मुख्यमंत्री साय ने दिए राजस्व न्यायालय का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप करने निर्देश, कहा-
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने फौती-नामांतरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विधिक वारिसान के पक्ष में फौती नामांतरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तय समय सीमा में नामांतरण न होने पर संबंधित पटवारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आरबीसी 6-4 के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही में विलंब न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को लंबे समय तक भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को इसकी सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग का सीधा संबंध आम जनता से है, अत: मैदानी अमले की लापरवाही शासन की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने और सभी आवेदनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पेशी की तिथि बढ़ाने से बचें :
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व न्यायालय का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप से किया जाए और दो पेशी में ही प्रकरणों का निराकरण हो। अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पेशी की तिथि बढ़ाने से बचा जाए। मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग कर डायवर्सन प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने अविवादित नामांतरण और बंटवारे के मामलों में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व, कृषि, खाद्य तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों की संयुक्त टीम गठित कर भूमि और फसल से संबंधित सटीक जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए।
नियमानुसार जमीन की खरीद-बिक्री सुनिश्चित हो:
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही जमीन की खरीदी-बिक्री सुनिश्चित की जाए। राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण कर भू-धारकों को शीघ्र राहत प्रदान करें। आम नागरिकों को न्याय और सुविधा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राजनांदगांव - शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला प्रभारी युवा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से निर्दोष लोगों की जान जाने से आहत होकर कहा कि अब समय आ गया है ,, न रहेगा बांस ,, न बजेगी बंशी की तर्ज पर आतंकवाद के प्रायोजक पाकिस्तान को जड़- मुल से खत्म कर ही दिया जाए।
श्री अग्रहरि ने आगे कहा कि बहुत पहले देश के प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने कहा था कि पाकिस्तान को उनकी औकात दिखाने के लिए सिर्फ सिंधु नदी के पानी को रोक देने की जरूरत है,, बिन पानी मछली की तरह तड़प - तड़प कर मर जाएंगे, यह कार्य वोट बैंक की लालच में कांग्रेस की पिछली सरकारों द्वारा नहीं किया जा सका था। इस ब्रह्मास्त्र का प्रयोग देश के जांबाज प्रधानमंत्री मोदी जी ने कर दिखाया है।
श्री अग्रहरि ने कहा कि लोगों ने बहुत ढोल पीट लिए कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, पहलगाम में धर्म पूछ - पुछ कर निर्दोष हिदुओं को मौत के घाट उतारने वाले एक धर्म विशेष के आतंकवादियो द्वारा कलमा पढ़ने कहे जाने से पता चल गया कि आतंकवाद का धर्म होता है, और ज्यादातर इस तरह के कायराना हरकत करने वाले लोग एक धर्म विशेष के ही होते हैं। इन धर्म विशेष के आतंकवादियों को वित्त पोषण से लेकर आधुनिक हथियार मुहैया कराने व पालन पोषण करने वाला जग - जाहिर नाम पाकिस्तान है। अतः हमारे निर्दोष हिंदू भाइयों को धर्म के नाम पर गोलियों से भून कर हत्या कर देने वाले आतंकियों के आका पाकिस्तान की जड़ो में मत चूको चौहान की तरह मठा डाल ही दिया जाना चाहिए। कंगाल हो चुके पाकिस्तान के ताबूत में अब आख़िर कील ठोकने की जरूरत है। जिसके बाद वह कभी सिर उठा कर देखने के लायक नहीं रहेगा।
दौलतपुर चौक। जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हाल ही में हुए बर्बर आतंकी हमले, जिसमें लगभग 26 निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या की गई, ने संपूर्ण देश को शोक और आक्रोश में डूबो दिया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन कैलाश नगर (नकड़ोह) के छात्र-छात्राओं ने एक विशाल रोष रैली का आयोजन किया। जिसमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया गया। यह रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर गोंदपुर बनेहड़ा बाजार तक निकाली गई। रास्ते भर छात्रों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद हटाओ देश बचाओ जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर बाजार क्षेत्र में पहुंचकर आक्रोशित छात्रों ने पाकिस्तान सरकार का पुतला दहन कर इस कायराना हमले के प्रति अपना गुस्सा प्रकट किया। रैली का नेतृत्व कॉलेज के अध्यक्ष चंदन लाल शर्मा और वाइस चेयरमैन आनंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी वेद प्रकाश पराशर, प्रधानाचार्य डॉ. प्रवेश कुमार सूद, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुशील डडवाल सहित शिक्षकगण इशू मेहता, सपना, अनुपमा, वंदना, राजेंद्र, नेहा, सोनिका व मीना कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने इस जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह इंसानियत के खिलाफ एक कृत्य है।
रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत् कई वर्षो से जप्त शराब के विधिवत् नष्टीकरण संबंधी दिये गये निर्देश के परिपालन में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में जिला रायपुर के सभी 32 थानों में वर्षो से जप्त कर रखे हुये थे। जिसमें 3585 आबकारी अधिनियम के प्रकरणों में 12582 लीटर देशी शराब, 5583 लीटर विदेशी शराब, 88 लीटर महुआ शराब, 427 लीटर बियर, कुल 18804 लीटर कीमती लगभग एक करोड़ बीस लाख रूपये के शराब का आबकारी अधिनियम में निहित प्रावधान के अंतर्गत जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी के द्वारा गठित समिति जिसमें अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर रामकृष्ण मिश्रा, नगर पुलिस अधीीक अमन रमन झा, निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना तेलीबांधा, निरीक्षक विनय बघेल थाना टिकरापारा, निरीक्षक भावेश गौतम थाना माना जिला रायपुर की उपस्थिति में थाना माना परिसर में विधिवत् नष्टीकरण किया गया।
रायपुर। राजधानी के केंद्रीय जेल में एक कैदी ने आत्म हत्या कर ली है। कैदी का नाम ओमप्रकाश बताया गया है। इसने अपने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी । इस घटना ने एक बार फिर जेल की भीतरी सुरक्षा व्यवस्था निगरानी की पोल खोल दी है। जेल प्रशासन जांच कर रहा है।
रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण में हुई गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विभाग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरमीत खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को आज को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को EOW को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार 25 अप्रैल को EOW ने नया रायपुर, अभनपुर, दुर्ग-भिलाई, आरंग, और बिलासपुर समेत कई जिलों में 16 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए थे, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। EOW की टीम मामले की गहन जांच कर रही है और सूत्रों के मुताबिक आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
बिलासपुर । गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के एनएसएस कैंप में जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में अब बड़ी कार्रवाई की गई है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद कोनी थाना पहुंचकर इस मामले की जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया और तत्काल सख्त कदम उठाते हुए एनएसएस प्रभारी प्रो. दिलीप झा सहित अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक चले एनएसएस कैंप में कुल 159 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे। आरोप है कि 30 मार्च को ईद के दिन छात्रों से जबरन नमाज पढ़वाई गई थी। इस घटना के विरोध में एबीवीपी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एनएसएस समन्वयक दिलीप झा को पद से हटाकर उनके स्थान पर प्रोफेसर राजेंद्र कुमार मेहता को नियुक्त कर दिया था और 12 कार्यक्रम अधिकारियों को भी पद से हटा दिया गया था। अब पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उसूर इलाके में फोर्स ने दो दिन पहले करेर्गुट्टा पहाड़ी को घेर रखा है
बीजापुर। जिले के उसूर इलाके में फोर्स ने दो दिन पहले करेर्गुट्टा पहाड़ी पर टॉप नक्सल लीडर के जमावड़े की सूचना पर एक बड़ा आॅपरेशन लांच किया है। सबसे बड़े आॅपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। पीड़ित जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह इस साल की अब तक सबसे बड़ी मुठभेड़ होने वाली है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 70 वर्ग किमी की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि उनके पास पहाड़ पर बने रहने के लिए सीमित राशन है और फोर्स के पास लगातार हेलीकॉप्टर से रसद पहुंचाई जा रही है। इससे स्पष्ट है कि फोर्स यहां निर्णायक लड़ाई की तैयारी के साथ डटी हुई है। गुरुवार शाम तक बीजापुर एसपी ने इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि भी कर दी है। वहीं एक जवान भी घायल हुआ है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 2000 लोग पाकिस्तान से आए हैं, जिनमें से 1800 अकेले रायपुर में रह रहे हैं. इनमें 95% सिंधी समाज के लोग हैं, जबकि शेष मुस्लिम हैं. पुलिस अब इनके वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से अधिक समय तक भारत में न रहे. रायपुर के सड्डू, महावीरनगर, बोरियाकला, और माना रोड जैसे इलाकों में इन लोगों ने अपने घर बना लिए हैं. अब पुलिस और प्रशासन नए सिरे से इनकी सूची तैयार कर रहा है, ताकि उनकी नागरिकता और वीजा स्थिति का सत्यापन किया जा सके. जिन्हें अभी नागरिकता नहीं मिली, उनकी पहचान भी की जा रही है.
