटेसर में महेंद्र गिलहरे की किराना दुकान है। वहां 9 सितंबर दो सपेरे आए थे। महेंद्र ने उनके पास सांप को देखकर 10 रुपए चढ़ा दिए। तब एक सपरे ने कहा कि वह इस 10 रुपए को 10 गुना कर सकता है। उसने महेंद्र के हाथ में चावल दिया और नोट को उसमें रख दिया। उसे मुट्ठी बंद करने को कहा और कुछ मंत्र पढ़ा। फिर ठगों ने महेंद्र को भगवान की तस्वीर छूकर मुट्ठी खोलने कहा। महेंद्र ने जब मुट्ठी खोली तो 500 रुपए का नोट निकला। इसके चलते महेंद्र उनके झांसे में आ गया। सपेरों ने महेंद्र से कहा कि वे इस मंत्र का उपयोग खुद के लिए नहीं कर सकते, लेकिन दूसरों का पैसा दस गुना कर सकते हैं। इस पर महेंद्र ने उन्हें दूसरे दिन आने के लिए कहा। दोनों सपेरे 10 तारीख को महेंद्र के दुकान में पहुंचे। महेंद्र ने दुकान से 60 हजार उन्हें दे दिया। इस पर ठगों ने कहा कि वे इसे 6 लाख कर देंगे, लेकिन इसके लिए पूजा का सामान लगेगा। सपेरों ने महेंद्र से कहा कि वह उनके लिए भोजन की व्यवस्था करें। रात उसके घर पर ही ठहरेंगे। दोनों वहां से चले गए और लौटकर नहीं आए।

  • प्रधानमंत्री मोदी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए - कांग्रेस

    16-Sep-2020
    नोटबंदी से लेकर कोरोना लॉकडाउन तक हर बार दिखाई अदूरदर्शिता
    रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह बयान स्वीकार्य नहीं है कि लॉकडाउन के दौरान घर लौटते ग़रीब मज़दूरों की मौतों का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ग़ैरज़िम्मेदाराना रवैये के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए.
    शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस समय मज़दूर पैदल घर लौटने को मजबूर हुए उस समय देश में आपदा प्रबंधन क़ानून लागू था और केंद्र सरकार हर फ़ैसले ख़ुद ले रही थी. करोड़ों लोगों का रोज़गार छिन गया और आज सरकार कह रही है कि उसके पास कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री जी को माफ़ी तो इस बात के लिए भी मांगनी चाहिए कि उन्होंने देश को कोरोना की भयंकर आपदा में धकेल दिया. अगर नरेंद्र मोदी जी ने बिना सोच विचार किए लॉकडाउन न किया होता और समय रहते एयरपोर्ट को सील कर दिया होता तो आज देश कोरोना की ऐसी भयावह मार न झेल रहा होता.
    संचार विभाग प्रमुख ने कहा है कि यह पहला मौक़ा नहीं है जब नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐसा बर्दाश्त न होने वाला झूठ बोला है. इससे पहले नोटबंदी में भी सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को बैंकों के सामने कतार में खड़ा कर दिया और सैकड़ों लोगों की जानें गईं. प्रधानमंत्री ने कहा था कि 50 दिन में सब कुछ ठीक न हुआ तो फांसी चढ़ा देना. लेकिन न कालाधन आया, न आतंकवाद और नक्सलवाद ख़त्म हुआ. लाखों व्यापारियों का कारोबार मंदी की चपेट में ज़रूर चला गया.
    जीएसटी का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि दूसरी आज़ादी की तरह जश्न मनाकर जीएसटी लागू किया गया. लेकिन आज पता चल रहा है कि दुनिया का सबसे जटिल और निरर्थक जीएसटी लागू करके मोदी जी ने देश के मंझोले और छोटे उद्योग और कारोबार की कमर तोड़ कर रख दी है. यही वजह है कि कोरोना के बाद देश की अर्थव्यवस्था 40 प्रतिशत तक सिकुड़ गई है. उन्होंने कहा है कि ऐसा लगने लगा है कि नरेंद्र मोदी ‘अच्छे दिन’ का वादा करके देशवासियों को सबसे बुरे दिन दिखा रहे । 
     