बिलासपुर। आग लगने की दो अलग- अलग घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। पहली घटना व्यापार विहार की है। जहां सुबह भावेश ट्रेडर्स एंड इंड्रस्ट्रीज के ड्रायफ्रूट की दुकान व गोदाम में भीषण आग लग गई। तेजी से फैली आग ने पूरे दुकान और गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। दमकल की मदद से कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। घटना में शॉर्ट सर्किट से आग लगने और लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी घटना महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र की है। जहां दोपहर को प्लेटिनम बार में आग लगने की सूचना सामने आई। यहां बार के बाहर में बने बड़े शेड में भीषण आग लग गई। जिससे बार का शेड जलकर खाक हो गया। दमकल की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है बार के शेड के बगल में कचरा जलाने के कारण यहां आग फैली। घटना में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।
रायपुर। देहरादून में रायपुर पुलिस ने रेड मारकर 7 सटोरिए गिरफ्तार किए है, स्थानीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, सायबर रेंज यूनिट की टीम तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी पिता स्व. सुरेश वाधवानी उम्र 31 साल निवासी दीपक कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। गिरफ्तार आरोपी निखिल वाधवानी से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व रेंज सायबर यूनिट की टीम द्वारा कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता एवं असम से कुल 14 आरोपियों को महादेव एप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित करते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 नग मोबाईल फोन, 08 नग लैपटॉप, 04 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 नग सिक्युरिटी कैमरा, 04 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30,00,000/- रूपये जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उत्तराखण्ड के देहरादून में रेकी करते हुये देहरादून स्थित एक होटल में रेड कार्यवाही करते हुये कुल 07 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा महादेव एप के पैनल CRICK BUZZ 89 से सट्टा संचालित किया जा रहा था। सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 45 नग मोबाईल फोन, 06 नग लैपटॉप, 02 नग राउटर, 04 नग बैंक ए.टी.एम. कार्ड तथा 02 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त किया गया। पैनल संचालन के मुख्य सरगना आजाद चौक रायपुर निवासी शोभी उर्फ सैफ अली, फैज अली एवं अभिषेक उर्फ बाबू को चिन्हित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी की जायेगी। , Gold363 app, ONLY 777, Rudra ap नामक एप, आई डी, पैनल एवं लिंक के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करते 56 आरोपियों को गिरफ्तारकर लगभग 01 करोड़ रूपये का मशरूका जप्त किया गया है। साथ ही आरोपियों द्वारा सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने हेतु संबंधित बैंकों को पत्राचार किया गया है। ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी 01. दिव्य चंद्रवंशी पिता आकाश उम्र 19 साल बुनकर सोसायटी वार्ड नंबर 08 आमापारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर। 02. नितेश साहू पिता दुर्गा दास साहू उम्र 22 साल गौतम नगर सेक्टर 11 जोन 01 खुर्शीपर थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग। 03. समीर सिंह ठाकुर पिता निर्मल सिंह ठाकुर उम्र 23 साल आमापारा बुनकर सोसायटी के पास वार्ड 08 थाना आजाद चौक जिला रायपुर। 04. तोषण देवांगन पिता महावीर देवांगन उम्र 22 साल पुरानी बस्ती कंकाली पारा धोबी गली वार्ड 48 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर। 05. राहुल साहू पिता रमेश साहू उम्र 22 साल आमापारा बुनकर सोसायटी के सामने गली थाना आजाद चौक जिला रायपुर। 06. देवेश कुमार पिता स्व मदन पाल उम्र 25 साल ग्राम तह. थाना जलालबाद जिला शाहजहांपुर बरेली (उ.प्र.)। 07. आनंद कुमार दास पिता जोगेंद्र दास उम्र 23 साल शास्त्री नगर कैंप 01 म.न. 250 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को एक मई तक देश छोड़ने का निर्देश दिए जाने के बाद देशभर में खासकर सिंधी समाज में हड़कंप मच गया है। रायपुर में विजय शर्मा से मिलने पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के कई लोग पहुंचे और अपनी पीड़ा साझा की। दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले सिंधी समाज के लोग वर्षों से धार्मिक और सामाजिक अत्याचारों के चलते भारत की ओर रुख कर रहे हैं। ये नागरिक भारत में वीजा पर आकर बस जाते हैं और समय बीतने के साथ नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं। भारत के नियमों के अनुसार, नागरिकता के लिए कम से कम 8 वर्ष भारत में निवास आवश्यक है। इस प्रक्रिया में कई लोग होते हैं जो अभी उस अवधि को पूरा करने के इंतजार में हैं। हाल ही में पहलगाम की घटना के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए फैसलों के तहत यह निर्देश जारी किया गया है कि वीजा पर रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिक एक मई तक भारत छोड़ दें। इससे उन हजारों सिंधी शरणार्थियों की चिंता बढ़ गई है जो अभी तक भारत की नागरिकता प्राप्त नहीं कर सके हैं। सिंधी समाज का कहना है कि वे भारत में शांति और सुरक्षा की तलाश में आए हैं, लेकिन अब उन्हें फिर से उसी अत्याचारपूर्ण माहौल में लौटने को मजबूर किया जा रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से अपील की है कि वे इस फैसले पर पुनर्विचार करें और मानवीय आधार पर इन नागरिकों को राहत दें।
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ यहां पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी देश के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की और उस पर भारत में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों सहित भाजपा नेताओं के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी कार्रवाई मंच जैसे विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी देश के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की और उस पर भारत में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया और चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके तुरंत बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। सचदेवा ने कहा, "आज देश से प्यार करने वाला हर भारतीय गुस्से में है और जल्द ही उन आतंकवादियों को उनके किए की सजा मिलेगी। जो लोग जाति या धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को मारते हैं, उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। यह आज का भारत है, जिसने उरी और पुलवामा में हुए हमलों का जवाब दिया है और जल्द ही पहलगाम का भी जवाब देगा। अभी तक हमने सिर्फ नदी के पानी का बहाव रोका है, वीजा रद्द किए हैं और दूतावास में जवानों की संख्या कम की है, लेकिन देश जल्द ही पहलगाम का बदला लेगा।" एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमें लगता है कि अब और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। आतंकवादियों द्वारा किया गया यह बहुत शर्मनाक कृत्य है। हर एक भारतीय को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।" प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, "अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहले से ही चल रही है और इस हमले से उनमें दहशत फैल गई है। कई श्रद्धालु अपनी योजनाएँ रद्द कर रहे हैं। अब, सख्त कार्रवाई तत्काल आवश्यक है।" जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उच्चायोग की ओर मार्च करने के लिए बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया और उन्हें वहाँ से ले गए। इस बीच, कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी।
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की जान जाने से आक्रोशित होकर आज रायपुर ग्रामीण NSUI ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष मुंशाद अली और बिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष रितिक दीवांगन के नेतृत्व में व्याध तालाब चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। पुतले को पाकिस्तान के झंडे से लपेट कर जलाया गया, और सैकड़ों NSUI कार्यकर्ताओं ने “आतंकवाद मुर्दाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। NSUI ने विरोध स्वरूप आतंकवाद का पुतला जलाकर केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष रितिक दीवांगन ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में जिस प्रकार निर्दोष मासूमों की हत्या की गई, वह कायरता की पराकाष्ठा है। यह हमला न केवल मानवता पर है, बल्कि हमारे देश की सुरक्षा को खुली चुनौती है। NSUI केंद्र सरकार से मांग करती है कि पाकिस्तान पर तत्काल हमला कर इस कायरतापूर्ण कृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।”