  • एमएड, बीएड विभागीय और एमएड सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

    15-Sep-2020
    प्रवेश की अंतिम तिथि एक अक्टूबर
    रायपुर : शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर की सत्र 2020-22 के लिए एमएड एवं बीएड विभागीय तथा एमएड सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों की चयन और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि चयन एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर की वेबसाइट www.cteraipur.org और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट scert.cg.gov.in में किया जा सकता है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि एक अक्टूबर 2020 है।
  • 2 किलो सोने की बिस्किट के साथ दो युवक पकड़ाये

    15-Sep-2020

     रायपुर : राजधानी में तेलीबांधा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पश्चिम बंगाल से रायपुर लाया गया ढाई करोड़ रुपए के सोने के बिस्किट के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेलीबांधा के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्विफ्ट डिजायर कार सीजी 04 एमएल 3978 में कुछ लोग सोना लेकर बिक्री करने के लिए महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे हैं। तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल के पास वाहन को रोककर चेक किया गया, तो उनके पास से सोने की बिस्किट बरामद हुई। इनके पास से सोने से संबंधित किसी भी प्रकार की दस्तावेज नहीं है। पूछताछ में डीडी नगर निवासी आरोपी अशोक बेरा ने बताया कि सोने को पश्चिम बंगाल के किसी व्यक्ति से खरीदकर जेवर बनाकर बिक्री करने के लिए रायपुर ला रहा था। चोरी छिपे लाना शासकीय टैक्स की चोरी है। पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम सोने के बिस्किट के साथ अशोक बेरा और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

  • हिन्दी - पहचान सम्मान और गौरव की भाषा - द्विवेदी

    15-Sep-2020
    राजनांदगांव : राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के महत्तम परिप्रेक्ष्य में देव संस्कृति शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय खपरी, दुर्ग द्वारा आयोजित ऑनलाईन विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में विचार विज्ञ प्राध्यापक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने कहा कि - वर्तमान समय में हिन्दी हमारी पहचान, सम्मान और गौरव की भाषा है। आज देश धरती में सर्वाधिक व्यक्तियों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी का स्थान द्वितीय है, विश्व के सौ से अधिक देशों के विश्वविद्यालयों में स्वतंत्र विषय /विभाग के रूप में हिन्दी पढ़ाई जाती है, हिन्दी का अपना वृहद शब्दकोष है तथा स्तरीय साहित्य, लोकप्रिय मानक ग्रन्थों की लम्बी श्रृंखला है। विश्व की बाजारवाद एवं वैश्वीकरण व्यवस्था ने हिन्दी के महत्व को और अधिक बढ़ा दिया है, हिन्दी अब टी.वी. अखबार, ई-मीडिया के विज्ञापन की सर्वप्रमुख भाषा बन गई है। आगे प्राध्यापक द्विवेदी ने विशेष रूप से जन-जन को आह्वान किया कि हिन्दी को औरअधिक समृद्ध, लोकप्रिय बनाने के लिये अपने समस्त कार्य - व्यवहार एवं अभिव्यक्ति की भाषा हिन्दी को ही छपवायें। हमारे गौरवशाली संस्कृति ग्रन्थों की हिन्दी प्रतियाँ गीता, रामायण, वेद, पुराण, उपनिषद आदि घर पर रखें उन्हें पढ़े-पढ़ायें, सभी नामकरण हिन्दी में ही करें। वास्तर में हिन्दी संस्कार, संस्कृति - शिक्षा की भाषा है जिसे अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति सत्य सार्थक अर्थो में अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास कर सकता है। आइये हिन्दी दिवस को सार्थक करें हिन्दी में ही लेखन, सम्भाषण, वार्तालाप करने के लिये मनप्राण से संकल्पित हों। इस महत्तम व्याख्यान में डॉ. सुधीर शर्मा कल्याण महाविद्यालय भिलाई, संस्था प्राचार्य डॉ. गुरूपंज,संस्था निदेशक डॉ. ज्योति शर्मा ने भी प्रभावी विचार व्यक्त दिये तथा सभी को हिन्दी को बढ़ाने, प्रचारित करने के लिये अभिप्रेरित किया। 
     
  • काॅलेजों में प्रवेश की तिथि बढ़ी

    15-Sep-2020

     रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे पहले कालेजों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई थी, जिसे अब 23 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में सभी कुलसचिव और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को लेटर भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि शैक्षणिक संस्थाओं के लिए सत्र 2020-21 में प्रवेश की तारीख 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राचार्य स्वयं और 15 सितंबर तक कुलपति की अनुमति से तय की गई थी। अब नये आदेश के मुताबिक 23 सितंबर तक प्राचार्य स्वयं और 30 सितंबर कुलपति की अनुमति से प्राचार्य एडमिशन कर सकेंगे। करोना संकट के दरम्या राजधानी रायपुर के कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। 

  • कारोबारी ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा कर दे दी जान

    14-Sep-2020

    बिलासपुर :  सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान बिलासपुर के एक कारोबारी ने सोमवार देर रात अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि उसने कई प्राइवेट अस्पताल में दिखाया, लेकिन कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। रतनपुर निवासी अनिल गुप्ता (47) पिता माखनलाल गुप्ता यहां श्रीराम प्लाजा में पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। उनका सिटी कोतवाली के बगल में ही प्रॉपर्टी का कारोबार है। सोमवार देर रात वह अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर गए और वहां से नीचे छलांग लगा दी। आवाज सुनकर लोग बाहर दौड़े तो देखा अनिल का शव पड़ा हुआ था।

    पुलिस के मुताबिक उनके हाथ व गले की नस भी कटी हुई थी। आशंका है कि पहले धारदार किसी चीज से खुदकुशी की कोशिश की होगी। इसमें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने कूद कर खुदकुशी कर ली। कोरोना की आशंका के चलते पुलिस ने भी मुश्किल से शव को उठाया।
  • सड़क पर मिले ढाई लाख रुपए पर युवती का ईमान नहीं डोला

    14-Sep-2020

     रायपुर : इस कोरोना महामारी में जहां पाई - पाई के लिए लोग जूझ रहे हैं, वहीं सड़क पर ढाई लाख रुपये से भरा बैग मिलने के बाद भी युवती सरस्वती गभेल का ईमान नहीं डोला और कुछ ही der के प्रयास से उस व्यक्ति को खोज निकाला जिसका यह रूपया था। रास्ते में गुम हो चुके रुपये को पाकर बुजुर्ग जगदीश साहू साहू का खुशी का ठिकाना नहीं है। युवती का आभार व्यक्त करते और आशीर्वाद देते वह थक नहीं रहा है । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) के रिटायर कर्मचारी जगदीश साहू का ढाइ लाख रुपए रास्ते में कहीं गिर गया। पैसों को लेकर वे काफी हताश-परेशान थे । ओमपुर इलाके में यह बैग गिरा था। यहीं रहने वाली सरस्वती गभेल जब टहलने निकलीं तो उनकी नजर बैग पर पड़ी, उठाकर देखा तो उसमें ढ़ाई लाख रुपए भरे हुए थे। सरस्वती का इमान नहीं डोला, उसने ये रुपए बैग के मालिक तक पहुंचाने की ठान ली। जहां बैग पड़ा मिला वही नजदीक मनोज दीवाकर नाम के व्यक्ति का च्वाइस सेंटर है।

    सरस्वती च्वाइस सेंटर में गई वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचा। फुटेज में बाइक सवार एक बुजुर्ग का बैग गिरता दिखा । आस-पास के लोगों ने बाइक सवार को पहचान लिया। बुजुर्ग जगदीश साहू इसी इलाके में काम कर चुके थे, लिहाजा स्थानीय उन्हें जानते थे। इसके बाद जगदीश साहू से संपर्क किया गया। वो भागकर ओमपुर पहुंचे और सरस्वती ने उन्हें उनके रुपए लौटा दिए।
     
  • मुख्यमंत्री ने दिए बस्तर विशेष बल के गठन के निर्देश

    14-Sep-2020

     संवेदनशील क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के स्थानीय युवाओं की होगी भर्ती

    जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई और चिटफण्ड मामलों की हर माह की जाए समीक्षा
    सीमावर्ती राज्यों से अवैध शराब की तस्करी पर लगाई जाए सख्ती से रोक
    रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में बस्तर विशेष बल के गठन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। इस विशेष बल में बस्तर के संवेदनशील क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के स्थानीय युवाओं की भर्ती की जाए, इससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और स्थानीय भाषा की जानकारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। यदि अंदरूनी गांवों के युवाओं की बल में भर्ती की जाएगी तो पुलिस का काम और ज्यादा आसान हो जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष बल के गठन का प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि कोविड संकट काल में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है, जिसकी हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटनायक समिति के माध्यम से छोटे-छोटे प्रकरणों में जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिए तेजी से कार्रवाई की जाए। हर माह इन प्रकरणों की वापसी की समीक्षा की जाए। बैठक में बताया गया कि पटनायक समिति के समक्ष 625 प्रकरण प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें 404 प्रकरणों में समिति ने अनुशंसा की है। न्यायालय से 206 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री ने चिटफण्ड कम्पनियों के प्रकरणों को तेजी से निराकृत कर संबंधित लोगों को राशि की वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन प्रकरणों की हर माह समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि चिटफण्ड से संबंधित 17 प्रकरणों में नीलामी की कार्यवाही कर 9 करोड़ 4 लाख 40 हजार 220 रूपए शासन की खाते में जमा किया गया है। रायपुर और दुर्ग में दो प्रकरणों में नीलामी की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। दुर्ग जिले मेें संबंधित लोगों को कुल 16.04 लाख रूपए, राजनांदगांव जिले में 1.88 लाख रूपए, बिलासपुर जिले में 2.80 लाख रूपए और बेमेतरा जिले में 2.22 लाख रूपए की राशि वापस की गई है। श्री बघेल ने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार विभाग द्वारा आरक्षक भर्ती का टाईम टेबल घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी संवेदनशीलता के साथ पुलिस कर्मियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें और पुलिस कर्मियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करंे। उनके प्रमोशन, स्थानांतरण और छुट्टी के आदि मामलों पर त्वरित कार्यवाही करें। श्री बघेल ने कहा कि पिछले 18 माह में और विशेष रूप से कोविड संकट काल में आम जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बनी है। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती राज्यों से शराब की तस्करी और सट्टे पर कठोरता के साथ अंकुश लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में प्री फेब्रिकेटेड पुल-पुलिया बनाए जाएं। 
    गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली से आम जनता में उनके प्रति सम्मान और अपराधियों में डर का भाव हो। उन्होंने सभी जिलों में पुलिस के पेट्रोल पंप प्रारंभ करने के लिए प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे होने वाली आय की राशि पुलिस वेलफेयर में खर्च की जाए। उन्होंने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता बतायी। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, पुलिस महानिदेशक जेल संजय पिल्ले, विशेष पुलिस महानिदेशक आर. के. विज और अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक देव गौतम, पवन देव और हिमांशु गुप्ता सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
  • करणी सेना और शिव सेना में तकरार

    14-Sep-2020

     रायपुर : रविवार को करणी सेना और शिव सेना के लोगों में हाथापाई की नौबत आ गई। यह वाक्या उस समय की है जब जिला करणी सेना के नेताओं ने कंगना के समर्थन में बिरगांव में रैली निकाली । करणी सेना के नेता संजय राउत, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ नारे बाजी कर रहे थे। तभी इनका सामना कुछ ही दूरी पर पहले से ही मौजूद शिव सैनिकों से हो गया। दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारे बाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हाथापाई की नौबत आ गई । इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। करणी सेना के नेताओं का कहना है कि शिवसैनिक जबरदस्ती हमारे सामने आकर विवाद कर रहे थे। रैली के रास्ते में सामने से जीप खड़ी कर दी, पोस्टर फाड़ने की कोशिश की गई। स्थानीय पुलिस से हमने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ शिवसैनिकों ने करणी सेना के इस प्रदर्शन को गलत और राष्ट्र विरोधी लोगों का साथ देने वाला बताया। शिव सैनिकों ने भी इस मामले में एक शिकायती आवेदन उरला थाने में देकर करणी सेना के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Top