पुतला दहन कार्यक्रम में NSUI प्रदेश महासचिव कृणाल सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता शाहिद ख़ान, प्रदेश सचिव विकास राजपूत, रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष मुंशाद अली, जयंती गिल, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष अजय बंजारे, लवी बंजारे, लोकेश ध्रुव और भारत साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NSUI ने शहीद हुए श्री दिनेश मिरनिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के साथ एकजुटता प्रकट की और केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर से गिरफ्तार कर नाग को नारायणपुर ले गई टीम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या मामले में एनआईए ने कांग्रेस नेता को रायपुर से गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने रायपुर के मौदहापारा से शिवानंद नाग को पकड़ा है। कांग्रेस नेता शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव के पद पर पदस्थ है। एनआईए की टीम कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर अपने साथ जगदलपुर ले गई है। यहां उसे रिमांड के लिए विशेष न्यायालय पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते है। हत्याकांड में अब तक चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
गौरतलब है कि 4 नवम्बर 2023 को नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की विधानसभा चुनाव से पहले हत्या कर दी गई थी। रतन दुबे चुनाव प्रचार के लिए कौशलनार निकले थे। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के पीछे नक्सालियों का हाथ हैं। इसके बाद एनआईए ने 23 फरवरी 2024 को स्थानीय पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली। 5 जून 2024 को आरोपी धन सिंह कोर्राम के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी। 20 दिसंबर 2024 को एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी संगठन) के तीन सदस्यों सैनूराम कोर्राम, लालूराम कोर्राम और एक सशस्त्र माओवादी कैडर के खिलाफ चार्टशीट दायर की थी।
सीआरपीएफ ने नक्सली हिडमा को पकड़ने के लिए सबसे बड़ा अभियान शुरू किया, तीन महिला माओवादी ढेर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के मुलुगु जिलों की सीमा से लगी पुजारी कांकेर क्षेत्र की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर पिछले तीन दिन से जारी सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि माओवादी हिडमा और उसके साथियों के मौजूद होने की सूचना के बाद संयुक्त दल ने यह अभियान तीन दिन पहले सोमवार को शुरू किया है। अभियान अब भी जारी है। बताया जाता है कि इस अब तक के इस सबसे बड़े अभियान में सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के लगभग 5,000 जवानों के अलावा बैकअप इकाइयां भी शामिल हैं, जिसने कर्रेगुट्टा पहाड़ियों को चारों ओर से घेर लिया है। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे तीन महिला माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए।
ड्रोन और हेलीकॉप्टर से रखी जा रही निगरानी :
एक सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, पीएलजीए बटालियन नंबर-1 के शीर्ष कमांडर हिडमा का पता लगाने के लिए एनटीआरओ द्वारा उपलब्ध कराए उपग्रह चित्रों और मानचित्रों के साथ करीब चार हेलीकॉप्टर और 20-20 छोटे-बड़े मानव रहित विमानों (यूएवी) से लैस दो ड्रोन टुकड़ियों की मदद ली जा रही है। अधिकारी के अनुसार, नक्सलियों की ओर से पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाए जाने की आशंका है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिडमा को एक हथियारबंद दस्ते के साथ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में बने बंकर के आसपास देखे जाने की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि यह 2025 में छत्तीसगढ़ या उसके आसपास किसी भी सुरक्षा एजेंसी की ओर से शुरू किया गया सबसे बड़ा अभियान है।
ये टीमें अभियान में शामिल:
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की कोबरा इकाई की 210वीं बटालियन के नेतृत्व में इस अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), डीआरजी, सीआरपीएफ की कुछ नियमित इकाइयों के साथ तेलंगाना पुलिस की टीमें शामिल हैं। वहीं सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) जीपी सिंह 21 अप्रैल से रायपुर और जगदलपुर से अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में एक 15 साल वर्षीय नाबालिक बेटी ने अपने पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि, थाना बागबहार में सूचना मिली कि, पास के एक ग्राम का निवासी उम्र 50 साल का शव उसके खाट में पड़ा हुआ है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टांगी से सिर में वारकर उसकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया। विवेचना के दौरान पाया गया कि,सोमवार की रात्रि लगभग 09ः30 बजे बालिका अपने घर से निकलकर पड़ोस के घर के एक परिवार के यहां जाकर रोने लगी। परिवार के सदस्यों द्वारा उससे पूछा गया कि, क्यों रो रही हो तब वह बालिका बोली कि उसके पिता की किसी अज्ञात व्यक्ति ने टांगी से मार दिया है, खून निकल रहा है। मृतक की नाबालिग बालिका के उपर हत्या का संदेह होने पर उसकी मां से पूछताछ की गई। इस दौरान खुलासा हुआ कि, नाबालिग बालिका ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। Also Read - भाभी संग विवाद होने से नाराज था युवक, बड़े भाई की कर दी हत्या वारदात को अंजाम देने की बात काबुल करने के बाद नाबालिग बालिका ने बिताया कि, उसके पिता आए दिन शराब के नशे में उससे और उसकी मां से गाली-गलौच करते हुए लड़ाई किया करता था। इससे परेशान होकर उनकी मां शाम 05 बजे अपने मायके चली गई। इसके बाद पिता ने गांव तरफ जाकर शराब पीया और रात्रि लगभग 09 बजे वापस अपने घर में आया। घर में आते ही पुनः शराब के नशे में अपनी पुत्री से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करने पर उतारू हो गया, इस पर अचानक आवेश में आकर नाबालिग बालिका ने घर में रखे टांगी पासा से अपने पिता के सिर में वार कर हत्या कर दी। बालिका के विरूद्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अपराध स्वीकार करना पाये जाने पर उसे संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में त्योहारी सीजन के दौरान सड़कों और उनके किनारों पर बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे पंडाल और स्वागत द्वारों को लेकर दायर जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की युगलपीठ ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव और रायपुर नगर निगम के कमिश्नर से शपथ पत्र मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जून को निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2022 को सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम से जारी आदेश में कहा है कि पूर्व में विविध, निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनीतिक, अन्य संगठनों अथवा संस्थाओं के द्वारा विभिन्न
आयोजनों यथा धरना, जुलूस, रैली, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आदि आयोजनों, जिसमें भीड़ आती हो, उसके लिए अनुमति ली जाती थी, लेकिन विभिन्न संस्थाओं, संगठनों के द्वारा उपरोक्त आयोजन अब जिला प्रशासन की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना ही आयोजित किया जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में एक ओर आम नागरिक के दैनिक कार्यों में बाधा पहुंचती है एवं व्यवसायिक गतिविधियां भी प्रभावित होती है वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था बिगड़ जाने की प्रबल संभावना रहती है। इसलिए शासन ने अनुमति लेना अनिवार्य कर अनुमति की शर्तें निर्धारित की थी। बता दें कि इस याचिका को राज्य की राजधानी रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने दायर किया है।
उन्होंने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2022 से 2024 तक राजधानी रायपुर में गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा के दौरान ना तो जिला प्रशासन और ना ही नगर निगम के किसी जोन द्वारा किसी भी पंडाल के लिए सड़क पर या सड़क किनारे लगाने की अनुमति दी गई, इसके बावजूद सैकड़ों पंडाल सड़कों पर लगे रहे। याचिका में इसके समर्थन में 100 से अधिक फोटोग्राफ भी कोर्ट में पेश किए गए। याचिकाकर्ता सिंघवी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के गठन के समय प्रदेश में एक लाख से भी कम वाहन थे, जो अब 80 लाख के करीब पहुंच चुके हैं। राजधानी की कुछ ही सड़कें चौड़ी की गई हैं, लेकिन पार्किंग की समस्या के कारण बाकी सड़कें बेहद सकरी हो चुकी हैं। लोगों के पास दुकानों और घरों में वाहन खड़े करने की भी जगह नहीं है, जिससे सड़कों पर वाहन खड़े करना मजबूरी बन गया है। ऐसे में जब पंडाल और स्वागत द्वार भी सड़कों पर लगाए जाते हैं, तो यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। सिंघवी ने यह भी सुझाव दिया कि भविष्य में किसी भी धार्मिक या
सामाजिक आयोजन के पंडाल और स्वागत द्वार केवल खुले मैदानों या निर्धारित सार्वजनिक स्थलों पर ही लगाए जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर की सड़कों की वर्तमान स्थिति इतने भारी यातायात और पंडाल के संयुक्त दबाव को झेल पाने में सक्षम नहीं है। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय की युगलपीठ ने राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की और राज्य के मुख्य सचिव एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त से इस पूरे मामले में शपथ पत्र के माध्यम से जवाब मांगा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर पंडाल लगाए जा रहे हैं और ट्रैफिक बाधित हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। राज्य शासन की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि सभी कार्रवाईयां नगर निगम के स्तर पर होती हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 16 जून 2025 को निर्धारित की है।
मुंबई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंबई में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ऑनलाइन फैशन ब्रांड साइज़ अप, आईएनबीडी टेक्स, स्विफ्ट मर्चेंडाइज, शाल्बी हॉस्पिटल, ललन ग्रुप, अरैया ग्रुप, प्राइड होटल्स, ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी साझा की। आईएनबीडी टेक्स के निदेशक अजीत कुमार डालमिया ने नवा रायपुर में परिधान इकाइयां लगाने की इच्छा जाहिर की, जिसके लिए उन्होंने 3 से 5 एकड़ जमीन की जरूरत बताई। वहीं, स्विफ्ट मर्चेंडाइज ने छत्तीसगढ़ के वस्त्र उद्योग की मजबूत संभावनाओं को देखते हुए कदम बढ़ाने का मन बनाया। श्रीलंका के ललन ग्रुप ने प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई। वहीं, साइज़ अप कंपनी के प्रमुख ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बताया कि वे राज्य में प्लस-साइज़ परिधान निर्माण की यूनिट स्थापित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन सभी को राज्य की ओर से सस्ती बिजली, कुशल कार्यबल और बेहतरीन लॉजिस्टिक्स का भरोसा दिया। शाल्बी हॉस्पिटल निदेशक शनाए विक्रम शाह ने नवा रायपुर में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने की इच्छा जताकर स्वास्थ्य क्षेत्र में भी नई उम्मीदें जगाईं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्बी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।अरैया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अक्षय कुलकर्णी ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही प्राइड होटल्स के निदेशक श्री सत्येन जैन ने कहा कि उनकी संस्था प्रीमियम आतिथ्य सेवाओं पर केंद्रित है और छत्तीसगढ़ की तेजी से विकसित होती पर्यटन अधोसंरचना से वह लाभान्वित होना चाहती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में निवेश की रुचि जताई है। वहीं, ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात के दौरान प्रदेश में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। श्री रेड्डी ने बताया संस्था हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत प्रभावी समाधान प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य बनकर उभरा है। हमारी नई औद्योगिक नीति सरल, पारदर्शी और निवेशकों के लिए लाभकारी है। यहां बिजली, पानी, जमीन, कुशल श्रमिक और लॉजिस्टिक की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार हर निवेशक को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
रायपुर/महाराष्ट्र। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने अपने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शासन, विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री नेताम ने श्री फडणवीस की दूरदृष्टि, संकल्पशक्ति और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि फडणवीस का नेतृत्व और दृष्टिकोण निःसंदेह राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक है और विकास के मार्ग को और अधिक सशक्त करता है। यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और दोनों राज्यों के परस्पर सहयोग को मजबूत करने की भावना को भी दर्शाती है।
Adv